Blog

  • Punjab : नगर कौंसिल के कर्मचारियों ने प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी, देखें Video

    Punjab : नगर कौंसिल के कर्मचारियों ने प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी, देखें Video

    नंगल : जिला रूपनगर नगर कौंसिल के समस्त कर्मचारियों की जिला स्तरीय बैठक नगर कौंसिल के कम्यूनिटी सेंटर में संपन्न हुई। जिसमें यहां नगर कौंसिल में काम करने वाले कर्मचारियों की पुरानी मांगों को पहल के आधार पर पूरा करने की मांग उठाई गई, तो वहीं पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। अगर उनकी सभी पुरानी व जायज मांगे जल्द पूरी ना हुई तो मजबूरन अपना संघर्ष तेज करना पड़ेगा। जिसके लिए वह पहले ही क्षेत्र वासियों से माफी मांगते है।

     इस मौके पर युनियन नेता अशीष कालिया और कौशल कुमार व रजिंद्र कुमार इत्यादि ने कहा कि आऊट सोर्सज कर्मचारियों को इन सोसर्ज करना, इंन सोसर्ज को रैगुलर करने के अलावा कर्मचारियों, डीए की बकाया राशी जारी करना से लेकर कर्मचारियों की पुरानी मांगे है। जिसे पूरा करने की और सरकार द्वारा कोई कदम नही उठाया जा रहा। 

    जिस कारण कर्मचारियों में रोष गहराता जा रहा है और हमारे सफाई सेवकों को मात्र 10 हजार रूयए प्रति माह वेतन मिलता है। जिससे घर के खर्च चलाना मुशकिल हो चुका है। बच्चों को पढ़ाने की बात तो दूर की बात है। इन नेताओं ने चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि अगर उनकी सभी पुरानी व जायज मांगे जल्द पूरी ना हुई तो मजबूरन अपना संघर्ष तेज पड़ेगा। जिसके लिए वह पहले ही क्षेत्र वासियों से माफी मांगते है क्योंकि इस बार उनका संघर्ष कुछ लम्बा चलेगा।

  • 10 बोतल देसी शराब पकड़ी

    ऊना/ सुशील पंडित : पुलिस थाना हरोली के पुलिस मुलाजिमों ने 10 बोतल अवैध देसी शराब पकड़ी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना हरोली के मुलाजिम यातायात चैकिंग करते हुए गांव घालुवाल में मौजूद थे तो गुप्त सूचना के आधार पर एक व्यक्ति की तलाशी लेने पर 10 बोतल अवैध शराब देसी बरामद की गई। इस संबंध में आरोपित अविनाश निवासी हरोली जिला ऊना के विरुद्ध एच.पी. आवकारी अधिनियम के तहत थाना हरोली में मामला दर्ज कर आगामी जांच अमल में लाई जा रही है।
  • Building में आग लगने से 5 भारतीयों सहित 43 लोगों की मौत, देखें वीडियो

    Building में आग लगने से 5 भारतीयों सहित 43 लोगों की मौत, देखें वीडियो

    कुवैत सिटी: कुवैत के मंगाफ शहर में बुधवार सुबह एक इमारत में आग लगने से कम से कम 43 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में से दस के भारतीय नागरिक होने की पुष्टि हुई है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने स्टेट मीडिया को बताया कि बुधवार सुबह दक्षिणी कुवैत के मंगाफ शहर में एक इमारत में आग लगी, इस इमारत में भारत और एशिया के मजदूर रहत हैं। इस हादसे में 43 लोग मारे गए है और करीब 40 लोग घायल हैं। मेजर जनरल रशीद हमद ने कहा कि घटना की सूचना स्थानीय समयानुसार सुबह छह बजे अधिकारियों को दी गई, इसके बाद राहत और बचाव का काम शुरू किया गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक आग एक फ्लैट के किचन से शुरू हुई और पूरी इमारत में फैल गई।

    जिस इमारत में आग लगी है, वह केरल के रहने वाले एक शख्स की है। इमारत में भी ज्यादातर दक्षिण भारत के ही लोग थे। मरने वाले दस भारतीय नागरिकों में से भी पांच केरल के थे। कुवैत के उप प्रधान मंत्री फहद यूसुफ अल सबा ने घटनास्थल का दौरा किया और पुलिस घटना की जांच के आदेश दिए हैं। एक वरिष्ठ पुलिस कमांडर ने स्टेट टीवी को बताया कि जिस इमारत में आग लगी, उसमें मजदूरों के क्वार्टर बने हैं। हादसे के समय भी वहां बड़ी संख्या में श्रमिक यहां मौजूद थे। दर्जनों लोगों को बचा लिया गया लेकिन दुर्भाग्य से आग से निकलने वाले धुएं के कारण कई लोगों की दम घुटने से मौत हो गई। कुवैती स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि आग के कारण लगभग 43 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

    कुवैत में भारत के दूतावास ने हादसे पर जानकारी देते हुए बताया है कि आज भारतीय कामगारों के साथ हुई दुखद दुर्घटना के संबंध में दूतावास ने एक आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। ये नंबर है- +965-65505246। सभी संबंधित लोगों से अपडेट के लिए इस हेल्पलाइन से जुड़ने का अनुरोध किया जाता है। दूतावास हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। भारत के विदेश मंत्री एस जंयशकर ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘कुवैत शहर में आग लगने की घटना की खबर से गहरा सदमा लगा है। कथित तौर पर 40 से अधिक मौतें हुई हैं और 50 से अधिक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमारे राजदूत शिविर में गए हैं। हम आगे की जानकारी का इंतजार कर रहे हैं।उन लोगों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना, जिन्होंने दुखद रूप से अपनी जान गंवाई। जो लोग घायल हुए हैं उनके शीघ्र और पूर्ण स्वस्थ होने की कामना करता हूं। हमारा दूतावास इस संबंध में सभी संबंधित पक्षों को पूरी सहायता प्रदान करेगा।

  • Punjab : CIA स्टाफ बनकर लोगों से ठगी मारते 2 गिरफ्तार, एक फरार

    Punjab : CIA स्टाफ बनकर लोगों से ठगी मारते 2 गिरफ्तार, एक फरार

    लुधियाना :  थाना कुंमकला की पुलिस ने नकली सीआईए 2 स्टाफ कर्मियों को गिरफ्तार किया है। जबकि एक भागने में कामयाब हो गया। आरोपियों की पहचान सतनाम सिंह निवासी गांव जस्सोवाल, जगदीश सिंह निवासी गांव बहिसाल कलां माछीवाड़ा और मनदीप सिंह निवासी माछीवाड़ा के रुप में हुई है। पुलिस ने यह कार्रवाही पीड़ित सोम प्रकाश के बयानों पर की है। पीड़ित ने बताया कि देर रात वह अपने गांव कोट गंगू राए के गेट पर बैठा था।

     रात करीब साढ़े 8 बजे स्विफ्ट कार नंबर पीबी-08-डी.पी-5568 में तीन व्यक्ति उसके पास आए। उन लोगों ने उसे गालियां देनी शुरू कर दी। खुद को CIA स्टाफ दोराहा का सदस्य बता कर तीनों व्यक्तियों ने उसे कार में धकेल अगवा कर लिया। बदमाशों ने गांव घुलाल नजदीक गाड़ी रोक कर उससे मारपीट की।

    लुटेरों ने उसे कहा कि वह नशा बेचता है इस कारण उस पर वह मामला दर्ज करवाएंगे। सोम प्रकाश ने कहा कि तीनों आरोपियों ने उसे धमकाया जिसके बाद उसने अपने किसी पहचान वाले से 30 हजार रुपए मंगवा कर उन्हें दिए। पैसे लेकर तीनों बदमाशों ने उसे छोड़ दिया। सोम प्रकाश ने कहा कि आरोपी सतनाम सिंह और जगदीश सिंह की पहचान कर पुलिस ने उसे दबोच लिया है।

    पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई कार और 4 हजार रुपए नकदी बरामद कर ली है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है ताकि खुलासा हो सके अभी तक बदमाशों ने कितनी वारदातों को अंजाम दिया है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने धारा IPC 365,12-B और 07 The P.C ACT 1988 के तहत मामला दर्ज किया है।

  • Punjab : नशे में धुत्त ई-रिक्शा चालक की करतूत आई सामने, देखें CCTV

    Punjab : नशे में धुत्त ई-रिक्शा चालक की करतूत आई सामने, देखें CCTV

    मोगा : जिले में आए दिन चोरी और लूटपाट की घटनाएं बढ़ रही है। ताजा मामला मोगा के गिल रोड से सामने आया है। जिसमें एक ई रिक्शा चालक नशे में धूत्त होकर घर में अकेली महिला को दरवाजा खोलने के लिए बार-बार कह रहा है और वह दीवार फांदने की ताक में था। जिस की सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। जानकारी देते हुए महिला के पति सुमित ने बताया कि उनकी पत्नी घर में अकेली थी। 

    दोपहर को एक ई रिक्शा चालक नशे में धूत्त होकर घर में आकर घर का दरवाजा खोलने के लिए कहता है, तो मेरी पत्नी ने उससे पूछा क्या काम है तो बार-बार उसने दरवाजा खोलकर बात सुनने के लिए कहा। परंतु मेरी पत्नी ने दरवाजा नही खोला तो उसने दीवार फांदकर अंदर आने का प्रयास करने लगा। इसी दौरान घर के अंदर से कुते ने उसको देखकर भोंकना शुरू कर दिया। जिसके बाद उसने मेरी पत्नी को कुत्ते को बांधने को कहा। 

    मेरी पत्नी ने उसको जाने के लिए कहा और चेतवानी दी। जिसके बाद वह वहा से चला गया। यह सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। वही जब सुमित से पुलिस को सूचना देने के बारे में कहा, तो सुमित ने कहा कि हमें पुलिस पर भरोसा नहीं रहा। मोगा में हर रोज ऐसी घटनाए बढ़ती जा रही है। पुलिस की ओर से कोई भी कार्रवाही नही की जा रही है। वही बेखौफ होकर लुटेरे घटनाओं को अंजाम दे रहे है।

  • विदेश में Border पर Punjabi युुवक की मौत, परिवार ने Army में जबरन भर्ती के लगाए आरोप, देखें वीडियो

    विदेश में Border पर Punjabi युुवक की मौत, परिवार ने Army में जबरन भर्ती के लगाए आरोप, देखें वीडियो

    अमृतसरः यूक्रेन बॉर्डर पर पंजाबी युवक की मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान तेजपाल निवासी अमृतसर के रूप में हुई है। परिवार का कहना है कि तेजपाल अपने पीछे पत्नी और 2 बच्चो को छोड़ गया। मृतक तेजपाल की बेटी 3 साल की है और उसका 6 साल का बेटा है। उन्होंने बताया कि तेजपाल 12 जनवरी को टूरिस्ट वीजा पर भारत से रूस गया था। तेजपाल के परिजनों के मुताबिक रूस में जबरदस्ती उनके बेटे को फौज में भर्ती किया गया। परिजनों के अनुसार 3 मार्च को उनके बेटे का फोन आया था कि उसे बॉर्डर पर भेजा जा रहा है।

    परिवार का सरकार से मांग है कि तेजपाल के शव को भारत लाया जाए। पत्नी परविंदर कौर ने कहा कि तेजपाल 20 दिसंबर को भारत से थाइलेंड गया था। उसके बाद वह 12 जनवरी को रशिया के मास्को चले गए। तेजपाल के कुछ दोस्तों ने उसे रशिया में जबरन फोर्स किया किया कि वह फौज में भर्ती हो जाए। दोस्तों के कहने पर ही वह टूरिस्ट वीजा पर गया था। परिवार तेजपाल को विदेश भेजना नहीं चाहते थे लेकिन तेजपाल विदेश जाने की जिद पर था। 3 मार्च को आखरी बार बात हुई है। पत्नी ने कहा कि सरकार से मांग करते है कि यदि तेजपाल की डेड बाडी विदेश में है तो उसे भारत भेजा जाए।

  • Jalandhar : उप चुनाव को  लेकर DC ने जारी किए निर्देश, देखें वीडियो

    Jalandhar : उप चुनाव को लेकर DC ने जारी किए निर्देश, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS : अतिरिक्त उपायुक्त-सह-अतिरिक्त जिला निर्वाचन पदाधिकारी मेजर डाॅ. अमित महाजन ने विधानसभा क्षेत्र 34-जालंधर पश्चिम (एजे) के उप-चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों द्वारा चुनाव प्रचार के हित में छिपाए जाने वाली चुनाव प्रचार सामग्री के बारे में प्रिंटर और प्रकाशकों को निर्देश दिए और कहा कि उनके द्वारा छापी जाने वाली चुनाव सामग्री जैसे पंपलेट, पोस्टर, बैनर आदि पर मुद्रक एवं प्रकाशक का नाम एवं पता अंकित करना अनिवार्य है। आज यहां जिला प्रबंधकी कंप्लैक्स में बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति चुनाव प्रचार सामग्री जैसे पंपलेट एवं पोस्टर आदि जिस पर प्रिंटर और पब्लिशर का नाम नही है तो, उसको नही छापेगा। उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति ऐसा करता पाया गया तो उसे 6 महीने तक की जेल या 2000 रुपये तक का जुर्माना या दोनों हो सकते है। 

    उन्होंने यह भी कहा कि यदि कोई दस्तावेज या प्रचार सामग्री जिसमें कोई आपत्तिजनक जैसे धर्म, नस्ल, जाति, समुदाय या भाषा के आधार पर अपील की गई है, या किसी प्रतिद्वंद्वी के चरित्र के संबंध में कोई आपत्तिजनक शब्दाबली पाई जाती है तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि इन प्रतिबंधों से राजनीतिक दलों, उम्मीदवारों और उनके समर्थकों द्वारा पैंपलेट, पोस्टर आदि पर अनुचित खर्च पर अंकुश लगेगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि धारा 127-ए का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, जिसमें केस दर्ज करना और प्रिंटिंग प्रेसों के लाइसेंस रद्द करना आदि शामिल है। उन्होंने यह भी बताया कि अभियान सामग्री छापने से पहले, मुद्रक को प्रकाशक से एक हस्ताक्षरित स्व-घोषणा पत्र प्राप्त करना होगा, जो प्रकाशक को जानने वाले दो व्यक्तियों द्वारा सत्यापित हो। 

    इस स्व-घोषणा पत्र के साथ छापी गई चुनाव प्रचार सामग्री की संख्या तथा उस पर होने वाले खर्चे संबंधी जानकारी निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित प्रोफार्मा में भरकर जिला निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध करवाई जायेगी। उन्होंने आगे कहा कि आदर्श चुनाव संहिता लागू होने के दौरान अवैध फ्लेक्स, पोस्टर, पंपलेट को रोकने के लिए टीमें पहले ही गठित की जा चुकी है। अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी राजनीतिक दलों, प्रत्याशियों व अन्य को चेतावनी दी कि यदि चुनाव आयोग द्वारा जारी निर्देशों का उल्लंघन पाया गया तो संबंधित के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

