Blog

  • किन्नर के बेटे की गोलियां मारकर ह’त्या, जाने मामला

    नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अपराधियों का हौंसला इतना बुलंद है कि वो छिटपुट झगड़े को लेकर किसी की जान लेने से भी परहेज नहीं कर रहे। दिल्ली के उत्तम नगर थाना इलाके में 19 साल के युवक की सरेराह बेरहमी से गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसके बाद हत्यारों ने लोगों को धमकी भी दी कि अगर किसी ने उनके या उनके घर के बारे में पुलिस को कुछ बताया तो अगला नंबर उसी का होगा। मृतक युवक की पहचान राज (19) के रूप में हुई है वह काली बस्ती में अपनी किन्नर मां के साथ रहता था। उसे किन्नर समाज की एक किन्नर ने 4 साल की उम्र में गोद लिया था।

     बीच-बचाव करने पहुंचे युवक की हत्या

    जानकारी के मुताबिक राज बहुत ही नेक और मिलनसार स्वभाव का युवक था। फिलहाल वह पढ़ाई छोड़ कर ब्यूटी पार्लर का कोर्स कर रहा था बताया जा रहा है कि वह किसी काम से घर के पास स्थित बाजार गया था, जहां कुछ लोग झगड़ा कर रहे रहे थे राज और वहां मौजूद एक महिला ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने झगड़ा खत्म करने की बजाय पिस्तौल निकाल कर राज को 2 गोलियां दाग दी। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई हत्यारों ने एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया, जिसमें वो कह रहे हैं कि अगर उनके बारे में किसी ने भी पुलिस को कुछ बताया तो उनका अगला शिकार वे होंगे इस दौरान उन्होंने किन्नर समुदाय को काफी भद्दी गालियां भी दी।

  • पंजाबः ई रिक्शा के शोरूम से बैटरीयां लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

    लुधियानाः चंडीगढ़ रोड़ स्थित एक ई रिक्शा के शोरूम को बीती रात चोरों ने निशाना बनाया। चोर शोरूम को दीवार तोड़कर अंदर दाखिल हुए और ई रिक्शा में लगने वाली बैटरीयां निकाल कर घटना स्थल से फरार हो गए। मामले की जानकारी देते हुए शोरूम के कर्मचारी देवराज ने बताया कि कल शाम साढ़े 6 बजे शोरूम बंद करके गए थे। आज सुबह जब शोरूम खोला तो देखा अंदर की दीवार को चोरो द्वारा तोड़ा गया था। पीड़ित ने बताया कि चोरों ने 9-9 इंच की को दीवारों को तोड़कर शोरूम में दाखिल हुए।

    इस दौरान चोर वहां से लाखों की बैटरियां चोरी कर फरार हो गए। पीड़ित ने कहा कि देखने में लगता है कि चोरों ने आराम से करीब अड़ाई से तीन घंटे दो दीवारें तोड़ने में लगाए और उसके बाद घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं दूसरी ओर मौके पर थाना जमालपुर से आए जांच अधिकारी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि यहां चोरी हुई है। जिसके बाद वह मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गए। पुलिस ने कहा कि जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जायेगा।

  • मौसी ने की ढाई साल के बच्चे की ह’त्या, वजह जानकर उड़ जाएंगे होश

    मौसी ने की ढाई साल के बच्चे की ह’त्या, वजह जानकर उड़ जाएंगे होश

    नई दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली से मौसी की ममता को शर्मशार करने वाला एक ऐसा मामला सामने आया है। जिसे जानकर आपके भी होश उड़ जाएंगेआप सोचने के लिए मजबूर होंगे कि क्या कोई महिला ऐसी भी हो सकती है मामला बाहरी जिला के बवाना थाना इलाके की है दरअसल एक ढाई साल के मासूम बच्चे को पानी की टंकी में डुबो कर उसे मार दिया गया उसे मारने वाली कोई और नहीं बल्कि की उसकी मां की बहन यानी मासी है हैरानी की बात यह है कि इस वारदात को महज शक के बिना पर हुए झगड़े का बदला लेने की भावना से किया गया हालांकि, दिल्ली पुलिस ने जल्दी ही इस पूरे मामले का खुलासा कर के आरोपी मासी को गिरफ्तार कर लिया

