Blog

  • पंजाबः पुलिस ने सुलझाई कत्ल की गुत्थी, ये वजह आई सामने

    पंजाबः पुलिस ने सुलझाई कत्ल की गुत्थी, ये वजह आई सामने

    आरोपी ने हत्या से पहले पिलाई थी शराब

    पटियालाः सनौर में मजदूर के कत्ल की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान खूब लाल निवासी मुजफ्फरपुर, बिहार के रूप में हुई है। गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने कत्ल में इस्तेमाल सभी हथियार बरामद कर लिए हैं। एसपी सिटी पटियाला मोहम्मद सरफराज आलम ने बताया कि खूब लाल की बेटी के साथ नरेश साहनी ने अश्लील हरकतें की थी। जिसकी रंजिश में इस कत्ल को अंजाम दिया गया है। आरोपी से पुलिस ने लकड़ी का फट्टा और तेजधार हथियार बरामद कर लिया है।एसपी सिटी ने बताया कि एक महीने पहले नरेश ने खूब लाल की बेटी के साथ अश्लील हरकत की थी।

    जिसकी रंजिश खूब लाल के मन में थी। कुछ समय पहले नरेश साहनी की पत्नी बच्चों को लेकर मायके चली गई थी, जिस वजह से खूब लाल ने नरेश के साथ उठना बैठना शुरू कर दिया। 13 अक्टूबर की शाम को खूब लाल ने नरेश साहनी को काफी शराब पिलाई। जब नरेश शराब के नशे में धुत हो गया तो, उसे मोटर पर ले जाने के बाद बेटी के साथ अश्लील छेड़छाड़ करने के बारे में पूछने लग गया है। जिसके बाद दोनों की तकरार हो गई तो, खूब लाल ने तैश में आकर लकड़ी के फट्टे से हमला कर नरेश साहनी का कत्ल कर दिया।

    नरेश साहनी का कत्ल करने के बाद आरोपी उसकी डेड बॉडी को अपने कंधे पर उठाकर खेतों में ले गया, जहां पर लाश सड़क किनारे फेंक दी। ताकि यह सड़क हादसा लगे और कत्ल के समय पहने हुए अपने कपड़े को धो दिए। 14 अक्टूबर को गांव बोलड़ कला निवासी गुरदीप सिंह को सूचना मिली कि उसके खेत में एक व्यक्ति का खून से लथपथ शव पड़ा है। जिसके बाद एसआई साहिब सिंह मुख्य अधिकारी थाना सनौर के पुलिस पार्टी के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।

  • पंजाबः दर्दनाक हादसा, धुसी बांध की ओर जा रहे बाइक सवार की सड़क हादसे मौत, देखें वीडियों

    पंजाबः दर्दनाक हादसा, धुसी बांध की ओर जा रहे बाइक सवार की सड़क हादसे मौत, देखें वीडियों

    लुधियाना: माछीवाड़ा साहिब के पास बहने वाली सतलुज नदी के धूसी बांध पर आज दोपहर हुए हादसे में लुधियाना के एक बाइकर की मौत हो गई। मृतक की पहचान कंट्री सिटी निवासी पंकज बड़वा (52) के रूप में हुई है।

    जानकारी के अनुसार, पंकज बड़वा अपने 5 दोस्तों के साथ अलग-अलग मोटरसाइकिलों पर सवार होकर लुधियाना से सतलुज नदी के किनारे धुसी बांध की ओर जा रहा था, तभी गांव चकली कसबा के पास उसकी मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ गया और वह एक पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में बाइक सवार पंकज बड़वा की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंचे सहायक थानेदार जसवन्त सिंह द्वारा पंकज बड़वा के शव को पोस्टमार्टम के लिए समराला अस्पताल में रखवा दिया गया है तथा सूचना मिलते ही परिजन भी पहुंच गये।

  • पंजाबः शेलर मालिकों ने की हड़ताल, किसान हुए परेशान

    पंजाबः शेलर मालिकों ने की हड़ताल, किसान हुए परेशान

    लुधियानाः पंजाब में बारिश के कारण मंडियों में धान के भीग जाने से किसान परेशान है। वहीं दूसरी और पंजाब भर में शेलर मालिकों की हड़ताल है, जिससे अनाज मंडियों में लिफ्टिंग पूरी तरह से ठप हो गई है। दो दिनों से बारिश ने मंडियों में धान गीली हो रही है। कोई अधिकारी किसानों की सार लेने नहीं आया। किसान बोले कि हम बर्बाद हो गए। एशिया की सबसे बड़ी अनाज मंडी खन्ना का आलम यह था कि खानापूर्ति करते हुए कुछ तिरपालों से धान से भरी बोरियां ढ़की हुई थीं। तिरपालें छोटी थीं और फसल के ढेर बड़े। इसी वजह से बोरियां भीग रही थीं। इन्हें सही तरीके से ढका नहीं हुआ था।

    बुजुर्ग किसान दविंदर सिंह ने बताया कि वे तीन दिनों से मंडी में बैठे हैं। दिन रात फसल की देखरेख करते हैं। फसल रखने को जगह नहीं है। शेड के नीचे ट्राली में ही फसल रखी है। बाकी किसान भी ऐसे ही अपनी फसल ट्रालियों में लेकर बिकने का इंतजार कर रहे हैं। अब बारिश ने बहुत मुश्किल बढ़ा दी है। सरकार को शेलर मालिकों से बातचीत करके हल करना चाहिए। इसी तरह किसान रुपिंदर सिंह को भी ऐसी ही समस्याओं का सामान करना पड़ रहा है। मार्केट कमेटी सेक्रेटरी मनजिंदर सिंह मान ने कहा कि बारिश कारण परेशानी आई है। किसान अब दो तीन दिन फसल की कटाई न करें। सूखी फसल ही लेकर आएं ताकि उन्हें परेशान न होना पड़े। खन्ना मंडी में शेलर मालिकों की हड़ताल के बाद हालात यह हैं कि करीब 5 लाख बोरियां फसल जमा है। इनकी लिफ्टिंग बाकी है। हड़ताल के बाद ही लिफ्टिंग संभव है। अगर एक दो दिनों में हड़ताल समाप्त नहीं होती तो मंडी में पांव रखने को जगह नहीं मिलेगी।

  • पंजाब : आम आदमी पार्टी की ओर से की गई नई नियुक्तियां, देखें वीडियो

    पंजाब : आम आदमी पार्टी की ओर से की गई नई नियुक्तियां, देखें वीडियो

    मोगा : आम आदमी पार्टी की और से पार्टी को और मजबूत करने के लिए पंजाब भर में वर्करों को नियुक्ति पत्र दिए जा रहे है। इसी कड़ी के तहत पार्टी हाई कमान की और से विधान सभा हलके को और मजबूत करने के लिए ब्लाक स्तर पर नियुक्तियां की जा रही है। वही पार्टी हाई कमान ने विधान सभा में 14 ब्लाक प्रधानों को लगाया गया है। जिन्हें आज मोगा की एमएलए ने सिरोपा डाल दाल कर सम्मानित किया।

    वही इस मौके पर एमएलए अमनदीप कौर अरोड़ा ने बताया की हाई कमान की और से विधान सभा में 14 वर्करों को ब्लाक प्रधान नियुक्त किया गया है। वही उनको जिम्मेदारी दी गई। उनको एक दो दिन उनके एरिया के बारे में बता दिया जाएगा।इन नियुक्तियों से आने वाले 2024 के चुनावों में भी पार्टी को बहुत बल मिलेगा।

    वही ब्लॉक प्रधान बने वर्कर अंग्रेज सिंह और गौरव गर्ग ने बताया कि विधान सभा मोगा में 14 वर्करों को ब्लाको की प्रधानगी दी गई है। वही जो हाई कमान ने उन्हें जिम्मेदारी दी है, वह उसको तन देहि से निभाएंगे और आने वाले 2024 के चुनावों में अच्छा प्रदर्शन दिखाएंगे।

  • जालंधरः प्रशासन ने नो ड्रोन जोन के जारी किए आदेश

    जालंधरः प्रशासन ने नो ड्रोन जोन के जारी किए आदेश

    जालंधर, ENS: जिला मजिस्ट्रेट सह डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल ने “नो ड्रोन जोन” के नए आदेश जारी किए है। जिसमें उन्होंने कहा कि जालंधर के क्षेत्राधिकार में ड्रोन और मानव रहित हवाई वाहन (यूएवी) की उड़ान पर तत्काल प्रभाव से सख्ती से प्रतिबंध लगाया जाएगा। दंड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 अधीन अपनी शक्तियों का प्रयोग करते हुए उन्होंने यह भी आदेश दिया कि प्रतिबंध आज से अगले 3 माह तक प्रभावी रहेगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने और एक ही उद्देश्य के लिए यूएवी/ड्रोन का उपयोग करने में शामिल पुलिस और सशस्त्र बलों को यूएवी/ड्रोन तैनात करने से पहले डीएम कार्यालय को सूचित करना होगा। पुलिस कमिश्नर और एसएसपी जालंधर ग्रामीण इस आदेश को लागू करने को यकीनी बनाएं। 

  • ਪੰਜਾਬ : ਮੰਡੀ ‘ਚ ਰੱਖੀ ਝੋਨੇ ਦੀ ਫਸਲ ਹੋਈ ਬਰਬਾਦ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਮੰਡੀ ‘ਚ ਰੱਖੀ ਝੋਨੇ ਦੀ ਫਸਲ ਹੋਈ ਬਰਬਾਦ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

     ਬਠਿੰਡਾ : ਤੇਜ਼ ਮੀਂਹ ਨੇ ਮੰਡੀਆਂ ਵਿੱਚ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦੀ ਪਈ ਝੋਨੇ ਅਤੇ ਨਰਮੇ ਦੀ ਫਸਲ ਪੂਰੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਬਰਬਾਦ ਕਰਕੇ ਰੱਖ ਦਿੱਤੀ।ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੇ ਆਪਣੀ ਝੋਨੇ ਦੀ ਫਸਲ ਨੂੰ ਬਰਸਾਤ ਤੋਂ ਬਚਾਉਣ ਲਈ ਤਰਪਾਲਾਂ ਵੀ ਢੱਕੀਆਂ ਪਰੰਤੂ ਕੁਦਰਤ ਆਫਤ ਦੇ ਅੱਗੇ ਉਨਾਂ ਦੀ ਇੱਕ ਵੀ ਨਹੀਂ ਚੱਲੀ ਅਤੇ ਝੋਨੇ ਦੀ ਫਸਲ ਭਿੱਜ ਗਈ।  ਹੈਰਾਨਗੀ ਇਸ ਗੱਲ ਦੀ ਹੈ  ਕਿ ਹਰ ਵਾਰ ਮੰਡੀਆਂ ਵਿੱਚ ਫਸਲਾਂ ਦੀ ਸਾਂਭ-ਸੰਭਾਲ ਅਤੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਲਈ ਯੋਗ ਪ੍ਰਬੰਧ ਕਰਨ ਦੇ ਨਾਂਅ ਹੇਠ ਕਰੋੜਾਂ ਰੁਪਏ ਦੇ ਮੰਡੀ ਬੋਰਡ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਬਿੱਲ ਪਾਏ ਜਾਂਦੇ ਹਨ।

    ਫਿਰ ਪੈਸਾ ਉਹ ਕਿੱਥੇ ਖਰਚ ਹੁੰਦਾ ਹੈ ? ਜਦੋਂ ਕਿ ਮੰਡੀਆਂ ਵਿੱਚ ਫ਼ਸਲ ਦੀ ਸਾਂਭ ਸੰਭਾਲ ਲਈ ਕੋਈ ਪ੍ਰਬੰਧ ਨਹੀਂ।ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੇ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਤੋਂ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਕਿ ਜਲਦੀ ਤੋਂ ਜਲਦੀ ਉਨਾਂ ਦੀ ਝੋਨੇ ਦੀ ਫਸਲ ਖਰੀਦੀ ਜਾਵੇ ਤਾਂ ਜੋ ਕਿਸਾਨ ਆਪਣੇ ਘਰਾਂ ਨੂੰ ਵਾਪਸ ਜਾ ਸਕਣ।

  • जालंधरः जागरण के दौरान गिरा माता रानी का भवन, कई लोग घायल, देखें वीडियो

    जालंधरः जागरण के दौरान गिरा माता रानी का भवन, कई लोग घायल, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: शहर में देर रात चली आंधी से जहां तापमान में गिरवाट देखने को मिली, वहीं आंधी के कारण घटनाओं के मामले सामने आ रहे है। हाल ही में चंडीगढ़ में आंधी से बड़ा पेड़ गिरने से 7 कारे क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं अब ताजा मामला गन्ना गांव से सामने आया है। जहां देर रात जागरण चल रहा था। इस दौरान तेज आंधी से माता रानी का सारा भवन गिर गया। हादसे में 6 से 7 लोग जख्मी हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इस हादसे के दौरान जागरण में लोगों में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि 12 से 12ः30 बजे यह हादसा हुआ है। जिसमें कमेटी के मेंबर इस हादसे में घायल हो गए। बताया जा रहा है कि घायलों की हालत गंभीर है।

  • जालंधरः स्टेट इलेक्शन कमिश्नर ने जारी की अधिसूचना, 10 नवंबर को जारी की होगी अंतिम वोटर सूची 

    जालंधरः स्टेट इलेक्शन कमिश्नर ने जारी की अधिसूचना, 10 नवंबर को जारी की होगी अंतिम वोटर सूची 

    जालंधर, ENS: पंजाब में लंबित पड़े 5 नगर निगम के चुनाव दिसंबर माह के पहले सप्ताह तक हो सकते है। हालांकि नगर निगम चुनाव करवाने में 15 का समय दिया गया है। ऐसे में 5 नगर निगमों के चुनाव नवंबर अंत या दिसंबर के पहले सप्ताह तक हो सकते है। राज्य चुनाव कमिश्नर राज कमल चौधरी ने नए वार्ड बंदी के हिसाब से फाइनल वोटर सूची जारी करने की अधिसूचना जारी कर दी है। अंतिम वोटर सूची 10 नवंबर को जारी किए जाएंगे। इसके बाद राज्य चुनाव कमीशन कभी भी चुनाव करवाने की घोषणा कर सकता है। राज्य में अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, पटियाला और फगवाड़ा नगर निगम के चुनाव होने हैं।

    बता दें कि स्थानीय निकाय विभाग ने राज्य चुनाव कमिश्नर को 15 नवंबर तक चुनाव करवाने के लिए कहा था। हालांकि वार्डबंदी के कारण इसमें थोड़ा समय लगा। अब इसके नवंबर अंत या दिसंबर के पहले सप्ताह में होने की उम्मीद है। राज्य चुनाव कमिश्नर की तरफ से जारी अधिसूचना के अनुसार 19 अक्टूबर तक नई वार्डबंदी के हिसाब से वोटर सूची तैयार की जाएगी। 21 अक्टूबर को वोटर सूची का ड्राफ्ट जारी किया जाएगा। 31 अक्टूबर तक आपत्तियां ली जाएंगी। जबकि 8 नवंबर 2023 तक आपत्तियों व शिकायतों का निवारण किया जाएगा। 10 नवंबर को अंतिम वोटर सूची जारी की जाएगी। अंतिम वोटर सूची जारी होने के बाद राज्य चुनाव कमिश्नर का अधिकार होगा कि वह चुनाव कब करवाता है। 

  • पंजाब : मंडी में खुले आसमान के नीचे रखी लाखों बोरियां धान की हुई खराब, देखें वीडियो

    पंजाब : मंडी में खुले आसमान के नीचे रखी लाखों बोरियां धान की हुई खराब, देखें वीडियो

    मोगा : पंजाब में मौसम ने एकाएक करवट ली है। मोगा के साथ ही कई जिलों में बारिश से जहां सर्दी का आगमन हुआ है। मंडियों में खुले आसमान के नीचे पड़ी धान की फसल बारिश से भीग गई। बारिश होने से किसानों की चिंताएं बढ़ गई हैं। इन दिनों धान का सीजन चल रहा है। मंडियों में लाखों क्विंटल धान की फसल खुले आसमान के नीचे पड़ी है। मंडियों से धान की लिफ्टिंग न होने के चलते बोरियों का अंबार लगा हुआ है।

    ऐसे में बारिश होने से मंडियों में पूरी तरह व्यवस्था चरमरा गई है। हालांकि सरकार मंडियों में हर तरह के पुख्ता प्रबंध होने की बात कर रही है, लेकिन बारिश ने किसान और लेबर की चिंताएं बढ़ा दी हैं।  व्यापारियों को भी धान की फसल भीगने से खराब होने का डर सता रहा है। मौसम विभाग की माने तो अभी आने वाले दिनों में बारिश की संभावना है।

  • ਪੰਜਾਬ :  ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਰਾਮਦਾਸ ਜੀ ਦੇ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਪੂਰਬ ਦੀਆਂ ਤਿਆਰੀਆਂ ਜੋਰਾਂ ਸ਼ੋਰਾਂ ਨਾਲ ਜਾਰੀ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਰਾਮਦਾਸ ਜੀ ਦੇ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਪੂਰਬ ਦੀਆਂ ਤਿਆਰੀਆਂ ਜੋਰਾਂ ਸ਼ੋਰਾਂ ਨਾਲ ਜਾਰੀ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ : ਗੁਰੂ ਰਾਮਦਾਸ ਜੀ ਦੇ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਪੁਰਬ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਕਮੇਟੀ ਹਮੇਸ਼ਾ ਹੀ ਕੁਝ ਨਾ ਕੁਝ ਨਵਾਂ ਉਪਰਾਲਾ ਕਰਦੀ ਹੈ। ਬੀਤੇ ਸਮੇਂ ਦੀ ਗੱਲ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇ ਤਾਂ ਸੱਚਖੰਡ ਸ਼੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਅੰਦਰ ਘਿਓ ਦੇ ਦੀਵੇ ਜਗਾਉਣ ਦੀ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਕਮੇਟੀ ਵੱਲੋਂ ਸ਼ੁਰੂਆਤ ਕੀਤੀ ਗਈ ਸੀ। ਉਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਹੁਣ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਕਮੇਟੀ ਵੱਲੋਂ ਸੱਚਖੰਡ ਸ਼੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਪੁੱਲ ਉੱਤੇ ਛੱਤ ਪਾਉਣ ਦੀ ਸ਼ੁਰੂਆਤ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਹਾਲਾਂਕਿ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਮੈਨੇਜਰ ਵੱਲੋਂ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਦੱਸਿਆ ਗਿਆ ਕਿ ਇਹ ਛੱਤ ਪੁਰਾਣੀ ਹੋਣ ਕਰਕੇ ਇਸ ਨੂੰ ਤਬਦੀਲ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਸ਼੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਰਾਮਦਾਸ ਜੀ ਦੇ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਪੁਰਬ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾ ਇਸ ਨੂੰ ਤਬਦੀਲ ਘਰ ਦਿੱਤਾ ਜਾਵੇਗਾ।

    ਅੱਗੇ ਬੋਲਦੇ ਹੋਏ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸ਼੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਰਾਮਦਾਸ ਜੀ ਦੇ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਪੁਰਬ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਹਰ ਇੱਕ ਸੰਗਤਾਂ ਸੱਚਖੰਡ ਸ਼੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਨਤਮਸਤਕ ਹੋਣ ਵਾਸਤੇ ਪਹੁੰਚਦੀਆਂ ਹਨ।  ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਸਹੂਲਤ ਨੂੰ ਵੇਖਦੇ ਹੋਏ ਹੀ, ਇਹ ਸਾਰੀ ਸੇਵਾ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਉਹਤੇ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਹਰਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਧਾਮੀ ਦਾ ਵੀ ਧੰਨਵਾਦ ਕੀਤਾ ਅਤੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜੋ ਐਡਵੋਕੇਟ ਹਰਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਧਾਮੀ ਹਨ, ਉਹ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਕਮੇਟੀ ਨੂੰ ਅਤੇ ਸੱਚਖੰਡ ਸ੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਆਉਣ ਵਾਲੇ ਸੰਤਾਂ ਨੂੰ ਧਿਆਨ ਵਿੱਚ ਰੱਖ ਕੇ ਹੀ ਕਈ ਫੈਸਲੇ ਲੈ ਰਹੇ ਹਨ। ਅੱਗੇ ਬੋਲਦੇ ਹੋਏ ਮੈਨੇਜਰ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਸ ਛੱਤ ਨੂੰ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਰਾਮਦਾਸ ਜੀ ਦੇ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਗੁਰੂ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾ ਪਹਿਲਾ ਤਬਦੀਲ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਜਾਵੇਗਾ।

    ਜਿਸ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਕੰਮ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਹੈ।  ਇੱਥੇ ਦੱਸਣ ਯੋਗ ਹੈ ਕਿ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਕਮੇਟੀ ਵੱਲੋਂ ਸ਼੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਰਾਮਦਾਸ ਜੀ ਦੇ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਪੁਰਬ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਹਮੇਸ਼ਾ ਹੀ ਤਿਆਰੀਆਂ ਵੱਡੀਆਂ ਜਾਂਦੀਆਂ ਹਨ। ਅਤੇ ਪਿਛਲੇ ਸਾਲ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਕਮੇਟੀ ਵੱਲੋਂ ਸੱਚਖੰਡ ਸ਼੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਅੰਦਰ ਘਿਓ ਦੇ ਦੀਵੇ ਜਗਾ ਕੇ ਇਸ ਨੂੰ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਸੀ। ਉੱਥੇ ਹੀ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਦੇ ਬਾਨੀ ਸ਼੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਰਾਮਦਾਸ ਜੀ ਦਾ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਪੁਰਬ 31 ਅਕਤੂਬਰ ਨੂੰ ਹੈ ਅਤੇ ਇਸ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਕਮੇਟੀ ਵੱਲੋਂ ਤਿਆਰੀਆਂ ਪੂਰੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਨਾਲ ਆਰੰਭੀਆਂ ਜਾ ਚੁੱਕੀਆਂ ਹਨ।