वहीं बड़ी संख्या में प्रवासी युवाओं ने समराला चौक जाम कर दिया। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत करवाकर दोबारा से ट्रैफिक को सुंचारू ढंग से चला दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी। इस घटना की वीडियो भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि भारी मात्रा में युवाओं द्वारा रोष प्रदर्शन किया जा रहा है। लोगों का कहना है कि पैदल जा रहे व्यक्ति को बस चालक ने चपेट में ले लिया था। इस मामले को लेकर लोगों में रोष पाया जा रहा है। वहीं हैरानी की बात यह है कि इस घटना को लेकर मौके पर एक पुलिस कर्मी भारी मात्रा में लोगों को पीछे करने लगा हुआ था। जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से प्रवासियों के चुंगल से बस चालक को बचाया गया। वहीं सिखों में प्रवासियों द्वारा बस चालक सिख व्यक्ति को पीटने के मामले में रोष पाया गया। इस दौरान सिखों ने पुलिस को उनका साथ देने और व्यक्ति को बचाने की अपील है। घटना को लेकर समराला चौक में भारी हंगामा हो रहा है। दरअसल, गुस्साएं प्रवासी मोटे सोटे लेकर व्यक्ति को पीटने लगे, इस दौरान मौके पर सिखों ने विरोध करना शुरू किया और गुस्साए सिख व्यक्ति भी बस चालक को बचाने के लिए डांगें लेकर आ गए, जिसके बाद मौके पर माहौल तनावपूर्ण हो गया। वहीं घटना के दौरान बस चालक को बचाकर पुलिस के हवाले कर दिया। जिसके बाद पुलिस बस और चालक को थाने ले गई और मामले की जांच शुरू कर दी। वहीं अन्य निंहग व्यक्ति ने कहा कि प्रवासियों को शहर से बाहर निकाला जाए। उन्होंने कहा कि प्रवासियों द्वारा लूटपाट और हत्या की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। ऐसे में सिखों में प्रवासियों को लेकर भारी रोष पाया जा रहा है। वहीं व्यक्ति ने आरोप लगाया कि प्रवासियों ने पुलिस कर्मी को भी पीटा, जिसके बाद उन्होंने पुलिस कर्मी को प्रवासियों से बचाया। व्यक्ति ने कहा कि अगर पुलिस को वह बचाएंगे तो हमें कौन बचाएंगा। ऐसे में उन्होंने प्रवासियों को शहर से निकालने की अपील की है।View this post on Instagram
Blog
-

Punjab News: बस से व्यक्ति की टक्कर को लेकर प्रवासी और सिखों में हुआ हंगामा, पुलिस कर्मी को पीटा, देखें वीडियो
लुधियानाः समराला चौक में एक कॉलेज बस की चपेट में आने व्यक्ति घायल हो गया। वहीं घायल व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं इस मामले को लेकर लोगों द्वारा भारी हंगामा किया गया। इस दौरान बस चालक को काबू करके लोगों ने जमकर छित्तर परेड की। वहीं प्रवासियों ने पुलिस कर्मी के साथ भी हाथापाई की, जिसकी वीडियो सामने आई है। वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रवासियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मी को ही कालर से पकड़ कर धक्के देने शुरू कर दिए। इस दौरान पुलिस कर्मी सांसे फूलने लगी। जिसके बाद सिखों ने पुलिस कर्मी को प्रवासियों से बचाया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया और बस चालक को थाने ले गई। -

Under-19 Asia Cup: IND और PAK के बीच आज होगा महा-मुकाबला
स्पोर्ट्सः अंडर-19 एशिया कप में आज भारत और पाकिस्तान का मुकाबला होगा। दुबई के स्पोर्ट्स सिटी स्टेडियम में मैच सुबह 10:30 बजे से शुरू होगा। दोनों ही टीमों का टूर्नामेंट में यह पहला ही मैच है। IPL मेगा ऑक्शन में सबसे युवा करोड़पति बनने वाले 13 साल के वैभव सूर्यवंशी भारत से खेलते नजर आएंगे। वहीं पाकिस्तान की कप्तानी विकेटकीपर साद बैग कर रहे हैं।
भारत और पाकिस्तान के बीच अंडर-19 लेवल पर पिछले दोनों मैच पाकिस्तान ने ही जीते। टीम ने 2021 और 2023 के एशिया कप में भारत को 2 विकेट और 8 विकेट से हराया। उससे पहले भारत ने लगातार 3 मैच जीते थे।
खिलाड़ियों की लिस्ट
भारत: मोहम्मद अमान (कप्तान), हार्दिक राज, वैभव सूर्यवंशी, प्रणव पंत, केपी कार्तिकेय, हरवंश सिंह (विकेटकीपर), आयुष म्हात्रे, समर्थ नागराज, निखिल कुमार, युद्धजीत गुहा, चेतन शर्मा, किरण चोरमाले, अनुराग कावडे, आंद्रे सिद्धार्थ, मोहम्मद इनान।पाकिस्तान: साद बैग (कप्तान और विकेटकीपर), मोहम्मद तय्यब आरिफ, फरहान यूसुफ, शहजैब खान, हारून अरशद, अली रजा, अहमद हुसैन, मोहम्मद रियाजुल्लाह, उस्मान खान, अब्दुल सुभान, फहम-उल-हक, मोहम्मद हुजैफा, उमर जैब, मोहम्मद अहमद, नवीद अहमद खान।
-

Punjab News: Elevate Wellness Club में Gym की महिला ने मैनेजर पर लगाए छेड़छाड़ के आरोप, FIR दर्ज
लुधियानाः चंडीगढ़ रोड के पास एलिवेट वेलनेस क्लब में जिम सेंटर की महिला मैनेजर के साथ रेस्ट रूम में छेड़छाड़ करने का घटना सामने आई है। आरोप जिम में फ्लोर मैनेजर गुरजीत सिंह उर्फ उभीपर लगाए जा रहे है। फिलहाल छेड़छाड़ करने वाला आरोपी अभी फरार है। इस घटना को लेकर महिला ने थाना डिवीजन नंबर 7 में शिकायत दे दी है। वहीं पुलिस ने पीड़िता के बयानों पर व्यक्ति के खिलाफ धारा 354ए, 596 आईपीसी के तहत एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस दी शिकायत में महिला ने बताया कि उसने 11 जुलाई 2024 तक एलिवेट वेलनेस क्लब/जिम में सेंटर मैनेजर के तौर पर काम किया है और वहां पर मेनेजर गुरजीत की अक्सर मुझ पर बुरी नजर रहती थी। जो अक्सर मेरे साथ शारीरिक छेड़छाड़ करता था। महिला ने बताया कि 14 जून को मैं ट्रेनर के रेस्ट रूम में अकेली थी, तभी आरोपी ने अचानक मुझे पीछे से पकड़ लिया।
आरोपी गुरजीत ने मेरे साथ गलत हरकतें करनी शुरू कर दीं। यह घटना जिम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसकी वीडियो फुटेज पुलिस को सबूत के तौर पर दी गई है। महिला का कहना है कि इस मामले को लेकर उसने जिम मालिकों को भी बता चुकी थी, लेकिन उनके द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। पीड़िता के अनुसार जब उसने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई तो आरोपी ने उसे जान से मारने और नौकरी से निकलवाने की धमकी दी।
पीड़िता का कहना है कि एक दिन गुरजीत उसके घर आया और उसके बीमार पिता को धमकाने लगा। आरोप है कि वह गुरजीत से तंग आकर दूसरे जिम में काम करने लगी लेकिन वहां भी गुरजीत ने उसके बारे में अपशब्द बोलने शुरू कर दिए। जिसके चलते उसे पुलिस में शिकायत करने पर मजबूर होना पड़ा।
-

Jalandhar News: पैसे लेने गए कारीगर को पीटा, इलाज दौरान हुई मौत, केस दर्ज
जालंधरः महानगर के कैंट के मोहल्ला 13 से एक सिलाई कारीगर द्वारा अपने पैस मांगने पर उसकी पीटाई करने का मामला सामने आया है। जानकारी के मताबिक सिलाई के 3 हजार रुपए लेने गए कारीगर को ठेकेदार ने साथियों के संग मिलकर बुरी तरह पीटा जिससे कारीगर को काफी अंदरूनी चोटें लग गईं और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई । मृतक की पहचान उत्तराखंड के हरिद्वार निवासी अदनान के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार कारीगर की मारपीट के बाद पीड़ित के साथी उसे इलाज के लिए उसके गांव उत्तराखंड ले गए थे, जहां उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद शुक्रवार को उसके साथी वापस लौटे और पुलिस को आरोपियों के खिलाफ शिकायत दे दी। पुलिस को शिकायत देने के बाद थाना कैंट की पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में हरिद्वार निवासी सरफराज ने बताया कि अदनान उनके गांव का दोस्त था। अदनान कपड़े सिलाई करता था। वहीं, उनके गांव का रहने वाला यूनिस अंसारी सिलाई के काम का ठेकेदार है। अदनान ने उससे पिछले साल के काम के 3 हजार रुपए लेने थे, लेकिन आरोपी यूनिस उसे काफी दिनों से आनाकानी कर रहा था। 24 नवंबर को यूनिस ने उसे पैसे देने के लिए कैंट में स्थित घर में बुलाकर उसकी पीटाई की जिसके बाद पिम्स में पुलिस शिकायत के बिना उसे दाखिल करने से मना कर दिया तो वे उसे उत्तराखंड ले गए। मृतक के घर में माता-पिता, 4 भाई व 4 बहनें हैं। वह अपने भाई-बहनों में सबसे बड़ा था।
-

Credit Card यूजर्स को झटका, 1 दिसंबर से बदल जाएंगे नियम
नई दिल्लीः अगर आप डिजिटल गेमिंग प्लेटफॉर्म्स या मर्चेंट्स पर लेन-देन के लिए SBI क्रेडिट कार्ड का उपयोग करते हैं, तो 1 दिसंबर से एक महत्वपूर्ण बदलाव लागू होने जा रहा है। देश के सबसे बड़े बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपने क्रेडिट कार्ड यूजर्स को इस संबंध में अपडेट दिया है।
SBI Card की वेबसाइट के अनुसार, डिजिटल गेमिंग प्लेटफॉर्म्स या मर्चेंट्स से जुड़े किसी भी ट्रांजैक्शन पर अब रिवॉर्ड प्वाइंट्स नहीं मिलेंगे। यह बदलाव उन ग्राहकों पर लागू होगा, जो गेमिंग या संबंधित डिजिटल सेवाओं के लिए अपने क्रेडिट कार्ड का उपयोग करते हैं। डिजिटल गेमिंग के शौकीन ग्राहक, जो रिवॉर्ड प्वाइंट्स का लाभ उठाकर अपने खर्चों को कम करते थे, उन्हें अब यह फायदा नहीं मिलेगा। गेमिंग सब्सक्रिप्शन या इन-ऐप खरीदारी जैसे ट्रांजैक्शनों के लिए इस नए नियम का प्रभाव विशेष रूप से महसूस किया जाएगा।
-

Congress का ऐलान, अकेले लड़ेगी विधानसभा चुनाव, नहीं होगा AAP के साथ गठबंधन
नई दिल्लीः दिल्ली में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने बड़ा ऐलान किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने आधिकारिक तौर पर ऐलान किया कि दिल्ली में कांग्रेस सभी 70 सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का आम आदमी पार्टी या किसी अन्य दल के साथ कोई गठबंधन नहीं होगा। कांग्रेस पार्टी ने आम आदमी पार्टी (आप) के साथ किसी भी गठबंधन से इनकार करते हुए आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव अकेले लड़ने की घोषणा की। दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने कहा कि पार्टी आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव में सभी 70 सीटों पर अपने दम पर चुनाव लड़ेगी।
उन्होंने साफ किया कि चुनाव में किसी भी पार्टी से गठबंधन नहीं होगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के बारे में फैसला चुनाव के बाद कांग्रेस विधायक दल द्वारा किया जाएगा। बता दें कि इस साल हुए लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी दिल्ली में कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ी थी। लेकिन दोनों दल एक भी सीट जीतने में नाकाम रहे। लोकसभा चुनाव के बाद आम आदमी पार्टी के नेता कहने लगे थे कि उनकी पार्टी दिल्ली में अकेले विधानसभा चुनाव लड़ेगी। दिल्ली में कांग्रेस का एक भी विधायक नहीं है। पिछले चुनाव में आम आदमी पार्टी 70 में से 60 से ज्यादा सीटें जीती थी।
इस महीने की शुरुआत में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आगामी दिल्ली विधानसभा चुनावों की तुलना महाभारत के समान ‘धर्मयुद्ध’ से की थी। पूर्व सीएम ने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा था कि दिल्ली विधानसभा चुनाव एक ‘धर्मयुद्ध’ की तरह है। बीजेपी के पास कौरवों की तरह अपार धन और शक्ति है, लेकिन भगवान और लोग पांडवों की तरह हमारे साथ हैं।
-

Punjab News: भारी मात्रा में हथियारों की तस्करी करने के मामले में 2 गिरफ्तार
अमृतसरः अवैध हथियारों की तस्करी के नेटवर्क को तोड़ते हुए पुलिस ने 2 तस्करों को गिरफ्तार किया है। दरअसल, काउंटर इंटेलिजेंस ने अमृतसर के पास नूरपुर पधरी से 2 तस्करों को गिरफ्तार करके हथियार बरामद किए है। पुलिस ने बताया कि आरोपी पाकिस्तान से तस्करी किए गए हथियारों की खेप सौंपने के लिए किसी अन्य ऑपरेटिव का इंतजार कर रहे थे।

इस दौरान स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की। आरोपियों से बरामद किए गए हथियारों में से 8 आधुनिक हथियार जिनमें 4 ग्लॉक पिस्तौल (ऑस्ट्रिया में निर्मित), 2 तुर्की 9 एलएल पिस्तौल और 2 एक्स-शॉट जिगाना .30 बोर पिस्तौल सहित 10 राउंड शामिल हैं।
-

अर्धसैनिक हमले में 12 लोगों की मौत
खार्तूमः सूडान के गीज़िरा राज्य के गांवों पर अर्धसैनिक रैपिड सपोर्ट फोर्स (आरएसएफ) के हमलों में 12 लोग मारे गए। एक स्वयंसेवी समूह ने शुक्रवार अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी। स्थानीय स्वयंसेवी समूह निदा अल-वासत प्लेटफार्म ने कहा कि आरएसएफ ने वीरवार को पश्चिमी गीजीरा के अल-महेरिबा क्षेत्र में 8 गांवों को निशाना बनाया, भारी गोलाबारी की और निवासियों पर सीधे हमले किए।
समूह ने एक बयान में कहा, “हमलों और गोलाबारी में अब तक मारे गए लोगों की संख्या 12 हो गई है, जबकि दर्जनों घायल हुए हैं।” आरएसएफ ने आरोपों पर कोई टिप्पणी नहीं की है। अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के अनुमान के अनुसार, सूडान अप्रैल 2023 के मध्य से सूडानी सशस्त्र बलों और आरएसएफ के बीच विनाशकारी संघर्ष की चपेट में है, जिसके परिणामस्वरूप 27,120 से अधिक मौतें हुईं और 1 करोड़ 40 लाख से अधिक लोग सूडान के भीतर और उसकी सीमाओं के पार विस्थापित हुए।
-

Punjab News: अस्पताल से छुट्टी मिलते ही मरणव्रत अनशन पर बैठे जगजीत डल्लेवाल, आज होगी अगली रणनीति तय
पटियालाः किसानों ने अपनी मांगों को लेकर एक बार फिर से सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है। किसानों ने इस बार मरणव्रत अनशन शुरू कर दिया है। हालांकि संयुक्त किसान मोर्चा गैर राजनीतिक संगठन के नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल को मरणव्रत अनशन से पहले ही पुलिस ने डिटेन कर लिया था और डीएमसी अस्पताल में मेडिकल चैकअप के लिए भर्ती करवाया दिया। लेकिन बीते दिन देर रात किसानों और प्रशासन की मीटिंग के बाद जगजीत डल्लेवाल को अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी।
जिसके बाद शुक्रवार रात 12 बजे से खनाैरी बाॅर्डर पर जगजीत डल्लेवाल ने मरणव्रत अनशन शुरू कर दिया। शुक्रवार रात करीब 8 बजे डीएमसी अस्पताल से उनको लेने के लिए सरवण सिंह पंधेर एवं उनके साथी लुधियाना पहुंचे थे। डीएमसी से बाहर आते ही डल्लेवाल ने ऐलान किया कि उनका मरणव्रत अस्पताल में भी जारी था और आगे भी रहेगा। डीएमसी से निकलकर सभी किसान नेता खनौरी बॉर्डर के लिए रवाना हुए। किसान नेताओं ने कहा था कि डल्लेवाल खनौरी पहुंचने पर मरणव्रत अनशन पर बैठेंगे और सुखजीत सिंह हरदोझंडा का अनशन समाप्त करवाया जाएगा।
अस्पताल से बाहर आते ही डल्लेवाल ने कहा कि जांच तो सिर्फ बहाना था। सरकार उनका आंदोलन खत्म करना चाहती थी। उन्होंने कहा कि अस्पताल में उनका किसी तरह का कोई टेस्ट नहीं किया गया। ब्लड प्रेशर तक चेक नहीं किया गया। डल्लेवाल ने पंजाब सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मान सरकार ने केंद्र के साथ भाईचारा निभाया है। एक तरफ मुख्यमंत्री कहते हैं कि वे पंजाब के हितैषी हैं, लेकिन दूसरी तरफ केंद्र के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। डल्लेवाल ने साफ किया कि किसान अपने हक हर हाल में लेकर रहेंगे। किसान एमएसपी की मांग कर रहे हैं।
एमएसपी मिलने से किसान धान की बजाए दूसरी फसलों को पैदा करेगा। इससे पंजाब का जल संकट भी दूर होगा। यदि किसान समर्थ होगा, तभी देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। डल्लेवाल ने कहा कि अस्पताल में डाॅक्टर उनसे अनशन तोड़ने को कहते थे लेकिन वे उनकी बात नहीं माने। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने संसद में निजी सदस्य बिल लाने की बात की थी, अब उस पर अमल करना चाहिए। साथ ही किसान मजदूर का मुद्दा संसद में उठाना चाहिए। डल्लेवाल को लेने लुधियाना पहुंचे सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि शनिवार को खनौरी में मोर्चे की बैठक होगी।
इसमें आगे की रणनीति पर चर्चा होगी। 6 दिसंबर का दिल्ली कूच भी तय है। पंधेर ने कहा कि उनका पंजाब सरकार से कोई मतभेद नहीं था। लड़ाई केंद्र से भी लेकिन पंजाब सरकार ने बेवजह टांग अड़ाई है। संसद के बाहर कांग्रेसी सांसदों के प्रदर्शन पर पंधेर ने कहा कि कांग्रेसी नेता विरोध की तख्तियां लेकर खड़े थे, लेकिन जैसे ही जेपी नड्डा सामने आए, तख्तियां पीछे कर लीं। इससे इनके दोगले चेहरे साफ नजर आ रहे हैं।
-

आज का राशिफल, 30 नवंबर 2024
आज मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि शनिवार का दिन है। चतुर्दशी तिथि आज सुबह 10 बजकर 31 मिनट तक रहेगी, उसके बाद अमावस्या तिथि लग जाएगी। साथ ही आज दोपहर 12 बजकर 35 मिनट तक विशाखा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद अनुराधा नक्षत्र लग जाएगा। इसके अलावा आज श्राद्ध की अमावस्या है।मेष राशि
आज का दिन आपके लिए खुशहाल रहने वाला है। नौकरी कर रहे लोगों को अपनी नौकरी में उच्च अधिकारियों के द्वारा शुभ समाचार मिलेगा। जो लोग जॉब की तलाश में हैं उनको अच्छा रोजगार मिलने के योग बन रहे हैं। मित्रों की सहायता से आपको नए-नए कांटेक्ट मिलेंगे। आप अपने व्यापार को आगे बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। अपने बिजी दिन में कुछ समय अपने लिए निकालेंगे, उस समय में अपने पसंदीदा कार्य करेंगे। आज आप अपने बच्चों को लेकर शॉपिंग मॉल भी जाएंगे, जहां काफी खुश नजर आएंगे।वृष राशि
आज का दिन आपके लिए आनंददायक रहने वाला है। आपको अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना है, नहीं तो रिश्तो में दूरियां भी देखने को मिल सकता है। आपका पुराना मित्र आपसे मिलने आएगा, जिससे मिलकर अपनी पुरानी यादें ताजा होंगी। छात्र खूब मन लगाकर पढ़ाई करते हुए नजर आएंगे। जो लोग घर से दूर रहकर नौकरी कर रहे हैं, उन्हें अपने परिवार की याद आएगी। अगर आपने पहले कोई निवेश किया हुआ है तो उसका भी पूरा लाभ मिलेगा।मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। प्रतिदिन की दिनचर्या में सुबह की सैर को शामिल करेंगे, जिससे आप अपने आप को काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे। कोई पुराना मित्र आपसे आर्थिक मदद मांग सकता है आप उसे निराश नहीं करेंगे अपनी सामर्थ्य के अनुसार सहायता करेंगे।। आपका ऊर्जा स्तर ऊंचा रहेगा। आप अपने रुके हुए सभी कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे। घर से जुड़ी योजनाओं पर विचार करने की जरूरत है। जिंदगी की भाग दौड़ में आज आप खुद को खुशनसीब पाएंगे क्योंकि आपका जीवनसाथी वाकई बेहतरीन है। कोई प्रेरणादाई पुस्तक पढ़ना या फिल्म देखना आज के लिए बढ़िया रहेगा।कर्क राशि
आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहने वाला है। परिवार के सभी लोग मिलकर किसी पार्टी में सम्मिलित होंगे, जहां अन्य लोगों से मेल- मिलाप होगा। किसी खास व्यक्ति से हुई मुलाकात से आपका रुका हुआ काम पूरा हो जायेगा। अपनी क्षमताओं को पहचाने क्योंकि आपके अंदर ताकत की नहीं बल्कि इच्छाशक्ति की कमी है। आज बच्चे स्कूल का काम पूरा करने के लिए आप से मदद ले सकते हैं। आपके जीवनसाथी का प्यारा बर्ताव आपको खास होने का अनुभव कराएगा। जीवनसाथी की मासूमियत आपके दिन को खास बना सकती हैं। अपने विचारों को बनाने के लिए आप किसी महान शख्स की पुस्तक पढ़ सकते हैं।सिंह राशि
आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज आपके मकान, प्लॉट, दुकान को खरीदने की इच्छा पूरी होगी। संतान को अच्छी नौकरी मिलने से माता-पिता काफी खुश नजर आएंगे। आपको काफी समय से चल रही बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। बिना किसी अनुभवी शख्स की सलाह के आज ऐसा कोई भी काम ना करें, जिसमें आपको कॉन्फिडेंस न हो। आप ऑफिस से घर वापस आकर अपना पसंदीदा काम कर सकते हैं, इससे आपके मन को शांति मिलेगी। जीवनसाथी से आपको अपने दिल की सारी बातें करने का भरपूर समय मिलेगा।कन्या राशि
आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आपका विनम्र स्वभाव सराहा जाएगा। आपका धन कहां खर्च हो रहा है। इस पर आपको नजर बनाए रखने की जरूरत है, नहीं तो आने वाले समय में आपको थोड़ी परेशानी हो सकती है। आज आपको बेकार का तनाव लेने की जरूरत नहीं है। जिंदगी का एक बड़ा सबक इस बात को मान लेना है, कि बहुत सी चीजों को बदलना नामुमकिन है। जिंदगी में चल रही भागदौड़ के बीच आज आपको अपने लिए पर्याप्त समय मिलेगा और आप अपने मन पसंदीदा कामों को कर पाने में कामयाब होगे।तुला राशि
