Blog

  • बद्दी में जिंदल इंडस्ट्रीज ने दोपहिया वाहन चालकों को निशुल्क बांटे सैंकड़ों हल्मेट

    बद्दी में जिंदल इंडस्ट्रीज ने दोपहिया वाहन चालकों को निशुल्क बांटे सैंकड़ों हल्मेट

    एसडीएम विवेक महाजन ने की मुख्यतिथि के तौर पर शिरकत 

     

    बद्दीसचिन बैंसल: वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति सजग करने के लिए बद्​दी के व्यवसायिक घराने ने अपने दाेस्तों के साथ मिलकर एक अनूठा प्रयास किया है। इसके तहत बद्​दी शहर के बीचोंबीच सिटी सुकेयर में वाहन चालकों जहां निशुल्क हेल्मेट बांटे गए, वहीं उनका सुरक्षा की शपथ भी दिलाई गई। इस कार्यक्रम में एसडीएम बद्​दी विवेक महाजन ने मुख्यतिथि के रूप शिरकत की, वहीं नगर परिषद के चेयरमैन सुरजीत चौधरी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।

    कार्यक्रम में समय से पूर्व पंजीकरण करवाने वाले युवक व युवतियों को 275 हेल्मेट प्रदान किए गए, वहीं उनको आजीवन हेल्मेट लगाकर वाहन चलाने की शपथ भी दिलाई गई। इस कार्यक्रम के आयोजक बद्​दी के व्यवसायी व व्यापार मंडल के संरक्षक राजेश जिंदल व सन्नी जिंदल ने बताया कि गत दिनों साई मार्ग पर एक भयंकर हादसा हुआ, जिसमें एक दोपहिया वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया था। यह हादसा राजेश जिंदल ने अपनी आंखों से देखा और प्रण लिया कि यदि उस वाहन चालक ने हेल्मेट पहना होता तो उसके सिर पर चोटें न आती। उसके बाद उनके मन में इस दिशा में कुछ बड़ा करने का ख्याल आया तो उन्होंने एक सप्ताह पहले उसे दिन सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर उन युवाओं से पंजीकरण करवाने का आहवान किया था, जिनके पास ड्राइविंग लाइसेंस व संबंधित वाहन की आरसी है, जिनके पास यह दोनों प्रमाण पत्र होंगे, उनकाे पंजीकरण पर हेल्मेट देने का निर्णय लिया गया। यह खबर शहर में आग की तरह फैल गई और लोग बड़ी संख्या में पंजीकरण करवाने के लिए पहुंचने लगे। सैंकड़ों लोगों ने पंजीकरण करवाया, लेकिन पहले आने वाले 275 लोगों को यह हेल्मेट देने का निर्णय लिया गया।

    एसडीएम विवेक महाजन ने अपने संबोधन में कहा कि मैनें अपने जीवन में पहली बार इतना बड़ा भव्य कार्यक्रम देखा है, जिसमें वाहन चालकों को निशुल्क आईएसआई मार्क का हेल्मेट बांटे गए। उन्होंने कहा कि आज तक के इतिहास में सड़क दुर्घटना में दोपहिया वाहन चालक वही मारे गए हैं, जिनके सिर पर हेल्मेट नहीं होता था। महाजन ने कहा कि यह पूरे प्रदेश के लिए यातायात नियमों का पालन करने के लिए एक बड़ा संदेश है। उन्होंने इस कार्यक्रम से अन्य लोगों को भी प्रेरणा लेने का आग्रह किया ताकि जरूरत मंद वाहन चालकों को हेल्मेट उपलब्ध हो सके।

    रोड़ सेफ्टी बद्​दी का रहा विशेष प्रबंध : 

    हेल्मेट वितरण कार्यक्रम में सुबह से हेल्मेट लेने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों को लाइनों में लगाने के लिए रोड़ सेफ्टी कल्ब बद्​दी की टीम पूरी तरह मुस्तैद रही। हेल्मेट लेने के लिए प्रवासी मजदूर व कामगारों के अलावा स्थानीय दूकानदार वह कर्मचारी भी बड़ी संख्या में पहुंचे थे। रोड़ सेफ्टी कल्ब के उपाध्यक्ष मोहन लाल कुंडलस ने बताया कि यह कार्यक्रम लंबे समय बाद एक मील का पत्थर साबित होगा और लोग यातायात नियमों का पालन करने की तरफ भी बढेंगे। मंच संचालन अधिवक्ता संदीप सचदेवा व डा. किशोर ठाकुर ने किया। कार्यक्रम के उपरांत पंजीकरण करवा चुके लोगों के लिए भोजन का भी इंतजाम किया गया था। इस अवसर पर पार्षद राहुल बंसल, व्यापार मंडल के अध्यक्ष मान सिंह कुंडलस, भजन लाल, रोड़ सेफ्टी के हर्ष आर्य, डिंपल पंवर, अरविंद भारद्वाज, पंकज गुप्ता, गुरवचन सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे।

  • Punjab News: आज अस्पताल से बाहर आएंगे किसान नेता जगजीत डल्लेवाल, देखें वीडियो

    Punjab News: आज अस्पताल से बाहर आएंगे किसान नेता जगजीत डल्लेवाल, देखें वीडियो

    लुधियानाः किसानों द्वारा खनौरी बॉर्डर और शंभू बॉर्डर पर मरणव्रत को लेकर धरना दिया जा रहा है। वहीं किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल को मरणव्रत से पहले ही पुलिस ने डिटेन कर लिया था। जिसके बाद पुलिस अधिकारी मनदीप सिद्धू का बयान आया था कि उन्हें मेडिकल चैकअप के लिए लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में भर्ती करवाया है। वहीं इस मामले को लेकर किसानों द्वारा लगातार रोष प्रदर्शन किया जा रहा है।

    बीते दिन किसानों ने सीएम भगवंत के आवास का घेराव करने का ऐलान किया था। जगजीत सिंह डल्लेवाल को रिहा करने के मामले में आज किसानों के साथ प्रशासन की खनौरी बॉर्डर पर मीटिंग हुई। जिसके बाद आज जगजीत डल्लेवाल को डीएमसी अस्पताल से बाहर आने पर सहमति बन गई। इस मामले के बाद किसान नेता खनौरी बॉर्डर से डल्लेवाल को अस्पताल से लेने के लिए रवाना हो गए है।

  • Punjab News: BLIND MURDER केस की सुलझी गुत्थी, 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: BLIND MURDER केस की सुलझी गुत्थी, 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    आरोपी नशे में धुत्त व्यक्तियों से करते थे वारदात, कई मामलों के हुए खुलासे

