Home Punjab>Pathankot Punjab News: इस इलाके से Motorcycle चोर काबू, भारी मात्रा में नशीले कैप्सूल व Injection बरामद, देखें वीडियो

Punjab News: इस इलाके से Motorcycle चोर काबू, भारी मात्रा में नशीले कैप्सूल व Injection बरामद, देखें वीडियो

0
Punjab News: इस इलाके से Motorcycle चोर काबू, भारी मात्रा में नशीले कैप्सूल व Injection बरामद, देखें वीडियो

पठानकोटः डलहौजी रोड पर उस समय भारी तनाव फैल गया, जब स्थानीय लोगों ने मुस्तैदी दिखाते हुए शातिर मोटरसाइकिल चोर को रंगे हाथों दबोच लिया। आरोपी की पहचान के बाद जब उसकी तलाशी ली गई, तो मामले ने और भी गंभीर रूप ले लिया। जांच में आरोपी से भारी मात्रा में नशीले कैप्सूल और इंजेक्शन बरामद हुए।

जानकारी देते मोटरसाइकिल के मालिक ने बताया कि आरोपी युवक काफी देर से डलहौजी रोड पर संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहा था। वह सड़क किनारे खड़ी कई मोटरसाइकिलों के लॉक खोलने और उनमें चाबियां लगाने की कोशिश कर रहा था। युवक की हरकतों पर आसपास के दुकानदारों और राहगीरों को शक हुआ। जैसे ही उसने एक मोटरसाइकिल को ले जाने का प्रयास किया, तो लोगों ने शोर मचाते हुए उसका पीछा शुरू कर दिया और कुछ ही दूरी पर उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया। पकड़े जाने के बाद जब आरोपी के बैग की जांच की गई, तो बैग से भारी संख्या में नशीले कैप्सूल और प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद हुए।

लोगों का आरोप है कि पकड़ा गया युवक न केवल चोरी की वारदातों में संलिप्त है, बल्कि वह क्षेत्र में नशे की सप्लाई का काला कारोबार भी कर रहा था। गुस्साई भीड़ ने घटना की सूचना तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम (112) पर दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने बरामद नशीले पदार्थ और चोरी के प्रयास में इस्तेमाल सामान को कब्जे में ले लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उससे गहन पूछताछ की जा रही है।

जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि वह नशे की यह खेप कहां से लाया था और शहर में उसके साथ इस गिरोह में और कौन-कौन शामिल है। इस घटना के बाद स्थानीय निवासियों ने पुलिस प्रशासन से डलहौजी रोड और आसपास के बाजारों में गश्त बढ़ाने की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here