नई दिल्लीः गुजरात के कच्छ में सुबह 8:06 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.1 रही। इसकी गहराई 15 किमी थी। अभी तक भूकंप से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की जानकारी नहीं मिली है। इससे पहले बीते रविवार की शाम को धरती हिली थी। शाम 4.45 बजे तेज झटके महसूस किए गए थे। तब रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.0 मापी गई थी।
Blog
-
पंजाब: बरसात और तेज हवाओं ने बढ़ाई ठंडक, 2 दिन तक ऐसा रहेगा मौसम
चंडीगढ़ः पंजाब में वीरवार सुबह भी कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बरसात हुई। बुधवार को 60 दिन बाद सूबे में बारिश होने से लोगों ने राहत महसूस की थी। वीरवार को लुधियाना, फरीदकोट, अबोहर, नवांशहर और होशियारपुर में बरसात हुई। मंगलवार रात व बुधवार को पंजाब के 11 जिलों में बारिश हुई थी। इससे पहले पंजाब में एक दिसंबर 2023 को बारिश हुई थी। 29 जनवरी तक सूखा रहने और फिर केवल एक दिन बारिश पड़ने के कारण यह सामान्य के मुकाबले 94 फीसदी कम दर्ज की गई है।
20.3 मिलीमीटर की सामान्य बारिश के मुकाबले पंजाब में जनवरी में 1.2 एमएम की बारिश हुई है। मौसम विभाग ने शुक्रवार व शनिवार के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। गुरुवार को भी कई जगहों पर बेहद घना कोहरा पड़ने, 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बिजली चमकने के साथ बारिश पड़ने की संभावना है।
पंजाब में बीते 13 सालों की तुलना में इस बार जनवरी के दिन सबसे ज्यादा ठंडे रहे। साल 2011 से लेकर इस बार जनवरी में पंजाब के प्रमुख शहरों का औसत अधिकतम तापमान सबसे कम दर्ज किया गया। इस साल अमृतसर का जनवरी में औसत अधिकतम तापमान 12.8 डिग्री, लुधियाना का 13.4 डिग्री और पटियाला का 13.5 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि साल 2011 से लेकर साल 2023 तक जनवरी महीने में इन शहरों का औसत अधिकतम तापमान इस बार के मुकाबले ज्यादा दर्ज किया गया था। -
LPG ग्राहकों को झटका! बढ़ाए गए गैस के दाम
नई दिल्ली : फरवरी महीने की शुरुआत में सुबह-सुबह LPG ग्राहकों को झटका लगा है। देश के बजट वाले दिन तेल कंपनियों ने गैस सिलेंडर का बजट बिगाड़ दिया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतें प्रभावित होने की वजह से LPG सिलेंडर के दाम में 14 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। हालांकि, ये बढ़ोतरी 19KG कॉमर्शियल सिलेंडरों की कीमतों में की गई है। घरेलू LPG गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। कमर्शियल गैस सिलेंडर की नई कीमतें आज से लागू हैं। पिछले महीने भी तेल कंपनियों ने कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 1.50 रुपए का इजाफा किया था।
-

आज का राशिफल, 1 फरवरी 2024
Aaj Ka Rashifal : आज माघ कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और गुरुवार का दिन है। षष्ठी तिथि आज दोपहर 2 बजकर 4 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर 12 बजकर 27 मिनट तक धृति योग रहेगा। साथ ही आज देर रात 3 बजकर 49 मिनट तक रवि योग रहेगा। इसके अलावा आज देर रात 3 बजकर 49 मिनट तक चित्रा नक्षत्र रहेगा। आज दोपहर 2 बजकर 28 मिनट पर बुध मकर राशि में प्रवेश करेंगे। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 01 फरवरी 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं।
मेष राशि-
आज आपका दिन नयी उमंगें लेकर आया है। काफी समय से किसी बात से परेशान लोग आज उसका समाधान ढूंढ लेंगे। लोगों के विचार और आपके बारे में बोली गई बातों के कारण आप मन ही मन उलझन में रहेंगे। इस राशि के स्टूडेंट आज अपनी पढ़ाई को लेकर उत्साहित होंगे और ज्यादा समय पढ़ाई में बीतेगा, यह देखकर आपके घर को ख़ुशी होगी। आज जीवनसाथी के साथ समय बिताएंगे। परिवार में एक दूसरे को समझकर आगे बढ़ेंगे। आज आपका स्वास्थ फिट रहने वाला है।
वृष राशि-
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। कारोबार में अपनी मेहनत से आगे बढ़ेंगे। आज कोई अच्छी खबर आपको मिलेगी। आज बच्चों के साथ समय बिताएंगे उनके मन की बातों को समझेंगे। काफी समय से आपके रिश्ते की बात चल रही थी वो जल्द पक्की होगी। आज आपके तय किए काम समय से पूरे होते हुए नजर आ रहे हैं साथ ही कुछ काम वक्त से पहले पूरे करने की वजह से प्रसन्नता होगी। आज बाहर के खाने को जहां तक हो सके अवॉयड करें। दोस्तों के साथ आज मूवी देखने का प्लान कर सकते हैं। बुजुर्गों को अपनी सेहत में बदलाव नजर आएंगे आज आपको बेहतर महसूस होगा।
मिथुन राशि-
आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। आज व्यक्तिगत जीवन की जिम्मेदारियों का निर्वाहन करेंगे। इस राशि के राजनीतिज्ञों को लोगों का समर्थन मिलेगा। लोग आपके कार्यों की तारीफ करेंगे। पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आयेगी। आपके दांपत्य जीवन में सुख सौहार्द की वृद्धि होगी। कारोबार में आज सेल में बढ़ोतरी होगी जिससे अच्छी खासी इनकम होगी। आज आपका स्वास्थ्य चुस्त-दुरुस्त रहेगा। मानसिक रूप से फिट रहेंगे। लवमेट अपनी गलतियों को समझकर रिश्ते को एक मौका देंगे।
कर्क राशि-
आज आपका दिन ख़ुशी से भरा रहेगा। आपके कामों की गति धीमी रहेगी, लेकिन मित्रों के साथ आपके रिश्ते बेहतर रहेंगे। इसके साथ ही आप परिवार में सबको खुश रखने की कोशिश में लगे रहेंगे आपको अच्छा लगेगा। आज आपके अंदर त्याग और सहयोग की भावना रहेगी। आज बेटी के परीक्षा के अच्छे रिजल्ट से पारिवारिक माहौल खुशनुमा बनेगा। आज आपकी उलझने कम होंगी। आज आपको किसी रिश्तेदार को दिए धन की प्राप्ति होगी। साथ ही अधूरी कार्य योजनाओं को पूरा करेंगे। आज बड़ों का आशीर्वाद आपको मिलेगा। जीवन की नकारात्मकता दूर होगी।
सिंह राशि-
आज आपका दिन खुशहाल रहने वाला है। इलेक्ट्रॉनिक्स के कारोबारियों को लाभ के योग बन रहे हैं। वैवाहिक जीवन में अपनापन बढ़ेगा। आज शाम का डिनर बाहर करेंगे। बच्चों के साथ आपसी लगाव बढ़ेगा। शिक्षकों के ट्रांसफर की परेशानियां खत्म होंगी। आप जहाँ चाहते हैं ट्रान्सफर वहीँ होगा। आर्थिक स्थिति में मजबूती आयेगी। आज व्यापार में सफलता के अनेक अवसर मिलेंगे। इस राशि के लवमेट की गलतफहमियां ख़त्म होंगी। स्वास्थ के लिहाज से आज का दिन बढ़िया रहेगा।
कन्या राशि-
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आपकी वाणी में कठोरता आ सकती है दूसरों के प्रति स्नेह भाव बनाएं रखें। पेट की समस्या से परेशान लोगों को ऑयली खाने से बचना चाहिए। आज संतान पक्ष से सुखद अनुभूति होगी। आज आपको आय के नवीन स्रोत मिलेंगे। दांपत्य जीवन के लिए थोड़ा समय निकालेंगे जिससे रिश्ते में अपनापन बढ़ेगा। आज बड़ों की सलाह मिलेगी साथ ही आपका अच्छा संपर्क जुड़ेगा। हर कदम पर दोस्तों का सहयोग मिलेगा।
तुला राशि-
आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपको किसी महत्वपूर्ण चर्चा में शामिल होने का मौका मिलेगा, जिसमें आपकी सहभागिता अच्छी खासी रहेगी। कोई प्रिय मित्र आपसे किसी विशेष विषय को लेकर बातचीत कर सकता है। आज कोई काम आपको सोंच विचार कर करना चाहिए। आपकी आय के मुकाबले खर्चों में अधिकता रहेगी। दांपत्य जीवन में संतोष की वृद्धि होगी। यात्रा का प्लान बना रहे हैं तो यात्रा सफल रहेगी। इस राशि के विद्यार्थी आज अपनी पढ़ाई में लापरवाही न करें। वाहन लेने का विचार कर रहे लोगों को इंतजार करना पड़ सकता है।
वृश्चिक राशि-
आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। आज दोस्त आपका मनोबल बढ़ाएंगे। आज आपके स्वास्थ में बेहतरी बनी रहेगी। आज सोंची हुई कार्य योजनाओं को पूर्ण करने में सफलता मिलेगी। जमीन जायदाद से जुड़े कार्य तेजी से आगे बढ़ेंगे। आज परिवार का कोई संपत्ति संबंधित समस्या सुलझ सकता है, जिसमें आपको वरिष्ठ सदस्यों की मदद भी मिलेगी। भाई व बहनों का सहयोग आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा और मां की किसी इच्छा की पूरी होने से आप खुश रहेंगे। किसी बड़ी कंपनी के साथ आपकी डील फिक्स होने की सम्भावना है। अपने दांपत्य जीवन में आपको सुख की अनुभूति होगी।
धनु राशि-
आज आपका दिन सुख शांति से भरा रहेगा। पुत्र पक्ष से सहयोग मिलेगा। आपसी रिश्ते में मिठास बढ़ेगी। इस राशि के लोगों का निर्माण कार्य जल्द पूरा हो जायेगा। राजनीति से जुड़े लोगों का समाज में प्रभाव बढ़ेगा। लोग आपके कार्य से खुश होंगे। आज आपको प्रमोशन से जुडी खबर मिल सकती है। ऑफिस में अपना रिकॉर्ड अच्छा बनाये रखें। दांपत्य जीवन में चल रही अनबन आज समाप्त होगी। जीवनसाथी के साथ तालमेल बेहतर बनेगा। इस राशि के प्रॉपर्टी डीलर्स की अटकी कोई डील फाइनल होगी।
मकर राशि-
आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। आज जिस भी क्षेत्र में आप मेहनत करेंगे उसमे उन्नति हासिल करेंगे। आज आपकी सभी परेशानियों का अंत होगा। सफलता की नयी किरण दिखाई देगी। आर्थिक क्षेत्र में विकास के योग बन रहे हैं। काफी समय से वाहन लेने का मन बना रहे हैं तो आज वाहन लेने में समय आपका साथ देगा। पढ़ाई में दोस्तों की सहायता मिलेगी। उनसे घनिष्टता बढ़ेगी। आज आपका स्वास्थ बेहतर बना रहेगा। महिलायें आज अपने कार्यों को समय रहते पूरा कर लेंगी।
कुंभ राशि-
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आज आपके सोचे हुए कार्य एक-एक करके पूरे होते जायेंगे, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज आपके कारोबार में सुखद बदलाव आयेगा, आय में बढ़ोतरी होगी। इस राशि के प्रतियोगी परीक्षा के छात्रों को समझदारी से तैयारी करनी चाहिए। लवमेट की काफी समय बाद कॉल पर बात होगी। माता पिता की जिम्मेदारियों को उठाने का पूर्ण प्रयास करेंगे। आज अचानक धन लाभ होने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। अपनी पसंद का कोई सामान आज आप ऑनलाइन आर्डर कर सकते हैं।
मीन राशि-
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आज परिवार में विशेष लोगों का आवागमन हो सकता है। आज आप इसकी तैयारी में व्यस्त रहेंगे। कविता लिखने के शौकीन लोगों को आगे बढ़ने का प्लेटफार्म किसी दोस्त की मदद से मिलेगा। आज आपके वैवाहिक जीवन में ढेरों खुशियां आएंगी। सरकारी विभाग के कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी हो सकती है। जल्द कोई अच्छी खबर मिलेगी। आज आपका स्वास्थ फिट रहेगा। छात्रों के लिये आज का दिन अच्छा है। किसी परीक्षा का परिणाम आपके पक्ष में आएगा।
-
पंजाब: इस इलाके में नाबालिग का अपहरण कर हुआ Gang Rape, देखे वीडियो
मोगा: बाघापुराना के एक गांव में पांच लोगों ने दुकान पर सामान खरीदने आई 17 साल की नाबालिग लड़की को कार में डालकर अपहरण कर मामला सामने आया है। इसके बाद आरोपियो ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। दुष्कर्म करने वालों का दुस्साहस इस कदर था कि लड़की को सुबह उसके घर के पास गंभीर हालत में फेंककर फरार हो गए।
लड़की के परिजनों ने बताया की गांव के ही कुछ लोग लड़की का अपहरण कर के ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया है। पुलिस ने घटना की गंभीरता से जांच कर मामला दर्ज कर दोषियों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पोक्सो एक्ट 363..366.323.376,D के तहत मामला दर्ज कर लिया है। -
देसी कट्टे के साथ सप्लायर और खरीदार गिरफ्तार, देखे वीडियो
