Blog

  • पंजाबः राधा स्वामी सत्संग भवन मामले में सरकार को हाईकोर्ट का नोटिस जारी

    पंजाबः राधा स्वामी सत्संग भवन मामले में सरकार को हाईकोर्ट का नोटिस जारी

    अमृतसरः बाबा बकाला तहसील के गांव वराइच में भूमि पर अवैध कब्जे व खनन का राधा स्वामी सत्संग ब्यास के डेरे पर आरोप लगाते हुए दाखिल याचिका पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार व अन्य को नोटिस जारी किया है। इसके साथ ही डेरे के सचिव, पंजाब के मुख्य सचिव, खनन निदेशक, अमृतसर के डीसी व एसएसपी को 15 फरवरी तक जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है। लोक भलाई इंसाफ वेलफेयर सोसायटी अमृतसर के अध्यक्ष बलदेव सिंह सिरसा ने याचिका दाखिल करते हुए भूमि पर अवैध कब्जे व खनन का मुद्दा हाईकोर्ट के समक्ष रखा है।

    याची संस्था ने तर्क दिया है कि डेरा राधा स्वामी सत्संग ब्यास ने विभिन्न तरीकों से अपने कब्जे वाले क्षेत्र को बढ़ाने की कोशिश की है। याची ने उदाहरण देते हुए बताया कि ब्यास नदी ने धुस्सी बांध बनने के बाद अस्वाभाविक रूप से दो किलोमीटर तक अपना रास्ता बदल लिया, जिसके कारण लगभग 2500 एकड़ खेती योग्य भूमि नष्ट हो गई है। ब्यास नदी के मार्ग में उक्त परिवर्तन अवैध खनन गतिविधियों के साथ-साथ डेरा द्वारा की गई गतिविधियों के कारण हुआ है, क्योंकि नदी के तल से रेत निकाली जा रही है और डेरा अवैध रूप से अपनी सीमाओं का विस्तार कर रहा है।

    याचिकाकर्ता ने अपील की है कि इस मामले की जांच एक सेवानिवृत्त हाईकोर्ट जज को सौंपी जाए। गांव वराइच में भूमि की अखंडता और कब्जे को बचाने के लिए एक उच्चाधिकार प्राप्त समिति गठित करने के निर्देश देने की मांग की है। इसके साथ ही याचिका में आरोपियों के साथ ही राज्य के दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश भी मांगे हैं।

  • पंजाब : एनकाउंटर में मारे गए तस्करों के परिवारों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    मोगा : जीरा में पुलिस और नशा तस्करों के बीच हुए एनकाउंटर में मोगा जिला के गांव मंदर और मुंडी जमाल के रहने वाले 3 आरोपियों में से 2 की मौके पर ही मौत हो गई थी और एक आरोपी जख्मी हालत में होने के कारण के मेडिकल कॉलेज में दाखिल करवाया गया था। जिस को लेकर तस्कर के परिवार वालों ने पुलिस पर झूठे एनकाउंटर करने के आरोप लगाए। जानकारी देते हुए गांव मंदर के रहने वाले मृतक सुखबीर की पत्नी ने कहा के मेरा पति गांव के रहने वाले अनमोल के साथ उसकी कार लेने गया था। उसने मुझे अस्पताल दवाई दिलाने जाना था। परंतु हमें सूचना मिली के मेरे पति का पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया जो के झूठा किया। ना ही मेरे पति कोई नशा करते है और ना ही इन पर कोई मुकद्दमा दर्ज है। वह गांव में ही दिहाड़ी का काम करते है। हम इंसाफ की मांग करते है।

    वहीं मृतक संदीप सिंह के दादा ने कहा के संदीप सिंह खेती बाड़ी का काम करता है और शाम 3 बजे मेरे पास से ही अपने दोस्तों के साथ गया और थोड़ी ही देर बाद हमें सूचना मिली के संदीप की मौत हो गई। जो पुलिस ने एनकाउंटर किया वो झूठा है। इसकी जांच होनी चाहिए और हमें इंसाफ मिलना चाहिए। वही जख्मी अनमोल के परिजनो ने कहा के अनमोल सिंह चंडीगढ़ में कैब चलाता है। वह एक विवाह में आया हुआ था। वह अपने दोस्तों के साथ 3.30 शाम को अपनी कार पर शहर गया था। हमें सूचना मिली के अनमोल को पुलिस ने एनकाउंटर कर गंभीर ज़ख्मी कर दिया जो के इस समय फरीदकोट मेडिकल कॉलेज में दाखिल है। जिस की हालत नाजुक बनी हुई है। उन्होंने कहा कि वह भी अनमोल के साथ चंडीगढ़ में ही रहते है। वही उन्होंने कहा के यह जो एनकाउंटर हुआ है, वह झूठा हुआ है। इसकी जांच होनी चाहिए और हमें इंसाफ मिलना चाहिए।

  • पंजाब : कैबिनेट मंत्री द्वारा 85 एकड़ पंचायती जमीन से कब्जा हटवाने को लेकर महिला ने किया हंगामा, देखें वीडियो

    रोपड़ : पंजाब के पेंडू विकास और पंचायत मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने ग्राम पंचायत हिरदापुर के गांव हरनामपुर का दौरा किया और जिला प्रशासन की हाज़री में 85 एकड़ के करीब पंचायती ज़मीन से कब्जा हटाया। इस दौरान महिला द्वारा वहां पर भारी हंगामा किया गया। दरअसल, जमीन पर खेती करने वाली विधवा महिला रोने लगी। वह दौड़कर आई और मंत्री के ट्रैक्टर के आगे खड़ी हो गई। उसने कहा कि अगर उसकी कर्ज लेकर बोई फसल नष्ट की तो वह ट्रैक्टर के नीचे आकर जान दे देगी। लेडी पुलिस ने उसे हटाने की कोशिश की लेकिन वह विधवा होने और छोटे बच्चों का हवाला देकर रोते हुए अड़ी रही। गांव के लोग भी महिला के समर्थन में आ गए। लोग मंत्री के इर्द-गिर्द जमा हो गए। 

    इस मौके कैबनिट मंत्री ने जानकारी देते हुए कहाकि मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार की तरफ से पूरे सूबे में पंचायती जमीनों से नज़ायज़ कब्जे हटवाने की मुहीम चलाई जा रही है। जिस के तहत गांव हरनामपुरा में 85 एकड़ के करीब पंचायती ज़मीन और उद्योगपति से लेकर गांववासियों की तरफ से नजायज कब्जा किया हुआ था जिससे कब्जा छुड़वा लिया गया है। पेंडू विकास मंत्री ने अधिकारियों को आदेश देते हुए कहा कि इस बात का विशेष ध्यान दिया जाये कि जिन लोगो का जमीं पर कब्जा था उस जमीं को बोली में शामिल न किया जाए। उन्होंने कहाकि ज़मीन से कब्जा हटवाने से जहा सरकार की आमदन में वाधा होगा, उसी के साथ ही पंचायत की आमदन में भी बाधा होगा।

    वही इस मौके पर पेंडू विकास और पंचायत मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर का गांव वासियों की तरफ से विरोध किया गया। इस मौके पर गांव वालों ने कहा कि बेशक पंजाब सरकार की तरफ से नाजायेज कब्जे छुड़वाए जा रहे है। परंतु आज मंत्री की तरफ से वह जमीन पर ट्रैक्टर चलाया गया है। जहां कि वह पिछले 30 सालों से खेती कर रहे हैं। इस मौके पर एक विधवा औरत की तरफ से मंत्री का विरोध किया गया और ट्रैक्टर के आगे आ गई। जिस के कारण मंत्री को ट्रैक्टर रोकना पड़ा। वही बातचीत के दौरान एक औरत ने कहा कि वह पिछले 30 सालों से इस ज़मीन पर खेती कर रही है। परंतु तब कोई नहीं आया जब हमने उस जमीन पर फसल बिजने की तैयारी की। मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने महकमें के अफसरों को आदेश दिए हैं कि वह इस मसले को जल्द से जल्द हल करें। वही इस पर प्रतिक्रिया देते हुए शिरोमणि अकाली दल के सीनियर नेता प्रेम सिंह चंदू माजरा ने कहा कि अगर उस औरत के साथ सरकार की तरफ से कोई भी जेआयदती की गई तो शिरोमणि अकाली दल उस औरत के साथ खड़ेगी और उसका केस भी लड़ेगी।

  • जालंधरः पुलिस ने Thar में बैठे कांग्रेसी नेता के बेटे पर चलाई गोली, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पंजाब पुलिस क्राइम की वारदातों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करते हुए बदमाशों का एनकाउंटर कर रही है। वहीं देर रात फगवाड़ा चडीगढ़ रोड़ पर स्थित पार्क मनीला रिजॉर्ट के बाहर बेहराम थाना की पुलिस ने थार में लड़की के साथ बैठे कांग्रेसी नेता के बेटे पर गोली चला दी। बताया जा रहा है कि पुलिस ने गैंगस्टर समझकर उस पर गोली चला दी। गनीमत यह रही है कि इस हादसे दौरान वह बाल-बाल  बच गया। गोली थार के टायर पर लगी।

    दरअसल, थाना बहिराम पुलिस को सूचना मिली थी कि फगवाड़ा बाईपास पर पार्क मनीला रिजॉर्ट के पास एक काले शीशे वाली थार खड़ी है, जिसमें गैंगस्टर्स के होने की आशंका है। पुलिस पार्टी ने कार को घेरने की कोशिश की तो ड्राइवर ने कार भगा ली। आगे नाका लगा था, उसे भी तोड़ दिया गया। उसके बाद पुलिस को मजबूरन कार के टायर पर गोली मारनी पड़ी। जब कार का दरवाजा खोला तो उसमें कांग्रेसी नेता का नाबालिग बेटा एक नाबालिग लड़की के साथ बैठा था। ये दोनों परिवार को बिना बताए यहां आए थे, जिस कारण डर गए थे। पुलिस दोनों को थाने ले गई, जहां बाद में उन्हें परिवार के हवाले कर दिया गया।

  • सूफी गायिका ज्योति नूरां व उनके पिता के बारे में आई अहम खबर, जाने मामला

    जालंधर/ENS : सूफी गायिका ज्योति नूरां के घर उस समय खुशियों का माहौल देखने को मिला, जब उनके पिता गुलशन मीर सभी तरह की नाराजगियों को दूर करते हुए उनके घर मिलने पहुंचे। इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी व बेटा भी मौजूद थे। दरअसल ज्योति नूरां व उनके पिता गुलशन मीर के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था तथा कुछ नाराजगियों की वजह से पिता गुलशन मीर व ज्योति नूरां के बीच दूंरियां चल रही थी, जिन पर आज विराम लग गया है। पिता गुलशन मीर अपनी बेटी ज्योति नूरां से मिलने उनके घर पहुंचे। इस दौरान पिता गुलशन मीर ने ज्योति नूरां की गलतियों को माफ करते हुए उसे गला लगा लिया।

    इस दौरान पूरे परिवार ने सोशल मीडिया पर लाइव होकर अपने मतभेद खत्म होने की बात कही है। गुलशन मीर ने कहा कि बच्चे तो पंछियों की तरह होते हैं। गलतियां हो जाती हैं। शाम को पंछी अपने घोंसले में लौट आए हैं। गुलशन मीर ने कहा कि हमारे विरोधियों ने हमारे परिवार को तोड़ने की पूरी कोशिश की और कुछ हद तक कामयाब भी हो गए, लेकिन आज उन्होंने अपनी बेटी नूरां को दिल से माफ कर दिया है तथा हमारे बीच चल रहा विवाद खत्म हो गया है। 

  • युवक ने की बैंक मैनेजर की ह’त्या, जाने मामला

    नई दिल्ली : नवी मुंबई में एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। महिला की लाश लॉज में मिली है। महिला एक प्राइवेट बैंक में काम करती थी। जुई नगर शाखा में कार्यरत निजी बैंक मैनेजर की तुर्भे लॉज में कथित तौर पर उसके प्रेमी ने हत्या कर दी। हत्या कर आरोपी प्रेमी फरार हो गया। फरार आरोपी आपने दोस्तो के घर जा पहुंचा। दोस्त को आपबीती बताई और इसकी जानकारी किसी को नहीं देने को कहा था। हालांकि आरोपी के दोस्त ने पुलिस स्टेशन में जाकर हत्या की बात बता दी। जिसके चलते आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को तुर्भे एमआईडीसी पुलिस स्टेशन के हवाले कर दिया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उनकी मुलाकात 3 महीने पहले सोशल मीडिया पर हुई थी। आरोपी का नाम शोएब शेख (24) है। मृतक महिला का नाम अमित कौर है, जिसकी उम्र 35 वर्ष थी। सितंबर 2023 से आरोपी उसे डेट कर रहा था। आरोपी को शक था कि महिला के और भी कई लोगों से संबंध हैं।

    लॉज में जाने से पहले आरोपी प्रेमी ने महिला का जन्मदिन मनाया। इसके बाद शेख और कौर ने कमरा बुक करने के लिए अपने-अपने पहचान पत्र का इस्तेमाल किया। आधी रात के आस-पास लॉज के कर्मचारियों ने शेख को परिसर से निकलते हुए देखा। हालांकि उन्हें उसके बारे में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। जब पुलिस ने कमरा खोला तो उन्होंने पाया कि कौर का गला घोंटा गया था। तुर्भे पुलिस के वरिष्ठ निरीक्षक रवींद्र दौंडकर ने कहा कि लॉज छोड़ने के बाद आरोपी शेख अपने साकीनाका स्थित घर लौट आया था। इसके बाद युवक शहर छोड़कर भाग पाता, उसके पहले ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। हालांकि पुलिस को आरोपी की इस कहानी पर अभी भी शक है, क्योंकि युवक की उम्र 24 वर्ष है और मृतक महिला की उम्र लगभग 35 वर्ष है। पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है।

  • जालंधर: गोली लगने से सब इंस्पैक्टर की मौ’त, देखें वीडियो

    इससे पहले गोली लगने से DSP का हो चुका है निधन

    जालंधर, ENS: थाना डिवीजन नंबर 2 के अधीन पड़ते इलाके सीआईए स्टाफ देहाती पुलिस के कार्यालय के बाहर बनी पार्किंग में गोली चलने से सब इंस्पैक्टर की मौत होने की सूचना मिली है। मिली जानकारी के मुताबिक देहात पुलिस का सब इंस्पैक्टर अपनी कार में बैठकर अपनी सरकारी पिस्टल को साफ कर रहा था। इसी दौरान अचानक चली गोली उसके सिर में लगी, जिसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान सब इंस्पैक्टर भूपेंद्र सिंह भोगपुर के रूप में हुई है। 

    वहीं थाना 2 के एसएचओ गुरप्रीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने फिलहाल 174 की कार्यवाही करते हुए मृतक सब इंस्पैक्टर भूपेंद्र सिंह का शव सिविल अस्पताल में भेज दिया है और आज पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि मृतक सब इंस्पेक्टर की कार और सरकारी पिस्टल भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले ली है और पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है। बता दें कि इससे पहले डीएसपी देओल की गोली लगने से मौत हो गई थी। लगातार दो पुलिस वालों की मौत ने लोगों को दहला दिया है। वहीं इस मामले में पुलिस गहनता से जांच कर रही है। 

