Blog

  • सतपाल रायजादा को जनता दे आशीर्वाद, अनुराग से करें सवाल, इतने सालों में क्यों कुछ नहीं किया: सुखविन्द्र सुक्खू

    सतपाल रायजादा को जनता दे आशीर्वाद, अनुराग से करें सवाल, इतने सालों में क्यों कुछ नहीं किया: सुखविन्द्र सुक्खू

    हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल रायजादा के पक्ष में मुख्यमंत्री सुक्खू ने की डाडासीबा में जनसभा

    ऊना/ देहरा/ सुशील पंडित : हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल रायजादा के पक्ष में मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने देहरा के डाडासीबा में जनसभा की और मतदाताओं से रायजादा के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया। अपने सम्बोधन में सुक्खू ने कहा कि एक आम परिवार से निकलकर मैं मुख्यमंत्री बना मेरे परिवार से कोई राजनीति में नहीं था और न ही कोई आना चाहता है। कांग्रेस ने मेरे जैसे आम व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनाकर अपनी सोच का परिचय दिया है। सतपाल रायजादा भी आम परिवार से संबंधित हैं और कांग्रेस ने उनको टिकट दिया है। उन्होंने कहा कि अनुराग से पूछे इतने सालों से सांसद बन रहे हैं लेकिन संसदीय क्षेत्र के लिए क्या किया? जनता भी अनुराग से पूछे आपदा आई तो क्यों नहीं आपने पी.एम. और गृहमंत्री से जाकर सहायता मांगी? क्यों नहीं आर्थिक सहायता प्रदेश को नहीं दिलवाई? ओ.पी.एस. का विरोध करने वाले और जनता के साथ कभी न खड़े होने वाले अनुराग का साथ न दिया जाए। जनता के साथ खड़े रहने वाले सतपाल रायजादा को आशीर्वाद दें।

    अनुराग खुद तो बन गए लेफ्टिनेंट, बच्चों को बना दिया अग्निवीर: रायजादा
    अपने चुनाव प्रचार के दौरान ऊना के धुसाड़ा और डाडासीबा में सतपाल रायजादा ने कहा कि खुद तो अनुराग लेफ्टिनेंट बन गए लेकिन युवाओं को अग्निवीर बनाकर उनका भविष्य अंधकारमय बना दिया है। भाजपा ने अग्निवीर जैसी योजना लाकर युवाओं के भविष्य को बर्बाद किया है जबकि इसके विपरीत कांग्रेस ने पिछले 14 महीने में युवाओं को रोजगार देने के साथ-साथ प्रदेश के विकास को भी नई बुलंदियों पर पहुंचा दिया है। हिमाचल प्रदेश के अनाथ बच्चों का पालन पोषण से लेकर उनकी पढ़ाई तक का खर्चा प्रदेश सरकार ने उठाकर एक नया इतिहास रचा है। महिलाओं को प्रति महीने 1500 रुपए देने के साथ-साथ दूध के दाम भी बढ़ाए गए हैं। कांग्रेस की सरकार ने 10 में से 5 गारंटी पूरी करके जनता के विश्वास को जीता है।

    उन्होंने अनुराग ठाकुर को रावण की संज्ञा देते हुए जनता से अपील करते हुए की कोई भी भगवा वस्त्र धारण करके जनता के हितों से खिलवाड़ ना करें, इसके लिए सभी को सचेत रहना पड़ेगा। उन्होंने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर पर हमला तेज करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश के विकास में अनुराग ठाकुर का कोई भी योगदान नहीं है। यहां तक कि जब आपदा आई तब अनुराग ठाकुर हिमाचल में पहुंचे ही नहीं। अनुराग ठाकुर जनता को गुमराह करते रहे कि हिमाचल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दूसरा घर है, लेकिन जब यह घर उजड़ रहा था, तो मोदी ने इस घर में रहने वाले लोगों की मदद के लिए क्या किया, भाजपा यह भी नहीं बता पा रही।