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आप किसी मनपसंद जगह पर ट्रांसफर ले सकते हैं। आपको उम्मीद से अधिक लाभ की संभावना बढ़ेगी। परिवार में अंडरस्टैंडिंग बढ़ेगी। आज आपके घर पर कोई रिश्तेदार आ सकता है। घर में अच्छा माहौल बना रहेगा। अगर मन में कोई बात आपको परेशान कर रही है, तो अपने दोस्तों से इस बारे में बात करें, आपको अच्छा हल मिल सकता है। आप अपने जीवन साथी के साथ छोटी-छोटी बातों में नोक-झोंक करने से बचें। इससे आपके रिश्ते सुधरेंगें।वृश्चिक राशि
आज आपका दिन आनंद और उत्साह से भरपूर रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप अपने काम में कुछ नए विचार लाएंगे। आपका सकारात्मक रवैया ही आपको नौकरी में तरक्की दिलाएगा।आपके बॉस आपको एप्रिशिएट करेंगे। आपके सगे संबंधी आपके सहयोग के लिए तत्पर हर जगह से आपको काम के लिए ऑफर मिलते दिखायी देंगे। बिजनेस के लिहाज से की गई यात्राएं आपके लिए लाभकारी होगी। आपकी आर्थिक स्थिति भी बेहतर रहेगी। आज आपकीरचनात्मक प्रतिभा खुलकर सामने आयेगी।धनु राशि
आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपकी धार्मिक कार्यो में रुचि बढ़ेगी। आज आप किसी विशेष काम का हिस्सा बन सकते हैं। लंबे समय से फंसा हुआ धन आज आपको वापस मिल सकता है। जो लोग स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े हैं, उनके लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। आज आप खुद पर विश्वास करेंगे और अपना पूरा ध्यान केंद्रित करके काम में लगायेंगे। पढ़ाई में अच्छे परिणाम के लिए आप अपने बड़ों का सहयोग लेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेतरहे।मकर राशि
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। यदि आप कंस्ट्रक्शन के बिजनेस जुड़े हुए हैं तो आपके के लिए लाभ के योग हैं आप अपने काम में कुछ परिवर्तन लाने का मन बना सकते हैं। दांपत्य संबंध के तनाव से छुटकारा पाने के लिए आप अपने रिश्तों में थोड़ी ढ़ील देंगे।इस दौरान आप नेगेटिव विचारों से बचें। तभी जीवनसाथी की बातों को समझ पाएंगे। आपके रिश्ते में परिस्थितियां बेहतर होंगी। आज आप कोई बिजनेस मीटिंग अटेंड करने जा सकते हैं। जिसमें आपको सफलता मिलेगी। आपकी बातों को महत्व दिया जाएगा।कुंभ राशि
आज आपका दिन लाभदायक रहने वाला है। आज मेहनत का परिणाम आपके फेवर में होगा। आज खुद पर ध्यान देंगे। समाज में आपके सराहनीय काम का सम्मान किया जायेगा। काम में आपका कॉन्फिडेंस आपको सफलता दिला सकता है। शाम का समय आप अपने परिवार के साथ बिताएंगे, परिवार में हंसी ख़ुशी का माहौल बना रहेगा। अपना ध्यान ईश्वर भक्ति में लगाये मन शांत रहेगा।मीन राशि
आज आपका दिन बेहतर रहेगा।आप फाइनेंस डिपार्टमेंट या सेल्स में काम करते हैं तो आपको आपकी नॉलेज से काफी फायदा होगा। वैवाहिक जीवन में कुछ मनमुटाव की स्थिति रहेगी। लेकिन समय के साथ सब ठीक हो जाएगा। रिश्तों में ईमानदारी बनाए रखें।आपके लिए अच्छा रहेगा। रहें।आज आपके अंदर कॉन्फिडेंस बना रहेगा। आज कारोबार से जुड़े कुछ जरूरी काम पूरे होंगे, आप नए काम पर पूरा फोकस करेंगे। आज आप बच्चों से कोई नई बात सीख सकते हैं। साथ ही जीवनसाथी की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे।