Blog

  • ED ने Elvish Yadav को भेजा समन, जाने मामला

    ED ने Elvish Yadav को भेजा समन, जाने मामला

    नई दिल्ली: फेमस यूट्यूबर एल्विश यादव की मुश्किलें बढ़ती हुईं नजर आ रही हैं। पार्टी में सांपों के जहर मामले में एल्विश यादव को ईडी ने नया समन भेजा है। ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में एल्विश को नया समन भेजा है और 23 जुलाई को पूछताछ के लिए लखनऊ बुलाया है।

    इससे पहले ईडी ने एल्विश यादव को नोटिस देकर 8 जुलाई को बुलाया था, लेकिन एल्विश ने विदेश में होने की बात कहकर कुछ दिनों का समय मांगा था। जिस पर ईडी ने अब 23 जुलाई को पेश होने का समन जारी किया है।

  • Punjab: नशे की डिलवरी करने आए 3 तस्कर 7 लाख की ड्रग मनी और हेरोइन सहित गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab: नशे की डिलवरी करने आए 3 तस्कर 7 लाख की ड्रग मनी और हेरोइन सहित गिरफ्तार, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः सीआईए स्टाफ ने नशे की डिलीवरी देने आए तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिफ्तार आरोपियों में एक महिला और दो व्यक्ति शामिल है। पुलिस ने आरोपियों से 7 लाख की ड्रग मनी और करीब एक किलो हेरोइन बरामद की है। मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी ने कहा कि आरोप हेरोइन की सप्लाई देने के लिए आए थे। एसएसपी ने कहा कि आरोपियों में महिला कस्बा जीरा की रहने वाली है।

    पुलिस ने बताया कि जांच में पता चला है कि परमजीत कौर और उसका दामाद हरपाल सिंह पिछले लंबे समय से नशे के कारोबार में लिप्त है और यह दोनों नशे का रैकेट चला रहा है। उन्होंने कहा कि गुप्त सूचना के आधार पर नाकेबंदी दौरान आरोपियों को काबू किया गया। आरोपियों की तालाशी के दौरान कब्जे से करीब एक किलो हेरोइन जिसकी अंतर्राष्ट्रीय कीमत 5 करोड़ रुपये आंकी जा रही है। वहीं 7 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद हुई है। पुलिस ने कहा कि आरोपियो से पूछताछ दौरान ओर बढ़े खुलासे होने की संभावना है।

  • Punjab: फिर सुर्खियों में आई Central Jail, परिवार ने धरना लगाकर लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    Punjab: फिर सुर्खियों में आई Central Jail, परिवार ने धरना लगाकर लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले में एक बार फिर से सेंट्रल जेल सुर्खियों में आ गई है। वहीं जेल के बाहर परिजनों ने धरना लगाकर प्रशासन और सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान परिजनों ने जेल में नशा और फोन के इस्तेमाल के आरोप लगाए है। वहीं परिवार मेंबरों का कहना हैकि उनका सदस्य पिछले 9 महीने से पीओ के मामले में जेल में बंद है, लेकिन उन्हें एक व्यक्ति मिला जिसे आज जमानत मिल गई। परिजनों ने कहाकि उसके जरिये एक मैसेज मिला कि अजय मोरिया जो जेल में हैं, उनकी हालत बेहद गंभीर है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    जिसके बाद परिवार और दोस्तों ने मिलकर जेल प्रशासन से बात की और कहा कि उन्हें बताया जाए कि जेल में बंद उनके व्यक्ति की हालत कैसी है। आरोप है कि जेल प्रशासन की ओर से कोई पर्याप्त जवाब नहीं दिया गया, जिस पर परिजनों ने जेल प्रशासन पर आरोप लगाया कि जेल में नशीले पदार्थ बेचे जाते हैं और जेल में धक्केशाही हो रही है।

    परिजनों ने पीड़िता से फोन पर बात करने की कोशिश की, लेकिन कोई पुख्ता जवाब नहीं मिला।जिसके विरोध में परिजन काफी देर तक जेल के बाहर बैठे रहे। उन्होंने कहा कि कभी कहा जा रहा है कि सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, कभी कहा जा रहा है कि वह सो गया। परिजनों ने कहाकि उन्हें संदेह है कि उनके सदस्य को कुछ हो गया है। इस पूरे घटनाक्रम में सेंट्रल जेल के किसी भी अधिकारी ने कोई जानकारी नहीं दी है।

  • Punjab: नोजवानों ने Power Lifting मुकाबले में जीत की दर्ज, देखें वीडियो

    Punjab: नोजवानों ने Power Lifting मुकाबले में जीत की दर्ज, देखें वीडियो

    कोच ने सरकार से की नाराज़गी ज़ाहिर

    अमृतसर: राजस्थान में आयोजित राष्ट्रीय खेलों में अमृतसर क्लब के कोच जगतार बोक्सर और हैरी भिंडर द्वारा पावरलिफ्टिंग के खेल में तैयार किए गए पांच नोजवानों द्वारा अमृतसर गुरुनगरी का नाम रोशन किया गया आज यह खिलाड़ी और उनके कोच जीत दर्ज कर श्री अकाल तख्त साहिब में माथा टेकने पहुंचे। इस अवसर पर बोलते हुए कोच और समाज सेवा संगठन के नेताओं ने कहा कि यह गुरुनगरी अमृतसर के लिए गर्व की बात है कि हमारे क्लब के पांच युवा लड़कों ने राजस्थान में पावर लिफ्टिंग खेल में जीत दर्ज की है। वह आज अमृतसर में माथा देकने पहुंचे हैं। उन्होंने कहा की हमें इन नोजवानों के जीतने की बहुत खुशी है , लेकिन मन में यह पीड़ा जरूर है कि ऐसे खिलाड़ियों को तैयार करने के लिए सबसे पहले उनकी डाइट पर रोजाना 500 से ज्यादा का खर्च आता है। यह सारा खर्च यह खिलाड़ी खुद करते हैं, ओर सरकार की तरफ से इन्हें कोई मदद नहीं मिलती। सरकार की यह जिम्मेदारी वह ऐसे खिलाड़ीयों की देखभाल करे और उन्हें खेलों के प्रति प्रेरित करे ताकि पंजाब के युवा खेल का सितारा बनें और देश के लिए अंतरराष्ट्रीय खेल पदक जीत कर अपने देश का नाम रोशन करों।
  • भीषण सड़क हादसाः डबलडेकर बस की कंटेनर से टक्कर, 18 की मौत, देखें वीडियो

    भीषण सड़क हादसाः डबलडेकर बस की कंटेनर से टक्कर, 18 की मौत, देखें वीडियो

    आगरा: यूपी के उन्नाव में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर बुधवार सुबह हुए हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई। जबकि 30 से अधिक यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद घायलों को इलाज के सामुदायिक केंद्र में भर्ती कराया गया है। वहीं गंभीर घायलों को ट्राॅमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। उन्नाव के कलेक्टर गौरांग राठी ने बताया घायलों और मृतकों के परिजनों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। इस हादसे में तीन परिवार पूरी तरह उजड़ गए हैं। दो परिवारों के 4-4 लोग और एक परिवार से मां-बेटी की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार एक परिवार बिहार के शिवहर जिले का हिरोगा निवासी बाबू दास का है। वहीं दूसरा परिवार मुलहारी जिले के रहने वाले मो. शफीक का है। दोनों परिवारों के 4-4 सदस्य इस हादसे में हताहत हो गए हैं। वहीं दिल्ली की रहने वाली शबना और उनकी बेटी नगमा की भी इस हादसे में मौत हो गई है। हादसा आगरा से करीब 247 किमी. पहले हुआ है। हादसे में स्लीपर बस का एक हिस्सा पूरी तरह खत्म हो गया। शिवहर जिले के हिरोगा निवासी बाबू दास का परिवार इस हादसे में पूरी उजड़ गया। जानकारी के अनुसार इस हादसे में बाबू दास, उनके बेटे भरत भूषण, राम प्रवेश की मौत हो गई। ये सभी लोग छुट्टियां मनाने के लिए बिहार गए हुए थे। ऐसे में छुट्टियां खत्म होने के बाद परिवार के सभी लोग दिल्ली लौट रहे थे। वहीं बिहार के मुलहारी जिले की रहने वाला चांदनी का परिवार भी हादसे का शिकार हो गया। जानकारी के अनुसार चांदनी उनके पति शफीक, बेटा तौफीक और बहू मुन्नी सवार थी। हादसे में चारों की मौत हो गई। वहीं शबाना का परिवार दिल्ली के भजनपुरा में रहता था। हादसे में शबाना और उनकी बेटी नगमा की मौत हो गई। पीएम नरेंद्र मोदी ने उन्नाव हादसे में मारे गए प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये देने की घोषणा की है।
  • Punjab: 26 दिनों से बंद Ladowal Toll Plaza को लेकर आज High Court में सुनवाई, देखें वीडियो

    Punjab: 26 दिनों से बंद Ladowal Toll Plaza को लेकर आज High Court में सुनवाई, देखें वीडियो

    इसके बाद तय होगी अगली रणनीति

    लुधियाना: पंजाब का सबसे महंगा टोल प्लाजा लाडोवाल पिछले 26 दिनों से किसानों ने बंद करवाया हुआ है। किसानों ने टोल प्लाजा से धरना हटा लिया है, लेकिन पाल्लियां लगाकर टोल प्लाजा के केबिन बंद कर दिए हैं। किसानों ने टोल प्लाजा पर अपना झंडा फहरा दिया है। फिलहाल टोल प्लाजा फ्री है। इस मामले में NHAI ने हाईकोर्ट में केस दायर किया है। जिसकी सुनवाई आज होनी है। उधर, किसानों ने भी शाम 4 बजे समस्त जत्थेबंदियों के साथ अगली रणनीति बनाने के लिए मीटिंग रखी है। भारतीय किसान मजदूर यूनियन के प्रधान दिलबाग सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि लाडोवाल टोल प्लाजा बंद करने के मामले पर आज हाईकोर्ट में सुनवाई है। आज वह अपने वकील को हाईकोर्ट भेजेंगे। किसान भी टोल प्लाजा बंद करने का कारण अदालत में रखेंगे। दिलबाग सिंह ने कहा कि टोल प्लाजा पर लगातार बढ़ रहे दामों से लोग परेशान हैं। लोगों से खुलेआम लूट हो रही है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी की लगातार लापरवाही दिख रही है। लाडोवाल टोल प्लाजा के अंतर्गत आने वाले इलाकों की लाइटें भी निजी कंपनियों ने अपने कब्जे में ले ली हैं। सड़के टूटी हुई है। 16 जून से किसानों ने इस टोल को बंद करवाया हुआ है। अभी तक 26 करोड़ रुपए का टेक्स लोगों का बचा है। 10 लाख से अधिक वाहन चालक बिना टेक्स दिए इस टोल से जा चुके है। मुफ्त टोल होने के कारण वाहन चालक किसानों का धन्यवाद करते हुए भी टोल प्लाजा पर दिख जाते है। अभी तक किसानों की जिला प्रशासन से 3 बैठकें हो चुकी है। पहली बैठक टोल प्लाजा पर धरने के दौरान हुई थी। जिसमें किसानों ने जिला प्रशासन को टोल प्लाजा बंद करने संबंधी मांग पत्र दिया था। इसके बाद दूसरी बैठक धरना उठाने के बाद अधिकारियों से हुई थी लेकिन इस बैठक में NHAI का कोई अधिकारी मौजूद नहीं है। इसी तरह बीते दिन मंगलवार को किसानों के साथ जिला प्रशासन डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी ने बैठक की। किसानों ने उन्हें टोल प्लाजा की कमियां गिनवाई। एनएचएआई ने पहली सुनाई में हाईकोर्ट में कहा कि उनके 4 टोल बंद कर दिए गए हैं। एनएचएआई की याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने पंजाब सरकार को नोटिस जारी किया था। बता दें कि एनएचएआई ने लुधियाना के लाडोवाल टोल प्लाजा समेत चार टोल प्लाजा को बंद करने के खिलाफ पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर की हुई है। NHAI ने अपनी याचिका में पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट को बताया कि बार बार टोल प्लाजा पर अतिक्रमण कर उन्हे बंद किया जा रहा है। इतना ही नहीं राज्य सरकार के मंत्री भी इस प्रदर्शन में शामिल होकर इस अवैध कदम का समर्थन कर रहे हैं। याचिका के अनुसार इस तरह टोल बंद कर न सिर्फ कानून व्यवस्था आहत किया जा रहा बल्कि इससे राजस्व का भी नुकसान हो रहा है। कोर्ट को बताया गया कि NHAI तरफ से इन टोल पर ट्रेक्टर ट्रॉली तो पहले ही मुफ्त है इसके बावजूद इसे मुद्दा बनाया गया है। याचिका के अनुसार जो टोल बंद किए गए हैं उनमें लाडोवाल सहित अमृतसर का उसमा, जालंधर का चक्क बहनिया और अंबाला का घग्गर टोल है शामिल है। याचिका में किसानों के विरोध के कारण वित्तीय नुकसान का दावा करते हुए पंजाब क्षेत्र में लाडोवाल टोल प्लाजा समेत अन्य पर सुरक्षा सुनिश्चित करने और नुकसान की भरपाई करने के निर्देश देने की मांग की है। किसानों के विरोध के कारण टोल प्लाजा में टोल का काम और संग्रह बाधित हो गया और अपेक्षित टोल एकत्र नहीं किया जा सका। टोल के एकत्र न करने से राजमार्ग के रखरखाव में व्यवधान आया है और याचिकाकर्ता कंपनी पर प्रतिकूल वित्तीय प्रभाव पड़ रहा है। हाई कोर्ट से टोल शुल्क का संग्रह सुनिश्चित करने व लाडोवाल टोल प्लाजा में पर कानून-व्यवस्था का रखरखाव और याचिकाकर्ता कंपनी के कर्मचारियों की पूरी सुरक्षा देने की मांग की है।
  • Jalandhar: पिता का आर्शीवाद लेकर वोट डालने निकले Mohinder Bhagat, देखें वीडियो

    Jalandhar: पिता का आर्शीवाद लेकर वोट डालने निकले Mohinder Bhagat, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: वेस्ट हलके में आज सुबह से उप चुनाव को लेकर वोटिंग जारी है। वहीं सुबह 9 बजे तक शांतिमय ढंग से 10.30 प्रतिशत वोटिंग हो चुकी है। इस दौरान आप पार्टी के उम्मीदवार मोहिंदर भगत अपने पिता भगत चूनी लाल के पांव छूकर उनका आर्शीवाद लेकर वोट डालने के लिए रवाना हुए। इस दौरान मोहिंदर भगत ने लोगों से बढ़ चढ़कर वोटिंग करने की अपील की है। मोहिदंर भगत ने कहा कि आप पार्टी ने लोगों के अपील करते हुए कहा कि हमें वोट का इस्तेमाल करना चाहिए।

    उन्होंने कहा कि लोगों ने मन बना लिया है कि मौजूदा सरकार को दोबारा जीत हासिल करवाएंगी। मोहिदंर भगत ने कहा कि पिछले दिनों में सीएम भगवंत मान के प्रचार को लोगों ने काफी सराहा है। जिसके चलते लोग आप पार्टी को जीत हासिल करवाने में अहम भूमिका निभाएंगे। मोहिंदर ने कहा कि मौजूदा सरकार लोगों के कामों को हल करवाएंगी। पहले की तरह इस बार वेस्ट हलके के लोगों के कामों को पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता 10 जुलाई का इंतजार कर रही थी और लोगों पिछले 2 सालों के पेडिंग कामों को पूरा करने का इंतजार कर रही थी। ऐसे में इस बार आप पार्टी के उम्मीदवार को जीत हासिल करवाएगी। वहीं मोहिंदर भगत के मंत्री बनने के मामले में को लेकर उन्होंने कहा कि वह लोगों में सेवक बनकर काम करेंगे।

  • Jalandhar: BJP उम्मीदवार Sheetal Angural ने इस बूथ के बाहर किया हंगामा, देखें वीडियो

    Jalandhar: BJP उम्मीदवार Sheetal Angural ने इस बूथ के बाहर किया हंगामा, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: वेस्ट हलके में होने वाले उपचुनाव को लेकर भाजपा उम्मीदवार शीतल अंगुराल आज मॉडल हाउस पहुंचे। जहां शीतल अंगुराल द्वारा हंगामा किया गया। शीतल का आरोप है कि बाहर से व्यक्ति बुलाकर बूथ पर बैठाए जा रहे है। वहीं इस मामले को लेकर शीतल अंगुराल ने हंगामा करते हुए अधिकारियों को मामले की सूचना दी। इस दौरान शीतल अंगुराल ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। शीतल अंगुराल ने कहा कि वह एक घंटे से बाहरी व्यक्तियों को ढूंढ रहे थे। जिसके बाद उन्होंने मॉडल हाउस में बने बूथ के बाहर बाहर व्यक्तियों के आने पर जमकर हंगामा किया। उन्होंने कहा कि बूथ पर लोकल जिस भी पार्टी का आकर बैठ जाए उन्हें कोई एतराज नहीं है, लेकिन बाहरी व्यक्ति को बूथ पर आकर बैठने नहीं दिया जाएगा। इस मामले को लके काफी देर तक शीतल अंगुराल द्वारा हंगामा किया गया।

  • Punjab: लुटेरों ने किया व्यक्ति का Murder, हुए फरार, देखें वीडियो

    Punjab: लुटेरों ने किया व्यक्ति का Murder, हुए फरार, देखें वीडियो

    लुधियानाः महानगर में लुटेरों का आतंक दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। ताज़ा मामला लुधियाना से सामने आया है जहां हंबड़ा रोड पर लुटेरों ने एक व्यक्ति का कत्ल कर दिया है। बदमाश बुलेट मोटरसाइकिल चुरा कर भाग रहे थे। इस चोरों का पीछा कर रहे नोजवान के सिर पर बदमाशों ने राड और तेजधार हथियार से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया । मरने वाला सिधवां बेट के गांव गिद्दड़विंडी का बताया जा रहा है। सुखविंदर सिंह अपने भाई अंग्रेज सिंह के साथ दूसरी बाइक पर चोरों का पीछा कर रहा था, जो मामूली चोटों के साथ बच गया।

    लुधियाना ग्रामीण पुलिस के सिधवां बेट थाने में अज्ञात हमलावरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अंग्रेज सिंह के बयान के अनुसार, घटना तब शुरू हुई जब दो बदमाश सुबह करीब 3:45 बजे दीवार फांदकर उनके घर में घुस आए ओर चोरों ने बाइक का ताला खोल लिया और भागने का प्रयास किया। शोर सुनकर अंग्रेज सिंह के पिता जाग गए और अपने बेटों को सचेत किया। सुखविंदर सिंह और अंग्रेज सिंह ने तुरंत अपनी बाइक से चोरों का पीछा किया। पीछा करने पर वे सिधवां बेट हंबड़ा रोड की फरार हो गए। अंग्रेज सिंह ने बताया कि चोर तेजधार हथियार और लोहे की रॉड से लैस थे। उन्होंने कहा कि जब वह उनके करीब पहुंचे तो वे अपने हथियारों से उन पर हमला करने की कोशिश करने लगे। अंग्रेज ने कहा कि जब वह बदमाशों को पकड़ने के करीब पहुंचे तो बदमाशों में से एक ने सुखविंदर के सिर पर तेजधार हथियार से वार किया। जिस कारण वह दोनों बाइक से नीचे गिर गए और सुखविंदर बेहोश हो गया। इसके बाद हमलावर अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे।

    अंग्रेज सिंह मुताबिक वह भाई सुखविंदर को अस्पताल ले गए, जहां उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद उन्होंने पुलिस को इस सारी घटना की सूचना दी और शिकायत दर्ज कराई। सिधवां बेट थाने के एसएचओ इंस्पेक्टर जसवीर सिंह ने पुष्टि की कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस संदिग्धों की पहचान करने के लिए इलाके से सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। इस घटना से सिधवां बेट और आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने चोरी और वाहन चोरी की बढ़ती घटनाओं पर चिंता जताई। स्थानीय लोगों ने पुलिस से ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की।

  • Jalandhar: वोटिंग के दौरान Surinder Kaur का आया बयान, देखें वीडियो

    Jalandhar: वोटिंग के दौरान Surinder Kaur का आया बयान, देखें वीडियो

    जनता सरकार बनाना और उतारना जानती

    जालंधर, ENS: वेस्ट हलके में सुबह से वोटिंग शुरू हो गई है। वहीं इस मामले में मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस उम्मीदवार सुरिंदर कौर का बयान सामने आया है। सुरिंदर कौर ने कहा कि वोटरों ने मन बना लिया है। ऐसे में इस बार आप पार्टी के झाड़ू की धक्केशाही का जवाब वोटरों ने वोटिंग के जरिए देना है। उन्होंने कहा कि जनता सरकार बनाना भी जानती है और उसे उतारना भी जानती है। सुरिंदर कौर कहना है कि वह जानती है कि जनता कांग्रेस के पक्ष में फैसला सुनाएगी। हालांकि आज वोटिंग के दौरान वोटर कम गिनती में वोट डालते हुए दिखाई दे रहे है। ऐसे में लाईने भी लंबी नहीं लगी। वहीं सुरिदंर कौर ने कहा कि आप सरकार ने नगर निगम के चुनाव अभी तक नहीं करवाए है। ऐसे में इस उप चुनाव में जनता सरकार को जवाब देगी। वहीं उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि विपक्ष ने दंगे करवाने की कोशिश करनी है, ऐसे में वोटर शांतिपूर्वक वोट डालते हुए अपना काम करें। सुरिदंर कौर ने कहा कि इस समय सरकार डरी हुई है, जिसके चलते सभी यहां पर डेरा लगाकर बैठ गए है। सुरिंदर कौर ने विपक्ष पर वोटरों को लुभाने के आरोप लगाए है। वहीं उन्होंने कहा कि बाहर से कुछ लोग आए हुए है, ऐसे में अगर कोई जानी नुकसान होता है तो उसकी सरकार की जिम्मेदारी होगी।