Blog

  • नहाने गए तीन दोस्तों की मौत

    नहाने गए तीन दोस्तों की मौत

    नई दिल्ली : बिहार के आरा में रविवार की सुबह डूबने से तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान अनिकेश कुमार(20), शुभम कुमार(15) और अतुल कुमार शुक्ला(18) के तौर पर हुई है। घटना आरा नगर थाना क्षेत्र के मझौआं की है। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। सभी मृतक आरा नगर थाना के देवनगर मझौआ निवासी है। बताया जा रहा है कि सुबह चार दोस्त क्रिकेट खेलने के लिए जमा हुए। हवाई अड्डे इलाके में गए थे।

    जहां क्रिकेट खेलने के बाद तीन दोस्त नहाने के लिए पानी में गए और एक दोस्त बाहर खड़ा था। इसी दौरान तीन लड़के जो नहाने के लिए पानी में गए थे, वह डूब गए। परिजनों ने बताया कि घटना के बाद हम लोगों ने डायल 112 पर फोन किया, जिसके बाद भी पुलिस की टीम समय पर नहीं पहुंच पाई। इसे लेकर परिजनों में भारी आक्रोश है। स्थानीय निवासी अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि सात बजे के आस-पास तीन लड़के गए थे, सभी ट्यूब लेकर नहाने के लिए उतरे एक लड़का नहीं गया।

    जब तीनों लड़के डूबने लगे तो उसने चिल्लाना शुरू किया। वहां पर बहुत ज्यादा गड्ढा है। वो लोग डूबने लगे तो आस-पास मौजूद लोग कोई बचाने नहीं आया। उसके बाद 112 पर फोन किए, लेकिन कोई नहीं उठाया उसके बाद जब फोन लगा तो बहुत देर तक कोई नहीं आया। जब हमलोग अपने से तीनों शव को पानी में से बाहर निकल लिए, तब जाकर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची।

     

  • Punjab: आंगनबाड़ी केंद्रों में भ्रष्टाचार के आरोप, सांसद ने मंत्रालय को लिखा पत्र, CBI जांच की मांग

    Punjab: आंगनबाड़ी केंद्रों में भ्रष्टाचार के आरोप, सांसद ने मंत्रालय को लिखा पत्र, CBI जांच की मांग

    बठिंडाः बठिंडा से सांसद हरसिमरत कौर बादल ने केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होेंने बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए है। मामले की सीबीआई जांच की भी मांग की है। हरसिमरत बादल का आरोप है कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से गर्भवती और स्तनपान कराने वाली माताओं और बच्चों को दिए जाने वाले राशन की खरीद और आपूर्ति में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार किया जा रहा है। मौजूदा सरकार के सत्ता में आने के बाद से इन योजनाओं के तहत खाद्यान्न की आपूर्ति के लिए निजी खाद्य दुकानों को नियुक्त किया गया है। जिससे घटिया खाद्यान्न की खरीद और वितरण में भारी भ्रष्टाचार हुआ है। हरसिमरत कौर बादल ने आरोप लगाया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता खाद्य आपूर्ति के लिए निजी दुकानों को ठेके देने के पीछे के औचित्य पर सवाल उठा रहे हैं।

  • Punjab: अमृतसर Airport पर भारतीय हॉकी टीम का किया स्वागत का वीडियो आया सामने

    Punjab: अमृतसर Airport पर भारतीय हॉकी टीम का किया स्वागत का वीडियो आया सामने

    अमृतसरः पेरिस ओलिंपिक में ब्रॉन्ज मैडल जीतकर भारत पहुंची भारतीय पुरुष हॉकी टीम का अमृतसर एयरपोर्ट पर ढोल के साथ भव्य स्वागत हुआ। इसके अलावा सांसद गुरजीत सिंह औजला, मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल, हरभजन सिंह ईटीओ, विधायक परगट सिंह भी टीम का स्वागत करने पहुंचे। वहीं भारतीय खिलाड़ियों के इंतजार में फैंस सुबह से ही एयरपोर्ट के बाहर जमा हो गए थे। जिससे एयरपोर्ट में काफी रश देखने के मिला।

    बता दें कि भारतीय हॉकी टीम में 10 पंजाब के खिलाड़ी हैं। जिनके परिवार वाले उन्हें रिसीव करने एयरपोर्ट पर पहुंचे। खिलाड़ियों के एयरपोर्ट पहुंचते ही परिजान भावुक हो गए और खुशी के आंसू बहने लगे। जिसके बाद फैंसन ने खिलाड़ियों का ढोल पर भांगडा डाल स्वागत किया। जिसके बाद भारतीय टीम के सभी खिलाड़ी दरबार साहिब में नतमस्तक हुए। जहां उन्होंन वाहेगुरु जी का शुक्राना किया।