    मोहालीः जीरकपुर में 15 दिन पहले हुए हुए ब्लाइंड मर्डर केस की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। इस मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 23 वर्षीय साहिल कुमार निवासी हरियाणा और चरणजीत सिंह उर्फ ​​चरण निवासी खरड़ के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी मोहाली के दीपक पारक ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने राणा प्रताप के कत्ल की वारदात को कबूल किया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने पहले लूटपाट की वारदातों को अंजाम दिया था। उन्होंने कहा कि आरोपियों ने व्यक्ति के सिर पर ईंट से हमला करके उसे बांधकर सैटेलाइट के पास फेंक कर फरार हो गए थे। पुलिस अधिकारी ने कहा कि इस मामले में टीमें तैनात कर दी गई थी, जिसके बाद आज आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी मोहाली में काम करते है। जांच के दौरान पता चला कि चरणजीत कई अलग-अलग कंपनियों में काम कर चुका है, जिसमें रैपीडो ब्लींकिट सहित कंपनियां शामिल है, जबकि साहिल स्वीगी, जौमेटो सहित कई कंपनियों में काम कर चुका है। आरोपियों ने सुनसान इलाकों में शराबी सहित अन्य व्यक्तियों को रोककर लूट की वारदात को अंजाम देना शुरू कर दिया। इस दौरान आरोपियों ने पहले जीरकपुर में नशे की हालत में स्विफ्ट डिजायर चालक से लूट की वारदात की थी। जिससे फोन छीनकर आरोपी फरार हो गए थे। जिसके बाद फॉर्च्यूनर चालक के साथ शराब पी और नशे के दौरान गाड़ी चालक से 50 हजार रुपए लेकर फरार हो गए। इसके बाद डब्बवाली में अपोलो कार चालक पर तेजधार हथियार से हमला करके उससे 20 हजार की नगदी छीनकर फरार हो गए। जिसके बाद खरड़ में आल्टो कार चालक से बीयर पी और उससे एटीएम लेकर 4 हजार छीनकर फरार हो गए। जिसके बाद उक्त मृतक के साथ बातचीत करते हुए आरोपियों को पता चला कि उसके खाते में काफी पैसे है। इस दौरान आरोपी लालच में आ गए। उससे फोन छीन लिया और उसका एटीएम कार्ड व पासवर्ड लेकर उसका कत्ल कर दिया। जिसके बाद आरोपियों ने एप्प के जरिए से 11 लाख 40 हजार रुपए साहिल नामक व्यक्ति ने अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिए। पुलिस ने कहा कि जीरकपुर में 22 हजार की नगदी छीनने के मामले में केस दर्ज है। पुलिस ने कहा कि आरोपियों से पूछताछ के दौरान ओर खुलासे किए जाएगे।
  • हिमाचल प्रदेश थ्रो बाल लड़कों की जूनियर टीम के कप्तान बने आदर्श ठाकुर

    हिमाचल प्रदेश थ्रो बाल लड़कों की जूनियर टीम के कप्तान बने आदर्श ठाकुर

    ऊना/सुशील पंडित: थ्रो बाल फैडरेशन ऑफ इंडिया के सौजन्य से मध्यप्रदेश के इंदौर में 9से 11 दिसंबर तक आयोजित होने वाली राष्ट्रीय जूनियर थ्रो बाल खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित करवाई जा रही है। जिसमें देश भर के अलग-अलग राज्यों की टीमें भाग ले रही हैं। बहीं पर हिमाचल प्रदेश थ्रो बाल के अध्यक्ष अमन शर्मा  ने बताया कि मध्यप्रदेश के इंदौर में होने वाली 34वीं नैशनल थ्रो बाल जूनियर खेलकूद  प्रतियोगिता 9से11 दिसंबर 2024 तक चलेगी । बहीं पर लड़कियों में मानसी राणा तथा लड़कों में आदर्श ठाकुर को हिमाचल प्रदेश टीम का नेतृत्व सौंपा गया है।

    बहीं पर आदर्श ठाकुर लड़कों तथा मानसी राणा को लड़कियों की  टीमों के कप्तान नियुक्त किए जाने पर  आदर्श ठाकुर व मानसी राणा ने हिमाचल प्रदेश थ्रो बाल ऐसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष अमन शर्मा, महासचिव जोगिंद्र देव आर्य, मुख्य संरक्षक अजय ठाकुर,अक्षय शर्मा सहित राष्ट्रीय मैच रैफरी व कोच यशवीर सिंह,कोच पूर्ण चंद शर्मा,कोच मुरारी लाल सहित अन्य थ्रो बाल कोच व पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया है।और कहा कि जो जिम्मेदारी हमें दी गई है उस पर खरा उतरने की हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

  • एनडीआरएफ टीम जिला में 2 से 14 दिसम्बर तक चलाएगी सामुदायिक अभ्यास

    एनडीआरएफ टीम जिला में 2 से 14 दिसम्बर तक चलाएगी सामुदायिक अभ्यास

    आपदा प्रबंधन और क्षमता निर्माण बारे करेगी जागरूक


    ऊनासुशील पंडित:
    प्राकृतिक और मानव निर्मित आपदाओं से बचाव बारे जागरूक करने के लिए 2 से 14 दिसम्बर तक जिला के विभिन्न स्थानों पर 14वीं बटालियन की एनडीआरएफ टीम द्वारा सामुदायिक अभ्यास करवाया जाएगा। यह जानकारी देते हुए जिला आपदा प्रबंधन एवं प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने बताया कि एनडीआरएफ की टीम 2 दिसम्बर को जिला मुख्यालय पर जिला आपदा प्रबंधन के अधिकारियों के साथ प्रातः 11 बजे बैठक कर पुलों, इंवेंटरी संसाधनों और जिला में पिछले पांच वर्षों में हुई प्राकृतिक एवं अप्राकृतिक घटनाओं संबंधित जानकारी एकत्रित करेगी। इसी कड़ी में एनडीआरएफ की टीम 3 दिसम्बर को उपमंडल हरोली के औद्योगिक क्षेत्र बेला-बाथड़ी में मानसून सीज़न 2024 में बाढ़ से प्रभावित हुए क्षेत्र का दौरा करेंगी।

    उन्होंने बताया कि गगरेट उपमंडल के तहत 4 दिसम्बर को रावमापा जाडला और 5 दिसम्बर को रावमापा भंजाल में सुबह 10 बजे छात्रों/स्टाफ के लिए जागरूकता और क्षमता निर्माण प्रोग्राम आयोजित किया जाएगा।

    बंगाणा उपमंडल के तहत 6 दिसम्बर को रावमापा मंदली और 7 दिसंबर को रावमापा हटली में सुबह 10 बजे छात्रों/स्टाफ के लिए जागरूकता और क्षमता निर्माण प्रोग्राम आयोजित होगा।

    उपमंडल अम्ब के अंतर्गत 9 दिसम्बर को रावमापा नेहरियां और रावमापा टकारला में प्रातः 10 बजे छात्रों/स्टाफ के लिए जागरूकता और क्षमता निर्माण प्रोग्राम आयोजित किया जाएगा।

    उन्होंने बताया कि हरोली उपमंडल में 11 दिसम्बर को रावमापा कांगड़ और 12 दिसम्बर को रावमापा बाथड़ी तथा 13 दिसम्बर को प्रातः 10 बजे उपमंडल ऊना के अंतर्गत रावमापा कुठार कलां में छात्रों/स्टाफ के लिए जागरूकता और क्षमता निर्माण प्रोग्राम आयोजित करेगी। इसके अलावा 14 दिसम्बर को जिला मुख्यालय पर जिला आपदा प्रबंधन एवं प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे और जिला के विभिन्न क्षेत्रों से एकत्रित की गई जानकारी की रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी।

  • अपना विद्यालय – द स्कूल अडॉप्शन कार्यक्रम में जिला के 47 स्कूल चयनित

    ऊनासुशील पंडित: राज्य सरकार के अपना विद्यालय-हिमाचल स्कूल अडॉप्शन कार्यक्रम के पहले चरण में ऊना जिला के 47 स्कूलों का चयन किया गया है। उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि जिला के सभी सरकारी अधिकारी चयनित किए गए सरकारी स्कूलों में जाकर बच्चों से संवाद करेंगे और अपनी विशेषज्ञता के विषय की कक्षाएं लेंगे तथा बच्चों का मार्गदर्शन करेंगे। साथ ही वे स्कूल के सर्वांगीण विकास और गुणात्मक शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में सहयोग करेंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के तहत आगे भी इसका दायरा बढ़ाकर अन्य अधिकारियों एवं स्कूलों को भी इसमें जोड़ा जाएगा।

    ये स्कूल हुए चयनित
    हिमाचल स्कूल अडॉप्शन कार्यक्रम के तहत पहले चरण में रावमापा(छात्रा) ऊना, रावमापा बहडाला, रावमापा(बाल) ऊना, रावमापा दुलैहड़, रावमापा बढे़ड़ा राजपूतां, रावमापा धुंदला, रावमापा थानाकलां, रावमापा बसदेहड़ा, रावमापा देहलां, रावमापा हरोली, रावमापा घनारी, रावमापा रायपुर सहोड़ां, रावमापा संतोषगढ़(गर्ल्ज), रावमापा ललड़ी, रावमापा अम्ब, रावमापा बसाल, रावमापा अम्बोटा, रावमापा पंडोगा, रावमापा सलोह, रावमापा ठठल, रावमापा कांगड़, रावमापा मुबारिकपुर, रावमापा धुसाड़ा, रावमापा पूबोवाल, रावमापा बंगाणा, रावमापा अंदौरा, रावमापा बेहड़ जस्वां, रावमापा दौलतपुर चौक, रावमापा नेहरियां, रावमापा गुरपलाह, रावमापा दियाड़ा, रावमापा भैरा, रावमापा तलमेहड़ा, रावमापा बने दी हट्टी, रावमापा खड्ड, रावमापा धमांदरी, रावमापा समूरकलां, रावमापा बौल, रावमापा रपोह मिसरां, रावमापा बडूही, रावमापा मरवाड़ी,  राजकीय उच्च विद्यालय लोअर बसाल, रावमापा चौकीमन्यार, रावमापा टक्का, रावमापा पंडोगा अप्पर और रावमापा नारी स्कूल को शामिल किया गया है।

  • सरकार के सभी फ्लैगशिप कार्यक्रमों को पूरी तत्परता से करें लागू – उपायुक्त

    सरकार के सभी फ्लैगशिप कार्यक्रमों को पूरी तत्परता से करें लागू – उपायुक्त

    ऊनासुशील पंडित: उपायुक्त जतिन लाल ने सभी विभागों को ऊना जिले में प्रदेश सरकार के तमाम फ्लैगशिप कार्यक्रमों को पूरी तत्परता से लागू करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने आज (शुक्रवार) यहां डीआरडीए सभागार में इस संदर्भ में जिले के अधिकारियों की अलग अलग बैठकें लीं तथा उन्हें जरूरी दिशा निर्देश दिए।

    अपना विद्यालय – द स्कूल अडॉप्शन कार्यक्रम
    उपायुक्त ने कहा कि अपना विद्यालय – द स्कूल अडॉप्शन कार्यक्रम प्रदेश सरकार का महत्वपूर्ण नवीन कार्यक्रम है। इसमें पहले चरण में जिले के सभी सरकारी आला अधिकारी एक एक सरकारी स्कूल गोद लेंगे। वे महीने में कम से कम दो बार स्कूल में जाकर बच्चों से संवाद करेंगे। अपनी विशेषज्ञता के विषय की क्लास लेंगे और बच्चों का मार्गदर्शन करेंगे। इसके अलावा वे स्कूल के सर्वांगीण विकास और वहां गुणात्मक शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में सहयोग करेंगे। पहले चरण में जिले के 47 अधिकारियों ने एक-एक स्कूल गोद लिया है। आगे इसका दायरा बढ़ाया जाएगा। अन्य अधिकारियों एवं स्कूलों को भी इसमें शामिल किया जाएगा। उपायुक्त ने अधिकारियों को इस पहल की सफलता के लिए अपनी जिम्मेदारी समझने का आग्रह किया तथा स्कूल विजिट की योजना बनाने को कहा।

