Blog

  • एक बार फिर व्रत वाला आटा खाने से भारी मात्रा में लोग बिमार

    नई दिल्ली : नवरात्रि के समय कई व्रती फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो रहे हैं। मिलावटखोर व्रत के आटे में भी मिलावट कर रहे है। व्रत का आटा खाने के मामले सामने आ रहे है। ऐसा ही मामला महाराष्ट्र के नागपुर में देखने को मिला। नागपुर के कोराडी के महालक्ष्मी जगदंबा मंदिर में कार्यरत 20 से ज्यादा कर्मचारी सिंघाड़े के आटे की बनी पूरियां खाकर बीमार हो गए।

    इससे मंदिर परिसर में अफरातफरी मच गई। बीमार लोगों को एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मिली जानकारी के अनुसार चैत्र नवरात्र की वजह से मंदिर के कई कर्मचारी उपवास रखे हुए थे। कर्मचारियों के लिए फलहार के साथ सिंघाड़े की आटे की पूरियां बनाई गई थी। इसे खाते ही कर्मचारियों को अचानक चक्कर आना, पेट में दर्द, उल्टी जैसे शिकायत होने लगी।

    सभी को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया।  अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि सभी मरीजों की बीमारी के एक समान लक्षण थे। यह फूड प्वाइजनिंग है। सभी का प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। मरीजों की स्थिति खतरे से बाहर है।

  • जालंधरः पूर्व CM चरणजीत चन्नी का जानें क्यों हुआ विरोध, देखें वीडियो 

    जालंधर, ENS: ईद-उल-फितर के पर्व पर बीते दिन पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी जालंधर दौरे पर आए हुए थे। जहां वह दरगाह पर नतमस्तक होने पहुंचे। इस दौरान चन्नी ने जालंधर में मुस्लिम समुदाय के साथ नमाज पढ़ी। वहीं चन्नी द्वारा नमाज पढ़े जाने पर ईदगाह के अंदर विवाद हो गया। इस घटना की वीडियो भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक बुजुर्ग चन्नी के साथ आए समर्थकों को रोक रहा है और कह रहा है कि जो वह कह रहा उसे ध्यान से सुन लें, यहां पर नेतागिरी ना करें।

    वीडियो देखने के लिए link पर click करे 

    बताया जा रहा है कि चन्नी जब नमाज पढ़ने लगे तो बुजुर्ग ने उन्हें नमाज पढ़ने से रोक दिया। इसी पर भड़के चन्नी के साथ आए मुस्लिम समर्थकों ने इसका विरोध भी किया। हालांकि कुछ देर बाद मामला शांत करवा दिया गया और फिर चन्नी को नमाज अदा करने दी गई। दरअसल, चन्नी ईद मनाने गुलाब देवी रोड पर स्थित ईदगाह पर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने मुस्लिम समुदाय के लोगों से मुलाकात की और गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। इसके बाद उन्होंने उनके साथ नमाज पढ़ी।

  • मातम में बदल गईं ईद की खुशियां, नाव पलटने से 15 लोग डूबे, 4 लापता

    नई दिल्ली : पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत ईद की खुशियां मातम में बदल गईं। खैबर पख्तूनख्वा में बृहस्पतिवार को दर्दनाक हादसा हुआ। हादसा उस वक्त हुआ जब सिंधु नदी में एक नाव पलट गई। नाव पलटने के इस हादसे में कम से कम 15 लोग डूब गए।

    हादसे के बाद भारी संख्या में आसपास के लोग नदी के पास पहुंच गए। बचाव अभियान से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि हादसा नौशेरा जिले के कुंड पार्क क्षेत्र में हुआ, जहां ईद का जश्न मनाने के लिए बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए थे। 

    सिंधु नदी में हुए नाव हादसे को लेकर अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने 11 लोगों को बचा लिया है लापता 4 लोगों की तलाश जारी है। अधिकारियों के मुताबिक नौशेरा स्वाबी और मर्दन की बचाव टीम तलाशी अभियान में हिस्सा ले रही हैं। लोगों की तलाश के काम में गोताखोर भी जुटे हैं। 

  • जालंधरः अकाली दल की बढ़ी मुश्किलें, दिग्गज नेता जल्द आप पार्टी में हो सकता है शामिल

    जालंधर, ENS: लोकसभा चुनावों को लेकर नेताओं का पार्टी छोड़कर जाने का सिलसिला लगातार जारी है। वहीं कांग्रेस के बाद अब अकाली दल की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही। बीते दिन ही गुरप्रीत सिंह मलूका का बेटा और बहू भाजपा में शामिल हुए थे। वहीं अब जालंधर सीट पर अकाली दल को बड़ा झटका लगने जा रहा है। सूत्रों के अनुसार दिग्गज नेता आप पार्टी में शामिल होने जा रहा है। हालांकि अकाली दल के सीनियर नेता मनाने में जुटे हुए है। वहीं कुछ दिन पहले भगवंत मान ने भी जालंधर दौरे के दौरान कहा था कि उन्होंने जालंधर सीट पर पैनी नजर बनाई हुई है। ऐसे में आप पार्टी इस दिग्गज नेता को पार्टी में शामिल कर उम्मीदवार घोषित कर सकती है।

  • पंजाबः सरकारी छुट्टियों का प्राइवेट स्कूलों ने किया विरोध, देखें वीडियो

    अमृतसरः साल के 365 दिनों में स्कूलों में कई सार्वजनिक छुट्टियां रहती हैं और त्योहारों के दिनों में स्कूल लगातार कई दिनों तक बंद रहते हैं। जिसके चलते निजी स्कूलों ने अमृतसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सार्वजनिक छुट्टियों का विरोध किया है। दरअसल, अमृतसर के तरनतारन रोड पर प्राइवेट स्कूलों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि साल के 365 दिनों में से मुश्किल से करीब 180 दिन ही स्कूल खुल पाते हैं और बाकी दिन छुट्टियां होती हैं। जिसके कारण बच्चों के माता-पिता भी कहते हैं कि उनके बच्चों की पढ़ाई ख़राब है।

    वीडियो देखने के लिए link पर click करे 

    वहीं निजी स्कूलों के प्रिंसीपलों का भी कहना है कि स्कूल में सिर्फ रविवार को ही छुट्टी होनी चाहिए। यदि किसी त्योहार पर सार्वजनिक छुट्टी होती है तो स्कूलों में बच्चों को उस त्योहार का इतिहास पढ़ाया जाना चाहिए और अन्य गतिविधियां आयोजित की जानी चाहिए ताकि बच्चों को इसके बारे में समझ आ सके। उन्होंने कहा कि बीते दिन संत नाभा दास जी के जन्मदिन पर सरकारी छुट्टी कर दी गई और आज तक संत नाभा दास जी के बारे में किसी को ज्यादा जानकारी नहीं है।

    निजी स्कूलों के प्रिंसीपलो ने कहा कि उन्हें भी संत नाभा दास के बारे में कोई जानकारी नहीं है। लेकिन फिर भी सरकार ने उन्हें छुट्टी घोषित कर दी और लगातार ईद बैसाखी और नवरात्रि समेत कई त्योहारों की छुट्टियां आ रही हैं। जिसका असर बच्चों की पढ़ाई पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि हम सरकार से अपील करते हैं कि निजी स्कूलों में केवल रविवार को छुट्टी का आदेश दिया जाए ताकि बच्चों को अच्छे तरीके से शिक्षा मिल सके और उनका भविष्य अच्छा हो सके।

  • जालंधरः 28 हजार की नौकरी दिलवाने के मामले में व्यक्ति काबू, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: थाना भार्गव कैंप के अधीन आते इलाके में 28 हजार की नौकरी दिलाने का झांसा देने के मामले में लोगों ने व्यक्ति को काबू किया है। लोगों का कहना है कि उक्त व्यक्ति कहता था कि क्या प्राइवेट काम कर रहे हो, वह उन्हें 28 हजार रुपए में सरकारी नौकरी लगवा देगा। युवी ने बताया हनी नामक व्यक्ति को उन्होंने गीता कालोनी से काबू किया है। युवी ने कहाकि उनके दो साथी ऑटो चलाते है। इस दौरान हनी सवारी बनकर आया और सरकारी नौकरी दिलवाने का झांसा देने लगा, जिसे काबू कर लिया।

    Video No.1 

    वीडियो देखने के लिए link पर click करे 

    लोगों ने घटना की सूचना थाना भार्गव कैंप की पुलिस को दी। लोगों का कहना है कि काबू किया गया व्यक्ति खुद को फगवाड़ा का रहने वाला बता रहा है। उन्होंने कहा कि हनी घर में नौकरी दिलवाने के लिए आया था और पूछताछ में फर्जी पाया गया। जिसके बाद उन्होंने पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जाएगी, पूछताछ में पता चलेगा कि वह और कितने लोगों से ठगी कर चुका है।

    Video No.2

    वीडियो देखने के लिए link पर click करे 

  • पंजाबी सिंगर निंजा के घर आई खुशियां

    चंडीगढ़ः पंजाबी सिंगर और एक्टर निंजा दूसरी बार पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी ने दूसरी बार बेटे को जन्म दिया है। निंजा ने दूसरे बेटे का नाम ओमकार रखा है। इस बात की जानकारी सिंगर निंजा ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करके दी है। उन्होंने फैन्स को बताया कि वह पिता बन गए हैं। उन्होंने अपने घर में अपने दूसरे बच्चे का स्वागत किया है। 

    गायक ने अपने नवजात बेटे के चेहरे की तस्वीरें पोस्ट नहीं की हैं, बल्कि छोटे पैरों और हाथों की तस्वीरें साझा की हैं। उनके फैंस भी पोस्ट पर कमेंट कर उन्हें बधाई दे रहे हैं। गौरतलब है कि सिंगर निंजा के पहले बेटे का जन्म अक्टूबर 2022 में हुआ था। निंजा ने 2022 में अपने पहले बेटे निशान का स्वागत किया था। मार्क के वक्त निंजा ने भी ऐसा ही एक पोस्ट शेयर किया था।

  • पंजाबः जेल में आग लगने से झुलसा पुलिस कर्मी का पिता, मौ+त

    लुधियानाः सेंट्रल जेल परिसर से बड़ी खबर सामने आई है। जहां पुलिस कर्मी के पिता आग लगने से झुलस गए और इस घटना में उनकी मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार जेल परिसर में तैनात पुलिस कर्मी के पिता उसके साथ ही क्वाटर में रहते थे। वीरवार देर रात जब जेल परिसर में चीखने चिल्लाने की पुलिस कर्मचारियों ने आवाज सुनी तो वह तुरंत कमरे में पहुंचे तो बुजुर्ग औंधे मुंह जमीन पर गिरा हुआ था। उसके शरीर पर आग लगी हुई थी।

    आग लगने के कारण शरीर पूरा कोयला बन चुका है। जानकारी देते हुए जेल सुपरिटेंडेंट शिवराज सिंह नंदगढ़ ने कहा कि मरने वाले पुलिस कर्मचारी का पिता है। जेल परिसर में कमरा लेकर वह रह रहा था। मौत किन हालातों में हुई इसकी अभी जांच करवाई जा रही है। देर रात थाना डिवीजन नंबर 7 की पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को सिविल अस्पताल की मोचर्री में पोस्टमॉर्टम के लिए रखवा दिया है।

  • पंजाब : नौसरबाज ने ढूंढा ठगी करने का नया तरीका, देखें वीडियो

    श्री आनंदपुर साहिब : देश तेजी से डिजिटल हो रहा है। क्या गांव? क्या शहर? हर जगह लोग ऑनलाइन पेमेंट का इस्तेमाल करते है। हालांकि जितनी रफ्तार से ऑनलाइन पेमेंट बढ़ रहा है, उतनी ही रफ्तार से ऑनलाइन फ्रॉड की संख्या में इजाफा हो रहा है। ऐसे में कई बार लोग ऑनलाइन फ्रॉड का शिकार हो जाते है। भारत में डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है।हालांकि इन डिजिटल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल बेहद सावधानी से करना चाहिए।

    वीडियो देखने के लिए LINK पर click करें

    ऐसा इसलिए है, क्योंकि अब स्कैमर्स ने ऑनलाइन पेमेंट प्लेटफॉर्म यूजर्स को ठगने का एक नया रास्ता खोज निकाला है। डिजिटल पेमेंट के फर्जी SMS से ठगी ऐप के जरिए ऑनलाइन पेमेंट का फेक मैसेज भेजकर लोगों को ठग रहे है। ऐसा ही एक मामला सामने आया श्री आनंदपुर साहिब के अगमपुर से जहां एक व्यक्ति जब एक दुकान में खरीदारी करने आता है, तो दुकान के मालिक को ऐसा जताता है कि वह उसकी जानकार है।

    क्योंकि सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि वह दुकान मालिक के पांव को छूकर उनका आशीर्वाद ले रहा है। जिसके बाद खरीददारी करने के बाद वह लगभग 22,810रुपए के करीब का मैसेज उनको दिखाकर ठगी कर फरार हो जाता है। जिसकी बात की भनक लगने केो बाद उस नौसरबाज की तलाश की जाती है। लेकिन वह हाथ में नहीं आता। जरूरत है हमें सतर्क होने की, ताकि ऐसी ठगी द्वारा ना हो पाए।

  • कार की ब्रेक में फंसा बीयर का कैन, हादसे में 2 BJP नेताओं की हुई मौ+त, देखें वीडियो

    गुना: मध्य प्रदेश के गुना में 2 भाजपा नेताओं की सड़क हादसे में जान चली गई। इससे पहले दोनों घर में आराम कर रहे थे। एक दोस्त ने उन्हें कॉल कर बाहर बुलाया। इसी दौरान हाई स्पीड कार ने टक्कर मार दी। पुलिस की जांच में पता चला कि हादसा कार के ब्रेक लीवर के नीचे बीयर की केन फंसने से हुआ। कार सवार दोनों युवक नशे में थे। दोनों गुना की अकादमी से पायलट की ट्रेनिंग ले रहे हैं। इनमें से एक नोएडा और दूसरा हैदराबाद का रहने वाला है। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि कार की स्पीड देखकर लगा था कि कोई हादसा होगा।

    हादसे में न्यू सिटी कॉलोनी के बाहर मंगलवार रात स्कूटी खड़ी कर बात कर रहे मोहनपुर की सरपंच के पति कमलेश यादव की मौके पर ही मौत हो गई। मगराना निवासी भाजपा जिला महामंत्री आनंद रघुवंशी की इलाज के लिए भोपाल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। सरपंच संघ के अध्यक्ष मनोज धाकड़ को इंदौर के बॉम्बे हॉस्पिटल रेफर किया गया है। प्रत्यक्षदर्शी विवेक रघुवंशी ने बताया, मंगलवार रात करीब 11:45 बजे हम छात्रावास तरफ से आ रहे थे। इसी दौरान काले रंग की स्कोडा कार वहां से निकली। उसकी स्पीड बहुत तेज थी। हमें लगा कि इससे कोई हादसा न हो जाए। हम कार को देखते रहे।

    वीडियो देखने के लिए LINK पर CLICK करे 

    आगे जाकर ऐसा लगा कि हमारी आशंका सच साबित हो गई। वहां जाकर देखा तो उस कार ने एक्सीडेंट कर दिया था। कार ने पहले कमलेश यादव को टक्कर मारी। उसके बाद थोड़ा टर्न लिया। फिर स्कूटी को टक्कर मारी, जिस पर आनंद रघुवंशी बैठे थे। स्कूटी को टक्कर मारने के बाद कार डिवाइडर से टकराई। इसके बाद वहां भीड़ लग गई। हादसे के CCTV फुटेज भी सामने आए हैं। इनमें दिख रहा है कि हाई स्पीड कार ने पीछे से स्कूटी में टक्कर मारी। स्कूटी कई फीट तक घिसटती चली गई। दूसरी स्कूटी कार के अगले हिस्से से टकराकर फिसली और डिवाइडर से टकरा गई। उसका पिछला हिस्सा चकनाचूर हो गया। टक्कर के बाद कार भी करीब 20 फीट तक घिसटती गई।

    आनंद रघुवंशी के पारिवारिक मित्र सुनील रघुवंशी ने बताया, ‘रात में आनंद से करीब 31 सेकंड बात हुई। सुबह उनकी मौत की खबर मिली।’ कमलेश यादव एक दिन पहले ही पैतृक गांव से गुना आए थे। हादसे के पहले परिवारवालों ने उनसे कहा था कि अभी मत जाओ। बाद में चले जाना लेकिन वे नहीं माने। अस्पताल में कमलेश के भाई ने कहा, ‘भैया घर पर क्रिकेट मैच देख रहे थे। इसी दौरान दोस्त मनोज धाकड़ ने कॉल कर बुलाया। इसके बाद दोनों घर से उठकर आए। शायद तीनों निजी होटल में ज्योतिरादित्य सिंधिया से मिलने जाने वाले थे।’

    टक्कर मारने वाली कार का नंबर TS08JB5420 हैदराबाद में रजिस्टर्ड है। गाड़ी नोएडा का रहने वाला सौरभ यादव (27) चला रहा था। उसके पिता सरकारी इंजीनियर हैं। कार हैदराबाद के आभास शांडिल्य (24) की है। पिता हैदराबाद में बिजनेसमैन हैं। कार में महंगा परफ्यूम और बड़ी मात्रा में बीयर की केन मिली हैं। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कार सवार नशे में धुत थे। बीयर की एक कैन ड्राइवर साइड ब्रेक के नीचे भी मिली है। दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।