जालंधर : ED ने पूर्व मंत्री साधु सिंह धर्मसोत का मेडिकल करवाया, देखे Live

जालंधर, ENS: पूर्व कांग्रेसी नेता तथा पंजाब के पूर्व मंत्री साधु सिंह धर्मसोत को ED ने वन घोटाले में गिरफ्तार कर लिया। ED के अधिकारियो ने गिरफ़्तारी के बाद धर्मसोत को सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाने के लिए लेकर आए। मीडिया के पूछने पर पूर्व मंत्री ने कहा कि समय आने पर सब बताएंगे। 

इस मामले में ED लंबे समय से जाँच कर रही थी। गौरतलब है कि धर्मसोत कांग्रेस की पूर्व सरकार के समय, जब कैप्टन अमरेंद्र सिंह मुख्यमंत्री थे, तब पंजाब में वन मंत्री के पद पर तैनात रहे हैं। जालंधर के ED विंग की तरफ से पिछले दिनों धर्मसोत के अमलोह स्थित घर पर रेड की गई थी, इस दौरान धर्मसोत के साथ-साथ वन विभाग के जुड़े कुछ अन्य आफिसरों तथा ठेकेदारों के घरों पर भी रेड हुई थी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *