Welcome to WordPress. This is your first post. Edit or delete it, then start writing!
Blog
-
Jalandhar News: महिला की मौत को लेकर हुआ खुलासा, नहीं हुआ था एक्सीडेंट, देखें वीडियो
जालंधर, ENS: देहात के थाना लोहियां सब डिविजन के अंतगर्त आती मखू रोड पर 14 जुलाई को सड़क हादसे की घटना सामने आई थी। इस घटना में महिला की मौत हो गई थी। मृतका की पहचान हरजीत कौर पत्नी कुलविंदर सिंह निवासी गुरु नानक कॉलोनी लोहियां के रूप में हुई थी। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी ओंकार सिंह बराड़ ने बताया कि उनकी टीम को सड़क हादसे में महिला की मौत की सूचना मिली थी।
जिसमें पता चला था कि महिला एक्टिवा पर सवार होकर जा रही थी, इस दौरान महिला का एक्सीडेंट हो गया। लेकिन प्रारंभिक जांच में पाया गया कि महिला के गर्दन पर तेज हथियार से चोटें लगी थीं। इसके आधार पर मृतका हरजीत कौर के पिता साधु सिंह के बयानों पर मुकदमा नंबर 94, धाराएं 103 बीएनएस थाना लोहियां में दर्ज किया जा रहा है।
मृतका का शव सिविल अस्पताल नकोदर में पोस्टमार्टम के लिए रखा गया है। हरजीत कौर की हत्या अज्ञात व्यक्तियों द्वारा की गई है। प्रारंभिक जांच में कोई लूटपाट की बात सामने नहीं आई है। इस हत्या के मामले को सुलझाने के लिए पुलिस द्वारा हर संभव प्रयास किया जा रहा है। डीएसपी ने कहाकि जल्द ही इस हत्या के मामले को सुलझा लिया जाएगा।
-

कैंट में दीवान पब्लिक स्कूल की बस पर डंडों से किया हमला, तोड़े शीशे, देखें वीडियो
मेरठः बेगमपुल के पास कैंटोनमेंट अस्पताल के सामने एक स्कूल बस ने गाजियाबाद के कांवड़ियों को टक्कर मार दी। चार कांवड़िये घायल हो गए और हादसे के बाद गुस्साए कावंड़ियों ने पुलिस के सामने ही बस पर हमला कर दिया। डंडे लेकर बस का शीशा तोड़ दिया। सूचना पर पुलिस-प्रशासनिक अफसर मौके पर पहुंचे और मामला शांत कराया। तुरंत कैंटोनमेंट अस्पताल में घायलों का उपचार करा पुलिस जीप से आगे छुड़वाया। वहीं, कांवड़ियों के साथ दूसरी घटना कंकरखेड़ा के शोभापुर में हुई, जहां दो कांवड़िये हादसे में घायल हो गए।
गाजियाबाद निवासी कांवड़ियों की टोली हरिद्वार से जल लेकर गंतव्य की ओर जा रही थी। इस दौरान बेगमपुल के पास कांवड़िये पानी पीने रुके थे। कैंट स्थित दीवान पब्लिक स्कूल की बस ने सड़क किनारे खड़े कांवड़ियों को टक्कर मार दी। बाकी कांवड़ियों ने बस रोकने का प्रयास किया और सामने वाले शीशे पर हाथ मार दिया। इसके बाद कांवड़िये बस में चढ़ गए और पुलिस के सामने डंडे लेकर शीशे तोड़ डाले। अफरातफरी मच गई। बेगमपुल चौकी पुलिस समेत सेक्टर मजिस्ट्रेट और सीओ कैंट मौके पर दौड़े। एलआईयू भी पहुंच गई। किसी तरह कांवड़ियों को शांत कराया और बस को आगे बढ़ाया। घायल कांवड़िये अभिषेक निवासी गांव गालंद गाजियाबाद, संदीप निवासी फरीदनगर गाजियाबाद, बॉबी निवासी फरीदनगर गाजियाबाद और अमित निवासी मंसूरपुर घायल हो गए। किसी के हाथ में चोट आई और किसी को पैर में कांच लगा। उपचार के बाद पुलिस जीप में इनको आगे बढ़ाया गया। वहीं, दीवान पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य एके दुबे का कहना है कि यह पर्व साथ मिलकर चलने का पर्व है। बस बच्चों को छोड़कर आ रही थी। बड़ा हादसा होने से टला। जिला प्रशासन को अवकाश घोषित कर देना चाहिए। आज स्कूल सहोदय बैठक कर अवकाश पर निर्णय लेगा। सभी कांवड़ियों के पास बड़े-बड़े गंगाजल के कलश थे। वजन ज्यादा होने के कारण लगातार बदल-बदल कर कांवड़िये जल उठा रहे थे। अब चार कांवड़ियों के घायल होने के बाद टोली को परेशानी होने लगी। हालांकि टोली रुकी नहीं और गाजियाबाद रवाना हो गई।कैंट में दीवान पब्लिक स्कूल की बस पर डंडों से किया हमला, तोड़े शीशे NEWS:https://t.co/sPrUiGsDPJ#FMCollege #Saiyaara #HBDSandeepChoudhary pic.twitter.com/RmpIWweMuv
— Encounter India (@Encounter_India) July 15, 2025 -

सुबह-सुबह भूकंप के झटकों से हिली धरती, रिक्टर स्केल पर 5.8 रही तीव्रता
नई दिल्ली: फिलीपींस में आज सुबह जोरदार भूकंप आया। लुजोन में भूकंप के जबरदस्त झटके महसूस किए गए, जिनकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.8 मापी गई। भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। भूकंप के झटकों के दौरान लोग तुरंत घरों से बाहर निकल गए।
-

आज का राशिफल 15 जुलाई, 2025
आज श्रावण कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि मंगलवार का दिन है। पंचमी तिथि आज रात 10 बजकर 40 मिनट तक रहेगी | आज दोपहर 2 बजकर 12 मिनट तक सौभाग्य योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के कल सुबह 5 बजकर 47 मिनट तक पूर्वभाद्रपद नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज श्रावण मास के दौरान पड़ने वाले मंगलवार को मंगला गौरी व्रत के अलावा भौम व्रत भी किया जाता है।
मेष राशि:आज का दिन आपके लिये अच्छे परिणाम दिलाने वाला रहेगा। आज टेक्सटाइल का बिजनेस करने वालों को बड़ा धनलाभ होगा। आज घरवालों के साथ अच्छा समय बिताने को मिलेगा, जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। आज किसी समस्या को हल करने में आप सफल रहेंगें। आस-पड़ोस की सामाजिक गतिविधियों में आपका वर्चस्व रहेगा। आज नकारात्मक लोगों से दूर रहेंगे और आलस की स्थिति से बचेंगे तो आपका काम आसानी से हो जायेगा। आज बेवजह की आवाजाही अवॉयड करेंगे तो आपके लिए सही रहेगा।
वृष राशि:आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। हार्डवेयर का काम रहे व्यक्तियों को आज बढ़िया धन कमाने के अवसर प्राप्त होंगे। आज आप लेन – देन को स्थगित रखेंगे तो आने वाली किसी समस्या से बच जायेंगे। इस राशि के लोगों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे, जिससे उनके अंदर आत्मविश्वास बढ़ेगा। आज आपकी कोई ऑफिशियल यात्रा संभव है। आज आप जीवनसाथी को महंगा उपहार दे सकते हैं। आपकी किसी जरूरी बात पर घर वाले सहमति जतायेंगे। आपको अपना कारोबार बढ़ाने के लिए आज कई मौके मिलेंगे।
मिथुन राशि:आज आपका दिन ठीक – ठाक रहने वाला है। आज आप अपने कार्यों को पूरा करने के लिए जी तोड़ मेहनत करेंगे। हालांकि सही समय पर उचित निर्णय लेने से आपकी काफी समस्याएं हल भी हो जाएंगी। इस समय कोई नया कार्य शुरू न करें, आज के कामों को ही व्यवस्थित करने पर ध्यान देंगे। प्राइवेट ऑफिस में नौकरी कर रहे व्यक्तियों का आज वर्क टाइम चेंज हो सकता है। छात्रों को पढाई में थोड़ी ज्यादा मेहनत करने की जरुरत है। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा।
कर्क राशि:आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। आज ऑफिस में मीटिग के दौरान आप अपने विचारों को रखेंगें, जिससे आपकी दूरदर्शिता की प्रसंशा होगी। सरकारी विभाग के लोगों की नौकरी में सुखद परिवर्तन आएगा, ट्रान्सफर से जुड़ी अच्छी खबर मिलेगी। आज आप शाम को परिवार के साथ डिनर पर जा सकते है, सब ख़ुश होंगें। आज आपके दांपत्य जीवन में सुख – शांति का माहौल बना रहेगा। सामाजिक कार्यों में रूचि रखने वालों को आज बड़ी जिम्मेदारी को निभाने का अवसर प्राप्त होगा।
सिंह राशि:आज पूरे दिन भाग्य आपके साथ रहेगा। आज आपको रोजगार में तरक्की करने के बेहतरीन मौके मिलेंगें। आज आप जल्दबाजी में कोई भी फैसला न लें और न ही दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप करें। आज आप जीवनसाथी के साथ घर के लिए जरुरी सामान लेने बाजार जायेंगें। आज किसी अनजान व्यक्ति के सहयोग से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज अचानक घर पर मेहमान के आने से महिलाओं का काम बढ़ सकता है। आज शाम को बच्चों के साथ आप पार्क घूमने जा सकते हैं।
कन्या राशि:आज का दिन मिली-जुली प्रतिक्रिया देने वाला रहेगा। आज आप दिन की शुरुआत किसी अच्छी आदत के साथ करेंगें। आज आप अनावश्यक खर्चों से बचकर रहें। मित्रों के साथ हास-परिहास और मनोरंजन का मौका मिलेगा। घर पर ही परिवारवालों के साथ धार्मिक कार्यों का आयोजन करेंगें। आज आपकी तरक्की के कई रास्ते खुलेंगे। ऑफिस के काम को थोड़ा संभलकर करने की जरूरत है, कोई आपके काम की शिकायत कर सकता है। आज किसी से भी उलझने से आपको बचना चाहिए, आप अपने जीवन में थोड़ी तार्किकता लायें।
तुला राशि:आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज आप किसी नए काम की शुरुआत के बारे में घर वालों से बात करेंगें। पारिवारिक और व्यवसायिक गतिविधियों में संतुलन बना रहेगा। किसी भी काम को जल्दी पूरा करने की सोच रखें, ये आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आप भावनाओं में बहकर कोई भी निर्णय न लें, अन्यथा आपका काम बिगड़ सकता है। अगर किसी विशेष संस्था से जुड़े हैं तो उससे संबंधित गतिविधियों में अपना योगदान अवश्य दें, इससे आपको सुकून मिलेगा और मान-सम्मान भी बढ़ेगा। आज बाहर की मसालेदार चीजों को खाने से बचें, इससे आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
वृश्चिक राशि:आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। किसी काम को पूरा करने के लिए आज आप कई बड़े फैसले ले सकते हैं। कारोबार में कुछ न कुछ चुनौतियां रहेंगी, हालांकि आपकी मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम भी मिलेंगे। आज आप लेन – देन के मामलो में थोड़ा सोच – विचार कर ही कदम उठायें। लवमेट एक-दूसरे के लिए उचित सामंजस्य और सहयोग की भावना रखें। आज सीनियर्स के साथ आपकी अच्छी बोन्डिंग रहेगी, लेकिन आज आप किसी भी काम को टालने की बजाय उस पर तुरंत अमल करें, जिससे आपको फायदा होगा।
धनु राशि:आज आपका दिन बेहद खास रहने वाला है। आज आपको जीवन में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगें, जिनका लाभ आप अवश्य उठाएं। महिलाएं आज घर का काम समय पर पूरा कर लेंगी और वे अपने मनपसन्द काम को आगे बढ़ाएंगी। पारिवारिक सदस्य की किसी उपलब्धि से घर में उत्सव का माहौल रहेगा। मार्केटिंग की जॉब कर रहे लोगों से आज अच्छा क्लाइंट जुड़ेगा, जो भविष्य में आपको धन लाभ कराएगा। नये प्रॉजेक्ट को पूरा करने में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आज आप काम के साथ – साथ अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें , जिससे काम सही समय पर कम्पलीट हो जाये।
मकर राशि:आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आज आप पुराने घर का रेनोवेशन कराने का विचार कर सकते हैं, इस विषय पर आप जीवनसाथी की राय लें सकतें हैं। आज बातचीत करने में मधुरता रखें तो आपके लिए अच्छा है। आज आपके किसी उच्च अधिकारी से मुलाकात के योग बन रहे हैं। आज व्यक्तिगत व्यस्तता के बाद भी कुछ समय वरिष्ठ और अनुभवी लोगों के साथ बिताएंगे। आज आपको कई जानकारियां मिलेंगी और आप नई चीजें सीखेंगे। लेखन के क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज कोई खुशखबरी मिलेगी।कुम्भ राशि:आज का दिन आपके लिये खास रहेगा। आज अपने बिजनेस को बड़ा बनाने का प्रयास करेंगें। आज आपके व्यवहार में विनम्रता एवं लचीलापन ही आपको सम्मान दिलाएगा। पारिवारिक रिश्तों में गहराई और अपनापन आपको सुकून देगा। आज आप किसी सामाजिक समारोह की जिम्मेदारी बखूबी निभायेंगें। आज आप पारिवारिक हित में कुछ बड़े फैसले कर सकते हैं लेकिन धैर्य से काम लेंगे तो काम में आसानी होगी। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्तों में मधुरता बरकरार रहेगी और आपकी सकारात्मक सोच आज आपके लिये हितकर साबित होगी।
मीन राशि:आज आपका दिन ठीक – ठाक रहने वाला है। आज किसी काम के सिलसिले में आपको थोड़ी ज्यादा दौड-धूप करनी पड़ सकती है। इस राशि के छात्र जो सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें जल्द ही सफलता मिलेगी मिलेगी। आज दान पुण्य के कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। आज आपकी बातों से दोस्त प्रभावित होंगे और आपका गृहस्थ जीवन सुखी रहेगा। आज आपके पड़ोसी के साथ रिश्ते सुधरेंगें, एक – दूसरे के घर आना – जाना होगा। आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा जिससे काम में मन लगा रहेगा।
-

Jalandhar News: Athlete Fauja Singh का सड़क हादसे में हुआ निधन, Watch Video
जालंधर/ENS: दुनिया भर में अपने अद्भुत मैराथन रिकॉर्ड्स के लिए मशहूर एथलीट फौजा सिंह का सोमवार को पंजाब के जालंधर में निधन हो गया। 114 साल के फौजा सिंह को जालंधर में उनके घर के बाहर एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घटना के दौरान वह सैर के लिए निकले थे। मिली जानकारी अनुसार हादसा देर शाम को हुआ। गंभीर रूप से घायल फौजा सिंह को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही जालंधर पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई हैं।
Video: एथलीट फौजा सिंह का सड़क हादसे में हुआ निधन
फौजा सिंह की मौत ने पूरे खेल जगत और उनके चाहने वालों को गहरे शोक में डुबो दिया है। लोग उन्हें न केवल एक महान एथलीट, बल्कि साहस और प्रेरणा के रूप में याद कर रहे हैं। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है और अज्ञात वाहन व उसके चालक की तलाश जारी है। जालंधर प्रशासन ने फौजा सिंह की मौत होने की पुष्टि की है और दुख जाहिर गया है।वही पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने फौजा सिंह की मौत पर दुख प्रकट किया है।
इस मामले में आदमपुर थाने के SHO हरदेव सिंह ने बताया है कि फौजा सिंह के बेटे ने पुलिस को जानकारी दी गई थी। इसके बाद जांच के लिए टीमें मौके पर पहुंच गई थीं। फिलहाल, उस कार का पता नहीं चल पाया है, जिसने फौजा सिंह को टक्कर मारी है। थाना प्रभारी ने कहा कि वह मामले की जांच कर रहे हैं। इस घटना को लेकर FIR दर्ज कर ली गई है। SHO ने बताया कि घटना के वक्त फौजा सिंह मेन रोड पर थे। जल्द मामले को ट्रेस कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
फौजा सिंह एक ब्रिटिश सिख और पंजाबी भारतीय मूल के सेवानिवृत्त मैराथन धावक हैं। उन्होंने कई आयु वर्गों में कई विश्व रिकॉर्ड तोड़े हैं, लेकिन उनकी कोई भी समय रिकॉर्ड के रूप में मान्यता प्राप्त नहीं हुई है। उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय लंदन मैराथन (2003) के लिए 6 घंटे 2 मिनट है। उनके मैराथन का सर्वश्रेष्ठ समय, जो 90 से ऊपर के आयु वर्ग के लिए दावा किया गया है, 2003 टोरंटो वॉटरफ्रंट मैराथन में कथित 92 वर्ष की उम्र में 5 घंटे 40 मिनट है। विशव मे फौजा सिंह को Turbaned Tornado, Running Baba, Sikh Supermanके नाम से भी जाना जाता है।
-

Punjab News: नशा तस्करी करने वाले पिता-पुत्र के घर पर चला पीला पंजा, देखें वीडियो
मोहाली: नशे के खिलाफ युद्ध अभियान के तहत मोहाली पुलिस ने गांव जुंजार नगर में नशा तस्करी के कारोबार से किए अवैध निर्माण को गिराने का अभियान चलाया। यह कार्रवाई एनडीपीएस और आबकारी एक्ट समेत 12 आपराधिक मामलों में शामिल पिता-पुत्र की जोड़ी के खिलाफ की गई। एसएसपी हरमनदीप सिंह हांस ने बताया कि यह कार्रवाई पंजाब के मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान और डीजीपी गौरव के निर्देशों पर की गई है।
उन्होंने बताया कि ग्रामीण विकास एवं पंचायती विभाग की मांग के जवाब में गैरकानूनी अतिक्रमण गिराया गया, जिसने पंचायती जमीन पर नशा तस्करों के अवैध कब्जे को हटाने में जिला पुलिस की मदद मांगी थी। एसएसपी हांस ने बताया कि मलकित सिंह के खिलाफ 2018 से 2024 तक सात एफआईआर दर्ज हैं। इनमें एनडीपीएस एक्ट के तहत दो, आबकारी एक्ट के तहत दर्ज की गई। उनके पुत्र हैपी पर 2018 से 2025 तक पांच एफआईआर दर्ज हुई।
उन्होंने कहा कि मोहाली पुलिस नशा तस्करों के लिए जीरो टॉलरेंस नीति अपनाए हुए है। दोनों ने पंचायती विभाग ने जमीन पर कब्जा कर अवैध निर्माण किया हुआ था, जिसे गिराने के लिए उन्होंने हमारी सहायता मांगी थी।, जिसके बाद डीएसपी खरड़-1, करण संधू की अगुवाई में एक पुलिस टीम को वहां भेजा गया था।
-

Haryanvi Rapper Fazilpuria पर हुआ हमला, चली गोलियां, देखें वीडियो
गुरुग्राम: हरियाणा और बॉलीवुड संगीत जगत के चर्चित गायक राहुल फाजिलपुरिया पर सोमवार शाम को गुरुग्राम की सदर्न पेरिफेरल रोड (एसपीआर) पर अज्ञात हमलावरों ने गोलीबारी की। फाजिलपुरिया इस हमले में बाल-बाल बच गए, लेकिन घटना ने उन्हें और उनके प्रशंसकों को गहरा झटका दिया है।वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें
प्राप्त जानकारी के अनुसार, हमलावरों ने सड़क पर फाजिलपुरिया की गाड़ी को निशाना बनाते हुए गोलियां चलाईं। गायक को किसी प्रकार की शारीरिक चोट नहीं आई है, लेकिन घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। राहुल फाजिलपुरिया हरियाणवी और बॉलीवुड पॉप संगीत के क्षेत्र में एक जाना-पहचाना नाम हैं। उनके गाने युवाओं में खासे लोकप्रिय हैं, और उनका संगीत पारंपरिक हरियाणवी रंग को आधुनिक बीट्स के साथ जोड़ने के लिए जाना जाता है। “लड़के फाजिलपुर के” और “ले चक्क मेले में” जैसे गानों ने उन्हें एक अलग पहचान दिलाई है गुरुग्राम पुलिस ने बताया कि घटना के तुरंत बाद टीम को मौके पर भेजा गया। आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और संदिग्ध वाहनों या लोगों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस हमले के पीछे के मकसद का पता लगाने में जुटी है और हर पहलू से जांच की जा रही है। राहुल फाजिलपुरिया का नाम हाल ही में मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव के साथ जोड़ा गया था, जो शूटिंग में सांपों के इस्तेमाल को लेकर विवादों में घिरे हुए हैं। हालांकि पुलिस ने अभी तक इस हमले का कोई संबंध उस विवाद से होने की पुष्टि नहीं की है। घटना के बाद सोशल मीडिया पर फाजिलपुरिया के प्रशंसकों ने राहत की सांस ली कि वे सुरक्षित हैं, लेकिन साथ ही इस हमले की कड़ी निंदा की है। कई मशहूर कलाकारों और संगीतकारों ने भी इस घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए जल्द से जल्द दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है। -

भुट्टो ने ग्राम केंद्र प्रवास कार्यक्रम के तहत हटली और जसाना में किया प्रवास
ऊना/ सुशील पंडित: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं कुटलैहड़ के पूर्व विधायक दविंदर भुट्टो ने रविवार को ग्राम केंद्र प्रवास कार्यक्रम के अंतर्गत हटली और जसाना पंचायतों में दो बूथ हटली हथलौन और जसाना का प्रवास किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और पार्टी संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए विचार-विमर्श किया। कार्यक्रम की शुरुआत हटली हथलौन बूथ से हुई, जहां कार्य कर्ताओं ने गर्मजोशी से भुट्टो का स्वागत किया। इसके उपरांत उन्होंने बूथ स्तर पर पार्टी की स्थिति, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और संगठनात्मक ढांचे की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि भाजपा की असली ताकत उसके कार्यकर्ता हैं और बूथ स्तर पर सशक्त संगठन ही आगामी चुनावों में जीत का मार्ग प्रशस्त करेगा।
उस के बाद दविंदर भुट्टो ने अपने संबोधन में केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी। उन्होंने उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, प्रधान मंत्री आवास योजना, हर घर जल अभियान और किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास की राह पर निरंतर अग्रसर है और आम जनता को इन योजनाओं से सीधे लाभ मिल रहा है। पूर्व विधायक ने यह भी कहा कि पार्टी कार्यकर्ता प्रत्येक घर तक पहुंचें और केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाएं। उन्होंने कार्य कर्ताओं को प्रेरित किया कि वे जनता के बीच जाकर संवाद करें, उनकी समस्याएं सुनें और उनका समाधान करने का प्रयास करें। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र मलांगड़, महामंत्री नरेश कुमार, सूरम सिंह, संजीव मिंटू, होशियार सिंह, सुशील रिंकू, सोनू फौजी के अलावा दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
-

मंडी के बाढ़ प्रभावितों के लिए ऊना से राहत सामग्री रवाना
हरोली ब्लॉक उद्योग संघ टाहलीवाल की मानवीय पहल, उपायुक्त ने दिखाई हरी झंडीऊना/सुशील पंडित:बाढ़ प्रभावित मंडी जिले के सिराज क्षेत्र के परिवारों के लिए राहत भेजकर ऊना जिले ने एक एकजुटता और मानवीय सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है। हरोली ब्लॉक उद्योग संघ टाहलीवाल द्वारा एकत्रित राहत सामग्री और आवश्यक सामान से भरे वाहन को आज मंडी जिला के लिए उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उपायुक्त ने संघ की सामाजिक ज़िम्मेदारी और आपदा के समय सेवा के प्रति समर्पण की सराहना की।उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि स्थानीय संगठनों की इस प्रकार की सक्रिय भागीदारी न केवल प्रेरणादायक है, बल्कि यह संकट की घड़ी में समाज की एकजुटता और करुणा का सशक्त उदाहरण भी है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों और संगठनों से आगे आकर राहत प्रयासों में योगदान देने की अपील की ताकि प्रभावित परिवारों को शीघ्र सहायता मिल सके। गौरतलब है कि जिला ऊना प्रशासन, सामाजिक संस्थाएं और औद्योगिक प्रतिष्ठान मिलकर मंडी जिले के प्रभावित क्षेत्रों तक राहत पहुंचाने में निरंतर जुटे हुए हैं।