Blog

  • जालंधर: केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश ने विद्या धाम में किया संस्कार केंद्र की डाक्यूमेंट्री का लोकार्पण, देखे वीडियो

    जालंधर, (ENS): विद्या भारती की प्रांतीय ईकाई सर्वहितकारी शिक्षा समिति द्वारा पंजाब में 238 संस्कार केंद्र (सिंगल टीचर स्कूल) चलाए जा रहे हैं।  इन्हीं संस्कार केंद्रों पर 19 मिनट की  ‘डाक्यूमेंट्री’ फिल्म निर्माता द्वीप राज कोछड़ जो कि विद्या भारती के पूर्व छात्र भी हैं द्वारा बनाई गई | इसी डाक्यूमेंट्री का लोकार्पण भारत सरकार के वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री सोम प्रकाश ने किया |


    लोकार्पण के बाद मंत्री सोम प्रकाश ने कहा कि विद्या भारती एक अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान है जो देश में शिक्षा का उजाला फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है | सर्वहितकारी शिक्षा समिति द्वारा पंजाब में चलाए जा रहे संस्कार केंद्रों में प्रतिदिन सायं को ऐसे बच्चों को जो शिक्षा से दूर हैं, को शिक्षा के साथ साथ देशभक्ति के संस्कार भी दिए जा रहे हैं |  


    इस मौके पर महामंत्री डा.नवदीप शेखर, संगठन मंत्री राजेंद्र कुमार, संघ के वरिष्ठ प्रचारक प्रमोद कुमार, वित्त सचिव ठाकुर विजय लघु उद्योग भारती के अरविंद धूमल व अन्य उपस्थित थे।

  • पंजाब: B-Tech के छात्र ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

    बठिंडा: कृष्णा कलोनी में एक युवक द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही समाजसेवी संस्था नौजवान वेलफेयर सोसाइटी के वालंटियर मोनू शर्मा, सौरव छाबड़ा, सुमित माहेश्वरी एम्बुलेंस सहित मौके पर पहुंचे। पुलिस की उपस्थिति में शव को फंदे से नीचे उतारा गया। 

    वालंटियर मोनू शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक युवक की पहचान बिट्टू कुमार  पुत्र सन्तोष शाह निवासी गोपालगंज (बिहार) के तौर पर हुई। जो बठिंडा कृष्णा कलोनी अपने मामा के घर रहता था और बठिंडा महाराजा रणजीत सिंह पॉलिटेक्निक कॉलेज में बी-टेक का छात्र था। युवक घर की पहली मंजिल पर रहता था। पुलिस ने शव सिविल अस्पताल पहुँचा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • जालंधर: लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने वाले 2 गिरफ्तार

    जालंधर,(ENS): एस.एस.पी मुखविंदर सिंह भुल्लर के दिशा निर्देशों पर करतारपुर सब डिवीजन की मक़सूदा थाना की पुलिस ने लूटपाट और चोरी के मामले में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान करमजीत सिंह उर्फ कमल निवासी गांव विधिपुर और अमनदीप सिंह उर्फ अमन निवासी गांव लिदडां के रूप में हुई है। 

    डीएसपी बलबीर सिंह ने बताया कि मकसूदां थाना के प्रभारी सिकंदर सिंह की टीम को शिकायत मिली थी कि गांव नूसी के पास लगे टावर के पास तीन व्यक्तियों ने तेजधार हथियारों के बल पर लूट कर मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से दो आरोपियों  को पहचान लिया। जिस पर कारवाई करते हुए पुलिस ने उक्त आरोपियों को काबू कर लिया।

    पुलिस ने आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल किया गया दोपहिया वाहन और तेजधार हथियार भी बरामद कर लिया है। इसके इलावा आरोपियों के कब्जे से दो बाइक, छह इनवर्टर की बैटरीयां और छह मोबाइल बरामद हुए हैं। आरोपियों ने दस वारदातों को अंजाम दिया था । पुलिस दोनों आरोपियों के तीसरे साथी की तलाश में छापेमारी कर रही है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी  करमजीत और अमनदीप पर पहले ही 2 मुकदमे दर्ज हैं।

  • ਪੰਜਾਬ : SBI ਗ੍ਰਾਹਕ ਸੇਵਾ ਕੇਂਦਰ ਤੇ ਹੋਈ ਲੁਟ ਦੇ ਮਾਮਲੇ ‘ਚ 3 ਗਿਰਫ਼ਤਾਰ, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ 

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ : ਪੁਲਿਸ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਗੁਰਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਭੁੱਲਰ ਦੇ ਨਿਰਦੇਸ਼ਾ ਤੇ ਬਟਾਲਾ ਰੋਡ ਤੇ SBI ਗ੍ਰਾਹਕ ਸੇਵਾ ਕੇਂਦਰ ਦੀ ਦੁਕਾਨ ਤੋਂ ਕੁਝ ਦਿਨ ਪਹਿਲਾ ਤਿੰਨ ਆਰੋਪੀਆਂ ਵੱਲੋਂ  ਲੁੱਟ ਦੀ ਵਾਰਦਾਤ ਨੂੰ ਅੰਜਾਮ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਸੀ । ਲੁਟੇਰਿਆਂ ਵੱਲੋਂ 90 ਹਜ਼ਾਰ ਦੇ ਕਰੀਬ ਲੁੱਟ ਦੀ ਵਾਰਦਾਤ ਕੀਤੀ ਗਈ ਸੀ। ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਨੂੰ ਟਰੈਸ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਹੁਣ ਤਿੰਨ ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕਰ ਲਿਤਾ ਹੈ। 

    ਜਾਨਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਏਡੀਸੀਪੀ ਪ੍ਰਭਜੋਤ ਸਿੰਘ ਵਿਰਕ ਨੇ ਦਸਿਆ ਕਿ ਐਸਬੀਆਈ ਸ਼ਾਖਾ ਦੀ ਗ੍ਰਾਹਕ ਸੇਵਾ ਕੇਂਦਰ ਦੇ ਵਿੱਚ ਹੋਈ ਲੁੱਟ ਚ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕੀਤੇ ਗਏ ਆਰੋਪੀਆਂ ਦੀ ਪਹਿਚਾਣ ਜੋਬਨਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਗੁਰਦਾਸ ਸਿੰਘ ਤੇ ਧਰਮਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਜੋਬਨਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਤੇ ਗੁਰਦਾਸ ਸਿੰਘ ਵਜੋਂ ਹੋਈ ਹੈ। 

     ਦੋ ਦੋਸ਼ੀ ਇੱਕ ਹੋਟਲ ਵਿੱਚ ਕੰਮ ਕਰਦੇ ਹਨ। ਜਦ ਕਿ ਧਰਮਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਐਸਬੀਆਈ ਗ੍ਰਾਹਕ ਸੇਵਾ ਕੇਂਦਰ ਸ਼ਾਖਾ ਦੇ ਨਜ਼ਦੀਕ ਦਾ ਹੀ ਰਹਿਣ ਵਾਲਾ ਹੈ।ਤਿੰਨਾਂ ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਨੇ ਪਲਾਨ ਤਿਆਰ ਕੀਤਾ,ਜਿਸਦੇ ਤਹਿਤ ਇਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਲੁੱਟ ਦੀ ਵਾਰਦਾਤ ਨੂੰ ਅੰਜਾਮ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ।  ਦੋਸ਼ੀ  ਗੁਰਦਾਸ ਸਿੰਘ ਤੇ ਪਹਿਲਾ ਵੀ ਲੁੱਟ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਹੈ। ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਪਾਸੋ  ਲੁੱਟ ਦੀ ਨਗਦੀ ਵੀ ਰਿਕਵਰ ਕਰ ਲਿੱਤੀ ਹੈ।

  • जालंधर : ED ने पूर्व मंत्री साधु सिंह धर्मसोत का मेडिकल करवाया, देखे Live

    जालंधर, ENS: पूर्व कांग्रेसी नेता तथा पंजाब के पूर्व मंत्री साधु सिंह धर्मसोत को ED ने वन घोटाले में गिरफ्तार कर लिया। ED के अधिकारियो ने गिरफ़्तारी के बाद धर्मसोत को सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाने के लिए लेकर आए। मीडिया के पूछने पर पूर्व मंत्री ने कहा कि समय आने पर सब बताएंगे। 

    इस मामले में ED लंबे समय से जाँच कर रही थी। गौरतलब है कि धर्मसोत कांग्रेस की पूर्व सरकार के समय, जब कैप्टन अमरेंद्र सिंह मुख्यमंत्री थे, तब पंजाब में वन मंत्री के पद पर तैनात रहे हैं। जालंधर के ED विंग की तरफ से पिछले दिनों धर्मसोत के अमलोह स्थित घर पर रेड की गई थी, इस दौरान धर्मसोत के साथ-साथ वन विभाग के जुड़े कुछ अन्य आफिसरों तथा ठेकेदारों के घरों पर भी रेड हुई थी।

  • प्रेस वार्ता में इंटक पर जमकर बरसे मेला राम चन्देल

    – कांग्रेस बताए इंटक का अध्यक्ष कौन, हिमाचल में घूम रहें हैं 3-3 इंटक अध्यक्ष 
     
    – जिनके उद्योग में खुद के लेबर के ठेके वह क्या करेंगे मजदूरों की पैरवी
    बददी/सचिन बैंसल: भारतीय मजदूर संघ ने इंटक और प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। भामसं के प्रदेश उद्योग प्रभारी मेला राम चंदेल ने कहा के कांग्रेस की सरकार बनने के बाद प्रदेश में इंटक के 3-3 अध्यक्ष इंटक का झंडा उठाकर घूम रहे है। दिल्ली में इंटक के 4 अध्यक्ष हैं और हिमाचल में 3। जनता को पता तो चले के आखिरकार इंटक का अध्यक्ष है कौन? चंदेल ने कहा के अब इंटक मजदूर संगठन नहीं बल्कि फ्रेंचाइजी फर्म बनकर रह गई है जिसकी दिल्ली में 4 और प्रदेश में 3 फ्रेंचाइजी हैं। इस दौरान भामसं ने दून के कांग्रेस विधायक राम कुमार चौधरी को भी आड़े हाथों लिया। मेला राम चंदेल ने कहा के राम कुमार कहते हैं भामसं ने लूट मचा रखी है तो 2 दिल पहले हार डलवाने वाले इंटक फ्रेंचाइजी के नए अध्यक्ष  से पूछें के उसके कितने उद्योगों में लेबर और कवाड़ के ठेके चल रहे हैं। चंदेल ने कहा के भटौली कलां के हिग्गस फार्मा उद्योग समेत 20 से अधिक उद्योगों में लेबर का काम करने वाले  कहां से मजदूरों के हिमायती हो सकते हैं।प्रदेश के सभी मजदूर संगठन ठेकेदारी प्रथा का विरोध करते हैं और यहां खुद को तथाकथित मजदूर नेता कहने वालों के ही उधोगों में लेबर और स्क्रैप के ठेके चल रहे हैं। चंदेल ने कहा के राम कुमार बताएं उन्हें इंटक के इन मजदूर नेताओं से कितनी कवाड़ और लेबर को पत्ती हर महीने आ रही है। उन्होंने राम कुमार से पूछा कब उन्होंने कितनी बार विधानसभा में उधोग और मजदूर हित के लिए आवाज उठाई। चंदेल ने कहा के वह सालों से मजदूरों के लिए लड़ रहे हैं बीबीएन में कोई 1 उद्योग बता दें जिस में मेला राम चंदेल या भामसं के किसी कार्यकर्ता का कोई लेबर या स्क्रैप का ठेका हो। उन्होंने सब जानते हैं के उद्योगों में किस ने लूट मचा रखी है और किस क्रेशर से रिमोट द्वारा इस लूट को कंट्रोल किया जाता है। आज उधोगों और स्क्रैप ठेकेदारों में दहशत है। राजनीति और सरकार की नोक ओर उद्योगों व स्क्रेप ठेकेदारों से जबरन उगाही की जाती है। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस कमेटी से भी सवाल पूछा के हिमाचल में इंटक की कौन सी फ्रेंचाइजी असली है। मेला राम चंदेल ने कहा के जिस संगठन का केंद्र और प्रदेश में एक बाप नहीं है वह क्या मजदूरों के हित की बात करेंगे। इंटक के आड़ में उधोगों को डराने धमकाने और ठेके लेने जो सिलसिला चल रहा है उससे प्रदेश और बीबीएन की जनता और मजदूर अच्छे से बाकिफ हैं। इस मौके पर मेला राम चंदेल, राजू भारद्वाज, देवव्रत यादव, रणजीत ठाकुर, निर्मल सिंह, हृदय राम शर्मा, खेम राज विक्की, दया ठाकुर, गुरचरनी, सुमन देवी, सरला देवी, अश्वनी कुमार, महेंद्र सिंह, सुशील कुमार, मोनू कुमार समेत भामसं के अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। 
  • राष्ट्रीय सेविका समिति की बहनों ने मिल मनाया मकर संक्रांति उत्सव

    नालागढ़ में विवेकानंद शिक्षा कुंज में हुआ कार्यक्रम

    बददी/सचिन बैंसल:राष्ट्र सेवा समिति की नालागढ़ इकाई ने मकर संक्रांति का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया। इसमें नगर व आसपास की बहनों को आमंत्रित किया गया था। शाखा में श्लोक, अमृत वचन, गीत, क्विज और बौद्धिक लिया गया । प्रार्थना के पश्चात भजन और देश भगती के गीत हुए । फिर प्रसाद स्वरूप खिचड़ी और लडडू बांटे गए । नालागढ़ में मकर संक्रांति के उपलक्ष पर कार्यक्रम हुआ जिसमें नगर बौद्धिक प्रमुख सपना कुमारी ने मकर संक्रांति बड़े सभी को बताया। इसमें पंकज वशिष्ठ, इंदु वैद्य, दीपिका जैन, रीता ठाकुर, विनू मित्तल, भगवती भारतीया, सुमति सिंगल, रेनू ठाकुर, बिंदु , कंचन , गीता आदि शामिल रहे। कार्यक्रम उपरांत खिचड़ी प्रसाद बांटा गया तथा उपस्थित संख्या 38 रही। राष्ट्र सेविका समिति की नगर बौद्विक प्रमुख सपना बताया कि भारत देश में अलग-अलग त्योहारों को अलग-अलग तरीकों से मनाया जाता है। यहां लगभग हर दिन ही कोई न कोई त्योहार मनाया जाता है। लोग बड़े ही उत्साह और धूमधाम से इन पर्वों को मनाते हैं। जैसे- साल की शुरुआत हो चुकी है और आज देश मकर संक्रांति का त्योहार मना रहा है। इस पर्व को मनाने की अपनी मान्यताएं हैं और लोगों की आस्था भी। कोई भी पर्व सिर्फ एक त्योहार के रूप में नहीं होता बल्कि, ये ही है जो लोगों को आपस में जोड़े रखता है और आपसी भाईचारे को भी बढ़ाता है। ऐसा ही कुछ मकर संक्रांति के त्योहार में भी नजर आता है।

    अगर यूं कहा जाए कि ये पर्व अनेकता में एकता का संदेश देना वाला पर्व है, तो शायद इसमें कोई दो राय न हो। हर साल 14 जनवरी को धनु से मकर राशि व दक्षिणायन से उत्तरायण में सूर्य के प्रवेश के साथ यह पर्व संपूर्ण भारत सहित विदेशों में भी अलग-अलग नामों से मनाया जाता है। वहीं देश के दक्षिणी इलाकों में इस पर्व को पोंगल के रूप में मनाने की परंपरा है। फसल कटाई की खुशी में तमिल हिंदुओं के बीच हर्षोल्लास के साथ चार दिवस तक मनाये जाने वाले पोंगल का अर्थ विप्लव या उफान है। इस दिन तमिल परिवारों में चावल और दूध के मिश्रण से जो खीर बनाई जाती है, उसे पोंगल कहा जाता है।यह दिन श्रद्धा, भक्ति, जप, तप, अर्पण व दान-पुण्य का दिन माना जाता है। हिंदू धर्मावलंबियों के लिए मकर संक्रांति का महत्व वैसा ही जैसा कि वृक्षों में पीपल, हाथियों में ऐरावत और पहाडों में हिमालय का है। भले मकर संक्रांति का पर्व देश के विभिन्न प्रदेशों में अलग-अलग नामों से मनाया जाता हों पर इसके पीछे समस्त लोगों की भावना एक ही है। इंसान को शिखर पर पहुंच कर भी अभिमान नहीं करना चाहिए, यह पतंग भलीभांति समझाती है। जिस प्रकार पतंग भले कितनी ही क्यों न ऊंचे आकाश में उड़े पर उसे खींचने वाली डोर इंसान के हाथ में ही रहती है। वैसे ही इंसान भी भले कितना ही अकूत धन-दौलत के अभिमान की हवा के बूते विलासिता व ऐश्वर्य के आसमान में उडे, लेकिन उसके सांसों की डोर भी परमपिता परमेश्वर अविनाशी के हाथों में ही रहती है। पतंग हो या इंसान, दोनों का माटी में विलीन होना तय है, इसलिए इंसान को भूलकर भी अपने जड़ों और संस्कारों से दूर होकर कोई भी अमानवीय कृत्य नहीं करना चाहिए।

  • आयुष विभाग ने नालागड़ के श्री मंजी साहिब में लगाया मुफ्त मेडीकल कैंप

    रेड़ू-झिड़ीवाला क्षेत्र के 162 रोगियों का स्‍वास्‍थ्‍य जॉंचा  

    बददी/सच्ची बैंसल :उपमंडल मुख्‍यालय से मात्र 8 किलोमीटर की दूरी पर स्थित प्राचीन  गुरद्वारा श्री मंजी साहिब बाबा कर्ता जी रेडू-झिड़ीवाला में लोहड़ी के पावन पर्व पर प्रदेश आयुष विभाग द्वारा निशुल्‍क चिकित्‍सा शिविर का आयोजन किया किया, जिसमें रेड़ू-झिड़ीवाला क्षेत्र के कुल 162 रोगियों की मुफ्त जॉंच करने के साथ-साथ उन्‍हें दवाइयां भी फ्री में दी गई। शिविर के दौरान ग्रामीणों को वर्तमान समय बढ़ती मधुमेह बीमारी के प्रति जागरूक किया गया और मधुमेह पीडि़त रोगियों के मुफ्त टैस्‍ट किए गए ।इस दौरान 48 रोगियों के ब्‍लड शूगर की भी जॉंच की गई और मधुमेह से बचाव हेतू अपने खान-पान में बदलाव लाने के सुझाव दिए गए। शिविर की संचालन कर्ता डॉ. सुखविंद्र कौर-उपमंडलीय आयुष अधिकारी तथा डॉ. संदीप कुमार-आयुर्वेदिक चित्सिा अधिकारी ने लोहड़ी-मकर संक्रांति के उपलक्ष्‍य में गुरुद्वारा श्री मंजी साहिब में दूर-दराज के इलाके से आई साध-संगत में शामिल ग्रामीणों को आधुानिकता की इस चका-चौंध भरी जिदंगी में तनाव मुक्‍त एवं तंदरूसत रहने के लिए प्राणायाम एवं योगासनों का अभ्‍यास भी करवाया तथा इनसे होने वाले लाभ के बारे में बताया। उन्‍होंने सरवाईकल, कमर दर्द, जोड़ों के दर्द से पीडि़त मरीजों का मर्म चिकित्‍सा पद्धति से ईलाज भी किया। शिविर में डॉ. सुखविंद्र कौर-उपमंडलीय आयुष अधिकारी तथा डॉ. संदीप कुमार-आयुर्वेदिक चित्सिा अधिकारी के अलावा डॉ. रवि दत्‍त (एम.डी.), डॉ.कचन चौहान (एम.डी.),डॉ.मनप्रीत सैनी, आयुर्वेदिक फार्मेसी आफि‍सर-बबलू संदल, मनोज कुमार, शिव कुमार,, केटी मिशा ने  इसके अलावा प्रदेश आयुष विभाग के निदेशक विनय सिंह (आई.ए.एस.) ने-ए.एन.एम, कुलविन्‍द्र कौर, हरविंद्र कौर, पवन कुमार एवं ओम प्रकाश ने अपनी सेवाएं दी। गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भाई सुच्‍चा सिंह, उप प्रधान भाई मनमोहन सिंह, सेक्रेटी जत्‍थेदार हरदेव सिंह, दलेर सिंह, अवतार सिंह तारी, जोगिंद्र सिंह, स्‍वर्ण सिंह आदि ने इलाका वासियों को उनके घर द्वार पर ही फ्री मेडीकल सुविधा उपलब्‍ध करवाने के लिए गुरूद्वारा श्री मंजी साहिब में फ्री मेडीकल कैम्‍प लगाने के लिए आयुष विभाग का हार्दिक आभार जताया।
  • जालंधरः पूर्व मंत्री को ED ने किया गिरफ्तार

    जालंधर, ENS: पूर्व कांग्रेसी नेता तथा पंजाब के पूर्व मंत्री साधु सिंह धर्मसोत को ई.डी. ने गिरफ्तार कर लिया है। धर्मसोत की गिरफ्तारी वन घोटाले में हुई है। पिछले काफी देर से ई.डी. इस मामले में जांच कर रही थी, जिसके बाद आज ई.डी. ने धर्मसोत को गिरफ्तार कर लिया है।

    पंजाब में पूर्व मंत्री साधु सिंह धर्मसोत पर बड़ी कार्रवाई, भ्रष्टाचार के  आरोप में विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार

    गौरतलब है कि धर्मसोत कांग्रेस की पूर्व सरकार के समय, जब कैप्टन अमरेंद्र सिंह मुख्यमंत्री थे, तब पंजाब में वन मंत्री के पद पर तैनात रहे हैं। जालंधर के ई.डी. विंग की तरफ से पिछले दिनों धर्मसोत के अमलोह स्थित घर पर रेड की गई थी, इस दौरान धर्मसोत के साथ-साथ वन विभाग के जुड़े कुछ अन्य आफिसरों तथा ठेकेदारों के घरों पर भी रेड हुई थी।

  • जालंधरः मामूली कहासुनी को लेकर चालक में हुई खूनी झड़प, देखें Live

    जालंधर (ENS) : मैंबरों चौक मे दो वाहनों के चालकों के भिड़ने का मामला आया है। गाड़ी के चालक रंजीत कुमार ने बताया कि वह अपनी साइड जा रहा था। तभी पीछे से आकर बाइक चालक ने उसे रुकना का इशारा किया। वह जब गाड़ी रोक कर बाहर निकला तो बाइक चालक ने उस पर हमला कर दिया। 

     दूसरी ओर बाइक चालक लवप्रीत ने कहा कि वह अपनी पत्नी के साथ जा रहा था उक्त चालक ने गाड़ी बाइक के साथ लगा दी  ,जो उसकी पत्नी के पैर पर लगी। जब उन्होंने उसे रोका तो गाड़ी चालक ने रोड से उस पर धावा बोल दिया। इस भिड़ंत में दोनों ही जख्मी हुए है। पुलिस मौके पर पहुँच कर मामले की जाँच कर रही है।