    कांग्रेस नेता सुरिन्द्र मनकोटिया ने कहा कि कार्यकत्र्ता डट जाएं और हर बूथ और हर परिवार के पास जाएं। हिमाचल में महिलाओं को 1500-1500 रुपए मिल रहे हैं इस बारे में महिलाओं को बताएं। मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने अच्छे कार्य किए हैं और गारंटियों को भी पूरा किया जा रहा है। उपचुनावों सहित लोकसभा के कांग्रेसी उम्मीदवार को जीत दिलवाने में जोर लगा दें। सतपाल रायजादा अच्छे नेता है और वह सांसद बनकर सी.एम. सुक्खू के साथ मिलकर संसदीय क्षेत्र का अभूतपूर्व विकास करवाएंगे।
  • राज्य में हर बड़ा टैंडर होता ऑन लाइन, उसमें ठेकेदार की नहीं होती कोई भूमिका: भुट्टो

    राज्य में हर बड़ा टैंडर होता ऑन लाइन, उसमें ठेकेदार की नहीं होती कोई भूमिका: भुट्टो

    कुटलैहड़ कांग्रेस प्रत्याशी पहले पूरे तथ्य और सच्चाई जानकर लगाए आरोप

    ऊना/सुशील पंडित : कुटलैहड़ से कांग्रेस प्रत्याशी को ज्ञात नहीं कि आजकल ऑन लाइन टैंडर प्रतिक्रिया होती है। और जिस कार्य के लिए संबंधित विभाग एस्टीमेट बनाकर ऑन लाइन करता है। ठेकेदार उसी एस्टीमेट के माध्यम से टैंडर डालते हैं। कुटलैहड़ के कांग्रेस प्रत्याशी पहले पूरी जानकारी और तथ्य जुटा लिया करें, फिर किसी पर आरोप लगाया करें। कुटलैहड़ भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र भुट्टो ने कुटलैहड़ के टक्का,तयूडी रेंसरी में प्रचार के दौरान कुटलैहड़ के कांग्रेस प्रत्याशी पर जम कर हमला बोलते हुए कहा कि कुटलैहड़ के कांग्रेस प्रत्याशी को विधायक बनने की बहुत जल्दी है क्योंकि उनको यह सुनहरा मौका मिला है। 

    उन्होंने कहा कि अगर कुटलैहड़ से टिकट मिल गया, फिर 40 वर्षो से कांग्रेस के सच्चे सिपाही,और अगर नहीं मिला तो पूरे और सच्चे मन से कांग्रेस प्रत्याशी की बगावत शुरू कर देते है। यह हमने 2022 के विधान सभा चुनावो में खुद देखा है क्योंकि उस समय मै खुद कुटलैहड़ से कांग्रेस प्रत्याशी रहा हूं। देवेंद्र  भुट्टो ने कहा कि सरकार और सत्ता की आड़ में जो कांग्रेस प्रत्याशी ने सरकारी भूमि पर हवेलियां बनाई हैं इन की भी पूरी जांच पड़ताल होगी। और यह जांच पड़ताल की फाइल भी सरकारी कार्यलय में पहुंच चुकी गई। 

    भुट्टो ने कहा कि आज तक इस प्रत्याशी का परिवार चुनावी समय में फ्रेंडली मैच खेलता रहा है लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। क्योंकि कुटलैहड़ की जनता भी सच्चाई जानने के लिए बड़ी उत्सुक है। भुट्टो ने कहा कि 14 माह के मेरे विधायक कार्यकाल में कौन कुटलैहड़ के बिकास में रोड़ा अटकाता रहा है और कौन सीएम सुक्खू का खास बनकर अगल बगल में बैठता रहा है यह भी जनता को बताएं। भुट्टो ने कहा कि अगर कुटलैहड़ की जनता के इतने हितेषी बनते हैं। तो डेढ़ वर्ष में कुटलैहड़ की जनता के लिए क्या किया। कितनी योजनाओं को स्वीकृति दिलवाई। अपने राजनेतिक कार्यकाल में कुटलैहड़ के किस प्रकार को आर्थिक सहायता प्रदान करवाई है। यह भी कुटलैहड़ के कांग्रेस प्रत्याशी जनता में सार्वजनिक करें। 

