जालंधरः नजरबंद किए गए किसान नेताओं के घर पहुंचे चन्नी, सरकार पर साधे निशाने, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी आज सरकार द्वारा हिरासत में लिए गए किसान यूनियन के नेताओ के घर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने केंद्र और पंजाब सरकार के रवैये की निंदा करते हुए तीखे जुबानी हमले किए। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जालंधर रैली के चलते किसान और किसान नेताओं को आज पुलिस द्वारा घरों में नजरबंद किया गया। इस दौरान चन्नी अपना चुनाव प्रचार छोड़कर फिल्लौर विधानसभा क्षेत्र के अकालपुर गांव में हिरासत में लिए गए किसान नेता परमजीत सिंह के घर पहुंचे, जहां परमजीत सिंह ने बताया कि कल रात से उनके घर के बाहर पुलिस का पहरा लगाया हुआ है और उन्हें पुलिस स्टेशन ले जाने के लिए कहा जा रहा है।

बताया जा रहा है कि घर में उनकी बुजुर्ग मां काफी बीमार हैं। इस दौरान चन्नी ने सरकार के रवैये पर नाराजगी जताई। चन्नी ने कहा कि सरकार ने किसानों और कर्मचारी नेताओं को उनके घरों में नजरबंद कर दिया गया है। चन्नी ने कहाकि मुख्यमंत्री और केंद्र सरकार का हाथ बनकर किसानों और कर्मचारियों के साथ धक्का कर रहे हैं। चन्नी ने कहा कि अगर केंद्रीय सुरक्षा बलों ने ऐसी कार्रवाई की होती तो माना जा सकता था कि केंद्र पंजाब के किसानों और कर्मचारियों के साथ धक्का कर रही है। लेकिन यहां किसानों और कर्मचारियों को पंजाब पुलिस के जवानों ने हिरासत में ले लिया गया।

उन्होंने कहा कि जालंधर से 50 किलोमीटर दूर भी किसानों को घर में नजरबंद किया गया। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान को खोटा सिक्का बताया और कहा कि आम आदमी पार्टी बताए कि किसानों के साथ उनकी दुश्मनी क्या है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र के इशारे पर किसानों को हिरासत में लिया है। उन्होंने कहा कि भगवंत मान जहां भी जाते हैं वहां भारी पुलिस बल लगा दी जाती है, जबकि अब अगर प्रधानमंत्री पंजाब के लोगों से मिलने आ रहे हैं तो लोगों को घरों में नजरबंद किया जा रहा है। चन्नी ने सरकार की इस कार्रवाई की निंदा की है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *