Blog

  • Raid करने गई CIA टीम पर किया हमला, एक पुलिस गंभीर घायल, देखें वीडियो

    Raid करने गई CIA टीम पर किया हमला, एक पुलिस गंभीर घायल, देखें वीडियो

    भिवानीः हरियाणा में भिवानी के गांव देवसर और कुसुभीं के खेतों के बीच में देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब सट्टा खाईवाली की सूचना पर कार्रवाई करने पहुंची CIA 1 टीम पर आरोपियों ने हमला कर दिया। हमले में पुलिस कर्मचारी सुनील गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अब आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। वही आज घायल सुनील का हालचाल जानने के लिए डीएसपी अनूप कुमार हॉस्पिटल पहुंचे। दरअसल, भिवानी CIA 1 की टीम को गुप्त सूत्रों से सूचना मिली थी कि गांव देवसर और कुसुभीं के खेतों में 5 से 6 लोग अवैध रूप से सट्टा खाईवाली का काम कर रहे हैं।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    सूचना के आधार पर पुलिस टीम देर रात मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की। इसी दौरान सट्टा खाईवाली में शामिल लोगों ने पुलिस टीम का विरोध करते हुए हमला कर दिया। और CIA 1 की टीम के कर्मचारी सुनील पर गाड़ी चढ़ा दी। जैसे सुनील गंभीर रूप से घायल हो गया और कर्मचारी के सिर और हाथ पर गंभीर चोट आई है। हमले में पुलिस कर्मचारी सुनील गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घायल पुलिसकर्मी को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। वही घायल पुलिस कर्मचारी सुनील के सिर और हाथ में गंभीर चोट आई है। डीएसपी अनूप कुमार ने घायल सुनील का हालचाल जानने के बाद के बताया कि पुलिस की टीम देर रात सट्टा खाईवाली करने वाले 5 से 6 लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने गई थी। कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया, जिसमें एक पुलिस कर्मचारी घायल हुआ है। मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। डीएसपी अनूप कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। डॉक्टर मनीष श्योराण ने बताया कि कल शाम को एक मरीज आया था जो गंभीर रूप से घायल था आज CT स्कैन और X-ray रिर्पोट आई है जिसमें अभी मरीज सुनील की हालत में सुधार है।  
  • पुलिस और बदमाशों में चली गोलियां, 2 घायल, देखें वीडियो

    पुलिस और बदमाशों में चली गोलियां, 2 घायल, देखें वीडियो

    कुरुक्षेत्र: हरियाणा के कुरूक्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। दरअसल, बीते दिनों शाहाबाद में माइनिंग ठेकेदार पर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार किया था।य़ ऐसे में आज CIA 1 की टीम मौका वारदात पर असहला बरामद कराने के लिए आरोपी को लेकर आई थी। इस दौरान आरोपी ने उसी असहले से पुलिस पर फायरिंग कर दी। जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की और पुलिस की फायरिंग में 2 बदमाशों के पैरों में लगी गोली, जिससे दोनों घायल हो गए। आरोपियों की पहचान अमन वाशी करनाल उम्र 20 और दूसरे की पहचान रॉबिन पट्टी शहजादपुर उम्र 29 के रूप में हुई है!
    मिली जानकारी के अनुसार पुलिस द्वारा इन बदमाशों को कोर्ट में पेश कर 5 दिन का रिमांड मांगा गया था। रिमांड के दौरान इन बदमाशों के द्वारा पिपली बस अड्डा के पीछे असला छुपाए जाने की बात कबूली थी। जिसके बाद पुलिस आज तीन बदमाशों को असहला बरामद करने के लिए यहां लेकर पहुंची थी, लेकिन इन बदमाशों ने पुलिस को धक्का दे असला उठाकर पुलिस पर ही फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस द्वारा भी जवाबी फायरिंग की गई। इस फायरिंग में दो बदमाशों के टांग में गोली लगी। जिनका उपचार कुरुक्षेत्र के एलएनजेपी अस्पताल में चल रहा है। इन बदमाशों से एक पिस्टल बरामद हुई। बता दें कि यह बदमाश (कॉन्ट्रैक्ट किलिंग ) यानी कि पैसे लेकर घटना को अंजाम देते थे। इन बदमाशों से अब तक 18 लख रुपए भी बरामद किए जा चुके हैं।  
  • RINL के स्टील प्लांट में भीषण हादसा, 8 मजदूरों की मौत, कई घायल, देखें वीडियो

