Blog

  • मुख्यमंत्री ने बस दुर्घटना में हुई जनहानि पर किया शोक व्यक्त

    मुख्यमंत्री ने बस दुर्घटना में हुई जनहानि पर किया शोक व्यक्त

    शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सुबह उत्तराखंड के कवाणु में हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस दुर्घटना मेें तीन लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया। यह बस चौपाल से पांवटा साहिब जा रही थी।

    मुख्यमंत्री ने शिमला के उपायुक्त अनुपम कश्यप से दूरभाष के माध्यम से इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना की जानकारी हासिल की। उन्होंने उपायुक्त को निर्देश दिए कि मृतकों के परिजनों को हर संभव सहायता प्रदान की जाए तथा घायलों को बेहतर उपचार सुविधा उपलब्ध करवाई जाए। उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर घायलों के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।

    उन्होंने ईश्वर से दिवंगत की आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की और शोकग्रस्त परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

     

  • Punjab News: 7 आधुनिक हथियारों सहित 3 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: 7 आधुनिक हथियारों सहित 3 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    अमृतसरः जिले की कमिश्नरेट पुलिस ने इंटेलिजेंस-आधारित ऑपरेशन के दौरान 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 7 अत्याधुनिक पिस्टलें जब्त की हैं। जब्त किए गए हथियारों में ग्लॉक, बेरेटा, जिगाना और .30 बोर पिस्तौल जैसी खतरनाक पिस्टल शामिल हैं। जिनमें 2 हथियार ऑटोमैटिक फायर करने वाले भी बताए जा रहे हैं।

    मामले की जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी पाकिस्तान स्थित स्मगलरों और हैंडलरों से सीधे संपर्क में थे और ड्रोन के जरिए अंतरराष्ट्रीय सीमा पार हथियारों की ड्रॉपिंग करवा कर आगे वितरण करते थे। यह गिरोह पिछले 4–5 महीनों से सक्रिय था और कई कंसाइनमेंट प्राप्त करने की बात स्वीकार की गई है, जिसकी तकनीकी जांच जारी है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रेशम सिंह उर्फ भुल्ला, विशाल और सुनील एरिया सुमित के रूप में हुई है।

    एक आरोपी कार सेल-परचेज के व्यापार से जुड़ा था, जिससे उसे आवाजाही और स्थान बदलने में सुविधा मिलती थी। फिलहाल पुलिस ने इस नेटवर्क के तीनों युवकों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। इस मामले में थाना कैंटोनमेंट, अमृतसर में आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस अब आगे और पीछे की कड़ियों की जांच कर रही है ताकि पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके।

     

  • लोकसभा में भारी हंगामाः Gurjeet Aujla, Raja Warring सहित 8 सासंद सस्पेंड, देखें वीडियो

    लोकसभा में भारी हंगामाः Gurjeet Aujla, Raja Warring सहित 8 सासंद सस्पेंड, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के भाषण के दौरान हंगामे के बीच विपक्षी सांसदों के टेबल पर चढ़ने और आसन की ओर पेपर फेंकने के मामले में स्पीकर ओम बिरला ने सख्त एक्शन लिया है। इस दौरान लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के भाषण को लेकर जबरदस्त हंगामा देखने को मिला। इस बीच लोकसभा में सांसदों से आसन की ओर पेपर के टुकड़े उछाल दिए। जिसके बाद स्पीकर को हंगामे के बीच लोकसभा की कार्रवाई कल सुबह 11 बजे तक स्थगित करनी पड़ी।

    सांसदों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए स्पीकर ने विपक्ष के 8 सांसदों के संसद के शेष बजट सत्र के लिए निलंबित कर दिया। ये सभी सांसद अब बजट सत्र में हिस्सा नहीं ले सकेंगे। निलंबित किए सांसद कांग्रेस और सीपीएम से हैं। विपक्ष के जिन लोकसभा सांसदों को निलंबित किया गया है। उसमें कांग्रेस के अमरिंदर सिंह राजा वडिंग, डीन कुरियाकोस, किरण कुमार रेड्डी और मणिकम टैगोर के साथ-साथ गुरजीत सिंह औजला, हिबी ईडन, प्रशांत पोडोले और एस वेंकटेश्वरन शामिल हैं। उन्हें सदन में कागज उछालने और आसन की अवमानना करने के मामले में मौजूदा सत्र की शेष अवधि के लिए लोकसभा से निलंबित किया गया।

    दरअसल, कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज फिर से लोकसभा में पूर्व आर्मी चीफ मनोज नरवणे की अप्रकाशित किताब के उद्धरण को लेकर बोल रहे थे। इसे लेकर स्पीकर ने उन्हें बोलने से रोक दिया और दूसरे सांसदों को बोलने का मौक दे दिया। लेकिन हंगामे की वजह से कई बार सदन का कार्यवाही को रोकना पड़ा। इसी बीच सांसदों ने स्पीकर की चेयर की ओर फटे हुए कागज के टुकड़े उछाल दिए। जिसके बाद स्पीकर ने कागज फेंकने को लेकर चमाला किरण रेड्डी, वेकंटरमन, गुरजीत औजला, मणिकम टैगोर, राजा वडिंग और ईवी हिंड का निलंबित कर दिया।

  • मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूती के लिए तय की नई रणनीति

    मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूती के लिए तय की नई रणनीति

    शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होेंने कहा कि अप्रैल से राज्य के स्वास्थ्य संस्थानों में 3,000 करोड़ रुपये व्यय कर विश्वस्तरीय, अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों की खरीद प्रक्रिया शुरू की जाएगी। सरकार नैदानिक सेवाओं को मजबूत कर रही है तथा पैरामेडिकल स्टाफ और चिकित्सकों की कमी को दूर करने के लिए ठोस कार्य किए गए हैं, ताकि मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं सुनिश्चित की जा सके। स्वास्थ्य संस्थानों में रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया जारी है और आवश्यकता अनुसार अतिरिक्त पद भी सृजित किए जाएंगे।

    आईजीएमसी शिमला में भी जल्द ही पैट स्कैन और रोबोटिक सर्जरी की सुविधा शुरू की जाएगी। राज्य के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल चमियाना और डॉ. राजेन्द्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय टांडा में मरीजों को रोबोटिक सर्जरी सेवाएं मिल रही हैं। राज्य सरकार ‘आदर्श स्वास्थ्य संस्थानों’ को भी मजबूत कर रही है ताकि मरीजों को उनके घर-द्वार के निकट बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।

    सरकार सभी चिकित्सा महाविद्यालयों में सुविधाओं के उन्नयन पर विशेष बल दे रही है। स्वास्थ्य सेवाएं विभाग में 300 डॉक्टरों का प्रशिक्षण और अवकाश रिजर्व कोटा बनाने के निर्देश दिए, ताकि पीजी कोर्स के लिए जाने वाले डॉक्टरों के कारण उत्पन्न रिक्तियों से स्वास्थ्य सेवाएं बाधित न हों और इन रिक्तियों को तुरंत भरा जा सके। उन्होंने कहा कि मेडिकल छात्रों के लिए छोटे बैच बनाने के भी निर्देश दिए। किसी भी कक्षा में 60 से अधिक छात्र नहीं होने चाहिए। मेडिकल कॉलेजों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार नए लेक्चर थिएटरों के निर्माण में सहायता करेगी।

    राज्य सरकार स्वास्थ्य अवसंरचना को सुदृढ़ करने के लिए प्रमुखता से कार्य कर रही है। सरकार प्रदेश के ग्रामीण और दुर्गम क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने की दिशा में कार्य कर रही है, ताकि मरीजों को बेहतर चिकित्सा के लिए प्रदेश से बाहर न जाना पड़ेे। सरकार एक विस्तृत कार्य योजना अपनाकर काम कर रही है, ताकि प्रत्येक स्वास्थ्य संस्थान को बेहतर सुविधाओं, पर्याप्त स्टाफ और उन्नत नैदानिक सेवाओं से सुसज्जित किया जा सके।

    सरकार द्वारा उठाए गए कदमों से मरीजों को बेहतर उपचार सुविधा मिलने के साथ-साथ चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों को बेहतर कार्य परिस्थितियां उपलब्ध होंगी। स्वास्थ्य विभाग को सभी पहलों का समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करना चाहिए, ताकि लोग विस्तृत स्तर पर लाभान्वित हो सके। सरकार निरंतर चिकित्सा शिक्षा में सुधार और कॉलेजों में पर्याप्त अधोसंरचना सुनिश्चित कर रही है जिससे प्रदेश में कुशल डॉक्टर तैयार होंगे। यह कदम स्वास्थ्य प्रणाली को मजबूत करने की दिशा में निर्णायक साबित हो रहे हैं।

    बैठक में सचिव स्वास्थ्य एम. सुधा देवी, विशेष सचिव अश्विनी कुमार, निदेशक आयुष निपुण जिंदल, निदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ. राकेश शर्मा, निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. गोपाल बेरी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

  • एजेंट पर हमला करके 31.38 लाख की नगदी छीनकर लुटेरे फरार, देखें वीडियो

    एजेंट पर हमला करके 31.38 लाख की नगदी छीनकर लुटेरे फरार, देखें वीडियो

    बेंगलुरूः शहर के बैनरघट्टा के पास सकलवारा रोड पर दिनदहाड़े स्कूटी सवार कर्मचारी से 31 लाख 38 हजार रुपए लूटकर लुटेरे फरार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार शहर के बाहरी इलाके में दोपहिया वाहनों पर सवार 4 अज्ञात लोगों ने कथित तौर पर एक कैश कलेक्शन एजेंट को रोका, उस पर तेजधार हथियार से हमला करते हुए 31.38 लाख रुपये छीनकर फरार हो गए। पीड़ित की पहचान कैलाश के रूप में हुई है। दरअसल, ई कॉमर्स कंपनी का कर्मचारी 3 ब्रांच से रकम इकट्ठी कर ले जा रहा था। तभी बाइक सवार बदमाशों ने उसे घेर लिया। आरोपी पीड़ित से मारपीट करने के बाद उसकी स्कूटी भी साथ ले गए, जिसे एक किलोमीटर आगे छोड़ दिया। घटना की शिकायत पीड़ित द्वारा पुलिस को दी गई। वहीं पुलिस ने बताया कि 4 अज्ञात लोगों ने कैश कलेक्शन एजेंट पर तेजधार हथियार से हमला किया और उससे 31.38 लाख रुपये छीननकर फरार हो गए। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने बताया कि घटना वाले दिन कैलाश ने 3 स्थानों से 31,38,625 रुपये एकत्र किए थे। अपना काम पूरा करने के बाद, उसने नकदी को अपनी बाइक पर रखा और सकलवारा से बैनरघट्टा रोड की ओर चल पड़ा। जब वह उस रास्ते से गुजर रहा था, तभी दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार लोगों ने अचानक उसका रास्ता रोक दिया। पुलिस ने बताया कि हमलावरों के पास तेजधार हथियार थे और उन्होंने हमला करके कैलाश से नकदी और उसकी एक्टिवा छीन ली। जिसके बाद एक किलोमीटर दूरी पर एक्टिवा छोड़कर फरार हो गए। पीड़ित के बयानों पर केस दर्ज कर लिया गया है, जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।    
  • Maya Properties Dealer का चाकू मारकर किया कत्ल

    Maya Properties Dealer का चाकू मारकर किया कत्ल

    हांसीः शहर के पॉश एरिया सेक्टर-6 में माया प्रापर्टीज के मालिक का चाकू मारकर कत्ल कर दिया। मृतक की पहचान सुभाष मलिक के रूप में हुई है। इस घटना को लेकर लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। अज्ञात हमलावरों द्वारा चाकुओं से हमले के बाद वह कार्यालय में ही लहूलुहान हालत में जमीन पर गिर पड़े। बताया जा रहा है कि उनके सिर व हाथ पर चाकू से वार किए गए। मिली जानकारी के अनुसार करीब सुबह 10 बजे सुभाष मलिक की पत्नी उन्हें खाना देने के लिए कार्यालय पहुंची। जैसे ही उन्होंने अंदर प्रवेश किया तो पति को खून से सना जमीन पर पड़ा देखा।

    शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर डीएसपी विनोद शंकर व शहर थाना प्रभारी सुखजीत पहुंच गए हैं। फोरेंसिक एक्सपर्ट टीम मौके पर साक्ष्य जुटा रही है। घटना के दौरान आसपास के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज बंद मिले हैं। जिसके चलते पुलिस को आरोपियों की पहचान करने में परेशानी हो रही है। प्रॉपर्टी डीलर के शव को नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा गया है। जहां परिजनों के बयान दर्ज करने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। परिजनों ने पुलिस को बताया कि सुभाष मलिक सेक्टर-6 के शॉपिंग सेंटर में माया प्रॉपर्टीज के नाम से प्रॉपर्टी डीलिंग का ऑफिस चलाते हैं।

    वह प्रतिदिन सुबह 5 बजे आकर कार्यालय खोल देते हैं। मंगलवार को जब वह कार्यालय खोलने के बाद घर नहीं आए तो उनकी पत्नी उन्हें खाना खाने के लिए बुलाने उनके कार्यालय में पहुंची। जिसके बाद पत्नी ने ऑफिस में अपने पति को लहूलुहान अवस्था में देखा और शोर मचाया। आसपास के लोग वहां पर एकत्रित हुए। उन्हें पहले निजी अस्पताल में ले जाया गया जहां से उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। घटना की जानकारी देते हुए अनाज मंडी चौकी प्रभारी धर्मवीर ने बताया कि मामले में छानबीन की जा रही है। परिजनों के बयान दर्ज करने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।

  • Jalandhar News: आंगनवाड़ी यूनियन का ऐलान, वीरवार को बंद किए जाएंगे मुख्य मार्ग, देखें वीडियो

    Jalandhar News: आंगनवाड़ी यूनियन का ऐलान, वीरवार को बंद किए जाएंगे मुख्य मार्ग, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: आंगनवाड़ी कर्मचारी यूनियन पंजाब (सीटू) द्वारा आंगनवाड़ी वर्करों और हेल्परों की लंबी समय से लंबित मांगों को लेकर 12 फ़रवरी को हो रहे अंतरराष्ट्रीय स्तर की हड़ताल को सफल बनाने के उद्देश्य से आंगनवाड़ी कर्मचारी यूनियन पंजाब द्वारा आज एक बड़ी कन्वेंशन का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता सुखबीर सिंह बैंस ने की, जिसमें जलंधर के देश भक्ति स्मारक हॉल में भाग लिया गया। सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों और बजट के खिलाफ तीखा रोष व्यक्त किया गया।

    आज की कन्वेंशन को संबोधित करते हुए पंजाब प्रधान हरजीत कौर ने कहा कि देश में निजीकरण बढ़ रहा है और लोग हित कानूनों का घोर विरोध कर रहे हैं। संविधान और हित कानूनों की रक्षा के लिए सरकार को सावधान करना आवश्यक है कि लोकतंत्र में लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए देश के मेहनतकश एक जुट हैं। प्रधान हरजीत कौर ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा जो बजट पेश किया गया है, वह आंगनवाड़ी वर्कर और हेल्पर समेत सभी योजना कर्मियों के हितों को आंखों में धूमधाम से लाया गया है।

    उन्होंने कहा कि 2018 से लेकर केंद्र द्वारा योजना कर्मियों के लिए एक भी रुपये का मान भत्ता में वादा नहीं किया गया है, जबकि इन दिनों महंगाई चरम पर पहुंच गई है। यूनियन नेताओं ने स्पष्ट किया कि जब तक आंगनवाड़ी वर्कर और हेल्परों को न्याय नहीं मिल जाता, संघर्ष जारी रहेगा। 12 फ़रवरी की हड़ताल को पूरे पंजाब में पूरी ताकत के साथ सफल बनाने का संकल्प लिया गया है, जिसमें जालंधर हाईवे नकोदर और फिल्लौर में जाम लगाने का ऐलान किया गया है

     

  • सर्दियों में इस वजह से बढ़ता है Periods Pain, Gynaecologist ने बताया कारण

    सर्दियों में इस वजह से बढ़ता है Periods Pain, Gynaecologist ने बताया कारण

    सेहत: कई महिलाओं को ऐसा लगता है कि सर्दियों में उनके पीरियड्स का दर्द बढ़ जाता है। यदि आपको भी ठंड के इस मौसम में पीरियड्स के दौरान तेज ऐंठन, मूड स्विंग्स या ज्यादा बैचेनी हो रही है तो आप अकेले नहीं हैं। रिसर्च और क्लिनिकल अनुभव के अनुसार, सर्दियां पीरियड्स से जुड़ी परेशानियों को ज्यादा प्रभावित करती हैं। आइए आपको बताते हैं कि यदि सर्दियों में पीरियड्स में ज्यादा पेन हो रहा है तो कैसे आप इसको कंट्रोल में रख सकते हैं और इसके क्या कारण हैं।

    इस वजह से बढ़ता है दर्द

    ठंड के मौसम में तापमान, धूप और शरीर के काम करने के तरीके में कई तरह के बदलाव आते हैं। इससे पीरियड्स के लक्षण ज्यादा तीव्र लग सकते हैं। अब हाल ही में एक गॉयनोकॉलिजिस्ट ने इसको लेकर अपने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उन्होंने बताया कि ठंड पड़ते ही शरीर गर्मी बचाने के लिए ब्लड फ्लो को सीमित कर देता है। इससे यूट्रस की मांसपेशियां ज्यादा सख्त होकर सिकुड़ने लगती है ऐसे में दर्द और ऐंठन बढ़ जाती है।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Dr Shivika Gupta (@drshivikagupta)

    विटामिन-डी की कमी

    सर्दियों में धूप कम मिलने के कारण विटामिन-डी का स्तर कम हो जाता है। विटामिन-डी सूजन कम करने और हार्मोन संतुलन में अहम भूमिका निभाता है। इसकी कमी के कारण दर्द, थकान और मूड स्विंग्स बढ़ जाते हैं।

    हार्मोनल बदलाव

    सर्दियों में सेरोटोनिन और मेलाटोनिन जैसे हार्मोन्स में बदलाव हो सकता है जिससे चिड़चिड़ापन, उदासी और पीएमएस के लक्षण बढ़ जाते हैं। ठंड के कारण लोग कम चलते फिरते हैं। इसके कारण पेल्विक एरिया में ब्लड फ्लो कम होता है और दर्द बढ़ सकता है।

    दर्द के प्रति ज्यादा संवेदनशीलता

    ठंड में शरीर दर्द को ज्यादा महसूस करता है। इसी कारण से सामान्य ऐंठन भी सर्दियों में ज्यादा तेज लग सकती है। इस मौसम में कई महिलाओं को भारीपन, पेट फूलना, मीठा खाने की इच्छा, ज्यादा थकान, नींद की समस्या, चिड़चिड़ापन और एक्सरसाइज की इच्छा कम लगने जैसी दिक्कतें होती हैं। इसके चलते भी दर्द ज्यादा होता है। यदि सर्दियों में ऐंठन ज्यादा हो, पेल्विक दबाव बढ़े, पीएमएम के लक्षण तेज हो, थकान और कमर दर्द ज्यादा हो या मूड ज्यादा खराब रहे तो यह मौसम से जुड़ा असर हो सकता है।

    ऐसे दर्द करें कम

    . हल्की एक्सरसाइज, योग या वॉक रखें। . गुनगुना पानी और हर्बल टी पिएं। . सूजन कम करने वाला खाना जैसे फल, सब्जियां नट्स शामिल करें। . तनाव कम लें और पूरी नींद लें। . अपना पीरियड साइकिल और लक्षणों को ट्रैक करें। . गर्म पानी की बोतल या फिर हीट पैड का इस्तेमाल करें। . विटामिन-डी से भरपूर फूड लें और यदि जरुरत हो तो डॉक्टरों से सप्लीमेंट पर बात करें।

    ज्यादा दर्द होने पर करें डॉक्टर को संपर्क

    एक रिपोर्ट्स के अनुसार, यदि दर्द ज्यादा हो कई दिनों तक बना रहे कामकाज प्रभावित करे बहुत ज्यादा ब्लीडिंग हो, पीरियड्स अनियमित हो या घरेलू उपायों से राहत न मिले तो डॉक्टर से सलाह लें। एंड्रोमेट्रियोसिस, फाइब्रॉइड्स या पीसीओएस जैसी समस्याएं भी इसके कारण हो सकती है।    
  • Punjab News: हाईवे पर भीषण सड़क हादसे में 3 पुलिसकर्मी सहित 6 घायल

    Punjab News: हाईवे पर भीषण सड़क हादसे में 3 पुलिसकर्मी सहित 6 घायल

    CIA इंस्पेक्टर सहित 2 की हालत गंभीर

    फाजिल्काः जिले के मलोट हाईवे पर बेकाबू गाड़ी सड़क किनारे पेड़ से जा टकरा गई। घटना के दौरान गाड़ी में करीब 6 लोग सवार थे, जोकि हादसे में घायल हो गए। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची सड़क सुरक्षा फोर्स ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है। पुलिस के मुताबिक घायल 6 लोगों में से 3 पुलिस कर्मचारी हैं। घायलों में से 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार देने के बाद बठिंडा अस्पताल में रेफर किया गया। दोनों की पहचान अंग्रेज सिंह वासी सिरसा हरियाणा और हरमिंदर सिंह सीआईए इंस्पेक्टर मोहाली के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए सड़क सुरक्षा फोर्स टीम के इंचार्ज देवी दयाल का कहना है कि वह अपनी टीम सहित ड्यूटी पर थे कि उन्हें सूचना मिली कि अरनीवाला के नजदीक एक सड़क हादसा हुआ है । वह मौके पर पहुंचे तो पता चला कि हादसे का शिकार हुई गाड़ी में छह लोग सवार थे। इसमें से चार को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया । जबकि दो लोगों की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें सड़क सुरक्षा फोर्स द्वारा एम्स बठिंडा में भर्ती करवाया गया है।  
  • 5 साल के बच्चे की कुत्ते के काटने से मौत, 3 इंजेक्शन लगवाने के बाद भी बिगड़ी तबीयत

    5 साल के बच्चे की कुत्ते के काटने से मौत, 3 इंजेक्शन लगवाने के बाद भी बिगड़ी तबीयत

    आगराः पिनाहट के अतैयापुरा गांव में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां, एक 5 साल के बच्चे की कुत्ते के काटने से मौत हो गई। कुत्ते ने घर के बाहर खेलते समय बच्चे के सिर और चेहरे पर काट लिया था। परिवार ने उसे 3 रैबीज के इंजेक्शन भी लगवाए थे, फिर भी उसकी हालत बिगड़ती गई और वह कुत्तों की तरह हरकतें करने लगा। बाद में परिवार के लोग उसे आगरा और फिर दिल्ली ले गए। सफदरजंग अस्पताल से लौटने के बाद बच्चे की मौत हो गई। घटना से इलाके में शोक व दहशत का माहौल बना हुआ है।

    जानकारी मुताबिक, कुंवर सिंह अपनी पत्नी मनीषा और 3 बच्चे सुरभि (10) , मोहित (8), छोटू (5) के साथ पिनाहट के अतैयापुरा गांव में रहता है। कुंवर सिंह ने बताया वह 9 जनवरी को गांव से बाहर कुछ काम से गया था। घर पर उनकी पत्नी और बच्चे थे। घर के बाहर शाम के समय उनका सबसे छोटा बेटा छोटू खेल रहा था। इस दौरान अचानक एक पागल कुत्ता आया और उसने छोटू को काटने की काेशिश की। इससे वह डर कर गिर गया। वहां कुत्ते ने उसके सिर और चेहरे पर काट लिया। पत्नी और अन्य परिवार के लोग बच्चे को लेकर पिनाहट सीएचसी लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे नहीं देखा। पर्चा बनाकर भेज दिया। इसके बाद हम लोग उसे प्राइवेट हॉस्पिटल में ले गए। बाहर से इंजेक्शन खरीदकर लगवाया। 9 को एंटी रैबीज का इंजेक्शन लगवाने के बाद हम दोबारा सीएचसी पिनाहट गए। फिर 12 और 16 जनवरी को टीका लगवाया। तीसरा वैक्सीनेशन लगवाने के बाद बेटे को बुखार आ गया और उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। वह अजीब सी हरकतें करने लगा।

    फिर 17 जनवरी को हम उसे आगरा के एसएन मेडिकल कालेज में ले गए। दो दिन के इलाज के बाद भी कुछ फायदा नहीं। इसके बाद हम उसे घर ले आए। लेकिन बच्चे की तबीयत बिगड़ने लगी तो हम उसे 26 जनवरी को दोबारा आगरा ले गए। लेकिन इस बार डॉक्टरों ने जवाब दे दिया। वह इसके बाद 27 जनवरी को बच्चे को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल ले गए। वहां भी डॉक्टरों ने मना कर दिया। बाद में उसकी मौत हो गई।

    पड़ोसियों के मुताबिक, करीब डेढ़ महीने पहले स्कूल जाते हुए उसको कुत्ते ने काट लिया था। चोट ज्यादा नहीं आई थी। इसलिए बच्चे ने घर में कुत्ते काटने के बारे में किसी को कुछ नहीं बताया। अचानक उसकी तबियत बिगड़ी थी। वो कुत्ते की तरह हरकत करने लगा था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी।