बड़ी खबरः एक ही परिवार के 6 लोगों ने काटी नस, कारोबारी की मौ+त

फरीदाबादः सराय थाना क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर-37 में मकान नंबर 406 में एक परिवार के 6 सदस्यों ने हाथ की नस काट ली। इस दर्दनाक घटना में कारोबारी और मकान मालिक श्याम गाेयल की मौत हो गई, जबकि अन्य सदस्य एशियन अस्पताल में भर्ती हैं। अस्पताल में भर्ती लोगों में श्याम गोयल की पत्नी साधना, बेटा अनिरुद्ध, उसकी पत्नी निधि, इनके बेटे हिमांग व धनंजय शामिल हैं। यह जानकारी मिली है कि परिवार सूदखाेरों से परेशान था। पड़ोसियाें के अनुसार अक्सर यहां पर कुछ युवकों को आते-जाते देखा जाता था। फिलहाल, दिल्ली और हरियाणा पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, फरीदाबाद  के सेक्टर-37 स्थित घर में लहूलुहान हाल में दिल्ली के देसी घी के कारोबारी का पूरा परिवार मिला। घर में कारोबारी सहित छह सदस्य रहते हैं। शुक्रवार को सभी के हाथों की नस कटी हुई मिली। घटना के बाद सभी लोगों को अस्पताल ले जाया गया, जहां एक की मौत हो गई। जबकि अन्य सदस्यों की हालत गंभीर  बनी है। बताया जा रहा है कि लोन रिकवरी को लेकर कुछ लोग कारोबारी के घर पर पहुंचे थे। लगातार वीरवार को ये सूदखोर यहां आ रहे थे और इसी से परिवार डरा हुआ।

बताया जा रहा है कि वीरवार रात को सूदखोर घर के बाहर तैनात गार्ड को किडनैप करके ले गए थे और उससे परिवार के लोगों का नंबर मांग रहे थे। दरअसल, सूदखोरों से बचने के लिए कारोबारी ने घर पर दो शिफ्ट में गार्ड तैनात किए थे। फिलहाल, पुलिस की दो टीमें दिल्ली में सूदखोरों की तलाश में कर रही है। उधर, घायलों का  निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा कि   दिल्ली के चांदनी चौक में घी के बड़े कारोबारी की दुकान है। बताया जा रहा है हाउस लोन ना भरने पर रिकवरी टीम उनके घर पर आई थी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *