Blog

  • यात्रियों से भरी AC Bus में लगी आग,  मची अफरा तफरी

    यात्रियों से भरी AC Bus में लगी आग, मची अफरा तफरी

    रायपुर: छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के अभनपुर में शनिवार को उस समय एक बड़ा हादसा होने से बच गया। जब 40 यात्रियों से भरी एसी बस में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग तेजी से फैल गई और अफरा-तफरी मच गई। आग लगने के बाद ड्राइवर, कंडेक्टर समेत सभी यात्रियों ने बस से कूदकर अपनी-अपनी जान बचाई। जिस बस में आग लगी वह महेंद्रा ट्रेवल्स की है। बस में करीब 40 यात्री सवार थे और सभी सुरक्षित हैं।

     जानकारी के अनुसार महिंद्रा ट्रेवल्स की बस जगदलपुर से करीब 40 यात्रियों को लेकर रायपुर आ रही थी। तभी अभनपुर के पास अचानक बस में आग लग गई। आग लगते ही बस में बैठे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। आग के विकराल रूप लेने से पहले सभी को बस से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इस घटना में बस पूरी तरह से जलकर खाक हो गई है।

    वहीं घटना की सूचना लोगों ने अभनपुर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम को दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही टीम को रवाना कर दिया गया। यात्री बस में आग लगने का कारण एसी पाइप फटना बताया जा रहा है। घटनास्थल पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची है और आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है।

  • Jalandhar में 3 बजे तक 45 प्रतिशत हुई वोटिंग

    Jalandhar में 3 बजे तक 45 प्रतिशत हुई वोटिंग

    इस हलके में 48.7 प्रतिशत हुआ वोट

    जालंधर,ENS: लोकसभा चुनावों आज 7वें चरण पर वोटिंग चल रही है। वहीं आयोग द्वारा जारी आकंड़ों के मुताबिक दोपहर 3 बजे तक 45.66 प्रतिशत वोटिंग हुई। वहीं सबसे ज्यादा 48.7 प्रतिशत वोटिंग वेस्ट हलके में हुई है, जबकि सबसे कम सेंट्रल हलके में 44.5 प्रतिशत वोटिंग हुई है। जारी आकंड़ों के मुताबिक सुबह से ही वेस्ट हलके में लोगों में वोटिंग को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला है। वहीं वेस्ट हलके में बीते दिन पंचवटी मंदिर में सूट बांटने का मामला आज फिर से गरमा गया था। दरअसल, बस्ती गुजा में वीडियो वायरल करने वाली महिला ने भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पोलिंग बूथ पर हाथापाई करने के आरोप लगाए थे। इस दौरान सूचना मिलने पर थाना 5 की पुलिस मौके पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।

  • IED विस्फोट में चार की मौत, 3 घायल

    IED विस्फोट में चार की मौत, 3 घायल

    पेशावर : पाकिस्तान के अशांत उत्तरपश्चिम क्षेत्र में एक ‘आईईडी’ विस्फोट में सेना के कम से कम चार जवान मारे गए और 3 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। यह घटना शुक्रवार देर शाम हुई जब सुरक्षाबल देश के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के सरा बंग्ला और तारखानन इलाके में गश्त कर रहे थे। पुलिस ने बताया कि ‘आईईडी’ से किए गए विस्फोट में पाकिस्तानी सेना के कम से कम 4 जवानों की मौत हो गई और 3 अन्य घायल हो गए।

    घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद सुरक्षाबलों को मौके पर भेजा गया और उन्होंने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी। विस्फोट में शामिल दोषियों को पकड़ने के लिए तलाश अभियान चलाया गया है। पुलिस ने बताया मृतक जवानों की पहचान जुबैर, एजाज, फैसल और आसिफ के तौर पर की गई है। जबकि घायलों की पहचान कादिर, नजीब और रहमान के रूप में की गयी है। अभी किसी समूह ने विस्फोट की जिम्मेदार नहीं ली है।

  • Punjab: इस सीट पर कांग्रेस नेता Rana Gurjit Singh ने किया दावा, Amritpal Singh की बढ़ेंगी मुश्किलें, देखें वीडियो

    Punjab: इस सीट पर कांग्रेस नेता Rana Gurjit Singh ने किया दावा, Amritpal Singh की बढ़ेंगी मुश्किलें, देखें वीडियो

