Blog

  • Punjab News: District Bar Association ने की विशेष बैठक, देखें वीडियो

    Punjab News: District Bar Association ने की विशेष बैठक, देखें वीडियो

    लुधियाना। वकील समुदाय के सामने लंबे समय से आ रही दिक्कतों को लेकर पंजाब भर के जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने आपातकालीन बैठक की। यह बैठक लुधियाना के दुगरी रोड स्थित एक होटल में की गई। जिसमें काफी लंबे समय से आ रही वकील समुदाय की परेशानियों को लेकर चर्चा की गई।

    बैठक को संबोधित करते हुए जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि कठिनाइयों को दूर करने के लिए इस विशेष बैठक का आयोजन किया गया है। बाकी जिले के हर गांव और कस्बे में ग्राम सभा खोलने की बात हो रही है, हम इसका विरोध करते हैं और जल्द ही सभी वकील समुदाय से सलाह कर अगली रणनीति तैयार की जाएगी।

  • Punjab News: मॉडल टाउन कोठी में ब्लास्ट होने से 2 बच्चों सहित 3 झुलसे, देखें वीडियो

    Punjab News: मॉडल टाउन कोठी में ब्लास्ट होने से 2 बच्चों सहित 3 झुलसे, देखें वीडियो

    लुधियाना : मॉडल टाउन में कोठी में ब्लास्ट होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक मॉडल टाउन के एक्सटेंशन मॉडल टाउन एक्सटेंशन डी में एक कोठी के अंदर ब्लास्ट हो गया। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में तीन लोग घायल हो गए हैं। घायलों में एक 4 साल का बच्चा एक, 12 साल का बच्चा और एक नौकरानी शामिल हैं। बताया जा रहा है सचिन मोबाइल आर्ट गैलरी मालिक की यह कोठी है।

    डायलॉग को लुधियाना के दीप अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि कोठी मलिक सचिन पहले से बीमार चल रहा था जिसका दिल्ली अस्पताल में उपचार चल रहा है। जिसके चलते घर के परिजन दिल्ली गए हुए थे। इस दौरान बच्चों के पास कोठी मलिक ने नौकरानी को ठहराया हुआ था। इस घटना के दौरान ब्लास्ट होने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

  • प्रदेश की सरकार ने उद्योगों से बिजली सब्सिडी बंद की है ,उसके चलते उद्योगों पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा: राकेश कौशल 

    प्रदेश की सरकार ने उद्योगों से बिजली सब्सिडी बंद की है ,उसके चलते उद्योगों पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा: राकेश कौशल 

    राकेश कौशल ने कहा कि जिला ऊना से ही कई उद्योगपति उद्योग बंद करने की सोच रहे हैं

    ऊना/सुशील पंडित: हरोली ब्लॉक औद्योगिक एसोसिएशन अध्यक्ष राकेश कौशल ने जिला भर के उद्योगपतियों के साथ ऊना में पत्रकार वार्ता करते हुए उद्योगपतियों के दर्द को ब्यान किया ।राकेश कौशल ने कहा कि प्रदेश की सरकार ने उद्योगों से जो बिजली की सब्सिडी बंद की है ,उसके चलते उद्योगों पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा।

    उन्होंने कहा कि टाहलीवाल क्षेत्र में ही 9 उद्योगों पर करीब 14 करोड़ का बोझ आएगा ,जो सहन करना मुश्किल है ।राकेश कौशल ने कहा कि लोहा सहित अन्य के उद्योग हैं जिनका रॉ मटेरियल ही बिजली है, ऐसे में जो उद्योग पहले से लाखों यूनिट प्रति माह बिजली के कंज्यूम कर रहे हैं और सब्सिडी बंद होने से नुकसान होगा और यह उद्योग काम करने की बजाय हिमाचल से पलायन करने का मन बनाएंगे। राकेश कौशल ने कहा कि कई उद्योगपति परेशान है और वह पंजाब व अन्य क्षेत्रों में अपने उद्योग को शिफ्ट करने की योजना बनाने लगे हैं ,अगर ऐसा होता है तो यह प्रदेश सरकार के लिए राजस्व रोजगार में बहुत बड़ा झटका होगा।

