Blog

  • पंजाबः उद्धाघटन के दौरान आप विधायक को आया गुस्सा, युवक को जड़ा थप्पड़, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले में आप विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू आत्म नगर में विकास कार्यों का उद्घाटन करने पहुंचे थे। जहां विधायक ने उद्धाघटन के दौरान युवक को सरेआम नशा करते हुए देखा और उन्हें गुस्सा आ गया। इस दौरान आप विधायक ने कानून अपने हाथ में लेते हुए नशेड़ी युवक को थप्पड़ जड़ दिया। दरअसल, आप पार्टी के विधायक विकास कार्यों का उद्घाटन करने आत्म नगर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर 40 में आए हुए थे। इस दौरान उन्होंने देखा कि खाली प्लॉटों में 3 युवकों ने नशा कर रहे थे। विधायक के काफिले को देखकर मौके से युवक भागने लगे, लेकिन उनमें से एक नशेड़ी युवक को मौके पर ही पकड़ लिया गया। इस दौरान विधायक ने उसके कब्जे से आपत्तिजनक नशीली दवाएं बरामद की।

    जिसके बाद विधायक को गुस्सा आ गया और उन्होंने युवक को थप्पड़ जड़ दिया। विधायक कुलवंत सिद्धू ने कहा कि वह अपने हलके में नशा बर्दाश्त नहीं करेंगे। इस दौरान उन्होंने तस्करों को ऐसे कामों को बंद करने की चेतावनी भी दी।यहां देखने वाली बात यह है कि विधायक ने पुलिस को इलाके में नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं, लेकिन इसके बावजूद आज विधायक ने खुद सरेआम नशे का सेवन करते हुए युवकों को देखा, जिसमें से 2 युवक मौके से भाग गए और एक को उन्होंने काबू कर लिया। ऐसे में अब देखना यह है कि नशे के खिलाफ पुलिस विधायक के आदेशों का पुलिस पालन करती है या नहीं यह तो आने वाले समय में ही पता चलेगा।

  • तेज रफ्तार का कहर, 2 की मौ’त, 3 घायल

    तेज रफ्तार का कहर, 2 की मौ’त, 3 घायल

    नई दिल्ली : मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में 2 बाइक की टक्कर में 2 लोगों की मौत हो गई। जबकि 3 अन्य घायल हो गए। इस हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया. पुलिस ने यह जानकारी दी  पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना जिला मुख्यालय से लगभग 25 किलोमीटर दूर आठनेर पुलिस थाने के तहत सातनेर-भैंसदेही रोड पर दोपहर में हुई घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है  हादसे के संबंध में विस्तार बताते हुए आठनेर पुलिस थाने के सहायक उपनिरीक्षक कमल सिंह ठाकुर ने बताया, “विपरीत दिशा से आ रही दो मोटरसाइकिलें आपस में टकरा गयी, जिसमें 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी इसमें दो महिलाओं समेत तीन अन्य लोग घायल हो गएइस हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया हादसे में घायल दो लोगों को आनन फानन में अस्तपताल में भर्ती में कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है

    3 घायलों का चल रहा है इलाज

     मोटरासाइकिल हादसे में मृतकों के संबंध में आठनेर पुलिस थाने के सहायक उपनिरीक्षक कमल सिंह ठाकुर ने बताया कि इस हादसे में मृतकों की पहचान सचिन ठाकरे उम्र 22 साल और हरिदास उइके उम्र 19 साल के तौर पर हुई है मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखावाया गया है उन्होंने आगे बताया कि इस हादसे मृतक हरिदास उइके के साथ बाइक पर सवार एक व्यक्ति घायल हो गया है जबकि एक अन्य मृतक सचिन ठाकरे की मां और बहन को भी चोटें आईं और उनका आठनेर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है

  • पंजाबः इस बीमारी को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया Alert

    लुधियानाः इन्फ्लूएंजा माइकोप्लाज्मा निमोनिया तथा सारस के मरीज सामने आने पर केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी एडवाइजरी के बाद सभी राज्यों के स्वास्थ्य विभागों ने अपने जिलों को अलर्ट कर दिया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा दी गई जानकारी में कहा गया कि उत्तरी चीन में सांस से संबंधित बीमारी के मरीजों की संख्या बढ़ाने के बाद सभी देशों को सावधान रहने की जरूरत है। जिसमें इन्फ्लूएंजा माइकोप्लाज्मा निमोनिया तथा सारस 2 के मरीज हैं।

    उल्लेखनीय है कि राज्य के स्वास्थ्य परिवार कल्याण विभाग की निदेशक डॉ. आदर्शपाल कौर ने सभी सिविल सर्जनों को अपने-अपने जिले में सावधान रहने को कहा है। उन्होंने सभी अस्पतालों, जिनमें चैरिटेबल, कॉरपोरेट व निजी अस्पताल शामिल हैं, के अलावा इंडियन मैडीकल एसोसिएशन से संपर्क कर सांस से संबंधित सभी बीमारियों का डाटा भेजने के लिए कहा है तथा किसी भी विकट स्थिति के लिए तैयार रहने को कहा है। उन्होंने कहा कि सभी निजी तथा पब्लिक अस्पतालों को ऐसी स्थिति से निपटने के लिए अलर्ट जारी करें।

  • जालंधरः St. Soldier School का लापता 9वीं का छात्र हुआ बरामद, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: निजातम नगर 2 दिन पहले स्कूल गया 9वीं कक्षा का छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। जिसके बाद परिजनों ने स्कूल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए धरना लगाया था। वहीं पीड़ित परिवार सहित इलाकानिवासियों ने घटना की शिकायत थाना 5 की पुलिस को दे दी थी। वहीं दो दिन बाद पुलिस ने बच्चे को बरामद कर लिया है। मामले की जानकारी देते हुए भाजपा नेता अश्वनी ने बताया कि उक्त बच्चे का उन्हें कैंट रेलवे स्टेशन के बाहर बरामद हुआ है। उन्होंने बताया कि उन्हें सुबह 4.45 बजे फोन के जरिए सूचना मिली थी।

    इस दौरान फोन पर व्यक्ति ने बताया कि बच्चा कैंट रेलवे स्टेशन पर अकेला ही खड़ा था। जिसके बाद पीड़ित परिवार के साथ उन्होंने बच्चे को कैंट रेलवे स्टेशन से बरामद करके थाना 5 में लेकर आए। जिसके बाद सही सलामत परिजनों के हवाले बच्चे को कर दिया है। हालांकि वह कैसे वहां पहुंचा इस बारे में छात्र बताने के हालात में नहीं है। इसलिए बच्चे से इस मामले को लेकर ज्यादा बातचीत नहीं की गई। बता दें कि बच्चे के परिजनों ने फीस को लेकर स्कूल प्रशासन पर प्रताड़ित कर स्कूल से भेजने के आरोप लगाए थे। हालांकि बच्चा सहमा हुआ है, जिसके कारण बच्चे का अभी कोई बयान सामने नहीं आया है। जबकि दूसरी ओर स्कूल प्रंबधक का कहना था कि पीड़ित परिवार का बच्चा उस दिन स्कूल ही नहीं आया था। 

  • बस ड्राइवर की अचानक बिगड़ी तबीयत, 4 लोगों को रौंदा

    नई दिल्ली : ग्रेटर नोएडा के दनकौर में उस समय भीषण हादसा हो गया, जब एक रोडवेज बस ने सामने से आ रही 2 बाइकों में टक्कर मार दी, जिसमें 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक शख्स का इलाज चल रहा है। ये हादसा बस ड्राइवर की तबीयत अचानक बिगड़ने की वजह से हुआ बताया जा रहा है कि ड्राइवर को अचानक दौरा पड़ गया, जिसकी वजह से उसने बस पर अपना नियंत्रण खो दिया  जानकारी के मुताबिक यूपी रोडवेज की एक बस बुधवार को नोएडा से दनकौर के रास्ते बुलंदशहर की ओर जा रही थी

    जैसे ही बस दनकौर के श्यामपुर मंडी के पास पहुंची, बस ड्राइवर की अचानक तबियत बिगड़ गई, उसे दौरा पड़ा जिसकी वजह से बस अनियंत्रित हो गई और उसने सामने से आ रही 2 बाइकों में टक्कर मार दी ये टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और एक शख्स का अस्पताल में इलाज चल रहा है वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है   ग्रेटर नोएडा के एडिशनल डीसीपी अशोक कुमार ने इस हादसे की जानकारी देते हुए बताया कि आज थाना दनकौर क्षेत्र के अंतर्गत मंडी श्याम नगर फ्लाई ओवर के

