Blog

  • बारिश में भी बरकरार रखें चेहरे की चमक, अपनाएं ये जरूरी टिप्स

    बारिश में भी बरकरार रखें चेहरे की चमक, अपनाएं ये जरूरी टिप्स

    Beauty Tips: बारिश का मौसम जहां एक ओर गर्मी से राहत देता है, वहीं दूसरी ओर यह स्किन के लिए कई समस्याएं भी लेकर आता है। वातावरण में बढ़ी हुई नमी के कारण त्वचा में चिपचिपाहट, पिंपल्स, और रैशेज जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं, जिससे चेहरे की चमक फीकी पड़ने लगती है। इसलिए, मानसून के दौरान अपनी स्किन का खास ख्याल रखना बेहद जरूरी हो जाता है। यहां कुछ ऐसे टिप्स दिए जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप अपनी त्वचा को बरसात में भी चमकदार बनाए रख सकते हैं।

    1. नियमित क्लींजिंग करें
    मानसून में चेहरे की चिपचिपाहट से बचने के लिए दिन में कम से कम दो बार फेस वॉश करना बहुत जरूरी है। इससे आपके चेहरे से अतिरिक्त तेल और गंदगी साफ हो जाती है। किसी अच्छे क्लींजर का उपयोग करें और रात में सोने से पहले फेस वॉश करना बिल्कुल न भूलें।

    2. टोनर का इस्तेमाल करें
    बारिश के मौसम में टोनर का उपयोग आपकी स्किन के लिए फायदेमंद होता है। यह स्किन के पीएच बैलेंस को बनाए रखने में मदद करता है और ओपन पोर्स को कम करता है, जिससे एक्ने और पिंपल्स की समस्या को रोका जा सकता है।

    3. मॉइश्चराइजर का प्रयोग करें
    बारिश के मौसम में भी मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल जरूरी है, लेकिन ऐसा मॉइश्चराइजर चुनें जो स्किन को ऑयली न बनाए। जेल बेस्ड मॉइश्चराइजर इस मौसम में बेहतरीन विकल्प होते हैं, क्योंकि ये त्वचा को हाइड्रेट रखते हैं बिना चिपचिपाहट के।

    4. सनस्क्रीन लगाना न भूलें
    कई लोग मानते हैं कि मानसून में सनस्क्रीन की जरूरत नहीं होती, लेकिन यह गलतफहमी है। सनस्क्रीन एक प्रोटेक्टिव लेयर की तरह काम करता है, जो आपकी त्वचा को संक्रमण और हानिकारक यूवी किरणों से बचाता है। इसलिए, मौसम चाहे कोई भी हो, सनस्क्रीन का इस्तेमाल जरूर करें।

    5. स्किन को एक्सफोलिएट करें
    बरसात के मौसम में डेड स्किन सेल्स को हटाने और पोर्स को खोलने के लिए एक्सफोलिएशन करना बेहद जरूरी है। सप्ताह में एक या दो बार स्क्रब का उपयोग करें, जिससे आपकी स्किन साफ और ताजगी से भरी रहेगी।

    6. खुद को हाइड्रेट रखें
    मानसून में अक्सर लोग पानी पीना कम कर देते हैं, लेकिन यह स्किन के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इस मौसम में भी पर्याप्त मात्रा में पानी पीना जरूरी है, क्योंकि यह आपकी स्किन को अंदर से हाइड्रेट रखता है और उसकी चमक बनाए रखता है।

    7. हेल्दी डाइट लें
    एक स्वस्थ डाइट न केवल आपकी सेहत के लिए, बल्कि त्वचा के लिए भी फायदेमंद होती है। हरी पत्तेदार सब्जियों और मौसमी फलों को अपनी डाइट में शामिल करें। ये आपको अंदर से पोषण देंगे और आपकी त्वचा को प्राकृतिक रूप से ग्लोइंग बनाए रखेंगे।

    इन आसान लेकिन प्रभावी टिप्स को अपनाकर आप बारिश के मौसम में भी अपनी त्वचा की चमक बनाए रख सकते हैं और स्किन प्रॉब्लम्स से छुटकारा पा सकते हैं।

  • बुढ़ापे में दिखना है जवान? तो अपनाएं ये आदतें

    बुढ़ापे में दिखना है जवान? तो अपनाएं ये आदतें

    Health Tips: हर कोई चाहता है कि उसकी उम्र भले ही बढ़ जाए, लेकिन चेहरा हमेशा जवान और ताजगी भरा दिखे। हालांकि, उम्र के साथ चेहरे पर झुर्रियां, फाइन लाइंस, और स्किन का ढीलापन आना स्वाभाविक है। फिर भी, कुछ खास आदतों को अपनाकर और डाइट में बदलाव करके आप अपनी स्किन को लंबे समय तक टाइट और खुद को यंग रख सकते हैं।

    हेल्दी डाइट का सेवन करें
    स्वस्थ और चमकदार स्किन के लिए हेल्दी डाइट का होना बेहद जरूरी है। अपनी डाइट में फल, हरी सब्जियां, सूखे मेवे, बीज, और डेयरी प्रॉडक्ट्स को शामिल करें। खासकर 30 की उम्र के बाद, आपको पोषण से भरपूर आहार का सेवन रोजाना करना चाहिए। विटामिन, मिनरल, और फाइबर से युक्त आहार न केवल आपकी स्किन को अंदर से स्वस्थ रखते हैं, बल्कि एजिंग के लक्षणों को भी धीमा कर देते हैं।

    क्या आप ले रहे हैं हेल्दी डाइट? नए साल से जानें खाने में क्या-क्या होना चाहिए शामिल - here is complete and balance diet for healthy life how to get rid of

     

    रोजाना व्यायाम करें
    फिट और एक्टिव रहना लंबे समय तक यंग दिखने का सबसे अच्छा तरीका है। रोजाना कम से कम 30 मिनट का व्यायाम आपके लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है। अगर आपके पास जिम जाने का समय नहीं है, तो आप घर पर हल्के-फुल्के एक्सरसाइज कर सकते हैं। वॉक, योग, और साइकिलिंग जैसे साधारण व्यायाम भी आपके शरीर को तंदुरुस्त रखने में मदद करते हैं।

    फिट और स्वस्थ रहने के लिए रोजाना करें ये 5 एक्सरसाइज | YourStory

    स्मोकिंग और ड्रिंकिंग से बचें
    शराब, तंबाकू, और धूम्रपान उम्र बढ़ाने की प्रक्रिया को तेज कर देते हैं। इनसे आपकी स्किन बेजान और रुखी हो सकती है, और बुढ़ापे के लक्षण जल्दी नजर आने लगते हैं। ज्यादा ड्रिंकिंग से वजन बढ़ता है और स्किन पर भी असर पड़ता है, जिससे आप उम्र से पहले ही बूढ़े दिखने लगते हैं।

    9,000+ Free No Drugs & Drug Images - Pixabay

    तनाव से बचें
    तनाव भी उम्र बढ़ने का एक बड़ा कारण है। लगातार तनाव में रहना न केवल आपकी मानसिक स्थिति को प्रभावित करता है, बल्कि आपकी स्किन पर भी नकारात्मक असर डालता है। अगर आप यंग और खुशहाल दिखना चाहते हैं, तो तनाव को अपने जीवन से दूर रखने की कोशिश करें। योग और मेडिटेशन जैसे उपाय तनाव को कम करने में सहायक हो सकते हैं।

    कार्यस्थल पर तनाव से कैसे बचें: 5 टिप्स जो मदद कर सकते हैं! - टाटा 1mg कैप्सूल

    भरपूर नींद लें
    स्वस्थ शरीर और स्किन के लिए पर्याप्त नींद भी बेहद जरूरी है। नींद की कमी से तनाव बढ़ सकता है, जिससे आपकी स्किन पर बुरा असर पड़ता है और आप जल्दी बूढ़े दिखने लगते हैं। अच्छी नींद एजिंग प्रोसेस को धीमा करती है, इसलिए आपको अपनी दिनचर्या में सुधार कर रात में पूरी नींद लेनी चाहिए।

    नींद अच्छी नहीं होने से शरीर को कैसे नुकसान पहुँचता है? जानें इसके पीछे की सच्चाई।

    इन आदतों को अपनी दिनचर्या में शामिल कर आप 50 की उम्र तक भी जवान और फ्रेश दिख सकते हैं। नियमित रूप से इन बातों का ध्यान रखकर आप लंबे समय तक अपनी स्किन को टाइट और खुद को यंग रख सकते हैं।

  • मॉडल टाउन में दो मंजिला मकान गिरा, कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका

    मॉडल टाउन में दो मंजिला मकान गिरा, कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका

    नई दिल्ली। उत्तर-पश्चिम दिल्ली के मॉडल टाउन इलाके से एक बड़ी कबर सामने आई है। इलाके में दोपहर बाद हुई भारी बारिश के दौरान दो मंजिला एक मकान ढह गया। जिसमें कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। वहीं सूचना पाकर पुलिस प्रशासन पहुंच गई है। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना अपराह्न करीब दो बजकर 45 मिनट पर महेंद्रू एन्क्लेव में हुई, जहां पुराने मकान की मरम्मत का काम जारी था।

    दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने बताया कि बचाव अभियान के लिए दमकल की तीन गाड़ियों को सेवा में लगाया गया है। स्थानीय पुलिस और बचाव दल के अन्य सदस्यों की मदद से तीन लोगों को मलबे से बाहर निकालकर नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अधिकारी ने बताया कि उनमें से दो की हालत गंभीर है। पुलिस ने बताया कि बचाव अभियान अब भी जारी है, क्योंकि कुछ और लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है।

  • Punjab : कार सवार बदमाशों ने घर में घुसकर की लूटपाट, देखें वीडियो

    Punjab : कार सवार बदमाशों ने घर में घुसकर की लूटपाट, देखें वीडियो

    रूपनगर। रोपड़ शहर के एक व्यस्त इलाके से एक डकैती की खबर सामने आई है। जहां, शहर की प्रीत कॉलोनी में कार में सवार होकर आए दो लुटेरों ने एक घर में घुसकर बंदूक की नोक पर एक बुजुर्ग से हीरे के गहने व अन्य सामना लूट ले गये। लुटेरों ने सुखविंदर सिंह से हस्ताक्षर कराकर एक एक ब्लैंक चेक भी ले लिया।

    लूट की घटना को अंजाम देने के बाद लुटेरों ने बुजुर्ग को घर में ही बांध दिया और फरार हो गए। वहींस सबसे बड़ी बात तो यह है कि तंग गलियों में घटना वाली स्थान पर गाड़ी लेकर लुटेरे पहुंचे कैसे। इस वारदात ने कई सवाल भी खड़े कर दिये है। सूचना पाकर मौके पहुंची पुलिस ने घटना की जांच में जुटी है।

    सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई गाड़ी की तस्वीरों से ऐसा लग रहा है कि इस गाड़ी के नंबर से छेड़छाड़ की गई है। पुलिस का कहना है कि लुटेरों को पकड़ने के लिए छापामारी की जा रही है।

  • जनता त्रस्त, सरकार सत्ता में मस्त, एक एक करके कर दी सारी योजनाएं बंद, जनता में पनप रहा रोष: देवेंद्र भुट्टो

    जनता त्रस्त, सरकार सत्ता में मस्त, एक एक करके कर दी सारी योजनाएं बंद, जनता में पनप रहा रोष: देवेंद्र भुट्टो

    कुटलैहड़ के बड़वार गौशाला में लगातार पांचवी बार पौधा रोपण कार्यक्रम में बोले पूर्व विधायक 

    पहले एक हजार सरकारी संस्थान बंद, अब पूर्व भाजपा सरकार द्वारा चलाई योजनाएं की बंद,