    तरनतारनः लोकसभा चुनावों को लेकर खडूर साहिब की सीट पर अमृतपाल सिंह के खिलाफ कांग्रेस उम्मीदवार कुलबीर जीरा मैदान में चुनाव लड़ रहे है। वहीं कांग्रेस उम्मीदवार जीरा को लेकर राणा गुरजीत सिंह ने दावा किया है वह 4 जून को जारी होने वाले नतीजों में जीरा भारी मतों से जीत रहे है। ऐसे में अमृतपाल सिंह की मुश्किलें बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। वहीं राणा गुरजीत ने पंजाब की 13 सीटों को लेकर कहा कि कांग्रेस 7 से 8 सीटों में जीत हासिल करेंगी। वहीं भाजपा और अकाली दल को लेकर कहा कि दोनों पार्टियों को एक-एक सीट हासिल हो सकती है।

    इस दौरान आज धीमी हो रही वोटिंग को लेकर राणा ने कहा कि अधिकतर लोग गर्मी की छुट्टियों के चलते घूमने के लिए दूसरे राज्यों में गए हुए है तो वहीं युवा पीढ़ी में से कुछ 8 प्रतिशत लोग विदेशों में रह रहे है। जिसके चलते वोटिंग ग्राफ कम हो रहा है। वहीं कम हो रही वोटिंग को लेकर राणा ने कहा कि जिन नेताओं ने डोर टू डोर प्रचार किया है या फिर लोगों के घरों में गए है उन्हें इस बारे में ज्यादा पता होगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि कपूरथला में 1.44 लाख वोटर है। राणा ने कहा कि 88 से 90 हजार तक कुल वोटिंग हो सकती है। वहीं उन्होंने आप पार्टी और कांग्रेस के पंजाब के बाहर गठबंधन को लेकर राणा ने कहा कि भारत में यह गठबंधन चलेगा, लेकिन यह गठबंधन पंजाब में नहीं होगा। राणा ने कहा कि पंजाब में कांग्रेस पार्टी आप पार्टी का जमकर विरोध करेंगी।

  • Punjab : पोलिंग बूथ पर हंगामा होने के बाद AAP उम्मीदवार के घर पहुंचे Raja Warring, देखें वीडियो

    Punjab : पोलिंग बूथ पर हंगामा होने के बाद AAP उम्मीदवार के घर पहुंचे Raja Warring, देखें वीडियो

    आप पार्टी का आरोप, कांग्रेस ने इस सीट से किया सरेंडर

    लुधियाना : लोकसभा चुनावों को लेकर 7वें चरण पर आज वोटिंग हो रही है। आज कुछ देर पहले चर्च के पास बने बूथ पर बैठे कांग्रेस और आप पार्टी के कार्यकर्ताओं में तूू-तू-मैं-मैं हो गई थी। जानकारी देते हुए व्यक्ति ने बताया कि वह वोट डालने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान बूथ नंबर 57 और 60 में आप पार्टी के कार्यकर्ताओं के 30 से 35 अज्ञात व्यक्तियों ने आकर उसे वोट डालने से रोका और उसके साथ मारपीट भी की। व्यक्ति का आरोप है कि घटना की सूचना मिलने के बाद विधायक मौके पर पहुंचे।

    वहीं मामले की सूचना मिलते ही अमरिंदर सिंह राजा वडिंग मौके पर पहुंचे और उन्होंने पीड़ित को आश्वासन दिलाया कि वह उसके साथ है। वहीं राजा वडिंग की वीडियो भी सामने आई है, जिसमें वह उक्त बूथ पर वहां पर आप पार्टी के कार्यकर्ताओं के पास पहुंचे जहां उन्होंने मामले को लेकर बात की। इस दौरान राजा वडिंग ने कार्यकर्ताओं को कहा कि अगर किसी को हंगामें की जरूरत है, तो पप्पी को कहना कि टाइम बांधकर जहां मर्जी आ जाए।

    इस घटना के कुछ देर बाद लोकसभा क्षेत्र सेंट्रल में उस समय एक नया मोड़ देखने को मिला जब कांग्रेस प्रत्याशी अमरिंदर सिंह राजा वडिंग आप पार्टी के विधायक अशोक पराशर पप्पी के घर पहुंचे। राजा वडिंग ने अशोक पराशर के बेटे को कहा कि वह उनके घर पर चाय पीने के लिए आए है। उनको अच्छी चाय पिलाई जाए। चाय पीने के दौरान उन्होंने कुछ बातें की और उसके बाद वह अपने दोस्तों के साथ वहां से चले गए।

    इस मामले को लेकर अशोक पराशर के बेटे ने कहा कि अमरेंद्र सिंह राजा वड़िंग उनके आदरणीय है। अशोक पराशर के बेटे ने कहा कि राजा वड़िंग ने कहा कि एक महीने से कांग्रेसियों ने उन्हें चाय के लिए नहीं पूछा है और न ही उन्हें चाय पिलाई। ये बातें अशोक पराशर के बेटे पप्पी ने मीडिया के सामने कही। वहीं दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार रवनीत सिंह बिट्टू भी मीडिया के सामने आए।

    वहीं राजा वडिंग के चाय पीकर जाने के बाद आप विधायक के बेटे ने दावा किया है कि इस सीट से कांग्रेस पंजाब प्रधान राजा वडिंग ने सरेंडर कर दिया है। जिसके बाद राजनीति ने भूचाल आ गया है। दरअसल, अशोक पराशर के बेटे ने कहा कि अमरेंद्र सिंह राजा वड़िंग उनके आदरणीय है। उन्होंने कहा कि राजा वड़िंग ने कहा कि एक महीने से कांग्रेसियों ने उन्हें चाय के लिए नहीं पूछा है और न ही उन्हें चाय पिलाई। आप विधायक के बेटे का कहना है कि आप पार्टी और कांग्रेस दोनों एक साथ है।

    जिसका सबूत अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने अशोक पराशर पप्पी को अपना समर्थन देकर किया है। वहीं इस मामले को लेकर बिट्टू ने राजा वड़िंग पर जमकर निशाना साधा। बिट्टू ने कहा कि आज विधायक के बेटे के बयान से साबित हो गया है कि आप और कांग्रेस एक ही है। बिट्टू ने कहा कि वह पहले से ही कह रहे थे कि सीएम भगवंत मान के पास राजा वडिंग का कोई सबूत है। जिसके चलते आज जब आप पार्टी ने राजा वडिंग की बाजू मरोड़ी तो वह सीधा गिद्दड़ाबाह से आप विधायक के घर चाय पीने के लिए पहुंच गया।

    बिट्टू ने कहा कि आज राजा वडिंग ने पप्पी के घर उनके पांव में पड़ गया। बिट्टू ने कहा कि वह आज यहां पर राजा को नंगा करने के लिए आए है। बिट्टू ने अन्य कांग्रेसियों को आगाह करते हुए कहा कि वह आज भी बच जाए। बिट्टू ने कहा कि राजा वडिंग की असलियत सबके सामने आ गई है। वहीं दूसरी ओर राजा वड़िंग ने कहा कि यह लोकतंत्र है। इस गली में कांग्रेस आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार एक साथ रहते हैं और सभी को यह चुनाव प्यार से लड़ना चाहिए।

  • Jalandhar: पोलिंग बूथ पर हुआ भारी हंगामा, देखें वीडियो

    Jalandhar: पोलिंग बूथ पर हुआ भारी हंगामा, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: बस्ती गुजा में पोलिंग बूथ पर जमकर हंगामा होने का मामला सामने आया है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए रजनी अंगुराल ने कहा कि सुमित मिंटू उसका बेटा है और वह उससे काफी प्यार करती है। महिला का आरोप है कि आज उसे 100 से अधिक लोगों ने हमला किया है। महिला ने कहा कि बीते दिन उसने सुमित के कहने पर अपनी शिकायत वापिस ले ली थी। महिला का कहना है कि आज विपक्ष के कुछ लोग से परेशान कर रहे है और कह रहे है कि उससे मंदिर की जगह छीन लेनी है। महिला ने कहा कि अगर कल को उसे कुछ हो जाता है तो उसके जिम्मेदार जोगेश मल्हौत्रा और लक्की मल्हौत्रा होंगे। महिला ने कहा कि मंदिर की जगह पर वह पैसा लगाकर उसमें रह रही है।

    महिला ने कहा कि मुझे जगह इन लोगों ने नहीं दी है। महिला का आरोप है कि इन लोगों ने पंचवटी मंदिर गौंशाला को एक बिजनैस बनाया हुआ है, जहां गाय तड़पती रहती है। महिला ने कहा कि आज वह बूथ पर बैठे हुए थे, इस दौरान 100 से अधिक लोगों ने उन पर हमला किया। महिला ने कहा कि इस मामले को लेकर वह पुलिस को शिकायत देगी। महिला ने कहा कि उसे जान से मारने की धमकी दी गई है। वहीं दूसरी ओर महिला द्वारा आरोप लगने पर व्यक्ति ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं उन्होंने कहा कि मीडिया कर्मी भी देख सकते है कि बूथ किसका है और वहां पर किसने हमला किया है। वहीं अन्य व्यक्ति ने कहा कि पंचवटी मंदिर में सूट बांटने को लेकर रजनी द्वारा हंगामा किया गया था।

    व्यक्ति ने कहा कि वहां पर सोसायटी की ओर से सूट दिए जा रहे थे, जबकि वहां पर किसी महिला ने भाजपा को वोट देने के मामले में सूट देने की बात नहीं की है। व्यक्ति ने आरोप लगाए है कि महिला का दामाद सहित अन्य रिश्तेदार नशे का कारोबार करते है। व्यक्ति ने कहा कि सुशील रिंकू के जीतने के बाद उक्त महिला के रिश्तेदारों पर नशा बेचने के मामले में कार्रवाई की जाएंगी। वहीं व्यक्ति का कहना है कि पुलिस द्वारा गहनता से मामले की जांच की जानी चाहिए। मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस अधिकारी भूषण पहुंचे, जहां उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बताया कि उन्हें हलके में झगड़ा होने की सूचना मिली थी। भूषण ने कहा कि घटना स्थल पर उन्हें भाजपा कार्यकर्ता राजेश मिले, जिन्होंने कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता पर थप्पड़ मारने के आरोप लगाए। भूषण ने कहा कि इस मामले को लेकर जब कांग्रेस कार्यकर्ता से बात करने के लिए बूथ पर पहुंचे तो वहां पर कोई मौजूद नहीं था। उन्होंने कहा कि मामले की गहनता से जांच की जाएंगी।

  • Jalandhar: युवक का फोन छीनकर स्नेचर फरार

    जालंधर,ENS: कालिया कालोनी में रात करीब 9 बजे पार्क से सैर करके निकले युवक ने काल सुनने के लिए मोबाइल जेब से निकाला तो उसी दौरान पीछे से आए बाइक सवार दो झपटमार मोबाइल छीनकर फरार हो गए। पीड़ित ने शिकायत कंट्रोल रूम कर दी और थाना एक की पुलिस ने मामले की जांच में जुट गई।कालिका कालोनी के रहने वाले बलविंदर सिंह ने बताया कि उनके घर के पास पार्क है और उनके दोस्त साहिल खाना खाने के बाद पार्क में सैर कर रहा था।

    सैर के बाद वह पार्क से घर जाने के लिए निकला तो उसी दौरान उसे किसी की काल आ गई, जिसे सुनने के लिए उसने जेब से मोबाइल निकाला तो पीछे से आ रहे बाइक सवार झपटमार हाथ में पकड़ा हुआ आइफोन 14 प्लस लेकर फरार हो गए, जिसके सूचना उन्होंने कंट्रोल रूम पर सूचना दी और मौके पर पहुंची थाना एक पुलिस जांच में जुट गई। थाना एक जांच अधिकारी गुरजीत सिंह ने बताया कि पीड़ित के शिकायत के बाद वह घटनास्थल के आस पास के लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रहे और जल्द ही झपटमारों को पकड़ लेंगे।

  • Jalandhar: 1 बजे तक 37.95 प्रतिशत हुई वोट

    Jalandhar: 1 बजे तक 37.95 प्रतिशत हुई वोट

    जाने सबसे ज्यादा और कम किस हलके में हुई वोटिंग

    जालंधर,ENS: लोकसभा चुनावों को लेकर आज सुबह 7 बजे से वोटिंग जारी है। वहीं चुनाव आयोग द्वारा जारी आकंड़ों के मुताबिक दोपहर 1 बजे तक 37.95 प्रतिशत वोटिंग हो चुकी है। जिसमें सबसे ज्यादा वेस्ट हलके में वोटिंग हुई है। जारी आकंड़ों के मुताबिक वेस्ट हलके 39.6 प्रतिशत वोटिंग हुई है। जबकि दूसरे नंबर पर नार्थ हलके में वोटिंग हुई है। नार्थ हलके में 38.93 प्रतिशत वोटिंग हुई है। वहीं सबसे कम सेंट्रल हलके में वोटिंग हुई है। सेंट्रल हलके में दोपहर 1 बजे तक 36.1 प्रतिशत वोटिंग हुई है। 

  • Punjab: Polling Booth पर Congress और AAP कार्यकर्ताओं में हुंगामा, हुई मारपीट, देखें वीडियो

    Punjab: Polling Booth पर Congress और AAP कार्यकर्ताओं में हुंगामा, हुई मारपीट, देखें वीडियो

    हंगामा होने पर राजा वडिंग ने पराशर पप्पी को किया चैलेंज

    लुधियानाः लोकसभा चुनावों को लेकर 7वें चरण पर आज वोटिंग हो रही है। वहीं कुछ बूथों पर कार्यकर्ताओं में हंगामा होने के मामले भी सामने आ रहे है। ऐसा ही एक मामला ईसा नगरी से सामने आया है, जहां चर्च के पास बने बूथ पर बैठे कांग्रेस और आप पार्टी के कार्यकर्ताओं में तूू-तू-मैं-मैं हो गई। वहीं मामले की जानकारी देते हुए व्यक्ति ने बताया कि आप वह वोट डालने के लिए जा रहे थे। पीड़ित का कहना है कि बूथ नंबर 57 और 60 में आप पार्टी के कार्यकर्ताओं के 30 से 35 अज्ञात व्यक्तियों ने आकर उसे वोट डालने से रोका और उसके साथ मारपीट भी की।

    व्यक्ति का आरोप है कि घटना की सूचना मिलने के बाद विधायक मौके पर पहुंचे। व्यक्ति ने आरोप लगाए है कि विधायक के साथ 70 से 80 लोग आए और उसे धमकी दी कि वह बंदा बन जाए। व्यक्ति ने कहा कि उसके बाद दोबारा कार्यकर्ताओं और विधायक के गनमैन ने उसे धक्के मारे। व्यक्ति ने आरोप लगाए है कि उसे 5 के बाद फिर से धमकी दी है कि वह घर से बाहर निकलकर दिखाए। मामले की शिकायत व्यक्ति ने 100 नंबर पर कर दी है।

    वहीं मामले की सूचना मिलते ही अमरिंदर सिंह राजा वडिंग मौके पर पहुंचे और उन्होंने पीड़ित को आश्वासन दिलाया कि वह उसके साथ है। वहीं राजा वडिंग की वीडियो भी सामने आई है, जिसमें वह उक्त बूथ पर वहां पर आप पार्टी के कार्यकर्ताओं के पास पहुंचे जहां उन्होंने मामले को लेकर बात की। इस दौरान राजा वडिंग ने कहा कि कार्यकर्ताओं को कहा कि अगर किसी को हंगामें की जरूरत है तो पप्पी को कहना कि टाइम बांधकर जहां मर्जी आ जाए। इस दौरान राजा वडिंग के सामने एक बार फिर से पोलिंग बूथ पर हंगामा शुरू हो गया। 

  • Flight में Bomb की सूचना मिलने से मचा हड़कंप

    Flight में Bomb की सूचना मिलने से मचा हड़कंप

    नई दिल्ली : चेन्नई से मुंबई जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E-5314 को शनिवार 1 जून को बम की धमकी मिली। इसके बाद मुंबई एयरपोर्ट पर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। इसमें 172 पैसेंजर्स थे। फिलहाल फ्लाइट में तलाशी ली जा रही है।

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फ्लाइट आज सुबह करीब 6.50 बजे चेन्नई से रवाना हुई थी। मुंबई जाने के दौरान इसमें एक लावारिस रिमोट मिला। इसके बाद पायलट ने मुंबई एयर ट्रैफिक कंट्रोल को सूचना दी और इमरजेंसी लैंडिंग की इजाजत मांगी।

    मुंबई एयरपोर्ट पर सुबह 8.45 बजे फ्लाइट की लैंडिंग हुई। इसके बाद एयरपोर्ट पर इमरजेंसी की घोषणा कर दी गई। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों और एम्बुलेंस को स्टैंडबाय पर रखा गया। बम की आशंका के बीच फ्लाइट को एक आइसोलेशन-बे में ले जाया गया, जहां सभी यात्री उतर गए।

    इंडिगो ने अपने बयान में बताया कि सभी यात्री विमान से सुरक्षित उतर गए हैं। अभी जांच चल रही है। सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद फ्लाइट को वापस टर्मिनल एरिया में ले जाया जाएगा। इमरजेंसी के दौरान 90 सेकेंड के भीतर लोगों को फ्लाइट से निकाल लेना चाहिए। जांच पूरी होने तक सभी सामान को फ्लाइट में ही छोड़ने का नियम है। यात्री भी सामान नहीं ले जा सकते हैं।