Blog

  • पंजाब: भारी पुलिस फोर्स ने रेलवे स्टेशन पर की चेकिंग, देखें वीडियो

    बठिंडा: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर रेलवे पुलिस और जीआरपी पुलिस ने रेलवे स्टेशन पर चेकिंग की। रेलवे पुलिस अधिकारी ने बताया कि अंबाला मंडल के निर्देशानुसार आज बठिंडा के रेलवे स्टेशन पर संयुक्त चेकिंग की गई है।

    जिस रेलवे स्टेशन पर ट्रेन आती है। वहां पर कोई भी रेल यात्री ज्यादा पैसे तो नहीं ले जा रहा है और इसके साथ ही रेलवे पार्सल की भी जांच की जा रही है। ताकि पार्सल में किसी भी तरह से नशीली दवाओं का पार्सल न हो।

    अगर इन दोनों में से किसी भी रेलवे पुलिस जीआरपी पुलिस ने बरामदगी करती है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि ये सभी चेकिंग अभियान लोकसभा चुनाव के मद्देनजर चलाए गए हैं और आगे भी चलते रहेंगे।

  • पंजाबः भाजपा में शामिल होने से पहले IAS परमपाल कौर की बढ़ी मुश्किलें

    बठिंडाः लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी माहौल गरमाया हुआ है। हाल ही में IAS परमपाल कौर ने इस्तीफा दिया था। बताया जा रहा है कि वह भाजपा में शामिल होकर बठिंडा से चुनाव लड़ना चाहती है। लेकिन भाजपा में शामिल होने से पहले IAS परमपाल कौर की मुश्किलें बढ़ गई है। दरअसल, IAS परमपाल कौर का इस्तीफा अभी मंजूर नहीं किया गया है। कहा जा रहा है कि शिरोमणि अकाली दल (SAD) के सीनियर नेता व पूर्व मंत्री सिकंदर सिंह मलूका व उनके परिवार का भाजपा में जाना लगभग तय है। 2 दिन पहले भाजपा ज्वाइन करने के लिए दिल्ली में कार्यक्रम रखा गया था।

    वहीं IAS परमपाल कौर का इस्तीफा अभी पंजाब सरकार की तरफ से मंजूर न किए जाने के कारण कार्यक्रम को टाल दिया गया। दरअसल, 3 दिन बाद भी उनका इस्तीफा मंजूर न करके केंद्रीय पर्सोनल एंड ट्रेनिंग विभाग को नहीं भेजा गया है। जिसके कारण इस्तीफा मंजूर न होने तक वे राजनीतिक पार्टी ज्वाइन नहीं कर सकती हैं। बुधवार को IAS परमपाल कौर ने पंजाब राज्य औद्योगिक विकास निगम के मैनेजिंग डायरेक्टर के पद से इस्तीफा दिया था। परमपाल कौर को 2015 में PCS से IAS पद पर प्रमोट किया गया था। जिसके बाद से वे पंजाब के कई महत्वपूर्ण पदों पर जिम्मेदारियां निभा चुकी हैं।

  • पंजाब : गन प्वाइंट पर ज्वैलरी शॉप में लूट, देखें CCTV

    13 तोले सोना और नगदी ले फरार

    बटाला : लुटेरों ने गन प्वाइंट पर मान नगर में ज्वैलरी शॉप में लूट की वारदात सामने आई है। जानकारी के अनुसार दिनदहाड़े लुटेरों ने बब्बर ज्वैलर की शॉप में गन प्वाइंट पर लूट की। लुटेरे 13 तोला सोना और 5 हजार कैश लूटकर फरार हो गए। पुलिस टीम की ओर से जांच शुरू कर दी गई है, आसपास के सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे हैं।

    वहीं बब्बर ज्वैलर के मालिक ने बताया कि दोपहर को निहंग सिंह के बाणे में मोटरसाइकिल पर सवार होकर 3 लोग दुकान पर आए। उनमें से एक ने रिवॉल्वर निकाल ली और दूसरे ने धारदार हथियार से 13 तोला सोना जो कि करीब साढ़े सात लाख कीमत का है और पांच हजार नकदी लूटकर फरार हो गए।

    पीड़ित मालिक न्याय की गुहार लगाई है। वहीं डीएसपी आजाद दविंदर सिंह ने घटना के बारे में बताते हुए कहा कि बयान दर्ज कर लिए गए है। आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं और उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • पंजाबः दिन दहाड़े ICICI BANK में हुई लाखों की लूट, देखें वीडियो