    पास रोडवेज बस नंबर UP15 DT8367 के ड्राइवर के अस्वस्थ होने के कारण बस के सामने से आ रही 2 मोटरसाइकिल से एक्सीडेंट हो गया। जिसमें 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इनकी पहचान बुलंदशहर के रहने वाले करन (32) और सुशील और एक अज्ञात के रूप में हुई है। पुलिस बल मौके पर मौजूद है। बाइक सवार एक अन्य व्यक्ति का इलाज किया जा रहा है। ड्राइवर को बस समेत हिरासत में लिया गया है। मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

  • जालंधरः गली में खड़ी गाड़ियों पर गिरी दीवार, सहमे लोग 

    जालंधर, ENS: बस्ती बावा खेल में देर रात खस्ता हालत में दीवार गिरने का मामला सामने आया है। इस हादसे में गली में खड़ी गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई। घटना दौरान गनीमत यह रही कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। मामले की जानकारी देते हुए बस्ती शेख के रहने वाले करणवीर सिंह ने बताया कि वह परिवार के साथ घर के अंदर बैठकर खाना खा रहा था। उसी दौरान जोरदार धमाके की आवाज सुनाई दी। उन्होंने बताया कि जोरदार धमाके आवाज सुनकर पहले तो इलाके के लोग सहम गए। जब घर के बाहर आकर देखा तो दीवार गाड़ियों पर गिरी हुई थी। जिसका मलबा दूर दूर तक बिखरा पड़ा था। दीवार गिरने के बाद गली में लोगों की भीड़ जमा हो गई और मलबे के कारण गली पूरी तरह बंद हो गई। जिसके कारण वहां से निकलने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

  • पंजाबः CIA टीम ने हथियारों सहित 12 लोगों को किया गिरफ्तार, देखें वीडियो

    खन्ना: सीआईए खन्ना पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। मध्य प्रदेश से करीब 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है जो हथियार सप्लाई करते थे, इसके अलावा सीआईए खन्ना ने 22 हथियार भी बरामद किए, इसके अलावा कई मैगजीन और जिंदा कारतूस भी बरामद हुए, इसकी जानकारी डीजीपी गौरव यादव ने दी है. वहीं उन्होंने कहा कि यह पंजाब पुलिस के लिए बड़ी कामयाबी है जो खन्ना की सीआईए ने हासिल की है।

    पंजाब डीजीपी ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि सीआईए टीम खन्ना पुलिस ने मध्यप्रदेश से संचालित एक अंतरराज्यीय अवैध हथियार तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ किया है। हथियार सप्लाई करने वाले गिरोह का खुलासा, एमपी से हथियार निर्माता समेत 10 सदस्यों की गिरफ्तारी, 22 हथियार बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है और आगे की जांच जारी है।

  • व्यक्ति की चाकू से गोदकर ह’त्या, जाने मामला

    व्यक्ति की चाकू से गोदकर ह’त्या, जाने मामला

    नई दिल्ली : हरियाणा के बहादुरगढ़ में एक बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या करने का मामला सामने आया है। मामला खेड़ी गांव का है। आरोप है कि एक विकलांग बुजुर्ग व्यक्ति की 22 बार चाकू मारकर हत्या कर दी गई। जांच अधिकारी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि जसौर खेड़ी के रहने वाले ओमप्रकाश (68 साल) मृत अवस्था में बहादुरगढ़ लाए गए। उनकी पुत्रवधु द्वारा हमें लिखित में शिकायत दी। जिसमें उसने 9 दिसंबर को किसी के परिवार वालों के साथ गंदे पानी के विवाद को लेकर कहासुनी होना बताया। उस समय उन्होंने हमें शिकायत नहीं दी थी क्योंकि ये उनका परिवार का मामला था। 

    गांव के एक परिवार पर आरोप

    मृतक की पुत्रवधु ने आरोप लगाया कि हेमंत नाम के लड़के उनके ससुर को चाकू मारकर हत्या कर दी। मृतक का नाम ओम प्रकाश था और वह 68 साल का था। मृतक का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। हमारी टीम आरोपियों की तलाशी कर रही है आगे की कार्रवाई जारी है। पुलिस ने कहा कि मृतक के परिजनों ने गांव के हेमंत और उसके परिवार को आरोपी बनाया है। जांच अधिकारी योमेश कुमार ने कहा कि हेमंत ने हत्या को उस समय अंजाम दिया जब ओम प्रकाश सो रहे थे। शोर सुनकर जब उनकी पुत्रवधु पहुंची तो उसे भी चाकू मारकर घायल कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • जालंधरः सुबह-सुबह तेजधार हथियार के बल पर सोने की चेन और नगदी छीनकर लुटेरे फरार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: बस्ती दानिशमंदा में बाबूजगजीवन राम चौक से कुछ दूरी पर सुबह-सुबह लूट की वारदात का मामला सामने आया है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित ने बताया कि कुछ दूरी पर ही पुलिस का नाका लगा होता है, लेकिन उसके बावजूद बेखौफ लुटेरे वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। पीड़ित आरएसएस शाखा के सीता राम ने कहाकि उसने लुटेरे की गंडासी को पकड़ा भी था, लेकिन दूसरे लुटेरे के हाथ दात थी और वह उस पर दात से हमला करने लगा था।

    पीड़ित ने बताया कि उससे लुटेरे सोने की चैन, 8 से 9 हजार रुपए कैश और पर्स लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने कहा कि लुटेरे कहने लगे कि वह पर्स उसका आगे कुछ दूरी पर फेंक जाएंगे लेकिन जब वारदात के बाद पीड़ित ने कुछ दूरी पर जाकर देखा तो पर्स नहीं मिला, जबकि उसका गलब्स वहां पर फेंककर लुटेरे फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से बेखौफ लुटेरों पर नकेल कसने की अपील की है और उनकी सामान लुटेरे से वापिस लाने की गुहार लगाई है। 

    पुलिस ने बताया कि सीता राम का 3 व्यक्ति पीछा कर रहे थे। इस दौरान चौंक से कुछ दूरी पर लुटेरे पीड़ित से सोने की चेन और 9 हजार की नगदी व पर्स छीनकर फरार हो गए। पुलिस कर्मी ने बताया कि उच्च अधिकारी को घटना को सूचना दे दी गई है। जल्द ही आईओ सहित अधिकारियों को घटना की सूचना दे दी गई है, जल्द ही सीसीटीवी कैमरे खंगालकर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

  • पंजाबः धुंध को लेकर येलो अलर्ट जारी, जालंधर में 4.4 डिग्री तक पहुंचा तापमान

    चंडीगढ़ः पंजाब में आने वाले दिनों में मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल घनी धुंध का प्रकोप बना रहेगा। वीरवार के लिए यलो अलर्ट जारी है। इसके तहत माझा, दोआबा व मालवा क्षेत्र के ज्यादातर जिलों में सुबह के समय धुंध की चादर बिछी रहेगी। 16 दिसंबर से पश्चिमी हिमालयन क्षेत्र में एक नया पश्चिमी विक्षोभ असर करने जा रहा है। इसका पंजाब के मौसम पर कितना असर रहेगा, इसका अनुमान फिलहाल लगाया जा रहा है।

    धुंध की सफेद चादर में खोया नीला आसमान पिछले सप्ताह से सुबह शाम पड़ रही घनी धुंध ने जहां आम जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है, वहीं पौधों व जानवरों पर भी इसका प्रतिकूल प्रभाव देखने को मिल रहा है। बुधवार सुबह के समय संगरूर के खेत में बाजरे की मजरी पर गिरी ओस की बूंदे। 

    धुंध के बीच पंजाब न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री तक पहुंच गया है। हरियाण का महेंद्रगढ़ 5.7 डिग्री के साथ सबसे ठंडा रहा। राज्य के कई स्थानों में दृश्यता 15 मीटर तक रही। वहीं, पंजाब में रात के तापमान में 1.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। सबसे कम 4.4 डिग्री सेल्सियस तापमान जालंधर के नूरमहल का दर्ज किया गया,जो कि सामान्य से 3.3 डिग्री सेल्सियस कम रहा। पंजाब में सबसे कम 50 से 100 मीटर तक की दृश्यता फरीदकोट की रही। अमृतसर की 500 से 1000 मीटर, लुधियाना की 200 से 500 मीटर, पटियाला की 500 से 1000 मीटर, बठिंडा की दो से चार किलोमीटर दृश्यता रही।