Blog

  • Punjab News: नहर में पलटी रेत से भरी ट्रैक्टर ट्राली, एक की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: नहर में पलटी रेत से भरी ट्रैक्टर ट्राली, एक की मौत, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः शहर के साथ लगते गांव पास्टा में नहर में दर्दनाक हादसे का मामला सामने आया है। दरअसल, एक ट्रैक्टर चालक रेत से भरी ट्राली लेकर जा रहा था कि उसकी ट्रैक्टर-ट्राली नहर में पलट गई जिससे उसकी नीचे दबने के चलते मौत हो गई। इस दौरान लोगों ने हादसे के बाद घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी देते एएसआई कौशल चंद्र चौकी इंचार्ज आजनोहा ने बताया कि उनको विधायक डा. इशांक का फोन आया था कि पास्टा नहर पर रेत से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलटी हुई है। चौकी इंचार्ज एएसआई कौशल चंद्र अपनी पुलिस पार्टी समेत मौके पर पहुंचे और बिना देरी किए घायलों को अपनी ही गाड़ी में लेकर फगवाड़ा के सिविल अस्पताल पहुंचे जहां पर घायलों की पहचान रामचंद्र और जसवंत के रूप में हुई है। जसवंत को डॉक्टरों द्वारा मृतक घोषित कर दिया गया जबकि रामचंद्र की हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

    राजा ने बताया कि वह ट्रैक्टर-ट्राली में रेत भरकर आ रहे थे कि सामने आ रही बस से बचने के चक्कर में चालक ने ट्रैक्टर की ब्रेक लगाई जिससे ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और अचानक पास की नहर में पलट गया इस दौरान रामचंद्र और जसवंत नीचे आ गए जिसमें से जसवंत की मौत हो गई।

  • इथेनॉल फैक्ट्री को लेकर भड़के किसान, 16 वाहन फूंके, इंटरनेट बंद, MLA को लिया हिरासत में, देखें Live

    इथेनॉल फैक्ट्री को लेकर भड़के किसान, 16 वाहन फूंके, इंटरनेट बंद, MLA को लिया हिरासत में, देखें Live

    हनुमानगढ़ः राजस्थान के हनुमानगढ़ में किसानों द्वारा इथेनॉल फैक्टरी के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है। वहीं राठीखेड़ा गांव में कल से अनाज आधारित इथेनॉल फैक्टरी के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है। आज भी एथेनॉल फैक्ट्री को लेकर किसानों द्वारा विरोध-प्रदर्शन किया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार आज होने वाली किसान सभा में जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने पहले ही रोक दिया है।

    विधायक रुपिंदर सिंह कुन्नर को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। वहीं, किसानों ने चेतावनी दी है कि मांग पूरी नहीं होने तक आंदोलन जारी रहेगा। बताया जा रहा है कि बीते दिन गुस्साए किसानों ने ट्रैक्टर मार्च निकालकर ड्यून इथेनॉल प्राइवेट लिमिटेड की निर्माणाधीन फैक्ट्री की चारदीवारी तोड़ दी। जवाब में पुलिस ने लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले छोड़े। हंगामा इतना बढ़ा कि किसानों ने पुलिस और प्रशासन की करीब 16 गाड़ियों में तोड़फोड़ कर आग के हवाले कर दिया। मौके पर मौजूद कांग्रेस विधायक अभिमन्यू पूनिया भी लाठीचार्ज में घायल हो गए।

    उन्हें हनुमानगढ़ जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कई पुलिसकर्मी और प्रशासनिक अधिकारी भी जख्मी हुए हैं। अंदर घुसे प्रदर्शनकारियों ने ऑफिस में भी आग लगा दी। इसके बाद पुलिस-किसानों में जमकर पत्थरबाजी हुई। बवाल में कांग्रेस विधायक सहित 70 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। कुछ घायल रातभर टिब्बी के गुरुद्वारे में ही रुके रहे। आज भी जिले के टिब्बी क्षेत्र में इंटरनेट बंद है। वहीं, फैक्ट्री के आसपास रहने वाले करीब 30 परिवार घर छोड़कर भाग गए हैं।

     

  • Punjab News: सुखबीर बादल पर AAP नेता ने कसा तंज, बोले – उम्मीदवारों से जबरन पर्चे भरवा रहे, देखें वीडियो

    Punjab News: सुखबीर बादल पर AAP नेता ने कसा तंज, बोले – उम्मीदवारों से जबरन पर्चे भरवा रहे, देखें वीडियो

    अमृतसरः जिला परिषद और पंचायत समीति के चुनावों को लेकर आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला लगातार जारी है। अभी हाल ही में कांग्रेस नेता नवजोत कौर सिद्धू के 500 करोड़ वाले बयान के बाद शिअद प्रमुख सुखबीर बादल भी चर्चा में आ गए हैं। आम आदमी पार्टी के विधानसभा क्षेत्र मजीठा इंचार्ज तलबीर गिल ने अमृतसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सुखबीर बादल मजीठा विधानसभा क्षेत्र में आने पर “घटिया भाषा” का इस्तेमाल करते हैं जो लोगों को पसंद नहीं आ रहा है। विधानसभा क्षेत्र में अकाली दल द्वारा कहा जा रहा है कि कुछ उम्मीदवारों के साथ “धक्का हो रहा है”, ये बात पूरी तरह से झूठी है, क्योंकि किसी भी कैंडिडेट का पर्चा खारिज नहीं किया गया है।

    तलबीर गिल ने आरोप लगाया कि अकाली दल को मजीठा में कोई कैंडिडेट नहीं मिला, जिसकी वजह से वे SGPC कर्मचारियों पर दबाव डालकर उन्हें जबरदस्ती ब्लॉक समिति के टिकट दे रहे हैं। वह कर्मचारियों को धमकी दे रहे हैं कि अगर उन्होंने चुनाव नहीं लड़े तो उन्हें नौकरी से निकाल दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि धाड़े और भोमा जोन में भी कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की धमकी देकर जबरन पर्चा भरवाया गया।

    गिल ने कहा कि सुखबीर बादल मजीठा में सिर्फ अकाली दल के “डूबते जहाज” को बचाने के लिए चुनाव क्षेत्र में आए थे, लेकिन अब लोग उनकी पॉलिटिक्स समझ चुके हैं। 2004 की घटनाओं को याद करते हुए उन्होंने कहा कि बादल परिवार की लंबे समय से चली आ रही “लूट और भ्रष्टाचार” की वजह से लोग उनसे नाराज हैं। बादल परिवार आज भी लोगों से स्कूटर की बात करता है, जबकि उन्होंने खुद लाखों-करोड़ों के घर बनाए हैं।

    इसी के साथ बरगाड़ी कांड को याद करते हुए बताया कि कैसे अकाली दल की सरकार के वक्त बेअदबी हुई थी और किसी पर भी कार्रवाई नहीं हुई और न ही कोई मुलाजिम को गिरफ्तार किया गया परन्तु सीएम भगवंत मान ने इसका एक्शन लिया और 328 सरुपो की बेअदबी को लेकर पर्चा दर्ज किया गया। उन्होंने दावा किया कि मजीठा चुनाव क्षेत्र में अकाली दल की बड़ी हार पक्की है और लोग आम आदमी पार्टी के साथ खड़े हैं और उन्हें बुरी तरह से चुनावों में हार मिलेगी।

  • इस दिशा में लगाएं Money Plant, घर में बनी रहेगी सुख समृद्धि

    इस दिशा में लगाएं Money Plant, घर में बनी रहेगी सुख समृद्धि

    धर्मः सभी का लोकप्रिय पौधा मनी प्लांट सभी के घर आम पाया जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर मनी प्लांट को घर में सही दिशा और सही तरीके से लगाया जाए, तो यह घर में पॉजिटिव एनर्जी लाने के साथ-साथ आर्थिक संकट को कम करने में भी मददगार होता है।इसी वजह से लोग अपने घर में ऐसे पौधे लगाना पसंद करते हैं जो धन वृद्धि का संकेत माने जाते हैं। अधिकतर लोग इसे अपने लिविंग रूम, बालकनी या ऑफिस में लगाते हैं, ताकि घर में सुख-समृद्धि और बरकत बनी रहे। लेकिन कई बार घर में मनी प्लांट लगाने के बाद भी उसका कोई खास फल नहीं मिल पाता इसके पीछे कई वजहें जिम्मेदार होती हैं।

    मनी प्लांट को कहीं भी लगा देना कभी-कभी परेशानियां पैदा कर सकता है। वास्तु शास्त्र में दिशा का विशेष महत्व है, इसलिए मनी प्लांट की गलत दिशा न सिर्फ इसके सकारात्मक प्रभाव को कम कर देती है, बल्कि कभी-कभी घर में नकारात्मक ऊर्जा, अनावश्यक तनाव और आर्थिक रुकावटें भी पैदा कर सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि किसी भी पौधे की ऊर्जा उसके स्थान के अनुसार बदलती है, और मनी प्लांट तो विशेष रूप से धन, समृद्धि और शांति का कारक माना जाता है।

    वास्तु शास्त्र के अनुसार, उत्तर या पूर्व दिशा मनी प्लांट के लिए सबसे शुभ मानी जाती है। उत्तर दिशा धन के देवता कुबेर की दिशा मानी जाती है, इसलिए यहां मनी प्लांट लगाने से आर्थिक समस्याएं कम होती हैं और धन वृद्धि के योग बनते हैं। पूर्व दिशा सूर्य उदय की दिशा है, जो सकारात्मक ऊर्जा, स्वास्थ्य और तरक्की का प्रतीक है। इस दिशा में मनी प्लांट लगाने से घर में शांति रहती है और परिवार के सदस्यों में अनावश्यक विवाद नहीं होते।

  • Parents के तलाक की खबरों पर कैसे था Aaradhya का रिएक्शन? अभिषेक बच्चन ने दिया जवाब

    Parents के तलाक की खबरों पर कैसे था Aaradhya का रिएक्शन? अभिषेक बच्चन ने दिया जवाब

    मनोरंजन: बॉलीवुड के मशहूर कपल अभिषेक और ऐश्वर्या बच्चन हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। पिछले कुछ समय से दोनों के रिश्तों को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थी। ऐसा कहा जा रहा था कि दोनों जल्द तलाक लेने वाले हैं। अब ऐसे में हाल ही में अभिषेक ने बताया कि आराध्या बच्चन ने अपने पेरेंट्स के तलाक की अफवाहों पर कैसे रिएक्ट किया था। अभिषेक ने बताया कि उनकी बेटी 14 साल की है और उनके पास फोन नहीं है सिर्फ इसलिए कि वो अपने पेरेंट्स के बारे में कोई चीज गूगल न कर पाए।

    पेरेंट्स के तलाक पर आराध्या ने किया था रिएक्ट

    एक इंटरव्यू में अभिषेक ने बताया कि – ‘ऐश्वर्या ने आराध्या के अंदर इंडस्ट्री को लेकर काफी रिसपेक्ट भरी है। उन्होंने अच्छी तरह से उसको बताया है कि हम दोनों क्या काम करते हैं। हम लोग वो हैं जो फिल्मों ने और ऑडियन्स ने हमें दिया है। आराध्या एक कॉन्फिडेंट टीनेज की तरह ग्रो कर रही है। उनका खुद का एक ओपीनियन होता है। उसका यदि किसी बात को लेकर अलग ओपीनियन होता है तो हम लोग उसे डिसकस करते हैं। उसके अंदर अपनी बात को बोलने का एक बहुत ही सहज तरीका है’।

    पढ़ाई पर फोकस करती है आराध्या

    ‘आराध्या अपनी पढ़ाई पर ही फोकस करती है। उसके पास मोबाइल फोन नहीं है। वो 14 साल की है। यदि आराध्या की किसी दोस्त को उससे बात करनी होती है तो वो ऐश्वर्या के फोन पर कॉल करते हैं। ये चीज मैंने और ऐश्वर्या ने बहुत समय पहले ही आराध्या के लिए तय कर ली थी हालांकि आराध्या के पास इंटरनेट चलाने का पूरा मौका होता है परंतु वो ज्यादातर समय अपना होमवर्क पूरा करने में बिताती है या फिर रिसर्च कर रही होती है। उसे स्कूल काफी पसंद है’।

    आराध्या को दी है अच्छी परवरिश

    अभिषेक और ऐश्वर्या के तलाक की खबरें काफी वायरल हुई थी। इस पर आराध्या ने कैसे रिएक्ट किया जब उसने पढ़ा। इस पर अभिषेक ने कहा कि – ‘मुझे नहीं लगता कि उसने ये किया होगा क्योंकि उसे इन चीजों में कोई भी दिलचस्पी नहीं है। उसकी मां ने उसे अच्छी सतरह से समझाया है कि वो जो कुछ भी परिवार के लोगों के बारे में पढ़े, सबकुछ सच नहीं होता। जैसे मेरे पेरेंट्स भी मेरे साथ पूरी तरह सच रहे। हम उस जगह पर नहीं रहे जहां कोई भी आकर हमारे सामने सवाल करे और हमें उसके बारे में सच पता न हो। हमेशा परिवार के बीच में सच रहा है’।

    अभिषेक ने छोड़ी ड्रिंकिंग-स्मोकिंग

    एक्टर ने बताया कि जब ऐश्वर्या प्रेग्नेंट हुई थी तो उन्होंने स्मोकिंग और ड्रिंकिंग दोनों ही छोड़ दी थी। पुष्टि करते हुए कहा कि – ‘हां मैंने दोनों चीजें छोड़ दी। अब मैं इसमें से एक भी चीज को हाथ नहीं लगाता हूं’। अभिषेक और ऐश्वर्या ने साल 2007 में शादी की थी। दोनों साल 2011 में माता-पिता बने थे। दोनों साल 2011 में पेरेंट्स बनें। कुछ समय पहले ऐसी खबरें आई थी कि कपल की शादी में अनबन चल रही है लेकिन दोनों में से किसी ने भी इस पर रिएक्ट नहीं किया। इसके बाद जब ऐश्वर्या कान्स फिल्म फेस्टिवल में मांग में सिंदूर लगाकर रेड कारपेट पर आई तो इन सभी खबरों पर फुल स्टॉप लग गया।    
  • Punjab News: संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत, लोगों में मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    Punjab News: संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत, लोगों में मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले के समराला चौक के पास संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार श्री गुरु अर्जुन देव नगर इलाके में गली से शव बरामद होने से इलाका निवासियों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मामले की जानकारी देते हुए सुखबीर सिंह ने बताया कि मृतक बीमार चल रहा था और अज्ञात व्यक्ति है।

    उन्होंने कहा कि पिछले 10 से 12 दिन से उनके पास काम करने के लिए आया था और काम कर रहा था। मृतक की पहचान 25 वर्षीय करण के रूप में हुई है और रोपड़ से आया है। इससे पहले रोपड़ में कहीं काम करता था। मृतक यहां अकेला रखता था।

    घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और सिविल अस्पताल की मोर्चुरी में रखवाने के लिए भेज दिया। जांच अधिकारी ने बताया कि शव देखने से बीमारी का मौत होने की आशंका जताई जा रही है। जांच अधिकारी ने कहाकि डॉक्टरों द्वारा करण के असल मरने के कारणों का पता लग पाएगा। मृतक की पहचान करण के रूप में हुई है और घटना की सूचना को लेकर मृतक के परिजनों से संपर्क किया जा रहा है।

     

  • चरित्र पर शक के चलते 74 वर्षीय पत्नी की हत्या, कुल्हाड़ी से काटा

    चरित्र पर शक के चलते 74 वर्षीय पत्नी की हत्या, कुल्हाड़ी से काटा

    16 साल पहले आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई थी महिला

    बलरामपुरः जिले में 75 साल के बुजुर्ग ने चरित्र पर शक में 74 साल की पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने बेटी को फोन कर कहा तुम्हारी मां को मार दिया। दरअसल, आरोपी खनिज विभाग से रिटायर्ड कर्मचारी है। साल 2009 में आरोपी ने पत्नी को ड्राइवर के सा​थ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। इस बात को लेकर पति-पत्नी के बीच कई बार झगड़ा हुआ था। इसी विवाद के चलते पति ने 16 साल बाद पत्नी को मार डाला। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। मामले को लेकर पूछताछ की जा रही है।

    जानकारी मुताबिक, 75 साल के बुजुर्ग ठिभू केरकेट्टा खनिज विभाग अंबिकापुर में सर्वेयर के पद से रिटायर हो चुके हैं। वे अपनी 74 वर्षीय पत्नी महेश्वरी के साथ रह रहे थे। मंगलवार की रात करीब 1 बजे चरित्र संदेह को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हुआ। दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर ठिभू ने पत्नी महेश्वरी पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। इस हमले में महेश्वरी की मौके पर मौत हो गई।

    वारदात के बाद आरोपी ने अंबिकापुर में रह रही अपनी बेटी अनिता तिर्की को फोन किया और बताया कि “तेरी मां की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी है”। बेटी ने तुरंत यह बात अपने भाई सुनील (43 वर्ष) को बताई। घटनास्थल से करीब 150 मीटर दूर रह रहा सुनील सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचा। आरोपी ठिभू ने दरवाजा खोला। इसके बाद सुनील ने जैसे ही कमरे की लाइट जलाई तो देखा कि उसकी मां पलंग के नीचे जमीन पर खून से लथपथ पड़ी थी। उसके बाएं कान के पास टांगी का घाव था और आसपास खून फैला हुआ था।

    परिजनों ने पूछताछ की तो आरोपी ठिभू ने जुर्म कबूल करते हुए कहा कि उसने पत्नी को मार दिया है। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला कि साल 2009 में विभाग में काम करने वाला एक मार्शल वाहन ड्राइवर आरोपी ठिभू केरकेट्टा के साथ ग्राम ठरकी आया था। आरोपी ने उस रात पत्नी को उसी ड्राइवर के साथ एक खाट पर साथ सोते हुए देख लिया था। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच लंबे समय से झगड़ा चल रहा था। इसी विवाद के चलते आरोपी ने पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस ने मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • Jalandhar News: अब समस्या का होगा हल, नगर निगम को मिली 4 छोटी सीवर जैड मशीनें, देखें Live

    Jalandhar News: अब समस्या का होगा हल, नगर निगम को मिली 4 छोटी सीवर जैड मशीनें, देखें Live

    जालंधर, ENS: नगर निगम में तंग बाजारों और गलियों में कर्मियों को सीवरेज साफ करने की समस्या काफी समय से आ रही थी। कर्मियों का कहना है कि तंग बाजारों और गलियों में बड़ी मशीनें ना पहुंचने के कारण उन्हें काफी समय लग रहा था। इस समस्या का आज कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने हल कर दिया है। आज कैबिनेट मंत्री ने नगर निगम के मेयर विनीत धीर, नगर निगम कमिश्नर संदीप ऋषि और दिनेश ढल्ल की अगुवाई में 4 छोटी सीवर जैड मशीनों को हरी झंडी दी है।

    मामले की जानकारी देते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि तंग बाजारों और गलियों में सीवरेज की समस्या को लेकर बड़ी मशीने नहीं पहुंच पाती थी और कर्मियों को सीवरेज साफ करने को लेकर समस्या का सामना करना पड़ता था, लेकिन आज 4 छोटी सीवर जैड मशीनें दी गई है और शहर को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए कर्मियों की समस्या का हल किया गया।

    उन्होंने कहा कि यह मशीनें आज से काम करना शुरू कर देंगी। उन्होंने कहा कि आज 1.26 करोड़ की लागत से इन मशीनों का उद्धघाटन किया गया, ऐसे में अब काफी हद तक सीवरेज साफ करने की समस्या का हल हो जाएगा। कैबिनेट मंत्री ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि वह दिन दूर नहीं जब स्मार्ट सिटी सपने को जल्द हल किया जाएगा।

  • Haryana News: पशु क्रूरता करने वालों पर पुलिस की कड़ी कार्रवाई, 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Haryana News: पशु क्रूरता करने वालों पर पुलिस की कड़ी कार्रवाई, 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंचकूलाः शहर में पशु क्रूरता के एक गंभीर मामले में चंडी मंदिर थाना पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला तब सामने आया जब स्थानीय निवासी ने पुलिस को शिकायत दी कि इलाके में एक कुत्ते की बेरहमी से हत्या कर उसे दफना दिया गया है। शिकायत के बाद पुलिस हरकत में आई और जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज हाथ लगी, जिसमें दो युवक कुत्ते को ले जाते हुए स्पष्ट दिखाई दिए। फुटेज में दर्ज इन तस्वीरों के आधार पर पुलिस ने दोनों की पहचान कर उन्हें हिरासत में ले लिया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपियों ने न सिर्फ कुत्ते को मारकर दफनाया, बल्कि इस कृत्य का वीडियो भी बनाया था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह घटना बेहद अमानवीय है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल गिरफ्तार दोनों युवकों से पूछताछ जारी है, जबकि पुलिस इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की भी तलाश में जुटी हुई है। वहीं दूसरी और आरोपियों को पकड़वाने वाले लोगों ने भी आरोपियों का वीडियो रिकॉर्ड किया जिसमें वह कह रहे हैं कि यह उन्होंने किसी के कहने पर किया था, क्योंकि कुत्ते ने उनको काटा था जिसके लिए वह कुत्ते को पकड़ने आए थे, लेकिन वह गलती से मर गया। पुलिस ने कहा कि सबूतों के आधार पर जल्द ही मामले में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पशु क्रूरता अधिनियम सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आगे की जांच जारी है।
  • Punjab News: बॉर्डर एरिया में पहुंचे Cabinet Minister Kataruchak, विकास कार्यों को लेकर कही ये बात, देखें वीडियो

    Punjab News: बॉर्डर एरिया में पहुंचे Cabinet Minister Kataruchak, विकास कार्यों को लेकर कही ये बात, देखें वीडियो

    पठानकोटः पंचायत चुनावों के बाद अब राज्य में ब्लॉक समिति और जिला परिषद चुनावों की बारी है, जिसे लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां पूरे जोश में नजर आ रही हैं और अपने-अपने उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार कर रही हैं ताकि अपने उम्मीदवार को जिताकर जिला परिषद और ब्लॉक समिति में भेजा जा सके।

    ऐसे में कैबिनेट मंत्री लालचंद कटारूचक भी मैदान में हैं और अपने उम्मीदवारों के लिए प्रचार करते नजर आ रहे हैं। कैबिनेट मंत्री लालचंद कटारूचक ने भोआ विधानसभा क्षेत्र के बॉर्डर एरिया का दौरा किया, जहां उन्होंने अपने उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार किया और लोगों को सरकार द्वारा किए कामों के बारे में जानकारी दी।

    जब इस बारे में कैबिनेट मंत्री लालचंद कटारूचक से बात की तो उन्होंने कहा कि यह राज्य की पहली ऐसी सरकार है जो पहले दिन से ही पंजाब को विकास के रास्ते पर लाने का काम कर रही है, चाहे वह राज्य में बिना किसी भेदभाव के सरकारी नौकरियां देने की बात हो या आम आदमी पार्टी के क्लीनिक बनाने की या 300 यूनिट बिजली मुफ्त देने की, उन्होंने कहा कि पंजाब के सभी लोगों को बिना किसी भेदभाव के सरकारी सुविधाएं मिल रही हैं, जिससे साफ पता चलता है कि लोग इन चुनावों में AAP उम्मीदवारों के पक्ष में वोट करेंगे और आम आदमी पार्टी को मजबूत बनाएंगे।