    अमृतसरः पंजाब में लोकसभा चुनावों को लेकर एक और पैरामिल्ट्री फोर्स सहित भारी मात्रा में पुलिस मैदान में उतारी गई है। लेकिन उसके बावजूद दिन दहाड़े लूट की वारदातें रूकने का नाम नहीं ले रही। वहीं ताजा मामला तरनतारन रोड़ पर स्थित ICICI BANK से सामने आया है जहां 3 व्यक्ति लाखों रुपए लेकर फरार हो गए। बताया जा रहा हैकि बैंक से 20 लाख रुपए की लूट हुई है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही डीसीपी हरप्रीत सिंह मंडेर मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। 

    पुलिस ने जांच के बाद मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि 2 व्यक्ति बैंक के अंदर घुसे और एक व्यक्ति बाहर इंतजार करता रहा। पुलिस ने कहा कि पता चला है कि एक के पास वेपन की सूचना मिली है। वहीं बैंक के बाहर सिक्योरिटी ना होने की लापरवाही सामने आई है। पुलिस ने कहाकि कुछ घंटों में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कैशियर की कनपटी पर बंदूक रखकर वारदात को अंजाम दिया गया है। हालांकि पुलिस इस मामले की पुष्टि नहीं कर रही है। पुलिस का कहना है कि उन्होंने सीसीटीवी फुटेज चैक कर लिए है, लेकिन वह अभी उसके बारे में कुछ कह नहीं सकते, क्योंकि उनकी जांच पर उसका प्रभाव पड़ेगा। 

  • पंजाब: हाल ए बेहाल Civil Hospital, बत्ती गुल होने पर डॉक्‍टरों ने मोबाइल टॉर्च से किया मरीजों का इलाज

    बठिंडा: जिले के सबसे बड़े सिविल अस्पताल में शुक्रवार की रात अचानक लाइट गुल होने से मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान करीब एक घंटे से अधिक बिजली नहीं आई, जिससे डॉक्टर व स्टाफ को मरीजों का उपचार मोबाइल फोन की टॉर्च की रोशनी में करना पड़ा। इतना ही नहीं अस्पताल परिसर व इमरजेंसी में अंधेरा होने से उपचार के लिए वहां दाखिल मरीजों में दहश्त का माहौल रहा। सिविल अस्पताल में यह स्थिति ऐसे समय में है, जब पूरे परिसर को हॉट लाइन से जोड़ा गया है।

    इस तरह की व्यवस्था रहती है कि एक जगह अगर किसी तरह का फॉल्ट आ जाए, तो दूसरी तरफ से इमरजेंसी बिजली सप्लाई शुरू हो जाती है। रात के समय पूरी हाट लाइन व्यवस्था ठप हो गई व अस्पताल में रखे जनरेटर भी नहीं चले। बिजली गुल होने के दौरान किसी तरह का बड़ा हादसा व इमरजेंसी नहीं आई, जबकि मारपीट व हादसे के छोटे केस वाले मरीज ही दाखिल थे। सिविल अस्पताल में हॉट लाइन में आए फॉल्ट को शनिवार दोपहर बाद तक रिपेयर करने का काम चल रहा था। सिविल अस्पताल में दाखिल मरीजों का कहना है कि रात के समय एकाएक बिजली गुल होने से अफरातफरी का माहौल रहा।

    इस दौरान मरीज व उनके परिजन जहां दाखिल मरीज की सेहत को लेकर चिंतित रहे। वहीं इस दौरान असामाजिक तत्वों की तरफ से किसी तरह की शरारत व चोरी की वारदात होने का भय भी सताता रहा। लोगों ने किसी तरह मोबाइल की लाइट से रोशनी करने की कोशिश की। यही स्थिति सिविल अस्पताल की एमरजेंसी वार्ड में थी, जहां नर्स, डॉक्टर व सहयोगी स्टाफ को हादसे व मारपीट के केस में जख्मी मरीजों का उपचार करने में दिक्कत का सामना करना पड़ा।

    लाइट कब आएगी इसके बारे में किसी को भी पुख्ता जानकारी नहीं थी। जिसके चलते मरीजों के जानी व माली नुकसान को लेकर सेहत विभाग का स्टाफ जहां चिंतित रहा। वहीं दाखिल मरीजों का उपचार भी टार्च की रोशनी में किया गया। यह सिलसिला करीब एक घंटे तक रहा व अधिकारियों की तरफ से बिजली निगम व इलेक्ट्रीक स्टाफ को मामले की जानकारी देकर बिजली की व्यवस्था को दुरुस्त करने के प्रयास किए गए। एक घंटे बाद जब लाइट आई तो सभी ने चैन की सास ली। वहीं हॉट लाइन में किस तरह की दिक्कत आई इसे लेकर अभी अधिकारी किसी तरह की जानकारी नहीं दे रहे हैं, जबकि शनिवार दोपहर बाद तक फॉल्ट को ठीक करने का काम किया जा रहा था।

  • पंजाबः 5 किलो हेरोइन सहित 2 तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    लुधियानाः एसटीएफ पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 5 किलो 50 ग्राम हेरोइन बरामद की है। इस हेरोइन की कीमत 25 करोड़ रुपये की आंकी जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों में अमृतपाल सिंह उर्फ ​​मती निवासी अमृतसर और सन्नी कुमार उर्फ ​​सन्नी निवासी अमृतसर के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए एसटीएफ लुधियाना रेंज के प्रभारी हरबंस सिंह ने बताया कि दोनों आरोपी लंबे समय से नशे की तस्करी कर रहे थे।

    जोकि आज बिना नंबरी स्पलेंडर बाइक पर सवार होकर नशे की सप्लाई करने के लिए जा रहे थे। जिन्हें नाकांबदी पर रोककर चैंकिग की गई। चैकिंग दौरान आरोपियों के कब्जे से 5 किलो 50 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपियों से पूछताछ में पता चला है कि अमृतपाल पर नशा तस्करी के पहले भी मुकद्दमें दर्ज है। उक्त आरोपी एक माह पहले ही केंद्रिय जेल से रिहा होकर बाहर आया था। आरोपी खुद भी नशा करने का आदी है। पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों के पाकिस्तान के तस्करों के साथ लिंक होने की संभावना है। 

  • पंजाबः इंसानियत शर्मसार ! पेचकस से हमला कर किया भाई का क+त्ल

    बरनालाः थाना भदौड़ के अंतगर्त आते इलाके से बड़ी खबर सामने आई है। जहां इंसानियत शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, भाई ने ही अपने भाई पर पेचकस से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि है कि दोनों भाई एक ही घर में रहते थे और आरोपी की शादी नहीं हुई थी। कहा जा रहा है कि आरोपी का अक्सर अपने भाई और उसके परिवार से झगड़ा होता रहता था। बीती रात उसने अपने भाई की घर में ही पेच मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान बलवीर सिंह के रूप में हुई है।

    घटना के बाद परिवार की खराब हो गई है। वहीं परिवार की मांग है कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। मामले को लेकर थाना भदौड़ की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, शव को पोस्टमार्टम के लिए बरनाला के सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। इस मौके पर जानकारी देते हुए मृतक की पत्नी जसबीर कौर ने बताया कि उसके पूरन सिंह की अभी शादी भी नहीं हुई थी और वह घर में ही रहता था। वह काफी समय से शराब पीने का आदी था और अक्सर शराब पीकर घर में हर बात पर झगड़ा करता था। बीती रात भी पूरन सिंह ने नशे की हालत में पति बलवीर सिंह से मवेशियों को लेकर झगड़ा शुरू कर दिया और उस पर पेचकस से हमला कर दिया।

    जिसके कारण उसके पति की मृत्यु हो गई। पीड़िता जसबीर कौर ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि उसके पति की बेरहमी से हत्या करने वाले पूरण सिंह को कड़ी कानूनी सजा दी जाए। इस मामले की जानकारी देते हुए भदौड़ थाने के SHO शेरविंदर सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। उन्होंने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए बरनाला के सरकारी अस्पताल में रखा गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी नशे आदि के नशे में था, इसकी भी पुलिस जांच कर रही है।

  • पंजाबः सिविल अस्पताल में चूहों की पार्टी के मामले में हयूमन राइट्स कमिश्न ने लिया सुओ मोटो एक्शन

