Blog

  • मुस्लिम इलाके में तोड़ा गया माता का मंदिर 

    इस्लामाबाद: पाकिस्तान में हिंदुओं और उनके धार्मिक स्थलों पर हमला कुछ नया नहीं है। जब से पाकिस्तान बना तब से गैर मुस्लिमों के खिलाफ यहां अभियान चलते रहे हैं। इस बीच एक बार फिर मानवाधिकार का उल्लंघन देखने को मिला है। पाकिस्तान में अधिकारियों ने कथित तौर पर एक हिंदू मंदिर को निशाना बनाया है। सिंध के हिंगलाज माता मंदिर को तोड़ा गया है। इसमें पाकिस्तान का पूरा प्रशासन शामिल रहा है। थारपारकर जिले के अधिकारियों ने मीठी शहर में इस मंदिर को तोड़ने के लिए एक अदालती आदेश का हवाला दिया।

    CNN न्यूज-18 की रिपोर्ट के मुताबिक एलओसी के पास हिंदुओं के एक और धार्मिक स्थल, शारदा पीठ मंदिर को तोड़ा गया। इस मंदिर को सुप्रीम कोर्ट की ओर से सुरक्षा के आदेश के बावजूद तोड़ा गया। मंदिर के करीब एक कॉफी हाऊस बनाया जा रहा है, जिसका उद्घाटन इसी साल होगा है। पाकिस्तान में हिंदुओं पर होने वाला यह अत्याचार कोई नई घटना नहीं है। यहां रहने वाले हिंदुओं को लगातार चुनौतियों का सामना करना पड़ा है, जिसमें टार्गेट करके हिंसा, हत्या और उनकी जमीनों को कब्जाना शामिल है।

    रिपोर्ट के मुताबिक यूनेस्को साइट होने के बावजूद भी शारदा पीठ ध्वस्त होने से नहीं बच पाया है। यह विध्वंस पाकिस्तान में सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत की रक्षा को लेकर सवाल उठाता है। इससे पहले जुलाई में भी एक मंदिर को तोड़ दिया गया था। कराची में मरीमाता का मंदिर जमींदोज कर दिया गया था। मंदिर को ध्वस्त तब किया गया जब पूरे इलाके में लाइट नहीं थी। बाहरी दीवार और गेट को छोड़कर अंदर का पूरा ढांचा तोड़ दिया गया था।

  • पंजाब: हाईवे पर कैंटर और कार की भीषण टक्कर में गाड़ी के उड़े परखच्चे, एक की मौ’त

    लुधियाना: पंजाब में सुबह से घने कोहरे के कारण सड़क हादसों के मामले सामने आ रहे है। वहीं ताजा मामला फगवाड़ा-लुधियाना हाईवे पर भयानक हादसा होने का सामने आया है। बताया जा रहा है कि हाईवे पर खड़े कैंटर से कार की टक्कर हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक इस हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई वहीं 2 महिलाएं, ड्राइवर व एक साल का बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए। इस भीषण हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए

    स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक कार सुबह लुधियाना की तरफ जा रही थी और इस दौरान धुंध भी काफी पड़ी हुई थी इसी बीच कार सड़क पर खड़े कैंटर में जा टकराई। लोगों ने बड़ी ही मुश्किल से कार को कैंटर की बैक साइड से बाहर निकाला। वहीं कार के अंदर पड़ा सामान देख कर लगता है कि सभी लोग किसी धार्मिक स्थान से आ रहे थे। बता दें कि आज सुबह खन्ना नेशनल हाईवे पर धुंध के कारण 25 से 30 गाड़ियों की टक्कर हुई थी। वहीं कोटकपूर में भी 6 वाहनों की टक्कर होने का मामला सामने आया था।