      दिल्ली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बवाना थाने की पुलिस को पीसीआर कॉल से एक ढाई साल के बच्चे की चोरी की सूचना मिली थी जिसकी सूचना पर बवाना थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची जहां महिला कॉलर बसंती ने पुलिस को बताया कि रमेश नगर में रहने वाला एक ढाई साल का बच्चा जिसका नाम आयुष है, को उसके घर से किसी ने चुरा लिया उसने बताया कि वह बच्चा उसकी बहन रीना का है जिसे उसने घर के बाहर रोते हुए देखा था उसने उसे घर के अंदर ले जाकर सुला दिया था जब उसकी बहन माला (7) घर पहुंची तो बच्चा घर मे नहीं था उसने पड़ोसियों से पूछताछ की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला

    सीसीटीवी फुटेज से पुलिस का मौसी पर गया शक 

    इस मामले की कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम जांच में जुट गई और घर के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेजों को खंगाला गया, जिसमें उन्हें पता चला कि शिकायतकर्ता बसन्ती बच्चे को लेकर घर के अंदर गई और कुछ ही मिनटों के बाद बिना बच्चे के घर से बाहर निकली, जिसके बाद और कोई भी घर के अंदर दाखिल नहीं हुआ, जब तक कि उसकी बहन घर नहीं लौटी थी जिस पर पुलिस को बसंती की गतिविधियों पर शक हुआ  पुलिस ने घर की तलाशी ली, जहां बच्चा उन्हें पानी की टंकी में मृत अवस्था में मिला। घटनाक्रम और शक के बिना पर पुलिस ने बसन्ती को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की सख्ती से पूछताछ के दौरान वह टूट गई. उसने हत्या की बात स्वीकारते हुए चौकाने वाला खुलासा किए उसने बताया कि उसे शक था कि बच्चे के पिता ने उसके 10 हजार रुपये चुरा लिए थे, जिसे लेकर 20 दिनों पहले उसकी और उसके पति विजय की बच्चे के परिवारवालों से झगड़ा हुआ था इसलिए, उसने उन्हें सबक सिखाने के लिए बच्चे की हत्या कर दी इस मामले में पुलिस आरोपी महिला को गिरफ्तार कर आगे की जांच में जुट गई है

  • ਪੰਜਾਬ : ਸਕੂਲਾਂ ‘ਚ ਪੈਰੈਂਟਸ-ਟੀਚਰ ਮੀਟਿੰਗ ਦਾ ਆਯੋਜਨ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਲੁਧਿਆਣਾ : ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਸੂਬੇ ਦੇ ਸਰਕਾਰੀ ਸਕੂਲਾਂ ਵਿੱਚ ਅੱਜ ਆਯੋਜਿਤ ਕੀਤੀ ਗਈ ਪੈਰੈਂਟਸ ਟੀਚਰ ਮੀਟਿੰਗ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਅਧਿਆਪਕਾਂ ਦੇ ਨਾਲ ਨਾਲ ਬੱਚਿਆਂ ਦੇ ਮਾਪਿਆ ਵਿੱਚ ਵੀ ਭਾਰੀ ਉਤਸਾਹ ਵੇਖਣ ਨੂੰ ਮਿਲਿਆ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਲੁਧਿਆਣਾ ਦੇ ਸਮਿਟਰੀ ਰੋਡ ਸਥਿਤ ਸਰਕਾਰੀ ਮਾਡਲ ਸੀਨੀਅਰ ਸੈਕੈਂਡਰੀ ਸਕੂਲ ਨੂੰ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਤੌਰ ਤੇ ਸਜਾਇਆ ਗਿਆ ਸੀ। ਜਿੱਥੇ ਖਾਸ ਤੌਰ ਤੇ ਸਕੂਲੀ ਬੱਚਿਆਂ ਵੱਲੋਂ ਵੀ ਆਣ ਵਾਲੇ ਲੋਕਾਂ ਦੇ ਸਵਾਗਤ ਲਈ ਬੋਰਡ ਤੇ ਪੋਸਟਰ ਤਿਆਰ ਕੀਤੇ ਗਏ ਸਨ। लਸਕੂਲ ਦੀ ਪ੍ਰਿੰਸੀਪਲ ਚਰਨਜੀਤ ਕੌਰ ਆਹੂਜਾ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਹੈ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਅੱਜ ਦੇ ਮੌਕੇ ਤੇ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਤੌਰ ਤੇ ਪ੍ਰਬੰਧ ਕੀਤੇ ਗਏ ਹਨ। ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਸਕੂਲ ਵੱਲੋਂ ਹਮੇਸ਼ਾ ਬੱਚਿਆਂ ਦੀ ਤਰੱਕੀ ਤੇ ਜੋਰ ਦਿਤਾ ਜਾਂਦਾ ਹੈ। ਅੱਜ ਬਾਰਵੀਂ ਜਮਾਤ ਤੱਕ ਦੇ ਸਾਰੇ ਟੀਚਰ ਮਾਪਿਆ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰ ਰਹੇ ਹਨ।

