Blog

  • जालंधरः विवादों में आया VISA HOUSE, मालिक कन्हैया पर लगे गंभीर आरोप, देखें CCTV

    जालंधरः विवादों में आया VISA HOUSE, मालिक कन्हैया पर लगे गंभीर आरोप, देखें CCTV

    जालंधर, ENS: महानगर के वीजा हाउस को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक वीजा हाउस के मालिक पर दफ्तर में काम करने वाली लड़की ने गंभीर आरोप लगाए है। यह मामला वीजा हाउस के मोगा का है। जहां मालिक पर पुरानी वर्कर के साथ मारपीट के आरोप लगे है। बताया जा रहा है कि लड़की को मारपीट में छुड़वाने आए कर्मियों के साथ मारपीट की गई। बताया जा रहा है कि अमन नामक लड़की वहां से काम छोड़कर कहीं और नौकरी करने के लिए गई।

    जहां नए दफ्तर पर लड़की के साथ मारपीट के आरोप लगाए गए। कन्हैया सहगल और रशमी सचदेवा पर मारपीट के आरोप लगाए है। उक्त दफ्तर मालिक व लड़की और उसके परिवार द्वारा पुलिस को मामले की शिकायत की गई। बताया जा रहा है कि पुलिस ने मामला दर्ज करने की कवायद शुरू कर दी गई है। कन्हैया पर आरोप लगाए गए है कि पुरानी रंजिश के चलते मालिक द्वारा लड़की के नए दफ्तर में गुंडे ले जाकर मारपीट की गई।

    बता दें कि कुछ दिनों पहले गुरु नानक मिशन चौक पर स्थित वीजा हाउस पर जीएसटी विभाग की दबिश के दौरान भी उक्त मालिक चर्चा में आया था। वहीं अब मोगा में वीजा हाउस की ब्रांच में काम छोड़कर किसी ओर दफ्तर में काम करने वाली लड़की ने उक्त मालिक पर मारपीट के आरोप लगाए है। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें लड़की से मारपीट की जा रही है। इस मामले में कन्हैया सहगल से संपर्क करने की कोशिश की लेकिन संपर्क नहीं हो पाया। अगर वह अपना पक्ष रखना चाहते है तो उसे प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