  • Punjab: पैदल जा रहे युवक से लुटेरे मोबाइल छीनकर हुए फरार

    Punjab: पैदल जा रहे युवक से लुटेरे मोबाइल छीनकर हुए फरार

    मोहालीः शहर में आए दिन लूट और चोरी की वारदातें बढ़ती जा रही है। लुटेरों में पुलिस का खौफ तक नहीं रहा। बिना किसी डर लुटेरे दिनदिहाड़े चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे है। ऐसा ही एक मामला मोहाली के सेक्टर-68 में देखने को मिला। बाइक सावर दो लुटेरों ने पैदल जा रहे एक लड़के को निशाना बना उसका मोबाइल छीन लिया और रफूचक्कर हो गए। वहीं लूट की वारदात वहां घर में लेगे सीसीटीवी में कैद हो गईं। वहीं पीड़ित ने लूट की सूचना पुलिक को दे दी है। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं पुलिस का कहना है कि वह आरोपियों की तालाश कर रहे है, जल्द आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।

  • Punjab : फर्जी DSP व International Kabbadi Player गिरफ्तार

    Punjab : फर्जी DSP व International Kabbadi Player गिरफ्तार

    लुधियाना : खन्ना के थाना दोराहा अधीन आते गांव कद्दों के रहने वाले इंटरनेशनल कबड्डी खिलाड़ी करणवीर शर्मा को जम्मू पुलिस ने गिरफ्तार किया। करणवीर पंजाब पुलिस का फर्जी डीएसपी बनकर नेहरू पार्क में घूम रहा था। एक अन्य युवक उसके साथ था, जो फिरोजपुर जिले का बताया जा रहा है।

    श्रीनगर पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि श्रीनगर पुलिस आजादी दिवस और अमरनाथ यात्रा से जोड़कर जांच कर रही है कि आखिर वे यहां क्या करने आए थे। क्या किसी प्रकार की बड़ी साजिश तो नहीं थी। बता दें कि करणवीर कबड्डी के नामवर परिवार से है।

    फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर श्रीनगर में घूम रहे पंजाब के इन दोनों युवकों को श्रीनगर पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार किया था। दोनों से पूछताछ की जा रही है। इस मामले में कुछ और गिरफ्तारी हो सकती हैं। बुधवार देर रात को डल झील के किनारे स्थित नेहरू पार्क के निकट तैनात पुलिसकर्मियों को दोनों आरोपियों की गतिविधियां संदिग्ध लगीं।

    दोनों पुलिस की वर्दी में थे। संदेह होने पर पुलिसकर्मियों ने उनसे पूछताछ की। दोनों ने पहले खुद को पुलिस अधिकारी बताया, लेकिन जब उनसे पहचान पत्र व बाकी दस्तावेज मांगे गए तो वे उल्टे-सीधे बयान देने लगे। इसके बाद दोनों को नेहरू पार्क थाने ले जाया गया।

  • Punjab: 5 दिन से लापता इंजीनियर का कार से मिला शव

    Punjab: 5 दिन से लापता इंजीनियर का कार से मिला शव

    लुधियानाः कार में बेसुध हालात में व्यक्ति मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। जिसके बाद इलाके के लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद चौकी ईशर नगर की पुलिस मौके पर पहुंची और व्यक्ति को बाहर निकाल परिजनों को सूचित किया। वहीं व्यक्ति को सिविल अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है।

    पुलिस ने बताया कि व्यक्ति का शव फोकल प्वाइंट के इलाका ईशर नगर में एक शराब के ठेके के पीछे प्लाट में पड़ा था। मृतक की पहचान 45 वर्षीय विवेक दत्त के रूप में हुई। मृतक मूलरूप से अमृतसर के मजीठा रोड का रहने वाला है। वह अपने माता पिता की मौत के बाद लुधियाना में अपने चाचा के पास नीची मंगली के इलाके में रहता है।

    मृतक के चाचा के अनुसार वह एक निजी कंपनी में इंजीनियर है। पिछले एक सप्ताह से काम पर नहीं गया। जिसके बाद उसके चाचा उसे ढूंढने में लगे हुए थे। ईशर नगर में कार में उसका शव देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस चौकी ईशर नगर के इंचार्ज एएसआई गुरमुख सिंह ने बताया कि फिलहाल उन्हें व्यक्ति की मौत की सूचना नहीं मिली है। सूचना मिलने पर वह युवक के परिजनों को सूचित कर उसका पोस्टमार्टम करवाकर अगली करवाई करेंगे।

  • आज का राशिफल, 11 अगस्त 2024

    आज का राशिफल, 11 अगस्त 2024

    • मेष राशि: आय में निश्चितता रहेगी। व्यापार ठीक चलेगा। लाभ होगा। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। वाहन, मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। कार्यों की गति धीमी रहेगी। बु‍द्धि का प्रयोग करें। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। निराशा हावी रहेगी।
    • वृषभ राशि: सभी ओर से सफलता प्राप्त होगी। लाभ होगा। अविवाहितों को वैवाहिक प्रस्ताव प्राप्त हो सकता है। कारोबार में वृद्धि के योग हैं।आशंका-कुशंका के चलते कार्य की गति धीमी रह सकती है। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्‍य की चिंता रहेगी। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं।
    • मिथुन राशि: जीवनसाथी से कहासुनी हो सकती है। संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। बेरोजगारी दूर होगी। करियर बनाने के अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी में प्रशंसा प्राप्त होगी। पारिवारिक सहयोग से कार्य में आसानी होगी। दूसरों के कार्य में दखल न दें। प्रमाद से बचें।
    • मिथुन राशि: जीवनसाथी से कहासुनी हो सकती है। संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। बेरोजगारी दूर होगी। करियर बनाने के अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी में प्रशंसा प्राप्त होगी। पारिवारिक सहयोग से कार्य में आसानी होगी। दूसरों के कार्य में दखल न दें। प्रमाद से बचें।
    • सिंह राशि: कोई बुरी खबर प्राप्त हो सकती है। पारिवारिक चिंताएं रहेंगी। मेहनत अधिक तथा लाभ कम होगा। दूसरों से अपेक्षा न करें। धन का नुकसान संभव है। व्यवसाय ठीक चलेगा। मातहतों का सहयोग नहीं मिलेगा। कुसंगति से बचें, हानि होगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। आय में निश्चितता रहेगी। प्रमाद न करें।
    • कन्या राशि: मित्रों की सहायता कर पाएंगे। मेहनत का फल मिलेगा। मान-सम्मान मिलेगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रसन्नता रहेगी। नया उपक्रम प्रारंभ करने की योजना बनेगी। व्यापार मनोनुकूल लाभ देगा। समय अनुकूल है। प्रसन्नता रहेगी।
    • तुला राशि: दूर से अच्‍छी खबर प्राप्त हो सकती है। आत्मविश्वास बढ़ेगा। कोई बड़ा काम करने की योजना बनेगी। पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। घर में अतिथियों पर व्यय होगा। किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। व्यवसाय ठीक चलेगा। शत्रु शांत रहेंगे। प्रसन्नता रहेगी।
    • वृश्चिक राशि: अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। यात्रा मनोरंजक रहेगी। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। प्रेम-प्रसंग में जल्दबाजी न करें। शारीरिक कष्ट से कार्य में रुकावट होगी। लाभ में वृद्धि होगी। निवेश में जल्दबाजी न करें। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। जरूरी वस्तु गुम हो सकती है।
    • धनु राशि: व्यवसाय की गति धीमी रहेगी। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। यात्रा में जल्दबाजी न करें, नुकसान संभव है। चिंता तथा तनाव बने रहेंगे। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। स्वास्थ्‍य पर बड़ा खर्च हो सकता है। विवाद को बढ़ावा न दें। आय में कमी रहेगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। बेचैनी रहेगी।
    • मकर राशि: रुका हुआ धन मिल सकता है। व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी। किसी अपने के व्यवहार से दु:ख होगा। नौकरी में उच्चाधिकारी सहयोग करेंगे। आप ध्यानका सहारा लेंगे। विवेक का प्रयोग लाभ में वृद्धि करेगा। कोई बड़ी बाधा से सामना हो सकता है। राजभय रहेगा। जल्दबाजी व विवाद करने से बचें।
    • कुंभ राशि: समय अनुकूल है। लाभ लें। नई आर्थिक नीति बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। पुरानी व्याधि से परेशानी हो सकती है। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। व्यापार वृद्धि होगी। समाजसेवा में रुझान रहेगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। ऐश्वर्य पर व्यय होगा। भाइयों का सहयोग मिलेगा। प्रमाद न करें।
    • मीन राशि: व्यापार मनोनुकूल चलेगा। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। निवेश शुभ रहेगा। राजकीय अवरोध दूर होंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। धर्म-कर्म में मन लगेगा। प्रभावशाली व्यक्तियों से परिचय होगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी न करें।
  • Punjab: कार सवार तीन लुटेरे बंदूक दिखा 2.23 लाख लेकर हुए फरार, देखें वीडियो

    Punjab: कार सवार तीन लुटेरे बंदूक दिखा 2.23 लाख लेकर हुए फरार, देखें वीडियो

    मोगाः बाघापुराना कोटकपूरा रोड पर पाल मर्चेंट एजेंसी में दिन दिहाड़े वरना कार सवार तीन लुटेरे बंदूक दिखाकर लाखों रुपए लूटकर फरार हो गए। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर मामले की जांच शुरू दी है। मामले में बाघापुराना के एसएचओ इंस्पेटर जसविंदर सिंह ने बताया कि घटना शनिवार शाम 5 बजे के करीब है।

    उन्होंने बताया कि बाघापुराना कोटकपूरा रोड स्थित पाल मर्चेंट एजेंसी में एक वरना कार में तीन लोग आए। दो मर्चेंट एजेंसी के अंदर पहुुंचे और बंदूक दिखा एजेंसी से 2 लाख 23 हजार रुपए लूटकर फरार हो गए। तीनो आरोपी सिल्वर रंग की वरना कार में आए थे। कार चालक ने पगड़ी पहनी हुई थी। मौके पर डीएसपी बाघा पुराना के इलावा अन्य अधिकारी थे। आसपास के सीसीटीवी कैमरे देखे जा रहे है सीआईए की टीम भी आरोपियों की तलाश कर रही है।

  • पंजाबः डिवाइड से टकरा Alto Car पलटी, 3 घायल, देखें वीडियो

    पंजाबः डिवाइड से टकरा Alto Car पलटी, 3 घायल, देखें वीडियो

    लुधियानाः अमृतसर से लुधियाना में एक नाबालिग विचाराधीन कैदी को शिमलापुरी स्थित बाल सुधार केंद्र में छोड़ने आई आल्टो कार दुगरी पुल पर हादसे का शिकार हो गई। हादसे में नाबालिग विचाराधीन कैदी सहित 2 पुलिस कर्मी भी घायल हो गए। जिन्हें राहगीरों ने अपने निजी वाहन से सिविल अस्पताल में पहुंचाया। अस्पताल में नाबालिक विचाराधीन कैदी को गंभीर चोटें होने के चलते भर्ती किया गया। वहीं घटनास्थल पर थाना सदर की पुलिस मौके पर पहुंची, जिन्होंने मामले की जांच शुरू की।

    अमृतसर के थाना छरेटा के एएसआई राजिंदर कुमार ने बताया कि लुधियाना में एक नाबालिक विचाराधीन कैदी को शिमलापुरी स्थित बाल सुधार केंद्र में छोड़ने आ रहे थे, जहां रास्ते में दुगरी पुल पर कार का संतुलन खोने से उनकी कार डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। पुलिस कर्मियों के शोर मचाने पर राहगीरों ने कार को सीधा कर घायलो को बाहर निकाल सिविल अस्पताल में पहुंचा।

  • Jalandhar: बारिश से बने बाढ़ जैसे हालात, लोगों के घरों में घुसा पानी, देखें वीडियो

    Jalandhar: बारिश से बने बाढ़ जैसे हालात, लोगों के घरों में घुसा पानी, देखें वीडियो

    जालंधरः बारिश के येलो अलर्ट के बाद सुबह-सुबह हुई बारिश ने अपना कहर दिखा दिया। वहीं तेज बारिश ने जहां लोगों को राहत दिलाई, वहीं कईयों के लिए बारिश आफत बनकर पहुंची। बारिश से जहां कई मोहल्लों और इलाकों में पानी जमा हो गया वहीं लोगों के घरों में पानी घुसने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों के घरों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए। जिससे लोगों के घरों का सामान खराब तक हो गया।

    वहीं मौसम विभाग के अनुसार अभी भी पूरे राज्य में अच्छी बारिश के आसार हैं। बारिश से राज्य के औसत तापमान में 1.3 डिग्री की गिरावट देखने को मिली है। गिरावट के बाद राज्य में तापमान सामान्य हो गया है। वहीं, पंजाब के 14 जिलों बरनाला, संगरूर, पटियाला, एस.ए.एस नगर, फतेहगढ़ साहिब, लुधियाना, रूपनगर, मोगा, फिरोजपुर, जालंधर, तरनतारन, कपूरथला, एसबीएस नगर और होशियारपुर में बारिश को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है।