    राकेश कौशल ने कहा कि हिमाचल वेलफेयर स्टेट है ऐसे में वेलफेयर स्टेट अपनी नीतियों से अगर उद्योगों सहित अन्य वर्गों को नुकसान पहुंचाने का काम करेगी तो निश्चित रूप से बहुत बड़ा नुकसान आर्थकी पर पड़ेगा। राकेश कौशल ने कहा कि सरकार ने उद्योगों की देनदारी जो बिजली के बिलों की देनी है वह नहीं दी है उसे भी एडजस्ट किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि ग्राउंड लेवल पर आकर सरकार को उद्योगों की हालत जांचनी चाहिए।

    उन्होंने कहा कि बंद कमरों में बैठकर योजनाएं बनाने से कुछ नहीं होगा ।राकेश कौशल ने कहा कि जिला ऊना से ही कई उद्योगपति उद्योग बंद करने की सोच रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिजली कमजंक्शन का 65% उद्योग खर्च कर रहे हैं और उसका प्रतिमाह रेवेन्यू बिजली बोर्ड को आ रहा है ।राकेश कौशल ने कहा कि बिना सोचे समझे कोई भी नीति नहीं बनाई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि उद्योगपतियों से सलाह करके नीति सरकार बनाएप, कौशल ने कहा कि उद्योगपति सरकार को हर स्तर पर सहयोग देने का काम कर रहे हैं ,लेकिन अगर उद्योग ही नहीं रहेगा तो सहयोग कैसा होगा? उन्होंने कहा कि हमारी चिंताएं हिमाचल प्रदेश को लेकर के हैं ,हिमाचल प्रदेश की औद्योगिक नीति को लेकर के हैं .

    उन्होंने कहा कि इसलिए सरकार के समक्ष हमारी मांग है कि बिना देरी उद्योगों से जो सब्सिडी बिजली की बन्द की गई है उसे बहाल किया जाए। उन्होंने कहा कि पंजाब उत्तराखंड जम्मू कश्मीर सहित अन्य राज्यों से महंगी बिजली हिमाचल में हो गई है और जबकि हिमाचल में बिजली का उत्पादन भी होता है, ऐसे में सरकार आर्थिक नुकसान ना करें। राकेश कौशल ने कहा कि हमने अनेक बार सरकार को रिप्रेजेंट किया है लेकिन सरकार फिलहाल किसी भी विषय पर गंभीर नजर नहीं आ रही ।

    उन्होंने कहा कि अनेक बार तो उद्योगपतियों को हाई कोर्ट में जाकर राहत लेनी पड़ी है। राकेश कौशल ने कहा कि सरकार अपनी उद्योग नीति को तो देखें कि आखिर उसमें कहां-कहां अब बदलाव की जरूरत है? क्या कमी है ?उन्होंने कहा कि जो प्लाट दिए जाते हैं वह भी पैसे के लिए जाते हैं, ऐसे में क्या सुविधा है जो सरकार दे रही है .उन्होंने कहा कि हम सरकार के निर्णय का विरोध कर रहे हैं .उन्होंने कहा कि जो जन विरोधी है ,उद्योग विरोधी हैं. उन्होंने कहा कि अगर आज आवाज नहीं उठाएंगे तो उद्योग समाप्त हो जाएगा .उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री व उद्योग मंत्री को बिना देरी उद्योगों पर विशेष ध्यान देना चाहिए।

    उन्होंने कहा कि बहुत बड़ी-बड़ी कंपनियां हिमाचल को अलविदा कह रही हैं। राकेश कौशल ने कहा कि हमारी चिंता हिमाचल के उद्योग को बढ़ाने को लेकर के हैं इसलिए हम सब एकजुट होकर के सरकार से आग्रह कर रहे हैं कि बिजली की सब्सिडी को बहाल किया जाए, केंद्र सरकार से उद्योगों के लिए राहत ली जाए नहीं तो प्रदेश की सरकार अपनी उद्योग पॉलिसी में परिवर्तन करें तब उद्योग आगे बढ़ेगा वरना उद्योग के पहिए जाम हो जाएंगे।

    इस अवसर पर महासचिव रोहित वर्मा

    सलाहकार आरसी तनेजा,उपाध्यक्ष नगेन्द्र सिंह, सलाहकार राजन धीर, क्रिमिका इंडस्ट्रीज से राजवीर सिंह, दीपक फास्टनर से किरनदीप सिंह , वर्धमान इस्पात से बलजीत,