    लुधियाना : सिविल अस्पताल से चूहों के उत्पात की वीडियो वायरल होने के बाद हयूमन राइट्स कमिश्न ने सख्त एक्शन लिया है। प्रिंसिपल हेथ्ल सेक्रेटरी, सिविल सर्जन और डी.सी से कमिश्न ने जल्द रिर्पोट मांगी है। इस मामले में अगली सुनवाई 22 मई को नियत की है। हयूमन राइट्स ने आदेश जारी किया है कि उनके पास वीडियो आया है।

    जिसमें 60 से 80 चूहे मरीजों के आसपास और बेडों के नजदीक घुमते दिख रहे है। चूहे खान-पान की वस्तुओं को मुंह मारते वीडियो में दिख रहे है। इस तरह के हालात होने से मरीजों को गंभीर बीमारियां लगने का डर बना हुआ है। पंजाब स्टेट हयूमन राइट्स कमिश्न के चेयरपर्सन जस्टिस संत प्रकाश ने इस मामले में सूओ मोटो एक्शन लिया।

  • जालंधरः दौरे से पहले पार्टी छोड़कर जाने वाले नेताओं पर बरसे CM मान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पंजाब में दल बदलू नेताओं की चर्चाएं खूब हो रही हैं। इस बीच मुख्यमंत्री भगवंत मान का भी बयान सामने आया है। दरअसल, उनसे सवाल किया गया कि आम आदमी पार्टी के नेता भी आप छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए हैं। इस बारे में सीएम भगवंत मान ने कहा कि जो दृढ़ होता है उसे कोई तोड़ नहीं सकता, चाहे कोई भी पार्टी जिद कर ले, हमारा हौसला नहीं हटेगा। बीते दिनी आम आदमी पार्टी के एकमात्र सांसद सुशील कुमार रिंकू और जालंधर पश्चिम से पूर्व आप विधायक शीतल अंगुराल बीजेपी में शामिल हो गए थे। हालांकि आम आदमी पार्टी ने जालंधर लोकसभा क्षेत्र से सुशील रिंकू को अपना उम्मीदवार बनाया था, लेकिन रिंकू आप छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए।

    इस मामले को लेकर सीएम मान ने दोनों नेताओं का नाम लिए बिना कहा कि जो पक्के भमक्कड़ है वह पार्टी छोड़कर नहीं जाएंगे, लेकिन जो कच्चे भमक्कड़ है वहीं पार्टी छोड़कर जा रहे है। सीएम मान ने कहाकि मूल्य उन्हीं का पड़ता है जो मंडियों में होते है। बता दें कि आज मोगा वालंटियर्स को संबोधित करने के बाद कुछ देर में वह जालंधर पहुंच रहे है। जहां वह जालंधर के वालंटियर्स और नेताओं के साथ मुलाकात करेंगे। इस दौरान उनके साथ पंजाब में पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महासचिव संदीप पाठक भी रहेंगे।

  • पुलिस जवानों से भरी बस और कार में भीषण टक्कर, 3 की मौ’त, 26 घायल

    सिवनी: मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में शनिवार तड़के बड़ा हादसा होने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक विशेष सशस्त्र बल (SAF) के जवानों को ले जा रही एक बस एक कार में जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि  3 लोगों की मौत हो गई और 26 अन्य घायल हो गए। हादसे में एक जवान को गंभीर चोटें आईं और उसे महाराष्ट्र के नागपुर रेफर किया गया है।

      हादसा जिला मुख्यालय से लगभग 50 किलोमीटर दूर सिवनी-मंडला राज्य राजमार्ग पर धनगढ़ा गांव के पास रात करीब 1 बजे हुआ। केवलारी पुलिस थाने के प्रभारी चैन सिंह उइके ने बताया कि राज्य पुलिस की एसएएफ की 35वीं बटालियन के जवानों को मंडला से पांढुर्णा (छिंदवाड़ा) ले जा रही एक बस एक कार से टकरा गई, जिसमें चालक समेत पांच लोग सवार थे।

     उन्होंने बताया कि हादसे में कार में सवार कन्हैया जसवानी (75), निकलेश जसवानी (45) और चालक पुरूषोत्तम महोबिया (37) की मौत हो गई। मृतक मंडला के रहने वाले थे। हादसे में घायल हुए दो अन्य कार सवारों का इलाज सरकारी अस्पताल में किया जा रहा है। अधिकारी ने बताया कि कार में सवार लोग अस्पताल से जुड़े कुछ काम के बाद नागपुर से लौट रहे थे।