Blog

  • ईसपुर  में कृषि विभाग आत्मा परियोजना द्वारा किसानों के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित

    ऊना/सुशील पंडित : विकासखंड हरोली की ग्राम पंचायत ईसपुर  में कृषि विभाग आत्मा परियोजना के अधिकारियों द्वारा किसानो के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें उपपरियोजना निदेशक आत्मा संतोष शर्मा ने मोटे अनाज के बारे में चर्चा करते हुए प्राकृतिक खेती के चार स्तंभ बीजामृत जीवामृत, बापसा, आच्छादन के बारे में बिस्तृत जानकारी दी और मिट्टी की जांच के बारे में भी चर्चा की। प्रगतिशील किसान श्रीमती रेनू बाला जो सफलतापूर्वक प्राकृतिक खेती कर रहे है उन्होंने किसानों को  देसी गाय के गोबर गोमूत्र से निर्मित बीजामृत व जीवामृत घनजीवामृत, अग्निअस्त्र आदि को वास्तविक रूप से बना कर बताया । उपपरियोजना निदेशक आत्मा ने मोटे अनाज के बारे में चर्चा करते हुए प्राकृतिक खेती के चार स्तंभ बीजामृत जीवामृत, बापसा, आच्छादन के बारे में बिस्तृत जानकारी दी। इसमें आत्मा परियोजना हरोली के सहायक तकनीकी प्रबंधक  शिवांक जसवाल ने किसानों  से अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाल जीवन के लिए प्राकृतिक खेती व साथ ही  गेहूं की फसल में आने वाली पीलिया रोग की रोकथाम के लिए खट्टी लस्सी के छिड़काव के बारे में बताया।इस मौके पर ग्राम पंचायत प्रधान उपप्रधान व वार्ड पंच भी उपस्थित रहे।
  • ਪੰਜਾਬ: ਪੜ੍ਹਾਈ ਲਈ ਵਿਦੇਸ਼ ਗਏ ਨੌਜਵਾਨ ਦੀ ਮੌਤ, ਪਰਿਵਾਰ ਦਾ ਰੋ ਰੋਕੇ ਹੋਇਆ ਬੁਰਾ ਹਾਲ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ: ਵਿਦੇਸ਼ ਪੜ੍ਹਨ ਗਏ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਦੇ 25 ਸਾਲਾ ਨੌਜਵਾਨ ਇਕਰਾਮ ਸਿੰਘ ਦੀ ਕੰਮ ਕਰਦੇ ਸਮੇਂ ਮੌਤ ਹੋ ਗਈ। ਮੋਤ ਦੀ ਖ਼ਬਰ ਮਿਲਦੇ ਹੀ ਪਿੱਛੇ ਪਰਿਵਾਰ ਦਾ ਰੋ ਰੋਕੇ ਬੁਰਾ ਹਾਲ ਹੋ ਗਿਆ। ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਪਰਿਵਾਰਕ ਮੈਂਬਰਾਂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇਕਰਾਮ ਸਿੰਘ ਨੌਜਵਾਨ 2020 ਵਿੱਚ ਯੂ.ਕੇ. ਪੜ੍ਹਨ ਗਿਆ ਸੀ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ 12 ਤਰੀਕ ਨੂੰ ਕੰਮ ਕਰਦੇ ਸਮੇਂ ਉਸਦੀ ਮੌਤ ਹੋ ਗਈ। ਪਰਿਵਾਰਕ ਮੈਂਬਰਾਂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ 15 ਤਰੀਕ ਨੂੰ ਸਾਨੂੰ ਅੰਬੈਸੀ ਤੋਂ ਫੋਨ ਆਇਆ ਕਿ ਤੁਹਾਡੇ ਲੜਕੇ ਦੀ ਮੌਤ ਹੋ ਗਈ ਹੈ।

    ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਾਨੂੰ ਇਹ ਦੱਸਿਆ ਗਿਆ ਕਿ ਕੰਮ ਦੇ ਦੌਰਾਨ ਕੰਧ ਡਿੱਗਣ ਨਾਲ ਉਸ ਦੀ ਮੌਤ ਹੋ ਗਈ। ਪਰਿਵਾਰਕ ਮੈਂਬਰਾਂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਸਾਡਾ ਲੜਕਾ ਅਕਸਰ ਫੋਨ ਤੇ ਗੱਲ ਕਰਦਾ ਸੀ ਅਤੇ ਕਿਹੰਦਾ ਸੀ ਕਿ ਬਹੁਤ ਖੁਸ਼ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਸ ਦੀ ਅਚਾਨਕ ਮੌਤ ਹੋ ਗਈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸ਼ਹਿਰ ਦੇ ਨੁਮਾਇੰਦੇ ਅਤੇ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਆਗੂ ਰਮਨ ਬਹਿਲ ਸਾਡੇ ਕੋਲ ਆਏ ਸਨ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਇਹੀ ਭਰੋਸਾ ਪ੍ਰਗਟਾਇਆ ਹੈ ਕਿ ਜਲਦੀ ਹੀ ਤੁਹਾਡੇ ਲੜਕੇ ਦੀ ਲਾਸ਼ ਭਾਰਤ ਲਿਆ ਕੇ ਤੁਹਾਨੂੰ ਸੌਂਪ ਦਿੱਤੀ ਜਾਵੇਗੀ। ਪਰਿਵਾਰਿਕ ਮੈਂਬਰਾਂ ਨੇ ਬੇਨਤੀ ਕੀਤੀ ਹੈ ਕਿ ਸਾਡੇ ਪੁੱਤਰ ਦੀ ਦੇਹ ਸਾਨੂੰ ਜਲਦੀ ਤੋਂ ਜਲਦੀ ਸੌਂਪੀ ਜਾਵੇ ਤਾਂ ਜੋ ਅਸੀਂ ਰੀਤੀ ਰਿਵਾਜ਼ਾਂ ਅਨੁਸਾਰ ਉਸਦਾ ਅੰਤਿਮ ਸੰਸਕਾਰ ਕਰ ਸਕੀਏ।

  • पंजाबः चाय की दुकान में गैस लीक से झुलसा व्यक्ति, मची अफरा-तफरी

    लुधियानाः गिल रोड से बड़ी खबर सामने आई है। जहां एक चाय की दुकान में रखे गैस सिलैंडर से गैस लीग होने के कारण भयानक आग लग गई। इस हादसे में  एक युवक के बुरी तरह से झुलस जाने की खबर है। घटना दौरान मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घायल को अपोलो अस्पताल भर्ती करवाया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड विभाग की टीम मौके पर पहुंची तथा आग पर काबू पाने की कोशिशें जारी हैं। वहीं मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि सिलेंडर फटा नहीं है बल्कि गैस लीक होने से दुकान में भीषण आग लग गई, जिस कारण युवक झुलसा है। फिलहाल घटना बारे जांच चल रही है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए है और मामले की जांच कर रहे है।

  • पंजाबः 25 से 30 बदमाशों ने घर पर तेजधार हथियारों से किया हमला, यूट्यूबर ने की वीडियो वायरल

    इलाके में दहशत का माहौल

    लुधियानाः टिब्बा रोड की ग्रेवाल कॉलोनी में बीती रात 25 से 30 बदमाशों ने तेजधार हथियारों से लैस होकर एक घर पर हमला कर दिया। बताया जा राह है कि हमलावरों के पास तलवारें और अन्य तेजधार हथियार थे। हमलावरों में इतना जुनून था कि उन्होंने घर के दरवाजों सहित घर के बाहर खड़ी पड़ोसियों की कारों को भी तोड़ दिया। जानकारी के मुताबिक यूट्यूबर ने उक्त हमले में युवक के साथ की गई पिटाई का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जोकि हमले का असल कारण बना। इस घटना से पूरे मोहल्ले में दहशत का माहौल बना हुआ है। ये पूरी घटना गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

    मोहल्ला निवासियों ने बताया कि रात के समय ही उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई थी, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही हमलावर मौके से फरार हो गए। इस मामले को लेकर जब पीड़ित रवि नामक लड़के से बात की घई तो उसने बताया कि वह उक्त घर में किराये पर रहता है। उसका कहना था कि वह सोशल मीडिया पर वीडियो बनाकर अपलोड करता है। इस दौरान कुछ लोग उसके बढ़ रहे फॉलोवर्स को लेकर नफरत करते है। दूसरी ओर रवि के साथ हुई मारपीट की वीडियो वायरल की गई।

    जिससे लगता है कि यह हमला किसी फॉलोवर्स के नाम से नहीं बल्कि किसी ओर कारण से हो सकता है। जब इस मामले पर टिब्बा थाना प्रभारी लवदीप सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि किसी को भी कानून तोड़ने की इजाजत नहीं दी जाएगी। इस मामले को लेकर थाने में कोई शिकायत नहीं की गई है। जिस घर में हमला हुआ है उसकी ओर से अभी तक जानकारी नहीं दी गई है। आस-पड़ोस के प्रमुख लोगों की ओर से मिली शिकायत पर पुलिस कार्रवाई कर रही है और जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • जालंधरः कांग्रेस और विपक्ष के खिलाफ सड़कों पर उतरी भाजपा, देखें Live

    जालंधर, ENS: संसद के बाहर टीएमसी नेता द्वारा देश के उपराष्ट्रपति जगदीश धनखड़ का मजाक उड़ाने के बाद अब विवाद बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। जिसके चलते अब बीजेपी राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है। इस बीच बीजेपी के द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया और राहुल गांधी का पुतला फूंका गया। भाजपा द्वारा भगत सिंह चौंक के पास कांग्रेस और विपक्ष के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है। 

    इस प्रदर्शन में भारी मात्रा में महिलाएं भी शामिल है। भाजपा नेता ने कहा कि उपराष्ट्रपति की सासंद के बाहर मिमक्री करना निंदनीय है। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी मुर्दाबाद के नारे लगाए और कहा कि राहुल गांधी शर्म करो के नारे लगाए। वहीं भाजपा के प्रदर्शन के कारण भगत सिंह चौंक पर भारी जाम लग गया है। जिससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

    बता दें कि राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ का मजाक उड़ाए जाने का मामला अब राजनैतिक रंग ले लिया है। भाजपा और विपक्ष अब आमने -सामने आकर एक-दूसरे पर आरोप- प्रत्यारोप लगाए जा रहे है। वहीं कहीं न कहीं संसद की सुरक्षा में सेंध के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेर रही कांग्रेस इस मुद्दे पर खुद ही घिरती हुई दिखाई दे रही है।

    गौरतलब है कि संसद परिसर में मंगलवार को टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी द्वारा उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का मजाक उड़ाया गया। सांसद द्वारा उपराष्ट्रपति की मिमिक्री की गई। उसी वक्त, कांग्रेस नेता राहुल गांधी हंसते हुए टीएमसी सांसद का अपने मोबाइल फोन से वीडियो भी बना रहे थे। जिसके बाद से राजनीति शुरु हो गई।

  • पंजाबः हेरोइन सहित 3 नशा तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    बठिंडाः जिले में सीआईए स्टाफ ने बठिंडा-अमृतसर नेशनल हाईवे पर 3 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 400 ग्राम हेरोइन बरामद की है। डीएसपी इनवेस्टिगेश मनमोहन सिंह सरना ने बताया कि उक्त तस्कर कार में सवार थे और उन्होंने यह 400 ग्राम हेरोइन की आगे सप्लाई करनी थी। पूछताछ में पता चला है कि तीनों तस्कर नशीला पदार्थ बिक जाने पर पैसे आपस में बांट लेते थे। काबू किए गए तस्करों के खिलाफ लूटपाट और नशा तस्करी के पहले भी मामले दर्ज है।

    आरोपियों की पहचान तेजेंद्र सिंह निवासी गंगाराम वाली गली नोहरिया मोहल्ला बठिंडा के तौर पर हुई है जबकि उसके साथियों की पहचान पंकज छाबड़ा निवासी गली गंगाराम वाली गली और मनप्रीत सिंह निवासी रामपुर जिला फाजिल्का के तौर पर हुई है। डीएसपी डी मनमोहन सिंह सरना ने बताया कि पुलिस की टीम ने गांव जीदा के पास नाकाबंदी कर रखी थी। इस दौरान पुलिस टीम ने एक दिल्ली नंबर की कार को शक के आधार पर रोकने का इशारा किया टेस्ट रन पुलिस ने कर में सवार लोगों की तलाशी ली। उनके पास से 400 ग्राम हीरोइन बरामद की। तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग स्थान में 10 से 15 मामले दर्ज हैं। जिनका पुलिस रिमांड हासिल करके पूछताछ की जाएगी।

  • ਪੰਜਾਬ: ਰਾਹੁਲ ਗਾਂਧੀ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਬੀਜੇਪੀ ਦਾ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ, ਫੂਕਿਆ ਪੁਤਲਾ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਅੰੰਮਿ੍ਤਸਰ: ਪਾਰਲੀਮੈਂਟ ਦੇ ਬਾਹਰ ਪਿਛਲੇ ਦਿਨ ਹੀ TMC ਨੇਤਾ ਵੱਲੋਂ ਦੇਸ਼ ਦੇ ਉਪਰਾਸ਼ਟਰਪਤੀ ਜਗਦੀਸ਼ ਧਨਖੜ ਦੀ ਕੀਤੀ ਮਮਿਕਰੀ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਹੁਣ ਵਿਵਾਦ ਭਖਦਾ ਹੋਇਆ ਨਜ਼ਰ ਆ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਜਿਸ ਦੇ ਚਲਦੇ ਹੁਣ ਬੀਜੇਪੀ ਵੱਲੋਂ ਰਾਹੁਲ ਗਾਂਧੀ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਭਾਜਪਾ ਦਫਤਰ ਦੇ ਬਾਹਰ ਜਿਲਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਹਰਵਿੰਦਰ ਸੰਧੂ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਦੇ ਵਿੱਚ ਕਾਂਗਰਸ ਦੇ ਆਗੂ ਰਾਹੁਲ ਗਾਂਧੀ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਰੋਸ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਤੇ ਰਾਹੁਲ ਗਾਂਧੀ ਦਾ ਪੁਤਲਾ ਫੂਕਿਆ ਗਿਆ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਭਾਜਪਾ ਦੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਹਰਵਿੰਦਰ ਸੰਧੂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਦੇਸ਼ ਦੇ ਉਪ ਰਾਸ਼ਟਰਪਤੀ ਜਗਦੀਸ਼ ਧਨਖੜ ਇੱਕ ਜਿੰਮੇਵਾਰ ਪੋਸਟ ਦੇ ਉੱਪਰ ਬੈਠੇ ਹਨ। ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਇਸ ਤਰੀਕੇ ਨਾਲ ਮਮਿਕਰੀ ਕਰਨਾ ਬਹੁਤ ਹੀ ਮੰਦਭਾਗੀ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਸ ਤੋਂ ਕਾਂਗਰਸ ਦੀ ਮਾੜੀ ਸੋਚ ਸਾਬਤ ਹੁੰਦੀ ਹੈ।

    ਜਿਸ ਦੇ ਚਲਦੇ ਉਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਰਾਹੁਲ ਗਾਂਧੀ ਤੇ ਕਾਂਗਰਸ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਰੋਸ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ। ਦੂਜੇ ਪਾਸੇ ਬੋਲਦੇ ਹੋਏ ਭਾਜਪਾ ਦੇ ਨੇਤਾ ਗੁਰਪ੍ਰਤਾਪ ਸਿੰਘ ਟਿੱਕਾ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਦੇਸ਼ ਦੇ ਉਪ ਰਾਸ਼ਟਰਪਤੀ ਜਗਦੀਸ਼ ਧਨਖੜ ਦੀ ਜਿਸ ਤਰੀਕੇ ਨਾਲ ਮਮਿਕਰੀ ਕੀਤੀ ਗਈ ਹੈ, ਇਹ ਮੰਦਭਾਗਾ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜਿਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਮਮਿਕਰੀ ਕੀਤੀ ਗਈ ਹੈ। ਉਹ ਵੀ ਵੱਡੇ ਅਹੁਦਿਆਂ ਦੇ ਉੱਪਰ ਬੈਠੇ ਹੋਏ ਹਨ ਅਤੇ ਇਸ ਤੋਂ ਕਾਂਗਰਸ ਦੀ ਮਾੜੀ ਸੋਚ ਦਾ ਪਤਾ ਲੱਗਦਾ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪਾਰਟੀ ਕਦੇ ਵੀ ਕੋਈ ਮਾੜੀ ਨਹੀਂ ਹੁੰਦੀ ਚਾਹੇ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਹੋਵੇ ਚਾਹੇ ਭਾਰਤੀ ਜਨਤਾ ਪਾਰਟੀ ਹੋਵੇ ਚਾਹੇ ਕਾਂਗਰਸ ਹੋਵੇ।

    ਇਸ ਇਹਨਾਂ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਵਿੱਚ ਮਾੜੀ ਸੋਚ ਵਾਲੇ ਬੰਦੇ ਹੀ ਪਾਰਟੀ ਨੂੰ ਬਦਨਾਮ ਕਰਦੇ ਹਨ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਗੁਰਪ੍ਰਤਾਪ ਸਿੰਘ ਟਿੱਕਾ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜੋ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਪੁਰਾਣੀ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਸਾਥੀ ਉਹਨਾਂ ਤੇ ਇਲਜ਼ਾਮ ਲਗਾ ਰਹੇ ਹਨ ਅਤੇ ਕਹਿ ਰਹੇ ਹਨ ਕਿ ਗੁਰਪ੍ਰਤਾਪ ਸਿੰਘ ਟਿੱਕਾ ਨੇ ਗਨਮੈਨਾ ਖਾਤਰ ਭਾਜਪਾ ਜੁਆਇਨ ਕੀਤੀ। ਗੁਰ ਪ੍ਰਤਾਪ ਸਿੰਘ ਟਿੱਕਾ ਨੇ ਤਲਖੀ ਭਰੇ ਅੰਦਾਜ਼ ਚ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਤੋਂ ਛੋਟੇ ਹੁੰਦਿਆਂ ਤੋਂ ਹੀ ਗਨਮੈਨ ਹਨ। ਉਹ ਗਨਮੈਨਾਂ ਦੇ ਭੁੱਖੇ ਨਹੀਂ ਹੈ, ਸਿਰਫ ਨਰਿੰਦਰ ਮੋਦੀ ਦੀ ਚੰਗੀ ਸੋਚ ਤੇ ਜਜਬੇ ਸਦਕਾ ਹੀ ਉਹ ਭਾਜਪਾ ਦੇ ਵਿੱਚ ਸ਼ਾਮਿਲ ਹੋਏ ਹਨ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅਗਰ ਭਾਜਪਾ ਦਾ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦੇ ਨਾਲ ਗਠਜੋੜ ਹੁੰਦਾ ਹੈ ਤਾਂ ਫਿਰ ਭਾਰਤੀ ਜਨਤਾ ਪਾਰਟੀ ਤੇ ਅਕਾਲੀ ਦਲ 6-6 ਸੀਟਾਂ ਤੇ ਚੋਣ ਲੜੇਗੀ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਬੰਦੀ ਸਿੰਘਾਂ ਨੂੰ ਰਿਹਾ ਕਰ ਦੇਣਾ ਚਾਹੀਦਾ ਅਗਰ ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਬੰਦੀ ਸਿੰਘਾਂ ਨੂੰ ਰਿਹਾ ਕਰੇਗੀ ਤਾਂ ਭਾਜਪਾ ਨੂੰ ਆਉਣ ਵਾਲੀਆਂ ਚੋਣਾਂ ਦੇ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਫਾਇਦਾ ਵੀ ਮਿਲ ਸਕਦਾ ਹੈ।

  • पंजाबः पिस्तौल के बल पर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोगाः जिले की पुलिस द्वारा क्राइम की वारदातों पर सख्ती के कार्रवाई की जा रही है। इसी के तहत थाना अजीतवाल की पुलिस को उस समय सफलता मिली जब पुलिस ने ढूढी के गांव के पास नाकेबंदी के दौरान 3 युवकों को रोका और उनकी जांच के दौरान पता चला कि आरोपी लूट पाट और चोरी की घटनाओं को अंजाम देते है। जिसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को काबू करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक मोटर साइकल 2 खिलौना पिस्टल बरामद किए है।

    पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी खिलौना पिस्टल दिखाकर लूट पाट की वारदात को अंजाम देते थे। काबू किए गए आरोपी नशा करने के आदी है और नशा खरीदने के लिए ही लूट पाट की घटनाओं को अंजाम देते है। मामले की जानकारी देते हुए थाना मुखी गुरमेल सिंह ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से पहले एक मोटर साइकल बरामद किया गया था और जांच के बाद उनके पास से चोरी किए गए 2 मोटर साइकिल और 2 खिलौना पिस्टल भी बरामद किए गए। पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपियों की नशा छुड़वाने के लिए कोंस्लिंग भी की जा रही है।

  • पंजाबः पुलिस और गैंगस्टरों में चली गोलियां

    मोहालीः पंजाब में पुलिस द्वारा लगातार गैंगस्टरों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। वहीं आज फिर से खरड़ नजदीक दाऊंमाजरा में गैंगस्टर और पुलिस में मुठभेड़ हुई है। जानकारी के अनुसार कुराली में कांग्रेस लीडर के घर के बाहर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए इन गैंगस्टरों काबू किया है। 

    बताया जा रहा है कि कांग्रेस लीडर के घर के बाहर फायरिंग मामले में कार्रवाई कर रही पुलिस को सूचना मिली की 3 गैंगस्टर खरड़ नजदीक दाऊंमाजरा में छुपे बैठे हैं। पुलिस ने तुरन्त इन गैंगस्टरों घेरा डाला। इस दौरान पुलिस ने इन्हें सरेंडर करने के लिए कहा लेकिन उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग के दौरान एक गैंगस्टर घायल हो गया। इस दौरान पुलिस ने 2 गैंगस्टरों को गिरफ्तार कर लिया है। 

  • जालंधरः फिर विवादों में आए मशहूर Kullad Pizza कपल, सिख जत्थेबदिंयों ने किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: वाल्मीकि चौक के पास स्थित Kullad Pizza दुकान के नाम से मशहूर कपल एक बार फिर से विवादों में आ गए है। दरअसल, उक्त मशहूर कपल की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। जिसमें मशहूर कपल द्वारा गाली गालौच सोशल मीडिया पर वायरल की एक पोस्ट में लोगों को गालियां निकाली गई। इस मामले को लेकर आज दल शहीद बाबा बंदासिंह बहादुर सिख जत्थेबंदियां मशहूर कपल Kullad Pizza की दुकान पर पहुंच गई।

    इस दौरान सिख जत्थेबंदियों द्वारा उक्त वायरल वीडियो को लेकर मशहूर कपल की दुकान के बाहर विरोध करके प्रदर्शन किया जा रहा है। वहीं सिख जत्थेबंदियों के पहुंचने पर मशहूर कपल मौके पर नहीं मिला। जिसके बाद मशहूर कपल के स्टाफ ने दोनों को फोन लगाने की कोशिश की तो मशहूर कपल का फोन बंद आ रहा था। जिसके बाद अब सिख जत्थेबंदियां मशहूर कपल से मिलकर माफी मंगवाने की बात पर अढ़ गई है और मशहूर कपल की दुकान में बैठ गई है। 

    बता देंंकि इससे पहले भी मशहूर कपल कई बार विवादों में घिर चुका है या फिर यू कहें की मशहूर कपल का विवादों से पुराना नाता जुड़ा हुआ है। जिसके चलते वह आए दिन विवादों में रहने के कारण चर्चा का विषय बना रहता है। दरअसल, हाल ही में मशहूर कपल कुछ दिन पहले आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के कारण चर्चा में आया था। इस दौरान एक युवती को जेल भी जाना पड़ा था। लेकिन इस विवाद के काफी समय के बाद मशहूर कपल ने उक्त वीडियो को लेकर एक चैनल में इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया था कि वह वायरल वीडियो उन्हीं का था। लेकिन उस समय उनका कोई नेम या फेम नहीं था और ना ही उनके पास आईफोन था।