जालंधरः फिर विवादों में आए मशहूर Kullad Pizza कपल, सिख जत्थेबदिंयों ने किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: वाल्मीकि चौक के पास स्थित Kullad Pizza दुकान के नाम से मशहूर कपल एक बार फिर से विवादों में आ गए है। दरअसल, उक्त मशहूर कपल की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। जिसमें मशहूर कपल द्वारा गाली गालौच सोशल मीडिया पर वायरल की एक पोस्ट में लोगों को गालियां निकाली गई। इस मामले को लेकर आज दल शहीद बाबा बंदासिंह बहादुर सिख जत्थेबंदियां मशहूर कपल Kullad Pizza की दुकान पर पहुंच गई।

इस दौरान सिख जत्थेबंदियों द्वारा उक्त वायरल वीडियो को लेकर मशहूर कपल की दुकान के बाहर विरोध करके प्रदर्शन किया जा रहा है। वहीं सिख जत्थेबंदियों के पहुंचने पर मशहूर कपल मौके पर नहीं मिला। जिसके बाद मशहूर कपल के स्टाफ ने दोनों को फोन लगाने की कोशिश की तो मशहूर कपल का फोन बंद आ रहा था। जिसके बाद अब सिख जत्थेबंदियां मशहूर कपल से मिलकर माफी मंगवाने की बात पर अढ़ गई है और मशहूर कपल की दुकान में बैठ गई है। 

बता देंंकि इससे पहले भी मशहूर कपल कई बार विवादों में घिर चुका है या फिर यू कहें की मशहूर कपल का विवादों से पुराना नाता जुड़ा हुआ है। जिसके चलते वह आए दिन विवादों में रहने के कारण चर्चा का विषय बना रहता है। दरअसल, हाल ही में मशहूर कपल कुछ दिन पहले आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के कारण चर्चा में आया था। इस दौरान एक युवती को जेल भी जाना पड़ा था। लेकिन इस विवाद के काफी समय के बाद मशहूर कपल ने उक्त वीडियो को लेकर एक चैनल में इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया था कि वह वायरल वीडियो उन्हीं का था। लेकिन उस समय उनका कोई नेम या फेम नहीं था और ना ही उनके पास आईफोन था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *