Blog

  • Jalandhar: Police में फर्जी भर्ती घोटाले का भंडाफोड़, 102 व्यक्तियों से रिश्वत लेते 2 गिरफ्तार

    Jalandhar: Police में फर्जी भर्ती घोटाले का भंडाफोड़, 102 व्यक्तियों से रिश्वत लेते 2 गिरफ्तार

    जालंधर, ENS: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो (वीबी) ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अपने अभियान के दौरान पंजाब पुलिस में फर्जी भर्ती घोटाले का भंडाफोड़ किया है और राज्य पुलिस के दो कर्मचारियों को पुलिस में ग्रेड-4 कर्मचारियों की नौकरी दिलाने के बदले 102 व्यक्तियों से 26,02,926 रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान जालंधर जिले के आदमपुर के मोहल्ला बेगमपुर निवासी तृतीय आईआरबी में क्लीनर (ग्रेड-4 कर्मी) के पद पर तैनात तरलोचन पाल (नंबर 207/एस) और सह-आरोपी हरियाणा के करनाल जिले के नीलोखेड़ी के गांव सीकरी निवासी सुरिंदरपाल (नंबर 3बी) के रूप में हुई है, जो फिल्लौर में पंजाब पुलिस अकादमी में नाई (ग्रेड-4 कर्मी) के पद पर तैनात है। आज यहां इसकी जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि उपरोक्त दोनों आरोपियों को शिकायतकर्ता सुरिंदर सिंह निवासी गांव नंगलां, तहसील गढ़शंकर, जिला होशियारपुर द्वारा मुख्यमंत्री के भ्रष्टाचार विरोधी कार्रवाई लाइन पोर्टल पर दर्ज शिकायत की जांच के बाद गिरफ्तार किया गया।

    उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को आज 12.06.2024 को जालंधर की अदालत में पेश किया गया और दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। उनकी हिरासत के दौरान उनसे गहन पूछताछ की जाएगी ताकि यह जानकारी मिल सके कि इस भर्ती धोखाधड़ी में कितने अन्य निर्दोष व्यक्तियों को धोखा दिया गया और कुल कितनी धनराशि एकत्र की गई। प्रवक्ता ने आगे बताया कि विजीलैंस ब्यूरो जालंधर रेंज द्वारा इस शिकायत की प्राथमिक जांच के दौरान शिकायतकर्ता द्वारा लगाए गए आरोप सही पाए गए, जिसके चलते दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया। उन्होंने आगे बताया कि जांच में पता चला है कि आरोपी तरलोचन पाल और उसके साथी सुरिंदरपाल ने भोले-भाले लोगों को झूठा भरोसा दिलाया था कि आने वाले महीनों में पंजाब पुलिस में ग्रेड-4 के करीब 560 पद भरे जाने हैं। मिलीभगत से काम करते हुए उन्होंने राज्य पुलिस में ग्रेड-4 कर्मचारियों के तौर पर नौकरी दिलाने के लिए प्रति व्यक्ति 25,000 रुपए की मांग की और इस तरह राज्य भर में कई व्यक्तियों से मोटी रकम इकट्ठी की। नतीजतन, तरलोचनपाल को कुल 18,09,100 रुपए रिश्वत के तौर पर मिले, जो उसके विभिन्न बैंक खातों में जमा करवाए गए।

    इस रकम में से तरलोचनपाल ने 5,45,000 रुपए सुरिंदरपाल के एचडीएफसी बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिए। इसके अलावा, आरोपी सुरिंदरपाल को अलग से अपने बैंक खाते में 7,93,826 रुपए मिले थे। प्रवक्ता ने आगे बताया कि जांच के दौरान पाया गया कि दोनों आरोपियों ने करीब 102 व्यक्तियों से नौकरी दिलाने के नाम पर कुल 26,02,926 रुपए रिश्वत के तौर पर वसूले थे। इसके चलते दोनों आरोपियों के खिलाफ विजीलैंस ब्यूरो के जालंधर रेंज के थाने में आईपीसी की धारा 420 और 120-बी तथा भ्रष्टाचार रोकथाम अधिनियम की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी सुरिंदरपाल ने विजीलैंस ब्यूरो को बताया कि उसने और तरलोचनपाल ने नौकरी के इच्छुक व्यक्तियों से उक्त पैसे लेकर करीब 9.00 लाख रुपए पंजाब पुलिस मुख्यालय चंडीगढ़ में तैनात दो कर्मचारियों को दिए थे। उन्होंने बताया कि नौकरी दिलाने में असफल रहने पर उन्होंने 9.00 लाख रुपए में से कुछ पैसे उसे वापस कर दिए थे, लेकिन बाकी पैसे कभी वापस नहीं किए गए। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान इस फर्जी भर्ती घोटाले के विभिन्न पीड़ितों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं तथा इस संबंध में जानकारी देने के लिए और भी प्रभावित व्यक्ति ब्यूरो के समक्ष पेश हो सकते हैं।

  • Jalandhar: वेस्ट हलके में चुनाव को लेकर विजय सांपला ने विपक्ष की रणनीति का किया खुलासा, देखें वीडियो

    Jalandhar: वेस्ट हलके में चुनाव को लेकर विजय सांपला ने विपक्ष की रणनीति का किया खुलासा, देखें वीडियो

    कंगना के मामले में कुलविंदर के समर्थकों पर भाजपा नेता ने साधे निशाने

    आतंकी हमले को लेकर कांग्रेस को याद दिलाए पुराने हालात

    जालंधर, ENS: भाजपा को 13 में एक भी सीट ना मिलने पर आप पार्टी द्वारा आरोप लगाए जाने के बाद विजय सांपला का बयान सामने आया है। विजय सांपला ने कहा कि 2022 में सीटों की बात करें तो उस दौरान उनकी स्थिति क्या थी और आज उनकी स्थिति क्या है। उन्होंने कहा कि आप पार्टी 3 सीटों पर सिमटकर रह गई है। सांपला का कहना है कि आप पार्टी का ग्राफ 25 प्रतिशत गिर गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा का ग्राफ 2022 में 8 प्रतिशत था और आज भाजपा का ग्राफ 18 प्रतिशत बढ़ा है। उन्होंने कहा कि आप पार्टी के दावों के जो विपरीत है। सांपला ने कहा कि भाजपा अकेली पार्टी ऐसी है जिनका ग्राफ सभी पार्टियों से अधिक बढ़ रहा है। 

    वहीं कंगना रणौत के मामले के तूल पकड़े जाने को लेकर चन्नी द्वारा भाजपा पर तंज कसे जाने के मामले में सांपला ने कहा कि कुछ लोग पंजाब को अस्त व्यस्त करना चाहते है। उन्होंने कहा कि कुलविंदर कौर ने वर्दी के दौरान उसकी डयूटी सुरक्षा करना था। इस दौरान उसने अपना धर्म नहीं अपनाया, जिसके चलते वह इस मामले में कुलविंदर द्वारा की गई घटना की निंदा करते है। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति कुलविंदर की हिमायत कर रहा है वह पंजाब के साथ से अन्याय कर रहे है। उन्होंने कहा कि पंजाब के भविष्य के लिए यह ठीक नहीं है। सांपला ने कहा कि पहले भी पंजाब में आंतक रहा, जिससे पंजाब काफी पिछड़ गया और अब तक पंजाब इस घटना से उभर नहीं पाया। उन्होंने कहा कोई भी उद्योगपति निवेश नहीं पंजाब में कर रहा, युवाओं की नौकरियों को लेकर खतरा बढ़ रहा है। उन्होंने कहाकि ऐसी घटना पंजाब के लिए काफी घातक है। पंजाब के मुख्यमंत्री द्वारा कंगना द्वारा पंजाब में आंतकवाद को लेकर टिप्पणी करने के मामले में सांपला ने कहा कि जब सरकार ही लोगों से आंदोलन करवाएंगी। लोगों की असुरक्षा की भावना पैदा करेंगी तो उनको इस घटनाओं पर खेद होगा ही। सांपला ने कहा कि हमें भी खेद है कि पंजाब में विश्वास ही लोगों में खत्म हो रहा है। उन्होंने कहा कि वह निवेदन करते है कि पंजाब को बचाने के लिए ऐसी स्थितियां उत्पन्न नहीं होनी चाहिए।

    जम्मू में हुए बस पर आंतकी हमले को लेकर सांपला ने कहा कि बस पर हुए हमले की वह निंदा करते है। वहीं आज दोबारा हुए आंतकी हमले में भारत के जवानों ने 2 आतंकियों को ढेर किया है। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में संयम रखने की जरूरत है। वहीं विपक्ष द्वारा आतंकी अटैक किए जाने पर भाजपा को फेल साबित होने के मामले में जवाब देते हुए सांपला ने कहा कि जब कांग्रेस की सरकार थी उस समय तो कोई जम्मू-कश्मीर में जा भी नहीं सकता था। उन्होंने कहा कि उस समय और आज के समय को देखकर वह बताए और उसके बाद सरकार के फेल साबित होने की बात करें कि कौन फेलियर है और कौन पास है। उन्होंने चन्नी पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा पर आरोप लगाना विपक्ष का काम है, लेकिन एजेंसियों के बारे में ऐसी बाते चन्नी कह रहे है वह निंदनीय है। उन्होंने कहा कि चन्नी पहले अपनी सरकार के समय की बात करें कि उनके समय में फौजियों पर पत्थरों से हमला किया जाता था।

    वेस्ट हलके में होने वाले चुनाव को लेकर सांपला ने कहा कि पहले तो एक ही सीट पर उपचुनाव होना संदेह के घेरे में है। उन्होंने कहा कि जिन नेताओं ने पार्टी छोड़ दी है और दूसरी पार्टियों में शामिल हो गए है उन सीटों पर भी उपचुनाव होना बनता था। सांपला ने कहा कि सिर्फ वेस्ट हलके पर ही पहले उपचुनाव क्यों करवाए जा रहे है। सांपला ने आप पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार को इस सीट से खौफ है और वेस्ट हलके में भाजपा का गढ़ है। उन्होंने कहा कि वेस्ट हलके में पूरी सरकारी मशीन का इस्तेमाल किया जाएगा। सांपला ने आप पार्टी का नाम लिए बिना कहा कि कुछ नेता वेस्ट हलके में जाएंगे गुंडागर्दी करेंगे ताकि भाजपा पार्टी वाले बूथ पर कार्यकर्ता जा ना सके। उन्होंने कहा कि पार्टी के गुर्गे इस दौरान हार को जीत में बदल सके। सांपला ने कहा कि परिस्थितियों चाहे कैसे भी हो लेकिन भाजपा के कार्यकर्ता चुनाव लड़ेंगा और जीता हासिल करेंगा।    

  • Punjab : 2 पड़ोसियों के बीच खूनी झड़प, मौ’त

    मोगा : दोधर शर्की गांव में पंचायत की गली में पानी निकासी को लेकर 2 पड़ोसियों में झगड़ा होने का मामला सामने आया है। इस झगड़े में एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने 2 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है।

    जांच अधिकारी सरदारा सिंह ने बताया कि शमशेर सिंह ने हमारे पास शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसके पड़ोसी सुखदर्शन सिंह के घर और हमारे घर का पानी गली में एक पाइप से होकर आता था और पाइप बंद हो गया था।

    जिसे मेरे पिता अवतार सिंह 80 साल ने नाली से निकाला था। इस पर सुखदर्शन सिंह और उसके बेटे गुरविंदर सिंह ने मेरे पिता के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और मेरे पिता को धक्का दे दिया, जिससे मेरे पिता अवतार सिंह बेहोश हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

    यहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया और उन्हें पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया। शमशेर सिंह के बयानों के आधार पर सुखदर्शन सिंह और उसके बेटे गुरविंदर सिंह के खिलाफ बधनी कला थाने में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

  • Punjab: नदी में नहाने आए पांचों युवकों के शव हुए बरामद, देखें वीडियो

    Punjab: नदी में नहाने आए पांचों युवकों के शव हुए बरामद, देखें वीडियो

    लुधियानाः कासाबाद सतलुज दरिया में रविवार को 6 दोस्त नहाने के लिए आए थे, जिसमें 2 को स्थानीय लोगों ने बचा लिया था, लेकिन पांच युवकों की तालाश जारी थी। घटना के अगले दिन एक युवक का शव गोताखोरों को बरामद हो गया था। इस दौरान एक अन्य घटना में युवक के डूबने की सूचना भी मिली थी। वहीं 4 युवकों के शव गोताखोरों को 2 दिन बाद बरामद हो गए हैं। हालांकि जिस अन्य युवक का शव भी गोताखारों को बरामद हुआ है जो करीब 10 दिन पहले दरिया में डूब गया था।

    मृतक युवकों की पहचान एहसान, मिसबाहुल, शमीम और जहीर के रूप में हुई है। जबकि 10 दिन पहले डूबे युवक का नाम आर्यन है। 1 दिन पहले मिसबाहुल और एहसान का शव पुलिस को बरामद हो गया था। बीते दिन आर्यन का शव मिला और आज शमीम और और जाहिर की डैडी बॉडी दरिया से गोताखोरों ने निकाली। पिछले 3 दिन से पुलिस ने एन.डी.आर.एफ. व गोताखोर की टीमों को सतलुज दरिया में लापता हुए युवकों की तलाश के लिए लगाया हुआ था। फिलहाल पुलिस ने दोनों मृतक युवकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भिजवा दिया गया है और आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

  • Punjab : चोरी के मामले में 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab : चोरी के मामले में 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    34 मोबाइल फोन, split AC, LED, एक ई-रिक्शा बरामद

    बठिंडा : पुलिस ने 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान साजन पुत्र दीपा उर्फ ​​बाबा और सागर पुत्र दीपा उर्फ ​​बाबा वासियान गली नंबर 6 अमरपुरा बस्ती नरुआना रोड बठिंडा के तौर पर हुई है। नरिंदर सिंह एसपी ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि थाना कैनाल कॉलोनी के परसराम इलाके में मोबाइल फोन की दुकान में हुई चोरी का पता लगाने के लिए बठिंडा पुलिस ने तकनीकी आधार पर सीआईए स्टाफ-2 और अलग-अलग टीमें बनाकर थाना कैनाल कॉलोनी पुलिस द्वारा सीसीटीवी कैमरे की फुटेज एवं खुफिया सूत्रों के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया गया है। 

    आरोपियों से 34 विभिन्न ब्रांडों के मोबाइल फोन, 2 स्टैपर, 2 कपड़े प्रेस, एक बफर, एक स्प्लिट एसी, एक एलईडी असेंबली और एक ई-रिक्शा बरामद किया गया। आरोपियों को माननीय अदालत में पेशकर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा। जिससे आरोपियों से गहनता से पूछताछ के बाद और भी अहम खुलासे होने की संभावना है।

  • Punjab: पूर्व विधायका और पति की बढ़ी मुश्किलें, कानूनी कार्रवाई हुई शुरू

    फिरोजपुरः देहात से पूर्व कांग्रेस विधायका सतकार कौर और उनके पति जसमेल सिंह की मुश्किलें बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। दरअसल, आय से आय से अधिक संपत्ति मामले में दोनों के खिलाफ आरोप तय कर दिए गए हैं। यह आरोप फिरोजपुर जिला न्यायालय द्वारा तय किए गए हैं। विजिलेंस ने इस संबंध में मुकदमा चलाने के लिए पहले विधानसभा अध्यक्ष से अनुमति ली थी। उसके बाद अब विजिलेंस की ओर से उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। हालांकि अब उन्हें जमानत मिल गई है। इससे पहले वह करीब 120 दिन जेल में रह चुकी हैं। विजिलेंस जांच में पता चला है कि सतकार कौर की वर्ष 2017 से 2022 के दौरान कुल आय 1,65,34,053 रुपये है, जबकि उन्होंने उस अवधि के दौरान 4,49,19, 831.41 रुपये खर्च किए हैं।

    जिसमें विधायक और उनके पति 2,83,85,778,41 रुपये अधिक आय दिखाने में विफल रहे हैं। दोनों ने अपनी आय से 171.78 करोड़ रुपये अधिक खर्च किए पाए गए। विजिलेंस ने यह जांच 17 जनवरी 2022 से शुरू की थी। विजिलेंस ने 18 सितंबर 2023 को सतकार कौर को गिरफ्तार किया। उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम समेत कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। सतकार कौर जब 2017 में विधायक चुनी गईं, तब उनके और उनके पति के पास 7.05 लाख रुपये की संपत्ति थी। लेकिन पांच साल बाद उनकी संपत्ति में काफी इजाफा हुआ।

  • Punjab : SDM कार्यालय के बाहर किसानों का धरना, देखें वीडियो

    Punjab : SDM कार्यालय के बाहर किसानों का धरना, देखें वीडियो

    मोगा : किरती किसान यूनियन ने अधिग्रहण जमीन के पैसे न मिलने पर एसडीएम कार्यालय धर्मकोट में तीन दिवसीय धरना दिया। किरती किसान यूनियन ब्लॉक धर्मकोट के ब्लॉक अध्यक्ष सारज सिंह पंडोरी और प्रेस सचिव गुरप्रीत सिंह चींमा ने एक प्रेस नोट जारी कर कहा कि किरती किसान यूनियन द्वारा जमीन अधिग्रहण का पैसा न मिलने के कारण जिला कमेटी के नेतृत्व में 11 जून को एसडीएम धर्मकोट कार्यालय में 3 दिन तक धरना दिया जाएगा। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष निर्भय सिंह ढुडीके विशेष रूप से शामिल हुए। 

    आज धरने का मंच संचालन करते हुए नेताओं ने चेतावनी दी कि संगठन के जिला कोषाध्यक्ष कुलजीत सिंह पंडोरी ने नेशनल हाईवे एनएच-71 जालंधर-बरनाला में करीब 2 कनाल जमीन का अधिग्रहण किया है। जिसकी अनुमानित कीमत 17 लाख 34 हजार रुपए है। लेकिन राजस्व विभाग और रोड अथॉरिटी की मिलीभगत से ली गई जमीन की रकम अभी तक पीड़ित किसान कुलजीत सिंह पंडोरी को नहीं दी गई। लेकिन हर बार राजस्व विभाग, सिविल प्रशासन और रोड अथॉरिटी मुआवजा देने का बहाना बना कर भागती नजर आई। जब एसोसिएशन और पीड़ित किसान बार-बार अधिकारियों से मिले तो निराशा ही हाथ लगी।

     जिसके संबंध में पहले भी एक दिवसीय धरना दिया गया था। नेशनल हाईवे अथॉरिटी द्वारा अधिग्रहण की गई 2 कनाल जमीन के उपर धरना लगाकर पीड़ित किसान कुलजीत सिंह पंडोरी को उसका मुआवजा दिया जाए। अगर मुआवजा नहीं मिला तो उसकी जमीन उसे वापस दिलाई जाएगी जिसकी जिम्मेदारी सिर्फ सिविल प्रशासन और रोड अथॉरिटी की होगी। इस दौरान सिविल प्रशासन के अधिकारी एसडीएम, तहसीलदार हड़ताल में शामिल हुए और कुछ मांगों पर सहमति जताई, लेकिन हड़ताली नेताओं के साथ सहमति नहीं बनी तो किरती किसान यूनियन ने सिविल प्रशासन को संघर्ष तेज करने की चेतावनी दी। 

  • Punjab: अचानक पुलिस ने की घरों की चैकिंग, इलाके में मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    Punjab: अचानक पुलिस ने की घरों की चैकिंग, इलाके में मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    बठिंडाः नशे के खिलाफ आज पुलिस द्वारा घरों में औचक चैकिंग की गई। इस दौरान भारी मात्री में पुलिस अधिकारियों के साथसीआईए स्टाफ की पुलिस ने धोबियाना बस्ती इलाके में नशे के खिलाफ चैकिंग की। घरों में अचानक की गई चैकिंग से इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया। पुलिस अधिकारी ने बताया सूचना के आधार पर कई शकी व्यक्तियों को राउंडअप किया गया है। 

    पुलिस अधिकारी ने कहा कि यह स्लम एरिया है और अन्य स्टेट के लोग यहां पर रहते है। उन्होंने बताया कि इससे पहले जनता नगर सहित अन्य इलाके में नशे के खिलाफ सर्च ऑपरेशन किया गया था। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ यह सर्च ऑपरेशन ऐसे ही जारी रहेंगा। 

  • Punjab : नगर कौंसिल के कर्मचारियों ने प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी, देखें Video

    Punjab : नगर कौंसिल के कर्मचारियों ने प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी, देखें Video

    नंगल : जिला रूपनगर नगर कौंसिल के समस्त कर्मचारियों की जिला स्तरीय बैठक नगर कौंसिल के कम्यूनिटी सेंटर में संपन्न हुई। जिसमें यहां नगर कौंसिल में काम करने वाले कर्मचारियों की पुरानी मांगों को पहल के आधार पर पूरा करने की मांग उठाई गई, तो वहीं पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। अगर उनकी सभी पुरानी व जायज मांगे जल्द पूरी ना हुई तो मजबूरन अपना संघर्ष तेज करना पड़ेगा। जिसके लिए वह पहले ही क्षेत्र वासियों से माफी मांगते है।

     इस मौके पर युनियन नेता अशीष कालिया और कौशल कुमार व रजिंद्र कुमार इत्यादि ने कहा कि आऊट सोर्सज कर्मचारियों को इन सोसर्ज करना, इंन सोसर्ज को रैगुलर करने के अलावा कर्मचारियों, डीए की बकाया राशी जारी करना से लेकर कर्मचारियों की पुरानी मांगे है। जिसे पूरा करने की और सरकार द्वारा कोई कदम नही उठाया जा रहा। 

    जिस कारण कर्मचारियों में रोष गहराता जा रहा है और हमारे सफाई सेवकों को मात्र 10 हजार रूयए प्रति माह वेतन मिलता है। जिससे घर के खर्च चलाना मुशकिल हो चुका है। बच्चों को पढ़ाने की बात तो दूर की बात है। इन नेताओं ने चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि अगर उनकी सभी पुरानी व जायज मांगे जल्द पूरी ना हुई तो मजबूरन अपना संघर्ष तेज पड़ेगा। जिसके लिए वह पहले ही क्षेत्र वासियों से माफी मांगते है क्योंकि इस बार उनका संघर्ष कुछ लम्बा चलेगा।

  • 10 बोतल देसी शराब पकड़ी

    ऊना/ सुशील पंडित : पुलिस थाना हरोली के पुलिस मुलाजिमों ने 10 बोतल अवैध देसी शराब पकड़ी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना हरोली के मुलाजिम यातायात चैकिंग करते हुए गांव घालुवाल में मौजूद थे तो गुप्त सूचना के आधार पर एक व्यक्ति की तलाशी लेने पर 10 बोतल अवैध शराब देसी बरामद की गई। इस संबंध में आरोपित अविनाश निवासी हरोली जिला ऊना के विरुद्ध एच.पी. आवकारी अधिनियम के तहत थाना हरोली में मामला दर्ज कर आगामी जांच अमल में लाई जा रही है।