Blog

  • पंजाबः ताजपुर रोड पर डाइंग यूनिट में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    पंजाबः ताजपुर रोड पर डाइंग यूनिट में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    लुधियानाः ताजपुर रोड पर स्थित डाइंग यूनिट में भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक आग पहले पम्मी डाइंग यूनिट की पहली मंजिल पर लगी। इस दौरान फैक्ट्री में मौजूद कर्मचारियों ने आग को अपने स्तर पर बुझाने की कोशिश की। लेकिन काफी मशक्त के बाद भी आग पर काबू नहीं पाया गया। जिसके बाद आग नियंत्रण से बाहर होकर फैक्ट्री की दूसरी मंजिल तक जा पहुंची। इसके बाद उक्त कर्मियों ने तुरंत घटना की सूचना दमकल विभाग को दी। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग के कर्मी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने में जुट गए, लेकिन अभी तक आग शांत नहीं हुई है।

    दमकल विभाग के कर्मियों ने फैक्ट्री से सभी कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। थाना टिब्बा का पुलिस स्टाफ भी आगजनी की घटना का पता लगते ही मौके पर पहुंच गया है। आग इतनी भयानक थी कि दूर-दूर तक धुएं का बवंडर नजर आया। जिस फैक्ट्री में आग लगी है, वह डाइंग यूनिट है। इसमें कपड़े की रंगाई का काम होता है। बताया जा रहा है दूसरी मंजिल पर कपड़े को रंगने वाले केमिकल पड़े थे। वहीं पर शॉर्ट सर्किट से आग लगने की संभावना बताई जा रही है। आशंका है कि शॉर्ट सर्किट होने से केमिकल ने आग पकड़ ली, फिर वह कंट्रोल में नहीं आई। पम्मी डाइंग यूनिट में आग लगने से लाखों रुपए का कपड़ा और रंगाई के सामान-केमिकल के साथ-साथ मशीनरी जलकर राख हो गई है।

  • जालंधरः नन रेप केस में बरी होने वाले बिशप फ्रैंको मुलक्कल ने दिया इस्तीफा

    जालंधरः नन रेप केस में बरी होने वाले बिशप फ्रैंको मुलक्कल ने दिया इस्तीफा

    जालंधर/वरुणः 2018 में रेप के आरोपों के चलते पादरी संबंधी कर्तव्यों से अस्थायी रूप से मुक्त किए जा चुके फ्रैंको मुलक्कल ने जालंधर के बिशप पद से इस्तीफा दे दिया है। ईसाई धर्मगुरु पोप फ्रांसिस ने जालंधर के बिशप के रूप में रिटायर्ड रेवरेंड फ्रैंको मुलक्कल की ओर से सौंपे गए इस्तीफे को स्वीकार कर लिया है। 2018 में पोप फ्रांसिस ने ही उन्हें कार्यमुक्त किया था। भारत में अपोस्टोलिक ननसिएचर के बयान में लिखा गया, ”जालंधर के सूबे (धर्मप्रांत) के संबंध में उपरोक्त मामले में अभी विभाजनकारी स्थिति को देखते हुए रिटायर्ड रेवरेंड मुलक्कल की ओर से इस्तीफे का अनुरोध किया गया, न कि सूबे की भलाई के लिए एक अनुशासनात्मक उपाय के तौर पर जिसे एक नए बिशप की जरूरत है।” 

    एक नन ने मुलक्कल पर रेप का आरोप लगाया था। केरल के कोट्टायम की एक अदालत ने पिछले साल जनवरी में मुलक्कल को मामले में बरी कर दिया था। कोट्टायम की अतिरिक्त जिला अदालत के न्यायाधीश ने अपने आदेश में कहा था कि पीड़िता अपना बयान बदलती रही है। जून 2018 में नन ने मुलक्कल के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें कहा था कि 2014 से 2016 के बीच मुलक्कल ने उसका यौन शोषण किया।

