Blog

  • व्हाइट ब्रेड ‘Poison’ से कम नहीं? Dietician ने बताई वजह

    व्हाइट ब्रेड ‘Poison’ से कम नहीं? Dietician ने बताई वजह

    Health Tips: सुबह के नाश्ते में अक्सर ही हम व्हाइट ब्रेड खाना पसंद करते हैं, लेकिन छोटे बच्चों को भी स्कूल टिफिन में सैंडविच जैसी चीजें पैक करके दी जाती है, जोकि बच्चों की सेहत के लिए बिलकुल भी ठीक नहीं है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये फूड हमारी सेहत के लिए बिलकुल भी अच्छा नहीं है। इसको लेकर भारत की जब मशहूर Dietician Richa Gangani ने लोगों को आगाह किया है।

    डाइटीशियन ऋचा अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियों शेयर किया है जिसमें ये देखा जा सकता है कि ब्रेड को कितने अनहेल्दी तरीके से तैयार किया जाता है। कई बेकरीज में तो हाइजीन का भी ख्याल नहीं रखा जाता। वर्कर्स आमतौर पर ग्लव्स भी नहीं पहनते। अगर आप इसकी क्लिप देख लेंगे तो शायद दोबारा ब्रेड खाना पसंद नहीं करेंगे।

    ऋचा गंगानी ने लिखा, “भारत में ब्रेड किसी बड़े मजाक की तरह है। ये जहर है। बेकरी में इसे तैयार करने के लिए वनस्पति यूज किया जाता है, क्योंकि इसकी कीमत कम होती है। यही नहीं कई सस्ते स्नैक्स में भी वनस्पति मिलाई जाती है। क्या आप इसे देखकर हैरान हैं?

    “यूएसडीए (USDA) के मुताबिक जेनेरिक ब्रेड के एक स्लाइस में तकरीबन 3 ग्राम चीनी होता है, सफेद ब्रेड आपके ओवरऑल हेल्थ के लिए काफी बुरा माना जाता है. व्हाइट ब्रेड में आमतौर पर मैदा और साथ में एडेड इंग्रेडिएंट्स होते हैं जैसे नमक के लिए कैरामेल,चीनी और वनस्पति जो हद से ज्यादा अनहेल्दी है. इसके अलावा हम सिर्फ एक स्लाइस कहां खाते हैं?  सफेद ब्रेड तो खुले तौर पर सेहत के लिए बुरा है. दूसरे तरह के ब्रेड्स ब्राउन, मल्टीग्रेन और होल व्हीट कैटेगरी के हैं जिसे हेल्दी बताया जाता है, लेकिन ऐसा नहीं है.”

  • चंडीगढ़ का निर्माण कांग्रेस की सरकार में हुआ: प्रियंका गांधी, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ का निर्माण कांग्रेस की सरकार में हुआ: प्रियंका गांधी, देखें वीडियो

    चंडीगढ़। लोकसभा चुनाव  का अब बस सातवां यानि आखिरी चरण बचा है जिसके लिए 1 जून को पंजाब में मतदान होना बाकी है। इसी क्रम में चंडीगढ़ की एक सीट पर भी इस दिन वोट डाला जाना है। आज कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने यहां पर कांग्रेस की न्याय संकल्प रैली को संबोधित किया। इस दौरान न्याय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी पर जमकर बरसीं। उन्होंने सेक्टर-27 के रामलीला ग्राउंड में लोकसभा उम्मीदवार मनीष तिवारी के पक्ष में चुनाव रैली को संबोधित किया। इस दौरान प्रियंका गांधी ने कहा- चंडीगढ़ शहर का सपना नेहरू जी ने देखा था। उन्होंने विदेश से आर्किटेक्ट बुलाकर इस शहर का निर्माण करवाया। पिछले 10 सालों में मोदी सरकार ने यहां कोई विकास नहीं कराया।

    मोदी जी ने पहला चुनाव 15 लाख रुपए देने के वादा कर चुनाव लड़ा था। दूसरे चुनाव में उन्होंने सेवा का सहारा लिया। अब तीसरे चुनाव में ये हिंदू-मुस्लिम कर रहे हैं, अगर उन्होंने देश में कुछ विकास किया होता तो उन्हें हिंदू-मुस्लिम करने की जरूरत नहीं पड़ती।

    मोदी महिला सशक्तिकरण की बात करते थे, लेकिन अब उन्हें चुनाव के लिए मंगलसूत्र की बात करनी पड़ रही है। दुनिया में ऐसी कोई ताकत नहीं है जो किसी महिला का मंगलसूत्र छीन सके। वे जनता को गुमराह करने के लिए बेमतलब की बातें कर रहे हैं। वे लोगों से कह रहे हैं कि अगर आपके पास 2 भैंस हैं तो कांग्रेस वाले आपकी एक भैंस लेकर मुसलमान को दे देंगे।

  • जालंधरः DC Himanshu Aggarwal ने पोस्टल बैलट पेपर द्वारा किया मतदान, देखें वीडियो

    जालंधरः DC Himanshu Aggarwal ने पोस्टल बैलट पेपर द्वारा किया मतदान, देखें वीडियो

    जालंधर। डिप्टी कमिश्नर-कम-ज़िला चुनाव अधिकारी डा. हिमांशु अग्रवाल ने आज विधान सभा हलका करतारपुर के लिए स्थानीय लायलपुर खालसा कालेज फार वूमैन में स्थापित किए वोटर फैसीलीटेशन सैंटर में पोस्टल बैलट पेपर द्वारा मतदान किया। डिप्टी कमिश्नर डा.अग्रवाल, जो कि फ़िरोज़पुर जिले के रजिस्टर्ड वोटर है, ने अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग करने के बाद पोस्टल बैलट मतदाताओं के लिए फैसिलीटेशन सैंटर में किए प्रबंधों पर संतोष व्यक्त किया। 

    उन्होंने बताया कि वह कर्मचारी जो किसी अन्य ज़िले से सबंधित है परंतु उनकी चुनाव ड्यूटी जालंधर ज़िले में लगी हुई है, वह वोटर फैसीलीटेसन सैंटर में पोस्टल बैलट पेपर के द्वारा मतदान कर सकते है। उन्होंने बताया कि यह सुविधा वोटर फैसिलीटेशन सैंटरों और चुनाव पार्टियाँ रवाना करने वाले स्थानों पर 31 मई को भी प्रदान की जाएगी। 

    उन्होंने पोल ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों/ कर्मचारियों को भी मतदान के लिए ईडीसी सेवा का प्रयोग करने को कहा और साथ ही बताया कि ज़िला प्रशासन ने ड्यूटी पर तैनात व्यक्तियों की सुविधा के लिए उचित प्रबंध किए गए है। इस दौरान अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर मेजर डा. अमित महाजन ने भी पोस्टल बैलट पेपर द्वारा मतदान किया।

  • सतपाल रायजादा हैं कांग्रेस के बब्बर शेर रिर्काड तोड़ वोट देकर पहुंचाओ दिल्ली राहुल गांधी

    सतपाल रायजादा हैं कांग्रेस के बब्बर शेर रिर्काड तोड़ वोट देकर पहुंचाओ दिल्ली राहुल गांधी

    रायजादा के नाम से गूंज उठा पूरा पंडाल, राहुल ने लिया नाम तो रायजादा के समर्थन में नारेबाजी से गूंज उठा पूरा पंडाल

    ऊना/सुशील पंडित : कांग्रेस ने हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल सिंह रायजादा के पक्ष में ऊना के पुलिस ग्राऊंड झलेड़ा में विशाल जनसभा में हजारों लोगों की भीड़ जुटाकर भाजपा खेमे की एक बार फिर से नींद उड़ा दी है। जनसभा में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने विशेष तौर पर शिरकत की और रायजादा को बब्बर शेर की संज्ञा दी और इतना सुनते ही पूरा पंडाल तालियों, सीटियों और रायजादा के नाम के जोरदार नारों से गूंज उठा। राहुल गांधी ने जनता से रायजादा के पक्ष में रिकार्डतोड़ वोट देकर उन्हें दिल्ली भेजने का आग्रह जनता से किया। राहुल ने कहा कि कांग्रेस का हर नेता और कार्यकत्र्ता बब्बर शेर है जो भ्रष्टाचारियों से लड़ाई लड़ रहा है।

    इस मौका पर मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्रिहोत्री ने भी रायजादा को दमदार नेता बताया और उन्हें जीत की दहलीज पर पहुंच चुका करार दिया। इस अवसर पर पूरे पंडाल में रायजादा की तस्वीर छपे झंडे झूलने लगे और लोगों ने एक स्वर में रायजादा के समर्थन में पंडाल गुंजाएमान कर दिया। भयंकर गर्मी के बावजूद रायजादा के पक्ष में इस विशाल जनसभा में हजारों लोगों का भारी हजूम उमड़ पड़ा। सुबह से ही रायजादा के समर्थकों का हजूम जनसभा स्थल पर उमडऩा शुरू हो गया था और कई जगहों से भारी संख्या में लोगों का हजूम हाथों में रायजादा की तस्वीर लगे झंडे लेकर पुलिस ग्राऊंड पहुंचता गया। रायजादा के पक्ष में आयोजित इस जनसभा में भारी भरकम हजूम से भाजपा की नींदे उड़ गई हैं।

    अनुराग की सिर्फ नाम की राजनीति, मैं संसद में करूंगा सिर्फ जनता की बात: रायजादा
    जनसभा को सम्बोधित करने जैसे ही सतपाल रायजादा स्टेज पर पहुंचे तो उनके नाम के नारों से पंडाल में शोर मच गया। उनके समर्थन में हजारों लोगों की भीड़ तालियां मारने लगीं। इस मौका पर सतपाल सिंह रायजादा ने कहा कि उम्मीद है कि इस बार संसदीय क्षेत्र की जनता मुझ पर विश्वास दिखाएगी। मैं जीतकर संसद में इधर उधर की नहीं सिर्फ अपने संसदीय क्षेत्र की बात करूंगा और मामले उठाऊंगा। रायजादा ने कहा कि अनुराग ठाकुर ने कभी संसदीय क्षेत्र में काम नहीं किया। यहां तक की अपने गृहजिला हमीरपुर को भी चुनावी वायदे के अनुरूप एक इंच भी रेल लाइन नहीं मोड़ी। अनुराग ने सिर्फ दिल्ली में बैठकर गांधी परिवार को कोसने का ही काम किया है। संसद में कभी संसदीय क्षेत्र का नाम तक नहीं लिया।

    रायजादा ने कहा कि आपदा आई तो अनुराग जनता के साथ नहीं खड़े हुए। केंद्र से हिमाचल के कर्मचरियों का एनपीएस का रुपया नहीं ला पाए। राजनीति करते करते अनुराग खुद लैफ्टिनेंट बन गए लेकिन अग्रिवीर योजना लाकर बच्चों के भविष्य से खिलवाड कर दिया। सवाल करने पर अनुराग के मुंह से सिर्फ जय श्री राम ही निकलता है वह कोई काम नहीं गिनवा पाते हैं। रायजादा ने कहा कि जनता को उनसे सवाल करना चाहिए कि पूर्व में किए 15 लाख रुपए, हर वर्ष 2 करोड़ नौकरियों का क्या हुआ? 400 में मिलने वाला सिलंडर अब 1200 रुपए और 50 रुपए में मिलने वाली दाल 150 और 50 रुपए का मिलने वाला डीजल पेट्रोल 80 से 100 रुपए तक क्यों पहुंच चुका है।

    आम परिवार से आए रायजादा के पक्ष में करें भारी संख्या में मतदान: सुक्खू
    इस मौका पर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि जैसे मैं आम परिवार से आया हूं और आज मुख्यमंत्री की कुर्सी पर काबिज हुआ हूं। ठीक उसी तरह सतपाल सिंह रायजादा भी आम परिवार से संबंधित हैं और पूर्व सैनिक के पुत्र हैं जोकि धरातल पर जनता की परेशानियों को समझते हैं। जनता को सतपाल सिंह रायजादा के पक्ष में भारी संख्या में मतदान करते हुए सांसद बनाना चाहिए क्योंकि जनता को जनता को मुश्किल घड़ी में उनके साथ खड़ा रहने वाले सांसद की जरूरत है न की गायब रहने वाले नेता की। रायजादा हमेशा जनता के साथ खड़े रहने वाले नेता है।

    रायजादा के पक्ष में चल पड़ी है हवा, रोकना भाजपा के बस की बात नहीं: अग्रिहोत्री
    उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्रिहोत्री ने कहा कि संसदीय क्षेत्र में सतपाल सिंह रायजादा के पक्ष में हवा चल पड़ी है जिसको रोक पाना भाजपा के बस की बात नहीं है। रायजादा की गाड़ी अब सीधे दिल्ली जाकर रूकेगी क्योंकि संसदीय क्षेत्र की जनता ने ठान लिया है कि इस बार बदलाव करना जरूरी है तभी संसदीय क्षेत्र में विकास होगा। मैं ट्रांसपोर्ट मंत्री हूं, मुझे पता है कि जनता ने अनुराग का टिकट काट कर अब रायजादा को दे दिया है। 4 बार सांसद रहने पर भी अनुराग पूरी तरह से हर मोर्चे पर फेल हुए हैं। लेकिन जनता के आशीर्वाद के बाद रायजादा हिमाचल सरकार के साथ मिलकर संसदीय क्षेत्र की तस्वीर बदल देंगे।
  • पंजाब: बाइक व कार की जबरदस्त टक्कर, मौत, देंखे वीडियो

    पंजाब: बाइक व कार की जबरदस्त टक्कर, मौत, देंखे वीडियो

    श्री आनंदपुर साहिब। शहर में एक सड़क हादसा होने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि अजौली गांव के पास गोलू कुमार मजदूरी कर अपने घर खाना खाने आ रहा था। इसी दौरान नंगल कि ओर से आ रही बौलेरो कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलैरो कार पलट कर सड़क से नीचे जा गिरी। साथ ही मोटरसाइकिल के परखच्चे भी उड़ गए। दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार गोलू की मौत हो गई और बोलैरो सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।

    मौके पर पहुंचे सड़क सुरक्षा बल द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां उनकी मौत हो गई। वहीं, बता दें कि घटना की सूचना मिलने के बाद हलका विधायक और शिक्षा मंत्री कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस भी मौके पर पहुंचे और मृतक के परिवार के साथ दुख साझा किया।

  • हर हाल में मोदी सरकार करेगी 400 पार ,हमीरपुर लोकसभा उसमे होगी शामिल:विरेंद्र कंवर

    हर हाल में मोदी सरकार करेगी 400 पार ,हमीरपुर लोकसभा उसमे होगी शामिल:विरेंद्र कंवर

    हमीरपुर लोकसभा से अनुराग सिंह ठाकुर और कुटलैहड़ विस क्षेत्र से देवेंद्र भुट्टो के पास कमल निशान है, मेरे लिए यही बहुत है: कंवर 

    देश हो या प्रदेश कांग्रेस पार्टी हो रही लुप्त अनुराग ठाकुर पांच लाख से जीतेंगे पांचवी बार

    ऊना/सुशील पंडित : हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से चुनाव प्रभारी और पूर्व सरकार में मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज बंगाणा में कहा कि इस समय देश में प्रधानमंत्री भाई नरेंद्र मोदी की लहर चल रही है जो 400 पर करके ही छोड़ेगी। उन्होंने कहा कि विरोधियों को अब समझ आएगा कि गठबंधन में कितनी ताकत होती है और कहा कि इंडी गठबंधन केवल और केवल झूठ का पुलिंदा है और जो भी लोग इनमें शामिल हैं वे सभी किसी न किसी प्रकार से बुरे कामों में लिप्त है। उन्होंने कहा मैंने महसूस किया कि हमीरपुर संसदीय क्षेत्र की जनता अनुराग को पांचवीं बार 5 लाख से ज्यादा मतों से जीता कर दिल्ली भेजेगी उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास कोई उद्देश्य नहीं है कि वह जीत पाए।

    क्योंकि ना तो वह जनता के लिए और ना ही समाज के लिए और ना ही सनातन के लिए कोई कार्य कर पाई हैं उन्होंने कहा कि जब बात राम मंदिर की आई तो इन लोगों ने विरोध किया जब बात धारा 370 की आई तो भी इन लोगों ने विरोध किया उन्होंने कहा कि हर बात पर विरोध करना कहां तक जायज है उन्होंने तंज करते हुए कहा कि इन लोगों ने जब इनकी सरकार थी तो इन्होंने बड़े-बड़े घोटाले जरूर किए हैं कभी स्पेम घोटाला कभी कोयला घोटाला तो कभी और अन्य।

    उन्होंने यह भी कहा कि मुझे अब यकीन है और आपको हो ना हो कि दिल्ली में नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री तो हमीरपुर सांसदीय क्षेत्र से अनुराग ठाकुर पांचवीं बार सांसद बनने जा रहे हैं उन्होंने यह भी कहा कि जब से नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बैठे हैं तब से कई प्रकार की चीजे बदल रही है अब राजनीति भी जनता की सेवा के साथ सीधी जोड़ दी गई है उन्होंने कहा कि एक ऐसे प्रधान मंत्री जो गरीब घर से उठकर देश के सर्वोच्च पद पर बैठे ऐसे व्यक्ति को भारत की जनता कभी भी नहीं खोना चाहती।

    हमीरपुर लोकसभा में अनुराग ठाकुर के मुकाबले कांग्रेस दूर दूर तक नहीं
    वीरेंद्र कंवर ने कहा कि हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र में भाजपा लगातार दसवां और अनुराग सिंह ठाकुर लगातार पांचवा चुनाव जीतने जा रहे है। और मात्र पांच दिन चुनाव प्रचार के शेष है। लेकिन कांग्रेस प्रत्याशी अभी तक हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र के शहरी मतदाताओं तक भी नहीं पहुंच पाए हैं। कंवर ने कहा कि राज्य के सीएम डिप्टी सीएम एवम अन्य उनके मंत्री विधायक प्रचार से थोड़ा किनारा कर रहे है। उन्हे पता है कि केंद्र हो या प्रदेश कांग्रेस पार्टी की अपनी तो कोई उपलब्धि नहीं है। केवल इधर उधर की बातें करके और झूठी गारंटियों के सहारे हर बार सत्ता की कुर्सी नहीं मिलती है। इसलिए कांग्रेस का चुनाव प्रचार अब धीमा पड़ता जा रहा है। 

    मुझे भाजपा ने दिया बहुत मान सम्मान ,मेरी जिंदगी का मंत्र कमल निशान
    वीरेंद्र कंवर ने कहा कि 1990 से हम सक्रिय राजनीति से जुड़े थे और लम्बे राजनेतिक सफर में हमें भाजपा ने बहुत मान सम्मान दिया है। कंवर ने सभी अफवाहों पर विराम लगाते हुए कहा कि जिंदगी का मकसद केवल कमल निशान है। किसी से कोई गिला शिकवा नहीं है। हमीरपुर लोकसभा से अनुराग सिंह ठाकुर और कुटलैहड़ विस क्षेत्र से देवेंद्र भुट्टो के पास कमल निशान है। और मेरे लिए यही बहुत है। वीरेंद्र कंवर ने कहा कि कमल खिलाना और केंद्र के मोदी सरकार और हिमाचल में बिकास बाली सरकार को चुनना है। ताकि प्रदेश में फिर बिकास को रफ्तार मिले। और जनता की समस्याओं का समाधान हो। 
  • हिमाचल प्रदेश सीनियर थ्रो बाल टीम का चयन

    हिमाचल प्रदेश सीनियर थ्रो बाल टीम का चयन

    हिमाचल प्रदेश ओलंपिक संघ खेलों में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहा है — वीरेंद्र कंबर 

    ऊना/सुशील पंडित : हिमाचल प्रदेश सीनियर थ्रो बाल टीम  का चयन रविवार को बंगाणा में  किया गया । मुख्यातिथि के रूप में हिमाचल ओलंपिक ऐसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री वीरेन्द्र कंबर ने शिरकत की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि हिमाचल प्रदेश ओलंपिक संघ खेलों में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहा है। इसके लिए वीरेंद्र कंबर ने केन्द्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर की भी सराहना करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से आज हिमाचल प्रदेश के युवाओं को नैशनल तथा इंटरनैशनल स्तर पर अपनी प्रतिभा निखारने का अधिक से अधिक मौका मिल रहा है।बहीं पर सभी खिलाड़ियों को बढ़िया प्रदर्शन करने तथा हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन करने का आह्वान किया है। उन्होंने खिलाड़ियों को किट व ड्रैस वितरित की।जिसमें हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग जिलों के थ्रो बाल खिलाड़ी व कोच भाग लिया। 47वीं सीनियर नैशनल थ्रो बाल  प्रतियोगिता 6-8 जून 2024 को बर्ड एंड डीड महाविद्यालय हयाथनगर हैदराबाद तेलंगाना में होगी।

    हिमाचल प्रदेश थ्रो बाल ऐसोसिएशन के महासचिव जोगिंद्र देव आर्य ने सीनियर टीम में खिलाड़ियों में लड़कियों में मानसी राणा, सुमिक्षा पंवार, गुरप्रीत कौर, तारसवी शर्मा, शताक्षी,उमा देवी, निशा देवी,बेबी कुमारी,साक्षी,आंशिका, दिया शर्मा, अंजली और लड़कों में समीर खां, सर्वजीत सिंह, आर्यन बत्स, अनमोल,रूपांश शर्मा, प्रशांत, अंकित राणा, आयुष शर्मा, अनिल,पंकज माह, नीरज, कीर्ति लाल, आदित्य, भार्गव शर्मा, पुनीत, ललित विशाल, आदर्श शर्मा सहित का चयन हुआ। पंचायत समिति सदस्य राजेंद्र कुमार रिंकू ने 5100, सेवानिवृत्ति शिक्षक रमेश चंद ने 1100 सहयोग राशि प्रदान किया। इस मौके पर पंचायत समिति अध्यक्ष देवराज शर्मा, पंचायत समिति सदस्य राजेंद्र सिंह रिंकू, वालीबॉल एसोसिएशन के प्रदेश सचिव मदनलाल, भाजपा के महामंत्री रमेश शर्मा, ज्ञानचंद शर्मा, थ्रो बॉल के कोच यशवीर श्याम मुरारी, योगेश महेंद्रू नरेश कुमार, विनोद शर्मा, जिला ऊना के अध्यक्ष इंदू वाला, सचिव सीमा शर्मा, कांगड़ा के सचिव ब्रजेश कुमार, हमीरपुर के अध्यक्ष अनिल कुमार भी उपस्थित रहे।
  • जालंधरः माइनिंग अधिकारियों पर हुआ हमला, 30 से 35 लोगों पर FIR दर्ज

    जालंधर, ENS: नाजायज माइनिंग रोकने के लिए पंजाब सरकार कड़े कदम उठा रही है और नाजायज माइनिंग करने वाले अपराधिक लोगो पर शिकंजा कस रही है।लेकिन इसके बावजूद भी पंजाब में नाजायज माइनिंग करने वाले लोगो के हौसले इस कदर बढ़ गए है की नाजायज माइनिंग करने वाले अपराधी अब माइनिंग अधिकारियों पर हमला करने में संकोच नहीं कर रहे है।

    ऐसा ही मामला जिला जालंधर के हल्का शाहकोट से सामने आया है,जहां नाजायज माइनिंग रोकने गए माइनिंग अधिकारियों पर नाजायज माइनिंग करने वाले 30 से 35 अज्ञात लोगो ने हमला कर दिया और उनकी कार की तोड़फोड़ कर डाली। माइनिंग अधिकारी बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचाकर वहां से निकले और थाना शाहकोट की पुलिस को इस घटना बाबत पूरी जानकारी दी।पुलिस ने माइनिंग अधिकारियों के बयानों पर 30 से 35 लोगो पर मामला दर्ज कर दिया है और आरोपियों की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी है।


    पुलिस को दिए हुए बयानों में जिला फरीदकोट के मीनिंग अधिकारी जगसीर सिंह ने बताया है की माइनिंग हेड ऑफिस चंडीगढ़ से उन्हें लोकेशन LAT 31.0134 LON 75.1803 पर हो रही नाजायज माइनिंग जांच करने के आदेश जारी हुए थे।जिसके बाद वह अपनी टीम के साथ उक्त ठिकाने पर चेकिंग करने गए तो कुछ मिनटों में जिस स्थान पर नाजायज माइनिंग की जा रही थी।

  • पंजाबः Truck Drivers में विवाद के दौरान चली गोली, मौ’त, देखें वीडियो

    पंजाबः Truck Drivers में विवाद के दौरान चली गोली, मौ’त, देखें वीडियो

    गुरदासपुर : जिले में एफसीआई गोदाम में गेहूं उतारने के उतारने के लिए ट्रक लगाने को लेकर ट्रक चालकों का आपस में विवाद हो गया। झड़प के दौरान एक पक्ष ने आढ़ती को बुलाया। जिसने मौके पर पहुंचकर दूसरे पक्ष के ड्राइवर पर गोली चला दी, जिससे ड्राइवर की मौत हो गई।

    जानकारी के अनुसार गांव अलुणा निवासी मक्खन पुत्र बाऊ मसीह अपने ट्रक पर गेहूं लोड करके पठानकोट रोड पर मिल्क प्लांट के पास स्थित एफसीआई के गोदाम पर आया था। इसी दौरान दूसरे ड्राइवर का ट्रक उसके ट्रक से टकरा गया। जिस पर मामूली झड़प के बाद दोनों चालकों ने आपसी सहमति से गाड़ियां पार कर ली, लेकिन एक पक्ष के चालक ने अपने आढ़ती हरपाल सिंह उर्फ साजन को बुला लिया। जो 2 गाड़ियों पर आए और मक्खन से बहस करने लगे।

    इसी दौरान हरपाल सिंह उर्फ साजन ने ट्रक चालक मक्खन मसीह पर गोली चला दी। पेट में गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मक्खन मसीह की मौत की खबर सुनकर उसके परिजन मौके पर पहुंचे। गुस्साए परिजनों ने आढ़तियों की 2 गाड़ियों में तोड़फोड़ की और एफसीआई गोदाम के बाहर धरना दिया।

    मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारीयों ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आढ़तियों के वाहनों को भी कब्जे में ले लिया गया है। डीएसपी मोहन सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

  • IPL Final Match update: प्रशंसक को बेसब्री से इंतजार, जानें playing 11

    IPL Final Match update: प्रशंसक को बेसब्री से इंतजार, जानें playing 11

    स्पोर्ट डेस्क। चेन्नई इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 के फाइनल मुकाबले आज कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा, जबकि टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी शाम सात बजे होगा।  फाइनल मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के मेंटॉर गौतम गंभीर की रणनीति और सनराइजर्स हैदराबाद (एचआरएच) के कप्तान पैट कमिंस के भावुक और प्रेरणादायक नेतृत्व का होगा आमना-सामना। पिछले मैच में पिच के व्यवहार को देखते हुये यह माना जा रहा है कि बल्लेबाजों की जगह गेंदबाज करेंगे जीत का फैसला| 

    आईपीएल के इस सत्र में केकेआर के पुर्नोत्थान के पीछे टीम प्रबंधन में गंभीर की वापसी रही है। उन्होंने अपने कुशाग्र क्रिकेट बुद्धि के लिए प्रसिद्ध गंभीर की रणनीतिक कुशलता ने केकेआर को पुनर्जीवित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ उनकी साझेदारी परिवर्तनकारी रही है जिससे टीम आईपीएल के खिताब की मजबूत दावेदार बन गई है। दो क्वालीफायर और एलिमिनेटर मुकाबलों में बल्लेबाज बड़ा स्कोर खड़ा करने में विफल साबित हुये। 


    जानकारों के मुताबिक गेंदबाजों के कौशल की वापसी देखी गई। इसे देखते हुए कहा जा सकता है कि फाइनल मुकाबले में जीत की कमान गेंदबाजों के हाथ में होगी। केकेआर को गंभीर के नवोन्मेषी कदमों से भरपूर लाभ मिला है। सुनील नारायण को सलामी बल्लेबाज के रूप में बहाल करना एक मास्टरस्ट्रोक साबित हुआ है। उन्होंने रमनदीप सिंह, हर्षित राणा और वैभव अरोड़ा जैसी युवा प्रतिभाओं के पोषण ने टीम में नई गतिशीलता आयी है। अनुभव और युवा उत्साह के इस मिश्रण ने केकेआर को अपने तीसरे आईपीएल खिताब के करीब पहुंचा दिया है।

    वहीं दूसरी ओर एसआरएच की फाइनल तक की यात्रा पैट कमिंस के असाधारण नेतृत्व का योगदान कोई नकार नहीं सकता। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान इससे पहले अपनी राष्ट्रीय टीम को एकदिवसीय विश्व कप, विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप और एशेज में जीत दिलाई। अब कमिंस का लक्ष्य अपने शानदार रिज्यूमे में एक आईपीएल खिताब जोड़ना है। एसआरएच अगर फाइनल मुकाबला जीतती है तो यह उसका पहला आईपीएल खिताब होगा।

    हैदराबाद की स्पिन की कमान अभिषेक शर्मा और शाहबाज अहमद हाथ में होगी। इन दोनों गेंदबाजों ने दूसरे क्वालीफायर के दौरान आठ ओवरों में 37 रन देकर 5 विकेट चटकाते हुए टीम फाइनल में पहुंचाया था। एसआरएच को विजयी होने के लिए, ट्रैविस हेड, हेनरिक क्लासेन, अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी और नितीश रेड्डी जैसे प्रमुख खिलाड़ियों को इस बड़े मुकाबले में असाधारण प्रदर्शन करना होगा।

    आईपीएल 2024 का समापन एक अविस्मरणीय मुकाबला होने की ओर अग्रसर है। दुनिया भर के प्रशंसक बेसब्री से इसके मुकाबले इंतजार कर रहे हैं। अब देखना होगा कि क्या केकेआर दस साल के बाद फिर से खिताब जीत पायेगा या एसआरएच के हाथ लगेगी आईपीएल ट्रॉफी ।

    दोनों टीमें इस प्रकार रहेंगी

    कोलकाता नाइट राइडर्स: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सुनील नरेन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, मिशेल स्टार्क, हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती। (इम्पैक्ट सब: नीतीश राणा)

    सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, राहुल त्रिपाठी, नीतीश कुमार रेड्डी, एडेन मार्करम/ग्लेन फिलिप्स, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), शाहबाज अहमद, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन, जयदेव उनादकट/उमरान मलिक। (इम्पैक्ट सब: अब्दुल समद)