Blog

  • पंजाबः आप पार्टी के कैबिनेट मंत्री की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने सुनाई कैद की सजा

    संगरूरः आप पार्टी के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा की मुश्किलें बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। मिली जानकारी के मुताबिक सुनाम की अदालत ने कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा को 2 साल की कैद की सजा सुनाई है। अदालत ने यह फैसला करीब 15 साल पुराने मामले में दिया है। कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा समेत 9 व्यक्तियों को सुनाम अदालत ने 2 साल की सजा सुनाई है। जानकारी के अनुसार, अरोड़ा के बहनोई राजिंदर दीपा ने घर में घुसकर हमला करने की शिकायत की थी। 

    मंत्री अमन अरोड़ा के बहनोई राजिंदर दीपा ने अदालत में करीब पंद्रह साल पहले 2008 में शिकायत दाखिल की थी। शिकायत में दीपा ने आरोप लगाए थे कि अमन अरोड़ा और उनके साथियों ने उनके घर में घुसकर हमला किया था। उस समय अमन अरोड़ा व राजिंदर दीपा दोनों ही कांग्रेस में थे। दोनों के दरमियान सियासी खींचतान चरम पर थी। सुनाम में दोनों नेताओं के घर आमने-सामने हैं। अब दोनों ही नेता कांग्रेस छोड़ चुके हैं। वर्तमान में अमन अरोड़ा, आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता व कैबिनेट मंत्री हैं जबकि राजिंदर दीपा अकाली दल के महासचिव पद पर हैं।

  • पंजाबः पुलिस की बस और कार सहित अन्य वाहन की हुई टक्कर, खुले एयरबैग, देखें वीडियो

    लुधियानाः समराला चौक फ्लाई ओवर पर गाड़ियों की टक्कर होने का मामला सामने आया है। जहां पुलिस कर्मचारियों की कार, सरकारी पुलिस बस और एक अन्य कार की टक्कर हो गई। इस हादसे में कोई जानी नुकसान तो नहीं हुआ है। लेकिन हादसे में 2 कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे के बाद होंडा ब्रियो कार में सवार व्यक्ति बेसुध हो गया। कुछ देर बाद पुलिस कर्मचारियों ने उसे कार से बाहर निकाला। हादसा इतना भयानक था कि दोनों कारों के एयर बैग खुल गए, सरकारी बस मामूली क्षतिग्रस्त हुई है।

    मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस कर्मचारी श्री फतेहगढ़ साहिब जोड़ मेले पर ड्यूटी देने जा रहे थे। जानकारी देते हुए होंडा ब्रियो ​​​कार चालक संजीव ने बताया कि वह अपनी कार से ढंडारी अपने दफ्तर जा रहे थे। अचानक पुलिस कर्मचारी की गाड़ी ने उसे पीछे से जोरदार टक्कर मारी। गाड़ी का संतुलन बिगड़ा और आपस में टक्कर हो गई। दोनों कारों की टक्कर के बाद पीछे से आ रही सरकारी बस भी टकराई लेकिन उसका बचाव हो गया। सरकारी बस मामूली रूप से क्षतिग्रस्त हुई।

    संजीव ने कहा कि उसकी कार पूरी तरह से खत्म हो चुकी है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उसकी गाड़ी के टायर तक खुल गए। गाड़ी का पिछला बोनट और डिग्गी खत्म हो गई। उधर, वरना कार सवार पुलिस कर्मचारी ने बताया कि होंडा ब्रियो ​​​कार चालक पुल पर गाड़ी खड़ी किए हुआ था। खड़ी कार होने के कारण ये हादसा हुआ है। दोनों कारों का काफी नुकसान हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस कर्मी एएसआई सुभाष चंद्र मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए।

  • दर्दनाक हादसाः आवारा कुत्तों के आतंक में फंसी बच्ची की हुई मौ’त

    चंडीगढ़ः मनीमाजरा में आवारा कुत्तों का आतंक इन दिनों काफी बढ़ गया है। कुत्ते अक्सर राह चलते लोगों पर हमला कर देते हैं। इसी बीच खबर आई है कि डॉग अटैक से सहमी बच्ची को पैनिक अटैक आ गया और उसकी मौत हो गई। बच्ची तीसरी क्लास की छात्रा थी। दरअसल, मनीमाजरा के चूड़ियां वाला मोहल्ला में 10 वर्षीय जसमीत घर के पीछे पार्क में खेल रही थी। इस दौरान 7 से 8 कुत्तों का झुंड उसके पास आया और आपस में लड़ने लगा। कुत्तों के लड़ रहे इस झुंड में जसमीत फंसकर सहम गई। इस दौरान उसे पैनिक अटैक आया और उसकी इस हादसे में मौत हो गई। 