    देवेंद्र कुमार भुट्टो ने कहा कि हम कड़ी मेहनत करके यहां तक पहुंचे हैं बीस वर्षो से ठेकेदारी कर रहा हूं। और ठेकेदारी की क्या प्रथा है। यह मुझे इनसे प्रमाण पत्र लेने की जरूरत नहीं है। भुट्टो ने कहा कि अपने आका सीएम सुक्खू की जुवान बोलना कुटलैहड़ कांग्रेस प्रत्याशी बंद करें। क्योंकि ईमानदारी का चोला पहनकर और कुटलैहड़ की जनता के बीच जाकर दूसरों को चोर और खुद को साध बताकर चुनाव नहीं जीते जाते। भुट्टो ने कुटलैहड़ के कांग्रेस प्रत्याशी को चैलेंज देते हुए कहा कि अपने मित्रो यानी सुक्खू सरकार के 14 माह के कार्यकाल की अगर कोई उपलब्धि है। तो उसे बताकर जनता से अपने लिए समर्थन मांगे। देवेंद्र भुट्टो ने कहा कि तीस वर्षो से कुटलैहड़ की जनता के बीच रहकर बिताए है। और कुटलैहड़ की जनता मुझे जानती है। कि मैं ईमानदार या बेईमान हूं। 

    अगर दम है तो 1977 का किस्सा कुटलैहड़ की जनता को सुनाए कांग्रेस प्रत्याशी
    देवेंद्र भुट्टो ने कहा कि बार बार मंच से दल बदलू पुकारने वाले कुटलैहड़ कांग्रेस प्रत्याशी कुटलैहड़ की जनता को 1977 का किस्सा सुना दें। कुटलैहड़ की जनता को पता चल जायेगा कि कौन दल बदलू है। भुट्टो ने कहा कि एक तरफ प्रभु श्री राम के अनुयाई बन रहे हैं। और दूसरी तरफ उस एडवोकेट का पक्ष ले रहे है। जिसने 27 वर्ष श्री राम मंदिर का निर्माण कार्य रुकवाया हैं। और प्रभु श्री राम जी को काल्पनिक बोला। हमने जो किया है डंके की चोट पर किया है। और दिखाकर किया है मुंह में राम और बगल मु छूटी रखना हमारी फितरत नहीं, हम ने सनातनी होने का धर्म निभाया है। यह कुटलैहड़ की जनता को भी याद रहेगा कि श्री राम जी के अस्तित्व को मिटाने बालों के लिए देवेंद्र भुट्टो ने अपनी विधायकी तक कुर्बान कर दी। 
  • भाजपा कार्यालय ऊना में पूर्व कर्मचारियों ने भरी हुंकार

    भाजपा कार्यालय ऊना में पूर्व कर्मचारियों ने भरी हुंकार

    ऊना/ सुशील पंडित : भाजपा पूर्व कर्मचारी एव बुदीजीवी परकोष्ट का जिला स्तरीय सम्मेलन जिला भाजपा कार्यालय में सम्पन्न हुआ जिसमें लगभग जिला ऊना के 400 वरिष्ठ नागरिक उपस्थित हुए। इसमें मुख रूप से ऊना सदर के विधायक सतपाल सिंह सत्ती तथा घनश्याम शर्मा पूर्व उपाध्यक्ष कर्मचारी एब पेंशनर कल्याण बोर्ड हिमाचल प्रदेश तथा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ हिमाचल प्रदेश के संयोजक प्रोफेसर रविंद्र ठाकुर भी सम्मिलित हुए। इसमें जिला भाजपा अध्यक्ष बलबीर चौधरी ,पूर्व विधायक दविंदर भुट्टो ,पूर्व भाजपा अध्यक्ष मनोहर लाल व जिला भाजपा महामंत्री राज कुमार पठानिया ने भी भाग लिया ।