    कोट्टायम पुलिस ने जून 2018 में ही मुलक्कल के खिलाफ रेप का मामला दर्ज किया था। मामले में विशेष जांच दल ने मुलक्कल को सितंबर 2018 में गिरफ्तार किया था। नवंबर 2019 में मामले में सुनवाई शुरू हुई थी। जो 10 जनवरी को मुलक्कल के बरी होने के साथ ही पूरी हो गई थी। मामले में नन ने निचली अदालत के फैसले के खिलाफ केरल हाई कोर्ट का रुख किया था। मुलक्कल ने एक वीडियो में अपने इस्तीफे की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि आज (1 जून) उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया। फ्रैंको मुलक्कल फिलहाल जालंधर के बिशप एमेरिटस की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इस साल आठ फरवरी को उनकी पोप से मुलाकात हुई थी।

  • 31 साल की सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए जोगिन्द्रा बैंक के मैनेजर मेहर चंद 

    31 साल की सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए जोगिन्द्रा बैंक के मैनेजर मेहर चंद 

    श्यामा देवी सोबन माजरा व किरण बाला सूबाथू से हुए रिटायर

    जोगिंद्रा बैंक के कर्मचारियों ने दी भावभीनी बिदाई व शुभकामनाएं

    बददी / सचिन बैंसल : जोगिंद्रा बैंक बददी के प्रबंधक मेहर चंद 31 साल सेवाएं देने के बाद आज सेवानिवृत हो गए। मेहर चंद ने पूरे सोलन जिले में अलग अलग ब्रांचो में काम किया व सैंकडों उपभोगताओं को बैंक के साथ जोडा। उनका कार्यकाल हमेशा ही सराहनीय रहा  और उन्होने अपना कार्यकाल ईमानदारी एवं पूर्ण निष्ठा के साथ पूर्ण किया।

    इस अवसर पर नालागढ़ में आयोजित कार्यक्रम में जोगिंद्रा बैंक कर्मचारी संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष किशन देव ने मेहर एवं श्यामा देवी को सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्य कार्यालय से पूर्व बैंक अध्यक्ष योगेश कुमार, प्रबंधक निदेशक एलआर वर्मा, सहायक महाप्रबंधक कुलदीप सिंह, रुप सिंह तथा अन्य बैंक अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे। किरण बाल को शाखा स्पाटू से सेर्वानिवृत किया गया। जोगिंद्रा बैंक कर्मचारी संघ द्वारा मेहर चंद, श्यामा देवी तथा किरण बाला उनके सेवानिवृत हेतू शुभकामनाएं दी गई। श्यामा देवी सेवादार सोभन माजरा, तथा किरण बाला सुबाथू से सेवानिवृत हुए। सभी कर्मचारियों ने अपना कार्यकाल ईमानदारी एवं पूर्ण निष्ठा के साथ पूर्ण किया।

  • जालंधरः नवजोत सिद्धू और बिक्रम मजीठिया ने पाई जफ्फी, देखें वीडियो

    जालंधरः नवजोत सिद्धू और बिक्रम मजीठिया ने पाई जफ्फी, देखें वीडियो

    जालंधर,वरुण: जंग-ए-आजादी स्मारक की जांच में विजिलेंस द्वारा बरजिंदर सिंह हमदर्द को तलब किए जाने के विरोध में आज कांग्रेस पार्टी ने सर्वदलीय बैठक बुलाई गई। इस बैठक में कांग्रेस के साथ भाजपा और शिरोमणि अकाली दल के नेता भी पहुंचे। इस दौरान कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू और अकाली दल के सीनियर नेता बिक्रमजीत सिंह मजीठिया ने एक-दूसरे को जफ्फी पाकर गिल शिकवे दूर किए। इसकी वीडियो भी सामने आई है। जिसमें दोनों इस सर्वदलीय बैठक में एक-दूसरे को गले लगा रहे है। बता दें कि प्रकाश सिंह बादल के निधन के बाद नवजोत सिद्धू अकाली दल के प्रधान सुखबीर से दुख सांझा करने पहुंचे थे। जिस दौरान उन्होंने अकाली दल से पुराने मतभेद बुला देने का ऐलान किया था। इसके बाद आज सर्वदलीय बैठक में नवजोत सिद्धू और मजीठिया ने भी मतभेद दूर करके एक-दूसरे को गले लगा लिया।

    आज सर्वदलीय बैठक में अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा कि पंजाब की मान सरकार ने यह हमला सिर्फ बरजिंदर सिंह हमदर्द पर नहीं बोला है बल्कि प्रेस की आजादी पर हमला बोला है। जिस व्यक्ति की पंजाब, पंजाबी और पंजाबियत को इतनी बढ़ी देन हो और जिसकी तारीफ खुद राष्ट्रपति की और पदम विभूषण से लेकर पदम श्री दिया हो उस इंसान को टार्गंट करना निंदनीय है। जालंधर कैंट से विधायक एवं पूर्व मंत्री प्रगट सिंह ने कहा कि पत्राकरिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है। पत्रकार सच्चाई को सामने लाते हैं लेकिन मौजूदा सरकार उनका भी गले घोंटने पर उतारू है। प्रगट ने कहा कि जो दिल्ली केंद्र में भाजपा की सरकार कर रही है, उससे कहीं ज्यादा धक्का पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार कर रही है।

    पंजाब भाजपा के प्रधान अश्विनी शर्मा ने कहा कि पंजाब की भगवंत मान सरकार लोकतंत्र की आवाज को दबाना चाहती है। आज भगवंत मान सरकार की दमनकारी नीतियों को खिलाफ सर्वदलीय बैठक बुलाई गई है। इस बैठक के बाद भारतीय जनता पार्टी अपना स्टैंड बताएगी। अहंकार में डूबी सरकार के मुखिया अपने आका को खुश करने के लिए लोकतंत्र में बोलने की आजादी के मिले अधिकार को छीनने की कोशिश कर रही है। अश्विनी शर्मा ने कहा कि सभी लोगों को राजनीति से ऊपर उठकर सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद करनी चाहिए।

    बता दें कि दो दिन पहले कांग्रेस के नेताओं ने प्रस्ताव पारित कर इस मामले में सर्वदलीय मीटिंग बुलाई थी। इसमें कांग्रेस के प्रदेश प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा, नवजोत सिंह सिद्धू, पंजाब कांग्रेस के प्रभारी हरीश चौधरी, सांसद मनीष तिवारी, पूर्व उपमुख्यमंत्री रंधावा, पूर्व स्पीकर राणा केपी सिंह, पूर्व मंत्री ओपी सोनी, भारत भूषण आशू, गुरकीरत कोटली और तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा समेत अन्य वरिष्ठ नेता शामिल थे।

  • ਪੰਜਾਬ : ਸੁਰੱਖਿਆ ਦੇ ਮੱਦੇਨਜ਼ਰ ਪੁਲਿਸ ਵਲੋਂ ਕੱਢਿਆ ਗਿਆ ਫਲੈਗ ਮਾਰਚ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਸੁਰੱਖਿਆ ਦੇ ਮੱਦੇਨਜ਼ਰ ਪੁਲਿਸ ਵਲੋਂ ਕੱਢਿਆ ਗਿਆ ਫਲੈਗ ਮਾਰਚ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਬਟਾਲਾ: ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਵਿੱਚ ਸੁਰੱਖਿਆ ਦੇ ਮੱਦੇਨਜ਼ਰ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਜਿਲਾ ਬਟਾਲਾ ਵਲੋਂ ਸ਼ਾਂਤੀ ਕਾਇਮ ਕਰਨ ਅਤੇ ਮਾੜੇ ਅਨਸਰਾਂ ਖਿਲਾਫ ਸ਼ਿਕੰਜਾ ਕਸਣ ਦੇ ਮਕਸਦ ਨਾਲ ਅੱਜ ਸ਼ਾਮ ਫਲੈਗ ਮਾਰਚ ਕੱਢਿਆ ਗਿਆ | ਬਟਾਲਾ ਚ ਫਲੈਗ ਮਾਰਚ ਬਾਰੇ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਹੋਇਆਂ ਪੁਲਿਸ ਜਿਲਾ ਬਟਾਲਾ ਦੇ ਡੀਐਸਪੀ ਲਲਿਤ ਕੁਮਾਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਸ਼ਹਿਰ ਵਿਚ ਸੁਰੱਖਿਆ ਦੇ ਮੱਦੇਨਜ਼ਰ ਪੁਖਤਾ ਪ੍ਰਬੰਧ ਕੀਤੇ ਗਏ ਹਨ। ਸ਼ਰਾਰਤੀ ਅਨਸਰਾਂ ਬਾਰੇ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਧਿਆਨ ਦਿੱਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ ਤਾਂ ਜੋ ‘ਲਾ ਐਂਡ ਆਰਡਰ’  ਕਾਇਮ ਰਖਿਆ ਜਾ ਸਕੇ।

    ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇਹ ਫਲੈਗ ਮਾਰਚ ਕਰ ਉਹ ਸ਼ਹਿਰ ਵਸਿਆਂ ਨੂੰ ਇਹ ਵਿਸ਼ਵਾਸ ਦਿਵਾ ਰਹੇ ਹਨ ਕਿ ਸ਼ਹਿਰ ਵਾਸੀਆਂ ਦੀ ਸੁਰੱਖਿਆ ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਪਹਿਲ ਹੈ। ਉਥੇ ਹੀ ਡੀਐਸਪੀ ਲਲਿਤ ਕੁਮਾਰ ਨੇ ਸ਼ਹਿਰ ਨਿਵਾਸੀਆਂ ਨੂੰ ਅਪੀਲ ਕੀਤੀ ਕਿ ਪੁਲਿਸ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੀ ਸੁਰੱਖਿਆ ਲਈ ਤੈਨਾਤ ਹੈ ਅਤੇ ਡਰਨ ਵਾਲੀ ਕੋਈ ਗੱਲ ਨਹੀਂ ਹੈ, ਪਰ ਲੋਕਾਂ ਦਾ ਵੀ ਫਰਜ਼ ਬਣਦਾ ਹੈ ਕਿ ਕਨੂੰਨ ਵਿਵਸਥਾ ਬਨਾਉਣ ਵਿਚ ਪੁਲਿਸ ਦਾ ਸਹਿਯੋਗ ਕਰਨ ਅਤੇ ਜੇਕਰ ਕੋਈ ਸ਼ਰਾਰਤੀ ਜਾ ਮਾੜੇ ਅਨਸਰ ਕੁਝ ਗ਼ਲਤ ਕਰਦਾ ਪਾਇਆ ਗਿਆ ਤਾਂ ਉਸ ਨੂੰ ਬਖਸ਼ਿਆ ਨਹੀਂ ਜਾਵੇਗਾ ਅਤੇ ਕੜੀ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ | 

  • पंजाबः कैबिनेट मंत्री कटारूचक्क को लेकर गवर्नर का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    पंजाबः कैबिनेट मंत्री कटारूचक्क को लेकर गवर्नर का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित ने प्रेस कॉन्फ्रैंस के दौरान लाल चंद कटारूचक्क को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि लाल चंद कटारूचक्क ने गंभीर अपराध किया है। इस मामले में उन्होंने सीएम मान से तुरन्त कार्रवाई करने के लिए कहा है। उन्होने कहा कि वह मीडिया के जरिए भी कार्रवाई के लिए कह रहे हैं। गौरतलब है कि लाल चंद कटारूचक्क पर विरोधी पार्टियों द्वारा लगातार टिप्पणी होती रही हैं लेकिन गवर्नर की तरफ से पहली बार इस मुद्दे पर बात की गई है। इस शिकायत से यह सारा मामला शुरू हुआ था। इस मामले में 2 वीडियो सामने आई थी जिसे गवर्नर को दी गई। इसके बाद गवर्नर ने इन वीडियों को देखने के बाद आगे जांच के लिए भेज दिया था। 

  • जालंधर पहुंचे कैबिनेट मंत्री बलकार सिंह को गार्ड ऑफ ऑनर से किया सम्मानित, देखें वीडियो

    जालंधर पहुंचे कैबिनेट मंत्री बलकार सिंह को गार्ड ऑफ ऑनर से किया सम्मानित, देखें वीडियो

    जालन्धर/वरुण/हर्षः करतारपुर से आम आदमी पार्टी के विधायक बलकार सिंह को कैबिनेट मंत्री का पद मिलने के बाद वो जालन्धर पहुंचे। यहां पुलिस प्रशासन की औऱ से उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर से नवाजा गया। यहां उन्होंने पुलिस के जवानों को सलामी दी । वहीं उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वो अपने मन्त्रालय में ज़ीरो टॉलरेंस पर काम करेंगे । उन्होंने कहा कि जैसा कि मुख्यमंत्री पंजाब ने कहा था कि जालन्धर को एक सुंदर शहर बनाया जाएगा उन्होंने कहाकि जालन्धर की सुंदरता की पंजाब के सभी जिलों में बात होगी। इस तरह से जालन्धर में काम किया जाएगा।

    वहीं उनके साथ बैठे उप चुनाव में एमपी इलेक्शन जीते सुशील कुमार रिंकू ने पार्टी के नेशनल कन्वीनर अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान का धन्यवाद किया ओर कहाकि कॉर्पोरेशन चुनाव से पहले सीएम साहब ने बलकार सिंह केबिनेट मंत्री बना कर जालन्धर वासियो को तोहफा दिया है ।

  • जैविक खादों व ईफको द्वारा निर्मित नैनो डीएपी व नैनो एनपी का उपयोग करके पर्यावरण संरक्षण में करें सहयोग

    जैविक खादों व ईफको द्वारा निर्मित नैनो डीएपी व नैनो एनपी का उपयोग करके पर्यावरण संरक्षण में करें सहयोग

    ऊना / सुशील पंडित : जिला सहकारी विकास संघ (ऊनकोफैड,) ऊना के तत्वावधान में विश्व पर्यावरण पखवाड़ा 5 जून तक मनाया जा रहा है। हिमाचल सरकार ने विश्व पर्यावरण पखवाड़े पर मेरी जीवन शैली  को जन जागरुकता से दैनिक जीवन शैली में अपनाने का आग्रह किया है। ऊनकोफैड के चेयरमैन राजेन्द्र शर्मा ने हरोली विस के तहत ललड़ी कृषि सहकारी सभा मंे आयोजित समारोह में विश्व पर्यावरण पखवाड़े पर दैनिक जीवन शैली अपनाने की भूमिका पर प्रकाश डाला।

    वन विभाग ऊना के अधिकारी रोहित धीमान ने उपरोक्त विषय पर अपने सम्बोधन में दैनिक उपयोग में प्लास्टिक के उपयोग को बंद करके वैकल्पिक चीजों के उपयोग करने पर बल दिया है। उन्होंने पुराने जल स्रोतो के जीर्णोद्धार व संरक्षण करने का आग्रह किया ताकि पर्यावरण का संरक्षण हो सके। घरेलू रसोई में लकड़ी के उपयोग की बजाय प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रसोई गैस के उपयोग को बढ़ावा देने का आग्रह किया ताकि वन कटान पर रोक लग सकें। उन्होंने पैट्रोल व डीजल के कम से कम प्रयोग व ई-वाहन को बढ़ावा देने से पर्यावरण संरक्षण व बचत करने को कहा। 

    ईफको के क्षेत्रीय प्रबंधक मशूक अहमद राह ने इस अवसर पर अपने सम्बोधन में जैविक खादों व ईफको द्वारा निर्मित नैनो डीएपी व नंैनो एनपी के उपयोग को बढ़ावा देकर पर्यावरण संरक्षण में सहयोग करने का आग्रह किया। इसके अतिरिक्त जैविक सागरिका व तरल जिंक बारे भी जानकारी दी।  इस अवसर पर सहकारिता विभाग के जिला अंकेक्षण अधिकारी रविन्द्र जसवाल ने पर्यावरण संरक्षण व जीवन शैली में इसको अपनाने बारे छोटे छोटे बिन्दुओं पर प्रकाश डाला। खण्ड निरीक्षक सहकारी सभाएं उमेश शर्मा ने भी अपने विचार रखें व सहकारी सभाओं के माध्यम से अपना बढ़चढ़ कर सहयोग करने पर बल दिया।  इस अवसर पर पौधारोपण व पौधों का वितरण भी किया गया। इस अवसर पर ऊनकोफैड के निदेशक नरेंद्र सिंह, हिमकेप्स बढेड़ा के वाइस-चेयरमैन सुमित, सभा के प्रधान हरदियाल सहित क्षेत्र की सहकारी सभाओं के प्रतिनिधियों व स्थानीय लोगों ने भाग लिया।

  • वित्तीय शिक्षा अभियान के तहत प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित

    वित्तीय शिक्षा अभियान के तहत प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित

    ऊना / सुशील पंडित : भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा वित्तीय शिक्षा अभियान के तहत राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, ऊना में 8वीं से 10वी कक्षा के विद्यार्थियों हेतु जिलास्तरीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में रावमापा नैहरियां ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि रावमापा बहडाला ने दूसरा तथा रावमापा नंगल खुर्द ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 

    इस अवसर पर आशीष शर्मा एजीएम (आरबीआई शिमला), तरुण चैधरी एएम (आरबीआई शिमला) व अग्रणी जिला प्रबन्धक पीएनबी  बैंक ऊना गुरचरण भट्टी ने जानकारी देते हुए बताया कि पीएनबी  बैंक द्वारा भारतीय रिजर्व बैंक के दिशा निर्देशो के अनुसार वितीय साक्षरता पर आधारित इस प्रतियोगीता का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि प्रथम स्थान हासिल करने वाले प्रतिभागियों के लिये अब राज्य स्तर पर प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। 

    बैंक की ओर से विजेता टीमों को 10000, 7500 व 5000 रूपये पुरस्कार स्वरूप उनके बचत खातों में अन्तरित किये गए तथा उन्हें मोमेंटो व प्रमाण पत्र भी दिए गये ।
    इस अवसर पर संदीप ठाकुर, निदेशक पीएनबी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान ऊना व रिजर्व बैंक के वित्तीय सलाहकार डीपी धीमान सहित स्थानीय स्कूल के प्रधानाचार्य देस राज भी उपस्थित रहे। 

  • पुलिस की वर्दी में लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ गैंग के 10 शार्प शूटर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पुलिस की वर्दी में लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ गैंग के 10 शार्प शूटर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    ग्रुरुग्रामः भोंडसी थाना क्षेत्र के गांव महेंद्रवाडा में बुधवार देर रात पुलिस की वर्दी में डकैती की साजिश रचने के आरोप में दस लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। इनमें दो पंजाब के, एक राजस्थान, एक भिवानी और एक हिसार का रहने वाला है। जानकारी के मुताबिक, ये सभी आरोपी लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ गैंग के शार्प शूटर हैं। कुल 10 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। इसमें सात लॉरेंस बिश्नोई और तीन गोल्डी बराड़ गैंग के हैं। भोंडसी पुलिस ने सभी के पास से अवैध हथियार बरामद किए हैं। आरोपियों के पास से 4 पिस्टल, 28 जिंदा कारतूस, 02 वाहन, 7 पुलिस की वर्दी बरामद हुई है।

    आरोपियों की पहचान जोगिंदर उर्फ जोगा, हरजोत उर्फ लीला, अजय इशारवालिया उर्फ पंजाबी, प्रिंस उर्फ गोलू, संदीप उर्फ दीपू और बिट्टू के रूप में हुई है। पुलिस ने सभी को कोर्ट के समक्ष पेश कर रिमांड पर लेगी। इनसे पूछताछ में कई वारदात का पर्दाफाश हो सकता है। साथ ही यह भी पता चलेगा कि या गिरोह कब से सक्रिय था और कहां-कहां गिरोह ने वारदात को अंजाम दिया है। पूछताछ में गिरोह के अन्य साथियों के नामों का भी पता चल सकता है।