  • जालंधरः APJ College के बाहर हुआ भीषण सड़क हादसा, गाड़ी के खुले एयरबैग, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: APJ College के बाहर सड़क हादसा होने का मामला सामने आया है। कार डिवाइडर से टकरा गई, जिस कारण युवक बुरी तरह से घायल हो गया। गनीमत रही कि एयरबैग के खुलने से कार सवार युवक की जान बच गई। वहीं मामले की जानकारी देते हुए मखदूमपुरा के अजय ने बताया कि वह साइकिल पर सवार होकर जा रहा था। इस दौरान उसने देखा कि कार काफी ज्यादा तेज रफ्तार में 7 हीट की ओर से आ रही थी। जिसके चलते वह पीछे हो गया, नहीं तो उसके साथ हादसा हो सकता था। इस दौरान गाड़ी डिवाइडर से टकराने के बाद हादसाग्रस्त हो गई।

    हादसे में गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। मिली जानकारी के मुताबिक गाड़ी में एक ही व्यक्ति सवार था। जिसे बड़ी मुश्किल से गाड़ी से निकालकर उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। हादसे में गाड़ी का फ्रंट शीशा भी टूट गया। वेन्यू गाड़ी पीबी 91 के 0362 है। हादसे की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं गाड़ी चालक पर नशे में धुत्त होने के आरोप लगे है। वहीं मौके पर पहुंचे बस अड्डा पुलिस चौकी के इंचार्ज मेजर सिंह से बात करने पर उन्होंने कहा कि हमारे किसी भी इलाके में कोई एक्सीडेंट नहीं हुआ है। हो सकता है कि यह एरिया थाना डिवीजन नंबर चार या फिर थाना डिवीजन नंबर 6 मॉडल टाऊन का हो। 

  • आज का राशिफल, 11 जनवरी 2024

    आज का राशिफल, 11 जनवरी 2024

    Aaj Ka Rashifal : आज पौष कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि और गुरुवार का दिन है। अमावस्या तिथि आज शाम 5 बजकर 27 मिनट तक रहेगी। आज पौष कृष्ण पक्ष की स्नान-दान श्राद्धादि की अमावस्या है। आज शाम 5 बजकर 39 मिनट तक पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रहेगा। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 11 जनवरी 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। 

    मेष राशि-  

    आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज आप अपने दोस्त के साथ शाम को कोई प्रोग्राम बनायेंगे और इसे सोचकर आप पूरा दिन खुश रहेंगे। आज कार्य स्थल पर आप उत्साह के साथ काम करेंगे, कलीग्स आपको फॉलो करेंगे, आपका दिन व्यस्तता के साथ गुजरेगा फिर भी आपको यह सोचकर अच्छा लगेगा कि आज आपने पूरी ईमानदारी के साथ काम किया है। इसके साथ ही आप घर वापस आकर अगले दिन के लिए टारगेट सेट करेंगे और उसे पूरा करने का निश्चय करेंगे। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।

    वृष राशि- 

    आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आप अपने जीवनसाथी के साथ किसी बेहतरीन जगह पर घूमने जायेंगे, आपका रिश्ता मजबूत बनेगा। आप एक-दूसरे की भावनाओं को समझने के साथ ही जीवन की हर एक परिस्थिति में साथ देने का वादा भी करेंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स आज किसी विशेष टॉपिक को समझने के लिए अपने सीनियर्स की मदद लेंगे। आपको काफी समय से चल रही किसी स्वास्थ्य संबंधी समस्या से छुटकारा मिल सकता है। बिना किसी अनुभवी शख्स की सलाह के आज ऐसा कोई भी काम ना करें, जिसमें आपको कॉन्फिडेंस न हो।