    इस सम्मेलन में पेंशनर की विभिन्न समस्याओं पर गहन चर्चा हुई और वर्तमान कांग्रेस सरकार द्वारा कर्मचारियों को कोई भी वित्तीय लाभ ना देने पर गहरा रोष प्रगट किया गया ।इस सम्मेलन में मुख्यातिथि  सतपाल सत्ती द्वारा वरिष्ट पेंशनर को सम्मानित किया गया तथा सम्मेलन में सभी वक्ताओं द्वारा पेंशनर की मांगों का पुरजोर समर्थन किया गया । अंत में सभी ने संकल्प लिया के लोकतंत्र के इस महापर्व पर 1 जून 2024 को वोट की ताकत से भाजपा प्रत्याशियों को विजय बनायेगे।इस कार्यक्रम को विशेष रूप से बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉक्टर सतीश शर्मा , कर्मचारी प्रकोष्ठ के संयोजक अजय पराशर , सुरेश चंद्र वरिष्ट अधिशाषी अभियंता, मोहिंदर लाल शर्मा , लाला शिव कुमार  , शांति सरूप,श्रीमति लक्ष्मी जरियाल , आरडी अग्निहोत्री व विजय लमलेहड़ा उपस्थिति रहे ।
  • फगवाड़ा: गांव भानोकी के वासियो ने अकाली दल छोड़ भाजपा का दामन थामा, देखे वीडियो

    फगवाड़ा: गांव भानोकी के वासियो ने अकाली दल छोड़ भाजपा का दामन थामा, देखे वीडियो

    फगवाड़ा: भारतीय जनता पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक फगवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव भाणोकी में आयोजित की गई। जिसमें केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश और भाजपा की लोकसभा प्रत्याशी मैडम अनीता सोम प्रकाश विशेष रूप से उपस्थित रहे।

    इस मौके पर शामिल हुए ग्रामीणों ने केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश का स्वागत किया और अपने संबोधन में कहा कि पिछले 10 वर्षों में बीजेपी के शासनकाल में देश में विकास की गति दोगुनी हो गई है। विकास की गति को इसी तरह पटरी पर बनाए रखने के लिए बीजेपी का बटन दबाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि भनोकी गांव उनका अपना गांव है। हर चुनाव में उन्हें भनोकी गांव से हमेशा समर्थन मिलता रहा है। 

    इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी अनिता सोम प्रकाश ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने वाले हर व्यक्ति को पूरा मान-सम्मान मिलेगा। भाजपा सिद्धांतों की पार्टी है। यह देश के हर नागरिक का प्रिय पार्टी है। उन्हें भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा होशियापुर से उम्मीदवार होने पर गर्व है।मैडम अनिता ने भनोकी गांव के भाजपा में शामिल हुए लोगों को बधाई दी और पार्टी के लिए कड़ी मेहनत करने का आग्रह किया। 

    इस अवसर पर अवतार सिंह मंड ने ग्रामीणों का धन्यवाद करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के विकास की गति को देखकर हर ग्रामीण भाजपा में शामिल होने और समर्थन देने को तैयार हैं। 

    भाजपा में शामिल हुए सुधागर सिंह भानोकी, कुंदन सिंह खख, जसविंदर सिंह प्रधान गुरुद्वारा साहिब, जतिंदर सिंह, अमरीक सिंह खख, गुरमेज सिंह लंबरदार, हरनेक सिंह, बलदेव कृष्ण जोशी, विशाल जोशी, जरनैल सिंह, अमरीक सिंह, बिनांग, जोगिंदर सिंह प्रणीत सिंह व अन्य लोगों को आश्वासन दिया गया कि इस बार भनोकी गांव से पहले से अधिक लीड मिलेगी।

  • घग्गर नदी में तैरता मिला बच्चे का शव

    घग्गर नदी में तैरता मिला बच्चे का शव

    पंचकूला : नाडा साहब जाते हुए पुल के नीचे घग्गर नदी में एक नवजात बच्चे का शव मिलने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार कुछ स्थानीय लोगों ने जब शव देखा तो उन्होंने डायल 112 को फोन कर इसकी सूचना दी।

