Home Punjab>Ludhiana Punjab News: पार्क से युवक का शव बरामद, लोगों में मचा हड़कंप, देखें वीडियो

Punjab News: पार्क से युवक का शव बरामद, लोगों में मचा हड़कंप, देखें वीडियो

0
Punjab News: पार्क से युवक का शव बरामद, लोगों में मचा हड़कंप, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले के समराला चौक के पास संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव बरामद हुआ है। इस घटना को लेकर लोगोंं में हड़कंप मच गया। घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने पुलिस को शव की सूचना दी। मिली जानकारी के अनुसार फ्लाईओवर के नीचे बने पार्क में अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ। युवक का शव पार्क के एक बेंच (स्टूल) पर पड़ा मिला। पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल की मोर्चुरी में रखवा दिया है।

वहीं मामले की जानकारी देते हुए डॉक्टर साहिल ने बताया कि उन्हें स्थानीय स्तर पर सूचना मिली थी जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। डॉ. साहिल के अनुसार इस पार्क में अक्सर नशेड़ी किस्म के लोग बैठे रहते हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आई। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें कंट्रोल रूम के जरिए सूचना मिली थी कि समराला चौक स्थित पार्क में एक व्यक्ति बेसुध पड़ा है।

इसके बाद ड्यूटी ऑफिसर गुरप्रीत सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने युवक की तलाशी ली लेकिन फिलहाल उसकी जेब से कोई आईडी कार्ड, मोबाइल या संदिग्ध नशीला पदार्थ बरामद नहीं हुआ है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने और स्थानीय लोगों से पूछताछ करने में जुटी है ताकि युवक की पहचान हो सके। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में 72 घंटों के लिए रखवा दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here