     यदि कोई अधिकारी उक्त धारा एवं चुनाव आयोग के निर्देशों को सही तरीके से लागू करने में असफल पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी विभागीय कार्रवाई की जायेगी. इसके अलावा बैंकों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि संदिग्ध लेनदेन की दैनिक रिपोर्ट चुनाव कार्यालय को दी जाए ताकि धन के दुरुपयोग को रोका जा सके।

  • Punjab: मामूली विवाद को लेकर हुई खूनी झड़प में चली गोलियां, 5 घायल, 4 गिरफ्तार, देखें Video

    Punjab: मामूली विवाद को लेकर हुई खूनी झड़प में चली गोलियां, 5 घायल, 4 गिरफ्तार, देखें Video

    तरनतारनः गांव भैणी मस्सा सिंह में दो पक्षों में खूनी झड़प होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार दोनों पक्षों में जमीनी विवाद को लेकर झगड़ा हो गया। इसी रंजिश के चलते एक पक्ष ने अपने तीन दर्जन साथियों के साथ मिलकर दूसरे पक्ष पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया और गोलियां चला दी। इस खूनी विवाद में 5 लोग घायल हो गए है, जिन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। खालड़ा थाना प्रभारी विनोद शर्मा ने बताया कि इस मामले में 36 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

    इनमें से 4 को गिरफ्तार कर लिया गया है और बाकी की तलाश जारी है। वहीं घटना में घायल कुलविंदर सिंह और पलविंदर सिंह ने बताया कि वे खेतीबाड़ी करते हैं और उन्होंने अपने खेत में मकान बनाया हुआ है और उनके खेत की जमीन के साथ ही उसी गांव के रहने वाले सारज सिंह की भी जमीन है। पलविंदर सिंह ने बताया कि वह अपने घर के रास्ते पर मिट्टी डाल रहे थे। इसी दौरान सारज सिंह अपने कुछ साथियों के साथ आया और गाली-गलौज करने लगा और मिट्टी डालने से रोका। जिसके बाद सारज सिंह वापस चला गया लेकिन थोड़ी ही देर में वह अपने तीन दर्जन साथियों के साथ वापस आया और उस पर व उसके परिजनों पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया।

    सारज सिंह व उसके साथियों ने गोलियां भी चलाईं। पलविंदर सिंह के अनुसार इस घटना में वह व उसके पांच लोग घायल हो गए, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, खालड़ा थाना प्रभारी विनोद शर्मा ने बताया कि इस मामले में 36 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इनमें से चार को गिरफ्तार कर लिया गया है और बाकी की तलाश जारी है। सारज सिंह व उसके साथियों ने गोलियां भी चलाईं। पलविंदर सिंह के अनुसार इस घटना में वह व उसके पांच लोग घायल हो गए, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

  • Punjab: Civil Hospital की पार्किंग में लगी आग, देखें वीडियो

    Punjab: Civil Hospital की पार्किंग में लगी आग, देखें वीडियो

    लुधियानाः सिविल अस्पताल की पार्किंग में आग लगने का मामला सामने आया है। जिसके बाद कर्मियों में हड़कंप मच गया। हालांकि कर्मी द्वारा पार्किंग में आग लगने के चलते पहले तो आग लगने की बात को नकारा गया। जिसके बाद जब मीडिया के कर्मी ने जब कहा कि उसके बाद पार्किंग में खड़ी गाड़ियों की तस्वीरे उसके पास मौजूद है। जिसके बाद पार्किंग के कर्मी ने माना की अफसर यहां पर गाड़ियां खड़ी करके चले जाते है। आग लगने के बाद पार्किंग से गाड़ियों को हटा लिया गया था। हालांकि वहां पर एक और गाड़ी खड़ी हुई थी। इस दौरान पार्किंग कर्मी तो पहले उक्त गाड़ी के बारे में नहीं माना, जिसके बाद जब पार्किंग के कर्मी को मौके पर ले जाया गया तो कर्मी कहने लगा कि यह गाड़ी किसी अफसर की खड़ी है, लेकिन इसके बारे में उसके कुछ नहीं पता।

