Blog

  • जालंधरः रंगे हाथों शराब तस्कर काबू, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: थाना 4 की पुलिस ने मखदूमपुरा में दबिश देकर रंगे हाथों तस्कर को काबू किया है। इस दौरान पुलिस ने तस्कर की स्कूटर की डिग्गी से शराब बरामद की है। बताया जा रहा है कि आरोप सरेआम शराब की सप्लाई करता है। आरोपी की पहचान सुनील कुमार बिट्टू निवासी मखदूमपुरा के रूप में हुई है।

    इस दौरान लोगों ने आरोप लगाए है कि इसी तस्कर ने 22 तारीख को मोहल्ले के अन्य व्यक्तियों पर शराब तस्करी के आरोप लगाए थे। इस दौरान सुनील बिट्टू ने पुलिस को इसकी सूचना भी दी थी। लेकिन आज थाना 4 की पुलिस ने उक्त आरोपी को काबू कर लिया है। मौके से पुलिस ने स्कूटर की डिग्गी से 5 बोतल Master Moment की बरामद की है। जिसके बाद पुलिस आरोपी को काबू करके थाने ले गई। 

  • जालंधरः प्रधान राजू पर हुए हमले को लेकर कर्मियों ने किया प्रदर्शन, देखें Live

    जालंधर, ENS: नगर निगम सीवरमैन यूनियन के प्रधान राजकुमार राजू पर बीते दिन हमलावारों ने नुकीली चीजों से हमला कर दिया था। वहीं इस मामले को लेकर कर्मियों में रोष पाया जा रहा है। जिसको लेकर आज निगम दफ्तर के बाहर वह प्रदर्शन कर रहे है। इस दौरान लोगों का कहना है कि आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की जाए। वहीं उन्होंने बताया कि प्रधान की हालत गंभीर है। उनका कहना है कि उक्त लोगों ने हमला करने के बाद वीडियो भी बनाई। 

    इस दौरान बबलू ने कहा अगर आरोपियों को काबू ना किया गया तो वह संघर्ष को ओर तेज करेंगे। उन्होंने कहा कि हो सकता है कि वह आने वाले समय में रेलवे ट्रैक भी जाम करेंगे। वहीं घटना की सूचना मिलते ही थाना 3 के प्रभारी पहुंच गए है और मामले की जांच का उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया है। इस मामले में पुलिस अधिकारी ने कहा कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। बताया जा रहा है कि हमलावारों की बाइक बिना नंबर की प्लेट लगी हुई थी।

    बता दें कि बीते दिन राजू प्रधान पर हुए हमले में उनके सिर पर गंभीर चोटे आई थी। जिन्हें घायल अवस्था में सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई थी। जिसमें देखा जा सकता है कि बाइक सवार युवकों ने उनके वाहन में टक्कर मार दी। जिसके बाद उन्होंने प्रधान राजू पर हमला कर दिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि हमलावार कड़ों के साथ लात-घूंसों से उस पर हमला किया। पीड़ित ने अनुसार हमलावारों ने मुंह ढके हुए थे। 

  • पंजाबः इस इलाके में हुआ डबल मर्डर, दहशत में लोग 

    मानसा: जिले के गांव अहमदपुर में दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। जहां तेजधार हथियार से बुजुर्ग महिला और व्यक्ति का कत्ल किया गया। मृतकों की पहचान जागीर सिंह (62) और रंजीत कौर (60) के रूप में हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक यहां अज्ञात लोगों ने घर में घुसकर बुजुर्ग महिला और एक व्यक्ति की तेजधार हथियार से हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि दोनों बुजुर्ग पड़ोसी थे और रिश्ते में देवर और भाभी लगते थे। फिलहाल इस मामले में थाना सिटी बुढलाडा पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। इस घटना को क्यों अंजाम दिया गया इसके बारे में अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

  • पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के हत्यारों के घर पर NIA की दबिश

    चंडीगढ़ : हरियाणा और पंजाब में गुरुवार सुबह नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी ने रेड की। NIA टीम सोनीपत में पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मुख्य आरोपी और लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शार्प शूटर अंकित सेरसा व प्रियव्रत फौजी के घर पहुंची। उनके घर खंगालने के साथ परिवार वालों से पूछताछ की।  वहीं झज्जर और पलवल में भी NIA ने छापेमारी की है। इसके साथ पंजाब में गैंगस्टर हैरी मौड़ के घर भी NIA की टीम पहुंची। पंजाबी सिंगर को गोलियां मारने वाला शूटर अंकित सोनीपत के गांव सेरसा और प्रियव्रत फौजी गांव गढ़ी सिसाना का रहने वाला है।

