Blog

  • क्या भारत रुस से तेल खरीदना कर देगा बंद? विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने दिया जवाब

    क्या भारत रुस से तेल खरीदना कर देगा बंद? विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने दिया जवाब

    नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रुसी तेल को लेकर एक बार फिर से बवाल खड़ा कर दिया है। उन्होंने यह दावा किया है कि भारत अब रुस से तेल नहीं खरीदेगा। ट्रंप के इस बयान के बाद कांग्रेस ने पीएम मोदी पर हमला बोलना शुरु कर दिया है। इसी बीच भारतीय विदेश मंत्रालय और रुस के एंबेसडर का जवाब भी सामने आया है। भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा है कि भारत तेल या गैस का आयात यहां के लोगों के हितों को ध्यान में रखकर करता है हालांकि उन्होंने सीधे तौर पर ट्रंप के दावों का खंडन कर दिया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत तेल और गैस का अहम आयातक है। अस्थिर ऊर्जा परिदृश्य में भारतीय उपभोक्ता के हितों की रक्षा करना हमारी प्राथमिकता रही है। हमारी आयात नीतियां पूरी तरह से इसी के आधार पर हैं। स्थिर ऊर्जा कीमतों और सुरक्षित आपूर्ति को सुनिश्चित करना हमारी ऊर्जा नीति के दो अहम लक्ष्य रहे हैं। इसके अतंर्गत हम अपने ऊर्जा स्त्रोतों का विस्तार कर रहे हैं और बाजार को देखते हुए कई तरह के बदलाव भी कर रहे हैं।

    अमेरिका पर भी बोले जायसवाल

    विदेश मंत्रालय ने कहा कि अमेरिका से हमने कई सालों अपनी ऊर्जा खरीद बढ़ाने का भी प्रयास किया है। यह पूरी प्रक्रिया पिछले दशक से लगातार तेजी से आगे बढ़ रही है। अमेरिका की मौजूदा सरकार ने भारत के साथ ऊर्जा सहयोग को मजबूत करने में रुचि दिखाई है। इस पर बातचीत चल रही है।

    रुस के एंबेसडर ने कही ये बात

    अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान के बाद से हलचल मच गई है। इस मामले पर भारतीय विदेश मंत्रालय के बाद रुस के एंबेसडर डेनिस अलीपोव का भी बयान सामने आया है। इसमें उन्होंने सीधे तौर पर तेल खरीददारी को बंद करने को लेकर कुछ भी नहीं कहा है। उनकी ओर से सिर्फ इतना कहा गया है कि भारत रुस से कच्चे तेल की एक तिहाई खरीद करता है। हम इस बाजार लागत के प्रभावी ऑप्शन हैं।

    भारत की तारीफ करने के बाद भी लगाया टैरिफ

    अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के इस दावे पर कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहा कि – राष्ट्रपति ट्रंप ने 51 बार यह दावा किया है कि व्यापारिक धमकी को लेकर भारत-पाकिस्तान तनाव को रोकने को लिए वे जिम्मेदार हैं। कल ट्रंप ने कहा कि उन्होने पीएम मोदी से कहा था कि भारत को रुस से तेल खरीदना चाहिए और भारत ने उन्हें आश्वासन दिया है कि वह रुस से तेल नहीं खरीदेगा। पीएम भी इस पर चुप हैं। यदि ऐसा कोई फैसला लिया गया तो पीएम को इसकी घोषणा करनी चाहिए। पीएम ट्रंप की तारीफ करते हुए अक्सर ट्वीट करते हैं लेकिन टैरिफ अमेरिका की ओर से लगाया जाता है।
  • Punjab News: इंसानियत शर्मसार ! 8 वर्षीय बच्ची से बार-बार यौन शोषण के मामले में टीचर गिरफ्तार

    Punjab News: इंसानियत शर्मसार ! 8 वर्षीय बच्ची से बार-बार यौन शोषण के मामले में टीचर गिरफ्तार

    पटियाला: पंजाब के पटियाला शहर से शिक्षा जगत को शर्मसार करने वाली एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शहर के एक पॉश इलाके में स्थित प्रसिद्ध प्राइवेट स्कूल, ओरो मीरा स्कूल में एक फिजिकल एजुकेशन टीचर ने 8 साल की मासूम बच्ची के साथ बार-बार यौन शोषण किया। मेडिकल जांच में बच्ची के साथ कई बार यौन शोषण की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है और स्कूल प्रबंधन ने उसे निलंबित कर दिया है। 13 अक्टूबर को दर्ज की गई एफआईआर के अनुसार, बच्ची के साथ स्कूल के भीतर बार-बार यौन शोषण किया गया। ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:
    ਪਟਿਆਲਾ – ਸਕੂਲ ਵਿੱਚ ਟੀਚਰ ਵੱਲੋਂ 8 ਸਾਲਾ ਬੱਚੀ ਨਾਲ ਜਿਨਸੀ ਸ਼ੋਸ਼ਣ, ਗਿਰਫ਼ਤਾਰ!
    तीन दिन बाद आई मेडिकल जांच रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि हुई कि बच्ची के साथ एक से अधिक बार यौन शोषण हुआ है। इस खुलासे के बाद पुलिस ने अपनी जांच तेज कर दी है। शहर के एसपी पलविंदर चीमा ने बताया, पीड़िता की मेडिकल जांच में कई बार यौन शोषण की पुष्टि हुई है और मामले की जांच जारी है। पुलिस अब आरोपी का डीएनए सैंपल भी मेडिकल जांच के लिए भेजेगी ताकि साक्ष्यों को और पुष्ट किया जा सके। पुलिस सूत्रों के अनुसार, अब यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि क्या स्कूल में किसी अन्य बच्चे के साथ भी इस तरह का शोषण हुआ है। पुलिस सरकारी काउंसलरों और जिला बाल सुरक्षा कार्यालय की मदद ले रही है।
    लाहौरी गेट के एसएचओ शिवराज सिंह ने कहा, हमारी टीमें साक्ष्य इकट्ठा करने और अधिकारियों से पूछताछ करने के लिए स्कूल परिसर का दौरा कर चुकी हैं। स्कूल से स्टाफ का विवरण जमा कराए जाने को कहा गया है। पुलिस ने अन्य माता-पिताओं और विद्यार्थियों से भी अपील की है कि यदि उनके पास ऐसी किसी घटना की जानकारी है तो वे आगे आएं। यह घटना शहर के एसएसटी नगर स्थित ओरो मीरा स्कूल की है। स्कूल की प्रिंसिपल चिन्मयी ने बताया कि उन्होंने आरोपी शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उन्होंने कहा, हम पुलिस और पीड़ित परिवार को पूरा सहयोग दे रहे हैं।
  • Punjab News: मुआवजा मिलने की हुई शुरुआत, कैबिनेट मंत्री गुरमीत खुडि्डयां ने 254 किसानों को बांटे पत्र, देखें वीडियो

    Punjab News: मुआवजा मिलने की हुई शुरुआत, कैबिनेट मंत्री गुरमीत खुडि्डयां ने 254 किसानों को बांटे पत्र, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः किसानों को मुआवजा मिलने की शुरुआत हो गई है। पंजाब सरकार ने किसानों की दिवाली को खुशहाल बनाने के मकसद से ये शुरुआत की है। इसी कड़ी के तहत पंजाब के कृषि व किसान कल्याण, पशुपालन, मत्स्य पालन एवं खाद्य प्रसंस्करण मंत्री गुरमीत सिंह खुडि्डयां ने निहाला लवेरा बाघेवाला गांव में आयोजित एक समारोह में निहाला लवेरा गांव के 254 किसानों को 99.20 लाख रुपये और कमाल वाला गांव के 37 किसानों को 6.60 लाख रुपये का मुआवजा वितरित किया।

    इस दौरान कृषि एवं किसान कल्याण, पशुपालन, मत्स्य पालन एवं खाद्य प्रसंस्करण मंत्री गुरमीत सिंह खुडि्डयां ने कहा कि फिरोजपुर जिले को करीब 22 करोड़ रुपए दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार लोगों की सहायता के लिए प्रयासरत है और किसानों को पूरी मदद दी जाएगी। पंजाब सरकार किसानों के साथ है और उन्हें जितना हो सके सहायता दी जाएगी। किसी भी व्यक्ति को मुआवजे से वंचित नहीं रखा जाएगा और हर किसी तक पंजाब सरकार की मदद पहुंचेगी।

  • Premanand Maharaj के स्वास्थ्य को लेकर धीरेंद्र शास्त्री ने दिया अपेडट, बोले – ‘वो अब ठीक हैं’

    Premanand Maharaj के स्वास्थ्य को लेकर धीरेंद्र शास्त्री ने दिया अपेडट, बोले – ‘वो अब ठीक हैं’

    धर्म: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के स्वास्थ्य को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की झूठी अफवाहें फैलाई जा रही हैं। अब इन्हीं सब अफवाहों के बीच बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री ने उनका हेल्थ अपडेट दिया है। उन्होंने बताया कि प्रेमानंद की तबीयत अब एकदम ठीक है। हाल ही में खुद महाराज ने किडनियों को लेकर खुलासा किया था। उन्होंने कहा था कि अब कुछ नहीं हो सकता ऐसे में कई बड़े सेलेब्स भी उन्हें अपनी किडनी दान करने की पेशकश कर चुके हैं।

    अब वे ठीक हैं

    धीरेंद्र शास्त्री ने एक बयान जारी किया है। उन्होंने मीडिया के साथ बात करते हुए बताया कि- ‘प्रेमानंद महाराज के स्वास्थ्य को लेकर कई तरह की अफवाहें फैलाई जा रही हैं लेकिन अब वह ठीक हैं। मैं उन्हें पदयात्रा का निमंत्रण देने के लिए गया था। उन्होंने हमारा निमंत्रण स्वीकार कर लिया और हमें ढेर सारा प्यार दिया’। धीरेंद्र शास्त्री के इस बयान से न सिर्फ गलत सूचनाओं पर विराम लगा है बल्कि देश भर से उनके हजारों भक्तों और श्रद्धालुओं को भी राहत मिली है। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर चल रही अटकलों के बीच में आया है। शास्त्री ने यह भी कहा कि प्रेमानंद महाराज से उनकी मुलाकात गर्मजोशी और आशीर्वाद से भरी रही।

    स्वास्थ्य में हो रहा सुधार

    उन्होंने यह भी कहा है कि प्रेमानंद महाराज को अपनी आगामी यात्रा के लिए व्यक्तिगत तौर पर निमंत्रण दिया है। यह एक आध्यातमिक पदयात्रा होगी जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल होंगे और महाराज जी के द्वारा इसको स्वीकार करना उनके अच्छे स्वास्थ्य में सुधार का संकेत माना जा रहा है।

    आश्रम की ओर भी दिया गया था हेल्थ अपडेट

    इससे पहले श्री हित राधा केली कुंज परिवार श्रीधाम वृंदावन ने आधिकारिक बयान जारी किया था। इस बयान में उन्होंने कहा था कि प्रेमानंद महाराज स्वस्थ हैं और अपनी रोजमर्रा की दिनचर्या जारी रख रहे हैं हालांकि उनकी नियमित सुबह की सैर को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है। प्रशासन ने सभी से अनुरोध भी किया है कि वे महाराज के स्वास्थ्य को लेकर अफवाहें न फैलाएं। भक्तों से भी विनती की गई है कि सिर्फ सत्य और आधिकारिक जानकारी ही शेयर करें। इस तरह के मैसेज शेयर न करें जो स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ़ाएं।
  • 6 करोड़ की लागत से बनी सड़क एक दिन में टूटी, ठेकेदार को ठोका 57 लाख जुर्माना, देखें वीडियो

    6 करोड़ की लागत से बनी सड़क एक दिन में टूटी, ठेकेदार को ठोका 57 लाख जुर्माना, देखें वीडियो

    गुड़गांव: नगर निगम के दावों की पोल खुलती हुई नजर आ रही है। दरअसल, 6 करोड़ की लागत से मालिबु टाउन में रोड निर्माण शुरू किया गया। लोगों ने बताया कि इस सड़क के निर्माण के एक बाद ही सड़क टूटने लगी। निर्माण सामग्री घटिया होने को लेकर लोगों ने नाराजगी जताई। जिसके बाद मामला नगर निगम तक पहुंचा। नगर निगम ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए निर्माण करने वाली एजेंसी देशवाल कंस्ट्रक्शन के खिलाफ कार्रवाई की।

    नगर निगम के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर प्रदीप कुमार ने बताया कि एजेंसी पर 57 लाख रुपये जुर्माना लगाया है। इसके साथ ही दोबारा रोड बनाने के आदेश दिए गए है। नोटिस जारी कर दोबारा गड़बड़ी पाए जाने पर ब्लैकलिस्ट करने की चेतावनी भी दी गई है। एक सप्ताल पहले ही नगर निगमकी ओर से वर्क ऑर्डर मिलने के बाद यहां निर्माण शुरू किया गया था। मालिबु टाउन 300 एकड़ में हैं। यहां 10 हजार लोग रहते हैं।

    इस क्षेत्र में नगर निगम की ओर से 13 किमी एरिया की सड़क निर्माण का टेंडर कुछ समय पहले देशवाल कंस्ट्रक्शन को दिया गया था। कुछ काम हुआ, जो बाद में बारिश के कारण रुक गया। अब एक सप्ताल पहले फिर से यहां काम शुरू किया गया था। रात यहां पामवुड ब्लॉक में काम शुरू किया गया। स्थानीय लोगों ने यहां सड़क निर्माण में घटिया मटिरियल का विरोध किया। सुबह नगर निगम को शिकायत की।

    नगर निगम की ओर से एसडीओ मनोज अहलावत पहुंचे। निगम की ओर से यहां पर सैंपल लिए गए। घटिया मटिरियल पाए जाने पर निगम की ओर से सड़क निर्माण पर होने वाले खर्ज का दस फीसदी जुर्माना लगाया गया। आरडब्ल्यूए के एक अधिकारी ने बताया कि रविवार रात को बनी सड़क में घटिया मटिरियल लगाया गया, जिससे वह एक दिन भी नहीं चल पाई। ऐसे में लोगों को परेशानी होती तो नगर निगम को पूरा मामला बताया गया।

  • तीसरी मंजिल पर बनी टंकी से गिरी युवती, दर्दनाक मौत

    तीसरी मंजिल पर बनी टंकी से गिरी युवती, दर्दनाक मौत

    पालीः दीपावली को लेकर घर में चल रही साफ-सफाई के दौरान तीसरी मंजिल पर बनी टंकी की सफाई करने के दौरान पैर फिसलने से नीचे गिरकर 18 साल की लड़की की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

    जानकारी मुताबिक, पाली शहर के औद्योगिक नगर थाने के हाउसिंग बोर्ड में अपनी मां और बहन के साथ किराये के मकान में रहने वाली 18 साल की मृणाल सिंह पुत्री चंद्रपाल सिंह घर रहकर सेल्फी स्टडी करती थी। मंगलवार देर शाम को घर की तीसरी मंजिल पर रखी पानी की टंकी की सफाई करते समय उसका पैर फिसल गया और वह नीचे गिर गई।

    परिजनों ने युवती को तुरंत इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जोधपुर रेफर किया गया, जहां उसकी मौत हो गई। बुधवार को पोस्टमॉर्टम करवाकर पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने बताया कि पाली जिले के आकड़दा की 18 वर्षीय मृणाल सिंह कोटा में कोचिंग कर रही थी, जो 3 महीने पहले पाली में न्यू हाउसिंग बोर्ड में रहने आई थी। यहां वह अपनी मां और बड़ी बहन के साथ रहती थी। घटना के बाद घर में मातम का माहौल है।

  • भीषण सड़क हादसाः Scorpio में लगी आग, जिंदा जले 4 दोस्त, एक गंभीर घायल, देखें वीडियो

    भीषण सड़क हादसाः Scorpio में लगी आग, जिंदा जले 4 दोस्त, एक गंभीर घायल, देखें वीडियो

    बालोतराः राजस्थान के जैसलमेर में बस में लगी आग के बाद अब बाड़मेर के बालोतरा में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। दरअसल,सिणधरी थाना क्षेत्र के सड़ा गांव के पास मेगा हाईवे पर ट्रेलर और स्कॉर्पियो की भीषण भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कॉर्पियो देखते ही देखते आग की लपटों में घिर गई। हादसे में कार सवार 5 दोस्तों में से 4 की मौके पर ही जलने से मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

    हादसे में मोहनसिंह (35) पुत्र धूड़सिंह, शम्भूसिंह (20) पुत्र दीपसिंह, पांचाराम (22) पुत्र लुंबराम और प्रकाश (28) पुत्र सांपाराम की जलकर मौत हो गई। स्कॉर्पियो चालक दिलीप सिंह गंभीर रूप से घायल है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह हादसा देर रात करीब 1.30 बजे हुआ।

    टक्कर के बाद दोनों वाहन सड़क पर ही जलने लगे, जिससे हाईवे पर लंबा जाम लग गया। पुलिस और ग्रामीणों की मदद से करीब एक घंटे बाद जले वाहनों को हटाकर जाम खुलवाया गया। पुलिस के अनुसार, गुड़ामालानी (बाड़मेर) के डाबड़ गांव के पांच युवक सिणधरी काम से गए थे। रात 12 बजे के बाद वे वापस अपने घर लौट रहे थे। लेकिन घर से करीब 30 किलोमीटर पहले उनकी स्कॉर्पियो सामने से आ रहे ट्रेलर से टकरा गई।

  • अगरबत्ती फैक्ट्री में लगी भीषण आग, पूरी रात कड़ी मशक्कत के बाद सुबह आग पर पाया काबू, देखें वीडियो

    अगरबत्ती फैक्ट्री में लगी भीषण आग, पूरी रात कड़ी मशक्कत के बाद सुबह आग पर पाया काबू, देखें वीडियो

    भिवाड़ीः खुशखेड़ा इंडस्ट्रियल एरिया में बुधवार देर रात एक अगरबत्ती फैक्ट्री में भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। प्लॉट नंबर F-638 पर स्थित तिरुपति इंडस्ट्री नामक इस फैक्ट्री में आग लगने से लाखों रुपए के नुकसान का अनुमान है। दमकलकर्मियों ने रातभर की मशक्कत कर आग पर काबू पाया। आग बुधवार देर रात करीब 2 बजे लगी।

    खुशखेड़ा फायर स्टेशन के ड्राइवर अनूप सिंह के अनुसार आग फैक्ट्री के तीसरे फ्लोर पर लगी थी, जो अगरबत्ती और धूपबत्ती बनाने का काम करती है। आग तेजी से पूरे परिसर में फैल गई, जिससे आसपास की फैक्ट्रियों में भी हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही रीको भिवाड़ी, खुशखेड़ा और टपूकड़ा से दमकल गाडिय़ां मौके पर पहुंचीं। रात 2 बजे से सुबह 8 बजे तक करीब 40 से अधिक दमकल गाडिय़ां आग बुझाने के काम में लगी रहीं। दमकलकर्मियों ने आग को कंपनी के दूसरे हिस्सों और आसपास की फैक्ट्रियों में फैलने से रोका।

    अनूप सिंह ने बताया कि अगरबत्ती बनाने का बुरादा कई जगह गांठ के रूप में पड़ा हुआ है, जो बार-बार सुलग रहा है। वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहकर स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। आग से फैक्ट्री को भारी नुकसान हुआ है, हालांकि अभी तक किसी जनहानि की खबर नहीं है। नुकसान का सही आकलन आग पूरी तरह बुझने के बाद ही किया जा सकेगा। आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है, लेकिन प्रारंभिक तौर पर कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

  • Jalandhar News: घर में जल रही ज्योत से लगी आग, सामान जलकर हुआ राख

    Jalandhar News: घर में जल रही ज्योत से लगी आग, सामान जलकर हुआ राख

    जालंधर, ENS: दीवाली का पर्व नजदीक आते ही आग लगने की घटनाओं के मामले में आने शुरू हो गए है। हालांकि यह घटना पटाखों के कारण नहीं हुई है, बल्कि घर में जल रही ज्योत के कारण हुई है। दरअसल, लंबा पिंड के पास स्थित उपकर नगर में घर में बने मंदिर में जल रही ज्योत से आग लग गई। घटना के दौरान घर में परिवारिक सदस्य मौजूद नहीं था। वहीं घर से धुआं निकलते देख पड़ोसियों ने घर मालिक और दमकल विभाग को फोन के जरिए कर सूचना दी, लेकिन मालिक के घर पहुंचने के तक आग ने भीषण रूप धारण कर लिया था।

    वहीं सूचना मिलते मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मिली जानकारी के अनुसार इस घटना में मंदिर के दराज में रखा सोना पिघलने से परिवार का लाखों का नुकसान हो गया। घर की मालिकन रोजी ने बताया कि सुबह उसने मंदिर में ज्योत जलाई थी। जिसके बाद वह काम के सिलसिले में घर को ताला लगा 9.30 बजे बाहर चली गई। उसे कुछ समय के बाद पड़ोसियों का फोन आया कि उसके घर से धुआं निकल रहा है, जिसे सुनकर वह वापस घर लौटी तो उसने देखा कि आग की लपटें घर से बाहर आ रही थी।

    इस दौरान पहले पड़ोसियों की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश की गई, लेकिन देखते ही देखते आग बढ़ने लगी। कुछ समय के बाद दमकल विभाग की टीमें मौके पहुंची और उन्होंने आग पर काबू पाया। उसने बताया कि आग पर काबू पाने के बाद वह घर के अंदर गई तो सारा सामान जल कर राख हो चुका था। मंदिर के दराज में पड़ा सारा सोना पिघल चुका था। पीड़ित परिवार ने बताया कि इस घटना में उनका लाखों रुपए का नुकसान हो गया है।

  • Punjab News: राजिंदरा कॉलेज के यूथ फेस्टिवल में गोलाबारी करने वाले हथियारों सहित गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: राजिंदरा कॉलेज के यूथ फेस्टिवल में गोलाबारी करने वाले हथियारों सहित गिरफ्तार, देखें वीडियो

    बठिंडाः जिले के सरकारी राजिंदरा कॉलेज में यूथ फेस्टिवल के दौरान गोलियां चलने का मामला सामने आया था। इस दौरान युवकों के 2 गुटों में पुराने विवाद को लेकर झगड़ा हो गया था और एक गुट के युवक ने दूसरे गुट के युवकों पर फायरिंग कर दी थी। हालांकि घटना में कोई जख्मी नहीं हुआ। वहीं अब बठिंडा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हथियारों सहित आरोपियों को काबू कर लिया है।

    जानकारी देते एसपी सिटी नरिंदर सिंह ने बताया कि कल राजिंदरा कॉलेज में युवाओं के 2 गुटों में झगड़ा हुआ था और एक पक्ष ने गोलीबारी कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने कटवाली थाने में 5 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था, जिसमें आज गोलीबारी करने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है जिसकी पहचान जसदीप सिंह निवासी गांव बीर वाहमन के रूप में हुई है। उसके पास से एक .32 बोर का अवैध हथियार भी बरामद किया है।

    जांच में सामने आया है कि गोली चलाने वाला व्यक्ति पहले इसी कॉलेज से बीए पास कर चुका है और अब वहां पढ़ाई नहीं कर रहा, लेकिन वह खुद को कॉलेज का प्रधान बनाता था। उसके खिलाफ पहले भी सिविल लाइन थाने में मामले दर्ज हैं। इन दोनों पक्षों में पहले भी झगड़ा हो चुका है। पुलिस ने बाकी आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।