    मौके पर पहुंची मेनपाल की टीम ने पानी में घुसकर मृत बच्चे को बाहर निकाला और इसकी सूचना थाना सेक्टर 7 और थाना सेक्टर 5 एसएचओ को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुुरु कर दी है। बच्चे के शव को सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल मोर्चरी में रखवाया गया। अभी तक पता नहीं लगा है यह बच्चा किसका है।

  • पति बना हैवान! पत्नी, सास और बच्चों को दी खौफनाक मौत 

    बिहार: मधुबनी में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है | यहां शख्स ने अपने रिश्तेदारों के घर पहुंचकर अपनी पत्नी, दो बच्चों और सास की हत्या कर दी | वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया | सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया।

    दिल दहला देने वाली घटना बिहार के मधुबनी जिले में हुई। यहां एक शख्स ने अपनी पत्नी, दो बच्चों और सास की हत्या कर दी।इस घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है.

    एजेंसी के मुताबिक, घटना झंझारपुर थाना क्षेत्र के सुचेत गांव में हुई। यहां आरोपी पवन कुमार महतो ने अपनी पत्नी, दो बच्चों और सास की सोते वक्त हत्या कर दी. आरोपी पवन कुमार महतो से विवाद के बाद उसकी पत्नी पिछले कुछ दिनों से बच्चों के साथ अपनी मां के घर पर रह रही थी। इसी बीच पवन अपने रिश्तेदार के घर पहुंचा और वारदात को अंजाम दिया।

  • कपूरथला जेल में कैदी पर सूए से जानलेवा हमला

    कपूरथला जेल में कैदी पर सूए से जानलेवा हमला

    कपूरथला : मॉडर्न जेल के अस्पताल के टीवी वार्ड में तैनात ओवरसियर कैदी पर 2 कैदियों द्वारा लोहे के सूए से हमला करने का मामला सामने आया है। इस हमले में कैदी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार कैदियों को आग जलाने से रोकने पर आरोपियों ने इस हमले को अंजाम दिया। इसकी पुष्टि करते हुए सहायक जेल अधीक्षक कमलजीत सिंह ने बताया कि घायल कैदी को सिविल अस्पताल में इलाज के बाद वापस जेल भेज दिया गया है।

    जांच अधिकारी एएसआई बलवंत सिंह ने बताया कि थाने में घायल कैदी के बयान के आधार पर 2 कैदियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार अजय कुमार निवासी न्यू अरमान नगर थाना रामा मंडी जालंधर ने कोतवाली पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह मॉडर्न जेल कपूरथला में 10 साल की सजा काट रहा है। जेल विभाग द्वारा उसे अस्पताल के टीवी वार्ड में मॉनिटर के पद पर तैनात किया गया है।

    9 मई को सुबह करीब 11 बजे विनोद कुमार और आरजू टीवी वार्ड में दाखिल हुए। दोनों ने वार्ड में आग जला दी। जब उसने उन्हें ऐसा करने से रोका तो उन्होंने उस पर लोहे के सुए से हमला कर दिया। उनके कंधे और कमर पर हमला किया गया और गहरे घाव हो गए। घायल होने पर जेल विभाग ने उसे सिविल अस्पताल कपूरथला में भर्ती कराया। कोतवाली थाने की पुलिस ने वीक्षक के बयान पर विनोद कुमार और आरजू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दोनों हवाली मॉडर्न जेल में बंद हैं। घायल अजय कुमार को इलाज के बाद वापस जेल भेज दिया गया है।

  • जालंधर: इस चौंक पर बुजुर्ग महिला से हुई स्नैचिंग, देखे Live

    जालंधर: इस चौंक पर बुजुर्ग महिला से हुई स्नैचिंग, देखे Live

    जालंधर, ENS: महानगर में क्राइम का ग्राफ दिन बी दिन बढ़ता जा रहा है। थोड़ी देर पहले वडाला चौक पर गोली चलने की घटना सामने आई थी। जिसके बाद लंबा पिंड चौंक के नजदीक बाइक पर जा रहे बुजुर्ग दंपति से स्नैचिंग का मामला सामने आया है।

