Blog

  • पंजाबः मेले में तेजधार हथियार से नौजवान का कत्ल

    पंजाबः मेले में तेजधार हथियार से नौजवान का कत्ल

    बठिंडाः मौर मंडी से बड़ी खबर सामने आई है। जहां देर रात ऐतिहासिक माइसरखाना मेले के दौरान कुछ अज्ञात व्यक्ति ने गांव माइसरखाना ने 26 वर्षीय युवक मनदीप सिंह पुत्र जगसीर सिंह का तेजधार हथियार से कत्ल कर दिया। बताया जा रहा है कि मेले के दौरान रात का फायदा उठाकर हमलावारों ने युवक पर बठिंडा मानसा रोड पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। घटना की सूचना मिलती ही कोटफत्ता पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बठिंडा के सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। 

  • पंजाबः इस इलाके में BSF का सर्च अभियान जारी

    पंजाबः इस इलाके में BSF का सर्च अभियान जारी

    तरनतारन: पाकिस्तान की ओर से लगातार ड्रोन के आने के मामले सामने आए है। लेकिन हर बार बीएसएफ के जवान पाकिस्तान की हरकतों को नाकाम कर रहे है। वहीं थाना खालड़ा की पुलिस व बीएसएफ द्वारा टूटे हुए ड्रोन के पुर्जे बरामद किए गए हैं। इस बरामदगी को लेकर जांच की जा रही है। सूत्रों के अनुसार थाना खालड़ा के अधीन आते गांव माड़ीमेघा में ड्रेन के किनारे कुछ टूटे हुए ड्रोन के पुर्जे देखे गए। यह सूचना प्राप्त होने के बाद बीएसएफ के जवानों व पुलिस द्वारा सांझे तौर पर कार्रवाई करते हुए ड्रोन के पुर्जे अपने कब्जे में लिए गए। 

    सूत्रों के अनुसार अनुमान लगाया जा सकता है कि यह ड्रोन हैरोइन की खेप सहित पाकिस्तान से आने के बाद तस्कर द्वारा तोड़ दिया गया हो सकता है। बरामद ड्रोन के पुर्जों के बाद पुलिस द्वारा बारीकी से क्षेत्र में जांच शुरू कर दी गई है। डीएसपी प्रीतइंद्र सिंह ने बताया कि गांव माड़ीमेघा नजदीक ड्रेन के किनारे से नष्ट ड्रोन के पुर्जे बरामद किए गए हैं। बीएसएफ की 103 बटालियन के जवानों व थाना खालड़ा की पुलिस द्वारा इस बरामदगी को लेकर अगली कार्रवाई की जा रही है।

    वहीं दूसरी ओर फिरोजपुर कस्बा ममदोट में आधी रात को नजदीकी गांव साहनके में ड्रोन देखा गया। इस दौरान बीएसएफ के जवानों ने कार्रवाई करते हुए 5 से 6 फायर किए। जिसके बाद बीएसएफ के जवानों द्वारा गांव साहनके साथ लगते खेतों में सर्च आपरेशन जारी है। 

  • इस दिन लगेगा वर्ष का अंतिम चंद्रग्रहण

    इस दिन लगेगा वर्ष का अंतिम चंद्रग्रहण

    नई दिल्ली : वर्ष 2023 का अंतिम चंद्रग्रहण 28-29 अक्तूबर की रात को शरद पूर्णिमा को लगेगा और यह भारत में आंशिक रूप से दिखाई देगा।  28 अक्तूबर की आधी रात को चंद्रमा उपछाया में प्रवेश करेगा और ग्रहण की अवधि 29 अक्तूबर के शुरूआती घंटे होगी। इससे पहले 14 अक्टूबर को साल का आखिरी सूर्य ग्रहण भी लगा था। ज्योतिषविद एक ही माह में दो ग्रहण को कहीं से भी लाभकारी नहीं बता रहे है। इतना ही नहीं 14 अक्टूबर से लेकर 4 नवंबर तक पूरे 20 दिन खगोलीय घटनाक्रम के लिहाज से विशेष बताया गया है। जिसका प्रभाव धरती पर प्राकृतिक आपदा, भूकंप, महामारी, सुनामी, बड़े देशों में युद्ध की स्थिति और भारत सहित पूरे विश्व में राजनीतिक उथल-पुथल के लिए महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं।

    ग्रहण मध्यरात्रि के आसपास भारत के सभी भागों में दिखाई देगा।  चंद्रग्रहण पश्चिमी प्रशांत महासागर, ऑस्ट्रेलिया, एशिया, यूरोप, अफ्रीका, पूर्वी दक्षिण अमरीका, उत्तर-पूर्वी अमरीका, अटलांटिक महासागर, हिंद महासागर तथा दक्षिण प्रशांत महासागर के क्षेत्रों में दिखाई देगा।

    भारत में कितने बजे दिखेगा चंद्र ग्रहण?

    चंद्र ग्रहण का बिल्कुल शुरुआती चरण 28 अक्टूबर की रात 11.30 बजे से आरंभ हो जाएगा और देर रात  2 बजकर 24 मिनट पर खत्म होगा। चंद्र ग्रहण का 01 बजकर 05 मिनट पर स्पर्श, रात्रि 01 बजकर 44 मिनट पर मध्य काल और इसका मोक्ष रात्रि 02 बजकर 24 मिनट पर होगा।  

  • पंजाबः इस टोल प्लाजा की संपत्ति कुर्क करने के आदेश! जाने मामला

    पंजाबः इस टोल प्लाजा की संपत्ति कुर्क करने के आदेश! जाने मामला

    लुधियानाः उपभोक्ता फोरम के आदेश के बावजूद टोल प्लाजा कंपनी ने पीड़ित को 50 हजार रुपये का मुआवजा नहीं दिया है। इस पर उपभोक्ता फोरम ने जालंधर-लुधियाना के बीच जीटी रोड पर स्थित लाडोवाल टोल प्लाजा की संपत्ति कुर्क करने का आदेश दिया है। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2016 में किचलू नगर निवासी समिता जिंदल अपनी कार में अंबाला से लुधियाना आ रही थीं। खन्ना के पास सड़क पर गड्ढों के कारण समिता की कार का टायर फट गया, उन्हें पूरे रास्ते परेशानी उठानी पड़ी थी। जिसके बाद पीड़ित ने मामले की शिकायत उपभोक्ता फोरम में की थी।

    वकील हरिओम का कहना है कि फोरम में दलील दी गई कि जब हम टोल टैक्स देते हैं तो यह मामला उपभोक्ता की श्रेणी में आता है। लोग टोल टैक्स इसलिए देते हैं ताकि उन्हें सड़कें ठीक से मिल सकें लेकिन इस मामले में ऐसा नहीं हो सका। उन्होंने उपभोक्ता फोरम में सबूत के तौर पर टोल टैक्स की रसीदें भी जमा कीं। सुनवाई के दौरान फोरम ने माना कि यह मामला उपभोक्ता की श्रेणी में आता है। 6 साल तक सुनवाई के बाद 2022 में फोरम ने टोल कंपनी को पीड़ित को 50 हजार रुपये मुआवजा देने का आदेश दिया था। इस मामले में हर्जाना भरने के लिए 30 दिन का समय दिया गया था।

    उधर, टोल कंपनी ने फोरम के आदेश की अवहेलना की। 5 माह पहले उन्होंने फोरम के आदेशों को लागू कराने के लिए केस दायर किया था। फोरम ने कंपनी को कई बार नोटिस जारी किया लेकिन उन्होंने इसे नजरअंदाज कर दिया। आखिरकार फोरम ने लाडोवाल टोल प्लाजा की संपत्ति कुर्क करने का आदेश देते हुए बैलफ (जमानतदार) (अपराधी को पकड़ने और संपत्ति कुर्क करने वाला कर्मचारी) नियुक्त किया है।

    बताया जा रहा  हैकि वीरवार को संपत्ति कुर्क करने के लिए बैलफ टोल प्लाजा पहुंचे थे। कहा जा रहा है कि इस दौरान टोल प्लाजा कर्मियों ने मौके पर पुलिस बुला ली, लेकिन उपभोक्ता फोरम का आदेश देख पुलिस टीम वापस चली गई। वहां टोल प्लाजा कर्मियों ने जमानतदार को संपत्ति कुर्क करने की अनुमति नहीं दी। कहा जा रहा है कि बैलफ घटना की रिपोर्ट उपभोक्ता फोरम को देगा। इस रिपोर्ट के आधार पर टोल प्लाजा संचालकों पर कड़ी कार्रवाई हो सकती है।

  • बढ़ने वाली है ठंड! इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

    बढ़ने वाली है ठंड! इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

    नई दिल्ली :  देश के कई इलाकों में बारिश के बाद ठंड का आगाज हो चुका है। वहीं दक्षिण और नॉर्थईस्ट के राज्यों में अब भी बारिश हो रही है मौसम विभाग ने राजधानी दिल्ली में अगले दो दिनों हल्की धुंध की संभावना जताई है। आईएमडी के मुताबिक केरल में 23 और 24 अक्टूबर तो बारिश का अनुमान है तो वहीं मिजोरम, नागालैंड और मणिपुर में 24 अक्टूबर को बारिश की संभावना जताई गई है।

     मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में शनिवार (21 अक्टूबर) को अधिकतम तापमान 31 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 16 डिग्री रहने की संभावना है इसके साथ ही आने वाले दिनों में पारा और नीचे गिरेगा। वहीं शुक्रवार को दिल्ली-एनसीआर का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 16 डिग्री दर्ज किया है वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) की बात करें तो शुक्रवार की सुबह एक्यूआई 260 दर्ज किया गया

  • जालंधर: Surjeet Hockey Tournament में नहीं खेल पाएगी पाकिस्तान टीम, जानें मामला 

    जालंधर: Surjeet Hockey Tournament में नहीं खेल पाएगी पाकिस्तान टीम, जानें मामला 

    जालंधर, ENS: सुरजीत हॉकी टूर्नामेंट में पाकिस्तान की टीम नहीं खेल पाएगी। केंद्र सरकार ने दोनों टीमों को वीजा देने से इन्कार कर दिया है। इससे हॉकी प्रेमी काफी निराश हैं। वहीं, हॉकी प्रमोटर सवाल कर रहे हैं कि क्रिकेट टीम को वीजा मिल जाता है लेकिन हॉकी टीम को नहीं। हालांकि, चेन्नई में हॉकी चैंपियनशिप में पाकिस्तान टीम ने हिस्सा लिया था। पंजाब को हॉकी खिलाड़ियों की नर्सरी माना जाता है। यहां के खिलाड़ियों के बलबूते ही भारत ने एशिया कप जीता था। पहले कई बार पाकिस्तान टीम टूर्नामेंट में हिस्सा ले चुकी है।

    आयोजकों को उम्मीद थी कि टीमों के वीजा को मंत्रालय से हरी झंडी मिल सकती है। वर्ष 2011, 2012, 2013, 2014 में पाकिस्तान की पुरुष व महिला टीमें हिस्सा ले चुकी हैं। सुरजीत हॉकी टूर्नामेंट 25 अक्तूबर से तीन नवंबर तक चलेगा। इसमें पाकिस्तान की दो टीमों के अलावा 18 टीमें हिस्सा लेने वाली थीं। रेलवे, इंडियन ऑयल, पीएनबी दिल्ली, पंजाब एंड सिंध बैंक, आरसीएफ कपूरथला, एफसीआई दिल्ली, सीआरपीएफ दिल्ली, भारतीय वायु सेना, सीएजी दिल्ली, सीआईएसएफ दिल्ली, आर्मी इलेवन, आईटीबीपी जालंधर, भारतीय नौसेना मुंबई, एयर इंडिया, मुंबई, ओएनजीसी दिल्ली, पंजाब पुलिस, ईएमई जालंधर और बीएसएफ जालंधर टीमें टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही हैं।

    सुरजीत हॉकी सोसाइटी के सीईओ इकबाल सिंह संधू ने कहा कि पाकिस्तान की दो टीमों ने सुरजीत हॉकी में खेलने की इच्छा जताई थी और तैयारियां भी पूरी हो चुकी थीं। टीमों के रुकने व ट्रांसपोर्ट का बंदोबस्त हो चुका था लेकिन पांच दिन पहले ही केंद्र ने दोनों टीमों को वीजा देने से इन्कार कर दिया है। सुरजीत हॉकी सोसाइटी के उपाध्यक्ष राणा टुट व सुरिंदर सिंह भापा ने कहा कि ऐसा माना जा रहा था कि भारत-पाक का तनाव खेल पर नहीं पड़ेगा और लोगों को बेहतर मुकाबले देखने को मिलेंगे। चेन्नई में एशियन ट्रॉफी हुई थी, जिसमें पाकिस्तान की हॉकी टीम ने हिस्सा लिया था लेकिन पंजाब में टूर्नामेंट के लिए वीजा नहीं दिया गया। यह समझ से परे है।

  • आज का राशिफल, 21 अक्टूबर 2023

    आज का राशिफल, 21 अक्टूबर 2023

    आज आश्विन शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि और शनिवार का दिन है। सप्तमी तिथि आज रात 9 बजकर 54 मिनट तक रहेगी। आज नवरात्र का सातवां दिन है। आज रात 12 बजकर 36 मिनट तक सुकर्मा योग रहेगा। साथ ही आज शाम 7 बजकर 54 मिनट से  शुरू होकर रात 9 बजकर 54 मिनट तक त्रिपुष्कर योग रहेगा। इसके अलावा आज शाम 7 बजकर 54 मिनट तक पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 21 अक्टूबर 2023 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। 

    मेष राशि: आज का दिन आपके लिए अच्छा है। आज आपको अचानक नए स्रोतों से धन मिलेगा, जो आपके दिन को खुशनुमा बना देगा। देवी कालरात्रि आपके जीवन से सभी बाधाएं दूर करेगी। आज व्यापार को आगे बढ़ाने में जीवनसाथी की मदद मिलेगी। किसी नयें प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए आ आप खुद को तैयार रखेंगे। प्रोफेसर्स के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है| स्वास्थ्य आज पहले से काफी अच्छा रहेगा। माता का आशीर्वाद लें, तरक्की के नये रास्ते मिलेंगे।

    वृष राशि: आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। छात्रों के लिये आज का दिन करियर में नया बदलाव लायेगा। आज नवरात्र के सातवें दिन पर माँ कालरात्रि आपके परिवार में सुख-शांति बनाये रखेगी। किस्मत का साथ मिलने से किसी खास काम में आपको सफलता मिलेगी। अगर आप किसी नये बिजनेस की शुरुआत कर रहे हैं, तो घर के बुजुर्गों की राय जरूर लें। आज हर कोई आपकी बातों को ध्यान से सुनेगा। जीवनसाथी को आज कोई जरुरत की वस्तु उपहार देंगे। माँ कालरात्रि के मन्त्रों का जप करें, कष्टों से मुक्ति मिलेगी।

    मिथुन राशि: आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आपको किसी अजनबी व्यक्ति से ऐसी बाते पता चलेंगी जिसकी वजह से आपके जीवन में नया बदलाव आ सकता है। आज आपको कोई भी मौका गंवाना नहीं चाहिए। जीवनसाथी के सुझाव से आपको पैसा कमाने का कोई नया जरिया मिलेगा। किसी विशेष कार्य में दोस्तो का सहयोग मिलेगा। नौकरी में पदोन्नति होने के योग बन रहे हैं। स्टूडेंट्स को कोई नया प्रोजेक्ट मिलेगा। आज अपनी सेहत का खास ख्याल रखे। दुर्गा मां को गुड़ से बनी चीजों का भोग लगायें, पारिवारिक रिश्तों में मिठास बढ़ेगी।

    कर्क राशि: आज आपका दिन खास रहने वाला है। इस राशि के जो लोग अपना बिजनेस करते हैं, उन्हें मुनाफा मिलने की संभावना है। आज नवरात्र के शुभ अवसर पर देवी कालरात्रि आपके जीवन में खुशियां ही खुशियां लायएंगी। आप बच्चों के साथ अधिक समय बिताएंगे। संतान आपकी बातों से प्रभावित होंगे। किसी उच्च अधिकारी से आपका संपर्क होने के कारण सरकारी कार्यों में फायदा होगा। घर के कार्यो को लेकर महिलाओं की जिम्मेदारियां बढ़ेगी। आज आप सोच-विचार में रहेंगे। माता को लाल चुनरी चढ़ाएं, विवाह में आ रही रुकावटें दूर होंगी।

    सिंह राशि: आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। आज के दिन मां कालरात्रि की उपासना से आप हर तरह के भय, आदि से दूर रहेंगे। आज शत्रु पक्ष आपसे दूरी बनाकर रहेगा। ऑफिस के काम में आपको पूर्ण सफलता मिलेगी। अधिकारी लोग आपके काम से प्रभावित होंगे। आज आप किसी अनुभवी की राय लेकर कार्य करेंगे तो सफलता मिलेगी। इलेक्ट्रानिक कार्यों से जुड़े लोगों को आज अधिक धन लाभ होगा। माता को लौंग अर्पित करें, पदोन्नति के अवसर प्राप्त होंगे।

    कन्या राशि: आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। अगर आपका कार्य शिक्षण संस्थान से जुड़ा है, तो आज लाभ होगा। व्यावसायिक प्रगति के लिए दिन अनुकूल है। आज नवरात्र के सातवें दिन मां कालरात्रि चीज़ों को बेहतर बनाने में आपकी मदद करेगी। आज आप किसी व्यक्ति से प्रभावित होंगे। जीवनसाथी के साथ कुछ समय बिताना आपके रिश्तों के लिये अच्छा रहेगा। फोन पर आपकी किसी ऐसे व्यक्ति से बात होगी, जिससे भविष्य में आपको फायदा जरूर होगा।दुर्गा मन्दिर जाकर फल अर्पित करें, आपको अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा।

    तुला राशि: आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। किसी भी काम में जल्दबाजी करने की बजाय धैर्य से काम लेना चाहिए। किसी भी तरह की यात्रा करने से आज आपको बचना चाहिए, बहुत जरुरी हो तभी यात्रा पर जायें। आज ऑफिस के किसी काम में गलतियों को नजर अंदाज न करें। आज आप समाज के लिये कोई ऐसा काम कर सकते हैं, जिससे आपके यश-सम्मान में वृद्धि होगी। दोस्तों की मदद से आपकी कोई इच्छा पूरी होगी। मां दुर्गा को मिश्री का भोग लगायें, घर मेंशांति का माहौल रहेगा।

    वृश्चिक राशि: आज का दिन आपके लिए ठीक रहने वाला है। कॉन्ट्रैक्ट का कार्य कर रहे लोगों को आज नया कॉन्ट्रैक्ट मिलेगा। ऑफिस के लोग आपके कार्यो की खूब तारीफ करेंगें। आज शिक्षा के क्षेत्र में आपको कोई बड़ी कामयाबी मिलेगी।देवी कालरात्रि की कृपा से आपके कार्य अच्छे से पूरे होंगे। आपके धन के खजाने भरे रहेंगे। दोस्तों से आपको भरपूर सहयोग मिलेगा। इस राशि के फैशन डिजाइनिंग के छात्रों को कुछ नया सीखने को मिलेगा। मां दुर्गा को खोये का भोग लगायें, जीवन में खुशियां बनी रहेंगी।

    धनु राशि: आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आपकी बात किसी खास रिश्तेदार से होगी, उनके साथ कोई व्यापार शुरू करने की बात रखेंगे। आज अपने खर्चों को नियंत्रित करने के लिए नयी योजना बनायेंगे। आज अपना कार्य अच्छी तरह से पूरा करने पर वाहवाही मिलेगी। देवी मां आपकी यात्रा को सफल बनायेगी। आर्थिक रूप से आप मजबूत रहेंगे। कोई बड़ा फैसला लेने से आज आपको बचना चाहिए। आज नवरात्र के सातवें दिन मां कालरात्रि को हाथ जोड़कर प्रणाम करें, आपके साथ सब अच्छा रहेगा।

    मकर राशि: आज पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी। करियर को लेकर आज आप कुछ अच्छे फैसले लेंगे। आज आप अपने कार्यों को समय से पूरा करने में सफल होंगे। किसी प्रापर्टी में निवेश करने से पहले घर में विचार विमर्श जरूर करें। मेडिकल की पढ़ाई कर रहे छात्रों को आज किसी बड़े डॉक्टर का सहयोग मिलेगा। आज आपके किसी करीबी रिश्तेदार से फोन पर बात होगी। आपको उनसे बात करके अच्छा लगेगा। देवी मां को बेसन से बनी मिठाई का भोग लगाएं, पूरे दिन प्रसन्न रहेंगे।

    कुंभ राशि: आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आज उच्च अधिकारियों से परिचय आपके काम आयेगा। करियर में तरक्की के योग बन रहे है। शाम को परिवार के साथ अच्छा समय बितायेंगें। पहले से लिये गए फैसले आपको बेहतर फल देंगे। मां कालरात्रि की कृपा से ऑफिस में सबके साथ सामंजस्य बिठाने में आप सफल रहेंगे। परिवार के किसी काम को आप बखूबी निभाएंगे, जिससे परिवार के लोग आपसे खुश रहेंगे। देवी मां को वस्त्र भेंट करें, सब लोग आपसे खुश रहेंगे।
     
    मीन राशि: आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में नये विचारों पर अमल करने के लिए दिन अच्छा है। आज जिस कार्य को करने की सोचेंगें, उसमें कामयाबी मिलेगी। साथ ही घरेलू कार्यों को पूरा करने में परिवार का सहयोग मिलेगा। आज आपको किसी अच्छे वकील के साथ इंटर्नशिप करने का मौका मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोगों का मान-सम्मान बढेगा। लवमेट आज घर पर अपनी शादी की बात चलाये तो बात बन सकती है। आज मां कालरात्रि के मंत्रों का जप करें, आपके रिश्ते बेहतर बने रहेंगे।

  • शैक्षिक जीवन में खेलों का विशेष महत्व: सतपाल सिंह सत्ती

    शैक्षिक जीवन में खेलों का विशेष महत्व: सतपाल सिंह सत्ती

    ऊना/सुशील पंडित: विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय के करीब माउंट कार्मल कन्वेंट स्कूल में आयोजित की जा रही खेल प्रतियोगिता के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस मौके पर उन्होंने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में विजेता रहे खिलाड़ियों को पुरस्कारों से नवाजा। विधायक सतपाल सिंह सती ने कहा कि शैक्षिक जीवन में खेलों का विशेष महत्व रहता है और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद प्रतियोगिताएं महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने कहा कि खेलों से अनुशासन भी सीखने को मिलता है और ऐसे में सभी खिलाड़ियों को खेल भावना से प्रतियोगिता में भाग लेना चाहिए।
  • भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ने पदाधिकारीयों को मनोनीत कर कार्यकारिणी का किया गठन

    भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ने पदाधिकारीयों को मनोनीत कर कार्यकारिणी का किया गठन

    ऊना/सुशील पंडित: भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ऊना मंडल की पदाधिकारीयों की नयुक्ति करते हुए भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ऊना मंडल के मंडल अध्यक्ष रूपिंदर सिंह देहल ने बताया कि विधायक ऊना सदर, सतपाल सिंह सत्ती, भारतीय जनता पार्टी ऊना मंडल के मंडल अध्यक्ष हरपाल सिंह गिल व मंडल के शीर्ष नेतृत्व की सहमति से पदाधिकारीयों को मनोनीत कर कार्यकारिणी का गठन किया गया है। रूपिंदर ने बताया कि अवतार सैणी (संतोषगढ़) व लविश गर्ग (नंगड़ा) को मंडल महामंत्री का दायित्व सौंपा गया है।
    इसी प्रकार उपाध्यक्ष के पद पर अरुण ठाकुर (अप्पर अरनियाला), प्रदीप मोना (बसोली), रजत जोशी (सुनेहरा), कुलवंत सिंह लाडी भट्ठल (उदयपुर मराला), हरजिंदर सिंह (पूना बीनेवाल), प्रदीप कालिया (जखेड़ा), गैरी राणा (बडाला) और सचिव पद के लिए साहिल बाली (ऊना), परवीन चौधरी (कुठार कलां), रिशव शर्मा (भड़ोलिया कलां), साहिल चौधरी (खानपुर), अरुण सिंह चिनु (जनकौर), नवदीप साहिल (छतरपुर) व ऋषि सहोड़ (रायपुर सहोड़ा) साथ ही कोषाध्यक्ष पद पर नव सैनी (लालसिंगी) को मनोनीत किया गया है।
    रूपिंदर ने बताया मनीष शर्मा सेठी (मैहतपुर) को प्रवक्ता व निवेश सहोड़ (रायपुर सहोड़ा), राहुल ठाकुर रिक्की बनगढ़ को सह-प्रवक्ता बनाया गया है। इसी के साथ सुधीर चौधरी (ऊना) को मीडिया प्रभारी व कृष्ण ठाकुर (जनकौर), विवेक चौधरी (नगंडा़) को सह-मीडिया प्रभारी व मोहित दुबे (मलाहत) को कार्यालय सचिव नियुक्त किया गया है। 
    इसी कड़ी में ऊना मंडल से आई०टी० सेल के संयोजक व सह-संयोजक का दायित्व क्रमश: अंकुश ठाकुर (मलाहत) व अमन सैनी (अरनियाला), विनोद शर्मा  बोधू (बहडाला) और सोशल मीडिया सैल के संयोजक व सह-संयोजक के रूप में क्रमश: विशाल भाटिया (ऊना) व अमनदीप रीहल (सनौली),  दीपक रायज़ादा (बनगढ़) के साथ लीगल सैल के संयोजक व सह-संयोजक के रूप में क्रमश: अधिवत्ता साहिल ठाकुर (ऊना) व अधिवत्ता गौरव कौशल (देहलां लोअर), अधिवत्ता मनी ठाकुर (जनकौर) को सौंपा गया है।
    रूपिंदर ने बताया की उपरोकक्त नयुक्तियाँ तत्काल प्रभाव से लागू कि जाती हैं एवं  मंडल कार्यकारणी सदस्यों की नियुक्ति जल्द की जाएगी।
  • जालंधऱः अलग-अलग मामलों में 6 गिरफ्तार

    जालंधर, ENS: कमिश्नरेट पुलिस की टीमों ने अलग-अलग थानों में तीन मामला दर्ज कर 6 व्यक्तियों को गिरफ़्तार किया है गिरफ़्तार व्यक्तियों के कब्जे से पुलिस ने दो अवैध हथियार, 350 नशीली गोलियां और 80 ग्राम हेरोइन बरामद की है। थाना कैंट की उप चौकी परागपुर की पुलिस ने 350 नशीली गोलियों के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान सुरिंदर सिंह उर्फ सन्नी निवासी गांव कोट कला थाना कैंट के रूप में हुई है। चूँकि इंचार्ज एएसआई सुरिंदर पाल ने बताया कि उनकी टीम के सब-इंस्पेक्टर हरभजन लाल पुलिस पार्टी सहित नाकेबंदी व गशत के दौरान बोहड वाला चौक के पास मौजूद थे, जहां उन्हें पैदल चला आ रहा पुलिस को देखकर अपनी जेब से लिफाफा निकाल फेंक कर भागने की कोशिश करने लगा तो मौके पर मौजूद पुलिस मुलाजिमों ने उसे रोक कर जब उसकी तलाशी ली तो फेंके हुए लिफाफे से 350 नशीली गोलियां बरामद हुई पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    इसी तरह थाना सदर की पुलिस ने की नाकेबंदी के दौरान कार सवार तीन युवकों को रोक कर उनके कब्जे से एक पिस्टल, एक देसी कट्टा और चार ज़िंदा कारतूस बरामद किए है। डीसीपी जगमोहन सिंह ने बताया कि थाना जमशेर के प्रभारी इंस्पेक्टर भारत मसीह की टीम के एएसआई हरपाल सिंह पुलिस पार्टी सहित नाकेबंदी के दौरान अड्डा जमशेर के पास मौजूद थे, जहाँ उन्होने अल्टो कार सवार तीन युवकों को रोक कर तलाशी ली कमलप्रीत सिंह उर्फ कमल, जसकोमलप्रीत सिंह उर्फ गग्गू और मनीष कुमार उर्फ मन्नू निवासी धारीवाल, थाना सदर के कब्जे से एक एक पिस्टल और दो कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने जांच के दौरान इनके गिरोह के चौथे साथी कुलदीप कुमार निवासी कग खुर्द को मुक़दमे में नामज़द कर उसके कब्जे से एक देसी कट्टा और दो रौंद बरामद किए है।

    इसी तरह सीआईए स्टाफ की पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 80 ग्राम हेरोइन बरामद की है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान अरूण कुमार निवासी तेज मोहन, बस्ती शेख के रूप में हुई है। सीआईए स्टाफ के प्रभारी हरिंदर सिंह की टीम नाकेबंदी व गशत के दौरान रीजेट पार्क के पास मौजूद थे, जहां उन्हें अवतार नगर की तरफ से पैदल आता व्यक्ति पुलिस को देखकर वहां से भागने की कोशिश करने लगा तो नाकेबंदी पर मौजूद पुलिस मुलाजिमों ने उसे रोका जब आरोपित और उनकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से 80 ग्राम हेरोइन बरामद हुई पुलिस ने आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।