लेकिन अभी तक कोई पता नहीं चल पाया। लोगों का कहना है कि नदी का तेज बहाव होने के कारण युवक संभल नहीं पाया और देखते ही देखते नदी में समा गया और उसके बाद कोई पता नहीं चल पाया। जबकि बचाए गए व्यक्ति को तेगूबेहड़ अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचाया गया। उधर, पुलिस ने भी सूचना मिलने के बाद छानबीन शुरू कर दी है और युवक की तलाश की जा रही है। पुलिस अधीक्षक मदन लाल कौशल ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर भेजी और छानबीन शुरू की। अभी तक लापता युवक का पता नहीं चल पाया है।View this post on Instagram
Blog
-

ब्यास में व्यक्ति को बचाने उतरा युवक हुआ लापता, देखें वीडियो
कुल्लूः हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के भुंतर कस्बे में पुराने पुल से एक प्रवासी व्यक्ति ने शुक्रवार शाम को अचानक नदी में छलांग लगा दी। व्यक्ति को डूबता देख मौके पर मौजूद युवक ने उसे बचाने के लिए नदी में छलांग लगा दी। इस रेस्क्यू के दौरान छलांग लगाने वाले व्यक्ति को तो सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन बचाने गया युवक नदी के तेज बहाव में लापता हो गया। उसके बाद नदी में लापता चल रहे युवक को लोगों की ओर से सर्च ऑपरेशन चलाया है। -

अमेरिकी हमले के बाद ईरान ने भी कर डाली जवाबी कार्रवाई, Quwait-Bahrain की ओर दाग डाली मिसाइलें
नई दिल्ली: ईरान के तटीय इलाकों सिरिक और केश्म द्वीप पर अमेरिका द्वारा किए गए हमलो के बाद क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है। इसके जवाब में ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने शनिवार को दावा किया कि उसने क्षेत्र में मौजूद दुश्मन के ठिकानों को निशाना बनाते हुए अपनी एयरोस्पेस फोर्स की मिसाइलें दागी हैं। IRGC की यह कार्रवाई अमेरिकी सेंट्रल कमांड के द्वारा ईरान के कोस्टल सर्विलांस रडार ठिकानों पर हमले की पुष्टि के कुछ घंटों के बाद हुई है। अमेरिकी सेना के अनुसार, ये हमले उन चार ईरानी आत्मघाती ड्रोन को मार गिराने के जवाब में किए गए थे जिन्हें क्षेत्रीय समुद्री यातायात के लिए तत्काल के लिए तत्काल खतरा माना गया था।बहरीन की दिशा में सात बैलिस्टिक मिसाइलें दागी
कुवैत की सेना ने घोषणा की कि वह मिसाइल और ड्रोन हमलों के खतरे से निपटने के लिए एक्टिव रुप से कार्रवाई कर रही है। वहीं बहरीन में एयर डिफेंस सायरन बजाए गए और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के निर्देश दिए गए। अमेरिकी सेना ने दावा किया कि ईरान ने कुवैत और बहरीन की दिशा में सात बैलिस्टिक मिसाइलें दागी हैं। अमेरिकी सैन्य अधिकारियों के अनुसार, इनमें से छह मिसाइलों को रास्ते में ही इंटरसेप्ट कर नष्ट कर दिया गया है वहीं सातवीं मिसाइल अपने लक्ष्य तक पहुंचने में विफल रही है। अमेरिकी सेना ने ईरान के उस दावे को भी खारिज किया है। इसमें कहा गया था कि बहरीन में अमेरिकी नौसेना के पांचवें बेड़े के मुख्यालय को नुकसान पहुंचा है। यूएस सेंट्रज कमांड ने एक बयान में कहा कि फिलहाल अमेरिकी सैन्य कर्मियों को किसी तरह की क्षति की कोई सूचना नहीं है। बहरीन स्थित अमेरिका के पांचवें बेड़े के मुख्यालय को नुकसान पहुंचाने का ईरान दावा गलत है।कुवैत का एयर डिफेंस सिस्टम कर रहा मुकाबला
कुवैत की सेना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी बयान में कहा कि – कुवैत का एयर डिफेंस सिस्टम फिलहाल शत्रुतापूर्ण मिसाइल और ड्रोन हमलों का मुकाबला कर रहा है। यदि विस्फोट जैसी आवाजें सुनाई दे तो वो एयर डिफेंस सिस्टम द्वारा हमलों को एक्टिव किए जाने की वजह से हैं। कुवैत की सेना ने नागरिकों से अपील की है कि वो संबंधित अधिकारियों द्वारा जारी सुरक्षा और सावधानी संबंधी निर्देशों का पालन करें। क्षेत्र में तेजी से बढ़ते सैन्य तनाव के बीच खाड़ी देशों में सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। आईआरजीसी ने एक बयान में चेतावनी दी है कि यदि अमेरिकी की शरारतें जारी रही तो तेल और गैस निर्यात के लिए बहुत महत्वपूर्ण स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा। IRGC का कहना है कि इसके लिए अमेरिका ही जिम्मेदार होगा। -

Punjab News: बच्चों के विवाद में हुई खू/नी झड़प, घर में घुसकर किया ह/म/ला, गर्भवती महिला के बहने लगा खू/न, देखें वीडियो
लुधियानाः जिले के मुस्लिम कॉलोनी शेरपुर में 2 पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष पर दूसरे पक्ष के घर में घुसकर जानलेवा हमला किया गया। घटना दोनों पड़ोसियों में हुई है। बताया जा रहा हैकि बच्चों की छोटी-सी बात को लेकर बहस हुई थी। आरोप है कि फिरोज, अयूब, अनवर, फरहान और उनके कुछ साथियों ने घर में घुसकर दिलशाद, राबिया और उनके परिवारों पर हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। राबिया, दिलशाद और मुस्कान का कहना है कि पड़ोसी लगातार कई सालों से इनको परेशान कर रहे हैं और उन्हें लगातार मारने पीटने की धमकी दी जा रही थी।
घटना में घायल लोग सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाने पहुंचे। जहां दिलशाद, राबिया और उसके परिवार का कहना है कि प्रशासन इस मामले में उनकी कोई सुनवाई नहीं की जा रही। इसी बीच एक वीडियो भी सामने आई है, जिसमें कुछ लोग घर में घुसकर दिलशाद, राबिया और मुस्कान के साथ मारपीट करते हुए नजर आ रहे है। मोहम्मद इरशाद ने कहा कि फौजी और फरहान से उनका विवाद हुआ।
इस दौरान वह तेजधार हथियार को लेकर घर में घुस गए और उन पर हमला कर दिया। इस घटना में उसकी गर्भवती पत्नी पर 3 तारीख को हमला कर दिया। घटना में पत्नी के प्राइवेट पार्ट से खून बहने लगा। वहीं घटना में बहन की हालत अस्पताल में गंभीर बनी हुई है। पीड़ित ने कहा कि दूसरे पक्ष के कुछ लोगों पर पहले भी मर्डर के केस दर्ज है। मोती थाना पुलिस को शिकायत दे दी गई है, लेकिन पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज नहीं की जा रही और ना ही दोषियों के खिलाफ कोई कार्रवाई की जा रही। पीड़ित परिवार ने इंसाफ की गुहार लगाई है।
-

Punjab News: श्री अकाल तख्त साहिब में श्रद्धा से मनाया घल्लूघारा दिवस, जत्थेदार गड़गज का आया बयान, देखें वीडियो
देश-विदेश से बड़ी संख्या में पहुंची संगत और विभिन्न सिख संगठनों ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि
अमृतसरः शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने 1984 के घल्लूघारा दिवस की 42वीं बरसी के मौके पर श्री अकाल तख्त साहिब में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए। हर साल की तरह, इस बार भी देश-विदेश से बड़ी संख्या में संगतें और विभिन्न सिख संगठनों के नेता इस कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। 4 जून को शुरू हुए ‘श्री अखंड पाठ साहिब’ के भोग के बाद कीर्तन कार्यक्रम हुआ और अरदास की गई। इस मौके पर श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज ने भी सिख समुदाय को संदेश दिया। उन्होंने कहा कि सिख पूरे संसार में मौजूद हैं और सिखों ने दुनिया की भलाई की सोच के चलते दुनिया में अलग पहचान बनाई है। सिखों को गुरु के वचन याद रखने चाहिए और गुरु के संदेश पर चलना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सिख संगठनों के नेताओं ने 1984 के नरसंहार में शहीद हुए सिखों को याद किया और उनकी याद में अरदास की। नेताओं ने कहा कि शहीदों की सोच और विचारधारा आज भी सिख समुदाय के लिए मार्गदर्शक है और वे उनके सपनों को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि वे 1984 की घटनाओं को कभी नहीं भूल सकते और यह इतिहास सिख समुदाय को अपने सिद्धांतों और अधिकारों के लिए मजबूती से खड़े होने की प्रेरणा देता है। इस मौके पर भाई मान सिंह मान ने भी संबोधन किया और कहा कि सिख समुदाय अपनी अलग पहचान और गुरुओं द्वारा दिए गए सिद्धांतों की रक्षा करता रहेगा। उन्होंने केंद्र सरकार की कुछ नीतियों पर आपत्ति जताई और कहा कि सिख धर्म की अलग पहचान को हर कीमत पर बनाए रखा जाएगा। उन्होंने संगत से गुरबानी की शिक्षाओं के अनुसार जीने और धार्मिक मूल्यों से जुड़े रहने की अपील की। साथ ही, भूपिंदर सिंह ने कहा कि लंबे समय बाद संगत ने श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदारों की बातों को गंभीरता से सुना। उन्होंने कहा कि सिख समुदाय से जुड़े मुद्दे और ऐतिहासिक घटनाएं अभी भी संगत के मन में ताजा हैं। समुदाय अपने इतिहास, शहीदों के बलिदान और पंथिक मुद्दों से वाकिफ है और अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाता रहेगा। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में संगत मौजूद थी और पूरा माहौल धार्मिक रंग में रंगा हुआ दिखाई दिया। शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए संगत ने सिख इतिहास और विरासत को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया। इस मौके पर कवरपाल सिंह बिट्टू, दल खालसा के प्रवक्ता, फरीदकोट के सांसद सरबजीत सिंह खालसा, शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के कार्यकारी अध्यक्ष ईमान सिंह मान, शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के अध्यक्ष सिमरनजीत सिंह मान, सिख नेता भूपिंदर सिंह, निहंग सिंह नेता नारायण सिंह ने भी अपने विचार रखे। -

युवक के कत्ल मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो
पंचकूलाः पिंजोर में युवक की हत्या के मामले में पुलिस के द्वारा चंद घंटो में 4 आरोपी गिरफ्तार कर लिया है। डिटेक्टिव स्टाफ और पिंजौर थाना पुलिस के द्वारा इस मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए हत्या आरोपियों को गिरफ्तार किया है। डीसीपी क्राइम अमरिंदर सिंह ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जितेश मनोचा की आरोपियों के साथ करीब एक महीना पहले झगड़ा हुआ था और उसी रंजिश के चलते आरोपियों ने आज जितेश मनोचा पर जानलेवा हमला कर दिया और लाठी डंडों से सिर पर चोट मार मौत के घाट उतार दिया।
डीसीपी क्राइम अमरिंदर सिंह ने बताया कि जितेश मनोचा के साथ चार लोगो के द्वारा मारपीट की गई थी और चारों आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गए थे, घायल जितेश मनोचा को अस्पताल ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया, इसके बाद पुलिस ने हरकत में आते हुए बिना देरी किए दो टीम बनाकर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए, इस मामले में पिंजौर थाना पुलिस और डिटेक्टर स्टाफ की टीम के द्वारा कार्रवाई की डीसीपी क्राइम ने बताया कि इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों का नाम खुशदीप, मनप्रीत सिंह, रोहित मेहता और मनीष चौधरी को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच में यह बात निकल कर सामने आई है कि एक महीना पहले खुशदीप के साथ मृतक जितेश मनोचा और उसके पिता के द्वारा मारपीट की गई थी और इसकी शिकायत भी खुशदीप के द्वारा थाने में दी गई थी और आज उसी रंजिश के चलते खुशदीप ने अपने साथियों के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया और आरोपियों ने जितेश मनोचा के साथ मारपीट की। उन्होंने बताया की हत्या के 3 घंटे बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने बताया की हत्या के पीछे आपसी रंजिश और लड़ाई झगड़ा कारण था लेकिन अभी सभी पहलुओं पर जांच पड़ताल की जा रही है।
