Blog

  • जालंधर: इस इलाके में मिली व्यक्ति की लाश

    जालंधर: इस इलाके में मिली व्यक्ति की लाश

    जालंधर/वरुण: थाना मकसूदा के अधीन आते गांव अमानत पुर में एक व्यक्ति की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि शायद इस व्यक्ति की मौत नशे की ओवरडोज से हुई है। जानकारी के अनुसार गांव के खेतों की मोटर पर एक लाश मिली है। 

    आसपास के लोगों का आरोप है कि यह नौजवान नशे की ओवरडोज से मरा है। उन्होंने आगे बताया कि यहां अक्सर गाड़ियां लगाकर लोग नशा करते हैं। मिली जानकारी के अनुसार लाश की बाजू नीले रंग की हो गई है। मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।

  • राखी सावंत के पति पर रेप का मामला दर्ज

    राखी सावंत के पति पर रेप का मामला दर्ज

    मुंबई : एंटरटेनमेंट क्वीन राखी सावंत के पति आदिल खान दुर्रानी की मुसीबतें थमने का नाम नहीं ले रहीं। एक तरफ राखी ने आदिल के खिलाफ मार-पीट करने और धोखा देने का आरोप लगाया है। वहीं, इसी बीच अब आदिल खान के खिलाफ रेप का मामला दर्ज होने की खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स हैं कि ईरान की एक स्टूडेंट ने आदिल पर रेप का मामला दर्ज करवाया है।

    राखी सावंत के पति आदिल खान के खिलाफ मैसूर में FIR दर्ज हुई है। आदिल के खिलाफ ईरान की एक छात्रा ने मैसूर के वीवी पुरम थाने में रेप का मामला दर्ज कराया है। आदिल के खिलाफ FIR आईपीसी की धारा 376, 417,420, 504 और 506 के तहत दर्ज की गई है।

    जानकारी के मुताबिक, ईरान की एक स्टूडेंट मैसूर में डॉक्टर ऑफ फार्मेसी की पढ़ाई के लिए भारत आई थी। वो लड़की आदिल खान से डेजर्ट लैब फूड अड्डा में मिली थी। आदिल उस फूड आउटलेट का मालिक था। धीरे-धीरे दोनों की नजदीकियां काफी बढ़ गई थीं।

    शिकायत के मुताबिक, ईरानी स्टूडेंट ने आदिल पर आरोप लगाया है कि उसने शादी का झांसा देकर मैसूर के एक अपार्टमेंट में उसके साथ रेप किया, जहां वे साथ रहते थे। जानकारी के मुताबिक, ईरानी लड़की ने 5 महीने पहले जब आदिल से शादी करने की मांग की तो उसने शादी करने से इनकार कर दिया और कहा कि उसके जैसी कई लड़कियों के साथ, उसके इसी तरह के संबंध हैं।

    जब लड़की ने आदिल को धमकी दी कि वो पुलिस में शिकायत दर्ज कराने जा रही है, तो उसने स्नैपचैट पर दो मोबाइल नंबरों से लड़की की कुछ इंटीमेट तस्वीरें उसे भेजीं। लड़की ने अपनी शिकायत में दोनों फोन नंबर भी बताए हैं। आदिल ने लड़की को धमकाते हुए कहा कि वो उन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर कर देगा और उसके पैरेंट्स को भी फॉरवर्ड कर देगा। उसने धमकी भी दी कि अगर लड़की ने उसके खिलाफ कोई शिकायत की तो वो उसे जान से मार देगा।

  • घर के बाहर पिता के साथ बैठे भाई-बहन को कार ने रौंदा, 2 की मौत

    घर के बाहर पिता के साथ बैठे भाई-बहन को कार ने रौंदा, 2 की मौत

    बिजनौरः उत्तर प्रदेश के बिजनौर में दर्दनाक सड़क हादसे में दो बच्चों की मौत हो गई। मामला नगीना देहात थानाक्षेत्र के लालवाला गांव का है। शनिवार की शाम को एक अनियंत्रित कार की चपेट में आने से 9 वर्षीय बच्ची और 4 वर्षीय भाई की मौत हो गई। जबकि, उसके पिता और कार ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उनका अस्पताल में इलाज जारी है।

    पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) संग्राम सिंह ने बताया कि शनिवार की शाम लगभग 7 बजे लालवाला में मनीराम अपनी 9 वर्षीय पुत्री मानसी और 4 वर्षीय पुत्र संस्कार के साथ दरवाजे पर बैठे थे। तभी अनियंत्रित कार दरवाजे पर आकर टकरा गई। उसकी चपेट में आने से मानसी और संस्कार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मनीराम और कार चालक फरमान गंभीर रूप से घायल हो गए।

    दोनों को इलाज के लिए फौरन जिला अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। मामले में जांच जारी है।

  • महिला एंकर ने LIVE TV पर किया तलाक का ऐलान, दर्शक रह गए हैरान

    महिला एंकर ने LIVE TV पर किया तलाक का ऐलान, दर्शक रह गए हैरान

    नई दिल्ली : सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है जिसमें  महिला न्यूज एंकर ने ऑन-एयर अपने तलाक की घोषणा की है। लाइव टीवी के दौरान उनके इस अनाउंसमेंट से दर्शक हैरान रह गए। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के दौरान इस मामले की जानकारी दी कि वह शो के दौरान अंत में एक घोषणा करने वाली हैं। मामला अमेरिका का है।

    जानकारी के अनुसार महिला का नाम जूली बंडारेस है। वह एक चैनल में एंकर हैं। बीते दिन उन्होंने एक पोस्ट किया। इसमें उन्होंने लिखा- आज रात 11 बजे शो के अंत में मेरी एक छोटी सी अनाउंसमेंट है। इस दौरान उसने तलाक की घोषणा कर दी। जूली ने कहा कि ठीक है, मैं तलाक ले रही हूं। अब मैं आगे बढ़ने जा रही हूं। आप सभी का धन्यवाद यही ब्रेकिंग न्यूज थी। इतना ही नहीं जूली ने वैलेंटाइन्स-डे को ‘मूर्खतापूर्ण’ और ‘हास्यास्पद’ भी बताया।

  • शादी समारोह में 12 साल की नाबालिग से रेप

    शादी समारोह में 12 साल की नाबालिग से रेप

    अलीगढ़ : उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में एक बैंक्वेट हॉल में शादी समारोह में आई 12 वर्षीय एक लड़की के साथ बलात्कार किया गया। यह घटना महुआखेड़ा पुलिस थानांतर्गत हुई। आरोपी की अभी तक पहंचान नहीं हो पाई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस अधीक्षक (शहर), कुलदीप गुणावत ने कहा, आईपीसी की धारा 376 (बलात्कार) के तहत मामला दर्ज कर जांच जारी है। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और कुछ सबूत एकत्रित किए। आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की दो टीमों का गठन किया गया है।

    महुआखेड़ा के स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ), विजयकांत शर्मा ने कहा, हम आरोपी की तलाश कर रहे हैं और जल्द ही मामले की और जानकारी देंगे।

    स्थानीय लोगों के मुताबिक, लड़की बारात में शामिल होने अपने परिवार के साथ गई थी। जब सभी मेहमान शादी की रस्मों में व्यस्त थे, तो आरोपी ने बहला-फुसलाकर एक कमरे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

  • आज का राशिफल, 12 फरवरी 2023

    आज का राशिफल, 12 फरवरी 2023

    मेष राशिफल। आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। आपका कोई जमीन जायदाद से जुड़ा मामला आज सुलझ सकता है। आपको किसी संपत्ति की प्राप्ति होती दिख रही है। आपको दांपत्य जीवन में यदि कुछ तनाव लंबे समय से घेरे हुए था, तो वह आज समाप्त होगा। आप आत्मविश्वास अधिक रहने के कारण प्रत्येक कार्य को करने के लिए तत्पर रहेंगे  और उसे पूरा करके ही दम लेंगे। माता जी से आप अपने मन की किसी बात को लेकर बातचीत कर सकते हैं।

    वृष राशिफल। आज का दिन आपके लिए खर्च में वृद्धि लेकर आएगा। आपको कुछ बेवजह के खर्चों को लेकर समस्या होगी। आप उन पर लगाम लगाने की पूरी कोशिश करने में लगे रहेंगे। फिर भी कुछ ऐसे खर्च होंगे, जो आपको मजबूरी में ना चाहते हुए भी करने पड़ेंगे। वैवाहिक जीवन में लंबे समय से चलने वाला तनाव आज दूर होगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं। नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे लोगों को  कोई अच्छा ऑफर आ सकता है।

    मिथुन राशिफल। आज का दिन आपके लिए आय और व्यय में एक बजट बनाकर चलने के लिए रहेगा, तभी आप खर्चा को सीमित कर पाएंगे। आप के कुछ नए खर्चे भी जुड़ने से आपको अच्छा खासा धन खर्च करना पड़ेगा। संतान के करियर को लेकर यदि आप परेशान चल रहे थे, तो उसके लिए  आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। परिवार में आज किसी वरिष्ठ सदस्य का रिटायरमेंट होने से उनके लिए किसी छोटी मोटी पार्टी का आयोजन हो सकता है। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए अपने मित्रों से बातचीत करनी होगी।

    कर्क राशिफल। आज का दिन कामकाज की तलाश कर रहे लोगों के लिए काफी अच्छा रहने वाला है। आपको कोई नई नौकरी मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप किसी काम में लापरवाही ना बरतें, नहीं तो समस्या हो सकती है।  आपकी ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से कोई लड़ाई झगड़े की नौबत आ सकती है, इसलिए आप किसी बात को लेकर वाद-विवाद में ना पड़ें। आपने यदि किसी मित्र के कहने में आकर धन का निवेश किया, तो वह आपके लिए समस्या लेकर आ सकता है।  जो लोग राजनीति क्षेत्रों में कार्यरत हैं, उन्हें और अधिक मेहनत करनी होगी।

    सिंह राशिफल। आज का दिन आपके लिए मेहनत भरा रहने वाला है। व्यवसाय कर रहे लोगों को अच्छा लाभ कमाने के लिए अत्यधिक मेहनत करनी होगी, तभी भाग्य भी उनका साथ दे पाएगा। आप आर्थिक समस्याओं को लेकर यदि परेशान चल रहे हैं, तो वह शीघ्र ही सुलझा लेंगे। आपकी विदेश जाने की इच्छा पूरी हो सकती है। जो लोग किसी ने बिजनेस की योजना बना रहे हैं, तो उसमें किसी को पार्टनर ना बनाएं, नहीं तो वह उन्हें धोखा दे सकता है। आपका छुपा हुआ टैलेंट बाहर निकल सकता है, जिसे देखकर लोगों को भी हैरानी होगी।

    कन्या राशिफल। आज का दिन आपके लिए सावधानी व सतर्कता बरतने के लिए रहेगा। यदि आप अपने स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को लेकर परेशान चल रहे हैं, तो उन्हें नजरअंदाज बिल्कुल ना करें। कार्यक्षेत्र में आप किसी से बिना सोचे समझे कोई बात ना बोले, नहीं तो आपकी कोई बात नहीं बुरी लग सकती है। आपको  अपने कुछ गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना होगा, नहीं तो वह आपके बनते कामों को बिगाड़ने में आने की पूरी कोशिश कर सकते हैं। आप किसी से धन का लेनदेन ना करें नहीं तो समस्या हो सकती है।

    तुला राशिफल। आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में अच्छा रहने वाला है। आप अपने साथ बिजनेस में यदि किसी को साझेदार बनाएंगे, तो आपको उससे अच्छा लाभ मिलने की पूरी संभावना है। सामाजिक कार्यक्रम में आपको सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। जो लोग नौकरी में कार्यरत हैं, उन्हें कोई प्रमोशन मिलने से उनकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको व्यापार पूरे आत्मविश्वास से करना होगा। आपको आप अपने परिजनों के साथ कुछ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।

    वृश्चिक राशिफल। आज का दिन आपके लिए कुछ समस्या लेकर आ सकता है। किसी बड़े निवेश को करने की योजना नहीं बनाएं, नहीं तो इसमें आपका दिन डूब सकता है। नौकरी में कार्यरत लोगों को अपनी आंखों व कान खुले रख कर काम करना होगा, नहीं तो वह अपने जूनियर की सलाह पर चलकर  कोई बड़ी गलती कर सकते हैं।  आपको किसी यात्रा पर जाना हो, तो आप उसे स्थगित कर दे, नहीं तो किसी दुर्घटना के होने का भय सता रहा है। आपको  जीवनसाथी की सलाह कारगर सिद्ध होगी, इसलिए उनसे सलाह मशवरा करके आगे बढ़े, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।

    धनु राशिफल। आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। नौकरी में कार्यरत लोग आज थोड़ा संभल कर रहे हैं। इधर-उधर बैठकर खाली समय व्यतीत करने से अच्छा है कि वह अपने कामों पर ध्यान लगाएं। आपको अपने किसी मित्र से चल रही अनबन को बातचीत के जरिए समाप्त करना होगा। अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे। जो लोग राजनीति क्षेत्रों में कार्यरत हैं, उन्हें आज कोई बड़ा पद मिल सकता है। आप व्यापार में अपनी कुछ योजनाओं की शुरुआत कर सकते हैं।

    मकर राशिफल। आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहने वाला है। यदि आप कोई नया वाहन, मकान, दुकान आदि की खरीदारी करने जा रहे थे, तो वह आज पूरी हो सकती है। आपको अपने परिजनों के साथ अपनी कुछ समस्याओं को साझा करने का भी मौका मिलेगा। परिवार में किसी सदस्य के मन की इच्छा की पूर्ति होने के कारण परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। भाग्य के दृष्टिकोण से आपका कोई रुका हुआ काम भी पूरा होगा, जिसकी आपको लंबे समय से चिंता सता रही थी।

    कुंभ राशिफल। आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। बिजनेस कर रहे लोगों को मन मुताबिक लाभ मिलने से उनकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके कुछ शत्रु आपके ऊपर हावी होने की पूरी कोशिश करेंगे, जिनसे आपको बचना होगा। आप अपने भाई-बहनों के साथ आप घूमने जाने की योजना बना सकते हैं। माता जी से आपकी किसी बात पर झड़प हो सकती है, जिसमें आपको उनकी बात सुननी व समझनी होगी।

    मीन राशिफल। आज का दिन आपके लिए सेहत के मामले में कुछ नरम गरम वाला है। आपको अपनी धन संबंधित समस्याओं से काफी हद तक छुटकारा मिलेगा। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो वह भी आपको वापस मिल सकता है। ससुराल पक्ष से आपको मान-सम्मान मिलता दिख रहा है। परिवार में आप वरिष्ठ सदस्यों के साथ आप करियर में आ रही समस्याओं को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आपको आज अपने कुछ राज को गुप्त रखना होगा।

  • वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करता था जीजा, परेशान होकर साली ने उठाया खौफनाक कदम…

    वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करता था जीजा, परेशान होकर साली ने उठाया खौफनाक कदम…

    नालंदाः बिहार के नालंदा जिले में एक लड़की ने अपने जीजा से परेशान होकर सुसाइड कर लिया। घटना की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया, इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट भी मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

    जानकारी के अनुसार, यह मामला नालंदा जिले के करायपरशुराय थाना क्षेत्र के गांव का है। यहां 21 वर्षीय लड़की का शव घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला। बताया जा रहा है कि मृतका की बड़ी बहन ने गांव के ही युवक से प्रेम विवाह कर लिया था। इसके बाद युवक ने साली को प्रेमजाल में फंसा लिया और उसके साथ यौन शौषण कर उसका वीडियो बना लिया।

    आरोप है कि वीडियो बनाने के बाद पीड़ित लड़की का जीजा उसे ब्लैकमेल कर यौन शौषण कर रहा था। जीजा द्वारा इस तरह की हरकतों से लड़की मानसिक रूप से परेशान हो गई। इसी बीच गुरुवार की सुबह उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

    करायपरशुराय के थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि लड़की के शव के पास से सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें उसने अपनी मौत का जिम्मेदार अपने बहनोई को बताया है। फिलहाल पुलिस आरोपी जीजा की तलाश में जुट गई है।

    वहीं शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतका ने सुसाइड नोट में लिखा है कि उसकी बहन का पति उसकी मौत का जिम्मेदार है, जिसकी वजह से उसके घरवाले उसे पीटते थे। इसी कारण आत्महत्या कर रही हूं।

  • यूथ गेम खेलो इंडिया में चमकी बददी की प्रेरणा ठाकुर

    यूथ गेम खेलो इंडिया में चमकी बददी की प्रेरणा ठाकुर

    राज्यस्थान की पहलवान को हरा जीता कांस्य पदक

    प्रेरणा की जीत से बीबीएन में  खुशी का माहौल

    बददी/ सचिन बैंसल : भोपाल मध्य प्रदेश में यूथ गेम चल रही यूथ गेम खेलो इंडिया में हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन की बद्दी की प्रेरणा ठाकुर में कांस्य पदक जीतकर पूरे देश में हिमाचल का नाम रोशन कर दिया है ।65 किलोग्राम वर्ग में प्रेरणा ठाकुर ने राजस्थान की पहलवान को 8-1 से हराकर यह शानदार जीत हासिल की और कांस्य पदक अपनी झोली में डाल दिया। पहले राउंड में प्रेरणा ने गुजरात की पहलवान को चित कर दिया और अगले दौर में प्रवेश किया अगले दौर में प्रेरणा ने महाराष्ट्र की पहलवान को 8-1 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। जहां लग रहा था कि हिमाचल प्रदेश कुश्ती में गोल्ड मेडल की ओर बढ़ रहा है लेकिन सेमीफाइनल में प्रेरणा का मुकाबला हरियाणा की पहलवान के साथ हुआ और जहां हिमाचल के हाथ  निराशा हाथ लगी और प्रेरणा को 10-4 से हार का सामना करना पड़ा। लेकिन कांस्य पदक के लिए प्रेरणा ने एक बार फिर पुरजोर कोशिश करी और राजस्थान के पहलवान को हराकर कांस्य पदक पक्का कर लिया।

    प्रेरणा हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन की तहसील बद्दी के वार्ड नंबर 1 की निवासी है। प्रेरणा का जन्म महिंदर ठाकुर  के घर हुआ जो खुद भी एक पहलवान है और वर्तमान में स्पोर्ट्स के अध्यापक है ।महिंदर सिंह खुद भी पहलवान थे लेकिन वे अपने समय मे उन ऊंचाइयों पर नहीं जा सके लेकिन अपनी बेटी को खूब मेहनत करवाने के बाद  आज उनकी मेहनत का फल उन्हें मिला है। उनकी बेटी ने पूरे भारतवर्ष में अपना नाम चमकाया है। प्रेरणा का मेडल आने से बीबीएन क्षेत्र में पूरे खुशी और जश्न का माहौल है और प्रेरणा के घर बधाई देने वालों का तांता लग गया है। प्रेरणा के घरवालों का कहना है कि जैसे ही बेटी कल मेडल लेकर वापस आती है उसका जोरदार स्वागत किया जाएगा। 

  • आईईसी यूनिवर्सिटी में मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान में बहुआयामी दृष्टिकोण विषय पर कॉन्फ्रेंस का आयोजन

    आईईसी यूनिवर्सिटी में मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान में बहुआयामी दृष्टिकोण विषय पर कॉन्फ्रेंस का आयोजन

    बरोटीवाला/ सचिन बैंसल : बददी के अटल शिक्षा कुंज स्थित आईईसी यूनिवर्सिटी में मानविकी एवं सामाजिक  एवं सामाजिक विज्ञान में बहुआयामी दृष्टिकोण विषय पर एक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सरकारी कॉलेज कालका से प्रोफेसर सुशील कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ गवर्नमेंट कॉलेज नरायणगढ़, अम्बाला से डॉ० जगदीप सिंह और आर बी गवर्नमेंट पी जी कॉलेज आगरा से डॉ० सौरभ देवा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

    इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री विनीत गौतम  भी मोजूद रहे। सभी ने मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान में बहुआयामी दृष्टिकोण के विषय पर वक्तव्य दिया और शोधकर्ताओं के साथ अपने अनुभव साँझा किये। इस एक दिवसीय सम्मेलन के तकनीकी सत्र में लगभग सौ से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया और अपने शोध पत्र पढ़े और अपने विचारों का आदान प्रदान किया। आईईसी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डॉ० शमीम अहमद ने शोध की गुणवक्ता व महत्व पर प्रकाश डालते हुए बहुआयामी दृष्टिकोण पर इस कान्फ्रेंस का आयोजन करवाने पर सभी को बधाई दी और निकट भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजन करवाते रहने की बात कही। यह सम्मेलन आईईसी विश्वविद्यालय के पीएचडी के छात्रों और प्राध्यापकों के लिए भी बेहद लाभदायक रहा।

  • हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद हरभजन चौधरी चुने गए ट्रक यूनियन के प्रधान

    हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद हरभजन चौधरी चुने गए ट्रक यूनियन के प्रधान

    बददी/ सचिन बैंसल : देश की सबसे बड़ी ट्रक यूनियन बड्डी बरोटीवाला नालागढ़ के लिए काफी कशमकश के बाद  सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद के लिए सीपीएस चौधरी रामकुमार के बड़े भाई हरभजन सिंह को चुना गया ।बैठक की अध्यक्षता अधिवक्ता दिनेश कौशल ने की। बैठक का माहौल गर्म रहा और अध्यक्ष पद को लेकर काफी खींचातानी चलती रही।

    आखिर कर बैठक में आए हुए बीबीएन के सभी ट्रक ऑपरेटरों ने हरभजन सिंह के नाम पर मुहर लगाई और उन्हें सर्वसम्मति से बद्दी नालागढ़ ट्रक यूनियन की कमान सौंप दी । उधर हरभजन चौधरी ने कहा कि ट्रक ऑपरेटरों ने जो विश्वास उन पर जताया है वह उस विश्वास पर खरा उतरेंगे और इमानदारी से ट्रक यूनियन की सेवा करेंगे ।उन्होंने कहा जो कार्यकारिणी चुनने की जिम्मेवारी भी मुझे दी गई है उस पर भी खरा उतरेंगे और अपने साथ एक नई कार्यकारिणी की टीम का गठन कर ट्रक यूनियन की सेवा करेंगे।इस बैठक में दून के विधायक चौधरी रामकुमार, पूर्व अध्यक्ष विद्या रतन चौधरी, इंदरजीत सिंह, यूनियन के उपाध्यक्ष ईश्वर ठाकुर ,दर्शन सिंह,हरभजन चौधरी ,मदन चौधरी, बलजीत सिंह ,रविंद्र नाथ, एडवोकेट वीके शर्मा ,अशोक कुमार,संजीव कौशल, रोहित, अमित, सतविंदर,राम कुमार,  समेत सैकड़ों ट्रक संचालक मौजूद रहे.।