संगरूरः जिले से ट्रक ड्राइवर की तरफ से आकर बठिंडा चंडीगढ़ मेन नेशनल हाईवे के ऊपर बना काला झाड़ टोल प्लाजा को बंद कर दिया गया है। इस दौरान नेशनल हाईवे को ड्राइवरों द्वारा बिल्कुल जाम कर दिया गया है और आवाजाई बंद हो चुकी है। केंद्र सरकार के द्वारा चलाए गए हिट एंड रन कानून के खिलाफ संगरूर के भवानीगढ़ में आज बड़ा प्रदर्शन किया जा रहा है। इस दौरान भारी गिनती में यहां पर पुलिस बल पहुंचा हुआ है और भारी गिनती में ट्रक ड्राइवर हिट एंड रन कानून के खिलाफ केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए यहां पर पहुंचे हुए हैं। इस दौरान ट्रक यूनियन के साथ टैक्सी यूनियन भी समर्थन देकर केंद्र के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है।
Blog
-
पंजाबः फिर ट्रक ड्राइवरों का प्रदर्शन, किया हाईवे जाम, देखें वीडियो
-
पंजाबः नशा छुड़ाओं केंद्र से भागे मरीज, मचा हड़कंप, देखें वीडियो
संगरूरः घावदा में बने सरकारी नशा छुड़ाओं केंद्र को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां से मरीज पुलिस कर्मियों सहित नशा केंद्र के कर्मियों पर हमला कर फरार हो गए। इस घटना के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि भागने वाले नशा पीड़ितों की गिनती 9 है। जिनमें की 7 लड़के कोर्ट की तरफ से भेजे गए मुलाजिम हैं। जिनपर NDPS के तहत मुकदमा चल रहा है। नशा पीड़ित होने के कारण कोर्ट ने जेल की बजाए उन्हें यहां भेजा हुआ था।
इस दौरान खाना खाने के बाद उसी पलेट के साथ 2 पुलिस कर्मियों के ऊपर और नशा छुड़ाए केंद्र के स्टाफ के ऊपर हमला करके मरीज भाग गए। वहीं पुलिस कर्मी ने बताया कि उन्हें धक्का देकर और प्लेट के साथ हमला कर और कांच का शीशा तोड़कर मरीज भाग गए। पुलिसकर्मी ने बताया कि इनमें से कुछ को तो काबू कर लिया गया, लेकिन ज्यादा गिनती में युवक भागने में सफल हुए। वहीं केंद्र के इंचार्ज डॉक्टर ईशान प्रकाश ने बताया कि पुलिस की तरफ से भागे गए मुलाजिमों में से एक लड़के को तो गिरफ्तार कर लिया गया है। इनमें से मुलाजिम और 2 नशा पीड़ित नौजवान अभी भी फरार हैं। पुलिस की तरफ से भागे गए लड़कों के परिवारों को जानकारी दे दी गई है और सभी जगह छापेमारी कर उन्हे ढूंढने की कोशिश जारी है।
-
जालंधरः Lovely Autos के साथ हुई धोखाधड़ी, मामला दर्ज
जालंधर, ENS: मशहूर कार डीलर लवली ऑटोज़ को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक लवली ऑटोज के मालिकों के खाते से करीब 53 लाख रुपए से ज्यादा का गबन हो गया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। दर्ज किए गए मामले के अनुसार स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शहीद ऊधम सिंह नगर ब्रांच की मैनेजर शिल्पी रानी ने पुलिस को एक शिकायत दी है जिसमें 53 लाख रुपए की अधिक राशि की धोखाधड़ी का खुलासा किया है। शिकायत में राम बाबू, सदाम हुसैन, लक्ष्मण कुमार, सचिन तथा नितिन कुमार नामक 5 लोगों के खिलाफ शिकायत दी थी। जिसमें कहा गया है कि लवली ऑटोज़ के नाम से उक्त बैंक ब्रांच में क्रंट अकाउंट चल रहा है।

नवंबर महीने में ब्रांच मैनेजर को एक फोन आया जिसने खुद को अपना नाम अमित मित्तल बताया तथा लवली ऑटोज़ से चल रहे बैंक अकाउंट का अधिकृत पदाधिकारी बताया। उसके कुछ ही देर बाद एक अन्य फोन आया जिसने खुद को लवली ऑटोज़ का पार्टनर नरेश मित्तल बताया तथा उन्होंने 4-5 लोगों को तुरंत भुगतान करने के लिए कहा लेकिन साथ ही यह भी कहा कि उनके पास चैक बुक नहीं है। नई चैक बुक आने में कुछ दिन लगेंगे। इसलिए इन लोगों के खातों में पेमैंट कर दी जाए। इसके लिए बैंक की तरफ से अधिकृत तौर पर मेल करने के लिए कहा गया। वहीं पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी है। इस दौरान लवली ऑटोज़ की तरफ से एक शिकायत भेजी गई। जिसमें कहा गया कि उक्त 5 लोगों के खातों में कोई भी फंड ट्रांसफर करने के लिए नहीं कहा गया।

शिकायत के आधार पर जांच की गई तो यह बात सामने आई कि ये 5 लोग फ्रॉड थे तथा उन्होंने अमित मित्तल, नरेश मित्तल के नाम से बोगस फोन तो किया साथ ही ई-मेल भी बोगस थी। पुलिस ने इस संबंध में जांच शुरू कर दी है। आरंभिक जांच के दौरान ब्रांच मैनेजर के बयान भी कलमबद्ध किए गए हैं। पूरे मामले की जांच के बाद धारा 403, 420, 465, 468, 471, 120बी तथा 66डी आई.टी. एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस डिवीजन नं. 4 में दर्ज किए गए इस मामले के बाद पुलिस उक्त सभी 5 आरोपियों के बैंक खातों की डिटेल निकाल रही है। बताया जा रहा है कि लवली ऑटोज़ के नरेश मित्तल के नाम से ही बैंक को एक ई-मेल भी मिली।
जिसमें उक्त 5 लोगों के नाम, बैंक नाम, आईएफसी कोड इत्यादि अंकित किए गए थे। सभी के खातों में राशि ट्रांसफर करने के लिए कहा गया जो अलग-अलग थी। सचिन कुमार के अकाउंट में 9.25 लाख, लक्ष्मण के खाते में 9.16 लाख, नितिन के खाते में 9.52 लाख, सदाम हुसैन के खाते में 7 लाख तथा राम बाबू दास के खाते में 9.83 लाख रुपए ट्रांसफर करने के लिए ई-मेल में कहा गया था। बैंक ने 16 व 17 नवंबर 2023 को उक्त खातों में बताई गई राशि ट्रांसफर कर दी लेकिन 5 दिसंबर तक बैंक के पास कोई भी असली दस्तावेज नहीं भेजा गया।
-
पंजाबः दिनदहाड़े Gun Point पर स्टेट बैंक कस्टमर सर्विस केंद्र में 80 हजार की लूट, देखें वीडियो
अमृतसरः महानगर में आए दिन लूट की घटनाएं सामने आ रही हैं। बेखौफ होकर लुटेरे लूट की वारदातों को अंजाम देते नजर आ रहे हैं। ताजा मामला अमृतसर के बटाला रोड से सामने आया है, जहां लुटेरों ने बंदूक के बल पर 80 हजार की लूट को अंजाम दिया। लूट की इस घटना को लुटेरों ने भारतीय स्टेट बैंक ग्राहक सेवा केंद्र दुकान में अंजाम दिया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पैसों के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है।
इस मौके पर एसीपी विरिंदर खोसा ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि आज सुबह बटाला रोड़ पर 50 नंबर पिल्लर के पास एक स्टेट बैंक ग्राहक सेवा केंद्र पर लुटेरे आए। उन्होंने कहा कि पीड़ित के अनुसार, लगभग 3 लुटेरे जो मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए थे। जहां लुटेरों ने दुकानदार को पिस्तौल के बल पर उससे 80 हजार की डकैती को अंजाम दिया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि उस वक्त दुकान में दुकानदार अकेला मौजूद था। पुलिस ने कहा कि वह आसपास के सीसीटीवी कैमरे की जांच कर रहे हैं, जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-
पंजाबः विवादों में आई केंद्रिय जेल, कैदियों में लोहे की रॉड से हुआ हमला, मामला दर्ज, देखें वीडियो