पंचकूला: पुलिस ने अवैध हथियार सहित 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए मौली चोंकी के प्रभारी ने बताया कि वह टीम के साथ गश्त के दौरान बागवाली फ्लाईओवर के पास मौजूद थे। इस दौरान एक संदिगध गाड़ी में दो व्यक्ति बैठे दिखाई दिए। पुलिस ने जब दोनों की तलशी ली, तो एक कंट्री मेड 315 बोर देसी कट्टा बरामद हुआ।
आरोपियों की पहचान हरीश वासी कोटकपुरा, केशव वासी नारायणगढ़ के तौर पर हुई है। पुलिस को आरोपियों से पुछताछ के दौरान पता चला कि आरोपी केशव अवैध हथियारों की सप्लाई करता है और दूसरा आरोपी हरीश उससे कट्टा लेने आया था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को इस नेक्सस से जुड़े लोगो के इनपुट भी मिले है।
-
जालंधर: जीजा को साले और सालियों ने धोया, देखे Live
जालंधर,ENS: घरेलु विवादों में अक्सर भाइयो की आपस में भिड़ंत के मामले सामने आते रहते है। लेकिन आज कल जीजो की साढ़सती चल रही है। आए दिन सुसराल पक्ष की ओर से जवाई की सेवा लात घुसो से करने के मामले दिखाई दे रहे है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है , जिसमे जिजे को साले और सालियो ने मिलकर धोया।
पीड़ित टिंकु ने बताया कि वह अपनी पत्नी और 3 माह के बच्चे के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहा था। जब वह बस्ती पीर दास रोड पर पंहुचा ,तो उसके दो सालो ने अपनी पत्नीयो के साथ उस पर धावा बोल दिया और सरेराह मार्किट में उसकी जमकर धुनाई की। वहा मौजुद राहगीरों ने उसे बचाया।
-
जालंधरः गाड़ी और ऑटो रिक्शा में हुई भयानक टक्कर, देखें Live
जालंधर, ENS: रेलवे रोड पर स्थित पेट्रोल पंप के सामने गाड़ी और ऑटो रिक्शा में टक्कर होने का मामला सामने आया है। दोनों वाहन की टक्कर आमने-सामने से हुई है। इस हादसे में दोनों वाहनों के चालक और वाहन क्षतिग्रस्त हुए है। ऑटो चालक ने बताया कि यह हादसा गाड़ी चालक द्वारा ओवरटेक करने समय घटा है। गाड़ी चालक को घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
-
जालंधरः भाना सिद्धू को लेकर भड़के नीटू शटरां वाला, देखें Live
जालंधर, ENS: भाना सिद्धू को लेकर भड़के नीटू शटरां वाला, देखें Live
-
पंजाबः रिश्वत लेते होम गार्ड गिरफ्तार,देखें वीडियो
लुधियानाः पंजाब विजिलेंस ब्यूरो (वीबी) ने बुधवार को जिला लुधियाना के गांव ललतों कलां की पुलिस चौकी पर तैनात पंजाब होम गार्ड (पीएचजी) के स्वयंसेवक हरजिंदर सिंह को 10,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।
राज्य वीबी के SSP रविंद्रपाल सिंह संधू ने खुलासा करते हुए बताया कि उक्त आरोपी के खिलाफ यह मामला भाई बाला कॉलोनी, पक्खोवाल रोड निवासी मंदीप कौर द्वारा मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार विरोधी कार्रवाई हेल्प लाइन पर दर्ज करवाया गया है। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि पीएचजी हरजिंदर सिंह और एएसआई रविंदर कुमार, दोनों पुलिस चौंकी ललतों कलां में तैनात हैं और उसके भाइयों के खिलाफ दर्ज एक पुलिस मामले में पक्ष लेने के लिए 30,000 रुपए की रिश्वत की मांग कर रहे हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपी ने पहले ही उक्त उद्देश्य के लिए उससे 10,000 रुपए की रिश्वत राशि ली थी। शिकायतकर्ता ने उक्त पीएचजी द्वारा उठाई गई मांगों की रिकॉर्डिंग भी की थी और सबूत के तौर पर विजिलेंस को सौंपी थी। विजीलेंस रेंज लुधियाना ने शिकायत की जांच की और शिकायतकर्ता के आरोपों को सही पाया।
इस रिपोर्ट के आधार पर विजिलेंस लुधियाना रेंज में आरोपी पीएचजी हरजिंदर सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत मामला FIR नंबर 05 दिनांक 31 जनवरी 2024 दर्ज किया गया है। उसे गिरफ्तार भी कर लिया गया है। आरोपी को कल अदालत में पेश किया जाएगा। इस मामले में उपरोक्त एएसआई रविंदर कुमार और अन्य पुलिस अधिकारियों की भूमिका की भी जांच की जाएगी।