    जन समस्याओं की सुनवाई और समाधान पर ध्यान
    उपायुक्त ने बताया कि हाल ही में शिमला में हुए डीसी-एसपी सम्मेलन में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने जिलों में जनससमस्याओं की सुनवाई और समाधान पर विशेष ध्यान केंद्रित करने के निर्देश दिए हैं। उपायुक्त ने इन निर्देशों की अनुपालन में अधिकारियों को कार्यालयों में जनससमयाएं सुनने के लिए दिन निर्धारित करने को कहा, ताकि दूर-पार से आने वाले लोगों को अधिकारियों के कार्यालय में मिलने की जानकारी रहे, जिससे उन्हें परेशानी न हो।
    उन्होंने कहा कि वे स्वयं हर हफ्ते के सोमवार और वीरवार को पूरा दिन (किंही अपरिहार्य परिस्थितियों को छोड़ के) जनता के लिए अपने कार्यालय में उपलब्ध रहेंगे। हफ्ते के बाकी दिनों में ही वे विकास की दृष्टि से जिले का दौरा करेंगे। उन्होंने पुलिस प्रशासन तथा सभी एसडीएम को भी इसे लेकर दिन निर्धारित करने को कहा। उन्होंने कहा कि वे स्वयं बीच-बीच में उप मंडलों में जाकर भी एसडीएम कार्यालय में  जन समस्याएं सुनेंगे।

    अवैध खनन और नशा माफिया से कड़ाई से निपटें
    उपायुक्त ने जिले में अवैध खनन और नशा माफिया से कड़ाई से निपटने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी एसडीएम को पुलिस के साथ तालमेल बनाकर कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने कहा कि संबंधित एसडीएम फील्ड में निकलें। देर-सवेर औचक निरीक्षण करें।

    जनकल्याण योजनाओं में पात्रों को समय पर मिले लाभ
    उपायुक्त ने प्रदेश सरकार की जनकल्याण की योजनाओं में प्राप्त आवेदनों के निपटारे की प्रक्रिया में गतिशीलता सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने यह तय बनाने के निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना, मुख्यमंत्री सुख शिक्षा योजना, वाई.एस. परमार विद्यार्थी ऋण योजना तथा इंदिरा गांधी प्यारी बहाना सुख सम्मान निधि योजना समेत तमाम फ्लैगशिप कार्यक्रमों में प्राप्त हर आवेदन का एक हफ्ते के भीतर निस्तारण हो। उन्होंने बताया कि फ्लैगशिप कार्यक्रमों के साथ साथ राजस्व और विकासात्मक परियोजनाओं के कार्यान्वयन की मॉनीटरिंग के लिए अतिरिक्त उपायुक्त ऊना को नोडल अधिकारी बनाया गया है। वे हर सप्ताह इसकी प्रगति की समीक्षा बैठक लेंगे।

    सुशासन सूचकांक के मानकों के अनुरूप उठाएं सुधारात्मक कदम
    जतिन लाल ने सभी विभागों को सुशासन सूचकांक के मानकों के अनुरूप सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए, ताकि प्रदेश में होने वाली सालाना रैंकिंग में ऊना जिला अग्रणी रहे। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, समाज कल्याण तथा कानून एवं शांति व्यवस्था में सुशासन सूचकांक के मानकों को देख कर कमियां दूर करने को कहा।

    ई-ऑफिस प्रणाली अपनाए हर कार्यालय
    उपायुक्त ने जिले के सभी सरकारी कार्यालयों को ई-ऑफिस प्रणाली अपनाने को कहा। उन्होंने कहा कि जिले का हर कार्यालय ई-कार्यालय बने, सभी फाइल वर्क डिजिटल पोर्टल के माध्यम किए जाएं।

    निर्माणाधीन विकास परियोजनाओं के काम को दें गति
    जतिन लाल ने जिले में निर्माणाधीन प्रमुख विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए कार्यों को और गति देने के निर्देश दिए। उन्होंने बल्क ड्रग पार्क परियोजना के लिए बन रहे अप्रोच रोड़, पेयजल योजनाओं समेत अन्य कार्यों की गति की समीक्षा की। उपायुक्त ने पीजीआई सैटेलाइट सेंटर के शेष कार्य को भी समयबद्ध पूरा करने को कहा। उन्होंने रेलवे अंडर ब्रिज कार्य तथा बाईपास निर्माण के प्रस्ताव की दिशा में उठाए कदमों का ब्योरा भी लिया। उन्होंने मंदली-लठियाणी पुल निर्माण को लेकर प्रक्रियागत औपचारिकताओं को पूरा की दिशा में किए कार्यों का स्टेटस भी जाना। उन्होंने केंद्रीय विद्यालय बंगाणा तथा केंद्रीय विद्यालय सलोह के कार्यों की प्रगति का भी ब्योरा लिया साथ ही जिले के अन्य विकास कार्यों की समीक्षा की।

    जिला स्तरीय वेटलैंड समिति की बैठक एवं कार्यशाला
    इसके उपरांत उपायुक्त ने जिला स्तरीय वेटलैंड समिति की बैठक एवं कार्यशाला की अध्यक्षता की । इस कार्यशाला का उद्देश्य समिति सदस्यों को वेटलैंड प्रबंधन एवं संवर्धन की व्यवहारिक जानकारी प्रदान करना तथा उनकी भूमिका से अवगत कराना था।

    इन बैठकों में पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह, अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर, सहायक आयुक्त वरिंद्र शर्मा, सभी एसडीएम, सीएमओ, डीएफओ, जलशक्ति, लोक निर्माण समेत सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Punjab News: विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी मारने वाले दंपति पर मामला दर्ज, देखें वीडियो

    Punjab News: विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी मारने वाले दंपति पर मामला दर्ज, देखें वीडियो

    लुधियानाः पंजाब में विदेश भेजने के नाम पर भोले-भाले लोगों से ठगी मारने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। वहीं दपंति द्वारा विदेश भेजने के नाम पीड़ित से 3 लाख की ठगी मारने का मामला सामने आया है। इस मामले को लेकर समराला पुलिस ने दंपति के खिलाफ आईपीसी धारा 406, 420, 120 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रमुख दविंदर पाल सिंह ने बताया कि नजदीकी गांव मुशकाबाद के रहने वाले अरमिंदर सिंह से कनाडा भेजने के नाम पर झूठ बोलने वाले पति-पत्नी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

    पुलिस ने कहा कि मुशकाबाद के बलविंदर सिंह पुत्र अरमिंदर सिंह ने बयान दर्ज कराया कि अमरेंद्र सिंह और उसकी पत्नी किरणदीप कौर ने उन्हें 6 महीने के भीतर कनाडा भेजने का वादा किया था। इस दौरान खुद द्वारा शपथ पत्र देकर जून 2023 में उनसे 3 लाख रुपये वसूल लिए थे, लेकिन अभी तक कनाडा भेजा गया। पीड़ित ने कहा कि जब भी उक्त दंपति को कनाडा भेजने के बारे में बार-बार पूछा गया तो वह पहले तो मामले को टालते रहे, फिर उनका फोन उठाना बंद कर दिया। पीड़ित ने कहा कि जब उक्त एजेंट पति, पत्नी ने विदेश भेजने को लेकर कुछ नहीं किया तो उन्होंने अगस्त 2024 को एसएसपी खन्ना को शिकायत दी।

    जिसके बाद समराला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर लिए। जिसमें किरणदीप कौर ने शिकायत में कहा कि उन्होंने अपने पति अमरेंद्र सिंह से विवाद हो गया है और उसने इस संबंध में अपने पति अमरेंद्र सिंह के खिलाफ सिविल केस दायर किया हुआ है। महिला ने कहा कि कनाडा जाने के लिए जो पैसे दंपति ने लिए थे वह उसके पति के खाते में डाले थे। महिला ने कहा कि वह शिकायत पति के पास ले जाएगी पैसे वापस दिलाने की कोशिश करेगी। जिसके बाद पुलिस ने जांच के बाद दोनों पति-पत्नी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।थाना प्रमुख दविंदर पाल सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है।

