Blog

  • पंजाब : फाइनेंस कर्मचारी से लूट के मामले में 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंजाब : फाइनेंस कर्मचारी से लूट के मामले में 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    नगदी और मोटरसाइकिल बरामद

    मलोट :  गांव डबवाली ढाब से मिडलैंड माइक्रो फाइनेस कंपनी का कर्मचारी फरीदकोट निवासी तरसेम सिंह अपने पैसे इकट्ठा करके मलोट की ओर आ रहा था, तभी पीछे से आ रहे 2 मोटरसाइकिल सवारों ने उसे साइड मारी और नगदी से भरा बैग छीनकर भाग गए। पीड़ित ने थाना सदर मलोट की पुलिस को शिकायत दर्ज करवा दी है।

    पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 18 घंटे के अंदर घटना को अंजाम देने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान अजेवीर सिंह और गुरप्रीत सिंह निवासी डबवाली ढाब के तौर पर हुई है। पुलिस ने आरोपियों से 38 हजार रुपए की नगदी और मोटरसाइकिल बरामद कर लिया है। आरोपियों क अदालत में पेशकर रिमांड हासिल किया जा रहा है।

  • आज पीएम मोदी और कल पंजाब दौरे पर आएंगे राहुल गांधी

    अमृतसरः लोकसभा चुनावों को लेकर 1 जून को आखिरी चरण में पंजाब में वोटिंग होने जा रही है। जिसको लेकर पीएम मोदी से लेकर विपक्ष के दिग्गज नेताओं ने पंजाब में डेरा डालना शुरू कर दिया। वहीं मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं स्टार प्रचारक राहुल गांधी शनिवार अमृतसर पहुंच रहे हैं। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर पंजाब का ये उनका पहला दौरा है। बताया जा रहा है कि इसके बाद राहुल गांधी 29 मई को दोबारा पंजाब आएंगे और लुधियाना व पटियाला में प्रदेश कांग्रेस प्रधार अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग व डॉ. धर्मवीर गांधी के लिए प्रचार करेंगे।

    अमृतसर में सुरक्षा के मद्देनजर तकरीबन 1000 सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। पंजाब के अमृतसर में एयरपोर्ट रोड स्थित मीरांकोट में कांग्रेस की रैली का आयोजन किया जा रहा है। जहां पंडाल लगाने से लेकर सुरक्षा के कार्य शुरू हो चुके हैं। शुक्रवार की दोपहर कांग्रेस प्रत्याशी गुरजीत औजला के साथ सीनियर नेता हरीश चौधरी भी मरांकोट पहुंचे और रैली की तैयारियों का जायजा लिया। VVIP मूवमेंट के चलते यहां सुरक्षा के भी इंतजाम किए जा रहे हैं।

    पंजाब पुलिस की तरफ से 1000 से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात किए जा रहे हैं। इसके अलावा राहुल गांधी की पर्सनल सिक्योरिटी भी साथ रहेगी। लोकसभा चुनावों के मद्देनजर पंजाब में VVIP मूवमेंट अब बढ़ने लगी है। कुछ दिन पहले ही आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल जेल से निकलने के बाद पहली बार पंजाब के अमृतसर में पहुंचे थे। उनके साथ सीएम भगवंत मान भी थे। इसके अलावा कुछ दिन पहले गुरजीत औजला के समर्थन में ही कांग्रेस के सीनियर नेता व पूर्व मिनिस्टर सचिन पायलट ने भी अमृतसर का दौरा किया था।

  • जालंधरः नजरबंद किए गए किसान नेताओं के घर पहुंचे चन्नी, सरकार पर साधे निशाने, देखें वीडियो

    जालंधरः नजरबंद किए गए किसान नेताओं के घर पहुंचे चन्नी, सरकार पर साधे निशाने, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी आज सरकार द्वारा हिरासत में लिए गए किसान यूनियन के नेताओ के घर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने केंद्र और पंजाब सरकार के रवैये की निंदा करते हुए तीखे जुबानी हमले किए। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जालंधर रैली के चलते किसान और किसान नेताओं को आज पुलिस द्वारा घरों में नजरबंद किया गया। इस दौरान चन्नी अपना चुनाव प्रचार छोड़कर फिल्लौर विधानसभा क्षेत्र के अकालपुर गांव में हिरासत में लिए गए किसान नेता परमजीत सिंह के घर पहुंचे, जहां परमजीत सिंह ने बताया कि कल रात से उनके घर के बाहर पुलिस का पहरा लगाया हुआ है और उन्हें पुलिस स्टेशन ले जाने के लिए कहा जा रहा है।

    बताया जा रहा है कि घर में उनकी बुजुर्ग मां काफी बीमार हैं। इस दौरान चन्नी ने सरकार के रवैये पर नाराजगी जताई। चन्नी ने कहा कि सरकार ने किसानों और कर्मचारी नेताओं को उनके घरों में नजरबंद कर दिया गया है। चन्नी ने कहाकि मुख्यमंत्री और केंद्र सरकार का हाथ बनकर किसानों और कर्मचारियों के साथ धक्का कर रहे हैं। चन्नी ने कहा कि अगर केंद्रीय सुरक्षा बलों ने ऐसी कार्रवाई की होती तो माना जा सकता था कि केंद्र पंजाब के किसानों और कर्मचारियों के साथ धक्का कर रही है। लेकिन यहां किसानों और कर्मचारियों को पंजाब पुलिस के जवानों ने हिरासत में ले लिया गया।

    उन्होंने कहा कि जालंधर से 50 किलोमीटर दूर भी किसानों को घर में नजरबंद किया गया। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान को खोटा सिक्का बताया और कहा कि आम आदमी पार्टी बताए कि किसानों के साथ उनकी दुश्मनी क्या है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र के इशारे पर किसानों को हिरासत में लिया है। उन्होंने कहा कि भगवंत मान जहां भी जाते हैं वहां भारी पुलिस बल लगा दी जाती है, जबकि अब अगर प्रधानमंत्री पंजाब के लोगों से मिलने आ रहे हैं तो लोगों को घरों में नजरबंद किया जा रहा है। चन्नी ने सरकार की इस कार्रवाई की निंदा की है।

  • बड़ी खबरः एक ही परिवार के 6 लोगों ने काटी नस, कारोबारी की मौ+त

    बड़ी खबरः एक ही परिवार के 6 लोगों ने काटी नस, कारोबारी की मौ+त

    फरीदाबादः सराय थाना क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर-37 में मकान नंबर 406 में एक परिवार के 6 सदस्यों ने हाथ की नस काट ली। इस दर्दनाक घटना में कारोबारी और मकान मालिक श्याम गाेयल की मौत हो गई, जबकि अन्य सदस्य एशियन अस्पताल में भर्ती हैं। अस्पताल में भर्ती लोगों में श्याम गोयल की पत्नी साधना, बेटा अनिरुद्ध, उसकी पत्नी निधि, इनके बेटे हिमांग व धनंजय शामिल हैं। यह जानकारी मिली है कि परिवार सूदखाेरों से परेशान था। पड़ोसियाें के अनुसार अक्सर यहां पर कुछ युवकों को आते-जाते देखा जाता था। फिलहाल, दिल्ली और हरियाणा पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    जानकारी के अनुसार, फरीदाबाद  के सेक्टर-37 स्थित घर में लहूलुहान हाल में दिल्ली के देसी घी के कारोबारी का पूरा परिवार मिला। घर में कारोबारी सहित छह सदस्य रहते हैं। शुक्रवार को सभी के हाथों की नस कटी हुई मिली। घटना के बाद सभी लोगों को अस्पताल ले जाया गया, जहां एक की मौत हो गई। जबकि अन्य सदस्यों की हालत गंभीर  बनी है। बताया जा रहा है कि लोन रिकवरी को लेकर कुछ लोग कारोबारी के घर पर पहुंचे थे। लगातार वीरवार को ये सूदखोर यहां आ रहे थे और इसी से परिवार डरा हुआ।

    बताया जा रहा है कि वीरवार रात को सूदखोर घर के बाहर तैनात गार्ड को किडनैप करके ले गए थे और उससे परिवार के लोगों का नंबर मांग रहे थे। दरअसल, सूदखोरों से बचने के लिए कारोबारी ने घर पर दो शिफ्ट में गार्ड तैनात किए थे। फिलहाल, पुलिस की दो टीमें दिल्ली में सूदखोरों की तलाश में कर रही है। उधर, घायलों का  निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा कि   दिल्ली के चांदनी चौक में घी के बड़े कारोबारी की दुकान है। बताया जा रहा है हाउस लोन ना भरने पर रिकवरी टीम उनके घर पर आई थी।