    मिथुन राशि- 

    आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आज आपके विचारों को अहमियत मिलेगी, आपका सम्मन बढ़ेगा। आज आप माता-पिता के साथ बैठकर भविष्य की योजनाओं पर बात करेंगे। आज आपको यदि किसी कारण से कुछ खोने का डर है तो आप निश्चिन्त हो जाएं। ऐसा कुछ नही होने वाला क्योंकि आज आपका दिन आपके फेवर में है। आज आप किसी व्यक्ति को कोई काम करने के लिए साहस देंगे ऐसा करके आपको अच्छा फील होगा। आपका एक रूप जो बहुत ही कम लोगों के सामने आता है वह है आपका मुस्कुराता चेहरा आज किसी पुरानी बात को सोचकर मुस्कुराते नजर आएंगे।

    कर्क राशि- 

    आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आज आपके करियर में कोई नया मोड़ आने वाला है यह आपके लिए बढ़िया साबित होगा। आज के दिन आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से होगी जिससे आगे चलकर आपकी गहरी दोस्ती हो सकती है। आज आपको अपने स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। मौसम को ध्यान में रखकर आप अपनी रूटीन को फॉलो कर सकते हैं। आज आप शाम का समय अपने दादी-दादा के साथ बिताएंग, आपकी बचपन की यादें ताजा होंगी।

    सिंह राशि- 

    आज का दिन आपके लिए नयी उमंग से भरा रहने वाला है। आज आप कहीं घूमने जा सकते हैं। आप किसी व्यक्ति की बातों से प्रभावित होंगे आज फालतू कामों में व्यस्तता रहेगी। आज समस्याओं से घबराने के बजाय उनको शांत मन से सुलझाने की कोशिश करें। जो चीजें महत्वपूर्ण हैं उनको खुद ही संभालें और जरूरत हो तो किसी अनुभवी की सलाह भी लें। जिन बातों में आपकी ज्यादा रुचि है, उन पर ध्यान देंगे आपको ख़ुशी होगी। आज नए लोगों के साथ जुड़ने से आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा।

    कन्या राशि- 

    आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। दोस्त शाम के लिए कोई बढ़िया योजना बनाकर आपका दिन खुशनुमा कर देंगे। आज आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है, आप अपने आप में काफी अच्छा महसूस करेंगे। आज अच्छे काम के कारण लोगों के बीच आपका सम्मान बढ़ेगा। किसी रिश्तेदार से आपकी फोन पर बात होगी। पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आएगी। नए कार्य की शुरूआत करें सफलता मिलेगी। जीवनसाथी को आप कोई नया कार्य शुरू कराने का विचार करेंगे। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, काम करने में मन लगा रहेगा।

    तुला राशि- 

    आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज आपको कोई नई जानकारी मिलेगी आपके लिए यह जानकारी भविष्य के लिये फायदेमंद साबित होगी। आज आलस्य व सुस्ती छोड़कर काम में मन लगाने की जरूरत है, आज आप मार्केट से कोई मनपसंद सामान खरीदेंगे। बिजनेस बढ़ाने की योजनाओं पर अमल करने के लिए आज का दिन अच्छा है। रिश्तो में मिठास बनी रहेगी। लोगों का भरोसा आप पर बना रहेगा। आपकी इमानदारी से लोग प्रेरणा लेंगें। महिलाएं घर के काम से जल्द ही राहत पा लेंगी। अपने बिजी दिन में कुछ समय अपने लिए निकालेंगे, उस समय में अपने पसंदीदा कार्य करेंगे।

    वृश्चिक राशि- 

    आज का दिन आपके लिए ख़ास होने वाला है। कुछ लोग रुकावटें भी पैदा करेंगे। अफवाहों पर ध्यान न देकर अपने कार्यों पर फोकस करें। निश्चित तौर पर आपको सफलता मिलेगी। आज बिजनेस में बहुत संजीदगी और गंभीरता से काम करने की जरूरत है। बिजनेस बढ़ाने की योजनाओं पर एक बार फिर से विचार करें। कोई भी छोटा-बड़ा फैसला लेते वक्त किसी एक्सपर्ट की सलाह से आपको फायदा होगा। आज पारिवारिक माहौल व्यवस्थित रखने में आप सफल होंगे, परिवार में सभी एक-दूसरे की भावनाओं को समझेंगे।

    धनु राशि- 

    आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज प्रैक्टिकल सोच रखेंगे तो आपके संतुलित रवैया से फायदा मिलेगा, लोगो का व्यवहार आपके प्रति अच्छा रहेगा। आज थोड़ा समय एकांत में या किसी धार्मिक स्थान पर बिताएंगे। इस राशि की महिलाएं अपने बिजनेस में एक्टिव रहेंगी, आपको ज्यादा धनलाभ भी होगा। घर में सुखद और अच्छा माहौल रहेगा, शाम का समय परिवार के साथ बिताएंगे। आज आपके अन्दर सकारात्मक बदलाव आयेगा, जिससे जीवनसाथी प्रसन्न होंगे। साथ ही आज बेवजह सोच विचार करने से बचें और थोड़ा समय खुद के लिए निकालें।

    मकर राशि- 

    आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आपके तय किए काम समय से पूरे होते हुए नजर आ रहे हैं साथ ही कुछ काम वक्त से पहले पूरे करने की वजह से खुद को प्रसन्नता होगी। लोगों के विचार और आपके बारे में बोली गई बातों के कारण आप मन ही मन परेशान हो सकते है, लेकिन यह समय धैर्य पूर्वक काटने से जल्द ही सब कुछ नार्मल हो जायेगा। इस राशि के स्टूडेंट आज अपनी पढ़ाई को लेकर उत्साहित होंगे और ज्यादा समय पढ़ाई में बीतेगा।

    कुंभ राशि- 

    आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज पुरानी गलती दोबारा न हो, इस बात का ध्यान रखना आपके लिए आवश्यक होगा। आपका जीवन प्रगति की ओर बढ़ रहा है, नई जिम्मेदारियों के लिए आप खुद को तैयार करेंगे। आज अपनी कार्यक्षमता के अनुसार आपको कुछ बड़े अवसर भी मिल सकते हैं। जिस प्रकार से क्षमता बढ़ेगी, उस प्रकार से बड़े अवसर भी मिलेंगे। जीवनसाथी के बारे में चिंता होने के बाद भी उसे व्यक्त करना संभव नहीं होगा। राजनीति से जुड़े लोगों के लिये आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

    मीन राशि- 

    आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। आज आप संतान के करियर की समस्याओं को किसी अनुभवी और जानकार की मदद से सुलझा लेंगे। थोड़ी विपरीत परिस्थितियां भी बनेंगी। आज किसी से बात चीत करते समय अपने गुस्से पर काबू रखें। आज यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है। जोखिम भरे कामों से दूर रहें। आज किसी काम में जल्दबाजी और गुस्सा नहीं करेंगे तो आपका काम आसानी से हो जाएगा। आज आप पुराने दोस्त से मिलने का मन बनाएंगे। लेखन के कार्य से जुड़े लोगों को आज किसी समारोह में सम्मानित किया जाएगा।

     

  • जालंधर : अरोड़ा जूस बार के करिंदे ई-रिक्शा चालक से भिड़े , देखे Live

    जालंधर (ENS) : भगवान वाल्मीकि चौक पर स्थित अरोड़ा जूस बार के कारिंदो का ई रिक्शा चालक से भिड़ने का मामला सामने आया है।  चालक ने बताया कि उसने उक्त जूस की दुकान के बाहर ई रिक्शा खड़ा किया था। तभी अरोड़ा जूस बार पर काम करने वाले प्रवासी कारिंदे ने उससे हाथापाई शुरू कर दी। .

    इस झगडे में उसकी जैकेट भी फट गई।  घटना की सुचना मिलते ही थाना 4 के प्रभारी हरदेव सिंह ने मौके पर पहुँच कर मामले को शांत करवाया और दोनों पक्षों को  थाना परिसर में आकर शिकायत देने के आदेश दिए।