  • ਪੰਜਾਬ : ਸ਼ਿਵ ਸੈਨਾ ਬਾਲ ਠਾਕਰੇ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਨੇ ਵਿਸ਼ਾਲ ਸ਼ੋਭਯਾਤਰਾ ਕੱਢ ਕੇ ਦੁਸਹਿਰਾ ਮਨਾਉਣ ਦਾ ਕੀਤਾ ਐਲਾਨ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਸ਼ਿਵ ਸੈਨਾ ਬਾਲ ਠਾਕਰੇ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਨੇ ਵਿਸ਼ਾਲ ਸ਼ੋਭਯਾਤਰਾ ਕੱਢ ਕੇ ਦੁਸਹਿਰਾ ਮਨਾਉਣ ਦਾ ਕੀਤਾ ਐਲਾਨ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪਟਿਆਲਾ : ਸ਼ਿਵ ਸੈਨਾ ਬਾਲ ਠਾਕਰੇ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਹਰੀਸ਼ ਸਿੰਗਲਾ ਨੇ ਪਟਿਆਲਾ ਦੀਆਂ ਸਮੂਹ ਹਿੰਦੂ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਅਤੇ ਸ਼੍ਰੀ ਹਿੰਦੂ ਤਖਤ ਦੇ ਨਾਲ ਮਿਲ ਕੇ ਇੱਕ ਮਹੀਨਾ ਪਹਿਲਾਂ ਭਗਵਾਨ ਸ਼੍ਰੀ ਰਾਮ ਜੀ ਦੇ ਵਿਜੇਦਸ਼ਮੀ ਦੇ ਤਿਉਹਾਰ ਮੌਕੇ ਵਿਸ਼ਾਲ ਸ਼ੋਭਯਾਤਰਾ ਕੱਢ ਕੇ ਦੁਸਹਿਰਾ ਮਨਾਉਣ ਦਾ ਐਲਾਨ ਕੀਤਾ ਸੀ। ਜਿਸਦੇ ਚਲਦੇ ਹਰੀਸ਼ ਸਿੰਗਲਾ ਦਾ ਉਦੇਸ਼ ਹੈ ਕਿ ਭਗਵਾਨ ਸ਼੍ਰੀ ਰਾਮ ਦਾ ਨਾਮ ਹਰ ਘਰ ਤੱਕ ਪਹੁੰਚੇ। ਇਸ ਮਕਸਦ ਨਾਲ ਹਰੀਸ਼ ਸਿੰਗਲਾ ਨੇ ਪਟਿਆਲਾ ਸ਼ਹਿਰ ਦੇ ਸਾਰੇ ਬਜ਼ਾਰਾਂ, ਦੁਕਾਨਾਂ ਅਤੇ ਰਾਸ਼ਟਰੀ ਰਾਜ ਮਾਰਗਾਂ ‘ਤੇ ਭਗਵਾਨ ਸ਼੍ਰੀ ਰਾਮ ਜੀ ਦੇ 10000 ਝੰਡੇ ਲਗਾਏ ਗਏ। ਜਿਸ ਨਾਲ ਪੂਰਾ ਸ਼ਹਿਰ ਭਗਵਾਨ ਸ਼੍ਰੀ ਰਾਮ ਜੀ ਦੇ ਰੰਗਾਂ ‘ਚ ਰੰਗਿਆ ਨਜ਼ਰ ਆਉਣ ਲੱਗਾ। ਸਮੂਹ ਆਟੋ ਰਿਕਸ਼ਾ ਚਾਲਕਾਂ ਨੇ ਵੀ ਆਪਣੇ ਆਟੋ ਰਿਕਸ਼ਿਆਂ ‘ਤੇ ਭਗਵਾਨ ਸ਼੍ਰੀ ਰਾਮ ਜੀ ਦੇ ਝੰਡੇ ਲਗਾਕੇ ਭਾਰੀ ਉਤਸ਼ਾਹ ਦਿਖਾਇਆ। ਵੱਡੀ ਗਿਣਤੀ ‘ਚ ਲੋਕ ਸ਼ਿਵ ਸੈਨਾ ਦਫਤਰ ਤੋਂ ਭਗਵਾਨ ਸ਼੍ਰੀ ਰਾਮ ਜੀ ਦੇ ਝੰਡੇ ਲੈ ਕੇ ਆਪਣੇ ਘਰਾਂ ‘ਚ ਲਗਾ ਰਹੇ ਹਨ।

    ਸਿੰਗਲਾ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਭਗਵਾਨ ਸ਼੍ਰੀ ਰਾਮ ਜੀ ਦਾ ਸਾਰੇ ਭਾਈਚਾਰਿਆਂ ਦੇ ਲੋਕ ਸਤਿਕਾਰ ਕਰਦੇ ਹਨ ਅਤੇ ਆਪਸੀ ਭਾਈਚਾਰੇ ਦਾ ਸੰਦੇਸ਼ ਦੇਣ ਵਾਲੀ ਇਹ ਯਾਤਰਾ ਪੰਜਾਬ ਵਿਚ ਹਰਮਨ ਪਿਆਰੀ ਯਾਤਰਾ ਬਣ ਚੁੱਕੀ ਹੈ। ਜਿਸ ਕਾਰਨ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੀ ਸਰਕਾਰ ਬੁਰੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਘਬਰਾ ਗਈ ਹੈ ਤੇ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਹੁਕਮਾਂ ਤੇ ਪਟਿਆਲਾ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਕੋਈ ਨਾ ਕੋਈ ਬਹਾਨਾ ਬਣਾਕੇ ਪ੍ਰਵਾਨਗੀ ਦੇਣ ਤੋਂ ਇਨਕਾਰ ਕਰ ਰਿਹਾ ਹੈ, ਜੋ ਬੇਹੱਦ ਮੰਦਭਾਗਾ ਕੰਮ ਹੈ। ਹਰੀਸ਼ ਸਿੰਗਲਾ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਾਡੀ ਯਾਤਰਾ ਪੂਰੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਧਾਰਮਿਕ ਹੈ ਅਤੇ ਇਸ ਦਾ ਰਾਜਨੀਤੀ ਨਾਲ ਕੋਈ ਸਬੰਧ ਨਹੀਂ ਹੈ। ਸਿੰਗਲਾ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਹ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਨੂੰ ਸਪੱਸ਼ਟ ਕਰਨਾ ਚਾਹੁੰਦੇ ਹਨ ਕਿ ਜੇਕਰ ਸੀ.ਐਮ ਮਾਨ ਅਤੇ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਉਨ੍ਹਾਂ ਤੋਂ ਇੰਨੇ ਹੀ ਡਰਦੇ ਹਨ ਤਾਂ ਉਹ ਲਿਖਤੀ ਤੌਰ ‘ਤੇ ਹਲਫ਼ਨਾਮਾ ਦੇਣ ਲਈ ਤਿਆਰ ਹਨ ਕਿ ਉਹ 2024 ਦੀ ਲੋਕ ਸਭਾ ਚੋਣ ਨਹੀਂ ਲੜਨਗੇ ਪਰ ‘ਆਪ’ ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਨਿਸ਼ਾਨਾ ਬਣਾਉਣਾ ਬੰਦ ਕਰਨਾ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ।

  • दर्शन सेवा योजना के तहत 100 रूटों पर जल्द शुरू होंगी बस सेवाएं

    दर्शन सेवा योजना के तहत 100 रूटों पर जल्द शुरू होंगी बस सेवाएं

    धार्मिक स्थलों के विकास में श्रद्धालुओं की सुविधा के साथ-साथ स्थानीय वासियों की सुविधाओं व हितों का भी रखा जाएगा ख्याल – उपमुख्यमंत्री

    ऊना/सुशील पंडित : हिमाचल प्रदेश सरकार धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कृत संकल्प है। इस कड़ी में सरकार के अधीन मंदिरों में व्यवस्था सुधारीकरण के साथ-साथ श्रद्धालुओं की सुविधाओं में निरंतर इजाफा किया जा रहा है। यह जानकारी उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने उत्तर भारत के प्रमुख धार्मिक स्थल माता चिंतपूर्णी मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना के उपरांत संवाददाताओं को संबोधित करते हुए दी। मुकेश अभिनेत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में माता चिंतपूर्णी, माता ज्वाला जी, माता चामुंडा, माता नैना देवी तथा बाबा बालक नाथ जैसे अनेक प्रमुख धार्मिक स्थल हैं जहां पर वर्ष भर लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहता है। हिमाचल प्रदेश के सभी धार्मिक स्थलों में श्रद्धालुओं की सुविधाजनक आवाजाही तथा इन स्थलों पर बेहतरीन सुविधाएं प्रदान करने की दृष्टिगत प्रदेश सरकार द्वारा अनेक सार्थक कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में दर्शन सेवा योजना के तहत हिमाचल प्रदेश के धार्मिक स्थलों से प्रदेश के भीतर तथा अन्य राज्यों के धार्मिक स्थलों के लिए भी लगभग 100 नए बस रूट आरंभ किए जा रहे हैं ताकि यहां आने वाले श्रद्धालुओं के अलावा हिमाचल प्रदेश के श्रद्धालुओं को भी प्रदेश व प्रदेश के बाहर स्थित धार्मिक स्थलों में आने जाने की बेहतरीन सुविधा मिल सके।