  • यूनिवर्सिटी की दीवारों पर लिखे चुनाव बहिष्कार के नारे

    यूनिवर्सिटी की दीवारों पर लिखे चुनाव बहिष्कार के नारे

    नई दिल्लीः लोकसभा चुनाव 2024 के तहत 5 फेज के लिए मतदान समाप्त हो चुके हैं और छठे चरण का मतदान 25 मई को आयोजित होने जा रहा है। देश की राजधानी दिल्ली की 7 लोकसभा सीटों पर भी इसी दिन वोटिंग होगी। हालांकि, वोटिंग से पहले दिल्ली विश्वविद्यालय की दीवारों पर विवादित नारे लिखे गए हैं जिस कारण प्रशासन चौकन्ना हो गया है। दिल्ली विश्वविद्यालय की दीवारों पर नारे लिखकर चुनाव बहिष्कार की अपील की गई है। 

    नक्सलबाड़ी एकमात्र रास्ता 

    दिल्ली विश्वविद्यालय की दीवारों पर मतदान के बहिष्कार की अपील के साथ ही नक्सलबाड़ी को एकमात्र रास्ता बताने के नारे भी लिखे गए हैं। दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने बताया है कि उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय क्षेत्र में कई स्थानों पर दीवारों पर चुनाव बहिष्कार के विवादित नारे लिखे पाए जाने के बाद दो FIR दर्ज की हैं। गुरुवार की सुबह गश्त के दौरान उन्हें इलाके में नारे लिखे हुए दिखाई दिए। 

    इस संगठन ने ली जिम्मेदारी

    पुलिस ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह गश्त के दौरान उसने इलाके में नारे लिखे हुए देखे। भगत सिंह छात्र एकता मंच (बीएससीईएम) ने दीवारों पर लिखे “एक ही रास्ता नक्सलबाड़ी” जैसे नारों की जिम्मेदारी ली है। इस  स्व-घोषित युवा संगठन ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर भी नारों की तस्वीरें पोस्ट की थीं। 

    दिल्ली के कॉलेजों में बम की धमकी

    दूसरी ओर दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित लेडी श्रीराम कॉलेज, हंसराज कॉलेज और रामजस कॉलेज सहित एक दर्जन से अधिक कॉलेजों को बृहस्पतिवार को बम से उड़ाने की धमकी मिली। हालांकि, पुलिस द्वारा की गई गहन तलाशी के बाद कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। सबसे पहले लेडी श्रीराम कॉलेज में बम होने की सूचना मिली। पुलिस दमकल के साथ एक बम निरोधक दस्ता, श्वान दस्ते से लैस होकर यहं पहुंची लेकिन कुछ भी नहीं मिला।

  • पंजाब : चोरों ने एक ही घर को 4 बार बनाया निशाना, देखें वीडियो

    पंजाब : चोरों ने एक ही घर को 4 बार बनाया निशाना, देखें वीडियो

    लुधियाना : शिमलापुरी इलाके से एक घटना सामने आई है। जहां चोरों ने 2 महीने में चौथी बार एक घर को निशाना बनाया है। चोरों ने चोरी करने के बाद उनके ताले की जगह दूसरा ताला लगा दिया। जब परिवार ने आकर देखा कि उनके ताले की जगह दूसरा ताला लगा हुआ था। परिवार ने ताला तोड़कर, जब घर के अंदर दाखिल हुए तो पता चला कि चोरी हुई है। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। लेकिन इसके बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

    जैसे ही वे दूसरी बार घर से बाहर निकले चोरों ने फिर से घर को निशाना बनाया और फिर भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। 2 महीनों के बाद 15 तारीख को फिर चोरों ने घर को निशाना बनाया। यह सारी वारदाता सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सीसीटीवी कैमरे में 4-5 चोर घर में घुस आए और घर से सामान लेकर फरार हो गए। जिसके बाद परिवार ने पुलिस को इस संबंध में सख्त कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर जल्द ही चोरों को पकड़ने का दावा किया है।

    यहां यह भी बता दें कि सीसीटीवी में 4-5 चोर दिखाई दे रहे है। इस संबंध में घर के सदस्यों ने कहा कि पुलिस ने उन्हें आश्वासन दिया है कि चोरों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। हालांकि उन्हें लाखों रुपये के नुकसान की आशंका है। उन्होंने यह भी बताया कि चोर घर का ताला तोड़कर नलों के अलावा कपड़े भी लेकर फरार हो गए।