    मैहतपुर इंडस्ट्रीज एसोसिएशन  अध्यक्ष सीएस कपूर , संयुक्त सचिव सुशील मल्होत्रा , अम्ब गगरेट जीतपुर इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के प्रधान प्रमोद कुमार शर्मा, सालसन स्टील प्राइवेट लिमिटेड से सरदार कर्ण सिंह, लिव गार्ड इनर्जी टेक्नॉलिजी पावर लिमिटिड से शिव पाल, कुलदीप यादव , ल्यूमिनस से अजय भारद्वाज मौजूद रहे ।

  • Haryana में 61% मतदान पर वोटिंग खत्म, ‘पंजे’ का दिख रहा दबदबा, कमल नहीं खिलता आ रहा नजर !, देखें Exit Poll

    Haryana में 61% मतदान पर वोटिंग खत्म, ‘पंजे’ का दिख रहा दबदबा, कमल नहीं खिलता आ रहा नजर !, देखें Exit Poll

    चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा चुनाव में शनिवार को शाम 17.00 बजे तक 61 प्रतिशत मतदान हुआ। आयोग से प्राप्त आंकडों के अनुसार शाम 17.00 बजे तक मेवात जिले में सबसे अधिक 68.28 प्रतिशत और गुरुग्राम में सबसे कम 49.97 प्रतिशत मतदान हुआ।

    जिसके बाद चुनाव के एग्जिट पोल भी आने शुरू हो चुके हैं। अधिकांश एग्जिट पोल में कांग्रेस पार्टी को पूर्ण बहुमत मिलता हुआ नजर आ रहा है। हालांकि ये केवल एग्जिट पोल हैं। इसका रिजल्ट से कोई लेना-देना नहीं है। कई बार एग्जिट पोल और चुनावी नतीजे में बड़े अंतर देखने को मिल जाता है. बीजेपी को इस बार हरियाणा में एंटी इंकमबेंसी से जूझना पड़ा है।

    एग्जिट पोल में कांग्रेस को मिल रही है जीत
    एक चैनल के एग्जिट पोल के अनुमान में हरियाणा में बीजेपी को 20-32 सीट, कांग्रेस को 46-61 सीट, जेजेपी को 0-1, इनेलो को 2-3 और अन्य के खाते में 3-5 सीट मिलने का अनुमान है।

    इन जिलों में इतने प्रतिशत हुआ मतदान
    अम्बाला में 62.26 प्रतिशत, भिवानी में 63.06, चरखी दादरी में 58.10, फरीदाबाद में 51.28, फतेहबाद में 67.05, हिसार में 64.16, झज्जर में 60.52, जींद में 66.02, कैथल में 62.53, करनाल में 60.42, कुरुक्षेत्र में 65.55, महेन्द्रगढ़ में 65.76, पलवल में 67.79, पंचकुला में 54.71,पानीपत में 60.52, रेवाड़ी में 60.91, रोहतक में 60.56, सिरसा में 65.37, सोनीपत में 56.69 और यमुनानगर जिला में 67.93 प्रतिशत मतदान हुआ।

    कुल 1,031 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में बंद
    हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंकज अग्रवाल ने बताया कि राज्य विधानसभा चुनाव में कुल 1,031 उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरे हैं, जिनमें 930 पुरुष और 101 महिलाएं शामिल हैं। इन उम्मीदवारों में 464 निर्दलीय उम्मीदवार भी अपना भाग्य आजमा रहे हैं। इन सभी उम्मीदवारों के किस्मत को फैसला मतदान की समाप्ति के बाद ईवीएम में बंद हो जायेगा। आगामी आठ अक्टूबर को होने वाली मतगणना में हरियाणा सहित जम्मू-कश्मीर के भी चुनाव परिणाम आयेंगे और 10 अक्टूबर को चुनावी प्रक्रिया पूरी तरह से संपन्न हो जायेगी।

  • स्कूटी से टकराई कार, मामला दर्ज

    स्कूटी से टकराई कार, मामला दर्ज

    ऊना/ सुशील पंडित: स्कूटी से टकराई तेज रफ्तार कार की टक्कर से स्कूटी सवार घायल हो गए शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    पुलिस को दी शिकायत में आयुष शर्मा निवासी गांव सिद्धचलेहड़ डा0 सुन्काली त0 अम्ब ने अपनी शिकायत  में दर्ज करवाया कि करीब 2.15 बजे दोपहर भरवाईं की तरफ से एक कार तेज रफ़तार से आई व आगे चल रही स्कूटी को गलत दिशा में जाकर टक्कर मार दी I जिससे मोटरसाइकिल चालक व पीछे बैठी महिला को काफी चोटें आई है I शिकायत के आधार पर सुरेश कुमार निवासी प्रेमनगर मोहल्ला गलुआ त0 व जिला ऊना के विरुद्ध धारा 281, 125a भा0न0स0 के तहत थाना अम्ब में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

  • भारत विकास परिषद ने राहत सामग्री का ट्रक भेजा कुल्लू

    भारत विकास परिषद ने राहत सामग्री का ट्रक भेजा कुल्लू

    एमके श्रीवास्तव ने झंडी देकर किया रवाना

    रविवार को यह सामग्री परिषद के लोग स्वयं बांटेगे

    बद्दीसचिन बैंसल: भारत विकास परिषद की शाखा बद्दी ने शनिवार को बालोधी (कुल्लू) में आपदा प्रभावितों के लिए राशन व वस्त्रों से  भरा ट्रक रवाना किया। ट्रक को माईल स्टोन गियर्स के ग्रुप प्रेजीडेंट (एचआर) एमके श्रीवास्तव ने झंडी देकर रवाना किया।

    विदित रहे कि 31 जुलाई 2024 की रात को बादल फटने से मलाना डेम टूट गया, जिससे कुल्लू का गांव बालोधी को भारी नुकसान हुआ।  इस प्राकृतिक आपदा में भारत विकास परिषद बद्दी शाखा ने सहायता स्वरूप गर्म कंबल, स्वेटर, बना बनाया खाना (रेडी टू ईट) जिसमें चावल, पनीर, दालें, आदि है। जिन्हें मात्र पांच मिनट पैकेट को गर्म पानी में रखने के बाद प्रयोग किया जा सकता है।

    शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे राहत सामग्री के ट्रक को विधिवत रूप से रवाना किया गया। इस मौके पर भारत विकास परिषद के सचिव देवव्रत यादव ने दानी सज्जनों का आभार प्रकट किया। इस राहत सामग्री को भेजने में मुख्य रूप से माईल स्टोर गियर्स, बिरला टैक्सटाईल मिल, वर्धमान टैक्सटाईल मिल, दीपक स्पीनर्स, विनसम टैक्सटाईल, ईस्टमेन बैटरी, बीटा ड्रग्स, कर्लस इंडिया, शिवा स्कोरिटी, एसएनवीए ग्रुप, लाज मोटर्स, श्री गंगा इंड्रस्टीज, राम देव स्वीट एंड नमकीन और समाज सेवी कृष्ण कौशल, भारतीय मजदूर सघ के राज्स सदस्य मेला राम चंदेल इंफोर्समेंट आफिसर दीपक शर्मा  व स्वाति ने सामग्री व नकद राशि देकर सहायता की।

    भारत विकास परिषद शाखा बद्दी के अध्यक्ष रमन कौशल ने इस अवसर पर कहा कि मानवता की सेवा ही भगवान की सेवा है। उन्होंने बद्दी के गणमान्य एवं समर्थवान लोगों की अभार जताया व भविष्य में भी ऐसी आपदा में सहयोग करने  की अपील की है। माईल स्टोन के ग्रुप प्रेजीडेंट एमके श्रीवास्तव ने कहा कि भारत विकास परिषद बद्दी  शाखा मानवता के लिए जो कार्य कर रही है उसको समर्थ लोगों की ओर से इसी प्रकार सहयोग देना चाहिए। उन्होंने भारत विकास परिषद के सभी सदस्यों का इस पुनीत कार्य के लिए अभार जताया। सामग्री को भारत विकास परिषद का 8 सद्सय दल देवव्रत यादव, रमन कौशल, नीरज गुप्ता, परमिंद्र सिंह, प्रीतपाल, ओपी ठाकुर,  स्वाति पवार एवं दीया पवार शामिल रहे। इस मौके पर नीरज गुप्ता, सीडी मिश्रा, धीरज मिश्रा, अनुपम शर्मा, परमवीर चौहान, दीपक कुमार, महेश कौशल, निर्मल सिंह, प्रेम लता, विष्णु शर्मा, राकेश यादव,मेला राम चंदेल,  दीप कुमार आर्य समेत सैंकडों लोग उपस्थित रहे।