    वहीं पीड़ित परिवार ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। पीड़ित परिवार ने कहा कि कई बार इलाके के लोगों ने डॉग अटैक की शिकायत भी की थी, लेकिन कोई एक्शन नहीं लिया गया। उनकी बेटी पर भी कुत्तों ने हमला किया था। बच्ची को इसी कारण पैनिक अटैक आ गया और सदमे से उसकी मौत हो गई।

    बता दें, आवारा कुत्तों से इन दिनों चंडीगढ़ के लोग काफी ज्यादा परेशान हैं। हाल ही में कुत्तों ने 10 लोगों को अपना शिकार बना लिया है। जिसके बाद लोगों ने नगर निगम पर सवाल उठाए है। चंडीगढ़ के सेक्टर 35 में पिछले 8 दिनों में लावारिस कुत्तों ने 10 लोगों को निशाना बनाया है। इसके बावजूद भी नगर निगम ने डॉग्स पर किसी भी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की।

  • पंजाबः 70 स्कूलों की लापरवाही आई सामने, विभाग ने जारी किए निर्देश 

    मोहालीः पंजाब के शिक्षा विभाग को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जा जानकारी के मुताबिक राज्य भर के 70 स्कूलों द्वारा 5वीं एवं 8वीं कक्षा के स्टूडेंट्स की वार्षिक बोर्ड परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन पोर्टल पर ना करने का पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने कड़ा संज्ञान लिया गया है। इस सम्बन्ध में बोर्ड द्वारा जिला शिक्षा अधिकारियों को एक पत्र जारी करते हुए कहा है कि राज्य भर के विभिन्न जिलों के 70 स्कूलों ने 19 दिसंबर तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है, जिसके चलते संबंधित स्कूलों के परीक्षार्थी मार्च 2024 की परीक्षा देने से वंचित रह जायेंगे।

    इनमें 23 स्कूल 8वीं एवं 47स्कूल 5वीं कक्षा के हैं। बोर्ड द्वारा जारी लिस्ट में 5वीं के लिए लुधियाना के 2 सरकारी व एक निजी एवं 8वीं के लिए 3 सरकारी एवं 1 निजी स्कूल भी शामिल हैं। बोर्ड द्वारा जारी पत्र के मुताबिक इस संबंध में संबंधित स्कूलों को फोन के माध्यम से रजिस्ट्रेशन कराने का निर्देश दिया गया है, इसके बावजूद कई स्कूल रजिस्ट्रेशन करवाने में असफल रहे हैं।

    अब बोर्ड ने सभी जिला शिक्षा अधिकारीयों व ब्लाक प्राईमरी एजुकेशन अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे संबंधित स्कूलों को प्रमुखों को निर्देश करें कि वे अपने-अपने स्कूलों का परीक्षा रजिस्ट्रेशन का काम 22 दिसंबर तक हर हाल में करवाना सुनिश्चित करें, यदि रजिस्ट्रेशन ना होने के कारण स्कूल के परीक्षार्थी परीक्षा देने से चूक जाते हैं तो इसकी सारी जिम्मेदारी स्कूल के प्रमुख की होगी।

  • पंजाबः 2024 के चुनावों को लेकर EVM और VV पैट मशीनों को लेकर लोगों को किया जा रहा जागरूक, देखें वीडियो

    बठिंडाः 2024 के चुनावों को लेकर इलेक्शन ऑफ इंडिया के दिशा- निर्देशों पर बठिंडा में अधिकारी सुरेश गोढ़ द्वारा लोगों को EVM और VV पैट मशीनों को लेकर जागरूक किया जा रहा है। इस दौरान मतदाताओं को बताया जा रहा है कि लोकसभा चुनाव में ईवीएम मशीनों से कैसे वोट डाली जाएंगी। इस दौरान अधिकारियों ने बताया कि लोगों को जागरूक करने का उनका मकसद है कि सोशल मीडिया पर मशीनों को लेकर एक अफवाह चल रही है, जिसमें कहा जा रहा है कि मशीन हैंग हो सकती है।

    जिसके चलते लोगों के मन में चल रही इस अफवाह को दूर करने के लिए इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया के द्वारा यह मुहिम चलाई जा रही है। इस दौरान बठिंडा के सर्विस सेंटर में एक बूथ बनाया गया है। जहां लोगों को ईवीएम मशीन के जरिए वोट डालने के बारे में जागरूक किया जा रहा है और लोगों का कहना है कि इसे लेकर उनमें काफी उत्साह है। लोगों ने कहा कि यह एक अच्छी पहल है।

  • ਪੰਜਾਬ: ਭਾਈ ਮੋਹਕਮ ਸਿੰਘ ਬੋਲੇ, ਸੁਖਬੀਰ ਬਾਦਲ ਪੰਜ ਸਿੰਘ ਸਾਹਿਬਾਨਾਂ ਕੋਲੋਂ ਮੰਗੇ ਮਾਫੀ ਫਿਰ ਕਰੇਗਾ ਪੰਥ ਕਬੂਲ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਅੰੰਮਿ੍ਤਸਰ: ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦੇ 103 ਸਾਲ ਪੂਰੇ ਹੋਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਸ੍ਰੀ ਅਕਾਲ ਤਖਤ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸ਼ਹੀਦ ਬਾਬਾ ਗੁਰਬਖਸ਼ ਸਿੰਘ ਵਿਖੇ ਰਖਾਏ ਅਖੰਡ ਪਾਠ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਭੋਗ ਮੌਕੇ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸੁਖਬੀਰ ਬਾਦਲ ਵੱਲੋਂ ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਸਰਕਾਰ ਵੇਲੇ ਹੋਈਆਂ ਬੇਅਦਬੀਆਂ ਦੇ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਮਾਫੀ ਮੰਗੀ ਗਈ ਸੀ। ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਸੁਖਬੀਰ ਬਾਦਲ ਵੱਲੋਂ ਮੰਗੀ ਮਾਫੀ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਲਗਾਤਾਰ ਹੀ ਸਿਆਸਤ ਗਰਮਾਈ ਹੋਈ ਹੈ। ਇਸ ਦੇ ਉੱਪਰ ਦਿੱਲੀ ਸਿੱਖ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਆਗੂ ਮਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਭੋਮਾ ਅਤੇ ਪੰਥਕ ਆਗੂ ਭਾਈ ਮੋਹਕਮ ਸਿੰਘ ਵੱਲੋਂ ਪ੍ਰੈਸ ਕਾਨਫਰੰਸ ਕਰਕੇ ਸੁਖਬੀਰ ਬਾਦਲ ਵੱਲੋਂ ਮੰਗੀ ਮਾਫੀ ਦੇ ਉੱਪਰ ਸਵਾਲ ਖੜੇ ਕੀਤੇ ਗਏ। ਭਾਈ ਮੋਕਮ ਸਿੰਘ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸੁਖਬੀਰ ਸਿੰਘ ਬਾਦਲ ਨੇ ਜੋ ਸ਼੍ਰੀ ਅਕਾਲ ਤਖਤ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸ਼ਹੀਦ ਬਾਬਾ ਗੁਰਬਖਸ਼ ਸਿੰਘ ਵਿਖੇ ਸਪੀਚ ਦਿੱਤੀ ਹੈ ਪਹਿਲਾਂ ਤਾਂ ਅਕਾਲ ਤਖਤ ਸਾਹਿਬ ਤੋਂ ਪੰਜ ਸਿੰਘ ਸਾਹਿਬਾਨਾਂ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਕੋਈ ਸਪੀਚ ਨਹੀਂ ਕਰ ਸਕਦਾ।

    ਲੇਕਿਨ ਫਿਰ ਵੀ ਸੁਖਬੀਰ ਬਾਦਲ ਵੱਲੋਂ ਸਪੀਚ ਕਰਦਿਆਂ ਮਾਫੀ ਮੰਗੀ ਗਈ ਅਤੇ ਸੁਖਬੀਰ ਬਾਦਲ ਨੇ ਉਹ ਮਾਫੀ ਸਿਰਫ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦੇ ਵਰਕਰਾਂ ਤੋਂ ਹੀ ਮੰਗੀ ਹੈ। ਅਗਰ ਸੁਖਬੀਰ ਬਾਦਲ ਪੰਥ ਤੋਂ ਮਾਫੀ ਮੰਗਣਾ ਚਾਹੁੰਦਾ ਹੈ ਤਾਂ ਉਸ ਨੂੰ ਪੰਜ ਸਿੰਘ ਸਾਹਿਬਾਨਾਂ ਤੋਂ ਮਾਫੀ ਮੰਗਣੀ ਚਾਹੀਦੀ ਹੈ। ਫਿਰ ਹੀ ਸਿੱਖ ਪੰਥ ਸੁਖਬੀਰ ਸਿੰਘ ਬਾਦਲ ਦੀ ਮਾਫੀ ਨੂੰ ਪ੍ਰਵਾਨ ਕਰੇਗਾ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ 1947 ਤੋਂ ਲੈ ਕੇ ਅੱਜ ਤੱਕ ਸਿੱਖਾਂ ਤੇ ਜ਼ੁਲਮ ਤੇ ਅੱਤਿਆਚਾਰ ਹੁੰਦਾ ਆਇਆ ਤੇ ਸਿੱਖ ਹਰ ਜ਼ੁਲਮ ਤੇ ਅੱਤਿਆਚਾਰ ਨੂੰ ਸਹਿਣ ਦਾ ਆ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅਗਰ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਬੰਦੀ ਸਿੰਘਾਂ ਦੀ ਰਿਹਾਈ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਇਨਾ ਹੀ ਸੰਜੀਦਾ ਹੈ ਤਾਂ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਇਹ ਸਪਸ਼ਟ ਕਰੇ ਕਿ ਪਹਿਲਾਂ ਉਹ ਬੰਦੀ ਸਿੰਘਾਂ ਨੂੰ ਅੱਤਵਾਦੀ ਕਿਉਂ ਕਹਿੰਦਾ ਆ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਭਾਈ ਮੋਹਕਮ ਸਿੰਘ ਨੇ ਇੱਕ ਵੱਡਾ ਬਿਆਨ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅਗਰ ਬਲਵੰਤ ਸਿੰਘ ਰਾਜੋਵਾਣਾ ਦੀ ਫਾਂਸੀ ਮਾਫ ਕਰਵਾਉਣ ਦੇ ਲਈ ਸੁਖਬੀਰ ਸਿੰਘ ਬਾਦਲ ਆਪਣੇ ਪਰਿਵਾਰ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਆਪਣੇ ਆਪ ਨੂੰ ਅੱਗ ਲਗਾਉਂਦਾ ਹੈ ਤਾਂ ਅਸੀਂ ਸੁਖਬੀਰ ਸਿੰਘ ਬਾਦਲ ਦੇ ਨਾਲ ਖੜੇ ਹੋਵਾਂਗੇ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸੁਖਬੀਰ ਸਿੰਘ ਬਾਦਲ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਅਸੀਂ ਆਪਣੇ ਆਪ ਨੂੰ ਅੱਗ ਲਗਾਵਾਂਗੇ ਅਤੇ ਬੰਦੀ ਸਿੰਘਾਂ ਦੀ ਰਿਹਾਈ ਕਰਵਾਵਾਂਗੇ।

  • पंजाबः हाईकोर्ट ने Lawrence की इंटरव्यू साइट से हटाने के दिए आदेश, DGP की अध्यक्षता में बनेगी SIT

    पंजाबः हाईकोर्ट ने Lawrence की इंटरव्यू साइट से हटाने के दिए आदेश, DGP की अध्यक्षता में बनेगी SIT

    चंडीगढ़ः लॉरेंस बिश्नोई के हिरासत में इंटरव्यू का मामला गरमाता हुआ दिखाई दे रहे है। दरअसल, इस मामले में हाईकोर्ट को सहयोग दे रही एडवोकेट तनु बेदी ने कहा कि इस इंटरव्यू को देख कर कई युवा इस तरह की पोस्ट कर रहे हैं, एक तरह से लॉरेंस बिश्नोई को महिमामंडित किया जा रहा है। इंटरव्यू में लॉरेंस इन हत्याओं को सही बता रहा है। इंटरव्यू ने जेल सिस्टम की पोल खोली है। लॉरेंस बिश्नोई के हिरासत में इंटरव्यू मामले की जांच के लिए पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट एसआईटी बनाएगा। पंजाब सरकार ने इसके लिए अफसरों की लिस्ट कोर्ट को सौंपी है। कोर्ट ने कहा कि कमेटी डीजीपी प्रबोध कुमार की अध्यक्षता में बनेगी। उनके अलावा डीआईजी एस राहुल कमेटी में होंगे। तीसरे के नाम पर गौर कर बता दिया जाएगा।