    RINL के स्टील प्लांट में भीषण हादसा, 8 मजदूरों की मौत, कई घायल, देखें वीडियो

    विशाखापट्टनमः आंध्र प्रदेश के एक स्टील प्लांट में बड़ा हादसा हो गया। प्लांट में करीब 1600°C तापमान वाला पिघला हुआ लोहा मजदूरों पर गिर गया जिससे 8 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    जानकारी मुताबिक, प्लांट में क्रेन की मदद से एक बड़े बकेट में पिघला हुआ लोहा एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाया जा रहा था। इसी दौरान बकेट का संतुलन बिगड़ गया और उसमें भरा गर्म लोहा नीचे काम कर रहे कर्मचारियों पर गिर गया। हादसा राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड (RINL) के स्टील प्लांट में हुआ। हादसे के बाद प्लांट परिसर में अफरा-तफरी मच गई। राहत और बचाव दल ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। अधिकारियों ने कहा कि फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। पता लगाया जा रहा है कि कही दुर्घटना की वजह तकनीकी खराबी या सुरक्षा मानकों में किसी तरह की चूक तो नहीं हुई। वहीं आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने हादसे पर दुख जताया। इसी के साथ हादसे पर पीएम नरेंद्र मोदी ने भी गहरा दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि इस दुर्घटना में जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति उनकी संवेदनाएं हैं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। मोदी ने पीड़ितों प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा भी की।
  • पुलिस और गो-तस्करों के बीच चली गोलियां, एक घायल

    पुलिस और गो-तस्करों के बीच चली गोलियां, एक घायल

    नूूंहः गो-तस्करों ने दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर नाकाबंदी तोड़कर भागने की कोशिश की, जिसके दौरान पुलिस ने उनका पीछा किया। इस दौरान हरियाणा के नूूंह में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के समीप पुलिस और गो-तस्करों के बीच गोलियां चली। इस मुठभेड़ में एक आरोपी घायल हो गया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गो-तस्कर असलम पुत्र इब्राहिम, निवासी मांदोसर (मध्य प्रदेश) के बाएं पैर में गोली लगी। हालांकि आरोपी का एक साथी मौके का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहा। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 5 गोवंश सुरक्षित बरामद किए हैं।

    इसके साथ ही एक पिकअप वाहन, एक देसी कट्टा और कारतूस भी कब्जे में लिया है। घायल आरोपी को उपचार के लिए नल्हड़ स्थित शहीद हसन खां मेवाती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, पुन्हाना सीआईए की टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान गो-तस्करी से जुड़े एक वाहन के गुजरने की सूचना मिली। इसके आधार पर पुलिस ने नाकाबंदी की, लेकिन पिकअप चालक पुलिस बैरिकेडिंग तोड़कर भाग निकला।

    पुलिस टीम ने वाहन का पीछा किया। यह वाहन अंबेडकर चौक से होते हुए बाड़ी कोठी क्षेत्र के पास जाकर पलट गया। वाहन पलटने के बाद उसमें सवार एक व्यक्ति मौके से फरार हो गया, जबकि चालक ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में चालक के बाएं पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी पुलिस और गो-तस्करों के बीच आधा दर्जन मुठभेड़ हो चुकी हैं। पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है।

     

     

  • Punjab News: DSP ऑफिस के बाहर महिलाओं ने केरोसीन डालकर आत्मदाह की कोशिश की, देखें वीडियो

    Punjab News: DSP ऑफिस के बाहर महिलाओं ने केरोसीन डालकर आत्मदाह की कोशिश की, देखें वीडियो

    पीड़ितों ने 2 अधिकारियों पर आरोपियों से मिलीभगत के लगाए गंभीर आरोप

    लुधियानाः समराला के गगड़े गांव के एक पीड़ित परिवार ने समराला में DSP ऑफिस के बाहर इंसाफ की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान हालात तब तनावपूर्ण हो गए जब पुलिस प्रशासन के काम-काज से नाराज परिवार की महिलाओं और अन्य सदस्यों ने खुद पर केरोसीन डालकर आत्मदाह करने की कोशिश की। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत दखल देकर उन्हें ऐसा करने से रोका और एक बड़ा हादसा टल गया। प्रदर्शन के दौरान, पीड़ित दलवीर सिंह की बुजुर्ग मां की तबीयत अचानक बिगड़ गई और वह DSP ऑफिस के बाहर बेहोश होकर गिर गईं। महिला के बेहोश होने से मौके पर हड़कंप मच गया और परिवार के सदस्य भावुक हो गए। कुछ समय तक प्रदर्शन स्थल पर हालात काफी गंभीर बने रहे। हालांकि, पुलिस ने बेहोश मां को पानी पिलाया और स्थिति को संभालने में हिम्मत दिखाई। धरने पर बैठे दलवीर सिंह की पत्नी मनप्रीत कौर, भाई बलविंदर सिंह, बहन जसवीर कौर और बेटी जैस्मीन कौर ने बताया कि 11 मई को हुए एक हमले में दलवीर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मामूली विवाद के बाद कुछ लोग घर में घुस आए और उन पर धारदार हथियारों से हमला किया, जिससे दलवीर सिंह के सिर पर गंभीर चोटें आईं। परिवार के सदस्यों के अनुसार, दलवीर सिंह का अभी चंडीगढ़ के सेक्टर-32 अस्पताल में इलाज चल रहा है और उसके सिर पर 32 टांके आए हैं। घटना के लगभग एक महीने बाद भी उन्हें इंसाफ नहीं मिला है। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि नायब कोर्ट कुलदीप सिंह और गगडे गांव के सीनियर पुलिस अधिकारी हरपाल सिंह की मिलीभगत के कारण ही दोषियों को अब तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। इसी के चलते उन्होंने इंसाफ की मांग को लेकर उग्र प्रदर्शन करते हुए आत्मदाह का प्रयास किया। वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए समराला के DSP प्रीतपाल सिंह खुद प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से लंबी बातचीत की। परिवार की शिकायतें सुनने के बाद उन्होंने भरोसा दिलाया कि पुलिस मामले की निष्पक्ष जांच कर रही है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। DSP प्रीतपाल सिंह ने कहा कि इस मामले में हत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं के तहत पहले ही केस दर्ज किया जा चुका है। बाकी आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और परिवार से मिली नई जानकारी को भी जांच में शामिल किया गया है।
  • Jalandhar News: इस इलाके में घर में आग लगने से मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    Jalandhar News: इस इलाके में घर में आग लगने से मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: बस्ती दानिशमंदा के अधीन आते न्यू रसीला नगर में घर में आग लग गई। मिली जानकारी के अनुसार कूलर के शार्ट सर्किट से घटना हुई। घटना को लेकर इलाका निवासियों में हड़कंप मच गया। लोगों ने घटना की सूचना दमकल विभाग को दी और उसके बाद खुद ही आग पर काबू पाना शुरू कर दिया। दमकल विभाग की टीम के घटना स्थल पर पहुंचने से पहले लोगों द्वारा आग पर काबू पा लिया गया।
    घटना में जानी नुकसान होने से बचाव रहा। मामले की जानकारी देते हुए पार्षद मनीष ने बताया कि उन्हीं का यह भी परिवार है, जिनके घर पर आग लगने की सूचना मिली। इस घटना में सोफे, बिस्तर सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया। लोगों ने घरों से पानी की बाल्टियां लाकर आग पर काबू पाया। घटना के दौरान घर पर महिलाएं और बच्चे मौजूद थे। घटना में परिवार के घर का काफी नुकसान हुआ है, लेकिन जानी नुकसान होने से बचाव रहा। पार्षद ने कहा कि वह सरकार से मदद के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। वहीं सिलेंडर ब्लास्ट की घटना को लेकर पार्षद ने कहा कि ब्लास्ट होने की कोई घटना नहीं है। दरअसल, कूलर से स्पार्किंग हुई थी और उसके बाद आग ने घर की दीवारों पर लगे वॉलपेपर को चपेट में ले लिया। जिसके बाद घर में आग फैल गई। गनीमत यह रही कि सिलेंडर ब्लास्ट नहीं हुआ। तंग गलियों में दमकल विभाग का पहुंचना भी मुश्किल था। ऐसे में इलाका निवासियों ने परिवार की मदद की।
  • शहीद बेटे का Kirti Chakra लेते हुए राष्ट्रपति से लिपटकर रो पड़ी मां, भावुक हुआ राष्ट्रपति भवन, देखें वीडियो

    शहीद बेटे का Kirti Chakra लेते हुए राष्ट्रपति से लिपटकर रो पड़ी मां, भावुक हुआ राष्ट्रपति भवन, देखें वीडियो

    नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन में 51 जांबाजों को वीरता पुरस्कारों से सम्मानित किया। इनमें 7 कीर्ति चक्र, 15 वीर चक्र और 29 शौर्य चक्र शामिल हैं। इसी दौरान जब शहीद सिपाही जंजाल प्रवीण प्रभाकर की मां कीर्ति चक्र लेने मंच पर पहुंचीं तो राष्ट्रपति के गले लगाकर फफक पड़ीं।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    देश के सर्वोच्च सदन राष्ट्रपति भवन का भव्य दरबार हॉल इस दौरान बेहद भावुक और हृदयविदारक पल का गवाह बना जिसने वहां मौजूद हर शख्स की आंखें नम कर दीं। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों से लोहा लेते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीद सिपाही जंजाल प्रवीण प्रभाकर की मां जब अपने लाल का कीर्ति चक्र (मरणोपरांत) लेने मंच पर पहुंचीं तो उनका मातृत्व देश के सर्वोच्च सम्मान के गौरव और बेटे को खोने के असीम दर्द के बीच डगमगा गया। हाथ में कीर्ति चक्र थामे जैसे ही शहीद की मां की नजर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर पड़ी, उनका सब्र का बांध टूट गया और वे फूट-फूटकर रो पड़ीं। उन्होंने राष्ट्रपति के कंधे पर अपना सिर रख दिया और देश की प्रथम नागरिक ने भी प्रोटोकॉल की सीमाओं को परे रखकर एक मां के इस अथाह दर्द को गले से लगा लिया। राष्ट्रपति मुर्मू ने बेहद आत्मीयता से शहीद की मां को अपने गले लगाया, उनके आंसू पोंछे और उन्हें ढांढस बंधाया।    
  • Punjab News: हाईवे पर 3 वाहनों की टक्कर में पिता और मासूम बच्ची की मौत, 2 घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: हाईवे पर 3 वाहनों की टक्कर में पिता और मासूम बच्ची की मौत, 2 घायल, देखें वीडियो

    फगवाड़ा: हाईवे पर भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार घटना चंडीगढ़ बाईपास पर हुई है जहां दो से तीन वाहनों की टक्कर हो गई। वही इस हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे स्थानीय लोगों कीमदद से फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घटना की जानकारी देते हुए लखबीर ने बताया कि वे घर वापस जा रहे थे। इस दौरान चंडीगढ़ बाईपास पर 3 वाहनों की टक्कर हो गई। इस घटना में एक परिवार में मातम पर चढ़ गया। दरअसल, हादसे में महिला और उसका पति वह मासूम बच्ची ट्रक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गई।

    जिन्हें गेल अवस्था में सिविल अस्पताल में उपचार के लिए वह लेकर आए। इस घटना में पिता और बेटी की मौत हो गई जबकि महिला गंभीर रूप से घायल है। तीनों लोग बाइक पर सवार होकर होशियारपुर से आए थे। बताया जा रहा है कि हाईवे पर ट्रक पंचर खड़ा था। वही बाइक सवार पर तीनों लोग ने रास्ते में ट्रक पंचर खड़ा देखा और बाइक धीरे कर ली। इस दौरान पीछे से तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी और बाइक सवार तीनों ट्रक के नीचे घुस गए।

    मृतक व्यक्ति की पहचान सुखवीर सिंह पुत्र अमरजीत सिंह निवासी होशियारपुर के रूप में हुई है। वहीं 7 वर्षीय बच्ची की मौत हुई है। मामले की जानकारी देते हुए सिविल अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि उनके पास देर रात 8:00 बजे सड़क हादसे में घायल चार मरीज उपचार के लिए आए थे। इस घटना में सुखबीर सिंह और उनकी बेटी की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि महिला की हालत गंभीर होने के कारण उसे प्राथमिक उपचार देकर सिविल अस्पताल जालंधर में रेफर कर दिया गया। वहीं घटना में कुलबीर सिंह पुत्र मेजर सिंह निवासी उच्चा पिंड व्यक्ति भी घायल हुआ है, जिसकी हालत स्थिर है।

  • Jalandhar News: रॉयल कॉलोनी में कुत्तों का आतंक, विरोध करने पर की मारपीट, देखें वीडियो

    Jalandhar News: रॉयल कॉलोनी में कुत्तों का आतंक, विरोध करने पर की मारपीट, देखें वीडियो

    जालंधर,ENS: पंजाब के कई हिस्सों में आवारा कुत्तों के हमलों की बढ़ती घटनाओं ने लोगों के मन में डर का माहौल है। हाल ही में इस गंभीर समस्या से निपटने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने ऐलान किया। पंजाब सरकार अब राज्य के लोगों की सुरक्षा के लिए सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों को पूरी तरह लागू करने के लिए आदेश जारी किए है। इसके लिए भीड़भाड़ वाली जगहों से आवारा कुत्तों को हटाया जाने का काम शुरू किया गया।
    लेकिन उसके बावजूद कई जगहों पर कुत्तों को लेकर झड़प की घटनाएं सामने आ रही है। ताजा मामला गांव लाबड़ा में स्थित वडाला रॉयल कॉलोनी से सामने आया है, जहां कुत्तों के आतंक और उनके मालिकों की गुंडागर्दी के कारण पूरी कॉलोनी में तनाव का माहौल बन गया। कॉलोनी के निवासियों का आरोप है कि कुछ लोगों ने अपने घरों में कई कुत्ते रखे हैं और उन्हें खुला छोड़ देते हैं, जिसके कारण हाल ही में छोटे बच्चों और बुजुर्गों पर हमला हुआ। जब निवासियों ने इस पर आपत्ति जताई और शांतिपूर्वक बात करनी चाही, तो कुत्ता मालिकों ने कथित तौर पर बाहर से अज्ञात गुंडे बुलाकर पूरी कॉलोनी में महिलाओं व बुजुर्गों के साथ मारपीट, गाली-गलौज और तोड़फोड़ की। इस घटना से सहमे निवासियों ने लांबड़ा थाने के एसएचओ को लिखित शिकायत सौंपकर सख्त कानूनी कार्रवाई और कुत्तों को वहां से हटाने की मांग की है।  
  • Jalandhar News: घर में शव बरामद का मामला, परिजनों ने दीपक पर लगाए कत्ल के आरोप, देखें वीडियो

    Jalandhar News: घर में शव बरामद का मामला, परिजनों ने दीपक पर लगाए कत्ल के आरोप, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: शेर सिंह कॉलोनी के घर से 32 वर्षीय तनिष अरोड़ा उर्फ नन्नी का शव बरामद हुआ। शव बुरी तरह से गल चुकी थी। हालांकि घटना कुछ दिन पुरानी है, लेकिन शव की अब पहचान हो पाई है। इस घटना को लेकर परिवार का आरोप है कि तनिष को उसके साथी दीपक ने मारा था। बताया जा रहा है कि दीपक पर पहले भी थाना मकसूदां में कत्ल का केस दर्ज है। उसने बुलंदपुर में 6 लोगों को छुरा मारा था, जिसमें से एक की मौत हो गई थी। परिवार का दावा है कि उन्होंने दीपक के साले, उसके बेटे और जीजा को राउंडअप करवा दिया है। हालांकि पुलिस ने किसी को हिरासत में लेने की बात नहीं कही। लैदर कॉम्पलेक्स चौकी के प्रभारी सब इंस्पेक्टर अजमेर सिंह ने बताया कि आरोपी अभी पुलिस की हिरासत से बाहर है। उसे ढूंढने के लिए पुलिस काम कर रही है।

    परिवार ने दीपक पर कत्ल का शक जाहिर किया है। संभवतः वहीं कातिल है। क्योंकि कत्ल वाली जगह पर वही किराए पर रहता था और कत्ल वाले दिन से ही गायब है। उसे जल्द अरेस्ट कर लिया जाएगा। तनिष के भाई मनीष अरोड़ा ने बताया कि आरोपी ने तनिष के कत्ल के बाद डेडबॉडी को खुर्द-बुर्द करने की योजना बनाई थी। बॉडी को 4 जगह से काटा गया था। इसके बाद पहले तिरपाल, फिर बोरे और इसके बाद गाड़ी का मैट डालकर रस्सी से बांध दिया। घर के ग्राउंड फ्लोर पर किराए पर परिवार रहने के चलते आरोपी लाश को लेकर नहीं जा सका। इसके चलते उसने अपने किराए के पोर्शन में बने बाथरूम के दरवाजे के साथ अंदर से लाश को खड़ा कर दिया था ताकि दरवाजा खुल न सके।

    मनीष अरोड़ा ने बताया कि तनिष और वह दोनों ऑटो चलाते हैं। तनिष पहले भी 2-2 दिन तक घर से बाहर रहता था। बुधवार (3 जून) को वह घर से रोजाना की तरह ऑटो लेकर निकला था। लेकिन शुक्रवार 5 जून को पता चला कि उसकी डेडबॉडी मिली है। इससे परिवार हैरान रह गया। तनिष का बहुत बुरी तरह से कत्ल किया गया था। उसकी बॉडी को दातर से 4 जगह गर्दन, धड़, जांघों और पैरों के पास से काटा गया था। डेडबॉडी बिल्कुल गल चुकी थी जिससे उन्हें भी पहली बार में पहचान करना मुश्किल हो गया। भाई ने बताया कि बिहार के रहने वाले दीपक ने इस ‌वारदात को अंजाम दिया।

    उसने हत्या के बाद भाई की लाश को ठिकाने लगाना चाहा। शायद वो डेडबॉडी के टुकड़े कर उसे ऑटो के जरिए दूर सुनसान जगह फेंकने की फिराक में था। कामयाब न होने पर वह पत्नी और बच्चों के साथ घर को ताला लगाकर भाग गया। कत्ल के बाद उसने पहली रात कुछ दूर पर ही रहते अपने साले के घर पर गुजारी। सुबह वह लुधियाना चला गया। जालंधर आने से पहले वह 5-6 साल तक लुधियाना में काम कर चुका था। घटना के बाद से तनिष का ऑटो भी नहीं मिला। 4 दिन बीतने के बाद पुलिस ऑटो रिकवर नहीं कर पाई है। अब पता नहीं चल रहा है कि आरोपी किसी दूसरे साधन से लुधियाना भागा या फिर ऑटो भी साथ ले गया। भाई का आरोपी दीपक के साथ पैसों का लेन-देन था। इसलिए उनका पहला शक दीपक पर ही गया।

    उसके साले को घर से राउंडअप किया तो उसने बताया कि दीपक कत्ल के बाद यहां रुका था। भाई ने बताया कि दीपक पर कत्ल का शक इसलिए भी पुख्ता हो गया क्योंकि कत्ल के बाद दीपक का ऑटो उसके साले के घर के बाहर से बरामद किया गया। पुलिस को उन लोगों ने ही दीपक के साले, उसके बेटे और दीपक के जीजा से पूछताछ करने के लिए कहा था। उन्हें शक है कि ये कत्ल अकेला दीपक नहीं कर सकता बल्कि इसमें और भी लोगो का हाथ हो सकता है।तनिष के भाई मनीष ने कहा कि आरोपी परिवार समेत गायब है।