    पीड़ित महिला सविता ने जानकारी देते हुए बताया कि वह गुरु नानक एवन्यू में रहते है और किशनपुरा चौक से लंबा पिंड घर की ओर जा रहे थे। इस दौरान जब वह चड्ढा स्वीट शॉप के पास पहुंचे, तो पीछे से एक्टिवा पर सवार होकर आए लुटेरों ने बुजुर्ग महिला के एक कान से बाली छीन कर फरार हो गए। 

    पीड़ित यशपाल ने कहा कि उन्होंने सड़क पर चीख पुकार करते हुए लुटेरों को पकड़ने की गुहार भी लगाई। लेकिन किसी ने भी उनकी मदद नहीं की। दिन दिहाड़े इस तरह सरेराह लूट पाट की बढ़ती वारदातों से शहर वासियो में रोष व्याप्त है।

  • मात्र 1500 रुपए चुराने के आरोप में व्यक्ति को उतारा मौत के घाट

    मात्र 1500 रुपए चुराने के आरोप में व्यक्ति को उतारा मौत के घाट

    महाराष्ट्र: अपराध का पता महाराष्ट्र के चंद्रपुर में चला। यहां 1500 रुपये चुराने के आरोपी एक शख्स की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस शहर के एक बाजार के बीच में हुई इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। यह क्रूर घटना निगरानी कैमरों में कैद हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    महाराष्ट्र के चंद्रपुर में एक विवादित हत्या का मामला सामने आया है। यहां 1500 रुपये चुराने के आरोप में एक शख्स की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस घटना से इलाके में काफी शोर मचा। इस घटना की जानकारी जैसे ही पुलिस को हुई तो वह मौके पर पहुंची और स्थिति की जांच की। पुलिस ने शव की खोज की और जांच शुरू की।

    जानकारी के मुताबिक, मामला चंद्रपुर के गुगस शहर का है। वहां एक शराब की दुकान के सामने इन दोनों लोगों ने पहले शराब पी और फिर इनके बीच बहस हो गई। 30 साल के सागर उर्फ ​​संतोष दिलीप कुंता ने 40 साल के मोनू गणपत जयसवाल पर 1500 रुपए चुराने का आरोप लगाया। दोनों के बीच बहस हो गई। इन दोनों लोगों के बीच 1500 रुपये की चोरी को लेकर विवाद हो गया।

  • मुंबई पुलिस ने ड्रग फैक्ट्री में मारा छापा, अरबों की हैरोइन जब्त

    जोधपुर :  मुंबई पुलिस ने एक ड्रग फैक्ट्री पर रेड करने का मामला सामने आया है। इसमें करीब 104 करोड़ की ड्रग्स का उत्पादन हो रहा था। रविवार को मुंबई पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जोधपुर के मोगड़ा स्थित इस फैक्ट्री से लगभग 68 MD पकड़ी है। मुंबई पुलिस के जॉइंट कमिश्नर सत्यनारायण चौधरी की टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है।

    जानकारी के अनुसार मुंबई में सप्लाई हो रही ड्रग्स का कनेक्शन जोधपुर से होने का इनपुट था। इस जानकारी में मोगड़ा से गुडा रोड जाने वाले रास्ते में एक फैक्ट्री का अपडेट मिला था। इसके बाद मुंबई पुलिस एक्टिव हुई और यहां पर कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

     इसके साथ ही यहां 4 अन्य फैक्ट्रियों पर कार्रवाई जारी है। फिलहाल लोकल पुलिस को भी अलर्ट मोड पर रहने को कहा गया है। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार, इस फैक्ट्री का संचालन मोगड़ा निवासी भारमल जाट (40) कर रहा था। अब तक 104 करोड़, 25 लाख 70 हजार का माल जब्त किया गया है।