    हाईकोर्ट ने कहा कि पंजाब बॉर्डर स्टेट है, यहां की कानून व्यवस्था का राष्ट्रीय सुरक्षा पर सीधा प्रभाव पड़ता है। इस इंटरव्यू को साइट से हटाया जाए। साथ ही हाईकोर्ट ने कहा कि अगर जेलों में बॉडी स्कैनर्स सही तरीके से काम करें और जेल की दीवारों को ऊंचा कर दिया जाए तो इससे भी काफी फर्क पड़ सकता है। जेलों में जैमर पूरी तरह से नहीं लगाने पर हाई कोर्ट ने सरकार को फटकार लगाई और कहा कि कब तक आप अपनी जिम्मेदारी से भागेंगे। सीसीटीवी फुटेज में ऑडियो रिकॉर्डिंग तक नहीं होने पर भी कोर्ट ने सवाल उठाए। हाईकोर्ट को बताया गया कि सीसीटीवी कैमरे 11 करोड़ की लागत से आएंगे। इस पर हाईकोर्ट ने तत्काल बॉडी स्कैनर, सीसीटीवी और जैमर लगाए जाने के आदेश दिए हैं।  

  • बिल्डिंग में लगी भीषण आग, बुझाने के लिए पहुंची दमकल विभाग की 15 गाड़ियां 

    नई दिल्लीः देश की राष्ट्रीय राजधानी स्थित एक पॉश इलाके से आगजनी की घटना सामने आई है। दिल्ली के भीड़भाड़ वाले प्लेस में गुरुवार को अचानक से भीषण आग लग गई, जिससे आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों की सूचना पर दमकल विभाग की 15 गाड़ियां आनन-फानन में घटनास्थल पर पहुंचीं। हालांकि, फायर बिग्रेड की टीम को आग बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। आगजनी का एक वीडियो भी सामने आया है।

    दिल्ली के कनॉट प्लेस में दोपहर में अचानक से भगदड़ मच गई। राजधानी के बाराखंभा रोड स्थित गोपालदास टॉवर में आग लगी है। जब इस बिल्डिंग के टॉप फ्लोर से धुआं उठने लगा तो लोगों को आगजनी की खबर चली। इसके बाद आसपास की बिल्डिंग में रहने वाले लोगों ने इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। 15 गाड़ियों के साथ फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश में जुट गई।

  • सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X का सर्वर हुआ डाउन, यूजर्स हुए परेशान

    नई दिल्लीः सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X का सर्वर डाउन हो गया है। दरअसल, एलन मस्क के ‘एक्स’( पूर्व में Twitter) को एक बार फिर आउटेज का सामना करना पड़ा है। एक्स की सर्विस चालू है लेकिन उपयोगकर्ताओं को पोस्ट नहीं दिखा रही है और उनकी टाइमलाइन खाली दिख रही है।जबकि एक्स की वेबसाइट और ऐप्स चालू है, उपयोगकर्ताओं को उनके किसी भी टैब पर कोई पोस्ट नहीं दिख रहा। सभी टैब – जिनमें फ़ॉलोइंग, फ़ॉर यू और सूचियां शामिल हैं-खाली है।

    सोशल साइट के आउटेज को ट्रैक करने वाली वेबसाइट पर करीब 5000 यूजर्स ने रिपोर्ट दर्ज की है। इस आउटेज की शुरुआत करीब दोपहर 11 बजे से शुरू हुई है, लेकिन उसके बाद फिर से सर्वर डाउन होने के कारण यूजर्स इस समस्या से परेशान हो रहे है। आउटेज अभी भी जारी है और यह फिलहाल स्पष्ट नहीं है कि यह कितने समय तक रहेगा।

    47 हजार लोगों ने दर्ज कराई रिपोर्ट

    Downdetector के डेटा के अनुसार, करीब 47 हजार अमेरिकियों ने इसको लेकर रिपोर्ट दर्ज की है। बताया जा कि वे एक्स की सर्विस को एक्सेस नहीं कर पा रहे हैं। इस आउटेज की समस्या सामना ब्लू सब्सक्राइबर को भी करना पड़ा हैजो एक पेड सर्विस है। बता दें, X एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है जो बीते साल काफी चर्चा में रहा।

    नाम बदलकर X किया गया नाम

    दरअसल,बीते साल इसे दुनिया के सबसे अमीर लोगों में से एक Elon Musk ने खरीद लिया था। उस दौरान इसका नाम Twitter था, इस साल इस प्लेटफॉर्म का नाम बदकर X किया गया है। ये एक पॉपुलर प्लेटफॉर्म है, जिसे पर कई बड़े सेलिब्रिटी से लेकर राजनेता तक मौजूद हैं। आम यूजर्स भी इस पर अकाउंट बना सकते हैं।

  • ਪੰਜਾਬ: ਘਰ ‘ਚ ਨਵ ਵਿਆਹਿਆ ਜੋੜਾ ਕਮਰੇ ‘ਚ ਸੀ ਸੁਤਾ, ਉਧਰ ਚੋਰਾ ਨੇ ਕਰਤਾ ਕੰਮ ਕਸੁਤਾ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ  

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ : ਮਾਮਲਾ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਦਿਹਾਤੀ ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਥਾਣਾ ਚਾਟੀਵਿੰਡ ਅਧੀਨ ਆਉਦੇ ਪਿੰਡ ਗਿਲਵਾਲੀ ਦਾ ਹੈ ਜਿਥੇ ਰਾਤ ਇਕ ਨਵਵਿਆਹੀਆ ਜੋੜਾ ਜਦੋ ਆਪਣੈ ਕਮਰੇ ਵਿਚ ਸੁਤਾ ਪਿਆ ਸੀ ਉਦੋ ਰਾਤ ਡੇਢ ਵਜੇ ਦੇ ਕਰੀਬ ਇਕ ਚੋਰ ਵਲੋ ਚੋਰੀ ਦੀ ਘਟਨਾ ਨੂੰ ਅੰਜ਼ਾਮ ਦਿੰਦਿਆ ਵਿਆਹੇ ਜੋੜੇ ਅਮ੍ਰਿਤਪਾਲ ਅਤੇ ਗੁਰਪ੍ਰੀਤ ਕੌਰ ਦੀ ਚੈਨੀ ਮੁੰਦਰਿਆ ਅਤੇ ਮੋਬਾਇਲ ਦੇ ਨਾਲ ਨਾਲ ਚਾਲੀਸ ਹਜਾਰ ਕੇਸ਼ ਚੋਰੀ ਕਰ ਫਰਾਰ ਹੋ ਗਿਆ।ਜਿਸ ਸੰਬਧੀ ਪੀੜੀਤ ਪਰਿਵਾਰ ਵਲੋ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਦਰਜ ਕਰਵਾ ਇਨਸਾਫ ਦੀ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਹੈ।

    ਜਿਸ ਸੰਬਧੀ ਗਲਬਾਤ ਕਰਦੀਆ ਵਿਆਹੇ ਜੋੜੇ ਅਮ੍ਰਿਤਪਾਲ ਅਤੇ ਗੁਰਪ੍ਰੀਤ ਕੌਰ ਨੇ ਦਸਿਆ ਕਿ ਉਹਨਾ ਦੇ ਵਿਆਹ ਨੂੰ ਕੁਝ ਸਮਾ ਹੀ ਹੋਇਆ ਹੈ ਅਤੇ ਰਾਤ ਜਦੋ ਉਹ ਆਪਣੇ ਕਮਰੇ ਵਿਚ ਸੌਣ ਗਏ ਤਾਂ ਮਗਰੋ ਕੋਠੇ ਤੋ ਆਏ ਚੋਰ ਵਲੋ ਜਾਲੀ ਵਾਲਾ ਗੇਟ ਕਟ ਦਰਵਾਜਾ ਖੋਲ ਨਾਲ ਦੇ ਕਮਰੇ ਵਿਚੋ ਮੁਦਰਿਆ ਚੈਨ ਅਤੇ ਮੋਬਾਇਲ ਦੇ ਨਾਲ ਨਾਲ ਚਾਲੀਆ ਹਜਾਰ ਨਕਦੀ ਚੋਰੀ ਕਰ ਕੇ ਲੈ ਗਏ ਜੋ ਕਿ ਘਟਨਾ ਸੀਸੀਟੀਵੀ ਵਿਚ ਕੈਦ ਹੋਈ ਹੈ। ਇਸ ਸੰਬਧੀ ਪੁਲੀਸ ਜਾਂਚ ਅਧਿਕਾਰੀ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਹਨਾ ਨੂੰ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਮਿਲੀ ਹੈ ਚੋਰ ਵਲੋ ਮੋਬਾਇਲ ਬੰਦ ਨਹੀ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਜਲਦ ਲੋਕੇਸ਼ਨ ਟਰੈਸ ਕਰ ਚੋਰ ਨੂੰ ਗਿਰਫਤਾਰ ਕਰ ਲਿਆ ਜਾਵੇਗਾ।