-

Jalandhar News: पुलिस फायरिंग से लवप्रीत की मौत के मामले में SSP का आया बयान, देखें वीडियो
जालंधर, ENS: थाना मेहतपुर क्षेत्र के गांव बंगीवाल में वांछित को पकड़ने गई पुलिस और उसके परिजनों के बीच विवाद हो गया। विवाद के दौरान चली गोली में घायल हुए आरोपी 23 वर्षीय लवप्रीत उर्फ लवी की उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क ने बताया कि मेहतपुर के गांव बंगीवाल में दोषी लवप्रीत को पकड़ने के लिए गई थी। दोषी के खिलाफ 5 जनवरी के धारा 307 के तहत मामला दर्ज किया गया था।
उन्होंने कहा कि 9 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज था, जिसमें लवप्रीत सिंह वांटेड था। कल एसएचओ अमन सैनी को गुप्त सूचना मिली कि लवप्रीत घर में आया हुआ है और वह भगौड़ा चल रहा था। इस दौरान गांव में घेराबंदी करके एसएचओ पुलिस पार्टी के साथ रेड की गई। वहीं लवप्रीत को पुलिस कस्टडी से भगाने के मामले में एसएचओ परिवारिक मैंबरो को रोका जाता है। ऐसे में लवप्रीत को बचाने के लिए तेजधार हथियार और डंडो से हमला किया गया। इस दौरान एसएचओ और उसके गनमैन को चोटे आई है। घटना के दौरान भारी संख्या में लोग मौजूद हो गए और फायरिंग की आवाज आई।
जिसके बाद एसएसचओ के गनमैन द्वारा बचाव के लिए गोलियां चलाई गई। जिसमें दो गोलियां लवप्रीत की टांग में लगी। घायल लवप्रीत को उपचार के लिए अस्पताल ले जाने लगे तो परिजनों द्वारा विरोध किया गया। इस दौरान मां-बहन सहित अन्य लोगों द्वारा लवप्रीत को ले जाने से रोका गया। काफी देर बाद लवप्रीत को उपचार के लिए नकोदर सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उपचार के दौरान लवप्रीत की मौत हो गई।
एसएसपी ने बताया कि इस मामले में पुलिस द्वारा 6 जून को एफआईआर नंबर 123 के तहत धारा 306, 332 और 352 धार के तहत मामला दर्ज किया गया। उन्होंने कहाकि लवप्रीत पर 4 मामले दर्ज थे, जिसमें एक एनडीपीएस एक्ट और लड़ाई झगड़ के मामले दर्ज है, वहीं भाई मनदीप पर 6 मामले दर्ज है, जिसमें अवैध माइनिंग, लड़ाई झगड़े, एनपीएस एक्ट के दर्ज है। वहीं बहन गगनदीप पर 4 मामले दर्ज है, जिसमें एनपीएस एक्ट का मामला दर्ज है। लवप्रीत को एक केस में सजा भी हुई है। कोर्ट की हाजरी में लवप्रीत का मेडकिल करवाया जाएगा। इस मामले में प्रत्येक एंगल से जांच की जा रही है।
-

Punjab News: रेलवे स्टेशन पर हुआ हादसा, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो
लुधियानाः रेलवे स्टेशन पर कटरा स्पेशल ट्रेन के हादसा हो गया। इस दौरान स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। लोगों का कहना हैकि अचानक स्टेशन में जोरदार धमाके की आवाज आई और ट्रेन का कोच आगे वाले कोच से अलग गया। इस घटना में टॉयलेट वाला हिस्सा टूटकर जमीन पर गिर गया। यह घटना न्यू दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्पेशल (04081) नाम की ट्रेन में हुई है जो कि सुबह ही नई दिल्ली से वैष्णो देवी जा रही थी। धमाका स्लीपर कोच के टॉयलेट में हुआ। धमाके के वक्त बड़ी संख्या में यात्री भी रेलवे स्टेशन पर मौजूद थे।
घटना का पता चलते ही रेलवे सुरक्षा बल और लोकल पुलिस स्टेशन पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। वहीं घटना स्थल पर सीनियर जसकिरण सिंह तेजा पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। जसकिरण सिंह तेजा ने कहा कि कोई धमाका नहीं हुआ है। बल्कि कोच अलग करने के दौरान हुक टूटने से कोच अलग हुआ है। जिसके बाद घटना को लेकर लोग घबरा गए। उन्होंने लोगों से पैनिक ना होने की अपील की है। वहीं जीआरपी पुलिस और पंजाब पुलिस घटना संबंधी जांच कर रही है। जांच के बाद ही असल कारणों का पता चल पाएगा।
वहीं एडीसीपी समीर वर्मा ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे दिल्ली-कटड़ा एक्सप्रेस ट्रेन के एक कोच में तकनीकी खराबी आने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना के बाद पुलिस और रेलवे अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच में पता चला कि जम्मू-कटड़ा की ओर जा रही ट्रेन के एस-2 कोच के वॉशरूम वाले हिस्से में अचानक दरार (ब्रेकेज) आ गई थी। रेलवे के तकनीकी स्टाफ और इंजीनियरों ने जांच के दौरान बताया कि यह मामला वेल्डिंग फेलियर का प्रतीत होता है। कोच पुराना होने के कारण वेल्डिंग कमजोर पड़ गई थी और उसी स्थान से हिस्सा टूट गया।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह कोई ब्लास्ट या विस्फोट नहीं था। घटना में किसी यात्री को चोट नहीं आई और सभी यात्री सुरक्षित हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी तरह की अफवाह फैलाने से बचें और खबर चलाने से पहले आधिकारिक जानकारी की पुष्टि जरूर करें। ट्रेन में बैठे यात्री अमित चौहान का कहना है कि वो माता वैष्णो देवी जा रहे थे। ट्रेन का दिल्ली से टाइम 11.30 बजे थे लेकिन ट्रेन वहां से ढाई बजे रात को चली है। वहां पर लोग परेशान रहे। रेलवे की तरफ से यात्रियों को पानी तक नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि आखिर में दिल्ली में एक पुराने डब्बे को लाया गया और स्टोर में खड़ी बोगियों को लोकर ट्रेन तैयार की गई।
हमें तभी लग गया था कि यह ट्रेन गड़बड़ करेगी। उन्होंने बताया कि ट्रेन लुधियाना स्टेशन पर रूकी और पांच मिनट बाद जब चलने लगी तो यह हादसा हुआ। माता रानी की कृपा रही कि सभी सुरक्षित रहे। उसका कहना है कि अगर यह हादसा हाईस्पीड में होता तो मंजर खतरनाक हो सकता था। रेलवे स्टेशन पर कुछ सामान चढ़ाया जा रहा था। जब ट्रेन चलने लगी तो तेज आवाज आई और लोग बाहर आ गए। लोग देखने लगे। लोग आवाज सुनकर डर गए और वो डर के मारे कांपने लगे।
-

Jalandhar News: मुख्य चौकों पर भारी पुलिस बल तैनात, हो रही Hi-Tech Checking, देखें वीडियो
जालंधरः पूरे पंजाब में घल्लूघारे श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। कई सिख श्रद्धालु शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए गुरुद्वारे पहुंच रहे हैं और अपनी श्रद्धा का प्रगटावा कर रहे हैं। वहीं घल्लूघारा दिवस को लेकर जालंधर के चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात है। जालंधर के अति व्यस्त संविधान चौक, नकोदर चौक, गुरु नानक मिशन चौक सहित अन्य चौकों पर पुलिस की तैनाती है। हर आने-जाने संदिग्ध पर नजर रखी जा रही है। पुलिस संदिग्ध वाहनों को रोककर उनकी जांच भी कर रही है। संविधान चौक में शनिवार को पुलिस ने एक बुलेट को रोककर जब्त किया है। पुलिस ने बताया कि बुलेट पर पटाखे वाले साइलेंसर का यूज किया गया था। संबंध में किए गए सुरक्षा प्रबंधों की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा करते हुए हर चौक और पॉइंट पर भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई है। उन्होंने कहा कि यह दिन बेहद संवेदनशील है और इससे लोगों की गहरी भावनाएं जुड़ी हुई हैं, इसलिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं ताकि कोई भी शरारती तत्व माहौल और अमन-शांति को खराब न कर सके। किसी को भी कानून व्यवस्था हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी। पिछले रिकॉर्ड के आधार पर चिह्नित किए गए सभी संवेदनशील इलाकों में जरूरत के मुताबिक सुरक्षा बल तैनात कर दिया गया है। पिछले दिनों धार्मिक स्थलों को निशाना बनाने के संबंध में आई ईमेल और संवेदनशीलता को देखते हुए हर जरूरी जगह पर पर्याप्त पुलिस बल लगाया गया है ताकि आम जनता में सुरक्षा की भावना बनी रहे और शांति व्यवस्था हर हाल में कायम रखी जा सके। अधिकारी ने बताया कि उनके पास जोन-2 का प्रभार है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए उनके साथ एक रिजर्व टीम मौजूद है, जबकि फिक्स पॉइंट्स और चौकों पर अन्य पुलिस टीमें अलग से तैनात हैं। सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए जिला पुलिस के साथ-साथ एआरपी (एंटी रायट पुलिस) की टीमें भी पूरी तरह मुस्तैद हैं और जरूरत पड़ने पर तुरंत मौके पर पहुंचने के लिए तैयार हैं। बीएमसी चौक पर लगे नाके के दौरान एएसआई कुलवंत सिंह ने बताया कि उन्होंने एक संदिग्ध बुलेट मोटरसाइकिल को रोककर चेक किया, जिसका साइलेंसर पटाखे मार रहा था। वाहन चालक के आज ही मोटरसाइकिल लाने के बहाने को खारिज करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रतिबंधित साइलेंसर का उपयोग पूरी तरह गलत है। एएसआई के अनुसार, सरकार के सख्त निर्देश हैं कि पटाखे वाले साइलेंसर हटाकर सिर्फ कंपनी के ओरिजनल साइलेंसर ही लगाए जाएं, क्योंकि इस तेज आवाज से किसी भी मरीज की सेहत को गंभीर खतरा हो सकता है। उन्होंने आगे बताया कि इस मोटरसाइकिल में साइलेंसर, हॉर्न और सरकारी सिक्योरिटी नंबर प्लेट न होने जैसी बड़ी कमियां थीं, जिसके कारण नियमों का उल्लंघन करने वाले इस वाहन का केवल चालान नहीं किया गया, बल्कि इसे सीधे जब्त (बंद) कर दिया गया है। एएसआई कुलवंत सिंह ने कड़ा संदेश देते हुए कहा कि ऐसे सभी वाहनों को सीधे बंद किया जाएगा और उन्होंने आम जनता से अपील की कि बुलेट मोटरसाइकिल पर सिर्फ कंपनी के ओरिजनल साइलेंसर ही इस्तेमाल करें क्योंकि इन पटाखे वाले साइलेंसरों की कोई जरूरत नहीं है। -

Punjab News: पिकअप और ट्रॉली में हुई टक्कर, 8 की मौत, कई घायल, अस्थियां विसर्जित करने जा रहा था परिवार, देखें वीडियो
फिरोजपुरः पंजाब के फिरोजपुर में फाजिल्का रोड पर भीषण हादसा हो गया। मिली जानकारी के अनुसार जंगा वाले मोड़ के निकट पिकअप गाड़ी और घोड़ा ट्राला के बीच हुई आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई। इस दर्दनाक सड़क हादसे ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं। इस घटना में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पिकअप गाड़ी में सवार लोग किसी परिजन की अस्थियां विसर्जित करने के लिए जा रहे थे। यात्रा के दौरान जब वाहन जंगा वाले मोड़ के पास पहुंचा तो सामने से आ रहे घोड़ा ट्राला के साथ उसकी जोरदार टक्कर हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भयानक थी कि पिकअप गाड़ी का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें बैठे कई लोग अंदर ही फंस गए। पिकअप में मौजूद अंशप्रीत ने बताया कि सुबह 3:30 बजे वह घर से अस्थियां लेकर करीब 30 लोग रवाना हुए थे। रास्ते में गाड़ी में पेट्रोल डलवाने के बाद वह जैसे ही जनगांव वाला मोड़ के पास पहुंचे तो सड़क के बीच में खड़े ट्राले से अचानक उनकी पिक अप गाड़ी की टक्कर हो गई।
टक्कर इतनी जबरदस्ती की उनकी गाड़ी पलट गई पिकअप के ऊपर छत भी डाल रखी थी जिसमें कुछ पारिवारिक सदस्य हैं बैठे हुए थे। आसपास मौजूद लोगों ने बिना समय गंवाए राहत कार्य शुरू किया और घायलों को वाहन से बाहर निकालने में मदद की। इसके बाद एंबुलेंस और अन्य साधनों की सहायता से सभी घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। सूत्रों के अनुसार कुछ लोगों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।
अस्पताल में घायलों के पहुंचते ही चिकित्सकों की टीम ने तत्काल उपचार शुरू किया। सिविल अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. निखिल गुप्ता ने बताया कि कई मरीजों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं अन्य घायलों का उपचार सिविल अस्पताल में जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई और पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी। पुलिस अधिकारियों ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात व्यवस्था बहाल करवाई। साथ ही मृतकों और घायलों की पहचान करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
-

Punjab News: पॉश इलाके में हुआ धमाका, उड़ गई i20, 3 नकाबपोशों ने दिया घटना को अंजाम, देखें वीडियो
लुधियानाः पॉश इलाके हैबोवाल कलां में फैक्ट्री कारोबारी की घर के बाहर खड़ी कार पर कुछ अज्ञात हमलावरों ने रात के अंधेरे में आत्मघाती हमला कर दिया। हादसा इतना भीषण था कि हादसे में बम की तरह गाड़ी उड़ गई। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इस घटना को लेकर लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा हैं। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित मोहम्मद शाकिर निवासी मोहल्ला गगनप्रीत विहार हैबोवाल कलां लुधियाना द्वारा दर्ज करवाई गई एफआईआर और पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार यह वारदात 30 मई की दरमियानी रात को अंजाम दी गई।
पीड़ित मोहम्मद शाकिर ने रोज की तरह अपनी काले रंग की महिंद्रा KUV 100 कार को अपने घर के ठीक सामने एक खाली प्लॉट में लॉक करके खड़ा किया हुआ था। उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि आधी रात को उनकी गाड़ी को निशाना बनाया जाएगा। फुटेज में साफ नजर आ रहा है कि आधी रात के सन्नाटे में एक संदिग्ध i20 कार वहाँ आकर रुकती है। उस कार में कुल 3 नकाबपोश लोग सवार थे,जो पहले रेकी करते हैं। i20 कार से एक शातिर युवक नीचे उतरता है। उसके हाथ में एक बोतल थी। वह कारोबारी की गाड़ी के पास जाता है और उस पर कोई बेहद खतरनाक और अति-ज्वलनशील केमिकल (पदार्थ) फेंकता है। केमिकल फेंकते ही देखते ही देखते कार में एक जोरदार धमाका हुआ और वह धू-धू कर जल उठी। कुछ ही मिनटों में लाखों की कार जलकर पूरी तरह से राख के ढेर में तब्दील हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी तुरंत अपनी i20 कार में बैठकर मौके से रफूचक्कर हो गए। इस मामले में पीड़ित फैक्ट्री कारोबारी मोहम्मद शाकिर ने पुलिस के सामने कई बड़े खुलासे किए हैं। शाकिर ने बताया कि सीधे तौर पर उनकी किसी के साथ कोई दुश्मनी या रंजिश नहीं है, लेकिन इस हमले के पीछे एक बड़ा पारिवारिक और व्यापारिक विवाद छुपा हो सकता है। मेरे साले का उसके बिजनेस पार्टनर के साथ कुछ समय से गंभीर विवाद चल रहा था। विवाद बढ़ने के बाद मेरा साला लुधियाना आ गया और मेरे साथ मिलकर काम करने लगा। साले के लुधियाना आने से उसका पार्टनर बुरी तरह बौखला गया था। वह लगातार हमें फोन पर और अन्य तरीकों से धमका रहा था कि इसे अपने साथ मत रखो,वरना अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहो और तुम्हारा भारी नुकसान होगा। हमें पूरा शक है कि उसी पार्टनर ने भाड़े के गुंडे भेजकर इस वारदात को अंजाम दिलवाया है। हैबोवाल पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की बेहद गंभीर और गैर-जमानती धारा U/S 326(A) BNS (तेजाब या ज्वलनशील पदार्थ से गंभीर चोट या नुकसान पहुंचाना) के तहत अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। फुटेज के आधार पर हमलावरों की i20 कार के नंबर को ट्रेस करने और आरोपियों के रूट को खंगालने का काम युद्ध स्तर पर जारी है। पीड़ित द्वारा जताए गए शक (साले के पार्टनर वाले एंगल) पर भी पुलिस की एक स्पेशल टीम काम कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को सलाखों के पीछे धकेल दिया जाएगा।View this post on Instagram