Blog

  • यूनिवर्सिटी कैंपस में चाकू मारकर युवक की हत्या, मचा हड़कंप

    यूनिवर्सिटी कैंपस में चाकू मारकर युवक की हत्या, मचा हड़कंप

    नई दिल्ली: दिल्ली यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस में एक छात्र की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। मिली जानकारी के मुताबिक आपसी लड़ाई के चलते इस घटना को अंजाम दिया गया है। बताया जा रहा है कि आज आरोपी और मृतक छात्र कॉलेज आए हुए थे। दिल्ली पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि, प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर लड़ाई हुई थी। आरोपी की पहचान कर ली गई है और उसकी तलाश की जा रही है। छात्र के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

    पुलिस ने कहा आगे की जांच चल रही है। दिल्ली यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस में हत्या का मामला सामने आया है। दरअसल साउथ कैंपस के आर्यभट्ट कॉलेज में छात्र आपस में ही भिड़ गए, इस बीच एक छात्र पर चाकू से हमला कर दिया गया। इस हमले में छात्र की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक यह छात्र संडे को क्लास करने के लिए आर्यभट्ट कॉलेज आए थे। कॉलेज के पास ही छात्रों के बीच झगड़ा हुआ, जिसमें एक छात्र के चाकू मार दिया गया। जिस लड़के को चाकू मारा गया, उसका नाम निखिल चौहान है, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

    बता दें कि इस मर्डर की वजह निखिल की गर्लफ्रेंड को माना जा रहा है। करीब 7 दिन पहले कॉलेज में एक छात्र ने निखिल की प्रेमिका से बदसलूकी की थी। इसके बाद कहासुनी हुई थी और आज दोपहर करीब 12:30 बजे वह अपने 3 साथियों के साथ कॉलेज गेट के बाहर निखिल से मिला और उसके सीने पर चाकू मार दिया। निखिल चौहान को चरिका पालिका अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

    इसके थोड़ी देर बाद ही उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। इस हमले में मारा गया शख्स निखिल चौहान पुत्र संजय चौहान था। जो कि पश्चिम विहार का निवासी था। बताया जा रहा है कि निखिल चौहान की उम्र मात्र 19 वर्ष थी।

  • पूर्व सरपंच के पति की गोली मारकर हत्या

    पूर्व सरपंच के पति की गोली मारकर हत्या

    कन्नौज : सदर कोतवाली क्षेत्र के जलालपुर अमरा गांव में प्रधानी चुनाव को लेकर चल रही रंजिश में वर्तमान प्रधान के पुत्र ने शनिवार रात घर में घुसकर पूर्व प्रधान के पति की गोली मारकर हत्या कर दी जिससे गांव में तनाव व्याप्त है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी और कहा कि दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने कहा कि तनाव को देखते हुए गांव में भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है। इस घटना में दो आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है, इसमें एक आरोपी के पैर में गोली लगी है।

    सदर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) अजय अवस्थी ने बताया कि शनिवार की रात दीपू राजपूत ने अपने साथियों के साथ मिलकर पूर्व प्रधान शिव देवी और उनके पति रामदास के घर पर हमला बोल दिया। अवस्थी ने कहा कि दीपू और उसके साथियों ने कई चक्र गोलीबारी करने के बाद घर में घुसकर रामदास की हत्या कर दी। पुलिस अधीक्षक (एसपी) कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि सदर कोतवाली क्षेत्र के जलालपुर अमरा गांव की पूर्व प्रधान शिव देवी के पति रामदास (45) की हीरा पुरवा गांव निवासी वर्तमान प्रधान रामश्री के पुत्र दीपू राजपूत से चुनावी रंजिश चल रही है।

    पूर्व में रामदास की पत्नी शिव देवी प्रधान थीं, लेकिन विगत चुनाव में दीपू राजपूत की मां रामश्री प्रधान बन गईं। एसपी ने बताया कि इस घटना में शामिल दो बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। एक बदमाश के पैर में गोली लगी है जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीम का गठन किया गया है और शीघ्र ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जायेगा।पुलिस ने बताया कि इस घटना में मारे गये रामदास के पुत्र मिथलेश ने छह आरोपियों वर्तमान प्रधान के पुत्र दीपू राजपूत, राम लखन, विनोद, राकेश, रामगोपाल और रामसेवक के खिलाफ सदर कोतवाली में हत्या का मामला दर्ज कराया है।

  • CM भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल  के काफिले पर हमला

    CM भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल के काफिले पर हमला

    जयपुर: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान के काफिले पर हमला हुआ है। दोनों ही मुख्यमंत्रियों पर हमले का दावा आम आदमी पार्टी ने किया है। आम आदमी पार्टी का कहना है कि राजस्थान के श्री गंगानगर जिले में केजरीवाल और भगवंत मान के काफिले पर हमला यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने किया है। लाठी डंडो से सीएम केजरीवाल और सीएम भगवंत मान के काफिले पर हमला करने का आरोप है। 

    दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान रविवार को राजस्थान के श्री गंगानगर जिले में एक जनसभा को संबोधित किया। जनसभा को संबोधित करने से पहले दोनों ही मुख्यमंत्रियों का काफिला गुजरा था। इसी दौरान ही काफिले पर हमला करने का आरोप है। श्री गंगानगर जिले में आम आदमी पार्टी की रैली को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने दिल्ली के विकास की बाते राजस्थान के लोगों को बताई। केजरीवाल ने बताया कि उनकी सरकार किस तरह लोगों को फ्री में बिजली और पानी दे रही है। इसी तरह पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार भी लोगों के लिए नई-नई योजनाएं शुरू कर रही है। इससे पंजाब की जनता बेहद खुश है।

    इस साल के अंत में राजस्थान में विधानसभा के चुनाव हैं। आम आदमी पार्टी भी विधानसभा का चुनाव लड़ रही है। अपने उम्मीदवार खड़ा करेगी। इसके लिए पार्टी ने अभी से उम्मीदवार खोजना शुरू कर दिया है। विधानसभा चुनाव के चलते ही दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने श्री गंगानगर जिले का दौरा किया है। श्री गंगानगर रैली में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने चौथी पास राजा की कहानी सुनाकर एक बार फिर पीएम मोदी पर निशाना साधा। इसके साथ ही केजरीवाल ने राज्य सरकार को घेरते हुए अशोक गहलोत सरकार की योजनाओं पर सवाल खड़े किए।

  • SBI बैंक में लगी भीषण आग, दस्तावेज और कंप्यूटर जलकर हुए राख

    SBI बैंक में लगी भीषण आग, दस्तावेज और कंप्यूटर जलकर हुए राख

    बिजनौर: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के चांदपुर इलाके में स्थित भारतीय स्टेट बैंक में रविवार की सुबह आग लग गई। जिसमे बैंक में रखे काफी दस्तावेज और कंप्यूटर जलकर राख हो गए। अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी के अनुसार, उन्हें सुबह करीब 8:30 बजे घटना के बारे में सूचना मिली। सूचना पर दमकल विभाग ने 2 दमकल गाड़ियों को सेवा में लगाया।

    अधिकारी ने कहा दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है। अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। बैक शाखा प्रबंधक आशुतोष मिश्रा ने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। आग लगने से दस्तावेज और एक कंप्यूटर, काउंटर आदि जलकर राख हो गये।

    गनीमत यह रही कि आग स्ट्रांग रूम तक नहीं पहुंची नहीं तो बड़ा नुकसान हो सकता था। आग बुझने के पश्चात बैंक के मुख्य द्वार को बंद करा दिया गया, जिसे बैंक के उच्चाधिकारियों के आने पर ही खोला जाएगा। प्रबंधक ने बताया कि बैंक में आग लगने से लगभग दो दिन तक कार्य प्रभावित हो सकता है।

  • जालंधरः सीएम मान के दौरे को लेकर पुलिस ने ट्रैफिक रूट किया डायवर्ट

    जालंधरः सीएम मान के दौरे को लेकर पुलिस ने ट्रैफिक रूट किया डायवर्ट

    जालंधर/वरुण : पीएपी ग्राउंड में 20 जून को सीएम भगवंत मान द्वारा करवाए जा रहे योगशाला कार्यक्रम के मद्देनजर कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने रुट प्लान जारी किया है।  पीएपी ग्राउंड में पहुंच रहे वीआईपी, वीवीआईपी, स्कूल और कॉलेज के बच्चों की कारें, बसें व दोपहिया वाहनों की पार्किंग का प्रबंध नीचे लिखे अनुसार किया गया है।

    इसके साथ ही आम जनता को अपील की जाती है कि 20.6.2023 को सुबह से 6 से 9 बजे तक आने-जाने के लिए ट्रैफिक के प्रबंधों को मुख्य रखते हुए बदले हुए रूट प्रयोग किए जाएं ताकि मुश्किल न आए।कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने यातायात को सुचारू रूप से चलाने के लिए ट्रैफिक डायवर्जन/पार्किंग योजना जारी की है।

    जारी किए गए रूट प्लान के तहत सुबह 6:00 से 9:00 तक ट्रैफिक प्रबंधकों को ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक रुट डायवर्ट किया गया है। लोगों को मुश्किलों का सामना ना करना पड़े इसलिए ट्रैफिक पुलिस ने हेल्पलाइन  01812227296 नंबर जारी किया है। 

  • पंजाब : पुलिस की वर्दी में करियाना कारोबारी को अगवा कर लूटा, 4 गिरफ्तार

    पंजाब : पुलिस की वर्दी में करियाना कारोबारी को अगवा कर लूटा, 4 गिरफ्तार

    मोगा: पुलिस की वर्दी में 8 जून को नाका लगा कर करियाना कारोबारी को अगवा कर लूटने वाले चार लुटेरों को पुलिस ने काबू कर लिया है। लूट की वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई थी। मोगा के एसएसपी जे एलिनचेलियन ने बताया कि मामले का मास्टर माइंड दर्शन सिंह फतेहगढ़ कोरोटाना का रहने वाला है और उस पर पांच मामले दर्ज हैं। वह फरीदकोट जेल में था और दो महीने की पैरोल पर आया था।

    आठ जून की रात यह वारदात को अंजाम दे कर दोबारा जेल में चला गया। आरोपियों ने धर्मकोट से इनोवा गाड़ी किराए पर ली थी। सभी आरोपी आपस में रिश्तेदार हैं। मास्टर माइंड दर्शन सिंह की गांव में करियाना की दुकान थी। पुलिस ने आरोपियों से 50 हजार रुपये और हवलदार की एक वर्दी बरामद की। 

  • भाई को हमलावरों से बचाने गई बहनों को हमलावरों ने मारी गोली, मौत

    भाई को हमलावरों से बचाने गई बहनों को हमलावरों ने मारी गोली, मौत

    नई दिल्ली :  राजधानी दिल्ली में बदमाशों के होंसले काफी बुलंद हो गए हैं। पुलिस का भी उन्हें कोई डर नहीं है। यहां दिल्ली के आरके पुरम में कुछ बदमाशों ने एक युवक पर हमला आकर दिया। इस दौरान अपने भाई को बचाने गई दो बहनों को गोली लग गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई लेकिन अस्पताल में उन्होंने दम तोड़ दिया।

    मृतक बहनों की पहचान पिंकी (30) और ज्योति (29) के रूप में हुई है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार, आरके पुरम पुलिस थाने में सुबह 4:40 बजे फोन आया और फोन करने वाले ने कहा कि अंबेडकर बस्ती में कुछ लोगों ने फोन करने वाले की बहनों को गोली मार दी है।

    अधिकारी ने कहा कि कॉल मिलने के तुरंत बाद, उन्होंने अपराध स्थल पर एक टीम भेजी। पुलिस ने कहा, “हमारी प्रारंभिक जांच में पता चला है कि भाई और हमलावरों के बीच आर्थिक विवाद था।” अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में आर्म्स एक्ट की धाराओं के साथ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया। फ़िलहाल मामले की जांच की रही है।

  • पंजाब : सुविधा केंद्र से लाखों की चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार

    पंजाब : सुविधा केंद्र से लाखों की चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार

    बठिंडा: सुविधा केंद्र में लाखों रुपये की नकदी चोरी करने वाले आरोपी गुरबंत सिंह को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी से लाखों की नकदी और डीवीआर बरामद कर ली है। बार-बार बयान बदलने के चलते आरोपी पुलिस की निगाह में आ गया।

    जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो आरोपी ने पूरा सच उगल दिया। शुक्रवार रात को सुविधा केंद्र में रखी करीब बीस लाख रुपये की नकदी और सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर चोरी हो गया था जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी। शनिवार को पूरा दिन सीआईए स्टाफ पुलिस ने एक-एक कर्मी से लगातार पूछताछ की थी।

    जब सुविधा कर्मी गुरबंत ने अपने बयान बदले तो पुलिस का उस पर संदेह गहरा होता गया। रविवार को जब पुलिस ने गुरबंत से सख्ती कर पूछताछ की तो पुलिस ने उसके एक ठिकाने से चोरी की गई लाखों की नकदी और डीवीआर बरामद कर लिया। 

  • पंजाब : ज्वेलर की हत्या के मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार

    पंजाब : ज्वेलर की हत्या के मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार

    मोगा: राम गंज मंडी में ज्वेलर की हत्या और लूट मामले के चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पंजाब के डीजीपी ने ट्वीट करके यह जानकारी दी। मोगा पुलिस और एजीटीएफ पंजाब, बिहार पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन में बिहार के पटना से तीन और नांदेड़ महाराष्ट्र से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उनके पास से तीन पिस्टल भी बरामद हुए हैं।

    12 जून को मोगा के राम गंज मंडी में एक ज्वेलर की दुकान पर दिनदहाड़े लुटेरों ने दुकान के मालिक पर गोली चला दी, जिससे उसकी मौत हो गई। दुकान के मालिक विक्की अपनी दुकान पर बैठा था। करीब 1.30 बजे पांच लोग आए, जिनमें से तीन शोरूम के अंदर दाखिल होकर सामान दिखाने को कहने लगे। कुछ देर बाद बाहर खड़े 2 लोग भी अंदर आ गए और बैठ गए और स्टाफ को सामान दिखाने को कहा।

    अचानक गन निकालकर सामान लूटने लगे तो दुकान के मालिक ने रोकने की कोशिश की। लुटेरों ने उस पर गोली चला दी और सामान लेकर फरार हो गए। गोली लगने पर दुकान के मालिक को मोगा सिविल अस्पताल ले जाया गया, गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें लुधियाना के डीएमसी रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान दुकान मालिक विक्की की मौत हो गई। 

  • तीन गोदामों में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची 11 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां

    तीन गोदामों में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची 11 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां

    पुणेः पुणे से एक भयानक आग लगने का मामला सामने आया है। पुणे में गंगाधाम चौक से पहले माता मंदिर के पास एक गोदाम में आग लग गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को फोन कर बुलाया। फायर ब्रिगेड की ओर से 11 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश की।

    जानकारी के मुताबिक आग 3 अलग-अलग गोदामों में लगी थी। आग लगने से इलाके में भगदड़ का माहौल बन गया। जिसके बाद दमकल की गाड़ियां बुलाई। हालांकि अभी तक आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया। साथ ही आग बुझाने की कोशिश जा रही है। आग अलग-अलग प्रकार के गोदाम में लगी है। जैसे बिस्कुट, सीमेंट, मोल्डिंग सामग्री शामिल थे।

    पुणे के कोंढवा इलाके में लगी आग गंगाधाम सोसाइटी के पास काकड़े बस्ती में लगी आग करीब तीन एकड़ क्षेत्र में फैल चुकी है। लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक धुंआ सुबह साढ़े आठ से नौ बजे के बीच फैला था। प्रशासन ने कुछ इमारतों को खाली करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। गोदाम के पास पड़ोस में रहने वाले निवासियों की भीड़ इकट्ठा हो गई।
    अभी तक किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं आई है।