Blog

  • By Election 2024: मतदान के दौरान Congress व BSP प्रत्याशी के समर्थक भिड़े, हुई फायरिंग; कई घायल

    By Election 2024: मतदान के दौरान Congress व BSP प्रत्याशी के समर्थक भिड़े, हुई फायरिंग; कई घायल

    देहरादूनः बदरीनाथ और मंगलौर विधानसभा सीट पर आज उपचुनाव होगा। मतदान सुबह आठ से शाम छह बजे तक होगा। सभी मतदान केंद्रों तक पोलिंग पार्टियां पहुंच चुकी हैं। बदरीनाथ से भाजपा ने पूर्व विधायक राजेंद्र भंडारी को प्रत्याशी बनाया है। भंडारी लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे। जनपद चमोली में बदरीनाथ विधानसभा में 105 मतदेय स्थलों से वेबकास्टिंग की जा रही है। बदरीनाथ विधानसभा के मतदेय स्थलों पर प्रातः 6ः30 बजे मॉक पोल शुरू हुए। मॉक पोल के पश्चात सुबह 8.00 बजे से मतदान प्रारंभ हो चुका है। बदरीनाथ विधानसभा उप चुनाव में पहले एक घंटे में 9.00 बजे तक 7.62 प्रतिशत मतदान हुआ।

    जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु खुराना ने आदर्श दिव्यांग मतदेय स्थल कुंड कालोनी में मतदान किया। इस दौरान उन्होंने बूथ पर मतदान व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया। बदरीनाथ विधानसभा उप चुनाव में 11.00 बजे तक 22.70 प्रतिशत मतदान हुआ। रुड़की के मंगलौर विधानसभा उपचुनाव में सुबह 8:00 बजे से मतदान शुरू हो गया है। विभिन्न स्थानों पर सुबह से ही मतदाताओं की लंबी लाइन लगी हुई है। वहीं प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। अर्धसैनिक बलों के अलावा बड़ी संख्या में पुलिस पीएससी के जवान तैनात हैं।

    मंगलौर विधानसभा उप चुनाव में पहले एक घंटे में 9.00 बजे तक 8.74 प्रतिशत मतदान हुआ। उप चुनाव में 11 बजे तक 27.45 प्रतिशत मतदान हुआ। मंगलौर विधानसभा के उपचुनाव में लिब्बरहेडी के बूथ नंबर 54 पर कांग्रेस और बसपा प्रत्याशी के समर्थक आपस में भिड़ गए। मंगलौर के लिब्बरहेड़ी गांव में बूथ संख्या 54 पर कुछ लोग मतदान करने के लिए जा रहे थे। जब वह मतदान केंद्र के परिसर में पहुंचे तो यहां पर पहले से मौजूद कुछ लोगों ने उनको वापस जाने के लिए कहा।

    बताया गया कि वह लोग नहीं चाहते थे कि मतदान किया जाए। इस बात को लेकर बहस शुरू हो गई। पुलिस कुछ समझ पाती, उससे पहले ही जमकर मारपीट हो गई। इसके बाद फायरिंग शुरू हो गई। जिससे यहां पर भगदड़ मच गई। पुलिस को इस बात की सूचना दी गई। इसके बाद एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह, एसपी क्राइम पंकज गैरोला कई सीओ एवं थानाध्यक्ष को लेकर मौके पर पहुंच गए।

    हंगामा कर रहे लोगों को लाठियां भांजकर खदेड़ा गया। पुलिस ने बताया कि चार लोग घायल हुए हैं। जिनके नाम शकील अहमद, शहबान और तौकीर हैं। मतदान शांतिपूर्वक चल रहा है। उपद्रवियों की तलाश शुरू कर दी गई है। लोगों को निर्भय होकर मतदान करने के लिए कहा जा रहा है। भाजपा ने मंगलौर विधानसभा सीट से करतार सिंह भड़ाना को प्रत्याशी बनाया है। भड़ाना हरियाणा और उत्तर प्रदेश में विधायक रह चुके हैं। उन्होंने लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी। जबकि कांग्रेस ने मंगलौर सीट से पूर्व विधायक काजी मोहम्मद निजामुद्दीन और बदरीनाथ सीट से लखपत बुटोला पर दांव लगाया है।

  • Jalandhar: कमिश्नर दफ्तर पहुंचे Raja Warring ने लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    Jalandhar: कमिश्नर दफ्तर पहुंचे Raja Warring ने लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: वेस्ट हलके में सुबह से चल रही वोटिंग के दौरान आज कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग कमिश्नर दफ्तर पहुंचे। जहां उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि बीते दिन भारी मात्रा में सामान पकड़ा गया था। वहीं आज बूथ पर राजा वडिंग ने बाहरी व्यक्तियों के बैठने को लेकर सवाल खड़े किए है। उन्होंने आरोप लगाए है कि मशीनरी का दुरप्रयोग किया गया है। राजा ने कहा कि अभी भी काफी बाहरी वर्कर बूथों पर बैठे हुए है।

    राजा ने कहाकि उन्होंने अपने प्रशासन से अपील की है कि बाहरी व्यक्तियों को बूथों से बाहर किया जाए। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पता चल गया तो वह उनका घेराव करने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि इसी मामले को लेकर वह आज कमिशनर दफ्तर पहुंचे है। इस दौरान कार्यकर्ताओं को अपील करते हुए राजा ने कहा कि वह और राजिंदर बेरी यहीं पर है, ऐसे में कार्यकर्ताओं को घबराने की जरूरत नहीं है। वह किसी भी कार्यकर्ता के साथ धक्का नहीं होने देंगे।

  • Jalandhar: 11 बजे तक इतने प्रतिशत हुई वोटिंग

    Jalandhar: 11 बजे तक इतने प्रतिशत हुई वोटिंग

    जालंधर, ENS: वेस्ट विधानसभा सीट शीतल अंगुराल के इस्तीफा देने के बाद इस सीट पर आज उप चुनाव हो रहे है। सुबह से शांतिमय ढंग से वोटिंग चल रही है, अभी तक किसी तरह के हंगामे की सूचना सामने नहीं आई है। वहीं 11 बजे तक 23.4 फीसदी वोटिंग हो चुकी है। बता देंकि यह सीट जितनी आप पार्टी के अहम है, उतनी ही भाजपा उम्मीदवार के लिए अहम मानी जा रही है। दरअसल, भाजपा उम्मीदवार पहले आप पार्टी से इस सीट पर जीत हासिल कर चुके है।

    ढाई साल बाद उन्होंने आप पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद यह सीट खाली हो गई थी। बताया जा रहा हैकि भाजपा की दिल्ली की टीम ने जालंधर वेस्ट उपचुनाव से किनारा रखा है। कोई भी केंद्रीय मंत्री प्रचार के लिए नहीं आया। भाजपा अगर सीट हार जाती है तो जाखड़ की लीडरशिप पर सवाल उठना तय है। कारण, शीतल अंगुराल एक विधायक होते हुए भाजपा में शामिल हुए। इस सीट से भाजपा के चुन्नी लाल भगत तीन बार जीत चुके हैं और पंजाब में मंत्री भी रहे हैं।

  • Punjab: मौसम विभाग ने Rain का Yellow Alert किया जारी, देखें वीडियो

    Punjab: मौसम विभाग ने Rain का Yellow Alert किया जारी, देखें वीडियो

     मोहाली : मानसून की गति धीमी पड़ने से एक बार फिर गर्मी और उमस बढ़ गई है। मौसम विभाग ने अब 12 जुलाई के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।  हालांकि आज सुबह मोहाली में कुछ समय के लिए बारिश हुई है। जिसने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई है। वहीं, तापमान में भी बढ़ोतरी होने लगी है। पिछले दिन से अधिकतम तापमान में 1.7 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। गुरदासपुर में 38 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। इस मौसम में डेंगू जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में लोगों को ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है।

    पिछले 24 घंटों में मौसम विभाग ने बठिंडा को छोड़कर किसी भी इलाके में बारिश दर्ज नहीं की है। बठिंडा में 0.5 एमएम बारिश हुई है। बाकी सभी इलाकों में बारिश शून्य दर्ज की गई है। वहीं लगभग सभी जिलों का तापमान 35 डिग्री को पार कर गया है। उम्मीद है कि इसमें और बढ़ोतरी होगी। जल्द ही यह चालीस को भी पार कर सकता है। हालांकि आज कई जिलों में बादल छाए रहेंगे।
  • Jalandhar: वोट डालने पहुंचे BSP उम्मीदवार का आया बयान, देखें वीडियो

    Jalandhar: वोट डालने पहुंचे BSP उम्मीदवार का आया बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: वेस्ट हलके में आज उप चुनाव को लेकर वोटिंग जारी है। सुबह से शांतिमय ढंग से वोटिंग हो रही है। वहीं बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार बिंदर लाखा ने अपने वोट का इस्तेमाल किया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमें शिरोमणि अकाली दल के सभी कार्यकर्ताओं का पूरा समर्थन मिला और एसजीपीसी सदस्य कुलवंत सिंह मनन ने भी उनके लिए दिन-रात एक किया। उन्होंने कहा कि आने वाली 13 तारीख को पता चलेगा कि लोग कितना भारी फतवा देते हैं।

    वहीं बसपा उम्मीदवार ने कहाकि वह वोट डालने के लिए थोड़ लेट हो गए, हालांकि उनके समर्थक सुबह से वोटिंग कर रहे है। वहीं गर्मी के मौसम में बूटा दिया जाने को लेकर बसपा उम्मीदवार ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को 100 से अधिक बूटा लगाने चाहिए और पर्यावरण को फिर से हरा भरा किया जाए। वहीं अकाली दल को लेकर कहा कि उनका भरपूर समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि अकाली दल की शहरी टीम उनके साथ पूरा सहयोग कर रही है।

  • Jalandhar: वेस्ट हलके में BJP का खाली पड़ा यह बूथ, देखें Live

    Jalandhar: वेस्ट हलके में BJP का खाली पड़ा यह बूथ, देखें Live

    जालंधर, ENS: वेस्ट हलके में सुबह से वोटिंग जारी है। शातिंमय ढंग से सुबह से वोटिंग चल रही है। आज सुबह शीतल अंगुराल ने मॉडल हाउस में बाहरी व्यक्तियों के बूथ पर बैठने को लेकर हंगामा किया था। लेकिन लक्ष्मी नारायण मंदिर के पास बने भाजपा के बूथ की तस्वीरें सामने आई है। जिस पर कोई व्यक्ति नहीं बैठा हुआ। बताया जा रहा है कि यह बूथ सुबह से ही खाली पड़ा हुआ है। कहा जा रहा है कि इस बूथ पर भाजापा का सुबह से ही कोई कार्यकर्ता नहीं बैठा है। हालांकि अकाली दल अमृतसर, कांग्रेस और आप पार्टी के बूथ में हलचल दिखाई दे रही है।

  • पेड़ से टकराई Car, 5 की मौ’त, 6 घायल

    पेड़ से टकराई Car, 5 की मौ’त, 6 घायल

    नर्मदापुरम : टवेरा कार सड़क से उतरकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में 11 युवकों को चोट आई। घटना के बाद अस्पताल ले जाते समय  5 युवकों ने दम तोड़ दिया। 6 युवक जिन्हें रात में ही नर्मदापुरम के जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बाद में इनमें से 5 को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि सभी शादी में साड़िया गए थे।

    वहां से वापस पिपरिया लौटते समय हादसा हुआ। कार का ऊपरी हिस्सा पेड़ की डाल से रगड़ता हुआ निकला। इस वजह से सभी के सिरों में चोट आई है। घटना गत रात 1.30 बजे पिपरिया में साड़िया रोड पर हुई। पिपरिया सिटी थाने के एसआई एमएस बट्टी ने बताया कि घायलों को गाड़ी के कांच तोड़कर बाहर निकाला गया। पुलिस मौके पर है और मामले की जांचकर रही है।

  • Jacqueline Fernandez के महंगे ग‍िफ्ट को लेकर ED ने लिया एक्शन

    Jacqueline Fernandez के महंगे ग‍िफ्ट को लेकर ED ने लिया एक्शन

    मुबंई: बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। ठग सुकेश चंद्रशेखर से उनका पीछा छूट पा रहा है। ED ने एक बार फिर उन्हें तलब किया है। दरअसल, सुकेश चंद्रशेखर की ओर से चलाए जा रहे कथित जबरन वसूली रैकेट से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस के तहत जैकलीन को तलब किया गया है। बता दें कि फिलहाल सुकेश चंद्रशेखर तिहाड़ जेल में बंद है। उसने जैकलीन को काफी महंगे गिफ्ट और लग्जरी कार गिफ्ट की थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईडी से जुड़े एक सूत्र ने बताया है कि जांच एजेंसी को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कुछ नए सबूत हाथ लगे हैं, जिसकी पुष्टि करने के लिए एक्ट्रेस को दोबारा तलब किया गया है।

  • School पर हुआ हवाई हमला, 29 की मौ’त

    School पर हुआ हवाई हमला, 29 की मौ’त

    नई दिल्ली : दक्षिणी गाजा पट्टी में इजरायल ने एक स्कूल पर भीषण हवाई हमला किया है। इस हमले में कम से कम 29 लोग मारे गए हैं। गाजा शहर में इजरायली टैंकों के आगे बढ़ने से हमले से लगी औग और भयानक गोलाबारी के बीच हजारों निवासियों को भागने के लिए मजबूर होना पड़ा। इजरायल ने यह आक्रामक हमला  मंगलवार को किया था, जिसके बारे में हमास ने पहले ही निवासियों को चेतावनी दी थी। इससे युद्धविराम वार्ता ख़तरे में पड़ सकती है।

    फ़िलिस्तीनी चिकित्सा अधिकारियों ने कहा कि हवाई हमले ने दक्षिणी गाजा में खान यूनिस के पूर्व अबासन शहर में एक स्कूल के बाहर विस्थापित परिवारों के तंबुओं पर हमला किया, जिसमें कम से कम 29 लोग मारे गए। मरने वालों में से अधिकांश महिलाएं और बच्चे थे।

  • BCCI से मिलने वाली Bonus राशि को लेकर Rahul Dravid ने जीता लोगों का दिल

    BCCI से मिलने वाली Bonus राशि को लेकर Rahul Dravid ने जीता लोगों का दिल

    नई दिल्लीः राहुल द्रविड़ को सही मायने में भारतीय क्रिकेट का जेंटलमैन क्यों कहा जाता है, इसका उन्होंने एक और ताजा उदाहरण पेश किया है। दरअसल, BCCI द्वारा T-20 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम के लिए घोषित 125 करोड़ रुपये की राशि में से 5 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि का आधा हिस्सा छोड़ने का फैसला किया है। रोहित शर्मा की टीम द्वारा फाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर खिताब जीतने के बाद, बीसीसीआई ने घोषणा की कि थी कि टीम, कोचिंग स्टाफ और सहयोगी स्टाफ को नकद पुरस्कार के रूप में कुल 125 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। मुख्य कोच राहुल द्रविड़ को 5 करोड़ रुपये मिले थे। जबकि टीम के अन्य कोचों को 2.5 करोड़ रुपये दिए जाने थे।

    ऐसे में राहुल ने फैसला किया है कि वह भी अन्य कोचों की ही तरह 2.5 करोड़ लेंगे। यानी द्रविड़ ने अपने सहयोगी स्टाफ के बराबर बोनस लेने का फैसला किया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई सूत्र ने बताया कि जितना राशि बाकी कोचों को मिली है उतना ही बोनस राहुल द्रविड़ भी लेना चाहते थे। बीसीसीआई उनके फैसले का सम्मान करती है। गौर करने वाली बात यह है कि द्रविड़ ने 2018 में भारत की अंडर-19 वर्ल्ड कप विजेता टीम के मुख्य कोच के रूप में भी ऐसा ही रुख अपनाया था। उस समय द्रविड़ को 50 लाख रुपये मिलने थे, जबकि सहयोगी स्टाफ के अन्य सदस्यों को 20-20 लाख रुपये मिलने वाले थे।

    ऐसे में द्रविड़ ने इस तरह के विभाजन से इनकार कर दिया, जिससे बीसीसीआई को वितरण प्रतिशत बदलने और सभी को समान रूप से पुरस्कृत करने के लिए मजबूर होना पड़ा। बोर्ड ने इसके बाद नकद पुरस्कारों की संशोधित सूची जारी की, जिसमें द्रविड़ सहित सहयोगी स्टाफ के प्रत्येक सदस्य को 25 लाख रुपये दिए गए। द्रविड़ ने कई बार अपनी निस्वार्थ शैली के लिए प्रशंसा बटोरी है। अपने सक्रिय खेल के दिनों में एक बल्लेबाज के रूप में भी, उन्होंने टीम के हितों को सबसे पहले रखा. एक कोच के रूप में द्रविड़ ने अपने काम से फैन्स का दिल जीता है। बता दें कि टी-20 वर्ल्ड कप में राहुल द्रविड़ के साथ सहयोगी स्टाफ में गेंदबाजी कोच पारस महाम्ब्रे, फील्डिंग कोच टी दिलीप और बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर शामिल थे।