    मुकेश अग्निहोत्री ने बताया कि चिंतपूर्णी में एक मास्टर प्लान के तहत माता चिंतपूर्णी मंदिर तथा पर्यटक सुविधा परिसरों का निर्माण किया जा रहा है। इन कार्यों के लिए एक विश्व स्तरीय सलाहकार नियुक्त किया गया है ताकि इस क्षेत्र में श्रद्धालुओं तथा क्षेत्रवासियों की भविष्य की जरूरत के मध्य नजर परियोजनाओं को मूर्तरूप दिया जा सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश के धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की सुविधा के मध्य नजर फैसले लिए जाएंगे तथा इस दौरान स्थानीय वासियों की सुविधाओं व हितों का भी ध्यान रखा जाएगा।


    उन्होंने बताया कि माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर प्रशासन द्वारा हाल ही के दिनों में शुरू की गई सुगम दर्शन सुविधा को अब और सुगम बना दिया गया है जिसके तहत अब सुगम दर्शन सुविधा का लाभ लेने के इच्छुक श्रद्धालु घर बैठे ही ूूू-उंजंेीतपबीपदजचनतदप-बवउ  पर जाकर इस सुविधा को बुक करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्रथम नवरात्र से सुगम दर्शन सुविधा को ऑनलाइन आरंभ कर दिया गया है जिसके तहत प्रतिदिन 350 लोगों को ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा दी जा रही है जबकि 150 लोगों को भौतिक बुकिंग के माध्यम से इस सुविधा का लाभ प्रदान किया जा रहा है। इस प्रकार प्रतिदिन केबल 500 लोगों को ही सुगम दर्शन सुविधा के माध्यम से चिंतपूर्णी मंदिर में दर्शन करवाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि चिंतपूर्णी मंदिर प्रशासन द्वारा सुगम दर्शन सुविधा के तहत 1100 रूपए की दर से पांच लोगों तक के समूह को लिफ्ट द्वारा दर्शन सुविधा प्रदान करने के साथ-साथ बाबा माई दास सदन से लिफ्ट तक ई वाहन द्वारा आने व जाने की सुविधा भी प्रदान की जा रही है। इसके अलावा दिव्यांगों, 65 वर्ष से ऊपर की आयु के वरिष्ठ नागरिकों तथा अस्वस्थ व्यक्तियों के लिए यह सुविधा निशुल्क प्रदान की जा रही है उनके साथ जाने वाले एक व्यक्ति से केवल 50 रुपए लिए जाते हैं।  


    मुकेश अग्निहोत्री ने बताया कि चिंतपूर्णी मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए अब वर्चुअल दर्शन की सुविधा भी आरंभ की गई है। श्रद्धालु लिफ्ट काम्प्लेक्स के पास लगे कियोस्क पर जाकर वर्चुअल रियलिटी हैडसेट के माध्यम से मंदिर के प्रतिदिन के सभी कार्यकलापों को एक 3डी फ़िल्म के माध्यम से देख सकते हैं जिसके लिए 101 रुपए शुल्क निर्धारित किया गया है। इस 7 मिनट की फ़िल्म में माता की आरती, भोग, कन्या पूजन, हवन इत्यादि के बारे में संपूर्ण जानकारी उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर वर्चुअल दर्शन की सुविधा देने वाला हिमाचल प्रदेश का पहला मंदिर है। तीसरे नवरात्रि से शुरू की गई इस सुविधा के आरंभ में वीआरबी बॉक्स के माध्यम से एक समय में दो श्रद्धालुओं को यह सुविधा प्रदान की जा रही है तथा भविष्य में इसकी मांग को देखते हुए इसे बाबा माईदास सदन, यात्री निवास, तथा माधो का टीला इत्यादि अतिरिक्त स्थानों पर भी आरंभ करने पर विचार किया जाएगा है। इस अवसर पर एसडीएम अंब विवेक महाजन, मंदिर अधिकारी चिंतपूर्णी अजय सिंह तथा अन्य गनमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

  • पंजाबः 50 हजार रुपये रिश्वत लेने के मामले में सिविल अस्पताल का कर्मी काबू

    पंजाबः 50 हजार रुपये रिश्वत लेने के मामले में सिविल अस्पताल का कर्मी काबू

    फिरोजपुरः पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के दौरान फिरोजपुर जिले के सिविल अस्पताल ममदोट में फील्ड वर्कर के पद पर तैनात गांव बारके निवासी संजीव सिंह को 50,000 रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त कर्मचारी को गांव मल्लवाल कदीम, जिला फिरोजपुर निवासी जगदीश सिंह की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है, जिसने इस संबंध में मुख्यमंत्री एंटी-करप्शन एक्शन लाइन पर शिकायत दर्ज कराई थी।

    अधिक जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि उक्त शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उक्त स्वास्थ्य कार्यकर्ता ने उसके खिलाफ जारी मेडिको-लीगल रिपोर्ट (एमएलआर) की डॉक्टरों के विशेष बोर्ड द्वारा दोबारा जांच कराने में उसकी मदद करने के बदले मे 50,000 रुपये लिए थे। चूंकि उक्त आरोपी इस संबंध में लगातार झूठे वादे कर रहा था इसलिए शिकायतकर्ता ने रिश्वत राशि के भुगतान के संबंध में उक्त कर्मचारी के साथ हुई बातचीत को रिकॉर्ड कर लिया, जिसे सबूत के तौर पर सतर्कता ब्यूरो को प्रस्तुत किया गया।

    प्रवक्ता ने बताया कि विजिलेंस ब्यूरो फिरोजपुर द्रेंज वारा आवेदन की जांच के दौरान यह बात सामने आई कि उक्त आरोपी ने शिकायतकर्ता से 50,000 रुपये की रिश्वत ली थी। उक्त मामले में रिश्वत लेने का दोषी पाये जाने पर ब्यूरो द्वारा उक्त कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया गया। इस संबंध में विजिलेंस ब्यूरो की फिरोजपुर रेंज में आरोपी कर्मचारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि इस मामले की आगे की जांच जारी है।

  • कांगड़ा बैंक शाखा बाथू ने वित्तीय सह डिजिटल जागरूकता शिविर का आयोजित

    कांगड़ा बैंक शाखा बाथू ने वित्तीय सह डिजिटल जागरूकता शिविर का आयोजित

    ऊना/सुशील पंडित : कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक समिति शाखा बाथू द्वारा आयोजित एवं नाबार्ड द्वारा प्रायोजित वित्तीय सह डिजिटल साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन शुक्रवार को बैंक के परिसर में किया गया। जिसमें करीब 35 लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्यतिथि के रूप में बैंक के सहायक महाप्रबंधक मनोज बरोटिया ने अपनी उपस्थिति  दर्ज करबाई। शाखा प्रबंधक कमलजीत सिंह ने कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक द्वारा लोगों को बैंक की भिन्न-भिन्न ऋण संबंधी योजनाओं बारे जागरूक किया। उन्होंने किसान क्रेडिट कार्ड, सेल्फ हेल्प ग्रुप, गृह ऋण, शिक्षा ऋण, वाहन फसल बीमा योजना सामाजिक सुरक्षा पेंशन अटल बीमा योजना, और एटीएम साइबर क्राइम के बारे में लोगों को जागरूक किया।


    मुख्यतिथि मनोज बरोटिया ने अपने संबोधन में कहा की अगर आपको कोई भी फ्रॉड कॉल आती है तो आप इस बारे बैंक मे आकर या फोन के माध्यम से बैंक कर्मचारियों से सलाह मशवरा करें और किसी को भी अपना बैंक अकाउंट नंबर या एटीएम नंबर ना दें। उन्होंने कहा कि फ्रॉड कॉल के जरिए कई लोगों के खाते से पैसे निकल चुके हैं तो इसमें सतर्कता जरूरी है। उन्होंने बचत योजना के बारे में भी लोगों को विस्तृत जानकारी दी और स्वयं देयता समूह की महिलायो को 06 लाख का लोन वितरित किया ।इस अवसर पर नवज्योति यूथ वेलफेयर सोसायटी की फिल्ड ऑफिसर ललिता शर्मा, ज्योति, रितु, प्रीति, कुंता, संतोष, सुषमा, निशा, पूनम सहित गणमान्य लोग उपस्थिति रहे।

  • पंजाबः अनिश्चितकाल के लिए सदन स्थगित, राज्यपाल के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएगी सरकार

    पंजाबः अनिश्चितकाल के लिए सदन स्थगित, राज्यपाल के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएगी सरकार

    चंडीगढ़ः पंजाब विधानसभा के दो दिवसीय सत्र के पहले दिन खूब हंगामा हुआ। राज्यपाल से विवाद के बीच सीएम मान ने एलान किया कि वे राज्यपाल के खिलाफ 30 अक्तूबर को सुप्रीम कोर्ट जाएंगे। सुप्रीम कोर्ट की सहमति से ही सदन में तीनों मनी बिल पेश किए जाएंगे। इसके बाद स्पीकर ने दो दिवसीय सत्र को सर्वसम्मति से पहले दिन के आधे समय के बाद अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया।
    सत्र की शुरुआत में सबसे पहले 41 दिवंगत शख्सियतों को श्रद्धांजलि दी गई।

    इसके बाद दोपहर साढ़े 12 बजे तक सदन को स्थगित कर दिया गया। सत्र दोबारा शुरू होने के बाद कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा ने सदन की वैधता पर सवाल उठाया। बता दें कि सत्र शुरू होने से एक दिन पहले गुरुवार को राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने तीन वित्त विधेयकों को सदन में पेश करने की अनुमति देने से इनकार कर दिया था। वहीं विस स्पीकर ने कहा कि विधानसभा का सत्र पूरी तरह वैध है। उन्होंने कहा कि मेरे पास राज्यपाल का कोई पत्र नहीं आया है। इसके बाद प्रश्नकाल शुरू होते ही सदन में हंगामा शुरू हो गया। वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने कांग्रेस पर एसवाईएल बनवाने का आरोप लगाया।  

  • पंजाब अगेंस्ट ड्रग एडिक्शन मुहिम के तहत सब जेल में मेडिकल कैंप आयोजित,  देखें वीडियो

    पंजाब अगेंस्ट ड्रग एडिक्शन मुहिम के तहत सब जेल में मेडिकल कैंप आयोजित, देखें वीडियो

    पठानकोट : जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी द्वारा सब जेल में अथॉरिटी के चेयरमैन कम डिस्टिक एंड सेशन जज जितेंद्र पाल सिंह खुर्मी की अध्यक्षता में कैदियों तथा हवालातियों हेतु पंजाब अगेंस्ट ड्रग एडिक्शन मुहिम के तहत मेडिकल चेकअप कैंप का आयोजन सिविल अस्पताल तथा अमनदीप अस्पताल के सहयोग से किया गया। इस मौके पर डॉक्टर गुलमोहर सिंह मनो रोग विशेषज्ञ, डॉक्टर रमेश डोगरा नेत्र रोग विशेषज्ञ, डॉक्टर नितेश कुमार आर्थो, डॉक्टर ओमकार सिंह स्किन, डॉक्टर पुनीत पराशर ईएनटी, डॉक्टर मधूरन मट्टू तथा अमनदीप अस्पताल से डायरेक्टर विजय थापा, डॉ कमल ऑर्थो, डॉक्टर रवनीत रंधावा मेडिसिन द्वारा कैदियों तथा हवालातियों का मेडिकल चेकअप किया गया तथा उन्हें दवाइयां भी दी गई। इस अवसर पर सीजेएम रंजीव पाल सिंह चीमा ने कहा कि जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी पठानकोट की तरफ से 1 अक्टूबर से लेकर 31 अक्टूबर तक पंजाब अगेंस्ट ड्रग एडिक्शन मुहिम शुरू की गई है।

    जिसके तहत नशे के खिलाफ जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार हर कैदी तथा हवालाती को मुफ्त कानूनी सहायता का अधिकार है। ठीक उसी प्रकार उन्हें स्वास्थ्य सुविधाओं का भी पूरा अधिकार है। इसलिए इस प्रकार के मेडिकल चेकअप कैंप समय-समय पर जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी द्वारा लगाए जाते हैं ताकि कैदियों तथा हवालातियों को स्वास्थ्य सुविधा प्राप्त हो सके। उन्होंने बताया कि कैदियों के लिए समय-समय पर मुहिम चलाकर, जिसमें एडवोकेट तथा पीएलबी की टीम बनाकर सर्वे किया जाता है। जिसमें किसी कैदी ने अपनी सजा के खिलाफ सेशन कोर्ट, हाई कोर्ट या सुप्रीम कोर्ट में अपील लगानी है। उसको जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी की तरफ से मुफ्त में वकील मुहैया कराया जाता है। इस मौके पर जेल सुपरिटेंडेंट जीवन ठाकुर, पीएलवी विनोद कुमार शामिल थे।

  • महाविद्यालय वंगाणा में फिट इण्डिया 4.0 कार्यक्रम के तहत कार्यक्रम आयोजित

    महाविद्यालय वंगाणा में फिट इण्डिया 4.0 कार्यक्रम के तहत कार्यक्रम आयोजित

    ऊना /सुशील पंडित : अटल बिहारी वाजपेई एनएसएस और एनसीसी इकाई के तत्वाधान में फिट इण्डिया 4.0 कार्यक्रम के तहत एकदिवसीय कार्यक्रम करवाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर प्रोफेसर सिकंदर नेगी के अध्यक्षता में की गई। सबसे पहले एनएसएस के कैप्टन विशाल सोनी ने पहले सेशन में स्वयंसेवियों  को योगा करवाया। इस योगा सेशन में योगा के विभिन आसनों जिसमें, पदमा आसन, गोमोकासन, अनोभिलोम, बमरही, ताड़ासन और चक्रासन आदि योग क्रिया करवाया। दूसरे सत्र में मैराथन करवाया गया। इस अवसर पर एनएसएस के प्रोग्राम ऑफिसर प्रोफेसर सिकंदर नेगी ने कहा कि फिट इंडिया अभियान यह भारत सरकार का एक महत्त्वाकांक्षी अभियान है, जिसके माध्यम से लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है।


    इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य राष्ट्र को स्वस्थ बनाने के लिए प्रयास करना है| इसके माध्यम से हमारे प्रेरणा स्त्रोतों , जो की अपनी फिटनेस के प्रति सजग रहते हैं और पुर्णतः फिट हैं, उनसे मोटिवेट करवाना है | फिट इंडिया मूवमेंट कार्यक्रम के द्वारा समग्र स्वास्थ्य के सभी आयामों को पूरा करना है ताकि स्वस्थ राष्ट्र,मजबूत राष्ट्र का निर्माण किया जा सके। इस अवसर पर महाविद्यालय के उपप्राचार्य डॉ रेखा शर्मा, प्रोफ़ेसर अनु अत्तरी, प्रोफ़ेसर शशि बाला, डॉ.रमेश ठाकुर,एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर प्रोफेसर सिकंदर नेगी, एनसीसी केयर टेकर डॉ. विनोद कुमार, कॉलेज सुप्रीडेंट राकेश पाठक, एनएसएस के कैप्टन विशाल सोनी, कामना ,हैड गर्ल सबिता आदि मौजूद रहे।

  • पंजाबः भयानक सड़क हादसे में ट्रक के उड़े परखच्चे

    पंजाबः भयानक सड़क हादसे में ट्रक के उड़े परखच्चे

    चालक को जेसीबी मशीन की मदद से निकाला गया बाहर

    होशियारपुरः दसूहा तलवाड़ा रोड पर दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां गिट्टी से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे सफेदे के पेड़ से टकरा गया। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे के दौरान पेड़ तोड़ते समय ट्रक का अगला हिस्सा पिछले हिस्से से बुरी तरह चिपक गया। जिसके चलते ड्राइवर ट्रक के अंदर बुरी तरह फंस गया। हादसे के दौरान तेज आवाज होने और ड्राइवर के चिल्लाने पर आसपास लोग मदद के लिए पहुंचे। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्त की लेकिन विफलता के बाद पास के गांव से जेसीबी मशीन मंगवाई गई और चालक को ट्रक से बाहर निकाला।

    घायल ट्रक ड्राइवर को गाड़ी से बाहर निकाला और उसे उपचार के लिए दसूहा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए अमृतसर रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि इस हादसे में चालक के दोनों पैर टूट गए। मौके पर पहुंची पुलिस और वन विभाग की टीम ने ट्रक को सड़क के किनारे खड़ा कर यातायात सुचारु रखा। घटना की जानकारी देते हुए ट्रक मालिक सुलखान सिंह ने बताया कि चालक अनिल कुमार हाजीपुर क्रशर से बजरी लेकर होशियारपुर के लिए निकला था।

    जैसे ही ट्रक घोघरा कस्बे के पास पहुंचा तो जीपीएस सिग्नल बंद हो गया। जिसके बाद उन्होंने पास के गांव से एक युवक को ट्रक देखने के लिए भेजा। जहां से ट्रक दुर्घटना की जानकारी मिली। जिसके बाद ट्रक मालिक घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि तब तक लोगों की मदद से ड्राइवर को अस्पताल पहुंचाया जा चुका था। बताया जा रहा हैकि यह हादसा ट्रक के सामने आवारा पशु आ जाने के कारण हुआ है। इसी के चलते ट्रक चालक का ध्यान भटक गया और सीधे जाकर सफेदे के पेड़ से टकरा गया। जिससे ट्रक के परखच्चे उड़ गए। ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह से फंस गया था। जिसमें चालक बुरी तरह फंस गया।

  • पंजाब : फसल की लिफ्टिंग का काम न मिलने पर ट्रैक्टर ट्रॉली यूनियन ने दिया धरना, देखें वीडियो

    पंजाब : फसल की लिफ्टिंग का काम न मिलने पर ट्रैक्टर ट्रॉली यूनियन ने दिया धरना, देखें वीडियो

    कोटकपूरा : अनाज मंडी में फसल की लिफ्टिंग के लिए ट्रैक्टर ट्राली पर रोक को लेकर ट्रैक्टर ट्राली यूनियन ने आज मंडी परिसर में मार्किट कमेटी दफ्तर के समक्ष धरना दिया और परिवारों की रोजी रोटी जारी रखने के लिए हाई कोर्ट और पंजाब सरकार से गुहार लगाई। यूनियन ने रोष जताया कि पिछले सालों के दौरान सरकारी नियमों की अनुसार वह लिफ्टिंग करते रहे है। लेकिन इस सीजन में उन्हें कार्य नहीं दिया जा रहा। ऐसे में उनकी रोजी रोटी प्रभावित होगी।

    इस मौके पर यूनियन नेता सतपाल सिंह धालीवाल ने कहा कि पिछले सीजन में सभी ट्रैक्टर ट्राली संचालकों ने सरकार की हिदायत पर ट्रैक्टर ट्रालियों पर जीपीएस सिस्टम भी लगवा लिया था और गेट पास भी जारी हुए थे। लेकिन इस बार हाई कोर्ट का हवाला देकर उन्हें कार्य नहीं दिया गया। उन्होंने बताया कि अकेले कोटकपूरा में 150 ट्रैक्टर ट्रालियां है और करीब 350 परिवारों की रोटी चलती है। यदि कार्य नहीं मिला तो उनके भूखे मरने की नौबत आ जाएगी।