Blog

  • जालंधरः नशा तस्करों को पकड़ने गई पुलिस पर चली गोलियां, 2 मुलाजिम घायल

    जालंधरः नशा तस्करों को पकड़ने गई पुलिस पर चली गोलियां, 2 मुलाजिम घायल

    जालंधर, ENS: पंजाब में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस द्वारा सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। वहीं नशा तस्करों को लेकर बड़ी खबर सामने आई है कि फिल्लौर पुलिस गुप्त सूचना के आधार पर नशा तस्करों को काबू करने गई पुलिस की तस्करों के साथ मुठभेड़ हो गई। इस दौरान तस्कर द्वारा पुलिस पर गोलीयां चलाई गई, जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में गोलियां चलाई। इस घटना में 2 पुलिस मुलाजिम घायल हो गए। पुलिस ने नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से भारी मात्रा में सामान बरामद किया।

    प्राप्त सूचना के अनुसार फिल्लौर पुलिस को प्रातः 3 बजे सूचना मिली कि एक बड़ा नशा तस्कर जो पंजाब में नशे का किंगपीन है और उसने नशा तस्करी के माध्यम से करोड़ों रुपयों का साम्राज्य खड़ा किया हुआ है। वह नूरमहल के एरिया में एक कोठी में छिप कर बैठा है। पुलिस ने नशा तस्कर को पकड़ने के लिए कोठी की घेराबंदी की तो नशा तस्कर ने कोठी के अंदर से पुलिस पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। जिससे दो पुलिस मुलाजिम घायल हो गए। यह भी पता चला है कि पुलिस ने नशा तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर ली है। जिसके पास से भारी मात्रा में सामान बरामद हुआ है। जिसका खुलासा उच्च अधिकारी दोपहर 2 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए बड़ा खुलासा कर सकते है।

  • जालंधर : शारदीय नवरात्रि आज से आरंभ, मंदिरों में लगी श्रद्धालुओं की भीड़, देखेें वीडियो

    जालंधर : शारदीय नवरात्रि आज से आरंभ, मंदिरों में लगी श्रद्धालुओं की भीड़, देखेें वीडियो

    जालंधर : आज से मां दुर्गा की पूजा-उपासना का महापर्व शारदीय नवरात्रि आरंभ हो गए हैं। मातारानी का ये महाउत्सव 15 अक्तूबर, रविवार से आरंभ होगा और 23 अक्तूबर को समाप्त होगा। नवरात्रि के ये पावन दिन शुभ कार्यों के लिए बेहद ही उत्तम माने जाते हैं। इन दिनों कई शुभ कार्य किए जाते हैं। प्रतिपदा तिथि 14 अक्तूबर शनिवार की रात 11:26 मिनट से प्रारंभ होकर 15 अक्तूबर को देर रात 12:33 मिनट पर समाप्त हो रही है।

    शक्ति की भक्ति का पर्व शारदीय नवरात्रि आज से शुरू हो गए है। मां दुर्गा के 9 स्वरूपों को समर्पित है। हर दिन माता के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा होती है। माता की पहली शक्ति मां शैलपुत्री की पूजा होगी। 9 दिन की अखंड ज्योत प्रजवल्ति की जाएगी। इसके बाद अगले नौ दिन तक मां दुर्गा के नौ रूपों की आराधना होगी। श्रद्धालु व्रत रखेंगे। श्री देवी तलाब में सुबह से ही श्रद्धालु माता रानी के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।

  • शारदीय नवरात्रि में घटस्थापना के लिए 46 मिनट का ये मुहूर्त है सबसे शुभ

    शारदीय नवरात्रि में घटस्थापना के लिए 46 मिनट का ये मुहूर्त है सबसे शुभ

    शारदीय नवरात्रि आज से प्रारंभ हो गए हैं। नवरात्रि में पहले दिन यानी प्रतपदा तिथि पर घटस्थापना की जाती है। घटस्थापना अभिजीत मुहूर्त में करना शुभ माना जाता है। 15 अक्टूबर को यानी आज अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 44 मिनट से 12 बजकर 30 मिनट तक है।

    आश्विन शुक्ल पक्ष के शारदीय नवरात्रि आज से शुरू हो चुके हैं। इस बार शारदीय नवरात्रि 15 अक्टूबर से शुरू होंगे और दशहरे के साथ 24 अक्टूबर को इसका समापन होगा। इसे शक्ति प्राप्त करने की नवरात्रि भी कहा जाता है। नवरात्रि का शुभारंभ प्रतिपदा तिथि पर घटस्थापना के साथ होता है। घटस्थापना में देवी के नाम का कलश स्थापित किया जाता है। इसके बाद ही व्रत और देवी के स्वरूपों की पूजा आरंभ होती है। आइए जानते हैं कि शारदीय नवरात्रि में आज घटस्थापना का मुहूर्त क्या है।

    नवरात्रि में घटस्थापना नवरात्रि के प्रथम दिन प्रतिप्रदा तिथि पर की जाती है। घटस्थापना अभिजीत मुहूर्त में करना शुभ माना जाता है। अभिजीत मुहूर्त 15 अक्टूबर यानी आज सुबह 11 बजकर 44 मिनट से 12 बजकर 30 मिनट तक है। आप 46 मिनट की इस अवधि में घटस्थापना कर सकते हैं।

    कलश को भगवान विष्णु का रूप माना जाता है। इसलिए शुभ कार्यों से पहले कलश स्थापित करना अनिवार्य है। नवरात्रि में देवी दुर्गा की पूजा से पहले कलश स्थापित किया जाता है। इस दिन सुबह जल्दी उठें और स्नानादि के बाद व्रत-पूजा का संकल्प लें। इसके बाद पूजा स्थल की साफ-सफाई करें, जहां कलश में जल भरकर रखा जाता है।

    घटस्थापना में सबसे पहले कलश पर कलावा लपेटें। इसके बाद कलश के मुख पर आम या अशोक के पत्ते लगाएं। फिर नारियल को लाल चुनरी में लपटेकर कलश के ऊपर रख दें। इस कलश में साबुत सुपारी, फूल, इत्र, अक्षत, पंचरत्न और सिक्का डालना न भूलें। इस कलश को माता की चौकी के दाईं ओर रख दें। इसके बाद धूप, दीप जलाकर मां दुर्गा का आवाहन करें और शास्त्रों के मुताबिक मां दुर्गा की पूजा-उपासना करें।

    नवरात्रि में पूजा कैसे करें?

    नवरात्रि में पूरे नौ दिन सुबह-शाम दोनों समय पूजा करें. दोनों समय मंत्र का जाप करें और आरती भी करें। नवरात्रि में दुर्गा सप्तशती का पाठ करना सबसे उत्तम रहेगा। इसका नियमित पाठ करते रहें। अलग-अलग दिन अलग-अलग प्रसाद का भोग लगाएं। या दो दो लौंग रोज अर्पित करें।

    ज्योतिष के अनुसार, शारदीय नवरात्रि इस वर्ष बेहद खास रहने वाले हैं। दरअसल, शारदीय नवरात्रि में 30 साल बाद एक बड़ा ही दुर्लभ संयोग बन रहा है। शारदीय नवरात्रि पर बुधादित्य योग, शश राजयोग और भद्र राजयोग एकसाथ बन रहे हैं। ऐसे में देवी के स्वरूपों की उपासना कहीं ज्यादा मंगलकारी और फलदायी हो सकती है।

    शारदीय नवरात्रि में अपने घर में सात्विकता बनाए रखें। दोनों वेला देवी की पूजा-उपासना करें। अगर उपवास रखें तो केवल जल और फल ग्रहण करें। घर में लहसुन, प्याज या मांस-मछली का सेवन वर्जित है। व्रत रखने वाले लोग काले रंग के कपड़े बिल्कुल न पहनें। चौकी के पास जहां कलश और अखंड ज्योति जलाई जाती है, उस स्थान को कभी सूना न छोड़ें।

    शारदीय नवरात्रि 2023 तिथियां
    रविवार, 15 अक्टूबर 2023- मां शैलपुत्री (पहला दिन) प्रतिपदा तिथि
    सोमवार, 16 अक्टूबर 2023- मां ब्रह्मचारिणी (दूसरा दिन) द्वितीया तिथि
    मंगलवार, 17 अक्टूबर 2023- मां चंद्रघंटा (तीसरा दिन) तृतीया तिथि
    बुधवार, 18 अक्टूबर 2023- मां कुष्मांडा (चौथा दिन) चतुर्थी तिथि
    गुरुवार, 19 अक्टूबर 2023- मां स्कंदमाता (पांचवा दिन) पंचमी तिथि
    शुक्रवार, 20 अक्टूबर 2023- मां कात्यायनी (छठा दिन) षष्ठी तिथि
    शनिवार, 21 अक्टूबर 2023- मां कालरात्रि (सातवां दिन) सप्तमी तिथि
    रविवार, 22 अक्टूबर 2023- मां महागौरी (आठवां दिन) दुर्गा अष्टमी
    सोमवार, 23 अक्टूबर 2023- महानवमी, (नौवां दिन) शरद नवरात्र व्रत पारण
    मंगलवार, 24 अक्टूबर 2023- मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन, दशमी तिथि (दशहरा)

  • ਪੰਜਾਬ : ਪ੍ਰਸਿੱਧ ਹਨੂੰਮਾਨ ਮੰਦਿਰ ‘ਚ ਲੰਗੂਰ ਮੇਲਾ ਸ਼ੁਰੂ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਪ੍ਰਸਿੱਧ ਹਨੂੰਮਾਨ ਮੰਦਿਰ ‘ਚ ਲੰਗੂਰ ਮੇਲਾ ਸ਼ੁਰੂ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਨਵਜੰਮੇ ਬੱਚਿਆਂ ਤੋਂ ਲੈ ਕੇ ਨੌਜਵਾਨ ਤੱਕ ਇਸ ਮੰਦਰ ‘ਚ ਬਣਦੇ ਹਨ ਲੰਗੂਰ

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ : ਵਿਸ਼ਵ ਪ੍ਰਸਿੱਧ ਸ਼੍ਰੀ ਲੰਗੂਰ ਮੇਲਾ ਅੱਜ ਐਤਵਾਰ ਨੂੰ ਜੈ ਸ਼੍ਰੀ ਰਾਮ ਅਤੇ ਜੈ ਸ਼੍ਰੀ ਹਨੂੰਮਾਨ ਦੇ ਜੈਕਾਰਿਆਂ ਨਾਲ ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਹੈ ਸਿਰ ’ਤੇ ਟੋਪੀ ਵਾਲਾ ਲਾਲ ਤੇ ਚਾਂਦੀ ਦਾ ਚੋਲਾ, ਹੱਥ ’ਚ ਸੋਟੀ ਫੜੀ, ਪੈਰਾਂ ’ਚ ਘੁੰਗਰੂ ਬੰਨ੍ਹ ਕੇ ਅਤੇ ਢੋਲ ਦੀ ਧੁਨ ’ਤੇ ਝੂਲਦੇ ਲੰਗੂਰਾਂ ਦੇ ਬਣੇ ਬੱਚੇ ਸਭ ਦੀ ਖਿੱਚ ਦਾ ਕੇਂਦਰ ਬਣੇ। ਇਹ ਅਦਭੁਤ ਧਾਰਮਿਕ ਨਜ਼ਾਰਾ ਪੂਰੀ ਦੁਨੀਆ ‘ਚ ਸ਼੍ਰੀ ਦੁਰਗਿਆਣਾ ਤੀਰਥ ਕੰਪਲੈਕਸ ਸਥਿਤ ਅਸਥਾਨ ਸ਼੍ਰੀ ਵੱਡਾ ਹਨੂੰਮਾਨ ਮੰਦਰ ‘ਚ ਸ਼ਾਰਦੀਯ ਨਵਰਾਤਰੀ ਦੇ ਪਹਿਲੇ ਦਿਨ ਹੋਣ ਵਾਲੇ ਸ਼੍ਰੀ ਲੰਗੂਰ ਮੇਲੇ ‘ਚ ਹੀ ਦੇਖਣ ਨੂੰ ਮਿਲਦਾ ਹੈ। ਕਿਹਾ ਜਾਂਦਾ ਹੈ ਕਿ ਜੋ ਵੀ ਇਸ ਚਮਤਕਾਰੀ ਮੰਦਰ ‘ਚ ਆ ਕੇ ਪੁੱਤਰ ਦੀ ਇੱਛਾ ਰੱਖਦਾ ਹੈ, ਉਸ ਦੀ ਇੱਛਾ ਪੂਰੀ ਹੋ ਜਾਂਦੀ ਹੈ। ਹਰ ਸਾਲ ਜੋੜੇ ਆਪਣੀਆਂ ਮਨੋਕਾਮਨਾਵਾਂ ਦੀ ਪੂਰਤੀ ‘ਤੇ ਇਸ ਮੰਦਰ ‘ਚ ਆਉਂਦੇ ਹਨ ਅਤੇ ਬੱਚਿਆਂ ਨੂੰ ਲਾਲ ਅਤੇ ਚਾਂਦੀ ਦੇ ਚੋਲਿਆਂ ‘ਚ ਲੰਗੂਰਾਂ ਦੇ ਰੂਪ ‘ਚ ਸਜਾਉਂਦੇ ਹਨ।

    ਹਨੂੰਮਾਨ ਮੰਦਿਰ ਵਿਖੇ ਹਰ ਸਾਲ ਲੱਗਣ ਵਾਲਾ ਵਿਸ਼ਵ ਪ੍ਰਸਿੱਧ ਲੰਗੂਰ ਮੇਲਾ ਪਹਿਲੇ ਨਰਾਤੇ ਉਤੇ ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਹੈ। ਇਸ ਮੇਲੇ ਵਿੱਚ ਨਵਜੰਮੇ ਬੱਚਿਆਂ ਤੋਂ ਲੈ ਕੇ ਨੌਜਵਾਨ ਤੱਕ ਲੰਗੂਰ ਬਣਾਏ ਜਾਂਦੇ ਹਨ ਅਤੇ ਪੂਰੇ ਦਸ ਦਿਨ ਬ੍ਰਹਮਚਾਰੀ ਵਰਤ ਰੱਖਣ ਦੇ ਨਾਲ-ਨਾਲ ਪੂਰਾ ਸਾਤਵਿਕ ਜੀਵਨ ਬਤੀਤ ਕਰਦੇ ਹਨ। ਇਹ 10 ਦਿਨਾਂ ਵਰਤ ਦੁਸਹਿਰੇ ਵਾਲੇ ਦਿਨ ਸਮਾਪਤ ਹੁੰਦਾ ਹੈ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਵੱਡੀ ਗਿਣਤੀ ਵਿੱਚ ਸ਼ਰਧਾਲੂ ਸਵੇਰ ਤੋਂ ਹੀ ਹਨੁਮਾਨ ਮੰਦਿਰ ਵਿੱਚ ਮੱਥਾ ਟੇਕਣ ਵਾਸਤੇ ਪਹੁੰਚੇ ਹੋਏ ਹਨ। ਮੰਦਿਰ ਦੇ ਵਿੱਚ ਵੱਡੀਆਂ ਵੱਡੀਆਂ ਸ਼ਰਧਾਲੂਆਂ ਦੀਆਂ ਲਾਈਨਾਂ ਦੇਖਣ ਨੂੰ ਮਿਲ ਰਹੀਆਂ ਹਨ। ਸ਼ਰਧਾਲੂ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਉਹ ਸਵੇਰੇ 4 ਵਜੇ ਤੋਂ ਹੀ ਲਾਈਨਾਂ ਵਿੱਚ ਮੱਥਾ ਟੇਕਣ ਵਾਸਤੇ ਲੱਗੇ ਹੋਏ ਸਨ ਅਤੇ ਤਿੰਨ ਘੰਟੇ ਬਾਅਦ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਦਰਸ਼ਨ ਕੀਤੇ ਹਨ।

    ਜਿਕਰਯੋਗ ਹੈ ਕਿ ਇਸ ਮੰਦਰ ਸਬੰਧੀ ਇਹ ਕਿਹਾ ਜਾਂਦਾ ਹੈ ਕਿ ਇਸ ਮੰਦਰ ‘ਚ ਸਥਾਪਿਤ ਸ਼੍ਰੀ ਹਨੂੰਮਾਨ ਜੀ ਦੀ ਮੂਰਤੀ ਇੱਥੇ ਆਪਣੇ ਆਪ ਪ੍ਰਗਟ ਹੋਈ ਸੀ। ਜਦੋਂ ਸ਼੍ਰੀ ਰਾਮ ਨੇ ਇੱਕ ਧੋਬੀ ਦੇ ਵਿਅੰਗ ‘ਤੇ ਸੀਤਾ ਮਾਤਾ ਨੂੰ ਬਨਵਾਸ ਲਈ ਭੇਜਿਆ ਸੀ। ਇਸ ਲਈ ਉਸਨੇ ਉਸ ਸਮੇਂ ਮਹਾਰਿਸ਼ੀ ਵਾਲਮੀਕਿ ਦੇ ਆਸ਼ਰਮ ਵਿੱਚ ਸ਼ਰਨ ਲਈ ਅਤੇ ਉੱਥੇ ਆਪਣੇ ਦੋ ਪੁੱਤਰਾਂ ਲਵ ਅਤੇ ਕੁਸ਼ ਨੂੰ ਜਨਮ ਦਿੱਤਾ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਸ਼੍ਰੀ ਰਾਮ ਨੇ ਅਸ਼ਵਮੇਧ ਯੱਗ ਕੀਤਾ ਅਤੇ ਸੰਸਾਰ ਨੂੰ ਜਿੱਤਣ ਲਈ ਆਪਣਾ ਘੋੜਾ ਛੱਡ ਦਿੱਤਾ। ਜਿਸ ਨੂੰ ਲਵ ਤੇ ਕੁਸ਼ ਨੇ ਇਸ ਸਥਾਨ ‘ਤੇ ਫੜ ਕੇ ਬੋਹੜ ਦੇ ਦਰੱਖਤ ਨਾਲ ਬੰਨ੍ਹ ਦਿੱਤਾ ਸੀ। ਇਸ ‘ਤੇ ਜਦੋਂ ਸ਼੍ਰੀ ਹਨੂੰਮਾਨ ਘੋੜੇ ਨੂੰ ਲਵ ਤੇ ਕੁਸ਼ ਤੋਂ ਛੁਡਾਉਣ ਲਈ ਪਹੁੰਚੇ। ਤਾਂ ਲਵ ਤੇ ਕੁਸ਼ ਦੋਵਾਂ ਨੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਬੰਦੀ ਬਣਾ ਲਿਆ ਤੇ ਹਨੂੰਮਾਨ ਨੂੰ ਇਸ ਸਥਾਨ ‘ਤੇ ਬਿਠਾਇਆ। ਉਦੋਂ ਤੋਂ ਸ਼੍ਰੀ ਹਨੂੰਮਾਨ ਜੀ ਦੀ ਮੂਰਤੀ ਇੱਥੇ ਪ੍ਰਗਟ ਹੋਈ ਹੈ।

  • 6.3 तीव्रता से लगे भूकंप के तेज झटके

    6.3 तीव्रता से लगे भूकंप के तेज झटके

    इस्लामाबादः पश्चिमी अफगानिस्तान में रविवार की सुबह एक बार फिर तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.3 मापी गई है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों में आए तेज भूकंप के झटकों के बाद हजारों लोग मारे गए और पूरे गांव तबाह हो गए हैं। तेज भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग अपने घरों और दफ्तरों से बाहर निकल गए। दरअसल, पिछले एक हफ्ते में भूकंप से हुई तबाही के बाद लोगों में अब भी खौफ है। हालांकि, अब तक किसी तरह के जानमाल के नुकसान की जानकारी नहीं मिली है।

    अफगानिस्तान के लोग एक के बाद एक भूकंप के तेज झटके महसूस कर रहे हैं। इसमें अब तक 4 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। माना जा रहा है कि अफगानिस्तान में आया भूकंप सीरिया और तुर्की में आए भूकंप से भी कई अधिक भयावह है। संयुक्त राष्ट्र के मानवीय कार्यालय ने भूकंप से निपटने में सहायता करने के लिए 5 मिलियन डॉलर की सहायता करने की घोषणा की है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इस त्रासदी में बचे हुए लोगों के रहने, खाने और चिकित्सक सुविधाओं को लेकर चिंता व्यक्त की है।

  • जालंधरः इस इलाके में तेल की फैक्टरी में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल विभाग की 4 गाड़ियां, देखें वीडियो

    जालंधरः इस इलाके में तेल की फैक्टरी में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल विभाग की 4 गाड़ियां, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: जंडूसिंघा के पास स्थित गांव कंगनीवाला में सरसों के तेल की फैक्टरी में भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। वहीं घटना की जानकारी देते हुए फैक्टरी के मालिक विकास अग्रवाल ने बताया कि आज सुबह काम के दौरान उन्हें सुपरवाइजर ने फैक्टरी में आग लगने की सूचना दी। जिसके बाद उन्होंने तुरंत घटना की सूचना दमकल विभाग को दी। वहीं मौके पर दमकल की विभाग की 4 गाड़ियां घटना स्थल पर पहुंच गई है। जिनमें से 2 गाड़ियां आग बुझाने में लगी हुई है।

    एक से डेढ़ घंटे का समय हो गया है कि लेकिन अभी तक दमकल विभाग के अधिकारियों द्वारा आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। हालांकि आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। लेकिन इस घटना में काफी नुकसान हो गया है। गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई जानी नुकसान होने की सूचना सामने नहीं आई है।

  • पंजाब : प्रेमी जोड़े की शादी पर 9 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज, देखें वीडियो

    पंजाब : प्रेमी जोड़े की शादी पर 9 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज, देखें वीडियो

    मोगा : एक प्रेमी जोडे की शादी पर 9 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। थाना प्रमुख जसबीर सिंह ने बताया कि अनमोल प्रीत कौर पत्नी अर्जुन बावा और अर्जुन बावा पुत्र भूषण बावा जो नजदीक शिव मंदर जीरा में रहते हैं। दोनों ने इसी साल 25 जुलाई को शादी की थी। इन दोनों का विवाह श्री गुरु तेग बहादुर गुरू द्वारे में करवाया गया था। दोनों ने हाई कोर्ट में अपनी सुरक्षा के लिए दरखास्त दी। जांच में पता चला के अर्जुन बावा की विवाह के वक्त उम्र 19 साल 7 महीने 5 दिन बनती है। जो के विवाह के लिए कम उम्र है।

    वही है कोर्ट के आदेशों के चलते लड़के की कम आयु होने पर 9 व्यक्तियों पर मामला दर्ज कर आगे कारवाई की जा रही है। इनमें 3 लोग गुरुद्वारा साहिब के है जिनमें एक गुरुद्वारा साहिब का ग्रंथी और रागी और गुरुद्वारे का सेक्ट्री है और बाकी के परिवार के मेंबर है। वही थाना मुखी ने बताया की यह लोग जीरा के रहने वाले है लेकिन शादी इनकी मोगा में हुई थीय़ इस लिए मामला मोगा में दर्ज किया गया है। अभी इस मामले में किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है। वही गुरद्वारा के सेक्टरी हरभजन सिंह ने बताया हमारे गुरुद्वारा साहिब में शादी 25 जुलाई को हुई थी।

    हमें लड़की का आधार कार्ड दिखाया गया था उसकी उम्र 18 साल की ही हुई थी। लेकिन हम को यह नही पता चला की लड़के की उम्र कम है। वही लड़के वालों की तरफ से तो कुछ लोग थे। लेकिन लड़की वालों की ओर से कोई नहीं था। हमने पूछा तो लड़के वालो ने अपनी जिम्मेदारी ली थी। लेकिन हम को अब पता चला कि पुलिस ने हम पर भी मामला दर्ज कर दिया है। हम प्रशासन का पूरा सहयोग देंगे। गलती हम से हुई है, हमने लड़के का आधार कार्ड नही देखा और लड़की का आधार कार्ड हमने देखा था।

  • पंजाब : खेत में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका, देखें वीडियो

    पंजाब : खेत में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका, देखें वीडियो

    पटियाला : गांव ललिना के पास सुबह खेत में से एक 35 वर्ष व्यक्ति का शव मिलने से ही आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जब सुबह किसान अपने खेतों में पहुंचा तो उसने देखा कि एक व्यक्ति का शव उसके खेत में पड़ा है। जिसकी जानकारी उसने पुलिस को दी। मृतक की पहचान नरेश कुमार के तौर पर हुई है। मौके पर पहुंचे सनौर थाना प्रभारी साहब सिंह, डीएसपी गुरदेव सिंह धालीवाल, एसपी सिटी साहिब ने बताया की जांच शुरू कर दी है।

    उन्होंने बताया कि मृतक नरेश कुमार पर किसी ने तेजदार हथियार से हमला किया गया। जिसमें इसकी मौत हो गई। पुलिस द्वारा मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। जल्दी ही दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जानकारी के अनुसार मृतक नरेश कुमार पैंट का काम करता था और परिवार के साथ गुजारा करता था। लेकिन पिछले कुछ दिनों से परिवार का झगड़ा होने के कारण यह अकेला खेत में मोटर पर रह रहा था।

  • ਪੰਜਾਬ : ਲੁਟੇਰਿਆਂ ਨੇ ਕੰਮ ਤੋ ਘਰ ਆ ਰਹੇ ਵਿਅਕਤੀ ਨੂੰ ਮਾਰੀ ਗੋਲੀ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਲੁਟੇਰਿਆਂ ਨੇ ਕੰਮ ਤੋ ਘਰ ਆ ਰਹੇ ਵਿਅਕਤੀ ਨੂੰ ਮਾਰੀ ਗੋਲੀ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਲੁਧਿਆਣਾ : ਦੇਰ ਰਾਤ ਪਿੰਡ ਰਾਮਗੜ੍ਹ ਨੇੜੇ ਬਾਈਕ ਸਵਾਰ ਬਦਮਾਸ਼ਾਂ ਨੇ ਕੰਮ ਤੋਂ ਘਰ ਪਰਤ ਰਹੇ ਵਿਅਕਤਿਆਂ ‘ਤੇ ਗੋਲੀ ਚਲਾ ਦਿੱਤੀ। ਗੋਲੀ ਅਤੇ ਛਰੇ ਵਿਅਕਤੀ ਦੀ ਗਰਦਨ ‘ਤੇ ਵੱਜੇ। ਬਦਮਾਸ਼ ਉਸ ਦੀ ਜੇਬ ‘ਚੋਂ ਕਰੀਬ 3 ਹਜ਼ਾਰ ਰੁਪਏ ਕੱਢ ਕੇ ਫ਼ਰਾਰ ਹੋ ਗਏ। ਜ਼ਖਮੀ ਵਿਅਕਤੀ ਸੋਨੂੰ ਕੁਮਾਰ ਘਟਨਾ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਕਰੀਬ ਇਕ ਘੰਟਾ ਦਰਦ ਨਾਲ ਉਥੇ ਪਿਆ ਰਿਹਾ। ਬਾਅਦ ਵਿਚ ਰਾਤ ਨੂੰ ਉਸ ਨੂੰ ਹਸਪਤਾਲ ਲਿਜਾਇਆ ਗਿਆ। ਜਦੋਂ ਨਕਾਬਪੋਸ਼ ਲੁਟੇਰੇ ਮੋਬਾਈਲ ਖੋਹਣ ਲੱਗੇ ਤਾਂ ਸੋਨੂੰ ਦੀ ਉਹਨਾਂ ਨਾਲ ਝੜਪ ਹੋ ਗਈ। ਸੋਨੂੰ ਕੁਮਾਰ ਦੇ ਦੋਸਤ ਸੋਮਨਾਥ ਥਾਪਾ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਲੁਟੇਰਿਆਂ ਨੇ ਮੂੰਹ ‘ਤੇ ਕੱਪੜਾ ਬੰਨ੍ਹਿਆ ਹੋਇਆ ਸੀ।

    ਗੋਲੀਬਾਰੀ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਮੌਕੇ ‘ਤੇ ਸੋਨੂੰ ਦੀ ਗਰਦਨ ‘ਚੋਂ ਖੂਨ ਵਹਿਣ ਲੱਗਾ। ਉਸ ਨੇ ਤੁਰੰਤ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਮਦਦ ਨਾਲ ਐਂਬੂਲੈਂਸ ਅਤੇ ਪੁਲਸ ਨੂੰ ਸੂਚਨਾ ਦਿੱਤੀ। ਕਰੀਬ ਇੱਕ ਘੰਟੇ ਬਾਅਦ ਐਂਬੂਲੈਂਸ ਮੌਕੇ ’ਤੇ ਪੁੱਜੀ ਪਰ ਪੁਲੀਸ ਫਿਰ ਵੀ ਮੌਕੇ ’ਤੇ ਨਹੀਂ ਆਈ। ਆਖ਼ਰ ਜਦੋਂ ਜ਼ਖ਼ਮੀ ਸੋਨੂੰ ਨੂੰ ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਲਿਆਂਦਾ ਗਿਆ ਤਾਂ ਪੁਲੀਸ ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਜ਼ਰੂਰ ਉਸ ਨੂੰ ਮਿਲਣ ਆਏ। ਸੋਨੂੰ ਦੀ ਹਾਲਤ ਗੰਭੀਰ ਬਣੀ ਹੋਈ ਹੈ। ਡਾਕਟਰਾਂ ਨੇ ਪੀਜੀਆਈ ਰੈਫਰ ਕੀਤਾ ਪਰ ਐਂਬੂਲੈਂਸ ਨਹੀਂ ਦਿੱਤੀ।

    ਸੋਮਨਾਥ ਥਾਪਾ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਬਦਮਾਸ਼ਾਂ ਨੇ ਜ਼ਖਮੀ ਸੋਨੂੰ ਦੇ ਪੈਸੇ ਲੁੱਟ ਲਏ ਹਨ। ਉਹ ਉਸ ਦਾ ਗੁਆਂਢੀ ਹੈ ਉਹ ਉਸ ਨੂੰ ਹਸਪਤਾਲ ਲੈ ਕੇ ਆਇਆ ਹੈ। ਹਸਪਤਾਲ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਵੱਲੋਂ ਗੋਲੀ ਲੱਗਣ ਨਾਲ ਜ਼ਖ਼ਮੀ ਮਰੀਜ਼ ਨੂੰ ਪ੍ਰਾਈਵੇਟ ਐਂਬੂਲੈਂਸ ਰਾਹੀਂ ਪੀਜੀਆਈ ਰੈਫ਼ਰ ਕਰਨਾ ਗ਼ਲਤ ਹੈ। ਸਰਕਾਰ ਦਾ ਦਾਅਵਾ ਹੈ ਕਿ ਡਾਕਟਰੀ ਸਹੂਲਤਾਂ ਕਾਫੀ ਹਨ ਪਰ ਅਸਲ ਸੱਚਾਈ ਕੁਝ ਹੋਰ ਹੈ।

  • मशहूर राइटर और डायरेक्टर का निधन, दिल का दौरा पड़ने से हुई मौत

    मशहूर राइटर और डायरेक्टर का निधन, दिल का दौरा पड़ने से हुई मौत

    नई दिल्ली : मनोरंजन जगत से एक बुरी खबर सामने आ रही है। बॉलीवुड और पंजाबी फिल्मों के डायरेक्टर व राइटर रवींद्र पीपट अब इस दुनिया में नहीं रहे। बताया जा रहा है कि वे लंबे सयम से कैंसर से पीड़ित थे और अचानक दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। रवींद्र के निधन के बाद इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।

    फिल्म लावा से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले रवींद्र पीपट ने अपने करियर में कई शानदार फिल्मों का डायरेक्शन किया था। उन्होंने डिंपल कपाड़िया से लेकर राज बब्बर, स्मिता पाटिल के साथ तमाम मूवीज बनाई थी। पीपट को फिल्म काश आप हमारे होते, लावा, कैद में है बुलबुल, घर आया परदेसी जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। इसके अलावा उन्होंने टीवी सीरियल ‘वंश’ को भी डायरेक्ट किया था।