जालंधर, ENS: रेलवे रोड पर स्थित पेट्रोल पंप के सामने गाड़ी और ऑटो रिक्शा में टक्कर होने का मामला सामने आया है। दोनों वाहन की टक्कर आमने-सामने से हुई है। इस हादसे में दोनों वाहनों के चालक और वाहन क्षतिग्रस्त हुए है। ऑटो चालक ने बताया कि यह हादसा गाड़ी चालक द्वारा ओवरटेक करने समय घटा है। गाड़ी चालक को घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Blog
-
जालंधरः भाना सिद्धू को लेकर भड़के नीटू शटरां वाला, देखें Live
जालंधर, ENS: भाना सिद्धू को लेकर भड़के नीटू शटरां वाला, देखें Live
-
पंजाबः रिश्वत लेते होम गार्ड गिरफ्तार,देखें वीडियो
लुधियानाः पंजाब विजिलेंस ब्यूरो (वीबी) ने बुधवार को जिला लुधियाना के गांव ललतों कलां की पुलिस चौकी पर तैनात पंजाब होम गार्ड (पीएचजी) के स्वयंसेवक हरजिंदर सिंह को 10,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।
राज्य वीबी के SSP रविंद्रपाल सिंह संधू ने खुलासा करते हुए बताया कि उक्त आरोपी के खिलाफ यह मामला भाई बाला कॉलोनी, पक्खोवाल रोड निवासी मंदीप कौर द्वारा मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार विरोधी कार्रवाई हेल्प लाइन पर दर्ज करवाया गया है। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि पीएचजी हरजिंदर सिंह और एएसआई रविंदर कुमार, दोनों पुलिस चौंकी ललतों कलां में तैनात हैं और उसके भाइयों के खिलाफ दर्ज एक पुलिस मामले में पक्ष लेने के लिए 30,000 रुपए की रिश्वत की मांग कर रहे हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपी ने पहले ही उक्त उद्देश्य के लिए उससे 10,000 रुपए की रिश्वत राशि ली थी। शिकायतकर्ता ने उक्त पीएचजी द्वारा उठाई गई मांगों की रिकॉर्डिंग भी की थी और सबूत के तौर पर विजिलेंस को सौंपी थी। विजीलेंस रेंज लुधियाना ने शिकायत की जांच की और शिकायतकर्ता के आरोपों को सही पाया।
इस रिपोर्ट के आधार पर विजिलेंस लुधियाना रेंज में आरोपी पीएचजी हरजिंदर सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत मामला FIR नंबर 05 दिनांक 31 जनवरी 2024 दर्ज किया गया है। उसे गिरफ्तार भी कर लिया गया है। आरोपी को कल अदालत में पेश किया जाएगा। इस मामले में उपरोक्त एएसआई रविंदर कुमार और अन्य पुलिस अधिकारियों की भूमिका की भी जांच की जाएगी।
-

पंजाब: 32 DSP रैंक के अधिकारियों के हुए तबादले, देख लिस्ट
चंडीगढ़: पंजाब ने ADGP, AIG और SP रैंक के अधिकारियों का तबादला करने के बाद अब सब डिवजनों से भी पुलिस अधिकारी बदल दिए हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान की पंजाब सरकार ने तबादलों की झड़ी लगाते हुए राज्य में 32 DSP रैंक के अधिकारियों को तबादला आदेश थमाए हैं।



-
फार्मा यूनिट में आग लगने से 3 की मौ+त, देखें वीडियो
वडोदरा: गुजरात के वडोदरा जिले में बुधवार को एक दवा फैक्ट्री में गैस रिसाव की वजह से विस्फोट हो गया। इस हादसे में तीन श्रमिको की मौत हो गई। जबकि एक अन्य कर्मचारी घायल हो गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि वडोदरा जिले के पडरा तालुका के एकलबारा गांव में स्थित फैक्ट्री में तकरीबन दो बजे गैस पाइप से रिसाव की वजह से विस्फोट हो गया।
-
कुटलैहड़ में राजनीतिक प्रभाव के चलते अपात्र लोगों को बांटी जा रही आपदा राशि : वीरेंद्र कंवर
राजनीतिक संरक्षण में हो रहा केंद्रीय सहायता आबंटन में दुरुपयोग : कंवरऊना/सुशील पंडित :प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष व पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज पत्रकारों को दिए एक बयान में कुटलैहड़ में केंद्रीय आपदा राहत के दुरुपयोग का आरोप लगाया है। भाजपा उपाध्यक्ष ने कहा कि पिछले दिनों हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से हुए नुकसान के लिए केंद्र की मोदी सरकार ने लगभग 17 हजार करोड़ की राहत राशि प्रदेश के लिए जारी की थी जिसका कुटलैहड़ में दुरुपयोग किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि जिन लोगों को वास्तव में आपदा से नुकसान हुआ था, जो बेघर हुए या जिनके डंगे ढह गए उन्हें केवल कुछ हजार देकर निराश किया जा रहा है। जबकि दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी के चहेतों व अपात्र लोगों को अधिकारियों पर दबाव बनाकर गलत ढंग से लाखों की राहत राशि दी जा रही है।उन्होंने कहा कि जनता सब देख रही है और इसका जवाब कांग्रेस के नुमाइंदों को आने वाले चुनावों में देना होगा। कंवर ने कहा कि इस समय कुटलैहड़ का विकास ठप्प पड़ा है और माफियाओं द्वारा कुटलैहड़ के भविष्य को गर्त में धकेला जा रहा है।वीरेंद्र कंवर ने प्रदेश सरकार से राहत राशि के आबंटन में हो रही धांधली की जांच करने व दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। उन्होंने कहा है कि यदि राजनीतिक प्रभाव हो रही इस धांधली को रोक नहीं गया तो भाजपा ब्लॉक मुख्यालय पर काले झंडे लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने से भी गुरेज नहीं करेगी। -
पंजाब: 26 IPS और PPS अधिकारियों के हुए तबादले, देखें लिस्ट
चंडीगढ़: पंजाब में अधिकारियों के ताबड़तोड़ तबादले हो रहे है। इसी के तहत आज 26 IPS और PPS अधिकारियों की ट्रांसफर की गई है। देखें लिस्ट



-
स्पेशल ओलंपिक भारत ने आश्रय स्कूल में करवाई विशेष बच्चों की क्विज ज्ञान प्रतियोगिता
ऊना/ सुशील पंडित :स्पेशल ओलंपिक भारत जिला ऊना के द्वारा बौद्धिक अक्षम बच्चों के लिए क्विज ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन आज आश्रय स्कूल देहलाँ में किया गया। इस आयोजन की अध्यक्षता श्रीमती संजू बंगा एजीएम एसबीआई ऊना ने की और आयोजन में विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया और कहा उन्होंने कहा कि विजेता दिव्यांग खिलाडि़यों के अभिभावकों को चाहिए कि इन्हें मिलने वाली इनामी राशि का प्रयोग इन बच्चों के उत्थान व रोजगार के लिए ही करें। उनके साथ गेस्ट ऑफ ऑनर निर्मला कपिला और श्रीमती सुरिंदर शर्मा भी उपस्थित थे।इस प्रतियोगिता में जिला ऊना के तीन स्कूलों के विशेष बच्चो ने भाग लिया जिसमें आश्रय स्कूल देहलाँ,प्रेम आश्रम ऊना और एनसीएससीडीए ऊना, उपस्थित थे। क्विज प्रतियोगिता में आश्रय स्कूल के परमेश सिंह,हरप्रीत सिंह,अनमोल सैनी और आदित्य चौधरी ने प्रथम स्थान हासिल किया।दूसरा स्थान विशाखा शर्मा और सिमरन ने हासिल किया और तीसरा स्थान प्रेम आश्रम ऊना के नमनप्रीत और बेबी ने हासिल किया।ओलंपिक भारत के जिला अध्यक्ष श्री विजय मलांगड़ ने कहा कि इस प्रतियोगिता में सामान्य ज्ञान,नवीनतम घटनाएं, राज्य स्तर और राष्ट्रीय स्तर की घटनाओं के बारे में प्रश्न पूछे गए यह प्रतियोगिता सुबह 10:00 बजे से लेकर शाम 2:00 बजे तक चली और विजेता बच्चो को पुरस्कृत किया गया। आयोजन में भाग लेने वाले बच्चों को आने और जाने के लिए गाड़ियों का बंदोबस्त भी किया गया। इन दिव्यांगों को सरकारी स्तर पर नौकरी इत्यादि का प्रावधान करवाने का प्रयास स्पेशल ओलंपिक भारत की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती मलिका नड्डा के माध्यम से किए जा रहे हैं।स्पेशल ओलम्पिक भारत के महासचिव पंकज सहोड़ ने कहा की दिव्यांगों में भी बहुत खूबियां व क्षमताएं होती हैं।आवश्यकता इस बात की है कि अभिभावक व समाज उनकी इन खूबियों को पहचानें उनकी क्षमताओं को अनदेखा न करे। उन्होंने कहा कि आवश्यकता इस बात की है कि ये दिव्यांग उपेक्षित न रहें। इन्हें लिख सकने,पढ़ सकने व अपनी आजीविका कमाने के लिए सक्षम बनाने के लिए समाज को आगे आना होगा। इस अवसर पर एजीएम संजू बंगा,स्पेशल ओलंपिक भारत जिला ऊना के जिला अध्यक्ष विजय मलांगड़,महासचिव एब पूर्व जिला परिषद सदस्य पंकज सहोड़,मोहित कुमार,सुरेश एरी,नेहा कालिया,मोनिका शर्मा,बेबी बाला,कविता जैन,शमी जैन, प्रिंसीपल आश्रय स्कूल कुलदीप शर्मा, प्रिंसीपल सिस्टर संजना प्रेम आश्रम ऊना,एनएससीएस ऊना रंजन,नरेश शर्मा,क्विज मास्टर शैलजा, केपी सूद,बिशन स्वरूप,अश्वनी कालिया,दीक्षा,परदीप,राज रानी, आशी सहित कई गण्यमान्य लोग उपस्थित थे। -
अच्छी खबर: अब वेरका का पनीर खरीदने पर मुफ्त मिलेगा यह सामान!
लुधियानाः पंजाब में मिल्कफेड ने वेरका के दुग्ध उत्पादों के लिए नई मंडीकरण स्कीमों का एलान किया है। अब वेरका का 200 ग्राम पनीर का पैकेट खरीदने पर ग्राहक को 125 ग्राम दही मुफ्त मिलेगा। वेरका मिल्क प्लांट लुधियाना के जनरल मैनेजर डॉ. सुरजीत सिंह भदौड़ ने बताया कि वेरका के साथ जुड़े उपभोक्ताओं के दूध उत्पादों पर खर्चे को मुख्य रखते हुए वेरका ने यह फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि वेरका मिल्क प्लांट का मुख्य मकसद दूध उत्पादकों की खुशहाली के साथ-साथ ग्राहक को वाजिब मूल्य पर दूध और दूध के उत्पाद उपलब्ध करवाना है।
उन्होंने कहा कि वेरका मिल्क प्लांट लुधियाना इस समय दही, लस्सी, मक्खन, खीर के अलावा 2.50 लाख लीटर प्रतिदिन पैकेट दूध का अपने संबंधित इलाकों में विपरण कर रहा है। जीएम डॉ. सुरजीत सिंह ने बताया कि वेरका दूध विक्रेताओं को उत्साहित करने के उद्देश्य से दूध की बिक्री पर भी एक स्कीम शुरू करेगा। इसके तहत पांच प्रतिशत से 10 प्रतिशत की बिक्री पर 10-15 प्रतिशत व 15-20 प्रतिशत और इससे ज्यादा दूध की बिक्री पर विक्रेताओं को इंसेंटिव दिया जाएगा। वेरका के दूध की शाम की बिक्री पर ट्रे के पीछे पांच रुपये का इंसेंटिव भी दिया जाएगा। यह फैसला दुकानों पर शाम को दूध की उपलब्धता को सुनिश्चित बनाने के उद्देश्य से लिया गया है। यह स्कीम दो फरवरी से 31 मार्च तक लागू रहेगी।
-
जालंधरः JDA की नई CA अमरप्रीत कौर संधू IAS ने संभाला पदभार
जालंधर, ENS: जेडीए की नई सीए अमरप्रीत कौर संधू ने आज अपना पदभार संभाल लिया है। इस दौरान सीए संधू के स्वागत में एसीए दरबारा सिंह, ईओ मैडम अल्का सहित स्टाक ने गुलदस्ता देकर सम्मानित किया। इससे पहले सीए संधू गलाडा तथा एडीसी मानसा के पद पर बेहतरीन सेवाएं दे चुकी हैं। एनकांउटर न्यूज के साथ खास बातचीत के दौरान का अमरप्रीत कौर संधू ने कहा कि जालंधर में काम करने का उन्हें पहली बार मौका मिला है तथा लुधियाना गलाडा में किए काम का तजुर्बा यहां जालंधर में काफी सहायक होगा। शुरुवात में फिलहाल रुके हुए काम को निपटाना प्राथमिकता होगी।
बता दें कि जालंधर डेवलपमेंट अथॉरिटी का दायरा नगर निगम जालंधर से भी ज्यादा बड़ा है तथा इस दायरे में अनगिनत है। अवैध कालोनियां तथा निर्माण कार्य होते हैं मगर इन अवैध निर्माण तथा कॉलोनी के खिलाफ निर्धारित समय में कार्रवाई करने के लिए जेडीए के पास फील्ड स्टाफ तथा एटीपी के पद ज्यादातर खाली है जिसकी वजह से समय रहते इन अवैध कॉलोनी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई हो पाना एक बड़ी चुनौती बना हुआ है।
इसके अलावा जेडीए द्वारा जिन अवैध कॉलोनीयो के मालिकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने के लिए जो रिपोर्ट्स पुलिस को भेजी गई थी 2 साल बीत जाने के बाद भी कोई एफआईआर दर्ज नहीं हो पाई। जिसकी वजह से इन अवैध कॉलोनीयो के प्लाटों की रजिस्ट्री भी चोर दरवाजे से दर्ज करवाई जा रही है। जो कि जेडीए की अमरप्रीत कौर संधू द्वारा बंद करवाना एक बड़ी चुनौती बनकर सामने खड़ा है। एनकांउटर न्यूज से बातचीत के दौरान का संधू ने कहा कि वह पारदर्शक पारदर्शिता के साथ काम करना पसंद करती हैं तथा जो भी स्टाफ ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ काम करेगा उसकी सराहना की जाएगी।