    राज्य सरकार का दोहरा चेहरा अब जनता के सामने, जनता अब सरकार के खिलाफ सड़कों पर आंदोलन करने की तैयारी में

    ऊना/सुशील पंडित : कुटलैहड़ विस क्षेत्र भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक द्वारा वन महोत्सव के उपलक्ष्य पर लगातार पांचवा पौधा रोपण कार्यक्रम थाना कलां के बड़वार में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में कई लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम पौधा रोपण के बाद संबोधन कार्यक्रम भी रखा गया था। बहीं  प्रधानमंत्री के सबसे महत्वाकांक्षी अभियान एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए अपने क्षेत्र कुटलैहड़ में 5000 पौधे लगाने के अपने संकल्प के क्रम में कुटलैहड़ मंडल के पूर्व विधायक देवेंद्र भुट्टो ने बुधवार को कुटलैहड़ स्थित गौशाला बुडवार में पौधा रोपण किया और करीब दो सौ पौधे वितरित भी किए। कार्यक्रम में मंडल के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।पिछले दिनों चार गौशाला में कार्यक्रम के बाद बुधवार में पांचवी बार इस पौधा रोपण कार्यक्रम का आयोजन हुआ।इस कार्यक्रम में पौधा रोपण के साथ ही पौधा वितरण भी किया गया।

    देवेंद्र कुमार भुट्टो ने कहा कि आप सभी लोग जो पौधा ले जा रहे हैं। इसके रोपण के साथ ही इसके पोषण और रक्षा का भी दायित्व आप ही का है।पौधा रक्षण का संकल्प भी दिलाया गया।भुट्टो ने कहा कि मेरा कुटलैहड़ हरा भरा रहे यही मेरा सपना है। पूर्व विधायक ने राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि लोगों को सपने बेच कर सत्ता में आने वाली राज्य सरकार आज जनता को त्रस्त कर रही है।पूर्व की भाजपा सरकार द्वारा दी गई सभी सुविधा भी गरीबों से छीन रही है । स्वास्थ के नाम पर घोटाला हिम केयर बंद कर दिया।सरकारी स्कूलों की वर्दियों में घोटाला कर जनता की मेहनत की कमाई से मुख्यमंत्री अपने मित्रों को लाभ पहुंचा रहे हैं। भुट्टो ने कहा कि राज्य की जनता त्रस्त लेकिन राज्य सरकार सत्ता में मस्त। आज राज्य में जनता को बिजली पानी स्वास्थ्य ,महिलाओं को सरकारी बसों में आधे किराए की सुविधा, छात्रों को सरकारी बसों में फ्री सुविधाएं सब कुछ बंद कर दिया गया। क्या यही कार्य करने के लिए राज्य में कांग्रेस सरकार आई थी। भुट्टो ने कहा कि कुटलैहड़ में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर पहुंच चुका है और कुटलैहड़ में समस्याओं का अंबार लगा हुआ हैं और जनता का कोई कार्य नहीं हो रहे है।

    बही इस कार्यक्रम में पौधे लगाने का काम मुख्य रूप से बुजुर्गों और मातृ शक्तियों द्वारा किया गया।इस कार्यक्रम के बाद 12 अगस्त को तिरंगा अभियान की भी तैयारी के बारे भी बताया। इस अवसर पर जिला पार्षद उपाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा, महासचिव राजेंद्र मलांगड़, प्रदेश सचिव सूरम सिंह, कैप्टन प्रीतम डडवाल, प्रधान रणजीत सिंह, अजय पराशर, योगराज भारद्वाज, सतीश धीमान, हुसन सिंह, अरुण मनकोटिया,अभय राणा, संजीव कुमार, अजय शर्मा, करनैल सिंह, संजीव ठाकुर, रोहित, भुल्ला शर्मा, चेला दुर्गा दास, पिंकी शर्मा, महिंद्र सिंह, अवतार सिंह, सतीश धीमान कृष्ण पाल सतीश कुमार रमेश कुमार अजय पाराशर पंचायत प्रधान प्रधान लीला देवी कैप्टन प्रीतम पंचायत प्रधान रणजीत सिंह सूबेदार भाग सिंह सुरेश कुमार अजय तिरा भूषण उप प्रधान अरुण उप प्रधान ई वार्ड पंच सूरम सिंह प्रदेश सचिव  दुर्गा दास मोहिंदर, अभय राणा युवा मोर्चा के सदस्य मौजूद रहे।

  • 17 सिंतबर को होगी क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण की नालागढ़ में बैठक

    17 सिंतबर को होगी क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण की नालागढ़ में बैठक

    नालागढ़/ सचिन बैंसल : क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण  नालागढ़ की बैठक 17 सिंतबर को सुबह साढ़े 11 बजे को क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कार्यालय नालागढ़ मैं निर्धारित की गई है। सभी वाहन स्वामियों व सम्बंधित  आवेदकों को जिनके आवेदन पर प्राधिकरण की ओर से  निर्णय लिया जाना है वे अपना आवेदन पत्र आवश्यक दस्तावेजो सहित आरटीओ  कार्यालय में 16 अगस्त  सांय 5 बजे  तक प्रस्तुत करना सुन्सिचित करें। उसके बाद  प्राप्त आवेदनों अथवा अपूर्ण आवेदनों  को इस बैठक मैं शामिल नहीं किया जायगा।

    आरटीओ मदन शर्मा ने बताया  कि बस परमिट व अन्य परमिटों के ट्रान्सफर से सम्बंधित मामलो मेंं दोनों पार्टियों का क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण के समक्ष उपस्थित होना अनिवार्य होगा अन्यथा मामले में कोई भी निर्णय नहीं लिया जायगा। नए प्रकाशित स्टेज केरिज बस परमिटों के सम्बन्ध में प्राप्त आवेदनों के बारे में ड्रा ऑफ लोट्स के दोरान आवेदक या उसकी ओर से  अधिकृत  व्यक्ति यदि उपस्थित नहीं होता है तो भी उसका आवेदन ड्रा बॉफ लोट्स में शामिल किया जायगा। उन्होंने इस संबंध में ट्रक यूनियन नालागढ़ को भी पत्र लिख कर अवगत करा दिया गया है।

  • Punjab : हत्या के मामले में पुलिस पर कार्रवाई न करने के लगे आरोप, देखें वीडियो

    Punjab : हत्या के मामले में पुलिस पर कार्रवाई न करने के लगे आरोप, देखें वीडियो

    मोहाली। शहर से एक ससुराल पक्ष द्वारा लड़की की गई हत्या के मामले में पुलिस प्रशासन पर कार्रवाई न करने का मामला सामने आया है। जहां, पीड़ित परिवार ने आरोप लगाते हुए कहा कि कोई सुनवाई नहीं हो रही है। लगातार उनके साथ धक्केशाही की जा रही है। वहीं, एफआईआर के मुताबिक गोपाल राय की पत्नी नविता कुमारी उम्र 24 वर्ष ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। जिसके बाद से लड़की के परिजनों का कहना है कि हमारी लड़की ने आत्महत्या नहीं की है, उसे उसके ससुराल वालों ने मारा है। उनके परिवार में उनके पति गोपाल राय, उनकी सास झुनन देवी और नंद अमीषा हैं। शादी को अभी करीब डेढ़ महीना ही हुआ था।

    पीड़ित परिवार का कहना है कि इस लड़की का शव तीन दिन तक अस्पताल में रखा गया लेकिन हमें देखने नहीं दिया गया। हमें समझ नहीं आया कि बलौंगी थाने की पुलिस ने इस बारे में पंजाबी भाषा में क्या लिखा और जल्दी से लड़की के पिता से हस्ताक्षर करवा लिये। जबकि लड़की के चेहरे और पैरों पर गंभीर चोट के निशान थे। इस संबंध में हमने 19/06/2024 को एसएसपी मोहाली को लिखित अनुरोध दिया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।

    पीड़ित परिवार वरिष्ठ नेता बलविंदर सिंह कुंबरा से मिला और उन्हें अपनी बेटी पर हुए अत्याचार के बारे में बताया।
    इस मौके पर अध्यक्ष बलविंदर सिंह कुंबड़ा व फ्रंट के सभी पदाधिकारियों ने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि एफ.आई.आर. हम प्रशासन से तीनों आरोपियों के खिलाफ सख्त और तत्काल कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। अगर बलौंगी थाने की पुलिस ने एक सप्ताह के अंदर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की तो पीड़ित परिवार और जिला मोहाली के अलग-अलग पुलिस स्टेशनों के अन्य पीड़ित परिवारों की शिकायत एसएसपी के पास भेजी जाएगी।

    इधर, मामल के संबंध में जब थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर कुलवंत सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि इस घटना के मुख्य आरोपी गोपाल राय को कल गिरफ्तार कर लिया गया है और बाकी आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • मंहगाई भत्ते की किश्त जारी करने की मांग

    मंहगाई भत्ते की किश्त जारी करने की मांग

    बरोटीवाला में पेंशनर एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण  संघ की बैठक

    बद्दी/ सचिन बैंसल : पेंशनर एंड वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ की बरोटीवाला इकाई की बैठक में पेंशनरों की मांगों को लेकर प्रस्ताव पारित कर सरकार को भेजे गए। इकाई के अध्यक्ष  उदय चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रस्ताव पारित करके कहा कि ऐसा पहली बार हुआ है जब मंहगाई भत्ते की किश्त 21 माह के बाद भी  नहीं मिल पाई है। चार फीसदी डीआर मंहगाई का भुगतान  करने की मांग की है । पेंशनरो की पुरानी मांग 65,70, 75 वर्ष पूरा करने पर मिलने वाले पांच, दस व पंद्रह फीसदी मूल पेंशन में जोडऩे की मांग की है।

    इकाई के अध्यक्ष उदय चौधरी ने कहा कि अक्तूबर 16 के बाद व पहले सेवानिवृत कर्मचारियों को संशोधित वेतनमान के पे फिक्शेसन अविलंब जारी करने, ग्रेज्युटी लीव इन केशमेंट व कंप्यूटेशन  का भुगतान शीघ्र किया जाने की मांग की है। पेंशन की कंम्यूटेशन  का भुगतान  राशि को पंद्रह वर्षकी बजाए दस वर्ष 8 माह तक काटने के बाद बहाल करने की मांग की है। पेंशनरों ने संयुक्त सलाहकार की बैठक भी शीघ्र बुलाने की मांग की है। संशोधित वेतनमान जो 65 फीसदी पूर्व सेवानिवृत कर्मचारियों  का शेष रहता है। शेष रहे इस भुगतान की शीघ्र करने की मांग की है। डीए भी 12 फीसदी हो चुका है। इसे लेकर भी सरकार ने चुप्पी साध रखी है। मेडिकल बिलों के लिए सरकार जल्द बजट का प्रावधान करे। पेंशनरों ने सरकार से आग्रह किया है कि पूर्व सेवानिवृत कर्मचारियों की रिकवरी पंजाब व हरियाणा के सेवानविृत कर्मचारियों तर्ज पर करने की मांग की है।

    बैठक में अध्यक्ष के अलावा गीता राम तनवर, शेरू राम, अमरनाथ, गीता राम, मदन लाल, प्यारा लाल, राम ईश्वर, प्रेम चंद शास्त्री, प्रीतम चौधरी, ओम प्रकाश, कृष्ण चंद ने भाग लिया।

  • पंजाबः Grand Valley Spa Centre में पुलिस की रेड, कई युवतियां काबू, देखें वीडियो

    पंजाबः Grand Valley Spa Centre में पुलिस की रेड, कई युवतियां काबू, देखें वीडियो

    लुधियाना। पंजाब के लुधियाना में Grand Valley Spa Centre में पुलिस ने रेडी की है। जिसके बाद आस-पास के की स्पा सेंटरों में भी हड़कंप मच गया। वहीं, कई स्पा सेंटरों के मालिक सेंटर बंद करके भाग गए।दुगरी रोड लिबड़ा बस स्टेंड के पास ग्रेड वैली स्पा सेंटर पर दबिश दी। जिसके बाद पुलिस ने कुछ लोगों को युवतियों के संग रंग-रलियां मनाते काबू किया है। स्पा सेंटर का रिकार्ड भी चैक किया गया। पुलिस को कई आपतिजनक सामान भी बरामद हुआ है। कुल कितनी लड़कियां और लड़के पकड़े है अभी अधिकारिक रूप से पुलिस ने कोई जानकारी नहीं दी।

    जानकारी मुताबिक अलग-अलग थानों की पुलिस ने स्पा सेंटर पर रेड की। पुलिस को सूचना थी कि आनलाइन लड़कियों की बुकिंग करके स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का काम किया जा रहा है। इलाके में रहने वाले लोगों ने पुलिस को शिकायत भी की हुई थी। लोगों की शिकायत के बाद ही पुलिस ने स्पा सेंटर पर रेड की।

    फोन पर होती थी ग्राहकों से सेटिंग
    मिला जानकारी अनुसार पता चला है कि ग्राहकों के साथ स्पा सेंटर का मैनेजर फोन पर ही सेटिंग करक लेता था। ग्राहक को आनलाइन विदेशी लड़कियों की तस्वीरें भेज देता था। ग्राहक से स्पा सेंटर का मैनेजर करीब 1 हजार रुपए लेता था। रजिस्ट्र पर मैनेजर स्पा सर्विस लिखता लेकिन बंद कमरे में लड़की के साथ शारीरिक संबंध बनाने की बोली लगती। पुलिस ने मैनेजर को भी पकड़ा है। उससे पूछताछ की जा रही है कि वह विदेशी लड़कियां कहां से मंगवाता है और शहर में किन जगहों पर वह लड़कियां सप्लाई करती है। स्पा सेंटर से काबू किए लोगों से भी पुलिस पूछताछ करेगी।

  • Jalandhar में इस FIR को लेकर केंद्रिय मंत्री Nitin Gadkari ने Punjab सरकार को लिखा पत्र

    Jalandhar में इस FIR को लेकर केंद्रिय मंत्री Nitin Gadkari ने Punjab सरकार को लिखा पत्र

    जालंधर, ENS: पंजाब में रुकी हुई राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा के लिए 28 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बैठक से पहले एनएचएआई के ठेकेदारों पर हमला होने का मामला गरमा गया है। हालांकि यह मामले एक माह पुराना है। केंद्रिय मंत्री ने जालंधर व लुधियाना में ठेकेदारों के कर्मियों के साथ हुई घटनाओं का पत्र में जिक्र किया है।

    बताया जा रहा है कि लुधियाना में एनएचएआई के कर्मचारियों और ठेकेदारों को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई थी। जबकि जालंधर में कर्मी से मारपीट की गई थी। इस मामले में जालंधर देहात में 4 लोगों के खिलाफ मामला भी दर्ज किया था। एफआईआर में इकबाल सिंह, जसकरण सिंह बलवीर सिंह और सोहन सिंह के खिलाफ नूरमहल में मामला दर्ज किया गया था।

    वहीं इन दोनों मामलों को लेकर आज केंद्रिय मंत्री नीतिन गडकरी ने राज्य सरकार को पत्र जारी किया है। पत्र में केंद्रीय मंत्री गडकरी ने लिखा कि जालंधर में एक इंजीनियर को बुरी तरह पीटा गया था। इस मामले में एफआईआर तो दर्ज हुई है, लेकिन कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

    जबकि दूसरा मामला लुधियाना से जुड़ा है। जहां एक्सप्रेस वे कॉन्ट्रैक्टर के प्रोजेक्ट कैंप पर कुछ लोगों ने इंजीनियर को कैंप और सभी कर्मचारियों को जलाने की धमकी दी गई। केंद्रिय मंत्री ने आरोपियों के खिलाफ तुरंत कठोर कार्रवाई की मांग की है।