Blog

  • Jalandhar News: गुंडागर्दी का नंगा नाच, Mercedes सवार चालकों ने नौजवान का फोड़ा सिर, देखें वीडियो

    Jalandhar News: गुंडागर्दी का नंगा नाच, Mercedes सवार चालकों ने नौजवान का फोड़ा सिर, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: महानगर के संविधान चौक से आईकोनिक मॉल की ओर जाने वाली सड़क पर गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला है। देर रात एक्टिवा सवार नौजवान किसी काम के सिलसिले से जा रहा था। इस दौरान संविधान चौक से आईकोनिक मॉल के पास मर्सिडीज़ गाड़ी पीबी 08 डीक्यू 0196 सवार नौजवानों की एक्टिवा के साथ टक्कर होने से बचाव रहा। लेकिन इस दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी हुई है।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    इस दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि एक नौजवान के सिर पर गहरी चोटें आई है। नौजवान सिर फटने से लहूलुहान हो गया। जिसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उपचार के दौरान उसके सिर पर 12 टांके लगे है। मामले की जानकारी देते हुए सिमरनजीत सिंह ने बताया कि वह एक्टिवा पर सवार होकर जा रहा था। इस दौरान कार सवार नौजवान उसकी एक्टिवा के साथ हिट होने लगे थे। जिसके बाद उसने कार चालकों को गाड़ी धीरे और ध्यान से चलाने के लिए कहा। पीड़ित के अनुसार कार में सवार 4 नौजवान बाहर आए और उसके साथ हाथापाई करने लगे। इस दौरान कार चालकों ने उसके सिर पर कड़े से हमला कर दिया। घटना को अंजाम देकर गालियां निकालते हुए कार चालक मौके से फरार हो गए। इस मामले को लेकर पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है। पीड़ित ने कहा कि इस गुंडागर्दी को बंद किया जाए और कार चालकों के खिलाफ बनती कार्रवाई की जाए।
  • Punjab News: शीतलहर का Alert जारी, कल बारिश की संभावना, देखें वीडियो

    Punjab News: शीतलहर का Alert जारी, कल बारिश की संभावना, देखें वीडियो

    लुधियानाः पंजाब में बीते 2-3 दिन से धुंध ने पूरा कहर बरसाया। विजिबिलिटी न के बराबर होने के चलते लोगों को भी भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं आज धुंध में थोड़ी गिरावट देखी गई। शीतलहर और ठंडी हवाओं का असर लगातार जारी है, जिस कारण तापमान में और गिरावट देखने को मिल रही है। ठंड को देखते हुए मौसम विभाग ने भी अगले कुछ दिनों तक मौसम ऐसा ही बने रहने की संभावना जताई है।

    मौसम विभाग के मुताबिक आज (गुरुवार) पंजाब में शीतलहर और घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट है। बीते 24 घंटे में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी हुई है। लेकिन अधिकतम तापमान अभी भी सामान्य से 6.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री कम दर्ज किया गया है। बुधवार को बठिंडा और फरीदकोट में सबसे कम 3.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। वहीं, मौसम विभाग के अनुसार 16 तारीख से पहाड़ों पर बर्फबारी और पंजाब में हल्की बारिश की स्थिति बन रही है। जबकि अगले सप्ताह बारिश और ओले गिरने की भी संभावना है।

    दूसरी ओर इतनी ठंड में सभी स्कूलों के दोबारा खुलने से विद्यार्थियों और अभिभावकों को सुबह के समय अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है। धुंध में वाहनों पर रिफ्लैक्टर लगाने, गर्म कपड़े पहने और बच्चों का खास ध्यान रखने की बात कही जा रही है।

  • Jalandhar News: सुबह-सुबह 3 दुकानों के ताले तोड़कर नकदी व सामान लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

    Jalandhar News: सुबह-सुबह 3 दुकानों के ताले तोड़कर नकदी व सामान लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: शहर के मॉडल हाउस के पास स्थित न्यू करतार नगर इलाके में 3 दुकानों के चोरों द्वारा ताले तोड़ने की घटना सामने आई है। जहां वीरवार तड़के करीब 4 बजे चोरों ने 2 दुकानों को निशाना बनाते हुए ताले तोड़कर नकदी व सामान चोरी कर लिया। हालांकि तीसरी दुकान के चोरों ने ताले तोड़े थे, लेकिन दुकान में घटना को अंजाम देने में नाकाम रहे। दरअसल, घटना के दौरान लोगों का आना-जाना शुरू हो गया था, जिसके कारण चोर घटना को अंजाम देने में नाकाम रहे। वारदात का पता दुकानदारों को सुबह दुकानों पर आने के दौरान चला। इस घटना को लेकर दुकानदारों ने पुलिस कंट्रोल रूम पर शिकायत दे दी। मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले जांच में जुट गई।

    सलीम हेयर सैलून के मालिक सलीम ने बताया कि वह रोजाना की तरह बुधवार रात अपनी दुकान बंद कर घर चले गए थे। वीरवार तड़के करीब साढ़े 4 बजे उन्हें आसपास रहने वाले लोगों ने फोन कर सूचना दी कि उनकी दुकान के ताले टूटे हुए हैं। मौके पर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि दुकान के गल्ले में रखे करीब 3500 रुपये नकदी और एक प्रेसिंग मशीन चोरी हो चुकी थी। सलीम ने बताया कि चोरों ने केवल उनकी दुकान ही नहीं, बल्कि सामने स्थित एक स्टेशनरी की दुकान को भी निशाना बनाया।

    चोर वहां से भी सामान चोरी करके फरार हो गए। इसके बाद उन्होंने चोरी की शिकायत कंट्रोल रूम पर दर्ज करवाई। सूचना मिलने पर भार्गव कैंप थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एएसआई सुखबीर सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि एक्टिवा सवार दो युवक वारदात को अंजाम देकर फरार हुए हैं। उन्होंने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Punjab News: इस शहर में पुलिस Alert Mode पर, जबरदस्त नाकाबंदी की, देखें वीडियो

    Punjab News: इस शहर में पुलिस Alert Mode पर, जबरदस्त नाकाबंदी की, देखें वीडियो

    अमृतसरः देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पंजाब के अमृतसर में आ रही है। उसी दिन पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान भी अकाल तख्त साहिब के सचिव के सामने पेश होने अमृतसर आ रहे हैं। इन VVIP दौरों को देखते हुए शहर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। दूसरी ओर, अमृतसर के कुछ स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद भी सुरक्षा एजेंसियां ​​और भी सतर्क हो गई हैं।

    इस संबंध में अमृतसर पुलिस शहर के अलग-अलग इलाकों में नाकाबंदी करके हर आने-जाने वाले व्यक्ति की पूरी जांच कर रही है। पुलिस बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, मेन मार्केट और शहर के सेंसिटिव इलाकों में भी लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है। DCP स्पेशल जे.एस. वालिया ने बताया, यह सारा ऑपरेशन त्योहारों के मौसम, गणतंत्र दिवस और चल रहे VVIP मूवमेंट को ध्यान में रखकर किया जा रहा है। स्कूलों को मिली धमकियों की जांच के लिए साइबर सेल, राज्य और केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर ई-मेल ट्रेसिंग की जा रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे बिना डरे अपना रोज़ का काम करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि के बारे में तुरंत पुलिस को बताएं। पुलिस किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह सर्तक है और कोई भी अप्रिय घटना नहीं होने दी जाएगी।

    बता दें, श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को SGPC और सिख मामलों में दखलंदाजी के मामले में 15 जनवरी को तलब किया था। इस समन के बाद मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज सचखंड श्री हरमंदिर साहिब स्थित अकाल तख्त साहिब में पेश होने के लिए पहुंच रहे हैं। इसी के चलते भी सुबह से ही श्री दरबार साहिब के बाहरी गलियारे में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

    वहीं पेशी को लेकर करीब 4 बार समय में तब्दीली हो चुकी है। अब मुख्यमंत्री की पेशी 12 बजे के करीब होगी। वहीं पहले सीएम मान हेरिटेज स्ट्रीट से पैदल श्री दरबार साहिब पहुंचने वाले थे, लेकिन अब मुख्यमंत्री भगवंत मान का काफिला सीधे दरबार साहिब के बाहर कॉरिडोर तक पहुंचेगा। कहा जा रहा है कि इस ऐसे पैदल जाने से कहीं न कहीं संगत को परेशानी का सामना करना पड़ सकता था, क्योंकि सीएम के साथ उनके कई सुरक्षा कर्मी होते है जिसके चलते संगत को रोका जाता। इसी को देखते हुए सीएम मान का काफिला सीधे दरबार साहिब के बाहर कॉरिडोर तक पहुंचेगा।

  • Jalandhar News: शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, सामान जलकर राख, देखें वीडियो

    Jalandhar News: शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, सामान जलकर राख, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: महानगर के थिंड एन्क्लेव में देर रात शार्ट सर्किट के कारण घर में आग लग गई। तेज चल रही हवाओं के कारण आग ने भयानक रूप ले लिया। आग की लपटें और धुआं दूर-दूर तक दिखाई दे रहा था। घर में आग लगने को लेकर केयर टेकर ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन आग को बढ़ता देख उसने दमकल विभाग को सूचित किया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम आग पर काबू पाने में जुट गई। घर में रहने वाले केयर टेकर सुरेश चौधरी ने बताया कि वह रात को सो रहा था कि करीब 11.30 बजे कुत्ते के भौंकने की आवाजें सुनाई दी। जिसे सुनकर वह उठकर गेट के पास गया तो देखा कि आग की लपटें दूर दूर तक दिखाई दे रही थी। धुआं निकल रहा था। वह आग पर काबू पाने में जुट गया। वह बालटियों में पानी भर आग पर डालता रहा, लेकिन आग कम नहीं हुई। जिसके बाद उसने दमकल विभाग की टीम को सूचित किया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम आग पर काबू पाने में जुट गई। वहीं कंट्रोल रूम पर सूचना पाकर मौके पर पहुंचे थाना 5 के जांच अधिकारी एएसआइ प्रेम पाल ने बताया कि घर में केयरटेकर परिवार सहित रहता था। आग लगने के कारण सामान जल गया। गनीमत रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। प्राथमिक जांच में आग शार्ट सर्किट के कारण लगने का अनुमान लगाया जा रहा है और उनकी टीम जांच में जुटी हुई है।
  • Punjab News: 21 जनवरी तक स्कूलों में छुट्टियों को लेकर शिक्षा मंत्री की पोस्ट वायरल

    Punjab News: 21 जनवरी तक स्कूलों में छुट्टियों को लेकर शिक्षा मंत्री की पोस्ट वायरल

    जालंधर, ENS: पंजाब में घने कोहरे और शीत लहर का कहर जारी है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार भी 20 जनवरी तक ठंड से राहत मिलने की संभावना नहीं है। बठिंडा सबसे ठंडा रहा। यहां का न्यूनतम तापमान सबसे कम 3.2 डिग्री दर्ज किया गया। दृश्यता बेहद कम रहने से वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसी बीच छुट्टियां खत्म होने पर स्कूल खुले, लेकिन बच्चों की उपस्थिति कम रही।

    वहीं दूसरी ओर शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस की एक पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है, जिसमें 21 जनवरी तक छुट्टियों के आदेश जारी किए गए है। हालांकि इसकी जब जांच की गई तो पाया गया कि यह फेक पोस्ट है, जो कि जट्ट_एडिट्ज_13 नाम के शख्स द्वारा पोस्ट की गई है। जबकि सरकार की ओर से कोई छुट्टियां बढ़ाने का ऐलान नहीं किया गया है।

    हालांकि घने कोहरे को लेकर बीते दिन स्कूल खुलने के मामले में अभिवावको और स्टूडेंट्स द्वारा छुट्टियां बढ़ाने को लेकर सरकार से मांग की गई है। लोगों का कहना है कि स्कूलों में छुट्टियां बढ़ाई जानी चाहिए या फिर ऑनलाइन कक्षाएं शुरू कर देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि शीत लहर में बच्चों के बीमार होने की संभावना है।

  • Jalandhar News: Model Town में शोरूम में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Model Town में शोरूम में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: शहर के माडल टाउन इलाके श्री सिल्वर वाइट मेटल एंड आर्टिफिशियल शोरूम में अचानक आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग के बाद धुंआ दूर दूर तक दिखाई देने लगा, जिसकी सूचना आस पास के दुकानदारों ने दमकल विभाग की टीम को दी। सूचना पाकर मौके पर दमकल विभाग की गाड़ियां पहुंचीं और आग पर काबू पाने में जुट गई। आग लगने के दौरान घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने दुकान से धुआं उठता हुआ देखा, जिसके कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।

    आसपास के दुकानदारों ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन दुकान के अंदर पड़ा सामान जल गया। दमकल विभाग के अधिकारी नरेश कुमार ने उन्हें कंट्रोल रूम पर सूचना मिली थी कि माडल टाउन में श्री सिल्वर वाइट मेटल एंड आर्टिफिशियल शोरूम में आग लगी है।

    जिसके बाद में टीम सहित दो गाड़ियां लेकर मौके पर पहुंचे तो देखा कि शोरूम की पहली मंजिल को आग ने चपेट में लिया हुआ था। टीम शोरूम के लॉक तोड़ आग पर काबू पाने में जुट गई। उन्होंने बताया कि प्राथमिक जांच में शार्ट सर्किट से आग लगने की संभावना जताई जा रही है, जिसके बारे में उनकी टीम ने पुलिस व शोरूम मालिक को सूचित कर दिया है।

  • Jalandhar के पड़ोसी जिले में युवकों ने घर में घुसकर की तोड़फोड़, गाड़ियों के शीशे तोड़े

    Jalandhar के पड़ोसी जिले में युवकों ने घर में घुसकर की तोड़फोड़, गाड़ियों के शीशे तोड़े

    फगवाड़ाः कपूरथला के फगवाड़ा में आए दिन हो रही क्राइम की वारदातों को लेकर लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। वहीं ताजा मामला फगवाड़ा के मोहल्ला कोटरानी में सामने आया है जहां प्रीत नगर के लगभग 40 से 50 गुंडों ने घर में घुसकर हमला कर दिया। इस दौरान हमलावारों ने घर में जमकर तोड़-फोड़ कर दी। गनीमत यह रही कि उस समय घर पर कोई मौजून नहीं था, इसलिए किसी की जान का नुकसान नहीं हुआ।

    अपराधियों ने वहां तोड़फोड़ करते हुए घर के दरवाजे और घर में खड़ी गाड़ी के शीशे तक तोड़ दिए। इस बारे में जानकारी देते हुए जसवंत राय और अमनदीप ने बताया कि रात लगभग 11 बजे और फिर रात को 2 बजे 40-50 लड़के हाथों में तलवारें, खंडे व अन्य तेजधार हथियार लेकर आए तथा तोड़फोड़ की। इलाके के पार्षद बलवंत राय ने बताया कि पुलिस को 15 दिन पूर्व भी शिकायत की गई, थी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़ित ने प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है।

  • Punjab News: आज सीएम मान इतने बजे श्री अकाल तख्त साहिब में होंगे पेश

    Punjab News: आज सीएम मान इतने बजे श्री अकाल तख्त साहिब में होंगे पेश

    अमृतसरः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज के निमंत्रण पर आज सुबह लगभग 11 से 11:30 बजे अकाल तख्त साहिब पहुंचेंगे। दूसरी ओर जत्थेदार ज्ञानी गड़गज्ज के साथ उनकी बैठक कितने बजे होगी, इस बारे में अभी स्पष्टता नहीं हो सकी है।

    उल्लेखनीय है कि पहले अकाल तख्त साहिब स्कत्तरेत की तरफ से मुख्यमंत्री को सुबह 10 बजे बुलाया गया था, लेकिन बाद में उन्होंने नए पत्र द्वारा स्पष्ट करने का समय शाम 4:30 बजे कर दिया था। माना जा रहा है कि ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज, जो बीते दिनों श्री आनंदपुर साहिब में थे, अमृतसर लौटने के बाद ही दोपहर में यह बैठक संभव होगी।

  • आज का राशिफल, 15 जनवरी 2026

    आज का राशिफल, 15 जनवरी 2026

    वैदिक ज्योतिष में 12 राशियों के बारे में बताया गया है। ग्रह नक्षत्रों की चाल के मुताबिक इन सभी राशि के जातकों के जीवन पर प्रभाव पड़ता है। ऐसे में राशिफल से नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध से लेकर स्वास्थ्य और सेहत के बारे में जान सकते हैं। जानें आज 15 जनवरी 2026 दिन गुरुवार को ग्रह-नक्षत्रों की दशा आपकी राशि के लिए क्या संयोग पैदा कर रही है।

    मेष राशि : आज के दिन कार्य व्यवसाय से लाभ की उम्मीद अंत समय में टूटने से मन नकारात्मक विचारों से भरेगा। हालांकि शारीरिक रूप से थकान महसूस कर सकते हैं, यात्रा से सावधान रहें। बच्चों की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है।

    वृषभ राशि: आज आपको कुछ अतिरिक्त कार्य सौपे जाएंगे लापरवाह और आलसी स्वभाव के चलते आरम्भ में ये झंझट लगेंगे लेकिन कुछ समय बीतने पर इनमे ही मग्न हो जाएंगे। परिवार के सदस्यों के प्रति अच्छा व्यवहार रहेगा। पिता से आर्थिक लाभ का संकेत हैं। दोस्तों के साथ घूमने का प्रोग्राम बना सकते हैं।

    मिथुन राशि: आज के दिन पिकनिक-पार्टी में शामिल होने की योजना बना सकते है। परिवार में भाई-बहनों के साथ खुशनुमा पल बिताने का अवसर मिलेगा। कलात्मक कार्य सफल होंगे। मन चंचल रहेगा, जिस कारण विचार बदलते रहेंगे। शारीरिक रूप से ऊर्जावान महसूस करेंगे।

    कर्क राशि: किसी कार्य को पूरा न कर पाने के कारण मन में ग्लानि का भाव रहेगा। दाँत से संबंधित समस्या परेशान कर सकती है। परिवार के सदस्यों के साथ आपसी बहस हो सकती है, विद्यार्थी वर्ग को पढ़ाई में सफलता मिलेगी।

    सिंह राशि: आज के दिन आकस्मिक धनलाभ होगा। आज आत्मविश्वास से भरे रहने वाले हैं। सरकारी काम से लाभ होने वाला है। वाहन-मशीनरी, आग्नि के प्रयोग में सावधानी बरतें। उतावलेपन के कारण व्यवहार में परिवर्तन होगा।सामाजिक कार्यों में मान-सम्मान मिलने वाला है।

    कन्या राशि: आज के दिन शारीरिक और मानसिक तौर पर कुछ हद तक परेशान रहने वाले हैं। गुस्से के कारण कोई आवश्यक काम बिगड़ सकता है। कचहरी के काम से सावधान रहें, अचानक धन लाभ होगा। धार्मिक कार्यों में धन खर्च होगा।

    तुला राशि: आज का दिन शुभफलदायक साबित होने वाला है। व्यापार में आमदनी बढ़ने की उम्मीद है। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर बना रहेगा। दोस्तों के साथ मिलने-जुलने के कारण मन खुश रहेगा। अविवाहित जातकों को शादी का योग है।

    वृश्चिक राशि: घर में आनंद और उल्लास का माहौल रहेगा। कीमती वस्तुओं की खरीदारी कर सकते है। नौकरीपेशा वाले लोगों के लिए आय का नया स्रोत बनने वाला है। कार्यस्थल पर अधिकारियों का सहयोग मिलने वाला है। सेहत अच्छी रहने वाली है।

    धनु राशि: आज के दिन आपके लिए मिश्रित फलदायक रहेगा।सेहत पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता महसूस होगी.कार्य में मन नहीं लगने वाला है। कार्यस्थल पर अधिकारियों से मनमुटाव हो सकता है। घरेलू कार्यों को लेकर चिंता रहेगी।

    मकर राशि: आज के दिन परिणय संबंध के लिए की गई यात्रा सफल रहेगी। भागेदारी वाले कार्य में सहयोगी से संबंध खराब हो सकते हैं। नकारात्मक विचार हावी हो सकते हैं। गुस्से पर नियंत्रण रखना लाभकारी साबित होगा। अचानक यात्रा से लाभ का योग है।

    कुंभ राशि: आज का दिन लाभदायक रहने वाला है। यश कीर्ति में बढ़ोतरी होगी, झूठ बोलने से बचें। सामाजिक जीवन में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ने वाली है। कार्यस्थल पर नए साथी बनने वाले हैं। वाहन सुख का सौभाग्य प्राप्त होगा।

    मीन राशि: आज के दिन भूमि संबंधी मामलों में सफलता प्राप्त होगी। परिवार में सुख और शांति का वातावरण रहेगा। कार्यस्थल पर आपका वर्चस्व रहने वाला है। विवाद से बचें अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकते है। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने वाले हैं। शासन-प्रशासन से सहयोग प्राप्त होगा।