  • Punjab News: ठेकेदार के खिलाफ PWD अधिकारियों ने लगाया धरना, देखें वीडियो

    Punjab News: ठेकेदार के खिलाफ PWD अधिकारियों ने लगाया धरना, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले में पीडब्लयूडी के अधिकारियों ने सड़क बनाने वाले ठेकेदार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए धरना लगा दिया। इस दौरान अधिकारियों ने दफ्तर के बाहर जमकर नारेबाजी करते हुए कामकाज ठप कर दिया। धरना दे रहे अधिकारियों का आरोप है कि उनके साथी जूनियर इंजीनियर सरूप सिंह पर अधिक बिल बनाने के दबाव डाल कर ठेकेदार उनकी झूठी शिकायत सरकार के पोर्टल पर कर रहा है।

    अधिकारियों को ब्लेकमेल करने वाले ठेकेदार के खिलाफ प्रशासन को एक्शन लेना चाहिए। इस ठेकेदार को ब्लेकलिस्ट किया जाना चाहिए। जानकारी देते हुए इंजीनियर सरूप सिंह ने कहा कि धनांसु रोड पर एक ठेकेदार को 320 फूट सड़क बनाने का काम किया गया है। उसने अभी 200 फूट सड़क तैयार की है। उसे उस हिसाब से बिल बनाकर दे दिया लेकिन वह करीब 20 लाख का बिल बनवाने के लिए दबाव डाल रहा है। सरूप सिंह ने कहा कि जब तक काम पूरा नहीं हो जाता वह कैसे 320 फूट का बिल बना सकता है। जिस दिन उसकी ठेकेदार के साथ बिल को लेकर बातचीत हुई थी उसी दिन उसने सीनियर अधिकारियों के भी ध्यान में मामला ला दिया था।

    ठेकेदार ने सरकार के पोर्टल पर झूठी शिकायत डाली है कि उससे 50 हजार रुपए रिश्वत मांगी जा रही है। पीडब्लयूडी के अधिकारियों के ब्लेकमेल किया जा रहा है जो सहन नहीं होगा। पहले भी कई ठेकेदारों ने काम किया है किसी से कभी कोई विवाद नहीं हुआ। सरूप सिंह ने कहा कि यदि प्रशासन इस ठेकेदार को ब्लेकलिस्ट नहीं करता और इस पर मामला दर्ज नहीं करता तो सोमवार को पीडब्लयूडी दफ्तर से लेकर डी.सी दफ्तर तक नारेबाजी कर पैदल मार्च निकाला जाएगा। अभी सिर्फ जिला स्तर की जत्थेबंदी प्रोटेस्ट कर रही है। यदि सुनवाई न हुई तो प्रदेश स्तर पर भी काम बंद कर दिए जाएंगे। इस मामले संबंधी जब ठेकेदार से बात करनी चाही तो उसने फोन नहीं उठाया।

  • Punjab News: Bypass पर Divider से टकराकर पलटी तेज रफ्तार Car, चारों टायर फटे, देखें वीडियो

    Punjab News: Bypass पर Divider से टकराकर पलटी तेज रफ्तार Car, चारों टायर फटे, देखें वीडियो

    अमृतसरः अटारी माला बाईपास रोड पर गेट नंबर 2 के पास तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि डिवाइडर से टकराने के बाद कार पलट गई। हादसे में कार चालक बाल-बाल बच गया। होली सिटी निवासी सतनाम सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि वह इंडिया गेट से अपने गांव महलां जा रहे थे।


    इस दौरान बाईपास के पास कार की स्पीड तेज होने के कारण कार डिवाइडर से टकरा गई। बताया जा रहा है कि एक्टिवा व कुत्ते को बचाने के दौरान यह हादसा हुआ है। जिसके चलते कार खंभे से टकराने के बाद डिवाइड से टकराते हुए बेकाबू हो गई और कार ने पलटी खा ली। हादसे में गाड़ी के चारों टायर फट गए।

    वहीं घटना की सूचना मिलते ही चौंकी इंचार्ज रजिंदर सिंह मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। चौंकी इंचार्ज ने बताया कि कार की रफ्तार तेज होने के कारण यह हादसा हुआ है। हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। लेकिन घटना के दौरान गनीमत यह रही कि कार चालक बाल-बाल बच गया।