    NIA के अधिकारियों ने सुबह 5 बजे स्थानीय पुलिस को साथ लेकर दोनों के घरों में दबिश दी। करीब सुबह 7 बजे तक ये रेड चली।NIA इससे पहले भी दोनों के घरों पर 3 बार दबिश दे चुकी है। साथ ही स्थानीय पुलिस की भी इन गांवों में गश्त लगातार चलती रहती है। हालांकि पूछताछ के बारे में परिजन फिलहाल कुछ बताने को तैयार नहीं हैं।

  • पंजाबः ठेकेदार पर लुटेरों ने हमला कर लूटी लाखों की नगदी, देखें वीडियो 

    अबोहरः गांव चूहडीवाला धन्ना के पास देर रात कुछ युवकों ने बाग ठेकेदार एक कार सवार पर हमला करते हुए उससे लाखों रुपए की नगदी लूट ली और फरार हो गए। हमले में कार चालक घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। उपचाराधीन देवदत्त पुत्र मनोहर राम निवासी बजीतपुर कटियांवाली ने बताया कि वह बागों की ठेकेदारी का काम करता है। उसी के गांव का गोपीराम पुत्र बाबूराम दोनों गांव दलमीरखेडा में कोई बाग देखकर आ रहे थे और उनके पास एक लाख रुपए की नगदी भी मौजूद थी।

    जब वह अपनी कार पर गांव चूहडीवाला धन्ना के पास पहुुंचें तो इसी दौरान रास्ते में एक युवक ने सडक पर आकर रुकने का इशारा किया। जब उन्होंने कार धीमी की तो इतने में तीन अन्य युवक लाठियों व तेजधार हथियार सहित आ गए और कार को घेरकर कार पर हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि हमलावरों ने हादसे में उस पर भी लाठियों से हमला कर दिया। जिसके बाद हमलावर पास मौजूद एक लाख से अधिक की नगदी छीनकर फरार हो गए। घटना की सूचना खुईखेडा पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंचकर ने जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।

  • पंजाबः आज सीएम मान के खिलाफ सुखबीर बादल लेंगे एक्शन 

    श्री मुक्तसर साहिब: शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल आज सीएम मान के खिलाफ एक्शन लेने जा रहे है। बताया जा रहा है कि सुखबीर बादल आज अदालत में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करेंगे। इससे पहले सुखबीर बादल ने मुख्यमंत्री को लीगल नोटिस भेजा था। बता दें कि मुख्यमंत्री ने बादल परिवार के हरियाणा में बालासर फार्म हाउस को लेकर कुछ दावे किए थे, जिसके बाद मामला गरमा गया था।

  • कोहरे के कारण ट्रेनों की धीमी हुई रफ्तार, 24 ट्रेनें लेट

    नई दिल्ली : एक तरफ जहां ठंड से ठिठुरन बढ़ती जा रही है। वहीं दूसरी तरफ घने कोहरे से यातायात व्यवस्था चरमरा गई है. ट्रेनों की रफ्तार पर घने कोहरे की वजह से ब्रेक सा लग गया है। ट्रेनों के लेट होने से यात्री परेशान हो रहे है। देश के अलग-अलग हिस्सों से दिल्ली आने वाली 24 ट्रेनें लेट चल रही है। जिसको लेकर रेलवे की तरफ से जानकारी साझा की गई है। कई ट्रेनें एक घंटे से छह घंटे तक लेट चल रही है. वहीं कोहरे का असर विमानों के संचालन पर भी दिखाई दे रहा है। विमान अपने उड़ान समय से देरी से संचालित हो रहे है।

     आज ये 24 ट्रेनें है लेट – 22811 भुवनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, 12423 डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, 22691 बेंगलुरु-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, 12437 सिकंदराबाद-निज़ामुद्दीन, 12281 भुवनेश्वर-नई दिल्ली डुरॉन्ट, 12413 अजमेर-कटरा पूजा एक्सप्रेस, 12801 पुरी-नई दिल्ली पुरूषोत्तम एक्सप्रेस, 12423 डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस, 12553 सहरसा-नई दिल्ली वैशाली एक्सप्रेस, 12427 रीवा-आनन्द विहार एक्सप्रेस, 12417 प्रयागराज-नई दिल्ली एक्सप्रेस, 12225 आज़मगढ़- दिल्ली जंक्शन कैफियत एक्सप्रेस, 12367 भागलपुर-आनंदविहार एक्सप्रेस, 12393 राजेंद्रनगर-नई दिल्ली एक्सप्रेस, 12919 अम्बेडकरनगर-कटरा एक्सप्रेस, 14207 मां बेल्ही देवी धाम, प्रतापगढ़-दिल्ली, 12615 चेन्नई-नई दिल्ली जीटी, 12621 चेन्नई-नई दिल्ली एक्सप्रेस, 12723 हैदराबाद-नई दिल्ली एक्सप्रेस, 15658 कामाख्या- दिल्ली जं. ब्रह्मपुत्र मेल, 22 14623 सिवनी-फ़िरोज़पुर एक्सप्रेस, 12447 मानिकपुर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस, 20801 इस्लामपुर-नई दिल्ली मगध एक्सप्रेस।

  • पंजाबः शायरी अंदाज में नवजोत सिद्धू ने विरोधियों पर बोला हमला, देखें वीडियो

    अमृतसरः लोकसभा चुनाव को लेकर पंजाब में आप और कांग्रेस के गठबंधन को लेकर अभी कुछ साफ नहीं हुआ है। लेकिन बीते दिन कांग्रेस ने प्रभारी देवेंद्र यादव ने कहा था कि कांग्रेस 13 सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए तैयार है। वहीं आप के साथ गठबंधन को लेकर उन्होंने कहा था कि फैसला हाईकमान लेंगी। वहीं इस मामले को लेकर एक बार फिर से सिद्धू शायरी अंदाज में दिखे। पंजाब कांग्रेस के प्रभारी देवेंद्र यादव से मुलाकात से पहले नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें वो एक शायरी कह रहे हैं और इशारे-इशारों में अपने विरोधियों को बिके हुए लोग बता रहे हैं।

    इस दौरान जारी वीडियो “कौड़ी-कौड़ी में बिके हुए लोग…समझौता कर घुटनों पर टिके हुए लोग…अरे बरगद की बात करते हैं…गमले में उगे हुए लोग।” हालांकि इस वीडियो में शायरी के अलावा नवजोत सिंह सिद्धू ने और कुछ भी नहीं कहा और ना ही किसी का नाम लिया। बता दें कि नवजोत सिंह सिद्धू ने अन्य कांग्रेसी नेताओं की तरह चंडीगढ़ स्थित पंजाब कांग्रेस भवन पहुंचकर भी देवेंद्र यादव से मुलाकात नहीं की है। कहा जा रहा है कि वह आज होटल ताज में देवेंद्र यादव के साथ मुलाकात की।

    पंजाब प्रभारी देवेंद्र यादव के मीटिंग खत्म होने के बाद सिद्धू ने कहा कि मैंने इंचार्ज को कह दिया है कि अनुशासन जरूरी है, लेकिन यह किसी एक के लिए नहीं बल्कि सबके लिए होना चाहिए। सिद्धू ने कहा कि मैंने इंचार्ज को बताया कि रैलियों का प्रोग्राम पहले से है। मुझे पता नहीं था कि उनकी मीटिंग इस दौरान हो जाएगी, अन्यथा रैली नहीं रखता। सिद्धू ने कांग्रेस में अपने विरोधियों को इशारे में कहा कि ये मेरी निजी लड़ाई नहीं है। यह लड़ाई एक विचारधारा की है। अगर बेहतर कर सकते हैं तो मैं आपके पीछे चलूंगा। 

    वहीं बताया जा रहा है कि कांग्रेस प्रभारी देवेंद्र ने सिद्धू के बाद राजा वड़िंग को मीटिंग के लिए बुलाया है। बैठक से पहले वड़िंग ने कहा सिद्धू से उनकी मीटिंग नहीं होने जा रही है। इस दौरान उन्होंने कहा जो नेता पार्टी से निकाले गए हैं, उन्हें पार्टी में शामिल नहीं किया जाएगा। जब उनसे पूछा गया कि सिद्धू को पार्टी से निकाल रहे हैं तो उन्होंने कहा जल्दी ही स्थिति साफ हो जाएगी।

  • 6 महीने की बेटी को गोद में लेकर 16वीं मंजिल से कूदी मां, जाने मामला

    नई दिल्ली : ग्रेटर नोएडा में 6 महीने की बच्ची को लेकर हाईराइज सोसाइटी के 16वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। महिला का पति अमेरिका में जॉब करता है। महिला अपने भाई और मां के साथ लॉ रेजिडेंसिया सोसाइटी में रहती थी। पुलिस ने बताया कि महिला की पहचान 33 वर्षीय सारिका के तौर पर हुई है। वह भाई-मां के साथ टॉवर-2 की 16वीं मंजिल में रहती थी। घटना रात करीब 12 बजे की है। महिला अपने कमरे से उठी और बालकनी से नीचे कूद गई। सारिका के भाई ने पुलिस को बताया कि वह कुछ दिन पहले ही यहां रहने आई थी। एक दिन पहले ही 4 साल के बड़े बेटे का जन्मदिन मनाया था। इसमें सारिका के ससुराल वाले भी शामिल हुए थे। उन्होंने बताया कि बहन मानसिक तौर पर परेशान थी, वह डिप्रेशन में थी।

    बिसरख पुलिस ने बताया कि देर रात लगभग 12 बजे पुलिस को सूचना मिली कि सोसाइटी में एक महिला ने अपने अपनी बच्ची के साथ में 16वीं मंजिल से छलांग लगा दी है। वह परिवार के साथ टावर-2 में रह रही थी। सारिका और उसकी मासूम बेटी को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजन और सोसाइटी में पूछताछ की है। सीसीटीवी भी चेक किया जा रहा है। शुरुआती जांच में पता पता चला कि महिला डिप्रेशन में थी इसी से परेशान होकर उसने खुदकुशी की है। पुलिस महिला के डिप्रेशन के इलाज के बारे में भी जानकारी जुटा रही है। महिला के फोन डिटेल्स को भी चेक किया जा रहा है।

  • अपहरण के बाद 2 बच्चियों के साथ गैंगरेप, एक का खून से लथपथ मिला श’व

    पटनाः बिहार की राजधानी पटना के फुलवारी शरीफ में दो बच्चियों की अपहरण के बाद दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि अपराधियों ने  फुलवारी शरीफ के एक गांव से दो बच्चियों को अगवा कर लिया गया था। इसके बाद दोनों के साथ गैंगरेप किया। इस दौरान एक बच्ची की मौत हो गई जबकि दूसरी की हालत गंभीर है। पीड़िता को एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

    घायल बच्ची एम्स में भर्ती 

    मिली जानकारी के अनुसार,दानापुर के फूलवारीशरीफ थाना क्षेत्र में अपराधियों ने दो महादलित बच्चियों का अपहरण के बाद घटना को अंजाम दिया। खून से लथपथ डरी सहमी बच्ची को इलाज के लिए पटना एम्स भेजा गया है। बताया जाता है सोमवार सुबह एक गांव से दोनो बच्चियों का गोइठा लाने के समय ही अपहरण कर लिया गया था और बधार में ले जाकर बच्चियों के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। 

    खून से लथपथ शव मिला

    आज सुबह शौच के लिए गांव के लोग गए तब एक बच्ची मृत अवस्था में जबकि दूसरी डरी सहमी खून से लथपथ थी। घटना के दिन परिजन बच्चियों के गायब होने की सूचना थाना में दिया गया था लेकिन पुलिस ने परिजनों को बच्चों को खोजबीन करने को कहा था। घटना की जानकारी के बाद कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची है और एएसपी भी घटना स्थल पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने अपराधियों को गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी दिलाने की मांग की है।

    पुलिस ने लापरवाही बरसी

    बच्चियां नहीं मिलने पर परिजनों ने जब मामले की शिकायत पुलिस से की थी तो पुलिस ने लापरवाही बरती और खुद परिजनों सो खोजबीन करने को कहा। अगर पुलिस समय रहते अपना काम इमानदारी से करती तो शायद बच्चों की जान बच जाती। फिलहाल पीड़ित परिजनों का रो-रोकर बुरा है। पुलिस का दावा है कि अपराधियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।