    ਕਿਉਂਕਿ ਉਹਨਾਂ ਸਕੂਲ ਦੋ ਸ਼ਿਫਟਾਂ ਵਿੱਚ ਚਲਦਾ ਹੈ ਇਸ ਕਰਕੇ ਮੀਟਿੰਗ ਵੀ ਦੋ ਸ਼ਿਫਟਾਂ ਵਿੱਚ ਹੋ ਰਹੀ ਹੈ। ਇਸੇ ਤਰ੍ਹਾਂ ਐਸਡੀਐਮ ਵੈਸਟ ਡਾ ਹਰਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਹੈ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਬੱਚਿਆਂ ਦੇ ਸੁਰ ਪੱਕੀ ਵਿਕਾਸ ਲਈ ਵਚਨਬੱਧ ਹੈ। ਇਸ ਦੇ ਉਪਰਾਲੇ ਤਹਿਤ ਅੱਜ ਪੈਰੈਂਟਸ ਟੀਚਰ ਮੀਟਿੰਗ ਦਾ ਆਯੋਜਨ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਇਸੇ ਤਰਾਂ ਮਾਪਿਆਂ ਵਿੱਚ ਵੀ ਕਾਫੀ ਉਤਸਾਹ ਵੇਖਣ ਨੂੰ ਮਿਲਿਆ। ਇੱਕ ਬੱਚੇ ਦੀ ਮਾਂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਦਾ ਬੇਟਾ ਸਕੂਲ ਆਉਣੋ ਛੱਡ ਗਿਆ ਸੀ। ਲੇਕਿਨ ਟੀਚਰਾਂ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਸਦਕਾ ਉਹ ਇੱਕ ਵਾਰ ਫਿਰ ਤੋਂ ਪੜਨ ਲੱਗ ਚੁੱਕਾ ਹੈ। ਉਥੇ ਹੀ ਸਕੂਲ ਦੇ ਸਾਬਕਾ ਵਿਦਿਆਰਥੀ ਵੀ ਇਸ ਉਪਰਾਲੇ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਖਾਸਾ ਉਤਸਾਹਿਤ ਸਨ।

  • जालंधरः सुबह-सुबह हुए सड़क हादसे में बीएसएफ के लेफ्टिनेंट कर्नल की मौ’त, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: आदमपुर के नजदीक सुबह-सुबह दर्दनाक सड़क हादसा होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक करेटा गाड़ी बीएसएफ के लेफ्टिनेंट कर्नल और उनका साथी जा रहा है। इस दौरान आदमपुर के पास उनकी गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया। इस हादसे में बीएसएफ के लेफ्टिनेंट कर्नल की मौत हो गई। मृतक की पहचान अक्षत के रूप में हुई है।

    जबकि हादसे में उनका साथी घायल हो गया। जिसे रामामंडी के नजदीक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। वहीं लेफ्टिनेंट कर्नल का शव सिविल अस्पताल में ले जाया गया। अभी तक हादसे की वजह सामने नहीं आई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं पुलिस अधिकारी जीवन ने बताया कि मृतक लेफ्टिनेंट कर्नल हिसार का रहने वाला है, जबकि उनका साथी राजस्थान का रहने वाला है। पुलिस अधिकारी के मुताबिक धुंध के कारण यह हादसा हुआ है। जिसके बाद गाड़ी किकर से टकराई गई। इस हादसे में गाड़ी पलटने के बाद खेतों में गिर गई। 

  • सभी इलाकों में ठप रहेगी पानी की सप्लाई, जाने मामला

    नई दिल्ली : राजस्थान के जोधपुर शहर में 20 दिसंबर को पानी की सप्लाई नहीं होगी। जोधपुर गर्मियों में प्रस्तावित इंदिरा गांधी नहर बंदी को देखते हुए जल भंडारण और फिल्टर प्लांट, पंप हाउस, पाइप लाइनों के रख रखाव और सफाई की वजह से जलापूर्ति व्यवस्था में बदलाव किया गया है 20 दिसंबर को होने वाली जलापूर्ति 21 दिसंबर को और 21 दिसंबर को होने वाली जलापूर्ति 22 दिसंबर को की जाएगी उपयुक्त मात्रा में पानी का भंडारण कर पानी की किल्लत से बचा जा सकता है हालांकि इस दौरान पानी की मांग होने पर टैंकरों से पानी की सप्लाई होने की कोई जानकरी नहीं मिली है

    20 दिसंबर को नहीं होगी पानी की सप्लाई

    जोधपुर के सुपरीटेंडेंट इंजीनियर जगदीश चन्द्र व्यास ने बताया कि 20 दिसंबर को जोधपुर शहर के सभी फिल्टर हाउस से सभी क्षेत्रों में जलापूर्ति बंद रहेगी झालामंड और तख्त सागर फिल्टर हाउस से जुड़े क्षेत्र सरस्वती नगर और कुडी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड के विभिन्न सेक्टरों और पाल बाईपास, शिल्पग्राम के आस पास क्षेत्रों में 20 दिसंबर को सुबह 10 बजे तक की जाने वाली जलापूर्ति सामान्य रूप से होगी इन क्षेत्रों में 21 दिसंबर को की जाने वाली जलापूर्ति 22 दिसंबर को और 22 दिसंबर को की जाने वाली जलापूर्ति 23 दिसंबर की जाएगी वहीं पानी की परेशानी से बचने के लिए घर में पानी स्टोर करके रख लें

  • लाइसेंसी पिस्टल से भाई को मारी गोली

    लाइसेंसी पिस्टल से भाई को मारी गोली

    हापुड़ः यूपी के हापुड़ जनपद के धौलाना तहसील क्षेत्र के थाना कपूरपुर में शनिवार को गांव सपनावत में मामूली झगडे के चलते बड़े भाई ने सगे छोटे भाई पर लाइसेंस पिस्टल से गोली चला दी। जिसमें छोटा भाई के पेट व पैर में गोली लगने से घायल हो गया। आनन-फानन में मौके पर पहुँची पुलिस ने घायल को हापुड़ के गढ़ रोड स्थित देवनंदनी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।जानकारी के अनुसार बीते वर्ष 2019 में धौलाना थाना क्षेत्र के गांव करनपुर जट्ट के राकेश शर्मा की हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुख्यात बदमाश आशु जाट का नाम सामने आया था। बताया गया था कि यह हत्याकांड आशु जाट ने अपनी गैंग के गुर्गों से कराया था।

    इस हत्याकांड में राकेश शर्मा की हत्या में गांव सपनावत के जुगल किशोर शर्मा मुख्य गवाह बने थे। जिसके बाद न्यायालय के आदेश के बाद उनकी सुरक्षा के लिए शासन ने उन्हें एक लाइसेंसी पिस्टल और एक सुरक्षा गार्ड उपलध कराया हुआ था। आज यानी शनिवार कि सुबह जब जुगल किशोर की पड़ोस में रहने वाले अपने भाई सोनू से बिजली के तार लटकने को लेकर मामूली कहासुनी हो गई। तो इस दौरान बात इतनी बढ़ गई कि जुगल किशोर ने अपने छोटे भाई सोनू पर लाइसेंस पिस्टल से गोली चला दी। एक गोली सोनू के पेट व दूसरी उसके पैर में लगी। इस कारण वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। घटना के बाद से ही आरोपी मौके से फरार हो गया। अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि घायल को देवनंदनी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस टीम बनाकर फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।

  • जालंधरः इस हलके में नहीं रूक रही चोरी की वारदाते, एक और घर को चोरों ने बनाया निशाना, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: वेस्ट हलके में बीते कुछ दिनों से चोरी की वारदातों में लगातार बढ़ौतरी होने की सूचनाए मिल रही है। वहीं ताजा मामला बस्ती नौ से सामने आया है। जहां चोरों ने एक घर में वारदात देते हुए सामान लेकर फरार हो गए। वहीं मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित राज शर्मा ने बताया कि वह अपनी बहन के घर में रहते है।वहीं महिला ने बताया कि वह अपनी बेटी के घर पर सोने के लिए चले जाते है। आज सुबह जब वह अपने घर पर वापिस आए तो देखा घर में ताले टूटे हुए थे और सामान सारा बिखरा हुआ था। 

    पीड़ित ने कहा कि उनका बड़ा बेटा आज सुबह जब घर में आया तो उसने देखा बेड में सामान भी सारा बिखरा हुआ था। वहीं गैस भी खुली हुई थी, ऐसे में कोई बड़ा हादसा भी हो सकता था। पीड़ित ने आरोप लगाए है कि चोरों की इस वारदात को अंजाम देने के बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी है। पीड़ित का आरोप है कि 3 घंटे बीत जाने के बाद पुलिस मौके पर जायजा लेने के लिए नहीं पहुंची। पीड़ित परिवार ने बताया कि चोर छत के जरिए घर में दाखिल हुए थे।

    जबकि घर के बाहर ताला ऐसे ही लगा हुआ था। पीड़ित परिवार ने कहा कि अभी उन्हें यह भी नहीं पता था कि घर से चोर कौन सी चुराकर ले गए है। क्योंकि वह पिछले 3 घंटे से पुलिस का इंतजार कर रहे थे कि पुलिस आएगी और वह अपनी कार्रवाई शुरू करेंगी। ऐसे में उन्होंने प्रशासन ने उक्त चोरों को काबू करने की गुहार लगाई है। 

  • पंजाब : सभी स्कूलों में आज हो रही है PTM, देखें वीडियो

    मोगा : आज पूरे पंजाब के सरकारी स्कूलों में 6वी क्लास से 12वी क्लास तक के बच्चों की पेरेंट्स मीटिंग की जा रही है। इस मीटिंग का उद्देश्य बच्चों के माता पिता को बच्चों की जानकारी ओर उनकी पढ़ाई के बारे में पेरेंट्स को बताना की बच्चा कैसे स्कूल में चल रहा है। इसी कड़ी में मोगा के सभी सरकारी स्कूलों में पीटीएम करवाई जा रही है।

    जहां पर सभी बच्चे और उनके माता भी पहुंच रहे है। वही उनमें इस मौके पर काफी खुशी भी पाई जा रही। इस दौरान पेरेंट्स ने कहा अब सरकारी स्कूल भी कानवेंट्स स्कूल बन रहे है। उन्होंने कहा कि ऐसी मीटिंग कम से कम दो महीनों बाद होनी चाहिए।

  • पंजाबः सिविल अस्पताल में दो पक्षों में जमकर चले लात-घूंसे, भारी हंगामा, देखें वीडियो

    जलालाबादः सिविल अस्पताल से बड़ी खबर सामने आई है। जहां उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब पार्किंग में दो पक्षों में जमकर लात-घूंसे चले। दोनों पक्षों द्वारा सिविल अस्पताल में भारी हंगामा देखने को मिला। इस दौरान दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर जमकर हमला किया। जानकारी के अनुसार जलालाबाद के सिविल अस्पताल में बने ओट सेंटर में नशा छोड़ने की दवा लेने आए युवकों ने हंगामा कर दिया। इस मौके पर युवाओं ने बड़ों का लिहाज तक नहीं किया। दोनों पक्षों के आपस में हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

    जानकारी देते हुए दवा लेने आए नशा छोड़ने की कोशिश कर रहे इन युवाओं ने बताया कि बीते दिन दवा ना मिलने के कारण आज करीब 1200 युवा यहां दवा लेने आए थे और कुछ लोगों ने लाइन तोड़कर गलत तरीके से दवा लेने की कोशिश की। जिसको लेकर हंगामा शुरु हो गया है। बता दें कि जब हंगामा हो रहा था तो अस्पताल के एसएमओ ने इसकी सूचना पुलिस को दी और अमीर खास थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित में किया।

    जानकारी के मुताबिक जलालाबाद के सिविल अस्पताल में करीब 3000 लोग नशे से छुटकारा पाने के लिए गोलियों का इस्तेमाल करते हैं और करीब 500 युवा रोजाना अस्पताल के ओट सेंटर में इन गोलियों को लेने के लिए तब आते हैं जब छुट्टी होती है या डॉक्टर की छुट्टी होती है या डॉक्टर वहां पर नहीं बैठे होते। जिसके बाद स्थिति ऐसी ही हो जाती है। उधर, जलालाबाद के एसएमओ का कहना है कि आज इन मरीजों द्वारा अस्पताल स्टाफ के साथ भी बदसलूकी की गई। जिसके बाद उन्हें मजबूरन पुलिस बुलानी पड़ी। उन्होंने कहा कि इस संबंध में उन्होंने माननीय डीसी को लिखा है कि यहां एक स्थायी पुलिस चौंकी बनाई जाए। इस दौरान एसएमओ ने आश्वासन दिया कि ऐसी स्थिति दोबारा नहीं होगी।