Blog

  • मजदूरों से भरी Bus और Truck में भीषण टक्कर, Driver की मौत, 18 यात्री घायल

    मजदूरों से भरी Bus और Truck में भीषण टक्कर, Driver की मौत, 18 यात्री घायल

    शाजापुरः जिले के सुनेरा थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-52 पर देर रात भीषण सड़क हादसे में बस चालक की मौत का मामला सामने आया है, जबकि महिला, पुरुष और बच्चों समेत 18 यात्री घायल हो गए। हादसा महाकाल ढाबे के पास उस समय हुआ, जब मजदूरों से भरी एक बस आगे चल रहे लकड़ी से लदे ट्रक से टकरा गई।

    जानकारी मुताबिक, कमला बस में करीब 50 से 60 मजदूर सवार थे। सभी इंदौर के सांवेर क्षेत्र में ईंट-भट्टों पर काम करने के बाद उत्तर प्रदेश के ललितपुर स्थित अपने गांवों की ओर लौट रहे थे। रात करीब 1 से 2 बजे के बीच बस की ट्रक से पीछे से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में बस चालक मनोहर सिंह निवासी अशोकनगर की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही सुनेरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को डायल-112 तथा 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में भर्ती घायलों में 2 गर्भवती महिलाएं भी शामिल हैं। डॉक्टरों के अनुसार सभी घायलों की हालत फिलहाल स्थिर है और उनका इलाज जारी है।

    हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने ट्रक में लकड़ी के गुटकों के परिवहन को लेकर सवाल उठाए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि ट्रक लकड़ी से भरा हुआ था और दुर्घटना के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। इस दौरान सड़क पर लकड़ी के गुटके बिखर गए थे। स्थानीय लोगों ने दावा किया कि बाद में कुछ लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली और अन्य वाहनों के साथ मौके पर पहुंचे और सड़क पर बिखरी लकड़ी को उठाकर ले गए। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर पुलिस की भूमिका पर भी सवाल खड़े किए जा रहे हैं।

    जिला अस्पताल में पदस्थ डा. विनोद गुर्जर ने बताया कि हादसे में घायल सभी मरीजों का उपचार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति की मौत हुई है, जिसकी पहचान बस चालक के रूप में हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रखा गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • T-20 Team India का ऐलान, अब ये होंगे कैप्टन

    T-20 Team India का ऐलान, अब ये होंगे कैप्टन

    मुंबईः भारतीय टी-20 टीम में बड़े बदलाव किए गए हैं। अब सूर्यकुमार यादव की जगह श्रेयस अय्यर टी-20 टीम के कप्तान होंगे। आगामी आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे तथा जापान में होने वाले एशिया खेलों की टीम के चयन के लिए शनिवार को अजीत अगरकर की अगुआई वाली राष्ट्रीय चयन समिति की बैठक हुई।

    भारत को 26 और 28 जून को आयरलैंड के खिलाफ दो टी-20 खेलने हैं, जबकि इंग्लैंड के खिलाफ 1 जुलाई से होने वाली सीमित ओवरों की सीरीज में पांच टी-20 और 3 वनडे मैच खेले जाने हैं। एशियाई खेलों का आयोजन इस साल सितंबर-अक्तूबर में जापान में होना है। इसके लिए टीम की घोषणा इसलिए जल्दी हो रही है क्योंकि आयोजकों ने डेडलाइन पहले की रखी है। वहीं इस टीम में सबसे युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यावंशी को भी शामिल किया गया है।

     

  • Jalandhar News: एक तरफा प्यार में व्यक्ति ने लगाई खुद को आग, ACP का आया बयान, देखें वीडियो

    Jalandhar News: एक तरफा प्यार में व्यक्ति ने लगाई खुद को आग, ACP का आया बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: मोहाली में एक तरफा प्यार का खूनी मामला सामने आने के बाद अब महानगर के लद्दोवाल य़ूनिवर्सिटी के समीप संगम बिहार से एक तरफा प्यार का एक ओर मामला सामने आया। जहां बीते दिन व्यक्ति ने खुद को आग लगा लगी। इस घटना में वह बुरी तरह से झुलस गया। वहीं इस मामले की जानकारी देते हुए एसीपी राजेश ठाकुर ने बताया कि हितेश मेहता नामक व्यक्ति ने एक तरफा प्यार में खुद को आग लगा ली थी। उसका सत्यम अस्पताल में उपचार चल रहा है। एसीपी ने कहा कि घटना को लेकर लड़की परिवार की ओर से अभी कोई शिकायत नहीं आई है।

    सूत्रों के अनुसार लड़की की मंगनी हो चुकी है, वहीं एसीपी का कहना हैकि मामले की जांच की जा रही है। दोनों पक्षों के बयानों के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है हितेश लड़की से कई माह से बातचीत कर रहा था। वहीं बीते दिन वह लड़की से मिलने से उसके घर पहुंचा था। इसी दौरान व्यक्ति ने खुद को आग लगाकर आत्मदाह करने का प्रयास किया। इस घटना मे व्यक्ति बुरी तह आग की चपेट मे आने से झुलस गया। जिसके बाद आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सत्यम अस्पताल में भर्ती कराया गया।

    बता दें कि बीते दिन मोहाली के फेज-11 स्थित एक प्राइवेट मॉल के बाहर एकतरफा प्यार के मामले ने युवक ने अपनी सहकर्मी युवती पर 30 बार चाकू से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना में 28 वर्षीय डिंपल की मौत हो गई। वहीं घटना के बाद आरोपी हैरी ने खुद को भी नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। जांच में सामने आया कि दोनों को पटियाला के रहने है। आरोपी की गिरफ़्तारी के लिए टीमें छापेमारी कर रही हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की हर पहलू से तलाशी ली जा रही है और जल्द ही आरोपी को काबू कर लिया जाएगा।

     

     

     

  • Punjab News: इस इलाके से युवती लापता, पुलिस कार्रवाई को लेकर पीड़ितों ने किया National Highway जाम, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके से युवती लापता, पुलिस कार्रवाई को लेकर पीड़ितों ने किया National Highway जाम, देखें वीडियो

    लुधियानाः शहर से कुछ दिन पहले एक नाबालिग युवती लापता हो गई थी। घटना को लेकर पीड़ित परिवार ने पुलिस को मामले की शिकायत दे दी थी। वहीं पुलिस द्वारा उचित कार्रवाई न करने के आरोप लगाते हुए पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया और नेशनल हाईवे जाम कर दिया गया।

    इस दौरान जानकारी देते पीड़ित की मां ने बताया कि उनकी बेटी बैंक में पैसे जमा करवाने के लिए निकली थी, लेकिन बाद में उन्हें पता नहीं उनकी बेटी कहां लापता हो गई। उनकी बेटी घर के बाहर भी ज्यादा नहीं निकली थी और अब वह लापता हो गई है। उन्होंने कहा कि आज घटना को 4 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उनकी बेटी का कुछ पता नहीं चल रहा है, जिससे उन्हें काफी फिक्र हो रही है कि कहीं उसके साथ कुछ अनहोनी घटना न हो जाए। पुलिस ने अभी तक उचित कार्रवाई नहीं की जिसके चलते उन्होंने नेशनल हाईवे जाम किया है और उनकी बेटी को जल्द से जल्द ढूंढने की मांग की है।

    इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने बताया कि पिछले 3-4 दिन से परिवार की बेटी लापता है और अब तक उसका पता नहीं चला जिसके चलते पूरा परिवार परेशान है। पिछले 3-4 दिनों से पूरा परिवार दर-दर भटक रहा है और अपनी बेटी को ढूंढने की कोशिश कर रहा है। वहीं बेटी न मिलने और पुलिस की उचित कार्रवाई न होने से गुस्सा होकर आज नेशनल हाईवे जाम किया गया है। अब पुलिस ने उन्हें आश्वासन दिया है कि सीसीटीवी और युवती की कॉल डिटेल के आधार पर जल्द ही उसे बरामद कर लिया जाएगा जिसके बाद धरना उठा लिया गया है।

    वहीं अधिकारियों ने बताया कि भूमि नाम की लड़की पिछले दिनों से लापता है जिसको लेकर कार्रवाई जारी है। युवती की सीसीटीवी भी सामने आई है जिसमें युवती लड़के साथ जाती दिखाई दे रही है। इसी के साथ उसकी लास्ट लोकेशन भी हिमाचल से मिली है। अब कॉल डिटेल की जांच की जा रही है जिसके आधार पर जल्द ही लड़की को बरामद कर लिया जाएगा।

     

  • Jalandhar News: जंग का मैदान बना थाना, राजीनामे के लिए पहुची महिला को पुलिस के सामने पीटा, देखें वीडियो

    Jalandhar News: जंग का मैदान बना थाना, राजीनामे के लिए पहुची महिला को पुलिस के सामने पीटा, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: भार्गव कैंप के अधीन आते गीता कालोनी में दो पक्षों में विवाद हो गया। महिला सिमरनजीत कौर ने बताया कि उसके रिश्तेदार का पड़ोसी के साथ विवाद हो गया। घटना की सूचना मिलने पर वह मेहतपुर घर से वापिस आई। इस मामले को लेकर थाने में शिकायत दी। वहीं पीड़िता ने कहा कि बेटी से पड़ोसी का युवक छेड़छाड़ करता है, जिसका पड़ोसियों ने विरोध जताया। पीड़ित ने कहा कि 2 साल से विवाद चल रहा और उसी रंजिश को लेकर विवाद चल रहा है। इस घटना में महिलाओं पर पर्चा दर्ज किया गया था। सिमरनजीत कौर ने कहा कि देर रात पड़ोसियों के साथ युवकों ने थाने में उस पर हमला कर दिया। घटना के दौरान पुलिस के सामने उसके साथ मारपीट की गई। आरोप है कि पुलिस ने किसी को घटना स्थल से नहीं हटाया।

    आरोप रजनी, श्वेता सहित उसके परिवार पर लगे है। महिला ने कहाकि उसकी बाजू तोड़ दी। इस दौरान पुलिस मूकदर्शक बनी रही और हमलावर फरार हो गए। पीड़िता ने भार्गेव कैप पुलिस पर मिलीभगत के आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता ने कहा कि वह अपने परिवार और बेटी के साथ थाने पहुंची थी। आरोप है कि जब वे थाने के भीतर बैठे थे, तभी दूसरे पक्ष के कई युवकों और महिलाओं ने उनपर हमला कर दिया। हमलावरों ने महिला के साथ बर्बरता से मारपीट की।

    पीड़ित परिवार का कहना है कि जब थाने के अंदर खूनी खेल चल रहा था, तब वहां मौजूद पुलिसकर्मी बचाने के बजाय मोबाइल फोन से वीडियो बनाने में व्यस्त थे। पुलिस की इस ढुलमुल कार्यप्रणाली का फायदा उठाकर हमलावर मारपीट करने के बाद भाग निकले। घटना के करीब आधा घंटा बीत जाने के बाद भी पीड़ित परिवार थाने में ही बैठा रहा, लेकिन किसी भी ड्यूटी अफसर या पुलिसकर्मी ने उनकी सुध नहीं ली। पीड़िता का आरोप है कि पुलिस न तो उनकी शिकायत दर्ज कर रही है और न ही उन्हें मेडिकल जांच के लिए भेज रही है। पुलिसकर्मी लगातार अंदर-बाहर आते-जाते रहे, लेकिन उनकी बात सुनने के लिए कोई तैयार नहीं हुआ।

    पीड़िता ने आशंका जताई है कि पुलिस अब आरोपियों को बचाने के लिए उन पर आपसी समझौते और माफीनामे का दबाव बना सकती है। महिला का कहना है कि उसकी बाजू तोड़कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया है, ऐसे में वह किसी भी कीमत पर समझौता नहीं करेगी। वहीं दूसरी ओर पुलिस ने बताया कि उनके पास विवाद को लेकर दो पक्ष आए थे। इस दौरान थाने में दोनों पक्षों में थोड़ा विवाद हो गया था और दोनों को समझाया गया। उन्होंने कहा कि छेड़छाड़ के विवाद को लेकर मामला पहले से चल रहा था और उसी को लेकर दोबारा से विवाद हो गया था। ऐसे में 7 तारीख का समय दोनों पक्षों को दिया गया। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा किसी को पिटवाया नहीं गया।

  • इमली के पेड़ से पत्ता तोड़ना 7 वर्षीय बच्चे को पड़ा भारी, पड़ोसियों ने डंडा मारकर सिर फोड़ा, देखें वीडियो

    इमली के पेड़ से पत्ता तोड़ना 7 वर्षीय बच्चे को पड़ा भारी, पड़ोसियों ने डंडा मारकर सिर फोड़ा, देखें वीडियो

    अलवरः कोटपूतली-बहरोड़ जिले के टपूकड़ा कस्बे में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां, इमली के पेड़ से पत्ता तोड़ने पर 7 साल के बच्चे का सिर फोड़ दिया गया। पड़ोसी को इतना गुस्सा आया कि लाठी-डंडे से बच्चे को पीटा और उसके सिर पर जोर से मारा जिससे बच्चा खून से लथपथ होकर सड़क पर गिर गया। भतीजे को बचाने आए उसके चाचा से भी आरोपी ने मारपीट की।
    जानकारी मुताबिक, 7 साल का बच्चा सलीम शुक्रवार शाम को सड़क पर खेल रहा था। इस दौरान बच्चे ने खेलते-खेलते पास में लगे इमली के पेड़ से कुछ पत्ते तोड़ लिए। उसे ऐसा करते पड़ोसी ने देखा और चिल्लाने लगा। पड़ोसी साहिल, दिलशाद, सफी मोहम्मद और उनके अन्य साथी लाठी-डंडे और धारदार हथियार लेकर पहुंच गए। सभी ने मिलकर बच्चे को धमकाया और पीटना शुरू कर दिया। उन्होंने उसके सिर पर चोटे मारी जिससे वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गया। बच्चे की चीख-पुकार सुनकर उसके चाचा बिलाल पहुंचे तो उन पर भी हमलावरों ने हमला बोल दिया। उनके भी शरीर और सिर पर गंभीर चोट आई हैं। वारदात के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और भारी भीड़ जमा हो गई। लहूलुहान हालत में दोनों को स्थानीय टपूकड़ा हॉस्पिटल ले जाया गया। बच्चे के सिर में गहरा घाव होने पर हालत नाजुक होने पर जिला हॉस्पिटल में रेफर किया गया। वहीं घटना के बाद पीड़ितों ने इंसाफ की मांग की है।  
  • तेज रफ्तार डंपर और कार की टक्कर में 5 की मौत, गाड़ी के उड़े परखच्चे, देखें CCTV

    तेज रफ्तार डंपर और कार की टक्कर में 5 की मौत, गाड़ी के उड़े परखच्चे, देखें CCTV

    गुजरात: मोरबी-हलवद हाईवे पर चरड़वा गांव के बाहरी इलाके में तेज रफ्तार डंपर ने कार को टक्कर मार दी। देर रात हुए भयानक सड़क हादसे में रणछोड़गढ़ गांव के 5 युवकों की मौत हो गई। चालक कार में सवार होकर फैक्ट्री से निकल रहे थे कि डंपर से कार टकरा गई, जिससे कार के टुकड़े-टुकड़े हो गए। इस हादसे में मौके पर ही 7 लोगों में से 3 युवकों की मौत हो गई, जबकि 2 ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं 2 लोगों की हालत बहुत गंभीर है। मृतकों में 45 वर्षीय सुरेश सिहोरा, 28 वर्षीय वीरम दहैया, 24 वर्षीय परेश दहैया, प्रेमजी दहैया और भरत दहैया शामिल हैं।
    घायल हुए प्रकाश दहैया और दिलीप दहैया को गंभीर हालत में मोरबी और राजकोट के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। यह हादसा उस वक्त हुआ जब रणछोड़गढ़ गांव के युवक अपने साथी घायल युवक परेश दहैया को अस्पताल पहुंचाने के लिए निकले थे। परेश का 24 साल का बेटा, मानसर गांव के पास बाइक पलटने से गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे तुरंत इलाज मिल सके, इसके लिए ये युवक अपनी कार में लेकर अस्पताल की ओर भाग रहे थे। रात करीब 9:30 बजे, चरड़वा गांव के पास एक पेट्रोल पंप के सामने एक फैक्ट्री से आ रहा तेज रफ्तार डंपर अचानक मुड़ गया। टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि कार डंपर के नीचे फंस गई और उसमें बैठे लोग लोहे की चादरों के बीच कुचल गए। यह भयानक हादसा देखकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने तुरंत JCB मशीन की मदद ली, और कार की बॉडी काटकर फंसे हुए लोगों को मुश्किल से बाहर निकाला गया। हादसे की खबर मिलते ही हलवद तालुका पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। घायलों का उपचार जारी है, और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। हादसे के संबंध में मामला दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।    
  • Public Toilet में मिला युवक का शव, नशे की ओवरडोज से मौत की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

    Public Toilet में मिला युवक का शव, नशे की ओवरडोज से मौत की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

    जयपुरः एक पब्लिक टॉयलेट में युवक की मौत का मामला सामने आया है। युवक टॉयलेट में अंदर जाने के करीब डेढ़ घंटे तक बाहर नहीं निकला जिसके बाद स्टाफ ने ट्रैक्सी ड्राइवरों की मदद से टॉयलेट का गेट तोड़ा तो वह शीट पर अचेत अवस्था में बैठा था। स्टाफ ने घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को एसएमएस हॉस्पिटल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक कुलदीप गुर्जर (28) निवासी दौसा की मौत नशे के ओवरडोज से होने का शक जताया गया है। घटना की सूचना के बाद गुस्साए लोगों ने ट्रांसपोर्ट नगर थाने का घेराव किया। शाम 7 बजे से रात 11 बजे तक लोगों ने नशे के खिलाफ थाने पर जमकर प्रदर्शन किया।

    वहीं ट्रांसपोर्ट नगर थानाधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि मृतक कुलदीप गुर्जर निवासी बनेठा, दौसा नशे का आदी था। शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे उसके चाचा उसे नशा छुड़वाने के लिए दवाई दिलाने जयपुर लाए थे, लेकिन युवक मौका पाकर उनसे अलग हो गया। थानाधिकारी ने बताया कि युवक के शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। वहीं मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

    दूसरी ओर प्रदर्शन कर रहे लोगों ने आरोप लगाया कि थाने से कुछ ही दूरी पर खुले में आसानी से नशे की सामग्री खरीदी और बेची जा रही है। उन्होंने स्थानीय महिला अंगूरी सांसी और कालू सांसी पर नशे की खेप बेचने का आरोप लगाए हैं। इस मामले में थाने का घेराव कर लोग उच्चाधिकारियों से बात करने की मांग पर अड़ गए। सूचना के बाद करीब साढ़े 9 बजे एसीपी लक्ष्मी सुथार से बातचीत हुई। लोगों ने एसीपी को आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की और उन्हें ज्ञापन सौंपा। उन्होंने ज्ञापन में कार्रवाई के लिए सात दिन का समय दिया है। यदि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो उग्र प्रदर्शन की चेतावनी दी है।

     

  • PM Modi ने मन की बात में कलबुर्गी रोटी की कर दी तारीफ, आखिर क्या होते हैं इसके फायदे?

    PM Modi ने मन की बात में कलबुर्गी रोटी की कर दी तारीफ, आखिर क्या होते हैं इसके फायदे?

    सेहत: भारत विविधताओं का देश है और इसकी झलक यहां के खान-पान में भी साफ दिखाई देती है। देश के हर क्षेत्र का अपना एक खास स्वाद और स्वाद और पहचान है। जब किसी जगह के व्यंजनों की तारीफ खुद पीएम मोदी करते हैं तो पूरे देश में उसकी अलग पहचान बना जाती है। हाल ही में पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 123वें एपिसोड में कर्नाटक की कलबुर्गी रोटी का जिक्र किया है। उन्होंने बताया कि यह रोटी न सिर्फ लोगों तक पौष्टिक भोजन पहुंचाती है बल्कि कई महिलाओं को रोजगार भी देती है।

    आखिर क्या होता है कलबुर्गी रोटी?

    कलबुर्गी रोटी कर्नाटक के कलबुर्गी क्षेत्र की एक पारंपरिक रोटी है। इसे मुख्य रुप से ज्वार के आटे से बनाया जाता है। उत्तर कर्नाटक का प्रमुख अनाज माना जाता है। यह रोटी अपने बड़े आकार, मुलायम बनावट और देसी स्वाद के लिए जानी जाती है। इसे बनाने के लिए ज्वार के आटे को गर्म पानी से गूंथा जाता है। इसके बाद हाथों से थपथपाकर रोटी का आकार दिया जाता है। तवे पर सेंकी जाती है। यह रोटी आमतौर पर भरवां बैंगन की सब्जी, मूंगफली की ग्रेवी या लहसुन, तिल और मूंगफली से बनी मसालेदार चटनी के साथ खाई जाती है।

    सेहत के लिए फायदेमंद यह रोटी

    ज्वार को मोटे अनाजों का राजा कहते हैं। इसमें प्रोटीन, फाइबर, विटामिन और कई जरुरी मिनरल्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। यही कारण है कि इसे सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। ज्वार की रोटी वजन कंट्रोल रखने में मदद कर सकती है। यह डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद मानी जाती है। हार्ट हेल्थ के लिए भी यह बेहतर होती है। इसके अलावा इसमें मौजूद फाइबर पाचन को बेहतर बनाता है। लंबे समय तक पेट भरा रखने में मदद करता है। यही कारण है कि ज्वार की रोटी को हेल्दी डाइट का अहम हिस्सा माना जाता है।  
  • कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन को लेकर भारी पुलिस फोर्स तैनात, कई सड़कें बंद, देखें वीडियो

    कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन को लेकर भारी पुलिस फोर्स तैनात, कई सड़कें बंद, देखें वीडियो

    उठी धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    नई दिल्लीः कॉकरोच जनता पार्टी आज दिल्ली के जंतर-मंतर पर बड़ा विरोध प्रदर्शन को लेकर पहले पुलिस ने रोक दिया था, लेकिन अब दिल्ली पुलिस ने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) को जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन की अनुमति दे दी है। वहीं CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके आज अमेरिका से भारत लौट आए हैं। अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ विरोध प्रदर्शन में मौजूद है। वहीं भारी संख्या में पुलिस और पैरामिल्ट्री फोर्स तैनात की गई। चप्पे-चप्पे पर प्रदर्शन को लेकर पैनी नजर रखी जा रही है। इस दौरान कई सड़कें बंद की गई है। दरअसल, ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) ने अपने समर्थकों से जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अनुमति मांगने के लिए शनिवार सुबह 9 बजे संसद मार्ग थाने के बाहर एकत्र होने की अपील की थी। इससे पहले विरोध प्रदर्शन के खिलाफ दायर याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया, जिसके बाद प्रस्तावित प्रदर्शन के रास्ते में कोई कानूनी बाधा नहीं बची है। जस्टिस सौरभ बनर्जी और जस्टिस अमित शर्मा की खंडपीठ ने कहा कि याचिका पर नियत समय के अनुसार सुनवाई की जाएगी। विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के फाउंडर अभिजीत दिपके ने नीट पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में कथित अनियमितताओं को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की है। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो के नारे लगाए जा रहे हैं। हजारों प्रदर्शनकारी इसमें शामिल हैं। जिसमें ज्यादातर स्टूडेंट और युवा हैं। कुछ बुजुर्ग भी अपने बच्चों के साथ विरोध करने आए। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करके समर्थकों से किताब और तिरंगा साथ लेकर जंतर-मंतर आने की अपील की। उन्होंने लिखा, ‘लैंडिंग हो गई. जंतर-मंतर पर आप सभी से मिलने का बेसब्री से इंतजार है। किताब और हमारा तिरंगा लाना न भूलें! सहानुभूति और कृतज्ञता के प्रतीक के रूप में पुलिसकर्मियों को फूल भेंट करें। हमें इस आंदोलन का नेतृत्व प्रेम और शांति के साथ करना है!’ दिल्ली पुलिस ने इस विरोध प्रदर्शन को ध्यान में रखकर निगरानी बढ़ा दी है और स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके के घर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। दीपके का घर महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर शहर के वलूज इलाके में है। पुलिस के अनुसार, दीपके के घर आने के बाद उनके घर के बाहर भीड़ जुटने की आशंका को देखते हुए सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पहले दीपके के घर पर एक सुरक्षाकर्मी तैनात था, लेकिन अब एक अधिकारी सहित 10 पुलिसकर्मी मौजूद रहेंगे।