जालंधर, ENS: शहर के नेहरू गार्डन स्कूल नजदीक आज उस समय अफरा-तफरी मच गई जब स्कूल की दीवार पर लगा एक बड़ा पेड़ अचानक बीच सड़क आ गिरा। इस दौरान पास से गुजर रहे लोगों के हाथ-पैर फूल गए और जान बचाकर इधर-उधर भागे। मिली जानकारी के मुताबिक पेड़ दीवार के साथ लगी कार के ऊपर जा गिरा। गनीमत यह रही कि स्कूल के बच्चे और कार मालिक वहां मौजूद नहीं था, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। खबर लिखे जाने तक बड़ी मशक्कत से पेड़ को उठाया जा रहा है।
Blog
-

पंजाबः प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानों को किया सील
गुरदासपुरः जिला गुरदासपुर के अधीन आते कस्ब नगर कौंसल फतेहगढ़ चूड़िया के ईओ भूपिंदर सिंह के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर परिषद की किराये वाली 4 दुकानें सील कर दीं। बातचीत करते हुए नगर परिषद ईओ भूपिंदर सिंह ने कहा कि संबंधित दुकानदारों द्वारा सरकारी संपत्ति पर कब्जा करने का प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि दुकानों में कोई भी पार्टीशन नहीं कर सकता और इन दुकानदारों ने नगर परिषद की दुकानों की दीवारों को तोड़कर एक कर लिया है, जो अंदर शोरूम बनाने की प्रक्रिया में थे। उन्होंने कहा कि दुकानदारों के लिए ऐसा करना नियमों के खिलाफ है, जिसके चलते इन दुकानों को अगले आदेश तक सील कर दिया गया है। उधर, मामले संबंधित दुकानदार ने बताया कि फतेहगढ़ चूड़ियां नगरी में नगर परिषद की ऐसी कई दुकानें हैं, जिन्होंने ऐसा किया हुआ है।
-

सोना-चांदी हुआ सस्ता, जानिए आज के दाम
नई दिल्ली : अगर आप सोने और चांदी में निवेश करने के बारे में सोच रहे हैं तो आपके लिए सुनहरा मौका है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी वायदा बाजार में पिछले दो दिन से सोने और चांदी दोनों की कीमतों में कमी देखी जा रही है। बुधवार यानी 13 सितंबर 2023 को सोना MCX पर गिरावट के साथ 58,550 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला है।
इसके बाद सोने इसमें मामूली बढ़त दर्ज की गई है और यह सुबह 11.30 मिनट पर 75 रुपये यानी 0.13 फीसदी की बढ़त की कमी के साथ 58,551 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। सोने के अलावा आज चांदी कीमत में भी कमी देखी जा रही है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर चांदी आज गिरावट के साथ 71,750 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर खुली है।
इसके बाद इसकी दाम में और कमी देखने को मिली है और यह सुबह 11.30 बजे तक यह 565 रुपये यानी 0.79 फीसदी की गिरावट के साथ 71,369 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही है। कल चांदी 71,750 रुपये के स्तर पर बंद हुई थी. 24 कैरेट सोना 59,600 रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी 73,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर मिल रही है। 24 कैरेट सोना 59,450 रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी 73,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर मिल रही है।
-

जालंधरः इस गांव में सरेआम 500-500 में बिक रहा गौं मास, देखे वीडियो
जालंधर, गणेश शर्मा: आदमपुर के गांव चौंमो से बड़ी खबर सामने आई है। जहां सरेआम भारी मात्रा में 500-500 रुपए में गाय का मास बिक रहा था। जिसके बाद एसएसपी मुखविंदर सिंह भुल्लर की अगुवाई में आदमपुर के डीएसपी विजय कंवर पाल ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपियों को खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं इस मामले में 2 व्यक्तियों को काबू कर लिया है। आरोपियों की पहचान अबू टक्कर सद्दीकी और अनवरी अली के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तालाश के लिए छापेमारी की जा रही है, जल्द ही अन्य आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।
बता दें कि देर रात आदमपुर गौशाला के कर्मी मीडिया को लेकर गांव में पहुंचे थे। जहां पर पाया गया था कि लोग घरों में गाय का मास बना रहे थे। जब गांव में महिला से पूछताछ की गई कि वह कहां से खरीद कर लेकर आते है तो उन्होंने इस मामले में किसी का नाम बताने से गुरेज किया। जिसके बाद गौशाला के कर्मी भड़क गए और उन्होंने घटना संबंधी पुलिस को सूचित किया। उन्होंने कहा कि इन लोगों ने गांव चौंमो का बुरा हाल किया हुआ है। जहां सरेआम गाय का मास पकाया जा रहा है। सख्ती से पूछताछ में पता चला कि गांव में 500-500 रुपए में गाय का मास मिलता है।
-

पंजाबः केजरीवाल और भगवंत मान का विरोध करने पहुंचे 646 PTI टीचर्स, देखें वीडियो
काले झंडों के साथ लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन
अमृतसरः आम आदमी पार्टी के संयोजक दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल आज बुधवार दोपहर अमृतसर पहुंचेंगे। यहां वे पंजाब सीएम भगवंत मान के साथ मिलकर स्कूल ऑफ एमिनेंस का उद्घाटन करेंगे। वहीं केजरीवाल और भगवंत मान का विरोध करने वाले 646 पीटीआई अध्यापक आज सचखंड श्री हरमंदिर साहिब पहुंचे और वहां पर वह नतमस्तक हुए। इस मौके अध्यापकों ने कहा कि हर गली हर मोड़ पर प्रदर्शन किया जाएगा उनकी काफी देर से मांगे चली आ रही है, केजरीवाल ने उनसे वादा किया था कि उनकी सरकार आएगी तो उनकी मांगे मानी जायेगी। उन्होंने कहा कि उल्टा कोर्ट में उनके खिलाफ केस डाल दिया गया है। उनका कहना है कि आप पार्टी की सरकार उनके साथ धक्का कर रही है। वह हर मोड़ ही गली में संघर्ष का ऐलान करते है। पुलिस ने उनके साथियों को नजरबंद किया है।
वहां उनके नजदीकी इलाके के निवासियों के द्वारा दिल्ली के सीएम और पंजाब के सीएम व स्थानीय विधायक जसबीर सिंह संधू के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। इलाका निवासियों के द्वारा कालिया झंडियां दिखाकर आप पार्टी के नेताओं के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है। प्रदर्शन करने से पहले इलाके के मुखी विनोद कुमार को पुलिस ने प्रदर्शन से पहले ही घर से गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद क्षेत्रवासियों ने काले झंडों के साथ पुलिस और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
सरकार का विरोध कर रहे लोगों का कहना है कि किसी समय आंदोलन से आप पार्टी निकली थी, लेकिन वही पार्टी आज लोगों को आंदोलन नहीं करने देना चाहती। लोगों का कहना है कि हलके के विधायक द्वरा क्षेत्रवासियों को किसी भी तरह की सुविधा नहीं दी जा रही है। उनका कहना है कि लोग गंदगी और नरक भरा जीवन जीने को मजबूर हैं। स्थानीय निवासियों ने कहा कि आज जब दिल्ली के मुख्यमंत्री और पंजाब के मुख्यमंत्री भागवत मान आज अमृतसर के दौरे पर हैं और उन्हें अपने क्षेत्र की सभी समस्याओं को बताने के लिए यह प्रदर्शन किया जाना चाहिए। लेकिन इस दौरान उनके उनके क्षेत्र के मुखी को पुलिस ने प्रदर्शन से पहले ही घर में गिरफ्तार कर लिया है। लोगों ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री ने पंजाब तक पहुंचकर एक ओर हजार रुपये की गारंटी दी थी, वह गारंटी भी हम उन्हें याद दिलाने के लिए आज आए है। लेकिन पुलिस के द्वारा हमें इलाके में निकलने नहीं दिया जा रहा। इलाके के लोगों का कहना है कि इसके बावजूद हम दिल्ली के मुख्यमंत्री और पंजाब के मुख्यमंत्री के खिलाफ प्रदर्शन जरूर करेंगे।
गौरतलब है कि पंजाब विधानसभा चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल टंकी के ऊपर चढ़ गए थे और प्रदर्शन कर रही लड़की को अपनी बहन बनाकर टंकी से उतार दिया था। ‘आप’ में अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान खुद उनके धरने पर पहुंचे और उन्हें बहन बनाया। उन्होंने कहा कि पंजाब में सरकार बनने पर सीएम केजरीवाल और भंगवत मान द्वारा भर्ती का आश्वासन दिया था, लेकिन अब आम आदमी पार्टी अपने वादे से मुकर गई है।
-

जालंधर : तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत, देखें वीडियो
जालंधर : बीती देर रात रामामंडी फ्लाईओवर से नीचे उतरते हाईवे पर वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। सड़क के बीच में पड़े शव के ऊपर से वाहन गुजरते रहे, जिससे शव की हालत बेहद खराब हो गई। बड़े वाहन शव के हिस्सों को दूर तक घसीटते हुए ले गए, जिससे सिर भी धड़ से अलग हो गया। जानकारी अनुसार युवक सड़क पार कर रहा था कि तेज रफ्तार वाहन ने उसे टक्कर मारी, जिससे वह उछलकर दूर जा गिरा।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इस बीच पीछे से आ रहे दूसरे वाहन भी उसके ऊपर से गुजरते रहे। देर रात तक घटनास्थल पर न तो एंबुलेंस पहुंची थी और न ही पुलिस। बाद में किसी राहगीर ने शव के ऊपर कपड़ा डाल वहां से निकल रहे वाहनों को दूसरी तरफ से निकलवाया। लोगों ने दोनों तरफ से सड़क बंद कर दी जिससे भारी जाम लग गया। दुर्घटना रात करीब साढ़े दस बजे हुई।
लोगों ने घटना के तुरंत बाद एंबुलेंस और पुलिस को फोन कर दिया था। इसके बाद गुस्साए लोगों ने सड़क के दोनों और बैठकर रास्ता जाम कर दिया। इससे दूर तक वाहनों की कतारे लग गई। लोगों के प्रदर्शन की सूचना मिलते ही पीसीआर टीमें और थाना कैंट की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया गया।
-

बहुमंजिला अपार्टमेंट में लगी भीषण आग, 12 की मौत, 50 घायल
नई दिल्ली : वियतनाम में एक बहुमंजिला अपार्टमेंट ब्लॉक में भीषण आग लगने से दर्जन के करीब लोगों की जान चली गई। न्यूज के मुताबिक बुधवार को वियतनाम की राजधानी हनोई में नौ मंजिला अपार्टमेंट ब्लॉक में आग लगने से कई लोगों के मारे जाने और कई लोगों के घायल होने की आशंका है। वहीं अबतक अधिकारियों ने मौतों की संख्या की पुष्टि नहीं की है।

रिपोर्ट के अनुसार अपार्टमेंट में भीषण आग लगने से लगभग एक दर्जन लोगों के मरने की आशंका है और करीब 50 लोग घायल हो गए हैं। समाचार एजेंसी ने कहा कि 150 निवासियों वाली इमारत में आधी रात को आग लगी। एजेंसी द्वारा दिए गए जानकारी में बताया गया कि आग लगने के बाद देर रात 2 बजे (1900 जीएमटी) तक उसपे काबू पा लिया गया था।
-

पंजाबः ट्रैक्टर ठीक करवाने आए युवक पर हमलावरों ने चलाई गोलियां, देखें वीडियो
गुरदासपुरः डेरा बाबा नानक के गांव धर्मकोट से बड़ी खबर सामने आई है। जहां दुकान पर ट्रैक्टर ठीक करवाए युवक पर हमलावारों ने गोलियां चला दी। घायल युवक की पहचान हरमन जोत पूत्र निर्मल सिंह के रूप में हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक हरमन जोत दुकान पर अपना ट्रैक्टर ठीक करवा रहा था। इस दौरान कुछ नौजवानों ने युवक जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने उक्त युवक पर पर गोलियां चलाई। जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हुआ है। जिसका गुरदासपुर के सिविल अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।
मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों द्वारा मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। यह मामला आपसी पुरानी रंजिश का बताया जा रहा है। जख्मी हुए नौजवान हरमन जोत सिंह ने बताया कि वह गांव मेघा का रहने वाला है और शाम को वह गांव धर्मकोट में अपना ट्रैक्टर ठीक करवाने के लिए आया हुआ था। जब वह दुकान पर बैठा ट्रैक्टर ठीक करवा रहा था, तभी कुछ नौजवान मोटरसाइकिल पर आए। आरोपियों के पास रिवायती हथियार भी थे। उन्होंने आकर उस पर हमला कर दिया।
जब वह अपनी जान बचाने के लिए वहां से भागने लगा तो, एक हमलावर ने उस पर गोली चला दी, जो उसकी बाजू पर लगी और वह ज़ख्मी हो गया। जब वहा पर लोग इकट्ठे हो गए तो हमलावर वहां से भाग निकले और उसने अपने घर फोन कर अपने रिश्तेदारों को बुलाया। जिन्होंने उसे इलाज के लिए गुरदासपुर के सरकारी अस्पताल में भेज दिया।
-

तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, एक की मौत
गोहाना : एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां गोहाना पानीपत हाइवे पर गांव सैनीपुरा के पास कार ने पीछे से ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ऑटो सड़क किनारे पलट गया। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुुलिस ने परिजनों के बयान पर कार चालक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी।
मृतक साहिल गोहाना के हसनगढ़ गांव का रहने वाला था और गांव में फेरी लगाकर सामान खरीदने व बेचने का काम करता था। दोस्तों के साथ ऑटो से गोहाना के गांव की तरफ आ रहे थे कि रास्ते में गांव सैनीपुरा के पास पीछे से आ रही कार ने ऑटो को टक्कर मार दी। इस हादसे में साहिल नाम के युवक की मौत हो गई है। एएसआई अनिल ने बताया कि सूचना मिली थी कि पानीपत हाइवे के पास गांव सैनीपुरा के पास कार व ऑटो की टक्कर हुई है। जिसके बाद वह वह मौके पर पहुंचे है और मामले की जांच कर रहे है। -

जालंधर: रैणक बाजार में 5 दुकानों को चोरों ने बनाया निशाना, देखें Live
जालंधर, ENS: शहर में लूटपाट और चोरी की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। वहीं चोरी की वारदातों का ताजा मामला रैणक बाजार से सामने आया है। जहां चोरों ने एक रात में 5 दुकानों को निशाना बनाया है। बताया जा रहा है कि सैदा गेट से माईं हीरा गेट तक मौजूद 5 दुकानों में चोरी हुई है। जिनमें से एंजल्स फैशन गैलरी, सन्नी फोरगन करंसी एक्चेंज, माई सिटी हार्ट, रेमंड शोरूम सहित अन्य दुकान को चोरों ने निशाना बनाया है।
स्थानीय लोगों के अनुसार जिन लोगों ने वारदात को अंजाम दिया है। वह सुबह करीब 5:30 बजे मार्केट में आए और उनके पास हथियार भी थे, जिस दौरान उन्होंने वारदात को अंजाम दिया। घटना का उस समय पता चला जब सुबह दुकान मालिक दुकान खोलने के लिए आए, तो उन्होंने पुलिस को जानकारी दी इसके बाद संबंधित इलाके से पुलिस पहुंची और मौके की सारी जानकारी लेकर आगे की कार्रवाई कर रही है। चोरों के दुकानों से सिर्फ नकदी ही चुराई। इस दौरान चोर दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर भी अपने साथ ले गए। घटना की सूचना मिलते ही थाना 4 के मुखी अशोक कुमार पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। घटना में चोरों ने एसयूवी गाड़ी का इस्तेमाल किया था। पुलिस चोरों द्वारा वारदात में इस्तेमाल की गई एसयूवी गाड़ी का नबंर पता लगाने की कोशिश कर रही है।
