Blog

  • Jalandhar: उप चुनाव से पहले अकाली दल की अहम मीटिंग को लेकर Bibi Jagir Kaur का आया बड़ा बयान, देखें Video

    Jalandhar: उप चुनाव से पहले अकाली दल की अहम मीटिंग को लेकर Bibi Jagir Kaur का आया बड़ा बयान, देखें Video

    जालंधर, ENS: वेस्ट हलके में उप चुनाव से पहले शिरोमणि अकाली दल द्वारा आज अहम मीटिंग रखी गई। इस दौरान उन्होंने लोकसभा चुनावों में मिली हार को लेकर चर्चा की। मामले की जानकारी देते हुए बीबी जागीर कौर ने कहाकि पिछले चुनावों में हार को लेकर आज मीटिंग में मंथन किया गया। बीबी जागीर कौर ने कहाकि उन्होंने मंथन किया है कि क्यों लोग उनके नकार रहे है, इस बात पर भी चर्चा की गई। वहीं उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर प्रधान सुखबीर बादल से बात जब की जाती है तो वह सुनते नहीं रहे।

    उन्होंने कहा कि किन कमियों को दूर किया जाना है, उनके बारे में बात नहीं हो रही। बीबी जागीर कौर ने कहा कि 10 कार्यकर्ता हो या 50 कार्यकर्ता जिन्होंने बैठकर इस मसले को हल करने के लिए बात की है। बीबी जागीर कौर ने कहा कि उन्होंने शिरोमणि अकाली दल को दोबारा खड़ा करने को लेकर विचार किया है और पंजाब के लोगों की दूरी मिटाने के लिए वह पश्चाताप के जरिए 1 जुलाई को वह अकाल तख्त साहिब जाएंगे। बीबी जागीर कौर ने कहा कि वहां वह बात करेंगे कि जिन गलत कार्रवाईयों के चलते वह संघर्ष नहीं कर सके और लोगों के साथ नहीं चल सके व लोगों की आवाज नहीं बन सके उसके लिए वह पश्चाताप करें।

    बीबी जागीर कौर ने कहा कि उसके बाद वह अगली मुहिम को शुरू करेंगे। वहीं दूसरी ओर परमिंदर सिंह ढींडसा ने शिरोमणि अकाली को दोबारा खड़े करने के लिए मीटिंग रखी गई। जिसमें सभी कार्यकर्ताओं और दिग्गज नेताओं ने पार्टी को दोबारा खड़ा करने के लिए खुलकर विचार रखे। इस दौरान परमिंदर ढींडसा ने कहा कि विचारों को सभी ने सुना और उस पर अमल करने का फैसला किया गया है। उन्होंने कहाकि लोकसभा चुनावों में मिली हार को लेकर सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इस पर चिंता जाहिर की है।

  • Jalandhar: ट्रक चोरी की वारदात आधे घंटे में पुलिस ने की ट्रेस

    जालंधर, ENS: क्राइम की वारदातों पर नकेल कसने के लिए पुलिस ने सख्ती से कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं एसएसपी अंकुर गुप्ता के दिशा निर्देशों पर भोगपुर पुलिस ने ट्रक की लूट की वारदत को आधे घंटे में ट्रेस कर लिया है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने ट्रक चोरी की वारदात की सूचना मिलते ही मेन चौंको पर नाकेबंदी कर मामले को ट्रेस कर लिया। इस दौरान आरोपी घटना स्थल से कुछ दूरी पर ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस का कहना है कि जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Jalandhar: पेट्रोल पंप से लाखों की लूट हुई ट्रेस, 4 गिरफ्तार

    जालंधर, ENS: एसएसपी अंकुर गुप्ता के दिशा-निर्देशों पर देहात पुलिस की अपरा चौकी की पुलिस ने रविवार रात पेट्रोल पंप हुई लूट की वारदात को ट्रेस कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि रविवार रात 10.30 बजे के करीब अपरा में स्थित पेट्रोल पर 3 लुटेरों ने वारदात को अंजाम देते हुए 3 लाख 5 हजार रुपए की नगदी लेकर फरार हो गए थे।

    जिसको पुलिस ने ट्रेस करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि इस वारदात में 3 लुटेरों के साथ पंप का करिंदा भी शामिल था। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को इस मामले में नामजद कर लिया है, जल्द ही पुलिस प्रेस वार्ता के जरिए आरोपियों को लेकर खुलासा कर सकती है।

  • Jalandhar: मेहरू में स्थित मशहूर University की छात्रा से दुष्कर्म मामले में 3 गिरफ्तार