  • पंजाबः थाने की SHO लगे रिश्वत के आरोप, अधिकारी का आया बयान, देखें वीडियो 

    बठिंडाः थाना नेहियांवाला के एसएचओ को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां नशे के साथ पकड़े युवक को मिलवाने के बदले मां ने एसएचओ पर रिश्वत मांगने के आरोप लगाए। वहीं कहा जा रहा है कि इस मामले को लेकर बीते दिन शाम को एडिशनल सेशन जज के आदेशों पर थाना नेहियांवाला में दबिश दी गई। दरअसल, शुक्रवार को आदर्श नगर निवासी एक महिला अदालत में पेश हुई कि इस दौरान पीड़िता ने आरोप लगाए है कि उसकी बेटी को पुलिस ने अवैध हिरासत में रखा हुआ है। जिसके बाद पुलिस ने उसे मिलवाने की जगह उसे ही थाने में बंद कर दिया। जबकि वारंट अधिकारी द्वारा मौके पर थाने में रेड करने पर कोई भी नहीं मिला। इसके बाद वारंट अधिकारी वहां से वापस चले गए।

    वहीं इस मामले को लेकर बठिंडा जिले के भुच्चो रेंज के डीएसपी भुच्चो रछपाल सिंह ने बताया कि हमारी एसएचओ करमजीत कौर माननीय अदालत और अधिकारियों को गुमराह करके झूठे आरोप लगाकर फंसाना चाहती हैं क्योंकि SHO करमजीत कौर उसके बेटे के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है। आरोपी नशे का आदी है। कब्जे से ड्रग्स और ड्रग मनी बरामद की गई है और उसके खिलाफ मामला दर्ज कर माननीय अदालत में पेश किया जा रहा है। बता देंकि आदर्श नगर निवासी महिला सिमरन ने आरोप लगाया कि उसके बेटे को थाना नेहियांवाला पुलिस ने जीदा टोला प्लाजा से हेरोइन व ड्रग मनी के साथ गिरफ्तार किया था, लेकिन पुलिस ने उसके बेटे से बरामद ड्रग मनी में से कुछ पैसे वापस करने की बात कहीं थी और कहां था कि वह अदालत के सामने ड्रग मनी मिलने की बात कबूल ना करे।

    इस दौरान महिला ने आरोप लगाया कि जब उसने अपने बेटे से मिलने के लिए कहा तो पुलिस से उसे 10 हजार रुपए की मांग की। जब उसने पैसे नहीं दिए, तो उसे भी थाने में बिठा रखा, जिसका पता चलने पर उसकी मां आज अदालत में पेश हुई और उसे पुलिस द्वारा अवैध हिरासत में रखने की बात अदालत को बताई। जिसके बाद अदालत ने चेकिंग करने के लिए एक वारंट अधिकारी तैनात किया, लेकिन पुलिस को पहले ही पता चलने पर उसे छोड़ दिया गया। उधर, डीएसपी भुच्चो रछपाल सिंह ने कहा कि वारंट अधिकारी ने चेकिंग की, लेकिन कुछ नहीं मिला। जिसकी रिपोर्ट वह एडिशन सेशन जज को देंगे।

  • क्रिकेट खेलते हुए 10वीं कक्षा के लड़के की मौत, दोस्त भी हुआ घायल

    धारवाड़ :  कर्नाटक के धारवाड़ जिले की सिद्धारमा कॉलोनी में शनिवार को क्रिकेट खेलते करंट लगने से 16 साल के एक लड़के की मौत हो गई। मृतक की पहचान 10वीं कक्षा के छात्र श्रेयस शिन्नुरा के रूप में हुई है। उसे बचाने की कोशिश करने वाले उसके दोस्त को भी गंभीर चोटें आईं और फिलहाल उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार शाम लड़के घर के ऊपरी हिस्से में क्रिकेट खेल रहे थे, तभी गेंद पकड़ने के दौरान श्रेयस बिजली के तार के संपर्क में आ गया। गंभीर हालत में उसे प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया।

    मां-बाप का इकलौता बेटा था श्रेयस

    श्रेयस के पिता अशोक शिन्नुरा ने बताया कि उनका इकलौता बेटा शाम 5 बजे स्कूल से लौटा था। उन्होंने कहा कि अपने दोस्त के साथ क्रिकेट खेलने जाने से पहले उसने कुछ समय अपने मोबाइल फोन पर बिताया था। उन्होंने कहा 10 मिनट के बाद लोगों ने मुझे बुलाया और जब मैं वहां पहुंचा तो मैंने श्रेयस को घायल पाया। हम उसे अस्पताल ले गए, लेकिन वह बच नहीं सका।’ श्रेयस का दोस्त प्रणव उसे बचाने की कोशिश में घायल हो गया। फिलहाल अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

  • पंजाबः रेलवे ट्रैक जाम होने से Janshatabdi Express हुई रद्द, यात्री परेशान

    लुधियाना: किसानों के बाद पूर्व सैनिकों ने अपनी मांगों को लेकर रेलवे ट्रैक जाम कर दिया है। इस दौरान देर रात ही शंभू बॉर्डर पर पूर्व सैनिकों द्वारा धरना लगाया गया। वहीं पूर्व सैनिकों द्वारा रेलवे ट्रैक जाम किए जाने को लेकर एक बार फिर से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं आज इस धरने के मद्देनजर जनशताब्दी को लुधियाना पहुंचते ही रद्द कर दिया गया, जिस कारण हजारों यात्री परेशान दिखे। हालांकि यह ट्रेन सुबह अमृतसर से अपने समय पर रवाना हुई, लेकिन लुधियाना पहुंचते ही इसे रद्द करने की घोषणा कर दी गई, जिससे यात्री अचानक घबरा गए।

    इसी तरह नई दिल्ली से अमृतसर जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस भी लेट हो गई है।वहीं, हरिद्वार जाने वाले यात्री सियालदेह एक्सप्रेस का इंतजार कर रहे हैं। इस ट्रेन में चढ़ने के लिए सैकड़ों यात्री रेलवे स्टेशन पर खड़े हैं। बता देंकि इससे पहले 2 दिन किसानों द्वारा रेलवे ट्रैक जाम किया गया था। जिसके कारण भारी संख्या में ट्रेनें रद्द की गई थी। बीते दिन ही सीएम भगवंत मान के साथ 8 किसानों की मीटिंग के बाद किसानों ने धरना खत्म किया था। जिसके बाद आम जनता ने राहत की सांस ली थी। लेकिन अब पूर्व सैनिकों के रेलवे ट्रैक जाम करने से आम जनता फिर से परेशान हो गई है।

  • पंजाबः विवादों में घिरा Max Hospital, व्यक्ति ने लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    मोहालीः मैक्स अस्पताल को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां व्यक्ति ने अस्पताल के डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप लगाए है। इस दौरान वीडियो जारी कर मरीज ने कहा कि उसकी अस्पताल में सर्जरी हुई थी। जहां डॉक्टरों ने लापरवाही बरतते हुए पट्टी अंदर ही छोड़ दी। पीड़ित का कहना है कि जब उसे इसका अहसास हुआ तो उसने मोहाली के सरकारी अस्पताल में जाकर इसका इलाज कराया है। डॉक्टर ने बताया कि अगर वह समय पर नहीं पहुंचते तो इसकी वजह से उन्हें इन्फेक्शन भी हो सकता था।

    निजी अस्पताल ने उनका यह ऑपरेशन करने के नाम पर करीब 65 हजार लिए हैं। पीड़ित की पहचान जोशिल अब्राहम के रूप में हुई है। जोशिल अब्राहम ने बताया कि वह इस अस्पताल में 24 तारीख को अपनी पाइल्स की बीमारी का इलाज करने के लिए दाखिल हुआ था। अस्पताल ने उसका इलाज कर 25 तारीख को छुट्टी दे दी थी। जब वह घर पर आया तो उसे ऑपरेशन वाली जगह पर काफी दर्द होने लगा। इसके बाद वह मोहाली के सिविल अस्पताल में इसका इलाज कराने के लिए गया तो स्क्रीनिंग के दौरान अंदर पट्टी रखी होने का पता चला। इसकी शिकायत उसने अस्पताल प्रबंधन को भी दी है।

    पीड़ित ने बताया कि कल उन्होंने इस मामले में पुलिस को भी शिकायत दी है, लेकिन आज वह लिखित रूप से इसकी शिकायत पुलिस को भी देंगे और अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे। अस्पताल प्रबंधन ने उनकी जिंदगी के साथ खिलवाड़ किया है। अगर उन्हें समय पर नहीं पता चलता तो कुछ भी हो सकता था। मैक्स अस्पताल के प्रवक्ता की तरफ से एक बयान जारी कर कहा गया है कि अस्पताल प्रबंधन को इस तरह से एक मरीज की शिकायत मिली है। इसकी जांच की जा रही है। पता लगाया जा रहा है कि किस स्टाफ की वजह से इस तरह की लापरवाही हुई है। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

  • बहुमंजिला इमारत में लगी भीषण आग, 11 की मौत, कई घायल

    नई दिल्ली : पाकिस्तान के कराची में एक बहुमंजिला इमारत में भीषण आग लग गई है। घटना कराची के राशिद मिन्हास रोड पर शनिवार को हुई। यहां एक बहुमंजिला शॉपिंग मॉल में भीषण आग लगने से 11 लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। झुलसे लोगों में कई की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है।  कराची के मेयर मुर्तजा वहाब ने एक्स पर आग लगने और हताहतों की संख्या की पुष्टि की है। उन्होंने शहर के विभिन्न अस्पतालों में भेजे गए शवों की संख्या के बारे में जानकारी देते हुए लिखा, “केएमसी अग्निशमन विभाग ने अब तक पुष्टि की है कि आग की घटना में 9 लोग हताहत हुए हैं।” उन्होंने पोस्ट में कहा, “खोज प्रक्रिया अभी भी जारी है।” मगर अब मरने वालों का आंकड़ा 11 पहुंच चुका है। दमकल गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं। 

    शॉपिंग मॉल में फंसे 50 लोगों को निकाला

    पाकिस्तान में अग्निशमन विभाग के अधिकारियों के अनुसार शहर की व्यस्त सड़क पर आरजे शॉपिंग मॉल के अंदर फंसे लगभग 50 लोगों निकाल लिया गया है। आग बुझाने में दो स्नोर्कल, आठ फायर टेंडर और एक बाउजर लगाया गया है। जिन्ना पोस्टग्रेजुएट मेडिकल सेंटर (जेपीएमसी) के एक प्रवक्ता ने कहा कि उन्हें 9 शव मिले हैं। जबकि एक बचाव अधिकारी ने कहा कि एक-एक शव को सिविल अस्पताल और अब्बासी शहीद अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि अभी भी वहां और लोग हैं और उन्हें सुरक्षित लाने की कोशिश की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि शॉपिंग सेंटर में लगी आग पर काबू पा लिया गया है, जबकि एक मंजिल पर फिलहाल कूलिंग प्रक्रिया चल रही है। 

    आग लगने के कारणों का पता अभी नहीं चल पाया है। सुबह करीब 7 बजे दूसरी मंजिल पर लगी आग ने शॉपिंग मॉल की चौथी, पांचवीं और छठी मंजिल को भी अपनी चपेट में ले लिया। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य सुविधा में ले जाया गया है। अधिकारियों ने बताया कि घायलों में से 6 की हालत गंभीर है। जानकारी के मुताबिक अभी भी कई लोग फंसे हुए हैं।”

  • पंजाबः मशहूर Libra Transport के मालिक के घर से लाखों की नगदी सहित गहने चोरी, देखें वीडियो 

    लुधियानाः सुखमनी एन्क्लेव से बड़ी खबर सामने आई है, जहां मशूहर Libra Transport के मालिक के घर से लाखों की चोरी हुई है। बताया जा रहा हैकि इस घटना के दौरान परिवार शादी समारोह में गया हुआ था। कहा जा रहा है कि यह घटना दोपहर 2:30 के आसपास हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक इस घटना को अंजाम किसी ओर ने नहीं बल्कि घर ने नौकर ने ही दिया है। इस घटना का पता तब चला जब आसपास रहने वाले लोगों ने घर के नौकर को गायब देखा।

    इस दौरान उन्होंने सोचा कि नौकर ने ही चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। जिसके बाद परिवार वालों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।वहीं घटना की सूचना मिलते ही एसीपी मंदीप सिंह और पीएयू थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। सूत्रों का यह भी कहना है कि नौकर ने करीब 50 लाख रुपये की नकदी और आभूषण चुराए हैं। पुलिस ने बताया कि मालिक के घर आने के बाद ही नगदी और चोरी हुए आभूषणों का पता चल सकेगा।

  • जन्मदिन पर ये गिफ्ट न देने पर महिला ने पति को पीट-पीटकर मार डाला

    नई दिल्ली : महाराष्ट्र के पुणे में चौंकाने वाली घटना सामने आई है। एक 36 वर्षीय व्यक्ति की उसकी पत्नी द्वारा नाक पर मुक्का मारने से मौत हो गई। क्योंकि उसने उसे जन्मदिन मनाने के लिए दुबई ले जाने से इनकार कर दिया था। यह घटना शुक्रवार को पुणे के वनावडी इलाके में एक पॉश आवासीय सोसायटी में स्थित दंपति के अपार्टमेंट में हुई। पीड़ित की पहचान निर्माण उद्योग के व्यवसायी निखिल खन्ना के रूप में हुई है, जिसने 6 साल पहले अपनी पत्नी रेणुका (38) के साथ प्रेम विवाह किया था। वनावडी पुलिस स्टेशन में तैनात एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार, “घटना शुक्रवार दोपहर की है।

    प्राथमिक जांच के अनुसार, यह पता चला है कि दंपति के बीच झगड़ा हुआ था क्योंकि निखिल अपने जन्मदिन का जश्न मनाने के लिए रेणुका को दुबई नहीं ले गया था और उसके जन्मदिन और सालगिरह पर उसे महंगे उपहार नहीं दिए। कुछ रिश्तेदारों का जन्मदिन मनाने के लिए दिल्ली जाने की उसकी इच्छा पर अनुकूल प्रतिक्रिया नहीं देने के कारण भी रेणुका निखिल से नाराज थी।” पुलिस ने आगे बताया कि “लड़ाई के दौरान, रेणुका ने निखिल के चेहरे पर मुक्का मारा। मुक्का इतना जोरदार था कि निखिल की नाक और कुछ दांत टूट गए। भारी रक्तस्राव के साथ, निखिल बेहोश हो गया।”इस बीच, पुलिस ने रेणुका के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच के लिए उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

  • जालंधरः गुरुनानक देव जी के 554 वें प्रकाश पर्व पर निकाला गया नगर कीर्तन, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: गुरु नानक देव महाराज का 554वां प्रकाश पर्व को लेकर आज नगर कीर्तन निकाला गया। इस संदर्भ में गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा मोहल्ला गोबिंदगढ़ व् गुरुद्वारा साहिब दीवान अस्थान सेंट्रल टाउन से विशाल नगर कीर्तन निकाला गया। पालकी साहिब में विराजमान गुरु महाराज की छत्रछाया में 5 प्यारों व संत निर्मल सिंह जौहला वाले की देखरेख में नगर कीर्तन निकाला गया। जोकि गुरुद्वारा साहिब दीवान अस्थान से आरंभ होकर के शहर के अलग-अलग क्षेत्रों से होता हुआ गुरुद्वारा साहिब में संपन्न हुआ।

    इस दौरान कीर्तन मंडलियों ने जहां कीर्तन किया, वहीं गतका पार्टियों ने अपनी कला के जौहर दिखाएं। जिसमें 5 साल से बच्चे से लेकर 70 साल तक के बुजुर्ग तक ने अपनी कला के जौहर दिखाएं। नगर कीर्तन के दौरान अलग-अलग स्कूलों के बच्चो के साथ अलग-अलग धार्मिक संस्थानों के सदस्यों ने शिरकत कर गुरु महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान महानगर की अलग-अलग सोसाइटियों व संस्थाओं की ओर से गुरु महाराज की संगत के लिए गुरु का अटूट लंगर लगाया गया।