    वहीं घटना की सूचना दमकल विभाग को दे दी गई है। जिसके बाद दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पा लिया है। बताया जा रहा है कि पत्तों को लगी आग फैल गई और मौके पर खड़ी गाड़ियों को तुंरत हटवाया गया, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। वहीं घटना की सूचना मिलते ही एसएमओ मौके पर पहुंच गए। एसएमओ अफसर ने कहा कि कूड़े के डंप को किसी ने आग लगाई थी, जिसके चलते यह घटना घटी। बताया जा रहा है कि आग बुझाने आई दमकल विभाग की गाड़ी 15 मिनट तक फंसी रही। इस मामले में पार्किंग की आ रही समस्या को लेकर एसएमओ ने कहाकि उनकी टीम के द्वारा प्रशासन को पत्र लिखकर भेज दिया गया है। आज अन्य पत्र कमिश्नर पुलिस को लिखकर भेजा जाएंगा और ठीक से पार्किंग ना करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करवाई जाएंगी। 

  • Jalandhar: सुबह हुए दर्दनाक हादसे में बाप- बेटे की मौत की Live वी़डियो आई सामने

    Jalandhar: सुबह हुए दर्दनाक हादसे में बाप- बेटे की मौत की Live वी़डियो आई सामने

    जालंधर, ENS: खालसा स्कूल के पास बने कूड़े के डंप के सामने हुए टिप्पर और बाइक की टक्कर में बाप-बेटे की मौत हो गई। वहीं इस घटना की लाईव वीडियो सामने आई है। वीडियो में देखा जा सकता है कि 16 वर्षीय करमण सिंह बाइक चला रहा है और वह जैसे ही डंप के पास पहुंचा तो उसने पैदल जा रहे व्यक्ति में बाइक मार दी। जिसके चलते बाइक का बैलेंस बिगड़ गया और बाप-बेटे सड़क पर गिर गए। वहीं सामने से गुजर रहे टिप्पर की चपेट में दोनों आ गए और इस हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान हेरां गांव के रहने वाले जसवीर सिंह (42) और क्रमण सिंह (16) के रूप में हुई है।

    बताया जा रहा है कि दोनों बेटी की शादी के लिए मकसूदां मंडी की ओर सब्जी लेने के लिए जा रहे थे कि यह घटना हो गई। बताया जा रहा है की बहन की आज ही शादी थी लेकिन इस हादसे से परिवार में शोक की लहर छा गई है। दर्दनाक हादसे में तरनजीत सिंह और उसके पिता की मौत हुई है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स मौके पर पहुंच गई और दोनों के शवों को कपड़े से ढक दिया है। मामले की जांच में जुट गई। हादसा इतना दर्दनाक था कि हादसे में दोनों लोगों के शरीर के अंग सड़क पर बिखर गए।

    मामले की जानकारी देते हुए जसवीर के जीजा मोहिंदर सिंह ने बताया कि आज बेटी की शादी थी। हमें मकसूदां मंडी में सब्जी लेने के लिए जाना था। मैं बाइक पर थोड़ी आगे निकल गया। दूसरी बाइक पर जसवीर और करमण आ रहे थे। कुछ दूरी पर जाकर जब जसवीर नहीं आया तो उसने कॉल की, लेकिन किसी ने कॉल नहीं उठाई। तब उसने गांव में कॉल कर कहा कि जसवीर और क्रमण फोन नहीं उठा रहे हैं। इसके बाद वह अपनी बाइक पर वापस आने लगा। जब खालसा स्कूल डंप के पास पहुंचा तो उसे एक्सीडेंट के बारे में पता लगा। इसके बाद उसने परिवार के सदस्यों को घटना की जानकारी दी।