  • Carnival Resort में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    Carnival Resort में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः दिल्ली के अलीपुर में उस वक्त अफरातफरी का माहौल बन गया जब यहां अचानक कार्निवल रिसॉर्ट में आग लग गई। देखते हुए देखते रिसॉर्ट से आग की ऊंची-ऊंची लपटे उठने लगी और आसमान में काला धुआं छा गया। रिसॉर्ट से आग की लपटें सड़क तक आ रही हैं। आग की सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी।

    सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाने का काम शुरू कर दिया। बता दें कि मौके पर दमकल की 10 गाड़ियां, पुलिस और एंबुलेंस पहुंच गई हैं। आग लगने के पीछे शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार दोपहर करीब 2 बजे यहां कार्निवल रिसॉर्ट में भीषण आग लग गई। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। बताया जा रहा है कि यह रिसॉर्ट के साथ बैंक्वेट हॉल भी है।

  • पंजाबः अकाली दल को बड़ा झटका, बाबा वरिंदर सिंह के पोते सहित कई कार्यकर्ता आप में हुए शामिल

    होशियारपुरः लोकसभा चुनावों से पहले अकाली दल को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, आज बीबी जागीर कौर के करीबी और बाबा वरिंदर सिंह मुरालेवाले के पोते संत बाबा प्रेम सिंह आप पार्टी में शामिल हुए। सभी नेता और कार्यकर्ता सीएम भगवंत मान की मौजूदगी में आप पार्टी में शामिल हुए। इस दौरान सीएम मान ने सोशल मीडिया के जरिए कहा कि बाबा जी की बेटी बीबी जागीर कौर के रिश्तेदार भी आप पार्टी में शामिल हुए। इस दौरान हलका इंचार्ज हरसिमरण सिंह घुमाण मौजूद रहे।

  • आने वाला है भीषण चक्रवात ‘रेमल’ अलर्ट जारी

    आने वाला है भीषण चक्रवात ‘रेमल’ अलर्ट जारी

    नई दिल्ली : मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र और तेजी से चक्रवाती तूफान का रूप ले रहा है। इस चक्रवात को रेमल नाम दिया गया है। मौसम विभाग के अनुसार ये चक्रवात रविवार की शाम तक बांग्लादेश और इससे सटे पश्चिम बंगाल के तटों से टकरायेगा। इस कारण पश्चिम बंगाल के कई जिलों और आसपास के राज्यों के कई क्षेत्रों में भी भारी बारिश होने की संभावना है।

    मौसम विभाग ने क्षेत्र के मछुआरों के लिए भी अलर्ट जारी किया है और उन्हें समुद्र में न जाने की सलाह दी है। आइए जानते हैं इस चक्रवात के बारे में बड़ी जानकारियां। भारतीय मौसम विभाग ने बताया है कि मॉनसून से पहले बंगाल की खाड़ी में यह पहला चक्रवात है। जानकारी के मुताबिक रेमल शनिवार की सुबह तक एक चक्रवाती तूफान में बदल जायेगा और इसमें लगातार तेजी आयेगी। इसके बाद रविवार की शाम तक रेमल एक भयानक चक्रवात के रूप में बांग्लादेश और इसके निकटवर्ती पश्चिम बंगाल के तट से टकराएगा।

    भारतीय मौसम विभाग ने बताया है कि रेमल चक्रवात के दौरान करीब 102 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। इसके कारण 26 और 27 मई को पश्चिम बंगाल, उत्तरी ओडिशा, मिजोरम, त्रिपुरा और दक्षिण मणिपुर के तटीय जिलों में बहुत भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने समुद्र में मछली पकड़ने गए मछुआरों को तट पर लौटने को कहा है और साथ ही 27 मई तक बंगाल की खाड़ी में न जाने की सलाह जारी की है।

  • जालंधरः Doaba Chowk के नजदीक व्यक्ति का मिला श+व

    जालंधर, ENS: दोआबा चौक के नजदीक शुक्रवार करीब 1 बजे खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया, जिसकी सूचना लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम में दी और मौके पर पहुँची आठ की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मिली  जानकारी के अनुसार मृतक दिल्ली का रहने वाला बताया जा रहा है। मौत के सही कारण पता नहीं लग सके है लेकिन व्यक्ति की मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया। थाना 8 के एस आई जगदीश लाल का कहना है कि फिलहाल मृतक की पहचान करवाई जा रही है। मौत के कारणों का भी पता लगवाया जा रहा है।