तरन तारनः अत्याधुनिक गोइंदवाल केंद्रीय जेल बार फिर से विवादों में आ गई। मिली जानकारी के मुताबिक जेल में एक बार फिर कैदियों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस घटना में 2 कैदी घायल हो गए। बताया जा रहा है कि झगड़े के दौरान हरजिंदर सिंह और हरप्रीत सिंह पर लोहे की रॉड से हमला किया गया है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने 3 के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि हरजिंदर सिंह, संदीप सिंह और लक्ष्मण सिंह के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
बता दें कि जेल में गैंगस्टरों के आपस में भिड़ने की कई घटनाएं हो चुकी हैं। इसके अलावा इसी जेल में बैठकर गैंगस्टरों द्वारा पाकिस्तान से हथियार व नशा मंगवाने के रैकेट का खुलासा होने का मामला भी सुर्खियों में आ चुका है। गौरतलाब है कि बीते 26 फरवरी को भी लारेंस और जग्गू भगवानपुिरया गैंग के बीच झड़प में जग्गू गैंग के मनदीप तूफान और मनमोहन मोहना की मौत हो गई थी और 3 अन्य घायल हो गए थे। इसके बाद 16 मार्च को भी जेल में नशा बांटने को लेकर कैदी और हवालाती भिड़ गए थे, जिसमें एक कैदी गुरचरण सिंह चन्ना बुरी तरह घायल हो गया था उसका कान काट दिया गया था।
-
पंजाबः गैस लीक होने से हुआ धमाका, घर में आग लगने से 3 झुलसे, देखें वीडियो
तरनतारनः जिले के भैणी मस्सा गांव में गैस रिसाव के कारण एक घर में आग लग गई। इस हादसे में परिवार के तीन सदस्य गंभीर रूप से झुलस गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल मेंं भर्ती करवाया गया। इस हादसे के बारे में पत्रकारों को जानकारी देते हुए रघबीर सिंह निवासी भैणी मस्सा ने बताया कि उनकी दो बेटियां गुरप्रीत कौर और मनप्रीत कौर ने चाय बनाने के लिए माचिस से गैस चूल्हे को जलाने की कोशिश की।
इस दौरान गैस रिसाव के कारण उनके घर में आग लग गई। इस हादसे में उसकी दोनों बेटियां और वह खुद बुरी तरह झुलस गए। हादसे में घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। रघबीर सिंह ने बताया कि धमाका इतना भयंकर था कि उनके घर की दीवारें भी ढह गईं। बता दें कि रघबीर एक गरीब परिवार से हैं और वह मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं।
-
पंजाबः तहसील क्म्पलेक्स में लगाया गया इंतकाल कैंप, देखें वीडियो
मोगाः पंजाब सरकार के दिशा निर्देशों पर आज पंजाब भर में तहसील कम्पलेक्स में पुरानी पड़ी इंतकाल को आनलाइन करने लोगों के पेंडिंग इंतकाल का समाधान करने के लिए कैंप लगाए जा रहे है। इस कड़ी के तहत आज मोगा जिले की चारो तहसीलों में तहसीलदार,, कानूनगो और पटवारियों दोबारा कैंप लगाया गया। वहीं मोगा जिले में करीब 3600 पेंडिंग पड़े इंतकालो को किया जा रहा है। इसके लिए आम लोगो में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।
-
जालंधरः दिन दहाड़े लूट की वारदात को लेकर पुलिस का आया बयान, देखें वीडियो
लुटेरों के साथ महिला भी थी शामिल
जालंधर, ENS: अंबेडकर चौंक के पास दिन-दहाड़े एक्टिवा सवार लुटेरों ने निजी अस्पताल के बाहर गाड़ी के पास खड़े युवकों को निशाना बनाया। इस दौरान एक्टिवा पर सवार होकर आए लुटेरों ने वहां पर खड़े एक युवक के गले से चेन खींचने की कोशिश की, लेकिन कामयाब नहीं हो सका। जिसके बाद स्नेचरों ने दूसरे युवक को घेर कर वारदात को अंजाम देने की कोशिश की। इस दौरान उक्त युवक स्नेचरों से भिड़ गए। वहीं मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी ने बताया अंबेडकर चौक पर लूट की वारदात को अंजाम देने आए थे।
इस दौरान थाना प्रभारी हरदेव सिंह ने मामले की जांच की तो पता चला कि देसी कट्टा नहीं बल्कि एयर गन थी। उन्होंने बताया कि उक्त लुटेरों के साथ महिला भी शामिल थी। उन्होंने बताया कि जब अस्पताल के बाहर लूट की वारदात के दौरान पीड़ित और उसका साथी भिड़ गया। जिसके बाद वहां पर 4 से 5 लोगों को देख लुटेरे वहां से भागने की कोशिश करने लगे। इस दौरान युवकों ने उन पर पत्थर मारा। जिसके बाद उनके हाथ में पकड़ी हुई पिस्टल वहां पर गिर गई। पीड़ितों ने बताया कि उनके घर अंखड पाठ रखा हुआ था और वह वहां पर सामान लेने आए हुए थे।
-
जालंधरः दिन दहाड़े युवकों से भिड़े स्नेचर, मौके पर गिरा देसी कट्टा, देखें वीडियो
जालंधर, ENS: महानगर में लूटपाट और चोरी की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ना शुरू हो गया है। वहीं दिन-दहाड़े एक्टिवा सवार युवकों ने निजी अस्पताल के बाहर गाड़ी के पास खड़े युवकों को निशाना बनाया। इस दौरान एक्टिवा पर सवार होकर आए स्नेचरों ने वहां पर खड़े एक युवक के गले से चेन खीचने की कोशिश की, लेकिन कामयाब नहीं हो सका। जिसके बाद स्नेचरों ने दूसरे युवक को घेर कर वारदात को अंजाम देने की कोशिश की।
इस दौरान उक्त युवक स्नेचरों से भिड़ गए। इस हाथापाई में स्नेचर वहां से जान बचाकर भाग गए। इसी दौरान उनका देसी कट्टा वहां पर गिर गया। वहीं पीड़ितों ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची थाना 4 की पुलिस ने देसी कट्टे को कब्जे में ले लिया है। पीड़ितों के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जानकारी देते हुए जश्न ने बताया कि वह अस्पताल के बाहर फोन पर बात कर रहा था। इस दौरान एक्टिवा पर सवार युवक आए और उससे मोबाइल व अन्य सामान छीनने लगे। जिसके बाद जब वह उन युवकों से भिड़ा तो एक्टिवा सवार जान बचाकर वहां से भाग निकले। इस दौरान उनके पास देसी कट्टा था जोकि वहां पर गिर गया। जश्न ने उक्त देसी कट्टे को पुलिस के हवाले कर दिया।
-
जालंधरः PAP चौंक में ट्रैक्सी ड्राइवरों ने लगाया धरना, देखें Live
जालंधर, ENS: महानगर के मेन चौक पीएपी के पास अब ट्रैक्सी ड्राइवरों ने धरना लगा दिया है। दरअसल, टैक्सी ड्राइवरों का कहना है कि केंद्र सरकार द्वारा लाए जा रहे हिट एंड रन कानून के खिलाफ देशभर में लगातार विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। बीते दिन ट्रक ड्राइवरों ने बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किया था। जिसके बाद यह विरोध लगातार बढ़ता जा रहा है। वहीं आज जालंधर आजाद टैक्सी एसोसिएशन ने केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और यह प्रदर्शन पीएपी चौक पर लगाया गया। जिसके बाद प्रदर्शनकारी ड्राइवरों ने कहा कि कई ड्राइवर गरीब परिवारों से हैं। जिसके चलते नए कानून के मुताबिक हर ड्राइवर इतना जुर्माना नहीं भर सकता। उनका कहना है कि अगर उस नए कानून के तहत उन्हें 10 साल की सजा भुगतनी पड़ी तो उनके पूरे परिवार की जिंदगी बर्बाद हो जाएगी।
शायद कई घरों में एक ड्राइवर पूरे परिवार का भरण-पोषण कर रहा है। नया कानून बनते ही पारिवारिक जीवन खत्म हो जायेगा और कई परिवार आत्महत्या करने को मजबूर हो जायेंगे। उन्होंने कहा कि कोई भी चालक जानबूझ कर दुर्घटना नहीं कराता है। अगर दुर्भाग्य से कोई दुर्घटना हो जाए और ड्राइवर भागे नहीं तो वहां जमा लोगों की भीड़ उसकी जान भी ले सकती है। यदि ऐसा होता है तो इसका जिम्मेदार कौन होगा? उन्होंने मांग की कि जो नया कानून बनाया जा रहा है उसे तुरंत रद्द किया जाए। अगर सरकार ने इसे रद्द नहीं किया तो जालंधर के सभी टैक्सी मालिक व चालक कड़ा संघर्ष करने को मजबूर होंगे।