  • फिल्म ‘Do patti’ में बाइक चलाने को लेकर चिंतित थी Kajol, इस दिन Release होगी Movie

    फिल्म ‘Do patti’ में बाइक चलाने को लेकर चिंतित थी Kajol, इस दिन Release होगी Movie

    मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल अपनी आने वाली फिल्म ‘दो पत्ती’ में बाइक चलाने को लेकर चिंतित थी। शशांक चतुर्वेदी द्वारा निर्देशित और कनिका ढिल्लन द्वारा लिखित मर्डर मिस्ट्री दो पत्ती में काजोल और कृति सैनन की अहम भूमिका है। फिल्म दो पत्ती,उत्तराखंड के काल्पनिक शहर देवीपुर पर आधारित है। काजोल इस फिल्म में एक पुलिसकर्मी की भूमिका में है जो एक हत्या के प्रयास के मामले में सच्चाई को उजागर करने के मिशन पर है।

    फिल्म दो पत्ती का निर्माण कनिका ढिल्लों और कृति सेनन ने किया है। कनिका ढिल्लो ने बताया कि फिल्म दो पत्ती की कहानी सुनते समय काजोल चिंतित हो गयी थीं। फिल्म दो पत्ती में पुलिस अफसर के किरदार की वजह से काजोल को बाइक चलानी थी। काजोल को इस बात की चिंता थी कि शूटिंग के दौरान जब-जब उन्हें बाइक पर बैठना पड़ा तब-तब उनके पैर में चोट लग चुकी है। कनिका ने कहा, काजोल मैम ने कहानी सुनने के बाद मुझसे कहा कि कनिका, मैंने पूरी कहानी सुनी, बड़ा मजा आया, लेकिन मुझे बाइक चलानी नहीं आती। इस पर मैंने जवाब दिया कि हम मैनेज कर लेंगे।

    उन्होंने मुझे चेतावनी दी कि जिस फिल्म में मैं बाइक पर बैठी हूं, उसमें मैंने अपना पैर तोड़ लिया है। तो वो देख लेना! फिल्म दो पत्ती 25 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इस फिल्म में तन्वी आजमी और शहीर शेख भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।

  • AAP विधायक के भाई को लेकर Jalandhar पहुंची ED की टीम, देखें वीडियो

    AAP विधायक के भाई को लेकर Jalandhar पहुंची ED की टीम, देखें वीडियो

    जालंधर। अमरगढ़ से आप विधायक जसवंत सिंह गज्जन माजरा के बाद भाई को ईडी ने अमरगढ़ से आम आदमी पार्टी के विधायक जसवंत सिंह गज्जन माजरे के बाद अब उनके भाई बलवंत सिंह को गिरफ्तार किया है। जिसके बाद उन्हें जालंधर के ईडी दफ्तर लेकर पहुंची है। जहां उनसे मामले बारे विस्तार से पूछताछ की जायेगी।

    बता दें कि जसवन्त सिंह गज्जन माजरे के भाई तारा हेल्थ कॉरपोरेशन के एमडी हैं। सूत्रों के अनुसार 40.92 करोड़ के बैंक धोखाधड़ी घोटाले में फरार चल रहा था। वहीं मोहाली कोर्ट ने 4 दिन की रिमांड हासिल किया है।

  • दड्डा -सट्टा पर्ची सहित एक काबू

    दड्डा -सट्टा पर्ची सहित एक काबू

    ऊना/ सुशील पंडित: पुलिस थाना सदर ऊना के मुलाजिम गश्त करते हुए गांव सनोली  में मौजूद थे तो रंजीत कुमार पुत्र बेचे राम निवासी गांव बाहरिया मिलखिया डा0 तजानपुर थाना मिर्जापुर त0 जलालाबाद जिला तजानपुर राज्य उतर प्रदेश हाल रिहायश वार्ड नं0 4 पीरनिगाहा त0 व जिला ऊना के कब्जे से पर्ची दडड़ा सटटा व 1050/- रुपये बरामद किए गए। इस संबंध में पुलिस ने धारा 13ए-3-67 जुआ अधिनियम के तहत थाना सदर ऊना में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

  • Jalandhar News: सिनेपोर्ट क्लब के उद्घाटन दौरान Kangana के सवाल पर भड़के Bollywood Actor Arbaaz Khan, देखें वीडियो

    Jalandhar News: सिनेपोर्ट क्लब के उद्घाटन दौरान Kangana के सवाल पर भड़के Bollywood Actor Arbaaz Khan, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: सिनेपोर्ट क्लब के उद्घाटन दौरान आज जालंधर में अभिनेता और फिल्म निर्माता अरबाज़ खान पहुंचे। इस दौरान उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि हिंदोस्तान में साउथ, बंगाल, यूपी और पंजाब में फिल्में बन रही है। वहीं उन्होंने पंजाबियों की तारीफ करते हुए कहा कि यूके सहित कई अन्य देशों में अब तो पंजाबी फिल्में देखी जाती है। अरबाज खान ने दिलजीत सिंह की तारीफ करते हुए कहा कि पंजाब इज रॉकिंग। वहीं अरबाज खान ने पंजाब की इंडस्ट्री की तारीफ की। इस दौरान उन्होंने कहा कि पंजाबियों में हर जगह लोगों में अपनी अलग पहचान बनाई है। वहीं उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म बंदा सिंह चौधरी को लेकर कहा कि उसका फ्लेवर पंजाब से है। अरबाज ने कहा कि इस फिल्म का गाना आज ही रिलीज किया गया है।

    वहीं भारतीय टीम को लेकर कहा कि भारतीय टीम में 11 खिलाड़ियों में पहुंचने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ती है। वैसे ही बॉलीवुड में आने के लिए उसी तरह से मेहनत करनी पड़ती है। कंगना रणौत पर पूछे गए सवाल पर अरबाज खान भड़क गए और कहने लगे वह कंगना के बारे में कुछ नहीं कह सकते। उन्होंने पॉलिटिक्ल सवाल का जवाब देने से मना कर दिया। दरअसल, पत्रकार ने अरबाज खान से पूछा गया था कि बॉलीवुड अदाकार का पंजाब में आने पर जोरो शोरों से पंजाबियों द्वारा स्वागत किया जाता है, लेकिन कंगना द्वारा पंजाबियों को लेकर लगातार कंट्रोवसी की जाती है। जिसके बाद अरबाज खान भड़क गए।

    बता दें कि इस उद्घाटन समारोह में सिनेपोर्ट क्लब के संस्थापक और विलेज ग्रुप के प्रेसिडेंट और सीईओ दीपक कुमार शर्मा, ऑपरेशन्स और मार्केटिंग प्रमुख गिरीश वानखेड़े भी शामिल हुए। क्लब में लाइव बैंड्स “गेटवे ऑफ पंजाब” और “गेटवे ऑफ साउय” के रूप में प्रमुख आकर्षण प्रस्तुत किए गए, जो पंजाब और दक्षिण भारतीय व्यंजनों के शौकीनों को एक नया अनुभव देंगे। सिनेपोर्ट क्लब विभिन्न मनोरंजन गतिविधियों का मंच बनेगा, जिसमें स्टैंड-अप कॉमेडी, ओपन माइक, लाइव बैंड और मूवी नाइट्स शामिल हैं।

    यह क्लब एक ऐसा स्थान होगा जहां लोग मनोरंजन के साथ स्वादिष्ट भोजन का भी आनंद उठा सकेंगे, जिससे यह जालंधर में सबसे पसंदीदा मनोरंजन केंद्र बनने की दिशा में अग्रसर है। दीपक कुमार शर्मा ने कहा कि गुरुग्राम में सफलतापूर्वक संचालित हो रहे सिनेपोर्ट क्लब की सफलता ने उन्हें जालंधर में यह क्लब शुरू करने के लिए प्रेरित किया। उनका उद्देश्य एक ऐसा मंच प्रदान करना है, जहां लोग अपनी रुचियों के अनुसार मनोरंजन का आनंद ले सकें।

    Kangana के सवाल पर भड़के Bollywood Actor Arbaaz Khan, देखें वीडियो:-