    जालंधर, ENS: मेहरू स्थित LPU की छात्रा से 3 युवकों द्वारा दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया। इस मामले में थाना पतारा की पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने उक्त छात्रा को थाना पतारा के एरिया से अपनी कार में उठाया था, जिसके बाद उसके साथ रेप की कोशिश की। घटना को लेकर पीड़ित छात्रा ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई। जिसके बाद एक्शन में आते हुए पुलिस ने छात्रा का मेडिकल करवाया। जिसके बाद मामले की जांच करते हुए 3 युवकों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। 

    सुनसान जगह देख युवती से किया रेप करने की कोशिश

    मिली जानकारी के अनुसार ओडिशा का रहने वाली है। जो यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करने के लिए आई हुई थी। सोमवार को रात वह अपने दो फ्रैंडों के साथ ढिलवां फाटक के पास फूड कोर्ड पर खाना खाने के लिए आई थी। इस दौरान बाइक पर सवार होकर तीन युवक आ धमके। आरोपियों में से दो ने निहंग बाणा पहना हुआ था और उनके हाथ में कृपाण थी। आरोपियों ने आते ही युवती के साथियों से पूछना शुरू कर दिया कि तुम अकेली लड़की को कहां लेकर जा रहे हैं। आरोपियों ने लड़की के साथियों को डराने धमकाने लगे।

    जिसके बाद बाइक सवार दोनों युवक ने युवती को अपने साथ जबरदस्ती बैठा लिया। जिसके बाद कहने लगे कि युवती को घर तो छोड़कर आएंगे।  वहां से युवती को अपने साथ लेकर जाकर आरोपियों ने सुनसान जगह देखकर उसके रेप की कोशिश की है। फिर वहां से आरोपियों ने युवती को छोड़ कर फरार हो गए। इसके बाद युवती ने सारी बात अपने साथियों को फोन कर बताई और अपने दोस्तों को बुलाया। जिसके बाद युवती को अस्पताल में भर्ती करवाया और मामले की जानकारी थाना पतारा की पुलिस को दी गई।

     आरोपियों के रिमांड पर लेकर की जाएगी पूछताछः एसएचओ 

    जानकारी के अनुसार पीड़ित युवती बीबीए की छात्र है। थाना पतारा के एसएचओ वरिंदर पाल सिंह ने बताया कि तीनों आरोपियों को जल्द पुलिस कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। 

  • राम मंदिर में अब VIP दर्शन को लेकर ट्रस्ट का बड़ा फैसला 

    राम मंदिर में अब VIP दर्शन को लेकर ट्रस्ट का बड़ा फैसला 

    अयोध्या। देश के भर के प्रमुख मंदिरों के नियम में बदलाव होते रहते हैं। वहीं इस समय आयोध्य के राम मंदिर को लेकर कई चर्चाएं चल रही हैं। जहां एक तरफ मंदिर में पहली बारिश का पानी के रिसाव का मामला सामने आया है। कुछ दिन पहले रामलला के दर्शन में फर्जी तरीके से एंट्री करवाए जाने की भी मामला सामना आया था। वहीं, इसी इसको रोकने के लिए ट्रस्ट ने एक बड़ा फैसला लिया है।

    अब वीआईपी श्रद्धालु रंगमहल बैरियर से दर्शन नहीं कर सकेंगे। पुलिस प्रशासन और ट्रस्ट के बीच हुई बैठक में आज यह निर्णय लिया गया l सिर्फ विशिष्ट पास धारकों को अब इस रास्ते जाने की अनुमति रहेगी l साथ ही श्रीरामलला के सामान्य दर्शन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। 

  • Punjab: नहर में डूबे बाप-बेटा, गोताखोरों द्वारा तालाश जारी

    Punjab: नहर में डूबे बाप-बेटा, गोताखोरों द्वारा तालाश जारी

    संगरूरः पंजाब के लहरा गागा में कल शाम पिता-पुत्र घग्गर ब्रांच नहर में डूब गए। जिनकी आज गोताखोरों द्वारा तलाश की जा रही है। पिता-पुत्र की पहचान 35 वर्षीय मोहन सिंह पुत्र तरलोक सिंह और बेटा 9 वर्षीय प्रिंस के रूप में हुई है। इस मौके पर दरबारा सिंह हैप्पी ने बताया कि मोहन सिंह और उसका बेटा प्रिंस बीते दिन शाम को नहर में डूब गए। मोहन सिंह की तीन बेटियां और एक बेटा है। मोहन सिंह पर 5 लाख 7 हजार रुपये का कर्ज भी था, जिसके चलते अनुमान लगाया जा रहा है कि मोहन सिंह ने आत्महत्या की है। उन्होंने बताया कि कल शाम से ही गोताखोरों की मदद से उनकी तलाश की जा रही है।

    इस संबंध में गोताखोर जसविंदर सिंह ने कहा कि हम 20 साल से गोताखोरी की सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज पुलिस से सूचना मिली कि यहां 2 लोग नहर में डूब गये हैं, जिनकी उनके द्वारा तलाश की जारी है। इस मौके पर लहरा सिटी के प्रभारी गुरदेव सिंह ने बताया है कि हमें कल शाम सूचना मिली कि पिता-पुत्र नहर में डूब गए हैं, तभी से हम इन दोनों की तलाश कर रहे हैं। लेकिन अभी तक उनकी तालाश जारी है। उन्होंने कहा कि गोताखोरों की मदद से एवं विभिन्न नहर तटों पर तलाश की जा रही है।

  • Jalandhar पहुंचे CM सलाहकार Baltej Pannu, निगम कमिश्नर Gautam Jain से की मीटिंग, देखें वीडियो

    Jalandhar पहुंचे CM सलाहकार Baltej Pannu, निगम कमिश्नर Gautam Jain से की मीटिंग, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: वेस्ट हलके में 10 जुलाई को होने वाले उपचुनाव से पहले सियासी माहौल गरमा गया है। एक और जालंधर में चुनाव से पहले सीएम भगवंत मान ने घर ले लिया है। वहीं पंजाब के कई मंत्रियों ने भी जालंधर की ओर रुख किया हुआ है। इसी के चलते आज सीएम भगवंत सिंह मान के सलाहकार बलतेज सिंह पन्नू टीम के साथ जालंधर नगर निगम कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने नगर निगम कमिशनर गौतम जैन सहित अधिकारियों के साथ अहम बैठक की। इस दौरान उन्होंने शहर के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए वेस्ट हलके में लोगों की समस्याओं को जल्द से जल्द हल करने पर भी चर्चा की। 

    मीटिंग के बाद बाहर निकले सीएम के सलाहकार बलतेज सिंह पन्नू ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैं सिर्फ अपने लोगों के मिलने के लिए आया था। नगर निगम कमिश्नर को पता है कि क्या काम करना है और क्या नहीं तो आदेश देने वाली कोई बात नहीं इसमें। सिर्फ शहर के मुद्दों पर बातचीत हुई। लोगों की कुछ समस्याएं भी सुनीं, इसके अलावा कोई खास बात नहीं थी। वहीं पूर्व डिप्टी मेयर हरसिमरन सिंह बंटी ने कहा कि उनके वेस्ट हलके में चल रही दिक्कतों को लेकर उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों के साथ चर्चा की है। जिससे अधिकारियों ने जल्द से जल्द हल करने का आश्वासन दिया है। साथ ही बंटी ने कहा- सीएम मान जालंधर में रहेंगे, इससे हमारे जालंधर को फायदा होगा।

  • ऊनाः पुलिस ने 145 लोगों के चालान किए

    ऊना/सुशील पंडित : जिला पुलिस ने सोमवार को ऊना के विभिन्न क्षेत्रों में अलग अलग नियम कानून तोड़ने वाले 145 लोगों के चालान किए हैं। इनमें ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले 142 वाहनों के चालान काटे। इनमें से कुछ लोगों ने मौके पर चालान का भुगतान कर दिया। पुलिस को जुर्माने के रूप में 15500 रूपए प्राप्त हुए हैं। इसके अलावा अवैध खनन में लिप्त एक वाहन से 5000 रूपए जुर्माना भी वसूला गया है। पुलिस ने खुले में धुम्रपान करने वाले दो लोगों के भी चालान किए हैं।
  • नंदपुरः भुक्की के साथ एक को पकड़ा

    ऊना/सुशील पंडित : अम्ब थाने की एक पुलिस टीम ने सोमवनार को नंदपुर गांव में गुप्त सूचना के आधार पर एक व्यक्ति की जब तालाशी ली तो उससे 1.331 किग्रा चूरा पोस्त (भुक्की) बरामद की गई। पुलिस ने इस मामले में गोंदपुर बनेहड़ा निवासी हरविन्द्र कुमार पुत्र किशोर चन्द को गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
  • झलेड़ाः सदर पुलिस ने सट्टेबाज धरा

    ऊना/सुशील पंडित : ऊना पुलिस ने सोमवार को झलेड़ा गांव से एक सट्टेबाज को पकड़ने में सफलता हासिल की है।  प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि झलेड़ा में एक व्यक्ति दड़ा सट्टा के नंबर बांट रहा है। पुलिस ने छापा मारा तो मंडी जिला के रहने वाले दरविंद्र सिंह पुत्र भूपिंद्र सिंह को दड़ा सट्टा पर्चियों और 1260 रुपए कैश के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।