Blog

  • बादलों की गरज के साथ शुरू हुई बूंदाबांदी, बढ़ी ठिठुरन, देखें वीडियो

    नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में सोमवार को पूरे दिन बादल छाए रहने के बाद देर शाम को हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। इसके साथ ही एनसीआर के शहरों नोएडा, गाजियाबाद में भी बूंदाबांदी का सिलसिला जारी हो गया है। फरीदाबाद और गुरुग्राम में भी शाम को हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई। हल्की बारिश से लोगों को प्रदूषण से राहत तो मिलेगी, साथ ही अब सर्दी भी बढ़ जाएगी। वहीं नोएडा और गाजियाबाद में गरज चमक भी हो रही है। साथ ही हवा भी चल रही है, जिस कारण अब ठिठुरन भी बढ़ गई है।

    मौसम विभाग ने संभावना जताई कि दिल्ली के कई स्थानों (मुंडका, जाफरपुर, नजफगढ़, द्वारका, इंडिया गेट, पालम, लोदी रोड, आईजीआई एयरपोर्ट, वसंत विहार, आरके पुरम, डिफेंस कॉलोनी, लाजपत नगर, वसंत कुंज, हौज खास, मालवीय नगर, कालकाजी, महरौली, तुगलकाबाद, छत्तरपुर, इग्नू, आयानगर, डेरामंडी) के साथ ही एनसीआर (बहादुरगढ़, नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मानेसर, बल्लभगढ़) रोहतक, चरखी दादरी, मट्टनहेल, झज्जर, फरुखनगर, कोसली (हरियाणा) के आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम तीव्रता वाली बारिश और 30-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी।

  • ਪੰਜਾਬ : ਨਜਾਇਜ਼ ਮਾਈਨਿੰਗ ਦੇ ਮਾਮਲੇ ਚ 7 ਗਿਰਫ਼ਤਾਰ , ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ 

     ਪਠਾਨਕੋਟ (ENS) : ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਸਰਹੱਦ ਨਾਲ ਲੱਗਦੇ ਹਿਮਾਚਲ, ਜੰਮੂ-ਕਸ਼ਮੀਰ ਤੋਂ ਮਾਈਨਿੰਗ ਮਾਫੀਆ ਪਿਛਲੇ ਕਾਫੀ ਸਮੇਂ ਤੋਂ ਗੁਪਤ ਤਰੀਕੇ ਨਾਲ ਰੇਤਾ-ਬੱਜਰੀ ਦਾ ਕੱਚਾ ਮਾਲ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਸੀਮਾ ‘ਤੇ ਲਿਆ ਰਿਹਾ ਹੈ ।  ਪੁਲਿਸ ਅਤੇ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਨੂੰ ਚਕਮਾ ਦੇਕੇ ਮਾਫੀਆ ਚਾਂਦੀ ਕੁੱਟ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਪਠਾਨਕੋਟ ਪੁਲਿਸ  ਨੇ ਨਜਾਇਜ਼ ਮਾਈਨਿੰਗ ‘ਤੇ ਸ਼ਿਕੰਜਾ ਕੱਸਦੇ ਹੋਏ  ਹਿਮਾਚਲ ਪ੍ਰਦੇਸ਼ ਤੋਂ ਪੰਜਾਬ ‘ਚ ਰੇਤਾ-ਬੱਜਰੀ ਦਾ ਕੱਚਾ ਮਾਲ ਲੈ ਕੇ ਜਾ ਰਹੇ 5 ਟਰੈਕਟਰ ਟਰਾਲੀਆਂ ਨੂੰ ਕਾਬੂ ਕੀਤਾ ਹੈ | ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ 5 ਟਰੈਕਟਰ ਟਰਾਲੀ ਮਾਲਕਾਂ ਅਤੇ 2 ਕਰੱਸ਼ਰ ਮਾਲਕਾਂ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਕਰ ਲਿਆ ਹੈ। 

     ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਡੀ.ਐਸ.ਪੀ. ਸਮੀਰ ਸਿੰਘ ਮਾਨ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਹ ਪਿਛਲੇ ਕੁਝ ਸਮੇ ਤੋਂ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਦੀ ਭਾਲ ਕਰ ਰਹੇ ਸਨ । ਜੋ ਹਿਮਾਚਲ ਤੋਂ ਰੇਤਾ ਅਤੇ ਬਜਰੀ ਦਾ ਸਮਾਨ ਪੰਜਾਬ ਲਿਆਂਦੇ ਸਨ। ਅੱਜ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਨਜਾਇਜ਼ ਮਾਈਨਿੰਗ ਦਾ ਕਾਰੋਬਾਰ ਕਰਦੇ  7 ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕੀਤਾ ਹੈ। ਪੁਲਿਸ ਵਲੋ ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਤੋਂ ਪੁੱਛ ਗਿੱਛ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਪੁਲਿਸ ਵਲੋਂ ਰੇਤ ਮਾਫੀਆ ਤੇ ਸਖਤੀ ਅਗੇ ਵੀ ਜਾਰੀ ਰਹੇਗੀ।

  • डेरा बाबा रुद्रानंद में आयोजित पंचभीष्म महायज्ञ सोमवार को पूर्णाहुति के साथ संपन्न

    ऊना/ सुशील पंडित: डेरा बाबा रुद्रानंद में आयोजित पंचभीष्म महायज्ञ सोमवार को पूर्णाहुति के साथ संपन्न हो गया। आश्रम अधिष्ठाता स्वामी सुग्रीवानंद महाराज ने खुद पूर्णाहुति डालकर इस धार्मिक अनुष्ठान का समापन किया। मेले में आस्था और श्रद्धा का खूब जनसैलाब देखने को मिला। पंचभीष्म मेले के चलते डेरा बाबा रुद्रानंद में भारत ही नहीं बल्कि विदेश के श्रद्धालु भी नतमस्तक हुए। महायज्ञ के उपलक्ष में आश्रम परिसर में चल रहे हवन यज्ञ में पवित्र आहुतियां डाली गई जिसका समापन पूर्णाहुति के साथ आश्रम अधिष्ठाता विद्या अलंकार एवं वेदांताचार्य 1008 स्वामी सुग्रीवानंद जी महाराज ने किया।
  • शादी समारोह में शामिल होने आए दो व्यक्तियों को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौत

    शादी समारोह में शामिल होने आए दो व्यक्तियों को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौत

    ऊना/ सुशील पंडित: जिला मुख्यालय से करीब दस किलोमीटर दूर गांव घंडावल के समीप एक अज्ञात वाहन की टक्कर से दो व्यक्तियों की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा बीती रात करीब साढ़े 10 बजे का है। दोनों व्यक्ति गांव घंडावल के समीप शादी समारोह में जा रहे थे। इस दौरान शादी में शिरकत करने पहुंचे दो व्यक्ति ऊना अम्ब मार्ग को पार कर दूसरी ओर जा रहे थे। इसी बीच एक तेज रफ्तार वाहन ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया। घटनास्थल पर लोगों का जमघट लग गया। गंभीर रूप से घायलों को ऊना अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन तब तक दोनों दम तोड़ चुके थे। मृतकों की पहचान मनोहर निवासी शिमला और दिनेश निवासी गांव ईसपुर जिला ऊना के रूप में हुई है। 
    इस संबंध में जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
  • दुलैहड़ के हीरांनगर में शिव परिवार मूर्तियां स्थापित

    शिव महिमा का किया गुणगान 
    ऊना/सुशील पंडित: उप तहसील दुलैहड़ के  गांव हीरांनगर के माजरा बोलेबाल में सोमवार को पूजा अर्चना के बाद शिव परिवार की मूर्ति स्थापना की गई। इस मौके पर मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा के उपरांत मूर्तियों को बिराजमान किया गया । श्रद्धालुओं ने ओम नमो शिवाय गुरु मंत्र व शिव महिमा का गुणगान किया । और लंगर लगाया गया । इस मौके पर  श्रद्धालुओं में सुभाष चंद , मंगत राम, अवतार सिंह, राम कुमार, विक्रम सिंह, दीपक, रविन्द्र कुमार आदि उपस्थित रहे। मंदिर के सेवक पण्डित किशोरी लाल शास्त्री ने बताया कि वोलेवाल गांव के निवासी दीपक कुमार ने अपने पूर्वजों की याद को जीवंत रखने के लिय मंदिर के लिय भूमि को दान किया है। ओर स्थानीय लोगों के सहयोग से शिव  मन्दिर का निर्माण किया गया। उन्होंने कहा कि बोलेवाल में शिव मंदिर बनने से श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। श्रद्धालु अब मंदिर में पूजा पाठ कर अपना भाग्य सफल बनाएंगे।
  • ਕੈਨੇਡਾ ਚ ਪੰਜਾਬੀ ਦੀ ਮੋਤ, ਪਿੰਡ ਪੁੱਜੀ ਮ੍ਰਿਤਕ ਦੇਹ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਤਰਨ ਤਾਰਨ: ਪਿੰਡ ਮੀਆਂਵਿੰਡ ਦੇ 7 ਮਹੀਨੇ ਪਹਿਲਾ ਹਰਭੇਜ ਸਿੰਘ (31) ਪੁੱਤਰ ਜੋਗਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਵਾਸੀ ਮੀਆਂਵਿੰਡ ਦੀ ਕਨੇਡਾ ਵਿਚ ਹਾਰਟ ਅਟੈਕ ਨਾਲ ਮੌਤ ਹੋ ਗਈ ਸੀ। ਜਿਸਦੀ ਮ੍ਰਿਤਕ ਦੇਹ ਅੱਜ ਪਿੰਡ ਮੀਆਂਵਿੰਡ ਪੁੱਜੀ ਅਤੇ ਪਰਿਵਾਰ ਵੱਲੋਂ ਅੰਤਿਮ ਸੰਸਕਾਰ ਕੀਤਾ ਗਿਆ।

    ਪਰਿਵਾਰਿਕ ਮੈਂਬਰਾਂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਹਰਭੇਜ ਪਹਿਲਾ 7 ਸਾਲ ਦੁਬਈ ਵਿਚ ਡਰਾਈਵਰੀ ਦੀ ਨੌਕਰੀ ਕਰਨ ਉਪਰੰਤ ਹੁਣ 7 ਮਹੀਨੇ ਪਹਿਲਾਂ ਹੀ ਕਨੇਡਾ ਗਿਆ ਸੀ। ਜਿੱਥੇ ਉਸਦੀ ਹਾਰਟ ਅਟੈਕ ਨਾਲ ਮੌਤ ਹੋ ਗਈ। ਕਨੇਡਾ ਵਿਚ ਲਗਾਤਾਰ ਹੋ ਰਹੀਆਂ ਮੌਤਾਂ ਤੇ ਪਰਿਵਾਰਿਕ ਮੈਂਬਰਾ ਨੇ ਚਿੰਤਾ ਪ੍ਰਗਟਾਉਂਦਿਆਂ ਕਿਹਾ ਇਸਦੇ ਕਾਰਨਾ ਦਾ ਵੀ ਪਤਾ ਸਰਕਾਰਾਂ ਨੂੰ ਲਗਾਉਣਾ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ। ਆਏ ਦਿਨ ਕਨੇਡਾ ਵਿੱਚ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਦੀਆਂ ਹੋ ਰਹੀਆਂ ਮੌਤਾਂ ਚਿੰਤਾ ਦਾ ਵਿਸ਼ਾ ਹਨ।

  • AC बस में लगी भीषण आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो 

    प्रयागराज: स्टेनली रोड पर सोमवार शाम करीब 40 किमी की रफ्तार से जा रही एसी बस आग का गोला बन गई। सिविल लाइंस बस अड्डे से लखनऊ के लिए रवाना हुई इस बस में 20 यात्री सवार थे। आग लगते ही सभी मदद की आवाज लगाते हुए बाहर भाग निकले। चालक व परिचालक ने भी बस से कूदकर अपनी जान बचाई। मौके पर पहुंचे फायरकर्मियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

    सिविल लाइंस बस अड्डे से 20 यात्रियों को लेकर आलमबाग डिपो की वातानुकूलित (एसी) बस सोमवार शाम करीब 4:30 बजे लखनऊ के लिए रवाना हुई। महाराणा प्रताप चौराहा पार करने के बाद चालक ने वाहन की रफ्तार बढ़ाई। करीब 40 की रफ्तार से दौड़ रही बस 4:45 बजे जैसे ही बेली अस्पताल के सामने पहुंची आगे के हिस्से से आग की लपट उठने लगी। यह देखकर चालक लालजी ने बस रोकी और दरवाजा खोलकर बाहर कूद गया।

    परिचालक अंगद चिल्लाया तो सवार यात्री भी मदद की आवाज लगाते हुए अपना-अपना सामान लेकर आनन-फानन में बस से उतर गए। पलभर में ही बस आग का गोला बन गई। इससे राहगीरों में अफरातफरी मच गई। सड़क के दोनों तरफ लोगों ने अपने वाहन जहां-तहां रोक दिया। खबर पाकर करीब पांच बजे फायरकर्मी पहुंचे और एक घंटे की कोशिश के बाद आग पर काबू पा लिया।

    हालांकि, तब तक बस पूरी तरह नष्ट हो चुकी थी। आग किन कारणों से लगी, यह स्पष्ट नहीं है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी डा. आरके पांडेय का कहना है कि चालक, परिचालक समेत सभी यात्री सुरक्षित हैं। यात्रियों को दूसरी बस से लखनऊ रवाना किया गया है। इंजन के पास लगे तारों में शार्टसर्किट होने से आग लगने की आशंका है।

  • ਪੰਜਾਬ : ਗੁਰੂਘਰ ਵੀ ਨਹੀਂ ਸੁਰੱਖਿਅਤ ! ਕਾਊਂਟਰ ਤੋਂ ਇਕ ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਹੋਏ ਚੋਰੀ

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ: ਸੱਚਖੰਡ ਸ੍ਰੀ ਹਰਿਮੰਦਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਸੰਗਤਾਂ ਪਾਸੋਂ ਅਰਦਾਸ ਦੀ ਮਾਇਆ ਇਕੱਤਰ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਕਾਊਂਟਰ ਤੋਂ ਇਕ ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਚੋਰੀ ਹੋ ਗਿਆ ਹੈ। ਇਹ ਘਟਨਾ ਐਤਵਾਰ ਦੇਰ ਰਾਤ ਦੀ ਹੈ ਜਦੋਂਕਿ ਦੁੱਖ ਭੰਜਣੀ ਬੇਰੀ ਬਾਹੀ ਵਾਲੇ ਪਾਸੇ ਬਣੇ ਕਾਊਂਟਰ ‘ਤੇ ਤਾਇਨਾਤ ਕਲਰਕ ਰਸ਼ਪਾਲ ਸਿੰਘ ਬੈਠਾ ਸੀ ਤਾਂ ਇਕ ਔਰਤ ‘ਤੇ 2 ਵਿਅਕਤੀ ਉਸ ਪਾਸ ਪਹੁੰਚੇ ਤੇ ਰਸੀਦ ਕਟਵਾਈ। ਜਦੋਂ ਕਲਰਕ ਦਾ ਧਿਆਨ ਇਕ ਵਿਅਕਤੀ ਦੇ ਪੈਸੇ ਡਿੱਗਣ ਵਾਲੇ ਪਾਸੇ ਗਿਆ ਤਾਂ ਕਲਰਕ ਨੇ ਸਬੰਧਤ ਵਿਅਕਤੀ ਨੂੰ ਪੈਸੇ ਚੁੱਕਣ ਲਈ ਕਿਹਾ ਤਾਂ ਵਿਅਕਤੀ ਦੇ ਪੈਸੇ ਚੁੱਕਣ ਦੇ ਸਹਿਯੋਗ ਸਮੇਂ ਦੂਸਰੇ ਇਕ ਵਿਅਕਤੀ ਨੇ ਕਾਊਂਟਰ ਦੇ ਗੱਲੇ ‘ਚੋਂ ਇਕ ਲੱਖ ਰੁਪਏ 50-50 ਹਜ਼ਾਰ ਦੇ ਦੋ ਬੰਡਲ ਚੋਰੀ ਕਰ ਲਏ। ਪੈਸੇ ਕੱਢਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਤਿੰਨੋਂ ਰਫੂ ਚੱਕਰ ਹੋ ਗਏ।

    ਇਹ ਘਟਨਾ ਸੰਬੰਧਿਤ ਕਲਰਕ ਨੂੰ ਤਕਰੀਬਨ ਇਕ ਘੰਟੇ ਬਾਅਦ ਉਸ ਸਮੇਂ ਪਤਾ ਲੱਗੀ। ਜਦੋਂ ਉਸ ਨੇ ਕੈਸ਼ ਦਾ ਮਿਲਾਨ ਕੀਤਾ ਤਾਂ ਇਕ ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਘੱਟ ਸੀ। ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਸੀਸੀਟੀਵੀ ਦੀ ਘੋਖ ਕਰਕੇ ਮੁਲਜ਼ਮਾਂ ਨੂੰ ਲੱਭਣ ਦੀ ਭਾਲ ਵਿੱਚ ਲੱਗੇ ਹੋਏ ਹਨ। ਕਿਤੇ ਨਾ ਕਿਤੇ ਇਸ ਘਟਨਾ ਦੇ ਨਾਲ ਪ੍ਰਬੰਧਕਾਂ ‘ਤੇ ਵੀ ਸਵਾਲੀਆ ਚਿੰਨ੍ਹ ਲੱਗਦਾ ਹੈ। ਜੇਕਰ ਗੁਰੂ ਘਰ ਦੇ ਗੱਲੇ ਹੀ ਸੁਰੱਖਿਅਤ ਨਹੀਂ ਤਾਂ ਸੰਗਤ ਦਾ ਕੀਮਤੀ ਸਾਮਾਨ ਜੋ ਕਿ ਸੰਗਤਾਂ ਆਪਣੇ ਨਾਲ ਰੱਖਦੀਆਂ ਹਨ ਕਿਸ ਤਰ੍ਹਾਂ ਸੁਰੱਖਿਤ ਹੋਵੇਗਾ।

    ਇਸ ਸਬੰਧ ਵਿੱਚ ਸੱਚਖੰਡ ਸ੍ਰੀ ਹਰਿਮੰਦਰ ਸਾਹਿਬ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਮੈਨੇਜਰ ਭਗਵੰਤ ਸਿੰਘ ਤੰਗੇੜਾ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਨੌਸਰਬਾਜ਼ਾਂ ਵੱਲੋਂ ਕਲਰਕ ਨੂੰ ਧੋਖਾ ਦੇ ਕੇ ਗੱਲੇ ‘ਚੋਂ ਇਕ ਲੱਖ ਰੁਪਿਆ ਚੋਰੀ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਜਿਸ ਦੀ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਦਰਜ ਕਰਵਾਈ ਗਈ ਹੈ। ਆਪਣੇ ਤੌਰ ‘ਤੇ ਵੀ ਸੀਸੀਟੀਵੀ ਰਾਹੀਂ ਇਨ੍ਹਾਂ ਨੌਸਰਬਾਜਾਂ ਦਾ ਪਤਾ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਇਹ ਪੰਜਾਬ ਤੋਂ ਬਾਹਰ ਦੇ ਲੱਗਦੇ ਹਨ।

  • वंगाणा में 28 लाख की लागत से बनने वाली लिंक सड़क का विधायक भुट्टो ने किया भूमि पूजन

    उक्त सड़क के दोनों छोर पर लगेगी स्ट्रीट लाईट, छोटे बाहनों की होगी आवाजाही: भुट्टो 


    ऊना/सुशील पंडित: उपमंडल बंगाणा के सिविल अस्पताल एवं डिग्री कॉलेज को बंग बाज़ार के मध्य से जाने वाले लिंक रोड का 28 लाख की लागत से होने वाले सुधारीकरण का विधायक भुट्टो ने भूमि पूजन किया। उक्त लिंक सड़क उबड़ खाबड़ होने से जनता को परेशानी हो रही थी। क्योंकि बंगाणा बाजार से 800 मीटर की दूरी पर डिग्री कॉलेज है और बंगाणा डिग्री कॉलेज में एक हजार से ज्यादा छात्र शिक्षा ग्रहण करने के लिए आते है। उक्त लिंक सड़क और सीवरेज का कार्य शुरू हुआ था और सीवरेज काम पूरा होने पर उन्होंने सड़क को उबड़ खाबड़ बनाकर छोड़ दिया है। जहां पर पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। 


    विधायक भुट्टो ने दो माह पूर्व उक्त लिंक सड़क का मुआयना किया और लोकनिवि को एस्टीमेट बनाने के आदेश दिए। जिस का 28 लाख एस्टीमेट विभाग द्वारा तैयार किया। भुट्टो ने कहा कि डिग्री कॉलेज के साथ बंगाणा का एक मात्र सिविल अस्पताल है जहां पर हर दिन सैकड़ों लोग स्वास्थ्य लाभ लेने के लिए जाते है और सिबिल अस्पताल और डिग्री कॉलेज को सीधा रास्ता उक्त सड़क है। लेकिन सड़क की हालात दयनीय होने पर जनता को परेशानी हो रही थी। विधायक ने कहा कि 800 मीटर की लंबाई वाली इस सड़क पर सुधारीकरण पर 28 लाख की धनराशि खर्च होगी और बढ़िया प्रारूप से सड़क का सुधारीकरण और सड़क की दोनों तरफ लाईट लगाई जाएगी। 


    भुटटो ने कहा कि उक्त लिंक सड़क पर केवल कॉलेज छात्र या फिर छोटी गाड़ियों के लिए आवाजाही होगी। बड़ी गाड़िया ट्रैक्टर आदि के लिए उक्त सड़क पर आवाजाही बन्द होगी। यदि को मनमानी रूप से आवाजाही करने का प्रयास करेगा। तो उनकी गाड़ी का सीधा चालान होगा। 


    भुट्टो ने कहा कि बड़ी गाड़ियों के लिए बंगाणा के सतरुखा से सड़क बनाई गई है यह लिंक सड़क केवल छोटी वाहनों या फिर कॉलेज या सिविल अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए जाने वालों के लिए बढ़िया रूप से बनाया जाएगा। 


    वहीं विधायक देवेन्द्र भुट्टो ने पंच भीष्म गुरु नानक देव जयंती पर कुटलैहड़ के प्रमुख डेरा बाबा रुद्रानन्द  गांव नारी में पहुंचकर समर्थकों सहित पूजा अर्चना करके श्री श्री 1008 बाबा सुग्रीवानंद जी महाराज से आशीर्वाद लिया। और लंगर में सेवाएं दी। इस मौके पर बंगाणा के पूर्व प्रधान चंद कुमार,पूर्व बीडीसी अध्यक्ष मीना चौधरी, कुटलैहड ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राम आसरा शर्मा , महासचिव एवं पूर्व प्रधान प्रवीण शर्मा, पूर्व प्रधान सुदर्शन शर्मा, महा सचिव अजय शर्मा, युवा नेता विशाल राणा, किशोरी हटली, प्रकाश चंद शर्मा, लोकनिवि के अधिकारी कर्मचारी व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। 

  • पंजाबः फैक्ट्री की तीसरी मंजिल से युवती ने लगाई छलांग, मौ’त, देखें CCTV

    लुधियानाः गांधी नगर मार्केट से बड़ी खबर सामने आई है। जहां एक शकी हालात में फैक्ट्री की तीसरी मंजिल से युवती ने छलांग लगा दी। इस हादसे में युवती की मौत हो गई। युवती द्वारा फैक्टरी से छलांग लगाने के दौरान आसपास के लोग इकट्ठे हो गए। स्थानीय लोग तुरंत घायल युवती को खून से लथपथ हालत में अस्पताल भी ले जाया गया, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। परिवार वालों के मुताबिक वह कुछ दिन पहले ही बिहार से आए थे। बिहार से आने के बाद युवती गली नंबर 14 स्थित दीपक गारमेंट्स फैक्टरी में नौकरी पर लगी थी।

    घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। बताया गया है कि कुछ दिन पहले ही युवती काम करने के लिए  में आई थी। परिजनों का इस हादसे को लेकर रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं परिजनों ने इस मामले को लेकर उचित कार्रवाई करने की मांग की है। दूसरी ओर मौके पर पहुंची पुलिस का दावा है कि लड़की ने तीसरी मंजिल से छलांग लगाई है। उन्होंने कहा कि उन्होंने कैमरे चेक किए हैं और ऐसी कोई बातचीत सामने नहीं आई है। हालांकि वह मामले की गहनता से जांच कर रहे है।